चेन्नई के लिए अगले मैच में नहीं खेलेंगे माही? एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को झटका देने वाली खबर है। महेंद्र सिंह धोनी चोटिल हो गये हैं। धोनी ने चेन्नई के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कमाल की पारी खेली और टीम को जीत दिलायी। धोनी इस मैच के दौरान पैर में दिक्कत का सामना करते हुए दिखे थे। वे मैच के बाद भी तकलीफ में दिखे। इसके एक वीडियो भी सामने आया है। हालांकि धोनी को लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। धोनी चेन्नई के लिए नंबर सात पर बैटिंग करने आये थे। उन्होंने इस दौरान 11 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 26 रन बनाये। धोनी की इस पारी में 4 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। धोनी सीएसकी की पारी के आखिरी ओवरों के दौरान पैर में हल्की दिक्कत का सामना करते हुए दिखे थे। वे मैच के बाद भी आराम से नहीं चल पा रहे थे। धोनी को इससे पहले भी पैर में चोट लगी थी। वे इसके बाद काफी वक्त तक नहीं खेल पाये थे। क्या मुंबई इंडियंस के खिलाफ नहीं खेलेंगे धोनी चेन्नई और मुंबई का मुकाबला रविवार को खेला जायेगा। यह मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित होगा। धोनी इस मैच में खेलेंगे या नहीं, यह उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। लेकिन फिलहाल धोनी को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स ने किसी तरह का अपडेट नहीं दिया है। अगर धोनी पूरी तरह से फिट नहीं रहे, तो वे आने वाले कुछ मैचों से बाहर हो सकते हैं।
खेली जायेगी टी-20 और वनडे सीरीजएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों के बाद भारतीय टीम अगस्त में बांग्लादेश का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेली जायेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को भारतीय टीम के बांग्लादेश दौरे का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया। बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 17 अगस्त को होगी। दूसरा मैच 20 अगस्त को खेला मीरपुर में खेला जायेगा। इस सीरीज के शुरुआती मुकाबले मीरपुर में खेले जाएंगे। वहीं, तीसरा मैच 23 अगस्त को चट्टोग्राम में खेला जायेगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होगी। पहला मुकाबला 26 अगस्त को खेला जाएगा जबकि दूसरा और तीसरा मैच क्रमश: 29 और 31 अगस्त को होगा। इससे पहले भारतीय टीम जून में इंग्लैंड का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमें पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगी। सीरीज की शुरुआत 20 जून से होगी। पहला मैच लीड्स में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट दो जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा जबकि तीसरा मैच 10 जुलाई से लॉर्ड्स में शुरू होगा। वहीं, चौथा और पांचवां मुकाबला क्रमश: 23 और 31 जुलाई से मैनचेस्टर और ओवल में खेला जायेगा।
आइपीएल के बीच बीसीसीआई ने किया सबसे बड़ा ऐलान, 4 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी-20 मैच खेलेगी टीम इंडिया एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के घरेलू सीजन का ऐलान हो गया है। बीसीसीआई ने पूरे शेड्यूल जारी करते हुए जानकारी दी कि टीम इंडिया होम सीजन में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज से भिड़ने वाली है। एक ओर, जहां टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल 2025 में अपना जलवा दिखा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई ने बड़ा ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई ने साल 2025 में भारतीय टीम के घरेलू सीजन का ऐलान किया है, जिसमें टीम इंडिया 4 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी-20 मैच खेलने वाली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2025 के घरेलू सीजन का शेड्यूल बुधवार शाम जारी किया। इसके मुताबिक टीम इंडिया को वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी-20 मैचों से भिड़ना होगा। ये सीजन 2 अक्टूबर से शुरू होगा और 19 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें कई नये और पारंपरिक मैदानों पर मैच खेले जायेंगे। वेस्टइंडीज का भारत दौरा भारतीय टीम का सीजन टेस्ट सीरीज से शुरू होगा, जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेले जायेंगे। पहला टेस्ट 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, जबकि दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जायेगा। दक्षिण अफ्रीका