Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 14
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
रांची को आइपीएल मैच नहीं मिलने से फैंस नाराज
Published / 2025-02-21 22:14:14
रांची को आइपीएल मैच नहीं मिलने से फैंस नाराज

फैंस हुए निराश! रांची में क्यों नहीं हो रहा आईपीएल मैचएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। रांची जो की महेंद्र सिंह धोनी के शहर के नाम से भी काफी लोकप्रिय है। यहां पर क्रिकेट की दीवानगी और जुनून लोगों के बीच जबरदस्त देखी जाती है। ऐसे में पिछले 3 सालों से एक भी आईपीएल का मैच रांची में नहीं हुआ है। इस बार भी रांची को एक भी आईपीएल मैच नहीं दिया गया है। इसे लेकर झारखंड के क्रिकेट एक्सपर्ट ने बताया कि आखिर इसके पीछे वजह क्या है, जो रांची को आईपीएल मैच नहीं दिया जा रहा है। झारखंड के मशहूर क्रिकेट एक्सपर्ट व पूर्व आईपीएल व रणजी प्लेयर अजात शत्रु बताते हैं कि रांची को आईपीएल मैच न मिलने की वजह है की जेएससीए में अभी ऐसी कोई अधिकारी नहीं, जो अपनी बातों को बीसीसीआई के सामने पूरे दमदार तरीके से रख पाए। अमिताभ चौधरी का क्रिकेट के प्रति गजब की दीवानगी थी और जब तक वह थे। तब तक आईपीएल के मैचेस यहां पर होते थे। आगे बताया कि लेकिन उनके न होने पर अब मैच नहीं हो रहे। क्योंकि, अमिताभ चौधरी बीसीसीआई से छीनकर रांची को मैच देते थे। इनके जैसा कोई पर्सनालिटी फिलहाल दिख नहीं रहा है जो बीसीसीआई के सामने अपना पॉइंट रख पाए। क्योंकि, स्टेडियम बहुत ही दमदार है,पिच को लेकर कोई टेंशन नहीं है व अकोमोडेशन को लेकर भी कोई टेंशन नहीं है। अमिताभ चौधरी बीसीसीआई के सेक्रेटरी भी रह चुके हैं। ऐसे में उनके वहां काफी चलती थी और वह एक बहुत ही दमदार तरीके से अपनी बातों को रखते भी थे। अब उनकी कमी बहुत खलती है। अगर आज वह होते तो आज जेएससीए स्टेडियम को एक आईपीएल तो मिलता ही मिलता। न की बात ही नहीं होती। पिछले दो सालों से ही कोई भी आईपीएल मैच नहीं हो रहा है।  2023 में भी नहीं हुआ 2024 व 2025 में थोड़ी उम्मीद थी। लेकिन यह भी हाथ से चली गई। बीसीसीआई का थोड़ा रांची स्टेडियम पर भी ध्यान देने की जरूरत है। क्रिकेट ऐसा चीज है जिसका जुनून रांची में भी जबरदस्त देखा जाता है। ऐसे में लोगों की भावना कभी कत्ल करना चाहिए। 

विजयी शुरुआत करना चाहेगी भारतीय क्रिकेट टीम
Published / 2025-02-19 21:16:11
विजयी शुरुआत करना चाहेगी भारतीय क्रिकेट टीम

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम का सामना गुरुवार को चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश से होगा। खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की शुरुआत जीत से करना चाहेगी। ग्रुप चरण में भारत को तीन मैच खेलने है और वो एक भी मैच गंवाने का जोखिम नहीं उठा सकती है।भारत इस आईसीसी टूर्नामेंट से पहले इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज अपने नाम कर चुका है, ऐसे में उसका मनोबल भी बढ़ा हुआ होगा। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि विराट कोहली, रोहित और यहां तक कि मुख्य कोच गौतम गंभीर के पास अधिक समय नहीं है क्योंकि न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली असफलताओं से मिले झटके का असर कम नहीं हुआ है। हालांकि कुछ अच्छे संकेत हैं। कप्तान रोहित ने कुछ दिन पहले इंग्लैंड के खिलाफ शानदार शतक और कोहली ने अर्धशतक बनाया, जबकि गंभीर के मार्गदर्शन में भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय और वनडे सीरीज में क्रमश: 4-1 और 3-0 की शानदार जीत दर्ज की। चैंपियंस ट्रॉफी में हालांकि भारत के सामने चुनौती घरेलू सीरीज से काफी अलग है।ग्रुप ए में भारत के प्रतिद्वंद्वी बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड हाल ही में उसका सामना करने वाले इंग्लैंड की तुलना में कहीं अधिक प्रेरित नजर आ रहे हैं और एक हार भी लीग चरण के पूरे समीकरण को बदल सकती है। हालांकि भारत ने पिछले कुछ समय में 50 ओवर के क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है।  भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला 20 फरवरी यानी गुरुवार को खेला जायेगा। भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जायेगा। भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 2:00 बजे होगा।

