Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
विराट कोहली को मनाने में जुटी बीसीसीआई
Published / 2025-05-10 19:36:14
विराट कोहली को मनाने में जुटी बीसीसीआई

कोहली को टेस्ट रिटायरमेंट से रोकने के लिए बीसीसीआई ने बनाया प्लान एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की योजना पर पुनर्विचार करने के लिए एक प्रभावशाली क्रिकेट हस्ती को शामिल किया है। यह कदम इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की महत्वपूर्ण सीरीज से पहले उठाया गया है। कोहली ने बीसीसीआई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की इच्छा जतायी है। हालांकि, बीसीसीआई ने उन्हें इस फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया, क्योंकि इंग्लैंड दौरा और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का नया चक्र शुरू होने वाला है। सूत्रों ने बताया कि बीसीसीआई ने एक प्रभावशाली क्रिकेट हस्ती को कोहली से मुलाकात करने और उन्हें टेस्ट क्रिकेट में करियर जारी रखने के लिए मनाने की जिम्मेदारी सौंपी है, खासकर इंग्लैंड दौरे को देखते हुए।यह वही हस्ती है जिसने हाल ही में रोहित शर्मा से बात की थी, हालांकि वह स्थिति अलग थी, क्योंकि रोहित ने बाद में टेस्ट से संन्यास की घोषणा कर दी। सूत्रों ने कहा कि कोहली आसानी से अपना फैसला नहीं बदलते, लेकिन इस हस्ती के शब्द उनके टेस्ट भविष्य पर कुछ प्रभाव डाल सकते हैं। कोहली ने 2011 में टेस्ट डेब्यू के बाद 123 टेस्ट में 46.85 की औसत से 9,230 रन बनाए हैं। यदि वे संन्यास लेते हैं, तो रोहित के साथ उनकी अनुपस्थिति में इंग्लैंड दौरे पर भारत को अनुभव की कमी खलेगी। रोहित के संन्यास के बाद केएल राहुल और शुभमन गिल शीर्ष क्रम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज होंगे, जबकि कोहली की अनुपस्थिति में मध्य क्रम में ऋषभ पंत सबसे अनुभवी होंगे। गिल को अगले टेस्ट कप्तान के रूप में प्रबल दावेदार माना जा रहा है, जिसमें राहुल, पंत और जसप्रीत बुमराह भी रेस में हैं। कोहली और रोहित पहले ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं और यदि कोहली टेस्ट से भी हटते हैं, तो दोनों केवल वनडे क्रिकेट में भारत के लिए उपलब्ध होंगे। इस बीच, अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति अगले कुछ दिनों में इंग्लैंड दौरे के लिए भारत ए टीम का चयन करेगी। भारत ए 30 मई से कैंटरबरी में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 3 चार दिवसीय मैच खेलेगी।

Ipl 2025 का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
Published / 2025-05-09 15:07:36
Ipl 2025 का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

IPL 2025: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बीसीसीआई का बड़ा फैसलाआईपीएल 2025 का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगितएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने गुरुवार Sach बताया था कि मौजूदा स्थिति में आईपीएल का 18वां सत्र जारी रहेगा।लेकिन अब बोर्ड में इसे स्थगित करने का फैसला किया है। आईपीएल 2025 का सत्र अपने अंतिम पड़ाव पर चल रहा था और इसमें फाइनल सहित कुल 16 मुकाबले खेले जाने शेष थे। आईपीएल 2025 सत्र का फाइनल मुकाबला 25 मई को कोलकाता में खेला जाना था, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए इस अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

अब टेस्ट क्रिकेट में नहीं दिखेगा हिटमैन शो
Published / 2025-05-07 21:19:14
अब टेस्ट क्रिकेट में नहीं दिखेगा हिटमैन शो

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, इमोशनल पोस्ट के साथ खत्म कहा अलविदा एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। रोहित शर्मा ने 2013 में टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था और 2019 में वो टीम इंडिया के ओपनर बने थे, जिसके बाद से ही वो टीम में पमार्नेंट जगह बनाने में सफल रहे थे। 2022 में उन्हें टेस्ट टीम की कमान मिली थी। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया के दिग्गज ओपनर और दो फॉर्मेट में कप्तान रहे रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित ने बुधवार 7 मई को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लंबे फॉर्मेट के क्रिकेट को अलविदा कह दिया। रोहित के संन्यास की खबर ठीक उस वक्त पर आयी, जब सेलेक्शन कमेटी ने उन्हें टेस्ट टीम की कप्तानी से हटाने का फैसला कर लिया था और साथ ही इंग्लैंड दौरे पर टीम में जगह मिलने की संभावना भी नजर नहीं आ रही थी। संन्यास पर क्या बोले रोहित शर्मा रोहित ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने अपनी 280 नंबर की टेस्ट कैप की फोटो पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने संन्यास के ऐलान की जानकारी दी। रोहित ने अपनी पोस्ट में लिखा, मैं आप सबको ये बताना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। सफेद (कपड़ों) में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात रही। इतने सालों तक अपना प्यार और समर्थन देने के लिए धन्यवाद। टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित ने हालांकि ये साफ कर दिया कि वो फिलहाल वनडे फॉर्मेट में खेलते रहेंगे। उन्होंने कहा, मैं डऊक फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व करता रहूंगा।

