Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 29
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
चेतेश्वर पुजारा ने लिया क्रिकेट से रिटायरमेंट
Published / 2025-08-24 14:16:04
चेतेश्वर पुजारा ने लिया क्रिकेट से रिटायरमेंट

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट करियर पर विराम लगा दिया है। 2010 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू करते हुए 15 साल तक प्रतिनिधित्व किया। रविवार, 24 अगस्त को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी।रविवार, 24 अगस्त को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। उन्होंने लिखा, भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना, और हर बार मैदान पर कदम रखते ही अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करना – इसका असली मतलब शब्दों में बयां करना नामुमकिन है। लेकिन जैसा कि कहते हैं, हर अच्छी चीज का अंत होना ही होता है, और अपार कृतज्ञता के साथ मैंने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है। आपके प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया!

आल-एज ग्रुप एरोबिक जिम्नास्टिक्स नेशनल चैंपियनशिप 2025-26
Published / 2025-08-23 20:42:37
आल-एज ग्रुप एरोबिक जिम्नास्टिक्स नेशनल चैंपियनशिप 2025-26

टीम एबीएन, रांची। आल-एज ग्रुप एरोबिक जिम्नास्टिक्स नेशनल चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन जिम्नास्टिक्स फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता कोच्चि, एर्नाकुलम, केरल में 8 से 10 सितंबर 2025 तक आयोजित होगी। सभी सम्बद्ध इकाइयों को इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है। इसी संदर्भ में, झारखंड टीम की सबजूनियर टीम के गठन हेतु तीन खिलाड़ियों का चयन किया जाना है, उन खिलाड़ियों के चयन हेतु चयन ट्रायल का आयोजन निम्नानुसार किया जा रहा  है। झारखंड राज्य के सभी इच्छुक एवं योग्य जिम्नास्टों से अनुरोध है कि वे समय पर उपस्थित होकर ट्रायल में भाग लें।तारीख : 25 अगस्त 2025 समय : अपराह्न 04:00 बजे स्थान : शहीद गणपत राय स्टेडियम, खेल गांव रांची।

राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 : हर गली हर मैदान, खेले सारा हिंदुस्तान अभियान-झारखंड जिम्नास्टिक संघ का विशेष आयोजन
Published / 2025-08-23 20:41:04
राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 : हर गली हर मैदान, खेले सारा हिंदुस्तान अभियान-झारखंड जिम्नास्टिक संघ का विशेष आयोजन

टीम एबीएन, रांची। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा फिट इंडिया मिशन के आह्वान पर भारतीय जिम्नास्टिक महासंघ के निर्देश पर आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 को झारखंड जिम्नास्टिक संघ पूरे राज्य में विविध आयोजनों के साथ मनायेगा। यह विशेष उत्सव 29 से 31 अगस्त 2025 तक चलेगा और इसका प्रमुख संदेश रहेगा। हर गली हर मैदान, खेले सारा हिंदुस्तान। विदित हो कि राष्ट्रीय खेल दिवस प्रतिवर्ष 29 अगस्त को हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। यह दिवस न केवल भारत की गौरवशाली खेल परंपरा का उत्सव है बल्कि यह उन खिलाड़ियों को भी श्रद्धांजलि है जिन्होंने देश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। इस वर्ष का राष्ट्रीय खेल दिवस भारत की ओलंपिक भावना तथा खेलों के मूल्यों : उत्कृष्टता, मित्रता और सम्मान को समर्पित है। झारखंड जिम्नास्टिक संघ इस अवसर पर राज्यभर में निम्नलिखित गतिविधियों का आयोजन करेगा। सभी आयु वर्गों के लिए मनोरंजक और प्रतिस्पर्धात्मक जिम्नास्टिक एवं खेल प्रतियोगिताएं एनएसडी 2025 से पूर्व प्रचार-प्रसार अभियान ताकि अधिक से अधिक युवा और बच्चे इससे जुड़ सकें। झारखंड के पूर्व राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को आमंत्रित कर खेल प्रेमियों को प्रेरित करना। 31 अगस्त 2025 को संडे और साइकिल कार्यक्रम के तहत फिटनेस और स्वास्थ्य को बढ़ावा देना। इस अवसर पर झारखंड जिम्नास्टिक संघ के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। राष्ट्रीय खेल दिवस केवल एक औपचारिक उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे खिलाड़ियों की निष्ठा और संघर्ष को सम्मानित करने का दिन है। हर गली हर मैदान अभियान के माध्यम से हम यह संदेश देना चाहते हैं कि खेल केवल मैदान तक सीमित न रहें बल्कि हर परिवार और हर समाज में जीवन शैली का हिस्सा बनें। संघ ने सभी जिला इकाइयों, विद्यालयों और युवा खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे इन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करें और इस अवसर को राज्य में खेलों के प्रसार और लोकप्रियता का पर्व बनायें। राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 झारखंड के लिए भी एक अवसर है : खेल भावना को और गहराई से आत्मसात करने का तथा एक स्वस्थ, सक्रिय और प्रेरणादायी समाज के निर्माण में योगदान देने का। उक्त जानकारी झारखंड जिम्नास्टिक संघ के कार्यालय सचिव ने दी।