आरोरा 2025 खेल महोत्सव में टीम शील्ड ने जीता खिताब
Published / 2025-02-19 20:22:19
आरोरा 2025 खेल महोत्सव में टीम शील्ड ने जीता खिताब

टीम एबीएन, रांची। आरोरा 2025 खेल महोत्सव के आज दूसरे दिन के मुकाबले में खो-खो और रस्सा-कस्सी का फाइनल बहुत ही संघर्ष पूर्ण रहा। खो-खो की लड़कियों के मुकाबला में टीम चेस वारियर्स ने खट्टी टॉफी को पराजित कर चैंपियन बनी। वहीं लड़कों के सेमीफाइनल मुकाबले और फाइनल मुकाबला भी बहुत ही संघर्ष भरा खेल का प्रदर्शन देखा गया। फाइनल मुकाबले में टीम गांडीव को हरा टीम शील्ड ने खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबला में  प्रांजल, मोहित, विनीत गुप्ता, हर्षित, सुमित आयुष और अविष्कार ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल के मुकाबला में आज अतिथि के रूप में विशेष रूप से जयपुर बी आई टी के निदेशक डॉ पीयूष तिवारी उपस्थित हुए। उनके साथ लालपुर के प्रभारी डॉ प्रणव कुमार खेल संयोजक डॉ संदीप शाहदेव, डॉ आशुतोष मिश्रा मनोज गिरी डॉ अमृता प्रियम, डॉ संजय कुमार, सुश्री सोनी कुमारी, एलिस टोप्पो मिनी दुबे, अनामिका, सरिता, डॉ अपर्णा शुक्ला, दीपक मिश्रा सहित काफी संख्या में छात्र छात्राओं ने दर्शकों के बीच काफी उत्साहित होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। कल से दो दिवसीय अरोरा 25 का आयोजन होने जा रही हैं जिसमे   स्वादिष्ट व्यंजन  डांस,  पेंटिंग, पारम्परिक परिधान, सहित अनेकों कार्यक्रम की जोरदार तरीके से तैयारी चल रही है इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ आशुतोष मिश्रा ने बताया कि कल से पूरे लालपूर बीआइटी परिसर पूरी तरह से युवाओं को समर्पित रहेगा।

कल से होगी चैंपियंस ट्रॉफी की शानदार शुरुआत
Published / 2025-02-18 17:57:34
कल से होगी चैंपियंस ट्रॉफी की शानदार शुरुआत

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। दुनिया की शीर्ष आठ टीमों के बीच बुधवार से चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत होने जा रही है। आठ साल बाद इस टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। दिलचस्प बात यह है कि इसका आयोजन हाइब्रिड मॉडल की तर्ज पर होगा जिसमें इसके मुकाबले पाकिस्तान और दुबई में खेले जायेंगे। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से इन्कार कर दिया था जो टूनार्मेंट का मेजबान है जिसके बाद आईसीसी ने भारत के मुकाबले दुबई में कराने का फैसला किया था। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश हैं, जबकि ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया हैं। अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी और दो टीमों के बीच नौ मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जायेगा। भारत अगर टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंचने में सफल रहा तो फाइनल मैच दुबई में ही आयोजित होगा। भारत के फाइनल में नहीं पहुंचने की स्थिति में यह लाहौर में खेला जायेगा।

सिल्ली के खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा : देवेंद्रनाथ महतो
Published / 2025-02-17 21:06:12
सिल्ली के खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा : देवेंद्रनाथ महतो

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिल्ली/ रांची। सिल्ली प्रखंड के लोवादाग पंचायत पोटका मैदान में एकदिवसीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेएलकेएम के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो थे। उन्होंने प्रथम विजेता टीम हिमेश स्पोर्टिंग क्लब और उपविजेता टीम महादानी एफ सी बिसरिया टीम को पुरस्कृत किया।उन्होंने कहा कि सिल्ली विधान सभा क्षेत्र के युवा अपना नव ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग कर खूब शारीरिक परिश्रम करते हैं। खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा है बशर्ते खिलाड़ियों को उचित मार्गदर्शन करने की आवश्यकता है। उन्होंने संबोधन में कहा कि खेल के मैदान से अनुशासन तरीके से टीम में मिलजुल कर टीमवर्क कर सपना को साकार करने सीखते हैं। इसीलिए आज के युवाओं को आनलाइन गेमिंग फ्री फायर, पॉपजी जैसे खेल बाहर निकलकर शारीरिक खेल खेलना होगा, ताकि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहे।

