Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2025 का हुआ शुभारंभ
Published / 2025-08-31 21:10:52
शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2025 का हुआ शुभारंभ

दीपक ब्रदर्स बुढ़मू की टीम पहुंची समीफाइनल मेंग्रामीण क्षेत्र में खेल के आयोजन से युवाओं को मिलता है अवसर : फिलिपबांधगाड़ी एफसी, रांची ने जीता उद्घाटन मैचटीम एबीएन, रांची। शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास के तत्वावधान में आयोजित रांची जिला अंतर्गत मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में 31 अगस्त, 2025 को शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2025 का उद्घाटन मैच बांधगाड़ी एफसी, रांची और भगत इलेक्ट्रोनिक्स पीएमपी के बीच खेला गया। इसमें बांधगाड़ी ने भगत इलेक्ट्रोनिक्स को टाई ब्रेकर में 4-1 गोल से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।इससे पहले टूर्नामेंट का शुभारंभ फिलिप सहाय एक्का (मांडर प्रमुख), सोहंती एक्का (बंझिला मुखिया), प्रेमचंद्र एक्का (कंजिया पंचायत मुखिय), हसन अंसारी (कुड़ू) और प्रकाश खलखो (मांडर पंचायत मुखिया) सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फुटबॉल को किक कर किया। इससे पूर्व सभी अतिथियों ने शहीद एतवा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर फिलिप एक्का ने इस शानदार प्रतियोगिता के आयोजन पर आयोजकों को बधाई दी और स्थानीय लोगों से मैच के सफल आयोजन में सहयोग की अपील की। उन्होंने खिलाड़ियों और आयोजन समिति का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे टूर्नामेंट से युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। वहीं रविवार को दूसरे मैच में दीपक ब्रदर्स बुढ़मू ने टाई ब्रेकर में एक्स आर्मी ट्रेडरर्स कंडारी रोड को 5-4 गोल से पराजित कर अगले राउंड प्रवेश किया। वहीं दूसरे राउंड में दीपक ब्रदर्स बुढ़मू ने बांधगाड़ी एफसी, रांची को मैदानी गोल में 1-0 से हराकर समीफाइनल में जगह पक्की कर ली।  एक सितंबर को पहला मैच रनिया टाइगर खान ब्रदर्श गोरे और वेस्टर्न डायमंड एफसी जामताड़ा के बीच खेला जाएगा। मैच के सफल संचालन में रेफरी के रूप में शाहिद परवेज, सुनील टोप्पो, अब्दुल माजिद, जफर आलम, निशांत खलको व संतु मुंडा ने महत्तवपूर्ण भूमिका निभायी। मौके पर आयोजन समिति के संरक्षक पितरुस खलखो, अध्यक्ष मो शकिब (छोटू), खेल प्रभारी फ्रांसिस जेवियर खलखो, मो रशीद, लखो उरांव, कृष्णा, मो एजाजुल, रंजीत खलखो सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

छह दिनी एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2025 कल से
Published / 2025-08-30 23:18:05
छह दिनी एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2025 कल से

बांधगाड़ी एफसी, रांची और भगत इलेक्ट्रोनिक्स पीएमपी के बीच होगा उद्घाटन मैच टूर्नामेंट में 16 टीमें होंगी शामिलएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क (रांची)। शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास और युवा विकास क्लब, बुढ़ाखुखरा, (मांडर) के संयुक्त तत्वावधान में छह दिनी शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2025 का उद्घाटन 31 अगस्त को दिन के 11 बजे से होगा। टूर्नामेंट का फाइनल पांच सिंतबर को होगा। खेल प्रभारी फ्रांसिस जेवियर खलखो और मो. साकिब ने बताया कि रांची जिला अंतर्गत मांडर प्रखंड के बुढ़खुखरा स्थित खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें शामिल होंगी।रविवार को एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन मैच बांधगाड़ी एफसी, रांची और भगत इलेक्ट्रोनिक्स पीएमपी के बीच होगा।मो साकिब ने बताया कि इस बार टूर्नामेंट में झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा उड़ीसा, बंगाल की भी हिस्सा ले रहीं हैं। टूर्नामेंट के विजेता टीम को तीन लाख रुपये नकद और एक बड़ी ट्रॉफी और उपविजेता को 2.21 लाख रुपये नकद और बड़ी ट्रॉफी प्रदान की जायेगी। वहीं तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त करनेवाली टीमों को क्रमशः 51-51 हजार रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में 31 अगस्त को उद्घाटन मैच सहित कुल तीन मैच खेले जाएंगे। वहीं पांच सितंबर को फाइनल के अतिरिक्त महिलाओं का एक फैंसी जिला स्तरीय मैच होगा।

