Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 82
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
एशिया कप : भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया
Published / 2025-09-14 23:25:40
एशिया कप : भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया

भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया, सूर्यकुमार ने छक्का लगाकर दिलाई जीतभारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में आज मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में अपने-अपने पहले मैच जीते हैं।भारत और पाकिस्तान की नजरें इस मैच को जीतकर सुपर चार चरण के लिए क्वालिफाई करने पर टिकी होंगी।एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2025 के दौरान भारत पाकिस्तान के महामुकाबले में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को जबरदस्त तरीके से धोया है। T-20 फॉर्मेट में खेले गये इस मैच के दौरान भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया है। बताते चलें कि टॉस जीत पाकिस्तान ने बल्लेबाजी का फैसला लिया, जो उसके लिए आत्मघाती साबित हुआ। पाकिस्तान के ओपनिंग और मध्यक्रम का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा। एक समय 65 रन पर उसके 6 विकेट गिर गये थे। किसी तरह 9 विकेट के नुकसान पर टीम ने 125 रन बनाये। जिसके जवाब में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की शुरुआत की और टीम को मजबूत शुरुआत दिलायी। बाद में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने विजयी छक्का लगाकर शानदार जीत दिलायी। इस दौरान शुभमन गइल, तिलक वर्मा और शिवम दुबे का भी प्रदर्शन बेहतरीन रहा।

राष्ट्रीय एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में पदक जीत कर लौटी झारखंड टीम का जोरदार स्वागत
Published / 2025-09-14 21:00:35
राष्ट्रीय एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में पदक जीत कर लौटी झारखंड टीम का जोरदार स्वागत

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। केरल के कोच्चि में आयोजित राष्ट्रीय एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप 2025 में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का मान बढ़ाया। टीम ने प्रतियोगिता में एक रजत पदक सहित कुल दो पदक जीतकर इतिहास रच दिया। आज टीम के रांची रेलवे स्टेशन पहुंचने पर झारखंड जिम्नास्टिक संघ के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों के परिजनों एवं खेल प्रेमियों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। पूरे स्टेशन पर झारखंड जिम्नास्टिक जिंदाबाद और झारखंड के खिलाड़ी देश का अभिमानजैसे नारों से गूंज उठा। झारखंड जिम्नास्टिक संघ के महासचिव श्री निशिकांत पाठक ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। हमारे खिलाड़ियों ने कठिन मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की है। आने वाले समय में हम और बेहतर तैयारी कर झारखंड को स्वर्ण पदक दिलाने का प्रयास करेंगे। संघ की उपाध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारी बेटियां और बेटे राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का परचम लहरा रहे हैं। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी को भी प्रेरणा देगी। संघ के प्रशासनिक सचिव डॉ दीपक साहु ने अपने संदेश में कहा कि पदक विजेता खिलाड़ियों की मेहनत और कोचों का मार्गदर्शन सराहनीय है। संघ हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़ा है और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। पदक विजेता खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय प्रशिक्षकों और झारखंड जिम्नास्टिक संघ को दिया तथा राज्यवासियों से मिले समर्थन और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। यह उपलब्धि झारखंड राज्य के लिए न केवल गर्व का विषय है, बल्कि इससे प्रदेश में जिम्नास्टिक खेल के विकास को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर निदेशक युवा कार्य एवं खेल विभाग शेखर जमुआर, झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आर. के. आनंद, कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक, झारखंड जिम्नास्टिक संघ के संरक्षक एवं रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) अजीत कुमार सिन्हा, अध्यक्ष रंजन कुमार, उपाध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव, प्रशासनिक सचिव डॉ. दीपक साहु, राजीव रंजन, संयुक्त सचिव लक्ष्मण सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष गोविंद झा, शशिकांत पांडे, मुक्ति लता खेस, प्रमोद कुमार, उत्तम राज, सरोज यादव, रंजना रंजन तथा रांची के जिला खेल पदाधिकारी श्री शिवेंद्र सिंह,  ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी। उक्त जानकारी झारखंड जिम्नास्टिक संघ के महासचिव निशिकांत पाठक ने दी।

रांची प्रेस क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट-25 शुरू
Published / 2025-09-13 22:03:06
रांची प्रेस क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट-25 शुरू

