Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
18 साल बाद 18 नंबर कि जर्सी वाले ने बनाया चैंपियन
Published / 2025-06-04 14:02:17
18 साल बाद 18 नंबर कि जर्सी वाले ने बनाया चैंपियन

आरसीबी बनी चैंपियन, फाइनल में पंजाब को छह रन से हरायाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया है। 18 साल का इंतजार खत्म हो चुका है। आखिरकार विराट कोहली भी चैंपियन बन गये हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में आरसीबी ने पंजाब को छह रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम सात विकेट पर 184 रन ही बना सकी। आरसीबी आईपीएल चैंपियन बनने वाली आठवीं टीम है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चैंपियन बन चुकी हैं।

आईपीएल 2025 : विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मिले 20 करोड़ रुपये
Published / 2025-06-04 13:55:09
आईपीएल 2025 : विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मिले 20 करोड़ रुपये

RCB को 20 करोड़, PBKS को 12.5 करोड़, IPL 2025 पुरस्कार राशि की पूरी लिस्ट देखेंएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराकर अपना पहला खिताब जीता। पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद RCB 190/9 पर ढेर हो गयी।जवाब में पंजाब ने मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की लेकिन पावरप्ले के बाद RCB ने नियमित अंतराल पर झटके देकर गति बदल दी और पंजाब 20 ओवर में 184/7 के स्कोर के साथ 6 रन से पिछड़ गया। RCB को IPL 2025 जीतने पर 20 करोड़ रुपए मिले जबकि PBKS को 12.5 करोड़ रुपए मिले। हालांकि प्राइज मनी की लिस्ट यहीं पर खत्म नहीं होती।आइये जानते हैं किसे कितनी राशि मिली है-विजेता (RCB) : 20 करोड़ रुपएउप-विजेता (PBKS) : 12.5 करोड़ रुपए मिलेंगेतीसरे नम्बर पर रहने वाली टीम (मुंबई इंडियंस) : 7 करोड़ रुपए चौथे स्थान पर रहने वाली टीम (गुजरात टाइटन्स) : 6.5 करोड़ रुपएऑरेंज कैप विजेता (साई सुदर्शन) : 10 लाख रुपएपर्पल कैप विजेता (प्रसिद्ध कृष्णा) : 10 लाख रुपएइमर्जिंग प्लेयर विजेता (साई सुदर्शन) : 10 लाख रुपएमोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (सूर्यकुमार यादव) : 15 लाख रुपएसुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन (वैभव सूर्यवंशी) : 10 लाख रुपए + टाटा कर्वफैंटेसी किंग ऑफ द सीजन (साई सुदर्शन) : 10 लाख रुपएबेस्ट कैच विजेता (कामिंडू मेंडिस) : 10 लाख रुपएसबसे ज्यादा डॉट बॉल (मोहम्मद सिराज) : 10 लाख रुपएसुपर सिक्स (निकोलस पूरन) : 10 लाख रुपएफोर ऑफ द सीजन (साई सुदर्शन) : 10 लाख रुपएफेयरप्ले अवॉर्ड (चेन्नई सुपर किंग्स) : 10 लाख रुपएपिच और ग्राउंड (दिल्ली कैपिटल्स का होम ग्राउंड नई दिल्ली) : 50 लाख रुपएबेंगलुरु बनाम पंजाब फाइनल में पुरस्कार विजेताओं की सूचीप्लेयर ऑफ द मैच (क्रुणाल पांड्या) : 5 लाख रुपएसुपर स्ट्राइकर (जितेश शर्मा) : 1 लाख रुपएसबसे ज्यादा डॉट बॉल (क्रुणाल पांड्या) : 1 लाख रुपएसबसे ज्यादा चौके (प्रियांश आर्य) : 1 लाख रुपएफैंटेसी किंग (शशांक सिंह) : 1 लाख रुपएसबसे ज्यादा छक्के (शशांक सिंह) : 1 लाख रुपए

आइपीएल 2025 : बेंगलुरू और पंजाब के बीच फाइनल कल
Published / 2025-06-02 22:49:55
आइपीएल 2025 : बेंगलुरू और पंजाब के बीच फाइनल कल

