Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
पर्थ टेस्ट : 217 रन पर 17 विकेट, हाय राम...
Published / 2024-11-22 20:20:12
पर्थ टेस्ट : 217 रन पर 17 विकेट, हाय राम...

पर्थ टेस्ट में पहले दिन रहा गेंदबाजों का बोलबाला, बैकफुट पर आस्ट्रेलियाई टीमएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पर्थ टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 67 रन बना लिये हैं। भारत ने अपनी पहली पारी में 150 रन बनाये थे। इस लिहाज से आस्ट्रेलिया अब भी 83 रन पीछे है। भारतीय बल्लेबाजी के फ्लॉप रहने के बाद और 150 रन पर आलआउट होने के बाद ऐसा लग रहा था कि आस्ट्रेलिया हावी है, लेकिन आस्ट्रेलिया की पहली पारी और भी खराब रही। अभी तक कोई भी कंगारू बल्लेबाज 20 के आंकड़े से ऊपर नहीं जा सका है। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने अब तक चार विकेट लिये हैं। पहले दिन तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहा। कुल 217 रन बने और 17 विकेट गिरे। आस्ट्रेलिया की शुरूआत खराब रही थी। तीसरे ही ओवर में बुमराह ने नाथन मैकस्वीनी को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 10 रन बना सके। इसके बाद बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को कोहली के हाथों कैच कराया, फिर अगली ही गेंद पर स्टीव स्मिथ को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। ख्वाजा आठ रन और स्मिथ खाता नहीं खोल सके। ट्रेविस हेड को डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने क्लीन बोल्ड किया। वह 11 रन बना सके। वहीं, मिचेल मार्श छह रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने। सिराज ने इसके बाद लाबुशेन को एल्बीडब्ल्यू किया। वह 52 गेंद में दो रन बना सके। आॅस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को भारतीय कप्तान बुमराह ने पंत के हाथों कैच कराया। वह तीन रन बना सके। फिलहाल एलेक्स कैरी 19 रन और मिचेल स्टार्क छह रन बनाकर नाबाद हैं। बुमराह के अलावा मोहम्मद सिराज ने दो विकेट लिये, जबकि हर्षित राणा को एक विकेट मिला।इससे पहले भारत की पहली पारी 150 रन पर सिमट गयी थी। टीम इंडिया के 11 बल्लेबाज मिलकर 50 ओवर भी बल्लेबाजी नहीं कर पाये। 49.3 ओवर में पूरी टीम सिमट गयी। नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाये। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 37 और केएल राहुल ने 26 रन की पारी खेली। भारत की शुरुआत काफी खराब रही थी। यशस्वी जायसवाल और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये देवदत्त पडिक्कल खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। विराट कोहली पांच रन और ध्रुव जुरेल 11 रन बनाकर आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर भी चार रन बना सके। पंत और नीतीश ने सातवें विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी निभायी। इस साझेदारी को कमिंस ने तोड़ा। पंत के आउट होते ही भारतीय पारी 150 रन पर सिमट गयी। हर्षित राणा सात रन और बुमराह आठ रन बनाकर आउट हुए। आस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने चार विकेट लिये। वहीं, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और मार्श को दो-दो विकेट मिले। इसी के साथ चायकाल भी हो गया।

न्यूजीलैंड शृंखला को भूलकर आयी है टीम इंडिया : बुमराह
Published / 2024-11-21 20:53:12
न्यूजीलैंड शृंखला को भूलकर आयी है टीम इंडिया : बुमराह

हम न्यूजीलैंड श्रृंखला की हार का बोझ लेकर नहीं आये : जसप्रीत बुमराहएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने गुरुवार को कहा कि उनकी टीम घरेलू श्रृंखला में न्यूजीलैंड से 0-3 से मिली हार का बोझ लेकर यहां नहीं आयी है। आज यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बुमराह ने कहा, जब आप जीतते हैं तो शून्य से शुरूआत करते हैं लेकिन जब हारते हैं, तब भी तो ऐसा ही होता है। हम भारत से कोई बोझ लेकर नहीं आये हैं। न्यूजीलैंड श्रृंखला से हमने सबक लिया है लेकिन यहां हालात अलग हैं और यहां हमारे नतीजे अलग रहे हैं।

डीएवी गांधीनगर में लगा डी ए वी झारखंड जोन का कंडिशनिंग तथा कमबीनेशनिंग कैंप
Published / 2024-11-21 20:49:06
डीएवी गांधीनगर में लगा डी ए वी झारखंड जोन का कंडिशनिंग तथा कमबीनेशनिंग कैंप

दिल्ली में होनेवाली डी ए वी नेशनल खेलकूद प्रतियोगिता की हो रही तैयारीटीम एबीएन, रांची। डी ए वी गांधीनगर में डी ए वी नेशनल खेलकूद प्रतियोगिता जो दिल्ली में 2 से 4 दिसंबर 2024 तक आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए डी ए वी झारखंड जोन का कंडिशनिंग तथा कमबीनेशनिंग कैंप 20 से 24 नवंबर 2024 लगाया जा रहा है। विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने बताया कि इस तरह की एक्टीविटी से बच्चों का कंसन्ट्रेशन लेवल बढ़ता है और शरीर में आराम महसूस होता है। इन प्रशिक्षणार्थियों को डी ए वी के विभिन्न विद्यालयों के खेल प्रशिक्षक खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। ताकि दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय डी ए वी प्रतियोगिता में झारखंड का नाम रौशन हों सके।