का भारत दौरा वेस्टइंडीज के बाद, भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सभी तीनों फॉर्मेट में जमकर मुकाबला करेगी। टेस्ट सीरीज 14 नवंबर से शुरू होगी, जिसमें पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जायेगा। दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से 26 नवंबर तक गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में होगा, जो अपना पहला टेस्ट मैच होस्ट करेगा। इसके बाद तीन वनडे मैच खेले जायेंगे, जो 30 नवंबर को रांची, 3 दिसंबर को रायपुर और 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में आयोजित होंगे। वहीं, पांच टी-20 मैचों की सीरीज 9 दिसंबर से शुरू होगी, जिसमें कटक, न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला, लखनऊ और अहमदाबाद मैचों की मेजबानी करेंगे।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। प्रथम पारा थ्रो बॉल एशिया चैंपियनशिप 2025 कंबोडिया में आयोजित खेल में कांस्य पदक हासिल किया, प्रतियोगिता में दोनों ही वर्ग महिला/ पुरुष कांस्य पदक जीत कर आज रांची रेलवे स्टेशन पर झारखंड वासियों एवं सभी खिलाड़ियों ने ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया। पुरुष वर्ग में मुकेश कंचन (कप्तान) सनोज महतो, मुकेश महतो, पवन लकड़ा, राजेश मेहता और महिला वर्ग में प्रतिमा तिर्की, अनिता तिर्की, महिमा उरांव, संजुक्ता एक्का, पुष्पा मिंज, असुंता टोप्पो, तारामणि लकड़ा शामिल थे।इनका स्वागत करने में संजू कुमारी, भारत साहू, शिवरानी कुमारी, आर्यन, अनीता देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य मीना देवी, उप मुखिया हूंदुर महेश महतो, श्याम साहू, सरिता सिन्हा इत्यादि सभी झारखंड वासी शामिल थे।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 29 मार्च 2025 दिन शनिवार को रांची के ऐतिहासिक जयपाल सिंह स्टेडियम में द हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन संस्था ने झारखंड वुडबॉल टीम का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। संस्था के अध्यक्ष देवपूजन ठाकुर, कांके विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संतोष रजक, रिलेसंस के निर्देशक आशुतोष द्विवेदी, झारखंड वुडबॉल संघ के सचिव गोविंद झा ने सभी खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट देकर स्वागत किया। ज्ञात हो कि झारखंड वुडवॉल टीम बालक /बालिका नागपुर में आरटीएम यूनिवर्सिटी ग्राउंड में दिनांक 22 से 26 मार्च तक आयोजन 19वीं सीनियर वुडबॉल प्रतियोगिता सह 13वीं जूनियर वुडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेकर 28 मार्च को ट्रॉफी और मेडल लेकर रांची आयी है। इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग स्ट्रोक इवेंट में प्रथम गोल्ड पदक अपने नाम किया है वहीं बालिक वर्ग स्ट्रोक इवेंट में तृतीय स्थान काश्य पदक जीतकर झारखंड राज्य का नाम बढ़ाया है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के वुडबॉल टीम ने भाग लिया। यह पल पूरे झारखंड वासियों के लिए गर्व की बात है। यह जानकारी मयंक सिंह और शुभम शर्मा ने दी।
राष्ट्रीय वुडबॉल प्रतियोगिता 2024-25 नागपुर, महाराष्ट्र में झारखंड के बालक और बालिका दोनो वर्ग में दिखा दबदबा एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। राष्ट्रीय वुडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन महाराष्ट्र वुडबॉल संघ ने किया गया जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेने नागपुर महाराष्ट्र आये। प्रतियोगिता के लिए झारखंड राज्य से भी बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी महाराष्ट्र आये।महाराष्ट्र में आते ही मैच के शुरू दिन से अंतिम दिन तक झारखंड का दबदबा देखने को मिला। बालक वर्ग में स्ट्रोक टीम इवेंट में विजेता बनकर गोल्ड मेडल पर अपना दावेदारी साबित किये। साथ ही झारखंड के नाम को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का काम किया। वहीं बालिका वर्ग में स्ट्रोक इवेंट में तृतीय स्थान पर कांस्य पदक पर अपनी जोरदार दावेदारी साबित कर पूरे राज्य का नाम रोशन किया।