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और पंजाब किंग्स के बीच मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस मैच के लिए क्रिकेट प्रशंसकों में गजब का उत्साह है और लोग अलग-अलग शहरों से अहमदाबाद पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। आरसीबी और पंजाब ने अब तक कभी भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है और दोनों टीमें खिताबी सूखा समाप्त करने उतरेंगी। आरसीबी ने क्वालिफायर-1 मुकाबले में पंजाब को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि पंजाब ने क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था। पंजाब की टीम 2014 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची है। पंजाब की तरह ही आरसीबी ने भी अब तक कभी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। ऐसे में यह तय है कि आईपीएल को इस बार नया चैंपियन मिलेगा। आरसीबी की टीम इससे पहले तीन बार फाइनल में पहुंची है, लेकिन तीनों बार उसे हार मिली है। पंजाब को 2014 में फाइनल में केकेआर ने हराया था।

इंटरनेशनल क्रिकेट को क्लासेन ने कहा अलविदा
Published / 2025-06-02 18:53:13
इंटरनेशनल क्रिकेट को क्लासेन ने कहा अलविदा

क्लासेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क (केपटाउन)। दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।क्लासेन ने आज सोशल मीडिया मंच पर अपने संन्यास की घोषणा की। क्लासेन ने पिछले वर्ष टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अब उन्होंने एकदिवसीय और टी-20 से भी संन्यास ले लिया है। उन्होंने वर्ष 2018 में दक्षिण अफ्रीका के लिए क्रिकेट में पदार्पण किया था।

इंग्लैंड में लाल गेंद से क्रिकेट खेलना हमेशा एक अलग चुनौती : जसप्रीत बुमराह
Published / 2025-05-30 20:44:44
इंग्लैंड में लाल गेंद से क्रिकेट खेलना हमेशा एक अलग चुनौती : जसप्रीत बुमराह

इंग्लैंड में खेलना हमेशा एक अलग चुनौती होती है : टेस्ट सीरीज से पहले बोले बुमराह एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। शीर्ष क्रम के टेस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का मानना है कि इंग्लैंड में लाल गेंद से क्रिकेट खेलना हमेशा एक अलग चुनौती पेश करता है, उन्होंने कहा कि वह ड्यूक गेंद से गेंदबाजी करने और गेंद के नरम होने पर विकेट लेने के काम को पूरा करने के लिए उत्सुक हैं। आईसीसी पुरुष क्रिकेटर आफ द ईयर और 2024 में टेस्ट क्रिकेटर आफ द ईयर बुमराह 20 जून को लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी महत्वपूर्ण पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत में भारत के लिए मैदान पर उतरेंगे।  बुमराह ने बियॉन्ड23 क्रिकेट यूट्यूब चैनल पर आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क से कहा, इंग्लैंड में खेलना हमेशा एक अलग चुनौती होती है। मुझे हमेशा ड्यूक गेंद से गेंदबाजी करना पसंद है। लेकिन मुझे नहीं पता कि ड्यूक गेंद अभी कितना अच्छा प्रदर्शन कर रही है क्योंकि गेंद में हमेशा लगातार बदलाव होते रहते हैं। लेकिन मौसम, स्विंग की स्थिति और फिर जब गेंद नरम हो जाती है, तो हमेशा एक चुनौती होती है। इसलिए मैं हमेशा इंग्लैंड में खेलने के लिए उत्सुक रहता हूं।  अब तक बुमराह ने इंग्लैंड में 9 टेस्ट मैचों में 26.27 की औसत से 37 विकेट लिये हैं। इंग्लैंड में मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और अर्शदीप सिंह की मौजूदगी वाले तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करने के लिए बुमराह तैयार हैं, उन्होंने टेस्ट सीरीज में बाकी तेज गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन पर भरोसा जताया। बुमराह ने कहा, वे क्रिकेट की एक दिलचस्प शैली खेल रहे हैं जो दिलचस्प है क्योंकि मैं वास्तव में इसे बहुत ज्यादा नहीं समझता। लेकिन एक गेंदबाजी इकाई के रूप में, हम हमेशा आश्वस्त रहते हैं कि जब बल्लेबाज अत्यधिक आक्रामक होते हैं, तो किसी भी दिन कोई भी रन बनाकर विकेट ले सकता है।  कार्यभार प्रबंधन और 2026 टी20 विश्व कप के कारण इंग्लैंड में सभी पांच टेस्ट मैचों में बुमराह के खेलने की संभावना नहीं है। तेज गेंदबाज ने स्वीकार किया कि उन्हें अपने शरीर को तरोताजा रखने के लिए अपने भविष्य के मैचों को चुनना होगा। उन्होंने कहा, जाहिर है, किसी भी व्यक्ति के लिए इतने लंबे समय तक सब कुछ खेलते रहना मुश्किल है। मैं कुछ समय से ऐसा कर रहा हूं, लेकिन आखिरकार आपको यह समझना होगा कि आपका शरीर कहां जा रहा है, कौन सा टूनार्मेंट महत्वपूर्ण है। आपको अपने शरीर का उपयोग करने के तरीके के बारे में थोड़ा चयनात्मक और समझदार होना चाहिए। बुमराह ने कहा, एक क्रिकेटर के रूप में मैं कभी भी कुछ नहीं छोड़ना चाहता और हमेशा आगे बढ़ता रहना चाहता हूं। लेकिन मैं लक्ष्य निर्धारित नहीं करता या संख्याओं को नहीं देखता। जब भी मैंने लक्ष्य निर्धारित किए, मैं उन्हें पूरा नहीं कर पाया। मैं बस कोशिश करता हूं और आनंद लेता हूं क्योंकि इसीलिए मैंने इस खेल को शुरू किया था। एक दिन एक बार लें और यादें संजोएं क्योंकि खेल के अंत में, बस यही सब मुझे याद रहेगा।बुमराह ने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट खेले जाने पर उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, अब, मैंने सुना है कि क्रिकेट में भी ओलंपिक आ रहा है, इसलिए मैं वास्तव में इसका इंतजार कर रहा हूं। किसने सोचा होगा कि क्रिकेट एक ओलंपिक खेल बन जायेगा? इसलिए, यह कुछ ऐसा है जो मुझे उत्साहित करता है।