पूर्वी क्षेत्र बैडमिंटन चैंपियनशिप : 4 सितंबर से मेजबानी करेगा झारखंड
Published / 2025-08-30 18:18:33
पूर्वी क्षेत्र बैडमिंटन चैंपियनशिप : 4 सितंबर से मेजबानी करेगा झारखंड

अंडर-19 आयु वर्ग व सीनियर वर्ग खेल खिलाड़ी लेंगे हिस्सा एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। 6 राज्यों के लगभग 180 खिलाड़ी 4 सितंबर से शुरू हो रही चार दिवसीय पूर्वी क्षेत्र बैडमिंटन चैंपियनशिप में शीर्ष स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मेजबान झारखंड के खिलाड़ी चैंपियनशिप के दौरान सीनियर और अंडर-19 वर्ग के एकल, युगल और मिश्रित स्पर्धाओं में भाग लेंगे।झारखंड बैडमिंटन संघ (जेबीए) के सचिव के. प्रभाकर राव ने कहा कि चयनित खिलाड़ियों ने राज्य चैंपियनशिप में असाधारण प्रतिभा और समर्पण दिखाया है। राव ने कहा, हमें विश्वास है कि वे क्षेत्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व शानदार खेल भावना और जज्बे के साथ करेंगे।इस प्रतियोगिता में झारखंड के अंडर-19 आयु वर्ग व सीनियर वर्ग खेल खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम की घोषणा कर दी गयी है। टीम का चयन हजारीबाग में 22-24 अगस्त तक आयोजित झारखंड स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

भारतीय हॉकी के जांबाजों ने चीन के टीम को 4-3 से धो डाला
Published / 2025-08-29 19:43:20
भारतीय हॉकी के जांबाजों ने चीन के टीम को 4-3 से धो डाला

पेनाल्टी कॉर्नर से गोल दागकर चीन ने कर दिया था सन्नाटाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। राजगीर खेल परिसर में भारत और चीन के बीच हुआ हॉकी मैच दर्शकों के लिए रोमांच और उतार-चढ़ाव से भरपूर रहा। एशिया की दो कद्दावर टीमों की भिड़ंत में कुल सात गोल हुए और खास बात यह रही कि सभी गोल पेनाल्टी कॉर्नर पर दागे गए। इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने आखिरी पलों तक दमदार खेल दिखाते हुए 4-3 से जीत दर्ज की।मैच के शुरुआती मिनटों में चीन ने बढ़त लेकर भारतीय दर्शकों को सन्न कर दिया। 12वें मिनट में चीन के शिहायो डू ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 1-0 कर दिया। हालांकि ज्यादा देर तक भारत दबाव में नहीं रहा। 18वें मिनट में भारत के जुगराज सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर बराबर कर दिया। इस गोल के साथ ही पूरा स्टेडियम तालियों और नारों से गूंज उठा। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इसके बाद नेतृत्व का शानदार परिचय दिया। उन्होंने 20वें और 33वें मिनट में लगातार दो गोल कर भारत को 3-1 की मजबूत बढ़त दिला दी। लेकिन चीन ने भी वापसी की कोशिश की। बेनहाई चेन और जिशेंग चेन ने एक-एक गोल दागकर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया और मैच में रोमांच चरम पर पहुंच गया।जब मैच बराबरी पर चल रहा था, तभी 47वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत ने एक और पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 4-3 की निर्णायक बढ़त दिला दी। यही गोल भारत की जीत का आधार बना। इस मुकाबले में भारत को कुल आठ पेनाल्टी कॉर्नर मिले, जिनमें से चार पर गोल दागे गए। वहीं, चीन को पांच पेनाल्टी कॉर्नर मिले और उन्होंने भी उन्हें भुनाकर भारत को कड़ी चुनौती दी। भारत को एक पेनाल्टी स्ट्रोक भी मिला लेकिन उसे गोल में नहीं बदला जा सका।