राज्यपाल से मिले पैरालंपिक एसोसिएशन के खिलाड़ी और प्रतिनिधि
Published / 2024-11-21 20:48:29
राज्यपाल से मिले पैरालंपिक एसोसिएशन के खिलाड़ी और प्रतिनिधि

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पैरालंपिक एसोसिएशन आॅफ झारखंड के खिलाड़ियों एवं प्रतिनिधियों ने माननीय राज्यपाल से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान में खिलाड़ियों ने अवगत कराया कि पिछले बीसीसीएल कप में दोनों ही वर्ग स्वर्ण पदक जीता।पैरालंपिक एसोसिएशन आफ झारखंड के पदाधिकारी ने बताया कि पिछले 1 साल से खिलाड़ियों को जो आर्थिक सहयोग खेल विभाग की ओर से देना था वह अभी तक नहीं दिया गया। इस अवसर पर पैरालंपिक एसोसिएशन आफ झारखंड के सचिव सरिता सिन्हा, पैरालंपिक कमिटी आफ झारखंड के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष आराधना सिन्हा ,पैरा थ्रो बॉल खिलाड़ी, मुकेश कंचन, एवं दोनों (पुरुष - महिला) वर्ग के कप्तान सनोज महतो, महिमा उरांव।

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी : फाइनल में चीन से भारत का मुकाबला जारी
Published / 2024-11-20 21:57:17
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी : फाइनल में चीन से भारत का मुकाबला जारी

दीपिका ने टीम इंडिया को दिलाया पहला गोलएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अब तक के सभी मैच जीत चुकी भारत की बेटियां आज चीन से महामुकाबला करने मैदान में उतर चुकी है। दूसरे क्वार्टर में चाइना को 2 और टीम इंडिया को 4 पेनल्टी कॉर्नर मिला है। भारतीय टीम ने पहला गोल किया है। दीपिका ने टीम इंडिया के लिए पहला गोल दागा है। राजगीर खेल परिसर दर्शकों से भरा हुआ है। इससे पहले तीसरे नंबर के लिए जापान ने मलयेशिया को 4-1 से मात दी। और, एशियन चैंपियनस ट्रॉफी में तीसरे पायदान पर जगह बना ली है।  इधर, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के फाइनल में सलीमा टेटे की टीम की कोशिश बड़ी जीत दर्ज करने की है। वहीं विश्व के छह नंबर पर आने वाली चीन की टीम क्वालीफाइंग मैच में मिली हार का बदला और फाइनल को अपने नाम करने के लिए उतरी है।  महिला हॉकी के इस महाकुंभ में अब तक भारतीय टीम ने अपनी क्षमता का असाधारण प्रदर्शन किया है। कप्तान सलीमा टेटे के नेतृत्व में टीम ने लगातार शानदार खेल दिखाया है और फाइनल में जगह बनाई है। इधर, बुधवार दोपहर दोपहर 2:15 बजे जापान और मलेशिया के बीच तीसरे स्थान के लिए मुकाबला होगा, जबकि शाम 4:45 बजे भारत और चीन के बीच फाइनल मैच खेला जायेगा। चीन को क्वालीफाइंग मैच में भारत ने 3-0 से हराया अब तक टीम इंडिया अपने सभी मैच को जीतती आई है। टीम ने अब तक कुल 28 गोल किये जो उनकी आक्रामक रणनीति का प्रमाण है। चीन को क्वालीफाइंग मैच में भारत ने 3-0 से हराया था। अब तक भारतीय टीम मलेशिया को 4-0 से कोरिया को 3-2 से थाईलैंड को 13-0 से एवं जापान को 3-0 और 2-0 से मात दे चुकी है।

एशिया कप : 20 सदस्यीय जूनियर हॉकी टीम की घोषणा
Published / 2024-11-18 20:24:21
एशिया कप : 20 सदस्यीय जूनियर हॉकी टीम की घोषणा

हॉकी इंडिया ने एशिया कप के लिए 20 सदस्यीय जूनियर टीम की घोषणा की एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। हॉकी इंडिया ने सोमवार को 26 नवंबर से चार दिसंबर तक ओमान के मस्कट में होने वाले पुरुष जूनियर एशिया कप के लिए आमिर अली की अगुवाई वाली 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की। यह टूर्नामेंट अगले साल होने वाले जूनियर विश्व कप का क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी है।इस वर्ष टूर्नामेंट में महाद्वीप की 10 टीमें भाग लेंगी। टूनार्मेंट के लिए टीमों को दो पूलों में विभाजित किया गया है। पूल ए में भारत, चीनी ताइपे, जापान, कोरिया और थाईलैंड तथा पूल बी में बंगलादेश, मलेशिया, चीन, ओमान और पाकिस्तान हैं।