पत्रकार खेलते भी हैं और खेलाते भी हैं : वित्त मंत्री टीम एबीएन, रांची। आज यहां आकर पता चला कि पत्रकार खेलते भी हैं और खेलाते भी हैं। यह कहना था राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का। वे आज शनिवार को रांची प्रेस क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट- 25 का उदघाटन करने के बाद संबोधित कर रहे थे। ज्ञात हो कि सीसीएल के सहयोग से रांची प्रेस क्लब द्वारा गांधी नगर स्टेडियम में मीडिया कप फुटबाल टूनार्मेंट का आयोजन आज से किया गया है। टूर्नामेंट के पहले दिन आज शनिवार को दो लीग मैच खेले गये। पहला मैच ग्रुप ए की टीम राजमहल और झुमरा के बीच हुआ, जो एक-एक गोल की बराबरी से ड्रॉ रहा, जबकि दूसरा मैच बेतला और सरजू टीम के बीच हुई, जिसमें बेतला ने सरजू को एक जीरो से हराया। पहले मैच में मैन आफ मैच का अवार्ड रंजीत कुमार को मिला, जबकि दूसरे मैच में बेतला के खिलाड़ी नूतन तिर्की को मैन आॅफ द मैच बनाया गया।  मुख्य अतिथि झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने खिलाड़ियों का हौसला बुलंद किया। उन्होंने बॉल को किक मारकर मैच का उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि कलम के सिपाही, मैदान में भी अपना कौशलता दिखाने में पीछे नहीं रहते हैं। आज पत्रकार बंधुओं का मैच देख कर काफी मजा आ रहा है।  उद्घाटन समारोह में पूर्व डिप्टी मेयर व झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन अजय नाथ शाहदेव भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि खेल के प्रति पत्रकारों का जोश वाकई काबिल के तारिफ है। न उम्र की सीमा और न कोई बंधन। उन्मुक्त होकर सभी पत्रकार बंधुओं का खेलना देखकर अच्छा लग रहा है। सही मायने में ऐसा लगा कि ये सिर्फ कलम के सिपाही नहीं, वरन हर क्षेत्र में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराते हैं। उन्होंने प्रेस क्लब के आयोजन समिति की जमकर प्रशंसा की और कहा कि इस तरह का आयोजन होते रहना चाहिए। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीएम लॉ एंड आॅर्डर राजेश्वर आलोक, डॉ राजश्री जयंती, वरिष्ठ संपादक अनुज सिन्हा, नित्यानंद शुक्ला, कुमार कौशलेंद्र, विनय कुमार, आनंद मोहन, शफीक अंसारी, साई के कोच सुनील कुमार, वरिष्ठ खेल पत्रकार प्रभाष चंद्र झा, वरिष्ठ पत्रकार दिवाकर, अडानी ग्रुप के कम्युनिकेशन हेड संजीव शेखर, प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन, सचिव अमरकान्त, आयोजन समिति के कन्वेनर रतन लाल, कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह, राजू प्रसाद, आलोक कुमार, आरजे अरविंद, संजय सुमन, सौरभ शुक्ला, विजय मिश्र, मोनू कुमार, ललन पांडेय, जावेद, संतोष मृदुला प्रमुख रुप से मौजूद थे।

एशिया कप : भारत-पाक के बीच महामुकाबला कल
Published / 2025-09-13 20:34:47
एशिया कप : भारत-पाक के बीच महामुकाबला कल