नौ साल बाद बेंगलुरु की फाइनल में रॉयल एंट्री
Published / 2025-05-29 22:45:32
नौ साल बाद बेंगलुरु की फाइनल में रॉयल एंट्री

RCB 9 साल बाद IPL Final में पहुंचीएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरकार वो कर दिखाया जिसकी उम्मीद लाखों आरसीबी फैंस को थी। आरसीबी ने आईपीएल 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। पहले क्वालिफायर में आरसीबी ने एकतरफा अंदाज में पंजाब को मात दी।बेंगलुरु की जीत के हीरो जॉश हेजलवुड, सुयश शर्मा और फिल सॉल्ट हीरो हेजलवुड और सुयश ने कमाल गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट लिये। इसके बाद फिल सॉल्ट ने 23 गेंदों में अर्धशतक ठोक पंजाब के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद को तोड़ दिया।बता दें आरसीबी ने चौथी बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनायी है। आरसीबी ने 9 सालों के बाद आईपीएल के फाइनल में एंट्री की है। आखिरी बार ये टीम साल 2016 में फाइनल में पहुंची थी।

जेसीआई रांची ने खेला रांची जिमखाना क्लब के साथ फ्रेंडली क्रिकेट मैच
Published / 2025-05-25 18:29:05
जेसीआई रांची ने खेला रांची जिमखाना क्लब के साथ फ्रेंडली क्रिकेट मैच

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। जेसीआई रांची और रांची जिमखाना क्लब के बीच आर.जी.सी. क्रिकेट ग्राउंड में एक फ्रेंडली मैच खेला गया जिसमें आर.जी.सी 11 की टीम ने 21 रनों से जीत दर्ज की।  आर.जी.सी. ने कुल 3 विकेट खो कर 16 ओवर में 184 रन बनाए, वहीं जेसीआई ने 6 विकेट खो कर 16 ओवर में 163 रन बनाए।बेस्ट बल्लेबाज का खिताब अखिल टीकमणि 44 गेंद में 106 रन, बेस्ट गेंदबाज का यश किंगर व दीपक पटेल को और मैन ऑफ मैच का खिताब अखिल टीकमणि को दिया गया।इस कार्यक्रम का संचालन जेसी तपिश केडिया ने कुशलता से किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष जेसी प्रतीक जैन, सनी केडिया, संदीप खेमका, संजय शर्मा, मोहित वर्मा, सुशील केडिया व अन्य सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी जेसीआई रांची के प्रवक्ता जेसी आदित्य जालान ने दी।

