टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 20/03/2025 को झारखंड की टीम रांची से नागपुर के लिए रवाना हो गयी है, जो 22 से 26 मार्च तक नागपुर में आयोजित की जायेगी। सीनियर राष्ट्रीय वुडबॉल चैंपियनशिप तथा जूनियर राष्ट्रीय वुडबॉल चैंपियनशिप में लगभग झारखंड से 30 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिसमें बालक और बालिका वर्ग शामिल है। आज के इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ड्रेस कोड ट्रैकसूट का वितरण संतोष कुमार तथा सबलू मुंडा ने किया। स्पॉन्सर के रूप में संतोष कुमार तथा सबलू मुंडा थे। महिला ग्रुप (स्ट्रोक इवेंट) नेहा कुमारी नायक कप्तान, सुष्मिता कुमारी, सुधा कुमारी, रानी कुमारी, नीतू मांझी, सोनिया बिलूंग, अनुष्का कुमारी, पुरुष वर्ग (स्ट्रोक इवेंट) शुभम कुमार कप्तान, बंटी टोप्पो, आयुष नायक, अजीत गोप, निकित खालखो, मनमोहन सुंडी, आजाद कुमार महतो, सत्यनारायण सिंह, उज्जवल कुमार, पुरुष वर्ग (फेयरवे इवेंट) प्रियांशू किस्पोट्टा, आशुतोष कुमार, राजू गोप, राजेश गोप, मयंक सिंह, रोशन लिंडा, हिमांशु कुमार, विक्रम कुमार, अमन झा, सौरभ नायक, जूनियर ग्रुप बालक वर्ग हर्ष कुमार (सिंगल इवेंट)
केकेआर, आरसीबी के खिलाफ जीत के साथ आगाज करने का करेगा प्रयासएबीएन स्पोटर्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 18वां सीजन का आगाज शनिवार को ईडन गार्डन स्टेडियम में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले के साथ शुरू होगा। जहां केकेआर आरसीबी के खिलाफ जीत से साथ आगाज करने का प्रयास करेगा। तीन बार के आईपीएल खिताब के विजेता केकेआर टीम की अगुवाई कर रहे अजिंक्य रहाणे खिताब को बरकरार रखने के लिए पुरजोर कोशिश करेंगे। उनकी टीम में बल्लेबाजी लाइनअप बहुत मजबूत है, जिसमें अनुभवी सुनील नरेन शीर्ष पर और क्विंटन डी कॉक के साथ अपने शानदार फॉर्म को जारी रखने की उम्मीद कर रहे हैं। रहाणे और वेंकटेश अय्यर मध्य क्रम में टीम को स्थिरता प्रदान करेंगे, जबकि टीम में मैच फिनिशर रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल और रमनदीप सिंह डेथ ओवरों में अहम भूमिका निभाएंगे।
आइपीएल 2025आईपीएल के पहले मैच पर छाये संकट के बादल, बारिश कर सकती है दर्शकों का मजा किरकिराएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2025 की शुरूआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 22 मार्च से टूर्नामेंट का आगाज होगा। पहला मुकाबला गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला जायेगा। कोलकाता के ईडेन गार्डंस में खेले जाने वाले इस मैच में बारिश विलेन सकती है। ऐसे में दर्शकों का मजा किरकिरा हो सकता है। आईपीएल के 18वें सत्र का पहला मुकाबला बारिश में धुल सकता है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को 90 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। शाम के वक्त 77 प्रतिशत आर्द्रता रहेगी जबकि हवाएं 22 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी। ऐसे में प्रशंसकों के अरमानों पर पानी फिर सकता है।
टीम एबीएन, रांची। तमिलनाडु के इरोड में आयोजित पारा वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप जो दिनांक 21 22 23 को आयोजित है इसमें झारखंड के दोनों ही वर्ग महिला और पुरुष वर्ग भाग लेंगे। महिला वर्ग में असुंता टोप्पो, तारामरिनी लकड़ा, पुष्पा मिंज, शकुंतला देवी, महिमा उरांव, अनीता तिर्की, प्रतिमा तिर्की, सरिता भूटकुमरी, संजुक्ता एक्का सुनीता कुमारी, पुरुष वर्ग में सनोज महतो, चंदन लकड़ा, मुकेश कंचन, बिपुल सेन गुप्ता, मुकेश कुमार महतो, जेम्स लकड़ा, पारा ओलम्पिक कमेटी के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, राहुल मेहता अध्यक्ष झारखंड डिसेबल क्रिकेट एसोसिएशन, पारा ओलम्पिक एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के सचिव सरिता सिन्हा , उपाध्यक्ष पतरस तिर्की, समाज सेवी जगदीश सिंह जग्गू, संजू कुमारी शिवरानी कुमारी, आर्यन एवं झारखण्ड वाशियों ने अग्रिम बधाई दिया।