भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच के नतीजे से तय होगा सेमीफाइनलएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का अगला मैच न्यूजीलैंड के साथ है। इस मैच के नतीजे से ही चैंपियंस ट्रॉफी की आखिरी अंक तालिका तय होगी। इस मैच पर ग्रुप बी की सेमीफाइनलिस्ट टीमों की भी पैनी नजरें होंगी क्योंकि सिर्फ भारत या न्यूजीलैंड नहीं बल्कि ग्रुप बी की सेमीफाइनलिस्ट टीमों की किस्मत भी उसी से तय होगी कि उसे सेमीफाइनल किसके साथ और कहां खेलना है। भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच 2 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा। मुकाबला दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। टॉस 2 बजे होगा। ये ग्रुप चरण का अंतिम मैच है। इस मैच के बाद 4 और 5 मार्च को क्रमश: पहला और दूसरा सेमीफाइनल खेला जायेगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस मैच से सभी टीमों की किस्मत और शेड्यूल तय होगा। इस मैच से पहले ग्रुप बी की भी दोनों सेमीफाइनलिस्ट टीम कन्फर्म हो चुकी होगी। लेकिन ये तय नहीं हुआ होगा कि उन्हें सेमीफाइनल किस टीम के साथ कहां खेलना है। अगर भारत जीतता है तो उसका मुकाबला ग्रुप बी की अंक तालिका पर मौजूद दूसरे नंबर की टीम से होगा जबकि हारने की स्थिति में उसे टॉप टीम से भिड़ना होगा। भारत का मैच 4 मार्च को दुबई में है, यानी इस मैच से पहले किसी को नहीं पता होगा कि सेमीफाइनल के लिए दुबई पहुंचने वाली दूसरी टीम कौन सी होगी।
कोहली की पारी महत्वपूर्ण मैच में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता का प्रमाण : पोटिंग एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान के खिलाफ चैंपिंयंस ट्राफी में विराट कोहली के शतक को असाधारण बताते हुये आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग ने कहा कि कोहली की पारी महत्वपूर्ण मैच में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता का प्रमाण है। दुबई में एक हाई-वोल्टेज मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार शतक लगाकर भारत को पाकिस्तान पर छह विकेट से जीत दिलायी थी। पोटिंग ने कहा- मैंने हमेशा कहा है कि बड़े खेल बड़े नामों के बराबर होते हैं। आपको उन बड़े क्षणों में खड़े होने के लिए अपने बड़े नामों की आवश्यकता है और भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ मैच से बड़ा कोई खेल नहीं है।
टीम एबीएन, रांची। कोलकाता नाइट राइडर्स की ऐतिहासिक ट्रॉफी टूर अपने सफर के तहत रांची पहुंची, जहां टाटा आईपीएल 2024 चैंपियनशिप जीत की खुशी पूरे सिटी आफ वाटरफॉल्स में साझा की गयी। प्रतिष्ठित ट्रॉफी को सबसे पहले स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के पास प्रदर्शित किया गया, जो प्रेरणा और इतिहास का प्रतीक मानी जाती है। इसके बाद, यह जेडी हाई स्ट्रीट मॉल पहुंची, जहां प्रशंसकों ने इस जश्न में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भारत भर में जारी इस ट्रॉफी टूर ने केकेआर समर्थकों को टीम की शानदार 2024 जीत को दोबारा जीने का अनोखा अवसर प्रदान किया। रांची में जबरदस्त उत्साह देखा गया, जहां हजारों क्रिकेट प्रेमी इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने के लिए उमड़े और टाटा आईपीएल ट्रॉफी की भव्यता का साक्षात्कार किया। इस आयोजन ने अविस्मरणीय यादें और रोमांचक पल बनाये, जब प्रशंसकों को ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खिंचवाने और नाइट राइडर्स के जश्न का हिस्सा बनने का मौका मिला। टूर अब 28 फरवरी को गंगटोक पहुंचेगा, जिसके बाद यह आगामी हफ्तों में और भी शहरों में जायेगा, ताकि