एशिया कप में भारत-पाक मैच को ग्रीन सिग्नल
Published / 2025-08-21 20:23:11
एशिया कप में भारत-पाक मैच को ग्रीन सिग्नल

सरकार ने एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच को दी हरी झंडी एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। सरकार ने अगले महीने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाले पुरुष एशिया कप और अक्टूबर में होने वाले महिला एकदिवसीय विश्वकप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वालों मैचों की हरी झंडी दे दी है। सरकार ने कहा है कि भारत द्विपक्षीय मुकाबलों के लिए पाकिस्तान की मेजबानी या दौरा नहीं करेगा, लेकिन उसके एथलीट और टीमें उन बहु-राष्ट्रीय आयोजनों में हिस्सा ले सकते हैं जिनमें पाकिस्तान भी शामिल है। इसी के साथ सितंबर में होने वाले पुरुष एशिया कप और अक्टूबर में होने वाले महिला एकदिवसीय विश्व कप में उनके आगामी मुकाबलों का रास्ता साफ हो गया।

झारखंड की सात लड़कियां भारतीय फुटबॉल टीम में
Published / 2025-08-20 21:05:31
झारखंड की सात लड़कियां भारतीय फुटबॉल टीम में

फुटबॉल में झारखंड का जलवा, एक साथ 7 लड़कियों का भारतीय टीम में चयन एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। फुटबॉल में झारखंड का जलवा नजर आ रहा है। राज्य की 7 लड़कियां का चयन सैफ अंडर-17 भारतीय फुटबॉल टीम में किया गया है। जिसमें गुमला से 5, रांची और हजारीबाग से 1-1 खिलाड़ी को शामिल किया गया है। यह झारखंड के लिए यह किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।  इन 7 बेटियों से देश को बड़ी उम्मीदें यह चयन राज्य में फुटबॉल के बढ़ते स्तर और खिलाड़ियों को मिल रहे प्रोत्साहन को दिखाता है। अंडर-17 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप टूर्नामेंट 20 से 31 अगस्त तक भूटान में आयोजित किया जायेगा। झारखंड की इन 7 बेटियों से देश को बड़ी उम्मीदें हैं। उम्मीद है कि ये सभी खिलाड़ी चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन कर देश और राज्य का नाम रोशन करेंगी। गुमला जिले की पांच लड़कियों का चयन अंडर-17 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयनियत खिलाड़ियों में गुमला जिले के इंडोर स्टेडियम स्थित खेल विभाग की तरफ से संचालित आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र की हैं। जिसमें सूरज मुनि कुमार, एलिजाबेथ लकड़ा, अनीता डुंगडुंग, विनीता हीरो और बिना कुमारी हैं। रांची और हजारीबाग से भी एक-एक शामिल वहीं, हजारीबाग स्थित आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र से अनुष्का कुमारी का चयन हुआ है। इसके आलावा स्टार वॉरियर्स रांची से दिव्यानी लिंडा भारतीय फुटबॉल टीम में जगह बनाने में सफल रहीं।

