टीम एबीएन, रांची। मेटास एड्वेंटिस्ट कॉलेज, बरियातू रोड रांची में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार समापन किया गया। प्रतियोगिता में ब्लू हाउस सबसे ज्यादा अंक प्राप्त कर बना चैंपियन, दूसरे स्थान पर ग्रीन हाउस रहा एवं रेड हाउस और येलो हाउस क्रमश: तृतीय और चौथे स्थान पर रहे। लड़कों में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त कर ग्रीन हाउस के धान थापा बने चैंपियन एवं लड़कियों में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त कर रेड हाउस की रूथमणि किस्पोट्टा चैंपियन बनी। प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, उनके परिणाम इस प्रकार हैं : हाई जम्प गर्ल्स : प्रथम स्थान रोशनी बिहान, द्वितीय स्थान रूथमणि किस्पोट्टा एवं तृतीते स्थान प्रियांशु केरकेट्टा एवं अलाइव एंजेल किंडो। माइल रेस बॉयज : प्रथम स्थान धान थापा, द्वितीय स्थान आशीष तिग्गा एवं तृतीय स्थान मनीष कुजूर। माइल रेस गर्ल्स : प्रथम स्थान सृष्टि डुंग डुंग, द्वितीय स्थान छोटी उरांव एवम तृतीय स्थान रूथमणि किस्पोट्टा एवं ओलिम हेंब्रम। रिले रेस बॉयज : प्रथम स्थान ब्लू हाउस, द्वितीय स्थान ग्रीन हाउस और तृतीय स्थान येलो हाउस। रिले रेस गर्ल्स : प्रथम स्थान ग्रीन हाउस, द्वितीय स्थान ब्लू हाउस और तृतीये स्थान रेड हाउस। डिस्कस थ्रो बॉयज : प्रथम स्थान धान थापा, द्वितीय स्थान आशीष तिग्गा एवं तृतीय स्थान उदय कुमार देशमुख। डिस्कस थ्रो गर्ल्स : प्रथम स्थान रूथमणि किस्पोट्टा, द्वितीय स्थान छोटी उरांव और तृतीय स्थान मेरी हेंब्रम। जैवलिन थ्रो बॉयज : प्रथम स्थान जितेंद्र कुमार, द्वितीय स्थान अमन गिद्दी और तृतीय स्थान उदय कुमार देशमुख। जैवलिन थ्रो गर्ल्स : प्रथम स्थान रूथमणि किस्पोट्टा, द्वितीय स्थान नेहा एवंजलीना और तृतीय स्थान अमृता। थ्री लेग्ड रेस बॉयज : प्रथम स्थान धान थापा एवं मेनन सुरीन, द्वितीय स्थान आशीष आनंद एवं मनीष कुजूर और तृतीय स्थान विराज सूरिन एवं राहुल कांडुलना। थ्री लेग्ड रेस गर्ल्स : प्रथम स्थान नेहा एवंजलीना एवं प्रेरणा टुडू, द्वितीय स्थान मुस्कान टोपनो एवं किरण हंसदा और तृतीय स्थान छोटी उरांव एवं रोशनी मिंज। 400 मीटर बॉयज : प्रथम स्थान शुभांकर सोरेन द्वितीय स्थान धान थापा और तृतीय स्थान आशीष तिग्गा। 400 मीटर गर्ल्स : प्रथम स्थान मेरी हेंब्रम, द्वितीय स्थान ओलिम हेंब्रम एवं तृतीय स्थान अलाइव एंजेल किंडो। आब्सटेकल रेस बॉयज : प्रथम स्थान धान थापा, द्वितीय स्थान शुभांकर सोरेन एवं तृतीय स्थान अमन हंसदक। आब्सटेकल रेस गर्ल्स : प्रथम स्थान सोनाली तिग्गा द्वितीय स्थान सृष्टि डुंग डुंग एवं तृतीय स्थान ओलिम हेंब्रम। बॉटल फिलिंग गर्ल्स : प्रथम स्थान आस्था गुप्ता और श्रुति कुमारी, द्वितीय स्थान सुसाना और संजना तृतीय स्थान प्रियंका केरकेट्टा एवं रूथमणि किस्पोट्टा, सांत्वना पुरस्कार तृप्ति कुमारी एवं शिल्पा महतो। सैक रेस बॉयज : प्रथम स्थान धान थापा, द्वितीय स्थान आशीष तिग्गा और तृतीय स्थान शुभांकर सोरेन। सैक रेस गर्ल्स : प्रथम स्थान छोटी उरांव, द्वितीय स्थान मेरी हेंब्रम एवं तृतीय स्थान रोशनी टोपनो। रस्साकसी : प्रथम स्थान ग्रीन हाउस,द्वितीय स्थान येलो हाउस एवं तृतीय स्थान ब्लू हाउस। प्रतियोगिता को सफल बनाने में डॉक्टर अनिल कुमार चिल्लामुंथा, बाबी जेम्स, अजीत बाजरॉय, डॉ शुभाकर प्रसाद, दीपक कसारे, एंजेलिन रेचल, सुनीता हंसदा, सुशील कुजूर, अल्फांस थॉमस कुजूर, डेविड डांग, आॅलिव कुजूर, संध्या लेनिन, हन्ना एलिजाबेथ, कैरोलिन, नमिता गुड़िया, नमिता टोपनो, प्रेमशिला बाड़ा, मेलिससा कुजूर, कीर्ति कुंकल, ज्योति कच्छप, दिलीप कुमार, विशाल जीत भेंगरा, नेवलिंग डांग, सोनाली कुजूर, मानोलता जेम्स, मरीन सुरीन, प्रीति भेंगरा, सुनीता सुरीन अंजुलि सोरेन, रेचल और अन्य लोगों ने अपना सहयोग प्रदान किया। उक्त जानकारी आलोक नारायण वर्मा ने दी।