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 16 03 2025 दिन रविवार को झारखंड राज्य वुडबॉल संघ कि ओर से स्थानीय जयपाल सिंह स्टेडियम रांची में एक दिवसीय स्व आर पी द्विवेदी मेमोरियल राज्यस्तरीय वुडबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ। जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से आए 50 वुडबॉल खिलाड़ियों ने में भाग लिया।आगामी राष्ट्रीय वुडबॉल जूनियर एवं सीनियर चैंपियनशिप नागपुर में 22 मार्च 2025से 26 मार्च 2025तक आयोजित बुडबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की टीम में भाग लेने के लिए बालक/ बालिका टीम का चयन सह एकल वुडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से आए वुडबॉल खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया।प्रतियोगिता के समापन के मुख्य अतिथि आशा गुप्ता पूर्व पार्षद वार्ड 18, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, अजय वर्मा श्री महावीर मण्डल श्रृंगार समिति के पूर्व मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता, किक बॉक्सिंग के दीपक वर्मा एवं झारखंड राज्य वुडबॉल संघ के सचिव गोविंद झा ने संयुक्त रूप से सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मैडल देकर सम्मानित किया।आज के प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है।सीनियर बालक वर्ग में प्रथम - रौशन लिंडा द्वितीय - शुभम कुमार शर्मा तृतीय - राजेश गोपचतुर्थ - रितेश कुमार पांचवें - राजू गोप छठे - मयंक सिंहबालिका वर्ग में प्रथम - नीतू मांझी(रांची)द्वितीय - सोनिया बिलुंग (गुमला)तृतीय - सुष्मिता कुमारी (रांची)चतुर्थ - नेहा कुमारी नायक (रांची)पांचवा - रानी कुमारी (चतरा)छठे - अनुष्का कुमारीजूनियर बालक वर्ग मेंप्रथम - हर्ष कुमार द्वितीय -सुर्योतम कुमार इस अवसर पर अशोक बेदिया,बबलू कुमार, नितेश कुमार, रिंकू कुमार आदि उपस्थित थे। यह जानकारी सरवर अंसारी ने दी।
15वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला चैंपियनशिप 2025 में झारखंड बना नेशनल चैंपियनएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला चैंपियनशिप 2025 के फाइनल मुकाबने में हॉकी झारखंड ने शानदार जीत हासिल की और पहली बार सीनियर नेशनल में चैंपियन बनी है। ये मुकाबला 12 मार्च, दिन बुधवार को शाम 7 बजे हरियाणा के पंचकूला के ताऊ देवी लाल हॉकी स्टेडियम में खेला गया। जिसमें फाइनल में पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन हरियाणा टीम का मुकाबला झारखंड की हॉकी टीम से हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में हॉकी झारखंड ने हरियाणा की टीम को हराकर शानदार जीत दर्ज की और नेशनल चैंपियन बनी। फाइनल में दोनों टीमों ने नियमित समय में 1-1 से बराबरी के बाद शूटआउट में हॉकी झारखंड ने गत चैंपियन हरियाणा को 4-3 से हराकर जीत हासिल किया। जिसमें प्रमोदनी लाकड़ा (44वां मिनट) और रानी (42वां मिनट) ने नियमित समय में गोल किया। इसके साथ ही रजनी केरकेट्टा, निराली कुजूर, बिनिमा धन और कप्तान एलेबला रानी टोप्पो ने शूटआउट में गोल किया, जबकि गोलकीपर अंजलि भिंजिया के दो महत्वपूर्ण बचाव ने झारखंड की जीत को सुनिश्चित किया।
आइसीसी रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: इस भारतीय खिलाड़ी ने लगायी लंबी छलांग, विराट कोहली को छोड़ा पीछेएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भारत ने अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस जीत में कप्तान रोहित शर्मा ने अहम भूमिका निभायी और उन्होंने शानदार 76 रनों की पारी खेली। अब उनके इस प्रदर्शन का असर आइसीसी की वनडे रैंकिंग पर भी दिखा है। रोहित शर्मा को मिला बड़ा इनाम आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा को जबरदस्त फायदा हुआ है। उन्होंने दो स्थान की छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल कर लिया। उनकी रेटिंग 756 हो गयी है। इस शानदार बढ़त के साथ रोहित ने विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन को पीछे छोड़ दिया है। क्लासेन अब चौथे स्थान पर पहुंच गये हैं जबकि कोहली पांचवें स्थान पर खिसक गये हैं। शुभमन गिल अभी भी नंबर 1 