22 अप्रैल से शिरू होगा आईपीएल का 18वां सीजन
Published / 2025-02-16 18:36:55
22 अप्रैल से शिरू होगा आईपीएल का 18वां सीजन

आईपीएल के 18वें सत्र का कार्यक्रम जारीकोलकाता और आरसीबी के बीच 22 मार्च को पहला मुकाबलाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का कार्यक्रम जारी कर दिया। पहला मुकाबला गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच ईडन गार्डंस में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के 18वें सत्र का आगाज 22 मार्च से होगा। वहीं, फाइनल मैच 25 मई को ईडन गार्डंस में ही खेला जाएगा। 23 मार्च को आईपीएल का एल क्लासिको यानी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। 13 स्थानों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच खेले जाएंगे। इनमें नॉकआउट राउंड भी शामिल है। इस दौरान 22 मार्च से 18 मई तक 70 लीग राउंड मैच खेले जाएंगे। वहीं, फाइनल समेत प्लेऑफ के सभी मुकाबले 20 से 25 मई तक खेले जाएंगे।22 मार्च को बेंगलुरु और कोलकाता के बीच मुकाबले के बाद 23 मार्च यानी रविवार को डबर हेडर मुकाबला खेला जाएगा। रविवार को पहले डबल हेडर के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने राजस्थान रॉयल्स की चुनौती होगी, जबकि दूसरे मैच में मुंबई की टीम का सामना चेन्नई से होगा। आईपीएल 2025 में कुल 11 डबल हेडर्स हैं।

गिल होंगे चैंपियंस ट्रॉफी के स्टार इंडियन प्लेयर : मांजरेकर
Published / 2025-02-13 21:26:43
गिल होंगे चैंपियंस ट्रॉफी के स्टार इंडियन प्लेयर : मांजरेकर

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कौन सा भारतीय खिलाड़ी करेगा स्टार वाला प्रदर्शन? संजय मांजरेकर ने की भविष्यवाणीएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आगाज में अब गिनती के महज कुछ दिन शेष रह गये हैं। टूर्नामेंट के आगाज से पहले भारतीय टीम भी शानदार लय में आ चुकी है। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ संपन्न हुए टी-20 और वनडे सीरीज में मिली जीत से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बड़ा हुआ है। लोगों को उम्मीद है कि भारतीय खिलाड़ी अपने इसी फॉर्म को चैंपियंस ट्रॉफी में भी दोहरायेंगे। जिससे उन्हें खिताब जीतने में मदद मिलेगी। चैंपियंस ट्रॉफी के आगाज से पहले देश के पूर्व क्रिकेटर एवं मौजूदा कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने अपना विचार साझा करते हुए बताया है कि भारत का कौन सा क्रिकेटर चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी सबसे ज्यादा चमक बिखेर सकता है। मांजरेकर के मुताबिक युवा बल्लेबाज शुभमन गिल आगामी टूर्नामेंट में भारत के स्टार खिलाड़ी बन सकते हैं। मांजरेकर ने कहा शुभमन गिल के हालिया फॉर्म और उनके खेल में निरंतर सुधार को देखकर लगता है कि यह टूर्नामेंट उनके लिए बहुत खास साबित हो सकता है। मांजरेकर ने गिल की तारीफ करते हुए कहा कि वह बड़े मैचों में अपनी काबिलियत और भरोसेमंद बल्लेबाजी दिखा सकते हैं।

पाक के कई खिलाड़ियों पर जुर्माना
Published / 2025-02-13 21:23:45
पाक के कई खिलाड़ियों पर जुर्माना

पाकिस्तान के तीन खिलाड़ियों पर आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के लिए लगा जुर्मानाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी, सऊद शकील और कामरान गुलाम पर कराची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला के मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया है।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कराची में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज इन तीनों पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईसीसी आचार संहिता के लेवल वन के उल्लंघन का दोषी पाया है। शाहीन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत तथा सऊद और कामरान पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

कल क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा भारत
Published / 2025-02-11 19:19:25
कल क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा भारत

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चैंपियंस ट्राफी की तैयारी के लिहाज से महत्वपूर्ण श्रृंखला में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम एक दिवसीय मैच में भारतीय टीम बुधवार को यहां क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पहले दो मैच जीत कर भारत पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुका है। 19 फरवरी को चैंपियंस ट्राफी शुरू होने से पहले भारत के पास खुद को परखने का यह अंतिम मौका होगा। कप्तान रोहित शर्मा पिछले मैच में शतक जड़ कर अपनी खोई फार्म को वापस पा चुके हैं और अब हर एक की निगाहें रन मशीन विराट कोहली पर होंगी, जिनके लय में आने से भारत की चैंपियंस ट्राफी की राहें आसान दिखने लगेंगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

धनतेरस...
Published / 2026-11-06 12:43:31
धनतेरस...