झारखंड बंद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रौन कैमरा से रखी जाएगी निगरानीE Paperहोम बिहार झारखण्ड ओरिजिनल एजुकेशन बिजनेस मनोरंजन टेक लाइफ स्टाइल राशिफल धर्म खेल विश्व वीडियोHomeJharkhandRanchiLive BlogJharkhand Bandh Live: झारखंड बंद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रौन कैमरा से रखी जाएगी निगरानीJharkhand Bandh Live Updates: बीजेपी नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में झारखंड के विभिन्न संगठनों ने झारखंड बंद का अह्वान किया है. बीजेपी, आजसू ने राज्य की विधि व्यवस्था पर सवाल उठाया है. झारखंड बंद का किन इलाकों में क्या असर रहने वाला है इस आर्टिकल में हम पल पल की जानकारी देंगे...सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 1 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनातीरांची बंद को लेकर पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किये हैं। 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है। वहीं, विधि-व्यवस्था के लिए चार प्रशिक्षु डीएसपी सहित 12 डीएसपी और थाना प्रभारी समेत दो दर्जन से इंस्पेक्ट की तैनाती की गयी है। हर पॉइंट पर सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया गया है। चौक‐चौराहे पर ड्रोन कैमरा सीसीटीवी, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के माध्यम से बंद समर्थकों पर नजर रखी जायेगी। डीआईजी सह एसससपी चंदन सिन्हा ने कहा कि पूर्व की बंदी की तरह इस बंदी में भी जिला पुलिस और प्रशासन के लोग मुस्तैद रहेंगे। सीसीटीवी के कंट्रोल रूम में अधिकारी मौजूद रहेंगे, जो गड़बड़ी फैलाने वालों को चिन्हित कर उसका फुटेज रखेंगे। बंद को लेकर रैप, जैप, इको, जैप की महिला बटालियन, वज्र वाहन, रंगीन पानी का टैंकर, आश्रु गैस और फायर ब्रिगेड की तैनाती की गयी है।
संजू और ध्रुव के अर्धशतक बेकारएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2025 में अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। इशान किशन (106) ने राजस्थान रॉयल्स के कमजोर आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए 45 गेंदों पर शानदार शतक जड़ा जिससे सनराइजर्स हैदराबाद ने रविवार को आईपीएल के अपने घरेलू मैच में छह विकेट पर 286 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।इसके जवाब में राजस्थान ने कुछ शुरूआती झटकों के बावजूद संजू सैमसन (67) और ध्रुव जुरेल (70) के अर्धशतकों की बदौलत कोशिश तो की लेकिन वह अंतिम ओवरों में हैदराबाद की सधी हुई गेंदबाजी के कारण 6 विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाकर 44 रन से पीछे रह गए। सिमरजीत सिंह और हर्षल पटेल ने हैदराबाद की तरफ से 2-2 विकेट लिए जबकि मोहम्मद शमी, एडम जम्पा ने एक-एक विकेट झटका।इससे पहले हैदराबाद की उमस भरी गर्मी में रॉयल्स के अनुभवहीन कप्तान रियान पराग ने आईपीएल की सबसे सपाट पिच पर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करके बड़ी गलती की। ट्रेविस हेड ने पारी की शुरुआत में 31 गेंदों पर 67 रन बनाकर रॉयल्स के गेंदबाजों के खिलाफ मनमुताबिक रन बटोरे और फिर किशन ने 47 गेंदों पर नाबाद 106 रन बनाकर एसआरएच के लिए अपने पदार्पण को यादगार बनाया। हेड और किशन ने दूसरे विकेट के लिए 39 गेंद में 85 रन की साझेदारी की। दोनों ने मिलकर 20 चौके और नौ छक्के लगाये।हैदराबाद ने पिछले सत्र की अपनी लय को जारी रखा लेकिन टीम अंतिम ओवर में दो विकेट गंवाने के कारण अपने और आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ स्कोर (तीन विकेट पर 287 रन) को पीछे छोड़ने से चूक गयी। जोफ्रा आर्चर ने चार ओवर में 76 रन लुटाये। वह आईपीएल इतिहास में बिना विकेट लिए सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गये।
बीसीसीआई ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली टीम इंडिया को दिया अनमोल तोहफा एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत में क्रिकेट को एक धर्म की तरह माना जाता है, और भारतीय क्रिकेट टीम के हर जीत को देशभर में एक उत्सव की तरह मनाया जाता है। इसी तरह, भारतीय क्रिकेट टीम ने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। भारतीय टीम ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती। इस जीत के बाद इउउक ने टीम के सभी खिलाड़ियों को एक विशेष तोहफा दिया, जो उनके लिए जीवनभर यादगार रहेगा। 18 कैरेट गोल्ड डायमंड रिंग बीसीसीआई ने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप की जीत को यादगार बनाने के लिए भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को 18 कैरेट गोल्ड और डायमंड से बनी रिंग गिफ्ट की। इन रिंग्स का वजन 60 ग्राम है और हर रिंग पर खिलाड़ी का नाम, जर्सी नंबर और टीम द्वारा टूर्नामेंट में जीते गये मैचों का विवरण लिखा है। यह तोहफा खिलाड़ियों के लिए जीवनभर एक मूल्यवान यादगार बन गया है। यह रिंग भारतीय क्रिकेट के इतिहास में इस महत्वपूर्ण जीत की गवाह रहेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.