Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
एतवा उरांव क्रिकेट टूर्नामेंट- 2025 पर कुंदी की टीम ने जमाया कब्जा
Published / 2025-02-10 20:58:04
एतवा उरांव क्रिकेट टूर्नामेंट- 2025 पर कुंदी की टीम ने जमाया कब्जा

पांच दिनी शहीद एतवा उरांव क्रिकेट टूर्नामेंट- 2025 संपन्नटीम एबीएन, रांची। मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में सोमवार को पांच दिवसीय शहीद एतवा उरांव क्रिकेट टूर्नामेंट- 2025 का खिताब कुंदी एलेवन की टीम ने 25 रन से जीतकर अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कुंदी की टीम 70 रन ही बना पायी। इसके जवाब में बुढ़मू की टीम मात्र 45 रन पर ही सिमट गई। टूर्नामेंट के फाइनल मैच का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, बंझिला पंचायत की मुखिया सोहंती एक्का, तबारक खान, मो मिस्टर, जेवियर खलखो, मो शाकिब, गोपी नायक ने खिलाड़ियों से परिचय कर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों और समिति के सदस्यों का हौंसला बढ़ाया। इससे पहले सोमवार को टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल गोपी एलेवन और कुंदी एलेवन के बीच खेला गया। जिसमें कुंदी की टीम तीन रन जीतकर फाइनल में पहुंच गयी। पहले बल्लेबाजी करते हुए कुंदी की टीम 95 रन का स्कोर खड़ा की। इसके जवाब में गोपी एलेवन की टीम 92 रन पर सिमट गयी। वहीं दसरा सेमीफाइनल सोसई आश्रम और बुढ़मू एलेवन के बीच खेला गया। इसमें बुढ़मू की टीम आठ विकेट से जीतकर फाइनल में पहुंची। पहले बल्लेबाजी करते हुए सोसई की टीम 45 बन पर ही सिमट गयी। इसके जवाब में बुढ़मू की टीम दो विकेट पर ही 46 रन बनाकर फाइनल में पहुंच गयी। विजेती टीम कुंदी को प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने 50 हजार नगद व बड़ा ट्राफी और उप विजेता बुढ़मू की टीम को मुखिया सोहंती एक्का, तबारक खान, मो रशीद, मो खालिद ने 30 हजार नगद व बड़ा ट्राफी देकर सम्मानित किया।साथ ही तीसरे स्थान पर रही सोसई आश्रम की टोम को कांग्रेस के अमित खलखो, मो राजा 55 सौ नगद व ट्रॉफी और चौथे स्थान पर रही गोपी एलेवन की टीम को जेवियर खलको, मो शाकिब, वसीम खान, नेसार खान ने पांच हजार नगद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कुंदी की टीम के मिठ्ठू को तबारक खान ने मैन आफ द मैच और गोपी एलेवन के राहुल को मो शाकिब ने मैच आॅफ द सिरीज का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मैच के अंपायर आशीष गुप्ता और राहुल शाही थे। पूरे टूर्नामेंट के सफल आयोजन में समिति के सचिव मो शाकिब उर्फ छोटू के अलावा जेवियर खलको, लखो खलखो, नेसार खान, मुकेश खलखो, मो. आरिफ, मो रशीद, विनोद खलखो, मो मिनहाज सहित कई स्थानीय ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

एतवा उरांव क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल आज
Published / 2025-02-09 20:17:50
एतवा उरांव क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल आज