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज उनके आवासीय कार्यालय में झारखंड जिम्नास्टिक एसोसिएशन की रजत पदक विजेता टीम के खिलाड़ियों ने भेंट की। खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि 10 से 13 जनवरी तक जम्मू में आयोजित राष्ट्रीय एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप 2024-25 में झारखंड के जिम्नास्टों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एरो डांस एरोबिक्स जिम्नास्टिक (रजत पदक) और स्टेप अप एरोबिक्स जिम्नास्टिक (रजत पदक) हासिल किए। इसके साथ ही, उत्तराखंड में आयोजित होने वाले नेशनल गेम्स के एरो डांस इवेंट के लिए झारखंड की पांच खिलाड़ियों की टीम ने क्वालीफाई किया है। इस सफलता पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों ने अपने कठिन परिश्रम और समर्पण से राज्य का नाम रोशन किया है।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर, मुख्यमंत्री ने झारखंड जिम्नास्टिक एसोसिएशन के डॉ दीपक कुमार साहू को टेक्निकल आॅफिशियल के रूप में चयन पर भी बधाई दी।इस अवसर पर झारखंड जिम्नास्टिक एसोसिएशन से डॉ दीपक कुमार साहू के साथ जिम्नास्ट विकास कुमार गोप, चाहत कुमार केरकेट्टा, दीपिका लामा, आयुष, टोनू गोपाल, अमित गोप, अनुराग कुमार, हेमा कुमारी और सुश्री प्रिया यादव उपस्थित थे। झारखंड जिम्नास्टिक एसोसिएशन की यह उपलब्धि राज्य के खेल क्षेत्र में एक प्रेरणास्रोत बनेगी।
चैंपियंस ट्रॉफी के टिकटों की बिक्री का ऐलान एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को कहा कि अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के पाकिस्तान चरण के लिए टिकटों की बिक्री मंगलवार से शुरू होगी। लेकिन मेजबान देश में स्टेडियम का नवीनीकरण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। पाकिस्तान को 30 जनवरी को स्टेडियमों को आईसीसी को सौपना है लेकिन कराची, लाहौर और रावलपिंडी के आयोजन स्थलों में अब भी निर्माण कार्य चल रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी का यह सत्र 19 फरवरी से पाकिस्तान और दुबई में आयोजित किया जायेगा। भारत अपने मैच दुबई में खेलेगा और आने वाले दिनों में उन मैचों के टिकटों की जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने उन अटकलों को खारिज कर दिया था कि तीन स्थानों (रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम और कराची का नेशनल बैंक स्टेडियम) में निर्माण कार्य में देरी के कारण इस आयोजन को देश से बाहर ले जाया जायेगा। पीसीबी ने दावा किया कि आईसीसी प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रसारण, आतिथ्य और कार्यक्रम संचालन से जुड़े अधिकारियों की देश में उपस्थिति इस बात की पुष्टि करती है कि टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान में निर्धारित समय पर होगा। इस बीच आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टिकट की न्यूनतम कीमत 1000 पाकिस्तानी रुपये (लगभग 310 भारतीय रुपये) तय की है और प्रीमियम सीटिंग टिकट की न्यूनतम कीमत 1500 पाकिस्तान रुपए (लगभग 465 भारतीय रुपये) से शुरू होगी। 9 मार्च को आयोजित होने वाले फाइनल का टिकट दुबई में खेले जाने वाले पहले सेमीफाइनल के समापन के बाद खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। आईसीसी के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी अनुराग दहिया ने एक विज्ञप्ति में कहा, हम आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए आधिकारिक टिकटों की बिक्री की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं। यह पाकिस्तान में क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है जो 1996 के बाद से अपने पहले वैश्विक क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। प्रशंसकों को टिकटों के लिए आईसीसी की अधिकारिक वेबसाइट पर पहले पंजीकरण करना होगा।