केकेआर की टाटा आईपीएल 2024 जीत का जश्न पूरे देश के फैंस के साथ साझा किया जा सके। संलग्न फाइल में ट्रॉफी टूर की तस्वीरें देख सकते हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले विराट कोहली को मिला गुरुमंत्र, दिग्गज ने दी गजब की सलाह एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और पाकिस्तान के बीच जब दुबई में 23 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी का महामुकाबला खेला जायेगा तो सबसे ज्यादा ध्यान विराट कोहली पर टिका होगा। कोहली का बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ जमकर बरसता है लेकिन उनका हालिया फॉर्म उनके साथ नहीं है। इसे देखते हुए विराट कोहली को महान भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने खास सलाह दी है। पूर्व कप्तान गावस्कर ने विराट को अपने खेल में सुधार करने के लिए कहा है और बताया कि आखिर क्यों उन्हें बार-बार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारत और पाकिस्तान के मैच से ठीक पहले सुनील गावस्कर ने कोहली की बड़ी कमजोरी पर बात की। पूर्व क्रिकेटर ने कहा, उनके (विराट) बल्ले का फेस खुला हुआ रहता है। ये ही परेशानी उन्हें आॅस्ट्रेलिया में तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी हो रही थी। बल्ले का फेस खुला रहने के दौरान कोहली कवर में खेलने की कोशिश करते हैं, लेकिन उन्हें परेशानी हो रही है। उन्हें इस पर ध्यान देने की जरूरत है। बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में विराट कोहली फ्लॉप रहे थे। वो स्पिनर रिशाद हुसैन की गेंद पर आउट होकर चलते बने थे। उन्होंने रिशाद की गेंद पर बैकवर्ड प्वाइंट पर शॉट खेला था जिसे सौम्य सरकार ने लपक लिया था। 22 रन पर कोहली की पारी का अंत हो गया था। विराट के इस तरह आउट होने पर गावस्कर ने कहा, रिशाद की उस गेंद ने टर्न लिया था और उस पर भी विराट के बैट का मुंह खुला हुआ था। सुनील गावस्कर ने विराट को इसे लेकर सख्ती बरतने और लगाम कसने को कहा है। पूर्व क्रिकेटर ने इस मामले पर चिंता जाहिर करते हुए कहा, उनका बार-बार एक ही तरह की बॉलिंग पर आउट होना चिंताजनक है।
प्रोफेसर सीताराम शर्मा मेमोरियल ट्रॉफी, फैकल्टी क्रिकेट लीग 2025 बी आई टी मेसरा टीम एबीएन, रांची। संकाय क्रिकेट लीग के 14वें संस्करण ने संस्थान के प्लैटिनम जुबली का जश्न मनाने के लिए आज बी आई टी मेसरा में शुरू किया है।डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स पोलिस्ट्राइकर्स और रॉयल एडमिन्स ने उद्घाटन मैच में अपने पहले ही मुकाबले में जीत से प्रतियोगिता की शुरुआत की। कुल छह टीमें दो समूहों में विभाजित टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं समूह ए (मैकेनिकल चैलेंजर्स, रॉयल एडमिन्स, देओघर प्रीडेटर्स) ग्रुप बी (कंप्यूटर सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स पॉलीस्ट्राइकर्स, इलेक्ट्रो ब्लास्टर्स) टूर्नामेंट का उद्घाटन विश्वविद्यालय पॉलिटेक्निक मैदान में निदेशक विश्वविद्यालय पॉलिटेक्निक बिट मेसरा डॉ विजया लक्ष्मी ने किया था। मैच 1 ग्रुप बी: रॉयल चैलेंजर्स पॉलीस्ट्राइकर्स बनाम इलेक्ट्रोब्लास्टर्स टॉस : रॉयल चैलेंजर्स पोलिस्ट्राइकर्स ने पहले फील्ड करने का फैसला किया स्कोर- इलेक्ट्रोब्लास्टर्स- 12 ओवर में 89/4, दुर्गा 18, अरविंद 33 और कार्तिक 18 रॉयल्स अलोक के लिए तीन विकेट लिये। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स ने 8 ओवरों में 91/1 रन बनाये, अजय ने 34 रन नॉट आउट आउट रहे और चंचल ने 32 रन बनाये। अजय को मैन आॅफ द मैच घोषित किया गया। मैच 2 समूह ए -रॉयल एडमिन बनाम मैकेनिकल चैलेंजर्स टॉस : मैकेनिकल चैलेंजर्स ने पहले फील्ड करने का फैसला किया 12 ओवरों में स्कोर -रोरल एडमिन्स -94/3, नंदलाल 38, अंकिट 34. फॉर मैकेनिकल अनिल, मुकेश और ओमप्रकाश ने प्रत्येक 1 विकेट लिया। जवाब में मैकेनिकल चैलेंजर्स ने 7 विकेट के नुकसान के लिए केवल 81 रन बनाये। मृणाल जेना ने 38 और ओमप्रकाश पांडे 21 बनाए पर अपनी टीम को जीता नहीं सके एडमिन्स के लिए संजय ने दो विकेट लिए और नंदलाल 1 विकेट लिया संघर्ष पूर्ण मुकाबले में रॉयल एडमिन ने मैच 13 रन से मुकाबला जीत लिया बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए रॉयल एडमिन के नंदलाल को मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार डॉ श्रीधर पटनायक के द्वारा प्रदान किया।
फैंस हुए निराश! रांची में क्यों नहीं हो रहा आईपीएल मैचएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। रांची जो की महेंद्र सिंह धोनी के शहर के नाम से भी काफी लोकप्रिय है। यहां पर क्रिकेट की दीवानगी और जुनून लोगों के बीच जबरदस्त देखी जाती है। ऐसे में पिछले 3 सालों से एक भी आईपीएल का मैच रांची में नहीं हुआ है। इस बार भी रांची को एक भी आईपीएल मैच नहीं दिया गया है। इसे लेकर झारखंड के क्रिकेट एक्सपर्ट ने बताया कि आखिर इसके पीछे वजह क्या है, जो रांची को आईपीएल मैच नहीं दिया जा रहा है। झारखंड के मशहूर क्रिकेट एक्सपर्ट व पूर्व आईपीएल व रणजी प्लेयर अजात शत्रु बताते हैं कि रांची को आईपीएल मैच न मिलने की वजह है की जेएससीए में अभी ऐसी कोई अधिकारी नहीं, जो अपनी बातों को बीसीसीआई के सामने पूरे दमदार तरीके से रख पाए। अमिताभ चौधरी का क्रिकेट के प्रति गजब की दीवानगी थी और जब तक वह थे। तब तक आईपीएल के मैचेस यहां पर होते थे। आगे बताया कि लेकिन उनके न होने पर अब मैच नहीं हो रहे। क्योंकि, अमिताभ चौधरी बीसीसीआई से छीनकर रांची को मैच देते थे। इनके जैसा कोई पर्सनालिटी फिलहाल दिख नहीं रहा है जो बीसीसीआई के सामने अपना पॉइंट रख पाए। क्योंकि, स्टेडियम बहुत ही दमदार है,पिच को लेकर कोई टेंशन नहीं है व अकोमोडेशन को लेकर भी कोई टेंशन नहीं है। अमिताभ चौधरी बीसीसीआई के सेक्रेटरी भी रह चुके हैं। ऐसे में उनके वहां काफी चलती थी और वह एक बहुत ही दमदार तरीके से अपनी बातों को रखते भी थे। अब उनकी कमी बहुत खलती है। अगर आज वह होते तो आज जेएससीए स्टेडियम को एक आईपीएल तो मिलता ही मिलता। न की बात ही नहीं होती। पिछले दो सालों से ही कोई भी आईपीएल मैच नहीं हो रहा है। 2023 में भी नहीं हुआ 2024 व 2025 में थोड़ी उम्मीद थी। लेकिन यह भी हाथ से चली गई। बीसीसीआई का थोड़ा रांची स्टेडियम पर भी ध्यान देने की जरूरत है। क्रिकेट ऐसा चीज है जिसका जुनून रांची में भी जबरदस्त देखा जाता है। ऐसे में लोगों की भावना कभी कत्ल करना चाहिए।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम का सामना गुरुवार को चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश से होगा। खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की शुरुआत जीत से करना चाहेगी। ग्रुप चरण में भारत को तीन मैच खेलने है और वो एक भी मैच गंवाने का जोखिम नहीं उठा सकती है।भारत इस आईसीसी टूर्नामेंट से पहले इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज अपने नाम कर चुका है, ऐसे में उसका मनोबल भी बढ़ा हुआ होगा। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि विराट कोहली, रोहित और यहां तक कि मुख्य कोच गौतम गंभीर के पास अधिक समय नहीं है क्योंकि न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली असफलताओं से मिले झटके का असर कम नहीं हुआ है। हालांकि कुछ अच्छे संकेत हैं। कप्तान रोहित ने कुछ दिन पहले इंग्लैंड के खिलाफ शानदार शतक और कोहली ने अर्धशतक बनाया, जबकि गंभीर के मार्गदर्शन में भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय और वनडे सीरीज में क्रमश: 4-1 और 3-0 की शानदार जीत दर्ज की। चैंपियंस ट्रॉफी में हालांकि भारत के सामने चुनौती घरेलू सीरीज से काफी अलग है।