पांच दिनी शहीद एतवा उरांव क्रिकेट टूर्नामेंट-2025 का चौथा दिन सोसई आश्रम, कुंदी और बुढ़मू एलेवन की टीम पहुंची सेमीफाइनल मेंटीम एबीएन, रांची। मांडर प्रखंड अंतर्गत बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में रविवार को पांच दिवसीय शहीद एतवा उरांव क्रिकेट टूर्नामेंट-2025 के चौथे दिन का उदघाटन मो. खालिद, जेवियर खलखो, हासीम अंसारी, मो. राजा, आशीष ने खिलाड़ियों से परिचय कर किया। रविवार को पहला मैच गोविंदपुर और टांगर के बीच खेला गया, जिसमें गोविंदपुर की टीम 22 रन से विजयी रही।पहले बल्लेबाजी करते हुए गोविंदपुर की टीम 108 रन बनायी। इसके जवाब में टांगर की टीम 86 रन पर ही सिमट गई। वहीं दूसरा मैच सोसई आश्रम और चोरेसा के बीच खेला गया। इसमें सोसई की टीम 40 रन से बिजयी रही। इससे पहले बल्लेबाजी करते सोसई आश्रम की टीम 140 रन का स्कोर खड़ा की। इसके जवाब में चोरेसा की टीम 100 रन ही बना सकी। रविवार को तीसरा मैच सोसई आश्रम और गोविदपुर के बीच खेला गया। जिसमें सोसई की टीम 30 रन से जीत कर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए सोसई की टीम 95 बनायी। इसके जवाब में गोविंदपुर की टीम 65 रन पर ही सिमट गई। तीनों मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए गोविंदपुर के अनीस, सोसई आश्रम के आशिष व अमन को मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया। इससे पहले कुंदी और बुढ़मू एलेवन की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। मैच के अंपायर आशीष गुप्ता और राहुल शाही थे। 10 फरवरी को टूर्नामेंट का चौथा क्वाटर फाइनल गोरे एलेवन और गोपी एलेवन के बीच दिन के नौ बजे से खेला जायेगा। साथ ही दो सेमीफाइनल के अलावा टूर्नामेंट का फाइनल मैच दिन के तीन बजे से होगा।टूर्नामेंट के फाइनल मैच का उद्घाटन झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष श्री बंधु तिर्की, अंजुमन इस्लामिया रातू प्रखंड के सचिव मुख्तार अंसारी, समीम अख्तर और मांडर थाना प्रभारी राहुल संयुक्त रूप से करेंगे। चौथे दिन के मैच के सफल आयोजन में कुरबान खान, मो शाकिब, लखो खलखो, नेसार खान, मुकेश खलखो, मो. आरिफ, मो. रशीद, विनोद खलखो, मो. मिनहाज सहित कई स्थानीय ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

जानें धोनी के 7 नंबर का रहस्य...
Published / 2025-02-07 21:10:49
जानें धोनी के 7 नंबर का रहस्य...

घर से लेकर जर्सी तक...! धोनी के 7 नंबर के पीछे छुपा है एक बड़ा रहस्यएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आपने हमेशा देखा होगा कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी हमेशा 7 नंबर की जर्सी पहनते हैं। साथ ही, उनके हरमू वाले घर को भी उन्होंने 7 नंबर के साथ एक खूबसूरत लुक दिया है। ऐसे में आपके मन में सवाल जरूर आता होगा कि धोनी हर जगह 7 नंबर का इस्तेमाल क्यों करते हैं। दरअसल, ज्योतिष शास्त्र में 7 नंबर का बहुत महत्व है।रांची के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य ने एबीएन न्यूज 24 को बताया कि 7 नंबर का सीधा संबंध केतु से है। न्यूमैरोलॉजी में 7 नंबर केतु को दर्शाता है और केतु एक बहुत ही शक्तिशाली ग्रह है। अगर केतु चाहे तो जीवन में ऐसे चमत्कार कर सकता है कि सामने वाला समझ नहीं पायेगा कि हो क्या रहा है। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि 7 नंबर का केतु से संबंध है और केतु एकांत में रहने वाला ग्रह है। आपने देखा होगा कि धोनी भी बहुत अधिक बात नहीं करते और अधिकतर शांत रहते हैं। यह केतु का ही प्रभाव है, जिससे लगता है कि उनका केतु मजबूत है। उनका मूल्यांकन और भाग्यांक भी 7 है। जब आपका केतु मजबूत होता है, तो यह नंबर आपके लिए लक्की होता है। इस वजह से आप कहीं भी इस नंबर का इस्तेमाल करेंगे, तो आपको निश्चित ही चमत्कार देखने को मिलेगा। आपने देखा होगा कि धोनी ने कई सीरीज और ट्रॉफी जीती हैं। ऐसा नहीं है कि दूसरे खिलाड़ियों ने मेहनत नहीं की, लेकिन धोनी का नाम हमेशा सबसे अधिक रहा। लोग उन्हें किस्मत का धनी भी मानते हैं। धोनी के लिए 7 नंबर काफी लक्की है और उनका केतु बहुत स्ट्रॉन्ग है। इस वजह से केतु उन्हें हर दिशा से सफलता दिलाता है। केतु का काम होता है अचानक से कुछ चमत्कार कर देना और वह भी बड़ा वाला, जिससे आप देश-विदेश में फेमस हो जायें। धोनी का केतु मजबूत है, यही कारण है कि वह 7 नंबर का लगातार इस्तेमाल करते हैं और उन्हें सफलता भी मिलती है। हालांकि, यह सबके लिए नहीं होता। हर किसी की कुंडली के अनुसार किसी का केतु खराब भी हो सकता है। ऐसे में अगर आप 7 नंबर का अधिक इस्तेमाल करते हैं, तो आपको सफलता भी मिल सकती है। इसलिए ज्योतिषाचार्य या न्यूमैरोलॉजी से परामर्श लेकर ही किसी भी नंबर का इस्तेमाल करें, क्योंकि इसका उल्टा प्रभाव भी हो सकता है।