बुमराह को टेस्ट तथा मंधाना को एकदिवसीय के लिए क्रिकेटर आफ द ईयर पुरस्कार एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय पुरुष टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और महिला टीम सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को वर्ष 2024 में शानदार प्रदर्शन के लिए क्रिकेटर आफ द ईयर के पुरस्कार से नवाजा गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की सोमवार को जारी क्रिकेटर आफ द ईयर की सूची में भारतीय पुरुष टीम के तेज गेंदबाज बुमराह को टेस्ट मैच में तथा स्मृति मंधाना को महिला एकदिसवसीय क्रिकेटर आफ द ईयर के पुरस्कार से नवाजा गया है। बुमराह 2018 के बाद यह पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं। वर्ष 2018 में विराट कोहली टेस्ट क्रिकेटर आफ द ईयर चुने गए थे। बुमराह ने इंग्लैंड के जो रूट, हैरी ब्रूक और श्रीलंका के कामिंडु मेंडिस को पछाड़कर यह पुरस्कार जीता है।
नेशनल गेम्स के 18 खेलों में झारखंड के 250 खिलाड़ी और अधिकारी लेंगे भागएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। 38वें नेशनल गेम्स उत्तराखंड के लिए झारखंड का किट लॉन्च और सेंड आॅफ सेरेमनी बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम रांची में सम्पन्न हुआ। उत्तराखंड मे 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक 38वें राष्ट्रीय खेल आयोजित होंगे, जिसमें झारखंड से 18 खेलों के तकरीबन 250 खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप मे खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग के निदेशक पदाधिकारी संदीप कुमार (भाप्रसे) मौजूद थे जिन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके पदक जितने की कामना की। उन्होंने राज्य के खिलाड़ियों की हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। इसके पूर्व झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन के वकिंर्ग प्रेसिडेंट शेखर बोस ने सभी अतिथियों, कोच और खिलाड़ियों को सम्बोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मधुकांत पाठक ने नेशनल गेम्स के औचित्य पर प्रकाश डाला और इस बात की कामना की कि झारखंड के खिलाडी ज्यादा से ज्यादा मेहनत करें और पदक जीते। कार्यक्रम का संचालन अजय झा ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिवेन्द्र दुबे ने किया। मौके पर विभागीय संयुक्त सचिव राजकिशोर खाखा, डिप्टी डायरेक्टर खेल राजेश कुमार सहित एस के पांडे, चंचल भट्टाचार्य, विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार, सुमराई टेटे आदि अपनी उपस्थिति थे। उत्तराखंड के विभिन्न शहरों में आयोजित नेशनल गेम्स में आर्चरी, एथलेटिक्स, लॉन बॉल्स, वुशु, हॉकी, हैंडबॉल, बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक, मलखम्ब, जूडो, स्विमिंग के साथ साथ साइकिलिंग, मॉडर्न पेंटाथलोंन, शूटिंग, स्क्वायश, ट्रायथलॉन के झारखंड के 250 खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे। नेशनल गेम्स के विभिन्न दल अपनी आयोजन तिथियों के हिसाब से उत्तराखंड के लिए रवाना होंगे।