झारखंड जिम्नास्टिक संघ ने किया विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन
Published / 2025-08-29 18:05:26
झारखंड जिम्नास्टिक संघ ने किया विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन

राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 पर कई कार्यक्रम टीम एबीएन, रांची। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 के अवसर पर झारखंड जिम्नास्टिक संघ के तत्वावधान में पूरे राज्यभर में विविध खेल एवं फिटनेस कार्यक्रमों का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया।यह आयोजन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा फिट इंडिया मिशन के आह्वान पर, भारतीय जिम्नास्टिक महासंघ (GFI) के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। इस वर्ष का विशेष अभियान था- हर गली, हर मैदान – खेले सारा हिन्दुस्तान।कार्यक्रमों की मुख्य झलकियां विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों की सक्रिय भागीदारीफिटनेस ड्रिल, जिम्नास्टिक प्रदर्शन एवं जागरूकता अभियानयुवाओं को खेल के माध्यम से अनुशासन, स्वास्थ्य एवं टीम भावना अपनाने का संदेशप्रेरणादायक वक्तव्यसंघ की उपाध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव ने कहा:मेजर ध्यानचंद जी के जीवन से हमें यह सीख मिलती है कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि उत्कृष्टता, मित्रता और सम्मान का जीवन मूल्य है। हर खिलाड़ी को इन आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए।डॉ दीपक गुप्ता का प्रेरक संदेशझारखंड जिम्नास्टिक संघ के प्रशासनिक सचिव दीपक गुप्ता ने कहा: राष्ट्रीय खेल दिवस पर ऐसे आयोजन केवल खेल तक सीमित नहीं रहते, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का संचार करते हैं।यह प्रतियोगिता और फिटनेस दोनों को बढ़ावा देते हैं तथा समाज को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाते हैं। हमें गर्व है कि झारखंड के खिलाड़ी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत करेंगे।उन्होंने आगे कहा कि झारखंड जिम्नास्टिक संघ का हर प्रयास रहेगा कि खेल और फिटनेस की संस्कृति को गाँव-गाँव, गली-गली तक पहुँचाया जाए। इस अभियान में सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों, सहयोगी जिलों एवं खेल प्रेमियों का योगदान अमूल्य है और हम सभी का हार्दिक धन्यवाद करते हैं।विशेष उपस्थितिइस अवसर पर झारखंड जिम्नास्टिक संघ के महासचिव निशिकांत पाठक, गोविंद झा, राजीव रंजन सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

खेल दिवस पर लोगों ने किया हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को नमन...
Published / 2025-08-29 12:51:57
खेल दिवस पर लोगों ने किया हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को नमन...