पांच दिनी शहीद एतवा उरांव क्रिकेट टूर्नामेंट- 2025 शुरू
Published / 2025-02-06 21:18:30
पांच दिनी शहीद एतवा उरांव क्रिकेट टूर्नामेंट- 2025 शुरू

कुंदी की टीम पहुंची सेमीफाइनल में  टीम एबीएन, रांची। मांडर प्रखंड अंतर्गत बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में गुरुवार को पांच दिवसीय शहीद एतवा उरांव क्रिकेट टूर्नामेंट -2025 का उद्घाटन तबारक खान, जेवियर खलखो, मो रशीद, अमीत खलखो, जाकिर हुसैन, रशीद अंसारी ने फीता काटकर किया। गुरुवार को पहला और टूर्नामेंट मैच हुसीर एलेवन और फुटकल टोली के बीच खेला गया।इसमें फुटकल टोली दो विकेट जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया। दूसरा मैच कुंदी और करकरा के बीच खेला गया। इसमें कुंदी की टीम पांच रन से जीत दर्ज की। तीसरा मैच कुंदी और फुटकल टोली के बीच खेला गया, जिसमें कुंदी की टीम 44 रन जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सात फरवरी को पहला मैच मंदरो व महुआजारी और दूसरा मैच गोरे व नयासराय के बीच खेला जायेगा।  मो साकिब ने बताया कि टूर्नामेंट के विजेता को 50 हजार रुपये नगद व बड़ा ट्रॉफी, उपविजेता को 30 हजार रुपए नगद व बड़ा ट्रॉफी दिया जायेगा। साथ ही तृतीय और चतुर्थ स्थान पानेवाले टीम को क्रमश: 5500 हजार रुपये नगद व ट्रॉफी व 5000 हजार रुपये नगद व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया जायेगा। इसके अलावा मैन आफ द मैच,  मैच आफ द सिरीज होने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जायेगा।   फोटो संकेत : रांची के मांडर प्रखंड अंतर्गत बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में गुरुवार को शहीद एतवा उरांव क्रिकेट टूर्नामेंट -2025 का उद्घाटन करते जेवियर खलखो, मो. रशीद, अमीत खलखो व जाकिर हुसैन।

अब नयी जर्सी में दिखेगी टीम इंडिया, जानें इसकी खासियत
Published / 2025-02-05 21:17:25
अब नयी जर्सी में दिखेगी टीम इंडिया, जानें इसकी खासियत