पहले टी-20 मैच की प्लेइंग 11 का हुआ ऐलानएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का कल यानी 22 जनवरी से आगाज हो रहा है। सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जायेगा। इसी बीच इंग्लैंड ने पहले टी-20 के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। टीम में खूंखार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है। वहीं बेन डकेट और फिल साल्ट टीम के लिए ओपनिंग करेंगे। जबकि कप्तान जोस बटलर तीन नंबर पर खेलते दिखेंगे। कप्तान जोस बटलर नहीं करेंगे ओपनिंगकप्तान जोस बटलर की जगह फिल सॉल्ट को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वहीं बेन डकेट और फिल साल्ट पारी का आगाज करेंगे। जोस बटलर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। गस एटकिन्सन और लियाम लिविंगस्टोन के रूप में धाकड़ आॅलराउंडर को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है।इंग्लैंड की प्लेइंग-11 में 4 पेसरइंग्लैंड के भारत के खिलाफ पहले टी20 के लिए एक मजबूत प्लेइंग इलेवन चुना है। प्लेइंग 11 में 4 तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है। इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में 6 खिलाड़ी टी-20 के स्पेशलिस्ट हैं। वहीं आलराउंडर जैमी ओवरटन बल्ले से शानदार फॉर्म में हैं। इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग 11 देखकर लग रहा है कि डन गार्डन्स में खेले जाने वाले पहले टी-20 मुकाबले में भारत और इंग्लैंड के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। भारत के खिलाफ पहले टी-20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन- फिल साल्ट, बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जैकब बीथल, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड और गस एटकिंसन। दोनों टीमों का स्क्वॉड इंग्लैंड का स्क्वॉड : जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (उपकप्तान), ब्रायडन कार्से, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।भारत का स्क्वॉड : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।
झारखंड जिम्नास्टिक एसोसिएशन की रजत पदक विजेता टीम ने खेल निदेशक, उपनिदेशक, जिला खेल पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों से की मुलाकात एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। झारखंड जिम्नास्टिक टीम, जिसने जम्मू में आयोजित राष्ट्रीय एरोबिक्स जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप 2024-25 में दो रजत पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। उन्होंने आज संदीप कुमार, निदेशक, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड, राज किशोर खाखा, उप निदेशक, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड, दिनेश कुमार यादव, डीडीसी रांची, और शिवेंद्र कुमार, जिला खेल पदाधिकारी रांची से मुलाकात की। इस मुलाकात में झारखंड जिम्नास्टिक एसोसिएशन के सदस्य के साथ टीम के सभी खिलाड़ी उपस्थित थे। खिलाड़ियों को अधिकारियों द्वारा उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए बधाई दी गयी और भविष्य के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर संघ के प्रशासनिक सचिव दीपक कुमार साहू विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने टीम की मेहनत और उनके द्वारा हासिल की गयी उपलब्धियों को उजागर करते हुए कहा- झारखंड के खिलाड़ियों ने अपने समर्पण और मेहनत से जो उपलब्धि हासिल की है, वह राज्य के लिए गर्व की बात है। हमें विश्वास है कि खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए राज्य सरकार और खेल विभाग हरसंभव सहायता प्रदान करेंगे। अधिकारियों ने की खिलाड़ियों की सराहना निदेशक संदीप कुमार और उपनिदेशक राज किशोर खाखा ने झारखंड जिम्नास्टिक टीम की प्रशंसा करते हुए उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल राज्य के लिए बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है। टीम की उपलब्धियां एरो डांस एरोबिक्स जिम्नास्टिक (रजत पदक) विकास कुमार गोप हेमा कुमारी चाहत कुमार केरकेट्टा आयुष कुमार लोहरा अमित गोप अनुराग कुमार टोनी गोपाल करण कुमार स्टेप अप एरोबिक्स जिम्नास्टिक (रजत पदक) विकास कुमार गोप हेमा कुमारी अनुराग कुमार आयुष कुमार लोहरा करण कुमार दीपिका लामा प्रिया यादव टोनी गोपाल भविष्य के लिए प्रेरणा इस मुलाकात ने खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। झारखंड जिम्नास्टिक संघ ने राज्य सरकार और खेल विभाग के समर्थन के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। इस सफलता के पीछे कोच तूलिका श्रीवास्तव और दीपक कुमार साहु के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण का विशेष योगदान रहा है।
दीपक कुमार साहू को एमएजी और हेमा कुमारी डब्लूएजी में चयनटीम एबीएन, रांची। भारतीय जिमनास्टिक महासंघ ने 6 फरवरी से 14 फरवरी 2025 तक उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में झारखंड के दो जजों दीपक कुमार साहु को एमएजी और हेमा कुमारी डब्लूएजी को सफलतापूर्वक प्रतियोगिता संचालित करने में योगदान के लिए मनोनीत किया है। यह चयन उनकी दक्षता और खेल आयोजनों के सफल संचालन में योगदान को ध्यान में रखते हुए किया गया है। प्रतियोगिता के संचालन के लिए इनके मनोनयन पर झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आरके आनंद, कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव मधुकांत पाठक, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे और झारखंड जिम्नास्टिक संघ के प्रमुख सदस्य तूलिका श्रीवास्तव, गोविंद झा, राजीव रंजन, रंजीता रंजन, मुक्तिलता खेस, शशि भूषण पाण्डेय, राकेश कुमार ने उन्हें बधाई दी है। इसके अलावा, खेल विभाग के सचिव मनोज कुमार, निदेशक खेल संदीप कुमार, और जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार ने भी दीपक कुमार साहू को इस सम्मानजनक भूमिका के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम घोषित, रोहित करेंगे कप्तानी; शमी की वापसी, सिराज बाहरएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शनिवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। 19 फरवरी से होने वाले इस टूर्नामेंट में टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति से जो टीम घोषित की है उसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को भी जगह दी गयी है। बुमराह को भले ही टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनकी मौजूदगी फिटनेस हासिल करने पर निर्भर करेगी। भारत चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगा। इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम पाकिस्तान भेजने से इन्कार कर दिया था जिसके बाद आईसीसी ने हाइब्रिड मॉडल का फॉर्मूला अपनाया था। चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमें हिस्सा लेंगी जिन्हें चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप चरण में 12 मुकाबले होंगे जिसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जायेगा। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में शामिल हैं और दोनों के बीच मैच 23 फरवरी को दुबई में खेला जायेगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगा। इसके बाद उसका पाकिस्तान से सामना होगा और फिर दो मार्च को न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। चैंपिंयस ट्रॉफी का फाइनल नौ मार्च को खेला जायेगा।चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम इस प्रकार हैरोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.