हीरो एशिया कप : कप्तान हरमनप्रीत की अगुवाई 18 सदस्यीय टीम की घोषणा
Published / 2025-08-20 18:10:43
हीरो एशिया कप : कप्तान हरमनप्रीत की अगुवाई 18 सदस्यीय टीम की घोषणा

हॉकी इंडिया ने हीरो एशिया कप के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। हॉकी इंडिया ने बुधवार को आगामी हीरो पुरुष एशिया कप के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में 18 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा की। यह टूर्नामेंट 29 अगस्त से सात सितंबर तक बिहार के हाल ही में विकसित राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेला जायेगा। एफआईएच हॉकी विश्वकप बेल्जियम-नीदरलैंड 2026 के लिए क्वालीफायर टूर्नामेंट में भारत को जापान, चीन और कजाकिस्तान के साथ पूल ए में रखा गया है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 29 अगस्त को चीन के खिलाफ करेगा, उसके बाद 31 अगस्त को जापान और एक सितंबर को कजाकिस्तान से भिड़ेगा। इस टूर्नामेंट के लिए अनुभवी ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह भारतीय टीम की कप्तान करेंगे। गोलकीपिंग की जिम्मेदारी भरोसेमंद कृष्ण बी पाठक और सूरज करकेरा संभालेंगे। डिफेंस में कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अमित रोहिदास के साथ जरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय और जुगराज सिंह भी शामिल होंगे, जो रक्षात्मक पंक्ति को मजबूती प्रदान करेंगे। मिडफील्ड में मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल और हार्दिक सिंह शामिल हैं। आक्रमण की अगुवाई मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह करेंगे, जो विपक्षी डिफेंस को परेशान करने के लिए भरपूर क्षमता प्रदान करेंगे। इस बीच, नीलम संजीव जेस और सेल्वम कार्ति को वैकल्पिक खिलाड़ी के रूप में नामित किया गया है। टीम चयन को लेकर भारतीय पुरुष टीम के कोच क्रेग फुल्टन ने कहा कि हमने एक अनुभवी टीम चुनी है जो समझती है कि उच्च दबाव वाली परिस्थितियों में कैसा प्रदर्शन करना होता है। एशिया कप हमारे लिए बेहद अहम है क्योंकि विश्व कप के लिए क्वालीफिकेशन दांव पर है, इसलिए हमें ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत थी जिनमें धैर्य, लचीलापन और प्रदर्शन करने का हुनर हो। यह चयन हमारी मंशा को दशार्ता है एक ऐसी टीम तैयार करना जो मजबूती से मुकाबला कर सके और हमारे मुख्य उद्देश्य को हासिल कर सके।

एशिया कप की टीम से श्रेयस अय्यर बाहर
Published / 2025-08-19 18:22:11
एशिया कप की टीम से श्रेयस अय्यर बाहर

एशिया कप के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, बाहर हुआ बड़ा खिलाड़ी एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस बार टीम में कुल 15 खिलाड़ियों को जगह दी गयी है, जिसकी कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गयी है। ज्यादातर वही नाम टीम में शामिल किये गये हैं, जिनके चयन की पहले से उम्मीद की जा रही थी। हालांकि अनुभवी खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को टीम से बाहर रखा गया है। सबसे ज्यादा चर्चा शुभमन गिल के चयन को लेकर रही। उन्हें न सिर्फ टीम में शामिल किया गया है, बल्कि उप-कप्तान की जिम्मेदारी भी दी गयी है। शुभमन गिल को मिला मौका, ये खिलाड़ी भी चुने गये एशिया कप के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी पर सेलेक्टर्स ने भरोसा जताया है। ओपनर अभिषेक शर्मा इस वक्त टी-20 रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं। उनके साथ रैंकिंग में वर्ल्ड नंबर 2 पर काबिज तिलक वर्मा को भी इस टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल किया गया है। टॉप आर्डर में जहां संजू, अभिषेक और तिलक मौजूद हैं, वहीं मिडिल आॅर्डर की जिम्मेदारी कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों को दी गयी है। तेज गेंदबाजी और स्पिन अटैक का दमदार संयोजन गेंदबाजी में तेज अटैक का नेतृत्व जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह करते नजर आयेंगे। वहीं स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है, जिससे टीम का स्पिन अटैक भी मजबूत नजर आ रहा है। एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह। एक और एशिया कप जीतने के लिए तैयार है टीम इंडिया एशिया कप का 17वां संस्करण 9 सितंबर से यूएई में शुरू होने जा रहा है। इस बार टीम इंडिया न केवल खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी, बल्कि अपने खिताब को डिफेंड करने के लक्ष्य से भी खेलेगी। 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 16वां एशिया कप अपने नाम किया था। भारत एशिया कप की सबसे सफल टीम है और अब तक 8 बार यह खिताब जीत चुकी है। ऐसे में इस बार उसके पास 9वीं बार चैंपियन बनने का सुनहरा मौका है।