नागपुर वनडे के दौरान नयी जर्सी में दिखेंगे टीम इंडिया के खिलाड़ी एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर वनडे के दौरान नयी जर्सी में नजर आयेंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को सीरीज का पहला मैच खेला जायेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम के खिलाड़ियों के लिए स्पेशल जर्सी तैयार करवायी है। जर्सी के कंधे पर तिरंगा बना हुआ है। यह जर्सी वीमेंस क्रिकेट टीम को पहले ही मिल गयी थी। लेकिन मेंस क्रिकेट टीम अब नयी जर्सी में नजर आयेगी। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की फोटो शेयर की है। टीम इंडिया की जर्सी का मुख्य रंग नीला ही है। लेकिन इसे बहुत ही खास तरह से डिजाइन किया गया है। कंधे पर तिरंगा बनाया गया है। इसके ऊपरी हिस्से पर केसरिया और बीच में सफेद रंग को रखा गया है। इसके बाद कंधे के निचले हिस्से पर हरे रंग को रखा गया है। जर्सी में नीले रंग भी दो तरह के हैं। इसका अधिकतर हिस्सा हल्के आसमानी रंग का है। जबकि बॉर्डर लाइन को कहरे नीले रंग का रखा गया है। टीम इंडिया की नयी जर्सी में क्या है खास भारतीय टीम की नयी जर्सी पुरानी जर्सी के मुकाबले कुछ अलग है। इसमें तिरंगे के डिजाइन को बदला गया है। इसके साथ ही इसका फैब्रिक भी कुछ अलग है। इसे बहुत ही खास तरह के कपड़े से तैयार किया गया है। इसको बनाते वक्त खिलाड़ियों के कम्फर्ट का खास ख्याल रखा गया है। जर्सी के ऊपरी हिस्से पर बीसीसीआई का लोगो भी है। इस पर दो सितारे अंकित हैं। ये आईसीसी ट्रॉफी की निशानी हैं। भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जायेंगे तीन वनडे मैच भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जायेगी। सीरीज का पहला मैच नागपुर में गुरुवार को खेला जायेगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला रविवार को कटक में आयोजित होगा। तीसरा और आखिरी मैच अहमदाबाद में 12 फरवरी को खेला जायेगा।

झारखंड की माटी के एथलीटों में अपार प्रतिभा : देवेंद्रनाथ महतो
Published / 2025-02-05 20:44:36
झारखंड की माटी के एथलीटों में अपार प्रतिभा : देवेंद्रनाथ महतो

