एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। जेसीआई रांची ने रविवार 13 जुलाई को ठाकुर विश्वनाथ सहदेव इनडोर स्टेडियम, खेलगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खेलगांव में आयोजित किया जेसी बैडमिंटन प्रीमियर लीग सीजन 2। इस बैडमिंटन प्रतियोगिता में कुल 12 टीम व कुल 60 लोगों ने हिस्सा लिया। इस एक दिवसीय आयोजन में सिंगल्स और डबल्स के कई बैडमिंटन मुकाबले हुए जिसमें सृजन हेतंसरिया की टीम म्यूचुअल स्मैशर्स ने प्रतियोगिता में जीत दर्ज की। डॉ संजय जैन को बेस्ट प्लेयर के खिताब से नवाजा गया। रनरअप प्लेयर रहे पंकज साबू व रनरअप टीम रही रोशन व जया मोदी की टीम सुपर शटलर। डबल्स गेम के विजेता रहे ऋषभ जालान व विभोर चौधरी की टीम। महिला सिंगलस गेम में प्रिशा जैन विजेता रही व मधु जालान रनरअप रही।इस कार्यक्रम का संचालन जेसी डॉ संजय जैन की अगुवाई में जेसी ऋषभ जैन, ऋषभ जालान, विभोर चौधरी व अग्निश मित्रा ने सफलता पूर्वक किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतीक जैन, मोहित वर्मा, आनंद धानुका, विजय पटेल, सौरभ साबू, सिद्धार्थ जयसवाल, अभिषेक जालान, तरुण अग्रवाल, अभिषेक जैन, साकेत अग्रवाल, संकेत सरावगी व अन्य उपस्थित थे।
चौथे राष्ट्रीय योगासन कोच प्रशिक्षण कार्यक्रम 2025-26 का नेताजी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनएस एनआईएस), पटियाला में भव्य समापन एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। राष्ट्रीय योगासन कोच प्रशिक्षण कार्यक्रम 2025-26 का भव्य समापन समारोह 8 जुलाई 2025 को प्रतिष्ठित नेताजी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनएस एनआईएस), पटियाला, पंजाब में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। सप्ताह भर चलने बाले प्रशिक्षण कार्यक्रम, जो 2 जुलाई 2025 को शुरू हुआ और एक प्रेरक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ, जिसने देश भर में योगासन प्रशिक्षकों के विकास में एक और मील का पत्थर साबित हुआ। इस समारोह में योगासन भारत के कोषाध्यक्ष और योगासन भारत की शिक्षा और प्रशिक्षण समिति के निदेशक रचित कौशिक की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयराम ठक्कर अफ्रीकी महाद्वीप के विश्व योगासन समन्वयक थे। योगासन के प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में विकास पर उनके उत्साहवर्धक शब्दों और वैश्विक दृष्टिकोण ने इस कार्यक्रम में एक मूल्यवान आयाम जोड़ा। उनकी उपस्थिति ने भारतीय योगासन प्रथाओं की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय प्रासंगिकता को और रेखांकित किया। यह प्रमुख प्रशिक्षण पहल विश्व योगासन और योगासन भारत के माननीय महासचिव योगाचार्य डॉ जयदीप आर्य जी के दूरदर्शी नेतृत्व में आयोजित की जा रही है, जिनके मार्गदर्शन में योगासन को वैश्विक खेल मंच पर लाने का मिशन जारी है।नेशनल योगासना जज योगाचार्य महेश पाल ने बताया कि भारत के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कुल 108 प्रशिक्षकों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में विदेशी प्रशिक्षु प्रशिक्षकों की भी भागीदारी देखी गयी, जो योगासन भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय अपील और पहुंच को दर्शाता है। समापन समारोह में कई प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम के सुचारू संचालन और योगासन को एक खेल के रूप में बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। राम कुमार चावला, मुख्य महाप्रबंधक, योगासन भारत डॉ सीके मिश्रा मुख्य प्रशिक्षक, एनएस एनआईएस पटियाला, योगासन खेल विपनदीप थापर, सचिव पंजाब योगासन खेल संघ अर्जुन तिवारी, निदेशक, तकनीकी समिति, पंजाब योगासन खेल संघ। इस कार्यक्रम का व्यापक लक्ष्य अत्यधिक कुशल और प्रमाणित योगासन प्रशिक्षकों का एक कैडर तैयार करना है, जो अपने-अपने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रतिस्पर्धी एथलीटों को सही मार्ग दर्शन और प्रशिक्षण करने में सक्षम हों। यह पहल भारत और विदेशों में एक संरचित खेल के रूप में योगासन के व्यवस्थित प्रचार और योगासन खेल को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय के तहत योगासन के लिए मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल महासंघ योगासन भारत ने इस राष्ट्रीय स्तर के कोच प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया और योगासन खेल के पाठ्यक्रम को देश भर के प्रसिद्ध शिक्षकों और तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा एनएस एनआईएस के संकाय सदस्यों के साथ मिलकर तैयार किया गया है। जिससे सीखने और अभ्यास के उच्च मानकों को सुनिश्चित किया जा सके। योगासन को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल जगत में प्रमुखता दिलाने के साझा दृष्टिकोण के साथ सभी प्रतिभागियों की ओर से बड़े उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
