जैसा चल रहा है, वैसा ही... चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के बाद दिया बड़ा संदेश एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने संन्यास के सवाल पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह अभी किसी भी भविष्य की योजना के बारे में नहीं सोच रहे हैं और संन्यास का कोई विचार नहीं है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वह वनडे फॉर्मेट से संन्यास नहीं लेंगे। रोहित शर्मा ने संन्यास पर फैल रही अफवाहों को नकारते हुए कहा, जैसा चल रहा है, वैसा ही चलता रहेगा। मैं इस फॉर्मेट (वनडे) से संन्यास नहीं लेने जा रहा हूं। कृपया इस बारे में कोई अफवाह न फैलायें। रोहित शर्मा की यह बात उनके फैंस और मीडिया के लिए एक साफ संदेश थी कि वह फिलहाल क्रिकेट से संन्यास लेने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। यह बयान भारतीय कप्तान की निरंतरता और समर्पण को दर्शाता है। फाइनल में रोहित शर्मा का प्रदर्शन फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 41 गेंदों पर 50 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें तीन छक्के और सात चौके शामिल थे। हालांकि, 76 रन की पारी के बाद, वह न्यूजीलैंड के गेंदबाज रचिन रवींद्र का शिकार बने, जिन्हें उन्होंने विकेटकीपर टॉम लैथम के हाथों स्टंपिंग कराकर आउट किया। उनका यह प्रदर्शन टीम के लिए बेहद अहम था, क्योंकि उन्होंने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। केएल राहुल और हार्दिक पंड्या की तारीफ मैच के बाद, रोहित शर्मा ने अपनी टीम के अन्य खिलाड़ियों की भी तारीफ की। खासकर, केएल राहुल और हार्दिक पंड्या की उन्होंने जमकर सराहना की। रोहित ने कहा, राहुल का दिमाग बहुत मजबूत है। वह किसी भी दबाव में नहीं आता और यही कारण है कि हम उसे मध्यक्रम में रखना चाहते थे। जब वह बल्लेबाजी करता है और परिस्थिति के अनुसार सही शॉट खेलता है, तो वह हार्दिक पंड्या जैसे बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका देता है। रोहित ने आगे कहा, हम चाहते थे कि हमारी टीम ऐसी पिच पर कुछ अलग खेल दिखाये और राहुल और हार्दिक पंड्या ने इसे बखूबी किया। मैं उनका आभारी हूं। टीम का समर्थन मेरे लिए था बेहद अहम रोहित शर्मा ने अपनी बैटिंग शैली पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, मैंने इस टूर्नामेंट में अपनी बैटिंग में कुछ बदलाव किए हैं। यह स्वाभाविक नहीं था, लेकिन मैं कुछ नया करना चाहता था। टीम का समर्थन मेरे लिए बेहद अहम था। जब आप किसी नए तरीके से खेल रहे होते हैं, तो टीम का समर्थन जरूरी होता है। मुझे खुशी है कि मेरी कोशिश सफल रही। रोहित ने यह भी बताया कि उन्होंने इस टूर्नामेंट में खास तौर पर पिच की प्रकृति को समझा और इसी आधार पर अपनी बैटिंग की योजना बनायी। यह पिच बैटिंग के लिए थोड़ी चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन मैंने अपने पैरों का सही तरीके से इस्तेमाल करने की कोशिश की, और यह मुझे मददगार साबित हुआ। यह जीत सिर्फ टीम की नहीं है, बल्कि... चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद, रोहित शर्मा ने भारतीय फैन्स का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, यह जीत सिर्फ टीम की नहीं है, बल्कि हमारे फैन्स की भी है। यहां की भीड़ शानदार थी, और हमें देखकर बहुत अच्छा लगा। यह हमारा घरेलू मैदान नहीं है, लेकिन यहां के फैन्स ने इसे हमारा घर बना दिया। उनका समर्थन हमारे लिए बहुत मायने रखता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट में बहुत उम्मीदें होती हैं, लेकिन उन्होंने अपने फैन्स की ताकत को समझा और उसका फायदा उठाया।