ग्रुप ए में भारत के प्रतिद्वंद्वी बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड हाल ही में उसका सामना करने वाले इंग्लैंड की तुलना में कहीं अधिक प्रेरित नजर आ रहे हैं और एक हार भी लीग चरण के पूरे समीकरण को बदल सकती है। हालांकि भारत ने पिछले कुछ समय में 50 ओवर के क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला 20 फरवरी यानी गुरुवार को खेला जायेगा। भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जायेगा। भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 2:00 बजे होगा।
टीम एबीएन, रांची। आरोरा 2025 खेल महोत्सव के आज दूसरे दिन के मुकाबले में खो-खो और रस्सा-कस्सी का फाइनल बहुत ही संघर्ष पूर्ण रहा। खो-खो की लड़कियों के मुकाबला में टीम चेस वारियर्स ने खट्टी टॉफी को पराजित कर चैंपियन बनी। वहीं लड़कों के सेमीफाइनल मुकाबले और फाइनल मुकाबला भी बहुत ही संघर्ष भरा खेल का प्रदर्शन देखा गया। फाइनल मुकाबले में टीम गांडीव को हरा टीम शील्ड ने खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबला में प्रांजल, मोहित, विनीत गुप्ता, हर्षित, सुमित आयुष और अविष्कार ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल के मुकाबला में आज अतिथि के रूप में विशेष रूप से जयपुर बी आई टी के निदेशक डॉ पीयूष तिवारी उपस्थित हुए। उनके साथ लालपुर के प्रभारी डॉ प्रणव कुमार खेल संयोजक डॉ संदीप शाहदेव, डॉ आशुतोष मिश्रा मनोज गिरी डॉ अमृता प्रियम, डॉ संजय कुमार, सुश्री सोनी कुमारी, एलिस टोप्पो मिनी दुबे, अनामिका, सरिता, डॉ अपर्णा शुक्ला, दीपक मिश्रा सहित काफी संख्या में छात्र छात्राओं ने दर्शकों के बीच काफी उत्साहित होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। कल से दो दिवसीय अरोरा 25 का आयोजन होने जा रही हैं जिसमे स्वादिष्ट व्यंजन डांस, पेंटिंग, पारम्परिक परिधान, सहित अनेकों कार्यक्रम की जोरदार तरीके से तैयारी चल रही है इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ आशुतोष मिश्रा ने बताया कि कल से पूरे लालपूर बीआइटी परिसर पूरी तरह से युवाओं को समर्पित रहेगा।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। दुनिया की शीर्ष आठ टीमों के बीच बुधवार से चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत होने जा रही है। आठ साल बाद इस टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। दिलचस्प बात यह है कि इसका आयोजन हाइब्रिड मॉडल की तर्ज पर होगा जिसमें इसके मुकाबले पाकिस्तान और दुबई में खेले जायेंगे। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से इन्कार कर दिया था जो टूनार्मेंट का मेजबान है जिसके बाद आईसीसी ने भारत के मुकाबले दुबई में कराने का फैसला किया था। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश हैं, जबकि ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया हैं। अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी और दो टीमों के बीच नौ मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जायेगा। भारत अगर टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंचने में सफल रहा तो फाइनल मैच दुबई में ही आयोजित होगा। भारत के फाइनल में नहीं पहुंचने की स्थिति में यह लाहौर में खेला जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.