जेएससीए इंस्टीट्यूशनल लीग टी-20 टूर्नामेंट 2024-25 की शुरुआत कल
Published / 2025-05-24 22:03:14
जेएससीए इंस्टीट्यूशनल लीग टी-20 टूर्नामेंट 2024-25 की शुरुआत कल

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची में हुई। इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें दो समूहों में बंटी हैं, जो राउंड-रॉबिन प्रारूप में आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट का आयोजन 24 मई से शुरू होकर 28 मई को फाइनल मैच के साथ समाप्त होगा। सेमीफाइनल 27 मई को होंगे जबकि फाइनल मुकाबला 28 मई को खेला जायेगा। प्रतिभागी टीमें इस प्रकार हैंग्रुप ए : मेकोन स्पोर्ट्स क्लब, सेल यूनिट्स स्पोर्ट्स क्लब, रामोन डेवलपर्स (पी) लिमिटेड, और गुंडेव प्रोजेक्ट (सी) लिमिटेड ग्रुप बी : रूंगटा माइंस लिमिटेड, सेरा सीकेई, मार्शल जैन ग्रुप, और आरएसबी ट्रांसमिशन (आई) लिमिटेड आज के मैचों के परिणाममेकोन स्पोर्ट्स क्लब ने रामोन डेवलपर्स को हराया आरएसबी ट्रांसमिशन (आई) लिमिटेड ने गुंडेव प्रोजेक्ट (सी) लिमिटेड को हराया रूंगटा माइंस लिमिटेड ने मार्शल जैन ग्रुप को मात दी आरएसबी ट्रांसमिशन (आई) लिमिटेड ने सेरा सीकेई को भी हराकर शानदार शुरुआत की प्रतियोगिता के पहले दिन दर्शकों को तेज और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिससे टूर्नामेंट की प्रतिस्पर्धा और भी तीव्र हो गयी है।

शुभमन गिल संभालेंगे इंग्लैंड दौरे पर टीम की कमान
Published / 2025-05-24 19:32:50
शुभमन गिल संभालेंगे इंग्लैंड दौरे पर टीम की कमान

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन कप्तान, पंत उपकप्तान एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड में अगले माह शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की श्रृखंला के लिए बल्लेबाज शुभमन गिल को भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत को उप कप्तान बनाया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति ने इंग्लैंड दौरे के लिए शनिवार को टेस्ट टीम की घोषणा करते हुए कहा कि शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे और रिषभ पंत उप कप्तान होंगे।  अब तक टीम की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी, जिसके बाद गिल को नया कप्तान बनाया गया है। बल्लेबाज विराट कोहली भी टेस्ट क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर चुके हैं। अरसे बाद भारतीय टीम इन अनुभवी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में खुद को साबित करने विदेशी जमीन पर उतरेगी। इस दौरे में भारतीय टीम इंग्लैंड के साथ पांच टेस्ट मैच खेलेगी।  मोहम्मद शमी अनफिट होने के कारण टेस्ट टीम में जगह नहीं बना पाये हैं जबकि करुण नायर की टीम में वापसी हुई है। जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी को धार देंगे जबकि कुलदीप यादव और जडेजा अंग्रेजों को फिरकी में उलझाने की जिम्मेदारी उठाएंगे। मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर ने भरोसा जताया कि गिल की अगुवाई में भारतीय टीम अपना शत प्रतिशत देने में सफल रहेगी। भारत की टीम शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव भारत बनाम इंग्लैंड स्क्वॉड  20 जून - पहला टेस्ट: हेडिंग्ले, लीड्स 2 जुलाई - दूसरा टेस्ट: एजबेस्टन, बर्मिंघम 10 जुलाई - तीसरा टेस्ट: लॉर्ड्स, लंदन 23 जुलाई - चौथा टेस्ट: ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर 31 जुलाई - केनिंग्टन ओवल, लंदन

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.