दुबई एक बार फिर भारत-पाक मैच की मेजबानी को है तैयार, जानें कब और कहां देखें एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2025 में रविवार, 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ प्रबल दावेदार मानी जा रही है।हालांकि, सीमा पर हाल के तनाव के कारण इस मैच को लेकर भारत में उत्साह की कमी देखी जा रही है और कुछ लोग इस मुकाबले के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस महामुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं। टी-20 विश्व कप के लिए अहम है मुकाबला चार महीने बाद भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप को देखते हुए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। आमतौर पर भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैचों को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जाता है, लेकिन इस बार कई वर्षों में पहली बार इस तरह के उत्साह का अभाव नजर आ रहा है। कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने भी पाकिस्तान के साथ इस मैच को खेलने के खिलाफ राय जाहिर की है। इस साल दूसरी बार होगी भिड़ंत इस साल यह दूसरा मौका है जब भारत और पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी। इससे पहले 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भी दोनों टीमें दुबई में भिड़ चुकी हैं। एक बार फिर दुबई का मैदान इस रोमांचक मुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार है। भारत-पाकिस्तान एशिया कप 2025 मुकाबले की पूरी जानकारी कब होगा मैच : भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला 14 सितंबर, 2025 (रविवार) को खेला जायेगा। कहां होगा मैच : यह मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। मैच का समय : मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:30 बजे होगा। कहां देखें लाइव : इस मुकाबले का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर उपलब्ध होगी। प्रशंसकों में उत्साह की कमी  भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले हमेशा से फैंस के लिए उत्साह का केंद्र रहे हैं, लेकिन इस बार सीमा पर तनाव और कुछ लोगों द्वारा बहिष्कार की मांग के कारण माहौल थोड़ा फीका नजर आ रहा है। फिर भी, क्रिकेट प्रेमी इस रोमांचक मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें दोनों टीमें अपनी पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं।

विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप : दो पदकों के साथ भारत का अभियान खत्म
Published / 2025-09-12 19:38:11
विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप : दो पदकों के साथ भारत का अभियान खत्म

विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में दो पदकों के साथ भारत का अभियान हुआ समाप्तएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में शुक्रवार को भारत की गाथा खडके रिकर्व के प्री क्वार्टर फाइनल में तीन बार की ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया की लिम सी-ह्योन से हार गयी।इसी के साथ टूर्नामेंट में भारत का अभियान दो पदकों के साथ समाप्त हो गया। भारत ने टूर्नामेंट में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। 15 वर्षीय किशोरी गाथा खडके का रिकर्व के प्री-क्वार्टर फाइनल में विश्व की नंबर वन और तीन बार की ओलंपिक चैंपियन घरेलू पसंदीदा लिम सी-ह्योन से 6-0 से हराया। विश्व चैंपियनशिप में यह तीसरी बार है जब भारत रिकर्व में पदक नहीं जीत पाया। रिकर्व में तीरंदाजी का आखिरी पदक 2019 में आया था जब तरुणदीप राय, अतनु दास और प्रवीण जाधव की पुरुष टीम डेन बॉश में फाइनल में पहुंची थी।विश्व चैंपियनशिप में छठी बार खेल रही चार बार की ओलंपियन दीपिका कुमारी कल महिला व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी के तीसरे दौर में इंडोनेशिया की दियानंदा चोइरुनिसा से 6-4 से हार गईं। वह क्वालीफाइंग दौर में छठे स्थान पर रही थीं।

एशिया कप में भारत का विजयी आगाज, यूएई को नौ विकेट से हराया
Published / 2025-09-10 22:08:17
एशिया कप में भारत का विजयी आगाज, यूएई को नौ विकेट से हराया

भारत ने जीत के साथ शुरू किया अभियान, यूएई को अपने पहले मैच में नौ विकेट से हराया एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने यूएई को 9 विकेट से हरा दिया है। ये टी-20 एशिया कप इतिहास में दूसरी बार है जब टीम इंडिया ने टी-20 एशिया कप में 9 विकेट से जीत दर्ज की है। इस मुकाबले में यूएई की टीम पहले खेलते हुए सिर्फ 57 रनों पर सिमट गयी थी, जिसके जवाब में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 27 गेंदों में ही मैच खत्म कर दिया। कुलदीप यादव ने टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। वहीं बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने तूफानी बैटिंग करके भारत की जीत सुनिश्चित की। ये टी-20 एशिया कप की सबसे बड़ी जीत है। भारतीय टीम पहले भी इस टूर्नामेंट में 9 विकेट से जीत दर्ज की है, जब साल 2016 में उसने वअए को ही 9 विकेट से हराया था। उस मैच में टीम इंडिया ने 61 गेंदों में 82 रनों का टारगेट प्राप्त किया था। अब भारतीय टीम ने महज 27 गेंदों में सिर्फ एक विकेट खोकर 58 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया है।