रूड ने ड्रेपर को हराकर जीता अपना पहला मैड्रिड ओपन का खिताब
Published / 2025-05-05 18:45:53
रूड ने ड्रेपर को हराकर जीता अपना पहला मैड्रिड ओपन का खिताब

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। नॉर्वे के स्टार टेनिस खिलाड़ी कैस्पर रूड ने ब्रिटेन के जैक ड्रेपर को हराकर मैड्रिड ओपन का खिताब अपने नाम किया। रविवार देर रात खेले गये फाइनल मुकाबले में कैस्पर रूड ने ब्रिटेन के जैक ड्रेपर को दो घंटे 29 मिनट तक चले मैच में 7-5, 3-6, 6-4 से हराकर मैड्रिड ओपन का खिताब अपने नाम किया। कैस्पर रूड का यह पहला मास्टर्स 1000 खिताब है। रूड ने दो बार ड्रेपर की सर्विस तोड़कर पहला सेट 7-5 से अपने नाम किया। वहीं ड्रेपर ने दूसरा सेट 3-6 से जीतकर मुकाबले में वापसी की। रूड ने तीसरे सेट में 3-2 की बढ़त बनाते हुए अंत में 6-4 से सेट और मैच अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान कैस्पर रूड ने नौ और ड्रेपर ने छह ऐस लगाये। 

डीएवी गांधीनगर : बैडमिंटन प्रतियोगिता में गांधी हाउस बना चैंपियन
Published / 2025-04-29 21:53:15
डीएवी गांधीनगर : बैडमिंटन प्रतियोगिता में गांधी हाउस बना चैंपियन

टीम एबीएन, रांची। डी ए वी गांधीनगर में इंटर हाउस बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय परिसर में बालक अंडर 17 में महात्मा गांधी हाउस ने एन डी ग्रोवर हाउस को पांच सेटों के मैच में 3-1 से हराकर फाइनल मैच जीत लिया।इससे पहले विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त तथा बैडमिंटन खेल कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में शारिरिक और मानसिक मनोबल ऊंचा होता है।साथ ही खेल भावना का उत्तरोत्तर विकास होता है। इस अवसर पर विधालय के निराकर आचार्या, कविता मुखर्जी, सोमा घटक, गोविंद झा, कौशल कुमार, स्वाति शिप्रा आदि ने पूरन सहयोग प्रदान किया।

झारखंड जिम्नास्टिक्स टीम का पुणे में ऐतिहासिक प्रदर्शन
Published / 2025-04-28 21:32:40
झारखंड जिम्नास्टिक्स टीम का पुणे में ऐतिहासिक प्रदर्शन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आलराउंड कांस्य सहित दो व्यक्तिगत पदक अर्जित एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2025-26 में झारखंड की जिम्नास्टिक्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आलराउंड श्रेणी में कांस्य पदक जीतकर राज्य का गौरव पूरे देश में बढ़ाया है। आज हुए व्यक्तिगत फाइनल मुकाबलों में झारखंड के प्रतिभाशाली जिम्नास्ट दिबास गायेन ने पॉमल हॉर्स इवेंट में 11.133 अंक तथा रिंग्स इवेंट में 10.567 अंक अर्जित कर दो कांस्य पदक अपने नाम किए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने पैरेलल बार्स में 11.167 अंकों के साथ छठा स्थान तथा रिंग्स में 10.567 अंकों के साथ चौथा स्थान भी प्राप्त किया। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से झारखंड का गौरव और बढ़ा है। वहीं, झारखंड की एक अन्य प्रतिभाशाली जिम्नास्ट तुलिन तिवारी ने पॉमल हॉर्स में 10.167 अंकों के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। झारखंड के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन से पूरे राज्य में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। इस उपलब्धि पर झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आरके आनंद, कार्यकारी अध्यक्ष श्री शेखर बोस, महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, झारखंड जिम्नास्टिक्स संघ के संरक्षक तथा रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा, निदेशक खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग संदीप कुमार, जिला खेल पदाधिकारी रांची शिवेंद्र कुमार, संघ के अध्यक्ष रंजन कुमार, उपाध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव, कार्यकारी सचिव राजीव, प्रशासनिक सचिव डॉ दीपक साहू, संयुक्त सचिव लक्ष्मण सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष गोविंद झा, धनबाद के सचिव शशिकांत पांडे, जामताड़ा के सचिव सरोज यादव तथा रांची के खेल पदाधिकारी शिवेंद्र सिंह और मुक्ति लता खेस ने खिलाड़ियों एवं कोचिंग स्टाफ को इस अद्भुत उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है। संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता झारखंड के खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ने वाली है। यह प्रदर्शन राज्य में जिम्नास्टिक्स के प्रति नयी ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करेगा।