प्रेस क्लब मीडिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट-25 का नामांकन जारी
Published / 2025-08-19 11:51:26
प्रेस क्लब मीडिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट-25 का नामांकन जारी

टीम एबीएन, रांची। रांची प्रेस क्लब मीडिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट-25 में निबंधन का कल लास्ट डेट है। इच्छुक सदस्य 20 अगस्त शाम पांच बजे तक प्रेस क्लब आकर फॉर्म भर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन शुल्क 400 रुपए निर्धारित है। जो सदस्य वर्तमान में रांची से बाहर हैं, वे प्रेस क्लब के डिप्टी मैनेजर शिशुपाल से मोबाइल नंबर 9204661594 या सचिव अमरकान्त से मोबाइल नंबर 6207706623 पर संपर्क कर ऑनलइन फॉर्म भर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए एक पासपोर्ट साइज फ़ोटो अनिवार्य है। आवेदक का क्लब पर कोई बकाया नहीं होना चाहिए।

48वां सीनियर नेशनल थ्रोबॉल गेम्स का आज शानदार समापन
Published / 2025-08-18 22:13:25
48वां सीनियर नेशनल थ्रोबॉल गेम्स का आज शानदार समापन

खेल क्षेत्र में राज्य सरकार का उदासीन रवैया : देवेंद्रनाथ महतो टीम एबीएन, रांची। 48वीं राष्ट्र थ्रो बॉल प्रतियोगिता 2025 का आज समापन हुआ। खेल का समापन हरिवंश टाना भगत इंदौर स्टेडियम खेलगांव में हुआ। यह गैम्स झारखंड राज्य थोबाल संघ ने किया। इसमें कुल 25 राज्यो प्रतिभागी टीमों ने भाग लिया और प्रदर्शन किया। पुरुष टीम में विजेता हरियाणा व उपविजेता छत्तीसगढ़ राज्य।  वहीं महिला टीम में विजेता छत्तीसगढ़ व उपविजेता झारखंड राज्य रहा। खिजरी विधायक राजेश कच्छप व लजेएलकेम उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने संयुक्त रूप से विजेता टीम को गोल्ड मेडल एवं उपविजेता को सिल्वर मेडल के साथ सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों के होसला बर्धन करते हुए देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि खेल के क्षेत्र में हमारे राज्य बैहतर इतिहास रहा है। खिलाड़ियों के प्रति सरकार का उदासीन रवैया है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ीयों को चयनित करते हुए उन्हें नियोजन में समायोजित करनी चाहिए। बताते चलें कि खेल के आयोजक अध्यक्ष वेदांत कौस्तव, सचिव जामिल अंसारी रहे। गैम्स के क्लोजिंग शिरोमणि के दौरान आज (सोमवार) शशांक राज, जितेंद्र महतो, संजय महतो, पार्वती देवी, जलेश्वर मार्शल, सूरज नारायण महतो, रामपदो महतो आदि अतिथि के रूप में सम्मिलित रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

धनतेरस...
Published / 2026-11-06 12:43:31
धनतेरस...