डीएवी गांधीनगर की दो छात्राएं नेशनल टेबल टेनिस टीम में
Published / 2024-11-17 23:07:37
डीएवी गांधीनगर की दो छात्राएं नेशनल टेबल टेनिस टीम में

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। डी ए वी गांधीनगर के दो छात्राओं आकृति सिंह और निथी कुमारी का चयन एस जी एफ आई नेशनल टेबल टेनिस टूर्नामेंट के लिए झारखंड टेबल टेनिस टीम में शामिल किया गया है। यह प्रतियोगिता सिलवासा दादर नागर हवेली और दामन दीउ में 17 से 21 अकटुबर 2024 तक आयोजित होगी। झारखंड टेबल टेनिस टीम में शामिल होने पर विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा तथा खेल प्रशिक्षक गोविंद झा, कौशल कुमार, स्वाति शिप्रा आदि ने खिलाड़ियों को बहुत बहुत बधाई दी।

झटका : चोटिल शुभमन गिल पर्थ टेस्ट से बाहर
Published / 2024-11-16 20:23:54
झटका : चोटिल शुभमन गिल पर्थ टेस्ट से बाहर

पर्थ टेस्ट से पहले भारत को बड़ा झटका, शुभमन गिल का पहला मैच खेलना मुश्किल, बायें अंगूठे में लगी चोटएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। इंट्रा स्क्वॉड मैच के दौरान शुभमन गिल के बायें अंगूठे में फ्रैक्चर हुआ है। उनके पहले टेस्ट में नहीं खेलने की संभावना है। इससे भारत की समस्याएं और बढ़ गयी हैं। भारतीय टीम पहले ही रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी से एक अच्छे ओपनर की कमी से जूझ रही है। रोहित फिलहाल भारत में हैं। अब शुभमन गिल के नहीं खेलने पर नंबर तीन स्थान भी खाली हो जायेगा। पर्थ में पहले टेस्ट की शुरूआत 22 नवंबर से होने जा रही है। शनिवार को इंट्रा स्क्वॉड मैच यानी भारतीय खिलाड़ियों द्वारा आपस में खेले जा रहे मैच में गिल के अंगूठे में चोट लगी थी। गिल भारत की पिछली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीत के युवा नायकों में से एक हैं। रोहित के बाद अगर गिल पहला टेस्ट नहीं खेलते हैं तो भारत का शीर्ष क्रम बहुत कमजोर हो जायेगा। इंट्रा-स्क्वाड मैच के दूसरे दिन फील्डिंग के दौरान गिल को चोट लगी। उन्हें काफी दर्द में देखा गया और आगे के स्कैन के लिए तुरंत मैदान से बाहर चले गये।

अब पाकिस्तान नहीं, यूएई या दक्षिण अफ्रीका में चैंपियंस ट्रॉफी कराने की तैयारी!
Published / 2024-11-12 21:02:01
अब पाकिस्तान नहीं, यूएई या दक्षिण अफ्रीका में चैंपियंस ट्रॉफी कराने की तैयारी!

यूएई या दक्षिण अफ्रीका में हो सकता है चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन? रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) चैंपियंस ट्रॉफी के नये मेजबान की दौड़ में शामिल हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, अगर पाकिस्तान अंतिम समय में इस टूर्नामेंट की मेजबानी से पीछे हटता है तो दक्षिण अफ्रीका या यूएई में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन कराया जा सकता है।पाकिस्तानी मीडिया ने रविवार को दावा किया था कि आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को इस बात की जानकारी दे दी है कि भारत अगले साल होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए पड़ोसी देश की यात्रा नहीं करेगा। पीसीबी चाहता है कि भारतीय टीम पाकिस्तान की यात्रा करे क्योंकि उनकी टीम ने भी पिछले साल वनडे विश्व कप के लिए भारत की यात्रा की थी।बताया यह भी जा रहा है कि भारत को चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल के तहत खेलने में कोई दिक्कत नहीं है जिसके तहत भारत अपने मुकाबले दुबई या श्रीलंका में खेल सकता है। हालांक, पीसीबी इसके लिए तैयार नहीं है। अब खबर सामने आ रही है कि अगर दोनों बोर्ड किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाते हैं तो चैंपियंस ट्रॉफी के वेन्यू में बदलाव किया जा सकता है।आईसीसी को पीसीबी के जवाब का इंतजारआईसीसी ने पाकिस्तान से इस टूर्नामेंट का आयोजन हाइब्रिड मॉडल के तर्ज पर कराने को लेकर जवाब मांगा है। सूत्रों के अनुसार आईसीसी ने पीसीबी से पूछा है कि क्या उसे हाइब्रिड मॉडल स्वीकार्य है जिसमें भारत के मैच और फाइनल दुबई में खेले जायेंगे। आईसीसी ने यह भी कहा कि इसके तहत उसे पूरी मेजबानी फीस और अधिकांश मैच मिलेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.