टीम एबीएन, रांची। बीआइटी मेसरा में आयोजित प्रोफेसर सीताराम शर्मा मेमोरियल ट्रॉफी, फैकल्टी क्रिकेट लीग 2025 बी आई टी मेसरा के फाइनल का मुकाबला देवघर शिकारियों और रॉयल चैलेंजर्स के बीच नौ मार्च को होगा। बताते चलें कि फैकल्टी क्रिकेट लीग 2025 के 14 वें संस्करण के फाइनल होंगे।आज 8 मार्च, 2025 सेमीफाइनल 1 - रॉयल एडमिन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स पोलिस्ट्राइकर्सटॉस: रॉयल एडमिन्स के कैप्टन गौतम ने टॉस जीता और पहले दायर करने का फैसला किया। राणा मिश्रा और सरकार की घातक गेंदबाजी आक्रमण के आगे रॉयल चैलेंजर्स पॉलीस्ट्राइकर्स 85/6 रन ही बना सकी। राणा ने 3 विकेट और सरकार ने 2 विकेट लिए। राणा और सरकार द्वारा शानदार गेंदबाजी द्वारा पावरप्ले में चैलेंजर्स ने 4 महत्वपूर्ण विकेट खो दिए।रॉयल चैलेंजर्स के आकाश और अजय ने 25 और 36 रन बनाए और 6 विकेट के नुकसान में 12 ओवरों में 85 रन बनाकर पारी को रोक दिया। जवाब में एडमिन्स ने नियमित अंतराल पर वहां विकेट खो दिए और 12 ओवर में 60 रन बनाए। संजय और मनोज गिरी ने 13 और 11 रन बनाए। चुनौती देने वालों के अजय और कमल ने क्रमश: 2 और 3 विकेट लिए। पोलिस्ट्राइकर्स ने 25 रन से जीता और अजय को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।सेफा 2: इलेक्ट्रोब्लास्टर्स बनाम देवघर शिकारियोंटॉस: देओघर ने जीत हासिल की और पहले फील्ड करने का फैसला किया। स्कोर ब्लास्टर- 54/9 कार्तिक 16 और एस एस सोलंकी 12 इलेक्ट्रो ब्लास्टर ने त्वरित सत्र में वहां विकेट खो दिए। रामकिशोर के लिए 2 विकेट लिए। जवाब में देवघर शिकारियों ने दो विकेट के नुकसान के लिए 55 रन बनाए। रमकिशोर और आशीष ने 21 और 17 रन बनाए। ब्लास्टर्स के लिए अदरश ने 2 विकेट लिए। 8 विकेट से जीता और रामकिशोर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया
इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए मैं पूर्ण रूप से उपलब्धएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। दिग्गज भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए भूख और भी बढ़ गई है, अगर मौका मिला तो मैं इसे लपकने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। पुजारा ने गुरुवार को मीडिया कॉन्क्लेव में भारतीय टीम में वापसी के सवाल पर कहा कि मैं घरेलू क्रिकेट खेल रहा हूं। अगर मौका मिला तो मैं इसे दोनों हाथों से लपकने के लिए तैयार हूं। मेरे सीरीज में खेलने की भूख और भी बढ़ गयी है। जब आप बड़े हो जाते हैं, तो आपको और भी कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होती है।
9 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड में होगा फाइनल मुकाबलावसीम अकरम ने टीम इंडिया को लेकर की ये भविष्यवाणीएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला अब 9 मार्च को भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच होने जा रहा है। न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, भारतीय टीम के लिए यह मैच जितना रोमांचक होगा, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी, क्योंकि न्यूजीलैंड के पास सेमीफाइनल की बड़ी जीत का उत्साह है। अब इस फाइनल मुकाबले को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने अपनी राय दी है।यह मुकाबला काफी कठिन होगा...वसीम अकरम ने कहा कि भारत का जीतना निश्चित नहीं है और यह मुकाबला काफी कठिन होगा। अकरम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत निश्चित रूप से टाइटल जीतने का फेवरेट है, लेकिन न्यूजीलैंड को कमतर नहीं आंका जा सकता। अगर हम बात करें परसेंटेज की, तो यह 60-40 हो सकता है, यानी भारत की जीत की संभावना 60 फीसदी और न्यूजीलैंड की 40 फीसदी है। अकरम ने इसके पीछे कारण बताते हुए कहा कि न्यूजीलैंड ने दुबई में पहले भी खेला है और वहां की कंडीशन को समझते हैं, जिससे उन्हें फायदा हो सकता है। वहीं, भारत के पास बेहतरीन स्पिनर्स हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के पास भी तीन अच्छे स्पिनर्स हैं, जो भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।क्या कहते हैं अजय जडेजापूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने भी इस फाइनल मुकाबले को लेकर अपनी राय दी है। उन्होंने कहा, न्यूजीलैंड के पास इतनी ताकत है कि वह भारत को हरा सकते हैं। टीम में रचिन रवींद्र और केन विलियमसन जैसे बल्लेबाज हैं, जो स्पिन को अच्छी तरह खेलते हैं। यदि भारत ने एक भी गलती की, तो कीवी टीम उनका फायदा उठा सकती है। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच रोमांचक संघर्ष देखने को मिल सकता है और यह कहना मुश्किल है कि कौन सा पक्ष जीत हासिल करेगा।
टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची स्थित डीएवी गांधीनगर के स्पोर्ट्स टीचर गोविंद झा को गुजरात के वडोदरा में 7 से 10 मार्च के बीच आयोजित होने वाले आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी फुटबॉल चैंपियनशिप में रेफरी बोर्ड का चेयरमैन मनोनीत किया गया है। उक्त मनोनयन पारुल यूनिवर्सिटी वडोदरा गुजरात ने की है। यूनिवर्सिटी ने इससे संबंधिी पत्र जारी कर उक्त जानकारी दी है।
भारत के लिए खतरे की घंटी, 2015 जैसा बना संयोग, फिर से आस्ट्रेलिया बनेगा चैंपियन! एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले तय हो चुके हैं, और इसके साथ ही एक ऐसा संयोग सामने आया है जो भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए चिंता बढ़ा सकता है। 2 मार्च को हुए आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराकर ग्रुप ए में टॉप स्थान हासिल किया। अब सेमीफाइनल में भारत का सामना 4 मार्च को आस्ट्रेलिया से होगा, जबकि 5 मार्च को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच भिड़ंत होगी। खास बात यह है कि 2015 के वनडे वर्ल्ड कप में भी यही चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंची थीं, और तब भी सेमीफाइनल मुकाबलों की स्थिति बिल्कुल यही थी। 2015 वर्ल्ड कप से दोहराया गया इतिहास 2015 वर्ल्ड कप में भी भारत और आस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल हुआ था, जिसमें भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन खिताबी मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी। अब सवाल उठता है कि इस बार कौन सी दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी? क्या भारत 2015 के इतिहास को बदल पायेगा, या फिर आस्ट्रेलिया एक बार फिर टीम इंडिया के लिए चुनौती बनेगा? क्या टीम इंडिया का नॉकआउट में खराब रिकॉर्ड बदल पायेगी भारतीय टीम के लिए नॉकआउट मुकाबले हाल के वर्षों में कठिन साबित हुए हैं। 2015 के बाद से आइसीसी वनडे इवेंट के नॉकआउट या फाइनल मुकाबलों में भारत को बार-बार हार का सामना करना पड़ा है: 2015 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल : आस्ट्रेलिया से हार (सिडनी) 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल : पाकिस्तान से हार (द ओवल) 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल : न्यूजीलैंड से हार (मैनचेस्टर) 2023 वर्ल्ड कप फाइनल : आस्ट्रेलिया से हार (अहमदाबाद) अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम इंडिया इस बार इतिहास बदलकर आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज कर पायेगी या नहीं।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। रांची जिला वुडबाल संघ के द्वारा आज जयपाल सिंह स्टेडियम में एकदिवसीय श्रीकांत सिंह मेमोरियल वुडबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता खिलाड़ियों को गोविंद झा राजीव रंजन तथा मयंक सिंह के द्वारा ट्राफी तथा मेडल प्रदान किया गया। प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार है। बालक वर्ग:--प्रथम स्थान :--शुभम कुमार शर्मा , द्वितीय स्थान:--बंटी टोप्पो, तीसरा स्थान:-महेश कुमार, चौथा स्थान:-रितेश कुमार, पांचवा स्थान:-राजेश कुमार, रोशन लिंडा और राजेश रंजन छठी और सातवें स्थान पर रहे। बालिका वर्ग :- रोशनी टोप्पो ,नेहा कुमारी नायक ,और रानी कुमारी क्रमशः पहला दूसरा और तीसरा स्थान पर रही निरा कुमारी ,सोनिया बिलौच, मनीषा तिर्की और और प्रभा कुमारी क्रमशः चौथा पांचवा छठा और सातवें स्थान पर रही।