झारखंड मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन रांची द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में शामिल हुए देवेंद्रनाथ महतो टीम एबीएन, रांची। अरगोड़ा मैदान रांची में इंटरनेशनल मास्टर एथलेटिक स्व नारायण साहू की पुण्यतिथि के मौके पर मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट और मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन अरगोड़ा मैदान रांची में किया गया। यह आयोजन पांच दिवसीय (एक से पांच फरवरी) था। उक्त आयोजन में 16 पुरुष फुटबॉल टीम और 4 महिला फुटबॉल टीम भाग लिये। टूर्नामेंट के अंतिम दिन पांच फरवरी को पुरुष और महिला फुटबॉल टीम का फाइनल मैच के साथ 10 किमी, 5 किमी और 3 किमी, का मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मौके पर एथलीटों ने खूब दमखम लगाया। मौके पर अतिथि सक्रिय आंदोलनकारी नेता जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष पूर्व प्रत्याशी रांची लोकसभा, सिल्ली विधानसभा देवेन्द्र नाथ महतो के कर कमलों द्वारा प्रथम द्वितीय तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले विजेता पुरुष फुटबॉल टीम विजेता को 51000 रुपए और गोल्ड मैडल एवं महिला विजेता महिला फुटबॉल टीम को 25000 रुपए और गोल्ड मेडल से सम्मानित किया।साथ ही 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर, 3 किलोमीटर और रांची मिनी मैराथन दौड़ में पहला से छठा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। पुरुष फुटबॉल फाइनल विजेता चिडा ब्रदर फुटबॉल क्लब कल्याणपुर, फाइनल उप विजेता उड़ीसा फुटबॉल क्लब, तीसरा स्थान पर सुमित टाईगर फुटबॉल क्लब एवं चौथा स्थान सरना बॉयज महावीर नगर रहा। वहीं महिला फुटबॉल टीम में फाइनल विजेता ट्राइबल गर्ल्स फुटबॉल क्लब एवं उपविजेता एन एफ सी रायडीह गुमला रहा। टूर्नामेंट में ट्राइबल महिला टीम से मैन आफ द मैच बसंती कुमारी, बेस्ट गोलकीपर नेहा मुंडा एवं बेस्ट डिफेंडर ममता कुमारी को भी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। देवेन्द्र नाथ महतो ने संबोधन में कहा कि झारखंड मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन खेल के विकास को लेकर सराहनीय कार्य कर रही है। झारखंड के खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के एथलेटिक्स इवेंट में शामिल कराने के लिए खेल प्रतियोगिता को सरकारी स्तर में अभियान के तर्ज पर चलाये जाने की आवश्यकता है। झारखंड के माटी में खेले खुदे खिलाड़ी भारत का नाम कई बार राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर टॉप लेवल में किया है। भारत को ओलंपिक में पहला गोल्ड मैडल दिलाने वाला मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा का बात करें, चाहे क्रिकेट के इतिहास में भारत को कई बार विश्व चैंपियनशिप का ताज पहनाने वाले महेन्द्र सिंह धोनी का बात करें, चाहे बात करें प्रथम महिला हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान का, चाहे प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे, चाहे बात तीरंदाज में नंबर वन का खिताब अपने नाम करने वाली दीपिका कुमारी का, चाहे बात करें प्रतिष्ठित खिलाड़ी ईशान किशन, सौरभ तिवारी, पूर्णिमा महतो ऐसे अनेक नाम हैं। झारखंड राज्य विभिन्न विषयों में असाधारण खेल प्रतिभाओं के लिए एक प्रजनन स्थल रहा है। झारखंड के खेल खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर झारखंड और भारत देश का नाम इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कराया है।साथ ही झारखंड सरकार से स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को धरातल पर सक्रिय करने की मांग की। पिछले सात साल से झारखंड का स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी सिर्फ फाइल में ही है। कार्यक्रम के अवसर पर रांची लोकसभा संसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वेटरन आगेर्नाइजेशन आफ झारखंड के मुकेश कुमार, एम पी सिंहा, योगेन्द्र प्रसाद, संजीत सिंह के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में झारखंड मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव चंदन कुमार, एक्जक्यूटिव मेंबर राजकिशोर मुंडा, कार्तिक साहू, सुनील मुंडा, भरत कुमार गुप्ता अजीत साहु राजेश जी के अलावा अन्य गण मान्य लोगों का अहम योगदान रहा।

वनडे में बुमराह की जगह अब वरूण चक्रवर्ती
Published / 2025-02-04 20:55:39
वनडे में बुमराह की जगह अब वरूण चक्रवर्ती