सीएम हेमंत सोरेन ने जन्मदिन की दी बधाई एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आज का दिन कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के लिए बेहद खास है, क्योंकि आज वह 44 साल के हो गये हैं। इस अवसर पर पूरा देश उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहा है। उनके जन्मदिन पर हर तरफ से शुभकामनाएं आ रही हैं। वहीं, इस खास मौके पर सीएम हेमंत ने भी धोनी को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम हेमंत ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, झारखण्ड के लाल महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की ढेरों बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं।वहीं, बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी रांची में रहते हैं। रांची के खरउअ स्टेडियम में धोनी ने आम लोगों के साथ केक काटा। कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी का जादू मैदान पर हो या मैदान के बाहर, हमेशा प्रशंसकों के सिर चढ़कर बोलता है।
राज्यपाल ने किया ट्रॉफी का अनावरण एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पूर्वी सिंहभूम जिले में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने एशिया का सबसे पुराने डुरंड फुटबाल टूर्नामेंट के तीन ट्रॉफी का अनावरण किया। भारतीय सेना द्वारा आयोजित यह 134वां डुरंड कप है। इस मौके पर झारखंड के राज्यपाल ने कहा कि एशिया का सबसे पुराना ऐतिहासिक डुरंड कप का आयोजन होना इस बात का प्रतीक है कि झारखंड की खेल संस्कृति नयी ऊंचाई को छू रही है। जमशेदपुर के बिस्टुपुर में स्थित एक्सएलआरआई सभागार में फुटबॉल डुरंड कप ट्रॉफी का अनावरण किया गया। मौके पर झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, झारखंड खेल विभाग निदेशक, भारतीय सेना के पदाधिकारी, टाटा स्टील के वीपीसीएस और भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। इस दौरान छउ नृत्य, संथाली नृत्य और भांगड़ा प्रस्तुत किया गया। डुरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट 23 जुलाई से 23 अगस्त 2025 तक खेला जायेगा। जमशेदपुर में ग्रुप सी के मुकाबले खेले जायेंगे। कुल 7 मैच खेला जायेगा, जिसमें क्वाटर फाइनल भी शामिल है। सारे मुकाबले जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में विजेता टीम को तीन कप डुरंड कप, शिमला ट्राफी, और प्रेजिडेंट कप दिया जाता है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि प्रतिष्ठित एवं ऐतिहासिक डूरंड कप का आयोजन राज्य के लिए गौरव का क्षण है। ऐसे आयोजनों से राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। राज्य के युवा इस तरह के अंतर्राष्ट्रीय आयोजन से काफी कुछ सीखेंगे। राज्यपाल ने कहा कि युवा शक्ति के अनुशासन और ऊर्जा को नई दिशा मिलेगी। फुटबॉल सभी वर्गों के बीच काफी लोकप्रिय खेल है। खेल से हमें एकता, अनुशासन, टीम भावना सीखने को मिलती है।
भारत ने इंग्लैंड को 336 रनों से हराया, सीरीज में बराबरी हासिल कीएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आज पांचवां और आखिरी दिन है। भारत ने इंग्लैंड के सामने 608 रनों का लक्ष्य दिया है और शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय टीम के पास ये मैच जीतकर सीरीज में वापसी करने का मौका है।भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट मैच में 336 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है।
सिराज के 6 विकेट से इंग्लैंड 407 पर ढेर, भारत को 180 रन की बढ़तएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आज भारत और इंग्लैंड के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन है। भारत ने शुभमन गिल के दोहरे शतक की मदद से पहली पारी में 587 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 407 रन पर ऑलआउट हो गई, जिससे भारत ने 180 रन की बढ़त हासिल कर ली।
टीम एबीएन, रांची। आज मोरहाबादी स्थित हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में झारखण्ड खेल विभाग के सहयोग से हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित 15वीं सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2025 के उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।राष्ट्रीय स्तर के ऐसे आयोजन झारखण्ड में खेलों को नई ऊँचाई देंगे। साथ ही युवा खिलाड़ियों को उचित मंच व प्रोत्साहन प्रदान करेंगे। इसके लिए हॉकी झारखण्ड के पदाधिकारी इस आयोजन के लिए धन्यवाद के पात्र हैं।