झारखंड टीम ने ग्रुप नेशनल एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीते 1 रजत और 2 कांस्य पदक
Published / 2025-09-10 20:20:15
झारखंड टीम ने ग्रुप नेशनल एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीते 1 रजत और 2 कांस्य पदक

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क (कोच्चि/रांची)। झारखंड की खेल प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेरी है। केरल के कोच्चि में आयोजित ग्रुप नेशनल एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप 2025-26 में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किये। सीनियर कैटेगरी : कांस्य पदक विकास कुमार गोप, अनुराग कुमार, कुमारी ऋष्टि राज, टोनु गोपाल अमित गोप, चाहत कुमार केरकेटा,सूरज केशरी,करण कुमार जूनियर कैटेगरी : कांस्य पदक चंदा कुमारी, करिश्मा उरांव, दशमी कुमारी, रिया कुमारी, दिशा महेश्वरी, सपना कुमारी, परमेश्वर राय, आकाश कुमार महतो जूनियर कैटेगरी (ग्रुप) : रजत पदक (5 सदस्यीय ग्रुप)चंदा कुमारी, करिश्मा उरांव, दशमी कुमारी, रिया कुमारी, आकाश कुमार महतो देशभर से आई टीमों के बीच कड़े मुकाबले और उच्च स्तरीय कौशल का प्रदर्शन करते हुए झारखंड के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। निर्णायकों ने झारखंड के जिम्नास्ट्स की ऊर्जा, तालमेल और कलात्मक प्रस्तुति की विशेष सराहना की। झारखंड राज्य एरोबिक जिम्नास्टिक संघ के पदाधिकारियों और कोचों ने खिलाड़ियों की इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि राज्य के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में झारखंड के खिलाड़ी स्वर्ण और रजत पदक भी जीतकर राज्य का गौरव और बढ़ायेंगे। राज्य खेल विभाग ने भी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बधाई दी और आश्वासन दिया कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी, ताकि भविष्य में वे और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकें। इस जीत से न केवल खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है, बल्कि झारखंड की खेल प्रतिभा को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर एक सशक्त पहचान भी मिली है। मौके पर झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आरके आनंद, कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, झारखंड जिम्नास्टिक संघ के संरक्षक एवं रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो (डॉ) अजीत कुमार सिन्हा, अध्यक्ष रंजन कुमार, उपाध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव, प्रशासनिक सचिव डॉ दीपक साहू, राजीव रंजन, संयुक्त सचिव लक्ष्मण सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष गोविंद झा, शशिकांत पांडे, मुक्ति लता खेस, प्रमोद कुमार, उत्तम राज, जामताड़ा के सचिव सरोज यादव, रंजना रंजन तथा रांची के जिला खेल पदाधिकारी श्री शिवेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी।

छठी राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता के लिए रांची जिला के खिलाड़ी दुर्ग, छत्तीसगढ़ के लिए रवाना
Published / 2025-09-10 18:10:18
छठी राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता के लिए रांची जिला के खिलाड़ी दुर्ग, छत्तीसगढ़ के लिए रवाना

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। छठी राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता दुर्ग, छत्तीसगढ़ के लिए कुल बत्तीस खिलाड़ी झारखंड से प्रतियोगिता में गये हैं जिनमें सीनियर एवं सीनियर (ए) कैटेगरी के सतरह खिलाड़ी है खिलाड़ी रांची से है। जिसमें राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता में आर्य प्रह्लाद भगत (बालक) कोच एवं रेणुका सिंह (बालिका) कोच के रूप में चयन हुआ है। राज्य एवं जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को अग्रिम शुभकामनाएं दीं जिससे कि वे अपना बेहतर प्रदर्शन देकर झारखंड राज्य के लिए उत्तम प्रदर्शन करते हुए मेडल प्राप्त कर सके। संघ के अध्यक्ष सुभाष दुबे, उपाध्यक्ष संतोषी साहू,जिला सचिव डॉ एसके घोषाल, संयुक्त सचिव आर्य प्रहलाद भगत, पूजा सिंह, शंकर राणा, सोनाली सरकार, मधु प्रधान, राहुल रंजन, उषा शर्मा, अमित कुमार, मनीषा, देवानंद, विजेता, अजय महतो, कोमल सिंह, रैना साव, प्रदीप कुमार सहित सभी सदस्यों ने टीम को बधाई दी।