पर काबिज भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। उनकी रेटिंग 784 है। पाकिस्तान के बाबर आजम नंबर दो पर बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को एक स्थान का फायदा हुआ है और वह छठे स्थान पर पहुंच गये हैं। श्रेयस अय्यर भी टॉप-10 में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर को भी आईसीसी रैंकिंग में फायदा हुआ है। वह आठवें स्थान पर बने हुए हैं। श्रीलंका के चरिथ असलंका और अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान भी टॉप-10 में अपनी जगह बनाये हुए हैं। रचिन रवींद्र की जबरदस्त छलांग न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और 14 स्थानों की छलांग लगाते हुए 14वें स्थान पर पहुंच गये। वहीं, भारत के केएल राहुल को नुकसान हुआ और वह 16वें स्थान पर खिसक गये। टॉप-10 में भारत के 4 बल्लेबाज आईसीसी की इस ताजा वनडे रैंकिंग में भारत के चार बल्लेबाज टॉप-10 में शामिल हैं। शुभमन गिल (1), रोहित शर्मा (3), विराट कोहली (5) और श्रेयस अय्यर (8) भारत की मजबूत बल्लेबाजी का उदाहरण पेश कर रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में दमदार प्रदर्शन के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने आईसीसी रैंकिंग में भी अपना दबदबा कायम रखा है।
विश्वकप 2027 में खेलने को लेकर अभी मुश्किल है : रोहित शर्मा एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने विश्वकप 2027 में अपनी भागीदारी को लेकर कहा कि अभी इस पर कुछ भी कहना मुश्किल है। मैं अभी अच्छा खेल रहा हूं और टीम के साथ खेल का आनंद उठा रहा हूं। रोहित ने सोमवार को 2027 संस्करण में अपनी भागीदारी पर कहा, अभी यह कहना बहुत मुश्किल है। लेकिन मैं अपने सभी विकल्प खुले रख रहा हूं।मैं देखना चाहता हूं कि मैं कितना अच्छा खेल रहा हूं। अभी, मैं वास्तव में अच्छा खेल रहा हूं और इस टीम के साथ हर चीज का आनंद ले रहा हूं। आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत को जीत दिलाने के बाद रोहित ने अपने संन्यास की अटकलों को खारिज करते हुए कहा था कि अगला विश्व कप अभी भी भविष्यवाणी करने के लिए बहुत दूर है। उन्होंने कहा, भारत के लिए खेलना बहुत गर्व की बात है और जिस तरह से यह टीम खेल रही है, मैं इसे छोड़ना नहीं चाहता। उन्होंने कहा, इस टीम के साथ खेलना बहुत खुशी और आनंद मिलता है। जब तक मैं उस जुनून को महसूस करता हूं, मैं यहाँ रहूंगा।
केएल राहुल ने ठुकराया कप्तानी का आफर, चैंपियंस ट्रॉफी से लौटते ही लिया बड़ा फैसलाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चैंपियंस ट्रॉफी से लौटते ही केएल राहुल ने कप्तानी को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। राहुल का ये फैसला आइपीएल कप्तानी से जुड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल ने आइपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तानी करने का आफर ठुकरा दिया है। रिपोर्ट में कहा गया कि दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने राहुल के सामने कप्तानी करने का प्रस्ताव रखा था, जिसे मानने से उन्होंने इनकार कर दिया।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केएल राहुल ने कप्तानी का प्रस्ताव ठुकराते हुए कहा कि वो ज्यादा से ज्यादा बतौर खिलाड़ी टीम के लिए अपना योगदान देना चाहते हैं। केएल राहुल के कप्तानी से इनकार करने के बाद अब ऐसे कयास लग रहे हैं कि अक्षर पटेल दिल्ली फ्रेंचाइजी की कमान संभाल सकते हैं। क्योंकि, कप्तानी को लेकर असली जद्दोजहद इन्हीं दो नामों के बीच थी। दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल को आइपीएल 2025 के मेगा आॅक्शन में 14 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था। चूंकि राहुल के पास आइपीएल में पहले कप्तानी करने का अनुभव रहा है। 2020-21 में वो पंजाब किंग्स और 2022 से 2024 तक वो लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान रहे थे। ऐसे में जब वो दिल्ली से जुड़े तो कप्तानी की रेस में उनका नाम सबसे आगे चला।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.