24 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी में भिड़ेंगे भारत-न्यूजीलैंडएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का सफर अबतक शानदार रहा है। 20 फरवरी को टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में मेन इन ब्लू ने बांग्लादेश को 60 रनों से हराकर धमाकेदार आगाज किया। इसके बाद 23 फरवरी को पाकिस्तान के विरुद्ध हाई वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से करारी शिकस्त देकर भारत ने 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में मिली हार का बदला पूरा कर लिया। इस मैच में भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा हाईलाइट विराट कोहली का फॉर्म में लौटना था, उन्होंने 111 गेंदों में 100 रन का पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में अपना 51वां और कुल 82वां शतक पूरा किया।अब इंडिया का अगला और आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला 2 मार्च को होगा। इस मैच के लिए भारतीय फैंस के दिमाग में दो हार सबसे ज्यादा परेशान कर देती हैं। एक 2019 के विश्वकप के सेमीफाइनल में धोनी के रन आउट होने की वजह से मिली हार और दूसरी पिछले साल घर में टेस्ट मैचों में मिली क्लीन स्वीप से हार।भारत 2012 के बाद अपने घर में किसी सीरीज में हारा था, जबकि 1948 के बाद पहली बार उसने तीन या उससे ज्यादा मैचों की सीरीज में उसका वाइटवाश हुआ था। ऐसे में इस बात को ध्यान में रखते हुए आइये जानते हैं, दोनों टीमों का वनडे मैचों में रिकॉर्ड कैसा रहा है।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच ग्रुप-ए का मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। रावलपिंडी में बारिश की वजह से टॉस तक नहीं हो सका। इसी के साथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मेजबान पाकिस्तान के सफर का बुरा अंत हुआ है। टीम तीन में से एक भी मैच नहीं जीत पायी। मैच रद्द होने की वजह से दोनों टीमों को एक-एक अंक तो मिला, लेकिन रिजवान की टीम ग्रुप-ए में आखिरी स्थान पर रही।बांग्लादेश ने उनसे ऊपर तीसरे स्थान पर रहते हुए सफर का अंत किया। ग्रुप-ए से भारत और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। बांग्लादेश की टीम तीन मैचों में दो हार और एक बेनतीजा मैच के साथ एक अंक और -0.44 नेट रन रेट लेकर तीसरे स्थान पर रही। वहीं, पाकिस्तान की टीम -1.09 नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर रही। पाकिस्तान को न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि बांग्लादेश को भी इन्हीं दोनों टीमों के खिलाफ शिकस्त मिली। ग्रुप-ए का आखिरी मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मार्च को खेला जायेगा। इस मैच को जीतने वाली टीम ग्रुप-ए में शीर्ष पर रहकर लीग राउंड को खत्म करेगी। पाकिस्तान ने अपना पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इस मैच में कीवियों ने मेजबानों के खिलाफ 320 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसमें विल यंग और कप्तान टॉम लाथम ने शतक जड़े। दूसरे मैच में पाकिस्तान का सामना भारत से हुआ जिसमें टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। बाबर आजम और इमाम उल हक ने टीम को अच्छी शुरुआत भी दिलायी, लेकिन पाकिस्तान इसका फायदा उठाने में असफल रहा। भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 241 रन के स्कोर पर ही रोका और लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने सामने मोर्चा संभाला और 43.2 ओवर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। यूं तो पाकिस्तान की उम्मीदें दो मैच हारने के साथ ही खत्म हो गयी थी, लेकिन उसकी संभावनाओं को पूरी तरह समाप्त न्यूजीलैंड की बांग्लादेश पर जीत ने कर दिया। बारिश ने डाला खलल पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच आज रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेला जाना था। लेकिन, चैंपियंस ट्रॉफी का यह मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया है। इस मैच के लिए टॉस भारतीय समयानुसार 2 बजे होने था। लेकिन, 4 बजे तक भी लगातार बारिश होती रही। इसके बाद मैच रेफरी और अंपायरों ने इस मैच को रद्द करने का फैसला किया और दोनों टीमों को 1-1 अंक बांटा गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.