टीम इंडिया से हटाया गया बुमराह का नाम, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले आई दिल तोड़ने वाली खबरएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारी के लिए टीम इंडिया 6 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस सीरीज का पहला मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जायेगा। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के स्क्वॉड में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की वनडे टीम में एंट्री हुई है। उन्होंने हाल ही में टी-20 सीरीज में मैच विनिंग प्रदर्शन किया था। ऐसे में उनकी फॉर्म को देखते हुए सेलेक्टर्स ने ये फैसला लिया है। लेकिन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम इस टीम में शामिल नहीं है। जसप्रीत बुमराह को आस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी मैच के दौरान चोट लगी थी, इसके बाद उन्हें आराम करने की सलाह मिली थी। लेकिन माना जा रहा था कि बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में नजर आ सकते हैं। लेकिन वनडे सीरीज को लेकर बीसीसीआई की ओर से जारी की गयी प्रेस रिलीज में बुमराह का नाम नहीं है। टीम इंडिया के स्क्वॉड में सब्जेक्ट टू फिटनेस के तौर पर भी बुमराह का नाम नहीं लिखा गया है। यानी वह वनडे सीरीज में नहीं खेल पायेंगे। बता दें कि टीम इंडिया के ऐलान के दौरान चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुमराह पर बड़ा अपडेट दिया था। अजीत अगरकर ने कहा था कि बुमराह को पांच सप्ताह के लिए आराम करने के लिए कहा गया है और वह इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो वनडे के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। यानी सब कुछ ठीक रहता है तो बुमराह सीरीज के आखिरी मैच में नजर आ सकते है। लेकिन प्रेस रिलीज में बुमराह पर कोई अपडेट नहीं दिया गया है, जिसके बाद फैंस की टेंशन बढ़ गयी है।

झारखंड राष्ट्रीय स्कूल हॉकी के दोनों वर्ग में बना चैंपियन
Published / 2025-02-03 16:14:14
झारखंड राष्ट्रीय स्कूल हॉकी के दोनों वर्ग में बना चैंपियन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। 68वीं राष्ट्रीय स्कूल अंडर 19 हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने बता दिया कि इस राज्य को हॉकी की नर्सरी क्यों कहा जाता है। रांची के जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम में रविवार की शाम झारखंड ने दोनों वर्गों में चैंपियनशिप अपने नाम किया। बालिका वर्ग के फाइनल मैच में झारखंड की टीम ने ओडिशा को 7-1 से हराकर विजेता ट्रॉफी हासिल की।झारखंड के लिए स्विटी डुंगडुंग ने तीन, रीना कुल्लू ने दो और एस्टर होरो और सलोमी ने एक-एक गोल किये। बालक वर्ग में झारखंड और चंडीगढ़ के बीच कांटे की टक्कर हुई। फाइनल मुकाबले में अंतिम समय में एडिसन मिंज ने गोल दागकर झारखंड की झोली में चैंपियन ट्रॉफी डाल दी। दोनों वर्गों में उत्तर प्रदेश की टीम तीसरे स्थान पर रही।तीसरे स्थान के लिए खेले गए बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश ने पंजाब को 5-0 से और बालिका वर्ग में गुजरात को 3-1 से पराजित किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह और पूर्व विधायक बंधु तिर्की ने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया। इस मौके पर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के प्रशासी पदाधिकारी एसडी तिग्गा, डीएसई बादल राज, जेईपीसी के कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीश कुमार सहित खेल कोषांग के पदाधिकारी मौजूद रहे।

भारत की बेटियों अंडर-19 में वर्ल्ड चैंपियन
Published / 2025-02-02 20:50:41
भारत की बेटियों अंडर-19 में वर्ल्ड चैंपियन

भारत ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता महिला अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप का खिताबएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज रविवार, 2 फरवरी को यहां बयूमास ओवल में आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड का फाइनल मैच खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से मात दी। भारत ने खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने अफ्रीका को निर्धारित 20 ओवर में मात्र 82 के स्कोर पर समेट दिया। इसके बाद गोंगाडी त्रिशा (नाबाद 44 रन) और सानिका चालके की नाबाद 26 रनों की शानदार पारियों की मदद से भारत ने 11.2 ओवर में 84 रन बनाकर मैच और खिताब दोनों अपने नाम कर लिया। भारत के लिए चालके ने विनिंग चौका लगाया। तेलंगाना से ताल्लुक रखने वाली गोंगाडी त्रिशा ने प्लेयर आफ द टूर्नामेंट खिताब पर भी अपना कब्जा जमाया। इस पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने गेंद और बल्ले से धमाल मचाया और 309 रन बनाने के साथ-साथ 7 विकेट लेकर अपनी टीम को लगातार दूसरी बार खिताब जिताया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

धनतेरस...
Published / 2026-11-06 12:43:31
धनतेरस...