28 नवंबर से शुरू होगा जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप
Published / 2025-09-09 22:09:57
28 नवंबर से शुरू होगा जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप

जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप 28 नवंबर से होगा शुरू, पहला मुकाबला इन टीमों के बीच एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप चेन्नई और मदुरै में 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित किया जायेगा, जिसमें 28 नवंबर को मदुरै में खिताब विजेता जर्मनी और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच होगा। भारत उसी दिन चिली के खिलाफ मैच के साथ अपने अभियान की शुरूआत करेगा और उसके अगले दिन पाकिस्तान के खिलाफ अहम मैच होगा।  भारत अपना आखिरी लीग मैच 2 दिसंबर को मदुरै में स्विट्जरलैंड के खिलाफ खेलेगा। टूर्नामेंट का कार्यक्रम तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कल रात यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया, जिसमें एफआईएच अध्यक्ष तैय्यब इकराम, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की और महासचिव भोलानाथ सिंह भी मौजूद थे।  पहली बार हो रहे इस विश्व कप में दुनिया भर की 24 टीमें हिस्सा लेंगी और यह तमिलनाडु के चेन्नई और मदुरै में खेला जायेगा। छह टीमों को चार-चार के छह समूहों में विभाजित किया गया था और भारत को ग्रुप-बी में पाकिस्तान, चिली और स्विट्जरलैंड के साथ रखा गया था। तैय्यब इकराम ने कहा कि एफआइएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप तमिलनाडु 2025 के मैच कार्यक्रम का शुभारंभ इस प्रतिष्ठित आयोजन की हमारी यात्रा में एक और रोमांचक मील का पत्थर है।  एफआइएच के इतिहास में पहली बार, जूनियर विश्व कप में 24 टीमें शामिल होंगी, जो एफआईएच सशक्तिकरण और सहभागिता रणनीति के तहत हासिल की गई एक बड़ी उपलब्धि है। यह न केवल हॉकी के वैश्विक विकास और समावेशिता को रेखांकित करता है, बल्कि उभरते हॉकी देशों को शीर्ष स्थापित टीमों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर की प्रतिभाशाली युवा प्रतिभाएं वैश्विक मंच पर अपने जुनून, दृढ़ संकल्प और कौशल का प्रदर्शन करेंगी।  यहीं पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी के भावी सितारे महानता की ओर अपना पहला कदम रखेंगे, जिससे लाखों प्रशंसकों और अगली पीढ़ी के खिलाड़यिों को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा, मुझे यकीन है कि तमिलनाडु, अपनी समृद्ध संस्कृति और हॉकी के प्रति प्रेम के साथ, युवाओं, कौशल और अंतररष्ट्रीय मैत्री के इस उत्सव के लिए एक बेहतरीन पृष्ठभूमि प्रदान करेगा। उदयनिधि स्टालिन ने कहा, हम हॉकी इंडिया और अंतररष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआइएच) के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह टूर्नामेंट इतिहास के सबसे यादगार आयोजनों में से एक बने। टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी पर, दिलीप टिर्की ने कहा कि एफआईएच और भारत सरकार ने पाकिस्तानी टीम का स्वागत किया है और आप उनका नाम कार्यक्रमों में देख सकते हैं, हालाँकि पाकिस्तान हॉकी महासंघ की पुष्टि का इंतजार है। फाइनल 10 दिसंबर को चेन्नई में होगा।  टीमें : पूल ए : जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा, आयरलैंड  पूल बी : भारत, पाकिस्तान, चिली, स्विट्जरलैंड  पूल सी : अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, जापान, चीन  पूल डी : स्पेन, बेल्जियम, मिस्र, नामीबिया  पूल ई : नीदरलैंड, मलेशिया, इंग्लैंड, आस्ट्रिया  पूल एफ: फ्रांस, आस्ट्रेलिया, कोरिया, बांग्लादेश।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

धनतेरस...
Published / 2026-11-06 12:43:31
धनतेरस...