झारखंड के जिम्नास्टों ने पुणे में जीता कांस्य
Published / 2025-04-27 23:10:39
झारखंड के जिम्नास्टों ने पुणे में जीता कांस्य

झारखंड के जिम्नास्टों ने आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2025-26 में ऑल राउंड कांस्य पदक जीता, व्यक्तिगत फाइनल में भी मजबूत उपस्थितिएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित  आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2025-26 में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आॅल राउंड श्रेणी में कांस्य पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया है। झारखंड के जिम्नास्टों ने न केवल टीम स्पर्धा में उत्कृष्टता दिखायी, बल्कि व्यक्तिगत स्पधार्ओं में भी दमदार प्रदर्शन करते हुए तीन खिलाड़ी फाइनल में स्थान बनाने में सफल रहे हैं। व्यक्तिगत फाइनल मुकाबले कल आयोजित होंगे, जिनमें झारखंड के खिलाड़ी पदक जीतने के लिए मैदान में उतरेंगे। झारखंड के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन पर पूरे राज्य में खुशी का माहौल है। झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आर. के. आनंद, कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे, अध्यक्ष रंजन कुमार, उपाध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव, कार्यकारी सचिव राजीव, प्रशासनिक सचिव डॉ. दीपक साहू, संयुक्त सचिव लक्ष्मण सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष गोविंद झा, धनबाद के सचिव शशिकांत पांडे और मुक्ति लता खेस ने झारखंड के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी जिम्नास्टों और विशेषकर प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार जीतू को बधाई दी है। संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का गौरव बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि से झारखंड में जिम्नास्टिक खेल को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा और आने वाले समय में और भी युवा खिलाड़ी इस खेल में अपना भविष्य बनायेंगे। झारखंड जिम्नास्टिक संघ ने इस उपलब्धि को राज्य के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया है।

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बने जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना
Published / 2025-04-22 18:59:27
वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बने जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। मंगलवार को जारी हुई विजडन क्रिकेटर्स अल्मनैक 2024 की ताजा संस्करण में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दुनिया का अग्रणी पुरुष क्रिकेटर नामित किया गया है। बुमराह 2024 में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए टेस्ट इतिहास में पहले ऐसे गेंदबाज बने, जिन्होंने 200 विकेट 20 से कम की औसत से लिए। बुमराह के साथ ही स्मृति मंधाना को अग्रणी महिला क्रिकेटर के रूप में नामित किया गया है। उन्होंने साल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।  बुमराह ने आॅस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान शानदार गेंदबाजी की और 13.06 की औसत से 32 विकेट लेकर लगभग अकेले दम पर भारत के गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई की। 2024 में उन्होंने कुल 21 मैचों में 86 विकेट 13 की औसत से लिए। इसके अलावा, उन्होंने जून में कैरेबियाई द्वीपों में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत को जीत दिलाने में भी अहम भूमिका निभायी। हालांकि, इस शानदार साल के बाद पीठ की चोट के चलते वह चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की ऐतिहासिक जीत का हिस्सा नहीं बन पाये। मार्च 2023 में उनकी पीठ की सर्जरी हुई थी और तब से उन्होंने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। आईपीएल 2025 के जरिए उन्होंने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की है। वहीं भारत की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने भी इतिहास रचते हुए दुनिया की अग्रणी महिला क्रिकेटर का खिताब हासिल किया। 2024 में मंधाना ने सभी फॉर्मेट में कुल 1659 रन बनाये, जो महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन हैं। उन्होंने चार एकदिवसीय शतक जड़े और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जून में 149 रन की टेस्ट पारी खेलकर अपना दूसरा टेस्ट शतक भी पूरा किया।

केंद्रीय खेल मंत्री से पारा थ्रो बॉल के खिलाड़ियों ने की मुलाकात
Published / 2025-04-18 20:20:45
केंद्रीय खेल मंत्री से पारा थ्रो बॉल के खिलाड़ियों ने की मुलाकात

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। केंद्रीय खेल मंत्री (भारत सरकार) डॉ मनसुख मंडाविया जी के साथ आज रांची में मुलाकात करने का अवसर प्राप्त हुआ साथ ही साथ माननीय मंत्री ने पारा खेल की जानकारी ली। पारा थ्रो बॉल एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त करने के लिए दोनों वर्ग के मुकेश कंचन, सनोज महतो, पवन लकड़ा, मुकेश कुमार, राजेश मेहता, महिमा उरांव, अनीता तिर्की, पुष्पा मिंज, तारामणि लकड़ा, प्रतिमा तिर्की, असुंता टोप्पो, संजुक्ता एक्का इन सभी एशियन खिलाड़ी को मंत्री ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित किया। मौके पर भाई शशांक राज प्रदेश अध्यक्ष,   भाजयुमो, समाजसेवी बड़े भाई ललित ओझा मौजूद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.