एनएस एनआईएस पटियाला में चौथे राष्ट्रीय योगासन कोच प्रशिक्षण कार्यक्रम 2025-26 का भव्य उद्घाटनएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पंजाब के पटियाला में प्रतिष्ठित नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनएस एनआईएस) में आज एक भव्य उद्घाटन समारोह के साथ चौथे राष्ट्रीय योगासन कोच प्रशिक्षण कार्यक्रम 2025-26 की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के ओएसडी, यंग प्रोग्रेसिव सिख फोरम (वाईपीएसएफ) के अध्यक्ष और शाइनिंग सिख यूथ ऑफ इंडिया के लेखक डॉ. प्रभलीन सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया। उन्होंने महत्वाकांक्षी कोचों को दिए गए अपने प्रेरक संबोधन से सप्ताह भर चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए एक प्रेरणादायी माहौल तैयार किया। योगाचार्य महेश पाल ने बताया कि यह राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण कार्यक्रम विश्व योगासन और योगासन भारत के माननीय महासचिव योगाचार्य डॉ. जयदीप आर्य जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है और यह 2 से 8 जुलाई 2025 तक चलेगा। इस कार्यक्रम में भारत भर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कुल 150 प्रशिक्षु कोच भाग ले रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष विदेशों से भी प्रशिक्षु कोच भाग ले रहे हैं, जिससे इस पहल को एक अंतरराष्ट्रीय आयाम मिला है। इस समारोह में निम्नलिखित गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने इसे और समृद्ध किया, जयराम ठक्कर, विश्व योगासन के पर्यवेक्षक, रचित कौशिक, योगासन भारत के कोषाध्यक्ष और शिक्षा एवं प्रशिक्षण समिति के निदेशक डॉ सीके मिश्रा, मुख्य प्रशिक्षक, एनएस एनआईएस पटियाला योगासन खेल विपनदीप थापर जी, सचिव, पंजाब योगासन खेल संघ से अर्जुन तिवारी, निदेशक तकनीकी समिति, पंजाब योगासन खेल संघ इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्राथमिक उद्देश्य उच्च कुशल योगासन प्रशिक्षकों को विकसित करना है। जो बदले में, अपने-अपने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में प्रतिस्पर्धी एथलीटों का पोषण और प्रशिक्षण करेंगे, जिससे देश भर में एक संरचित खेल के रूप में योगासन के प्रचार और विकास में योगदान मिलेगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजक योगासन भारत, भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय के तहत योगासन के लिए मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल महासंघ है। इस कार्यक्रम में भारत भर के प्रख्यात शिक्षकों के साथ-साथ एनएस एनआईएस के संकाय सदस्यों द्वारा सत्र शामिल हैं, जो सभी प्रशिक्षु प्रशिक्षकों को उन्नत ज्ञान और तकनीक प्रदान करेंगे। यह प्रशिक्षण 8 जुलाई 2025 तक जारी रहेगा, जो सभी प्रतिभागियों के लिए एक परिवर्तनकारी अनुभव का वादा करता है।
अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा की स्वास्थ्य में सुधारटीम एबीएन, रांची। झारखंड के अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा की स्थिति पहले से सुधर रही है। वे रांची के क्यूरेस्टा अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं, जहां उनके सिर में लगी गंभीर चोट के बाद इलाज चल रहा है। बुधवार को रांची के सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ अस्पताल पहुंचे और विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से मिलकर पूरी स्थिति को समझा और कहा कि सरकार उनकी हर संभव सहायता करेगी।संजय सेठ ने कहा कि विमल लकड़ा जैसे खिलाड़ी राज्य और देश का गौरव हैं और ऐसे समय में पूरा देश उनके साथ खड़ा है। संजय सेठ ने कहा कि जब वह पहली बार मेडल जीत कर झारखंड पहुंचे थे, तो उस दौरान मैं बैंक में नौकरी करता था और उन्हें सम्मानित करने का मौका मिला था।उनके लिए झारखंड ही नहीं बल्कि पूरा देश खड़ा है, इस दौरान चिकित्सक संजय कुमार ने कहा कि पहले से स्थिति सुधर रही है ऑपरेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी। मेडिसिन से ही ठीक होने की संभावना ज्यादा है, लगातार चिकित्सकों की टीम मॉनिटरिंग कर रही है।गौरतलब हो कि सोमवार को सिमडेगा जिले के अपने पैतृक गांव में खेत में काम करने के दौरान विमल लकड़ा अचानक बेहोश होकर गिर पड़े थे। परिवारजनों और ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल सिमडेगा सदर अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में सिर में गंभीर चोट और ब्रेन क्लॉटिंग की आशंका जताई गई, जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें रांची रेफर कर दिया।रांची के क्यूरेस्टा अस्पताल में उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, ब्रेन में खून के थक्के जमने की पुष्टि हुई है और उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.