खेल दिवस पर लोगों ने किया हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को नमन..जन्म की तारीख और समय: 29 अगस्त 1905, प्रयागराजमृत्यु की जगह और तारीख: 3 दिसंबर 1979, ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज दिल्ली, नई दिल्लीपुरस्कार: पद्म भूषणमाता-पिता: समेश्वर दत्त सिंह, श्रद्धा श सिंहभारतीय हॉकी के सबसे दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक माना जाता है जिन्होंने भारत के लिए हॉकी खेला है।दूसरे विश्व युद्ध से पहले के वर्षों में हॉकी के खेल पर अपना वर्चस्व कायम करने वाली भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी ध्यानचंद एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी थे। जिन्होंने 1928, 1932 और 1936 में भारत को ओलंपिक खेलों में लगातार तीन स्वर्ण पदक जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ध्यानचंद को इस खेल में महारत हासिल थी और वो गेंद को अपने नियंत्रण में रखने में इतने निपुण थे कि वो हॉकी जादूगर और द मैजिशियन जैसे नामों से प्रसिद्ध हो गये।ध्यानचंद ने तत्कालीन ब्रिटिश भारतीय सेना के साथ अपने कार्यकाल के दौरान हॉकी खेलना शुरू किया और 1922 और 1926 के बीच, उन्होंने कई सेना हॉकी टूर्नामेंट और रेजिमेंटल खेलों में भाग लिया। ध्यान सिंह का जन्म इलाहाबाद में हुआ था, उन्हें उनके दोस्त चंद कहकर पुरारते थे। ये नाम इसलिए पड़ा क्योंकि वो अक्सर अपने ड्यूटी के बाद कई घंटे चाँदनी रात में अभ्यास करते थे।उन्होंने सेना में रहते हुए खेल को समझने वाले लोगों को प्रभावित किया था और जब नवगठित भारतीय हॉकी महासंघ (आईएचएफ) ने एम्स्टर्डम में 1928 ओलंपिक के लिए एक टीम भेजने का फैसला किया, तो ध्यानचंद को ट्रायल के लिए बुलाया गया।मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर कहा जाता है क्योंकि वे अविश्वसनीय रूप से गेंद पर नियंत्रण रखते थे, उनकी स्टिक-वर्क और बॉल कंट्रोल अद्भुत था, और वे अपनी शानदार ड्रिबलिंग और गोल करने की क्षमता से दर्शकों को चकित कर देते थे। उनके इस जादुई खेल प्रदर्शन के कारण उन्हें यह उपाधि मिली।

मांडर में छह दिनी शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट 31 से
Published / 2025-08-28 21:12:33
मांडर में छह दिनी शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट 31 से

खेल प्रेमियों में उत्साह की लहर, 16 टीमें लेंगी हिस्सा विजेता को मिलेगा तीन लाख रुपये नकद और बड़ी ट्रॉफी  उप विजेता को मिलेगा 2.21 लाख और बड़ी ट्रॉफी  इस बार टूर्नामेंट में उड़ीसा, पश्चिम बंगाल की टीमें भी होंगी शामिल टूर्नामेंट का फाइनल पांच सितंबर को दिन के दो बजे से होगाएबीएन न्यूज नेटवर्क, मांडर/ रांची। शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास और युवा विकास क्लब, बूढ़ाखुखरा, (मांडर) के संयुक्त तत्वावधान में छह दिनी शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन 31 अगस्त को दिन के 10 बजे से होगा। खेल प्रभारी फ्रांसिस जेवियर खलखो और मो शाकिब ने बताया कि रांची जिला अंतर्गत मांडर प्रखंड के बूढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि इस बार टूर्नामेंट में झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा राउरकेला, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल की भी हिस्सा ले रहीं हैं। फ्रांसिस जेवियर खलखो (मोबाइल- 9661904995) और मो. शाकिब (मोबाइल- 9572104027) ने बताया कि टूर्नामेंट के विजेता टीम को तीन लाख रुपये नकद और एक बड़ी ट्रॉफी तथा उपविजेता को 2.21 लाख रुपये नकद और बड़ी ट्रॉफी प्रदान की जायेगी। वहीं तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त करनेवाली टीमों को क्रमश: 51-51 हजार रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया जायेगा। इस बार टूर्नामेंट में 31 अगस्त को उद्घाटन मैच सहित कुल तीन मैच खेले जायेंगे। वहीं पांच सितंबर को फाइनल के अतिरिक्त महिलाओं का एक फैंसी जिला स्तरीय मैच होगा।

हॉकी का महामुकाबला कल से शुरू
Published / 2025-08-28 20:59:48
हॉकी का महामुकाबला कल से शुरू

कल से शुरू होगा हॉकी का महामुकाबला, आठ टीमें लेंगी हिस्सा एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। मेजर ध्यानचंद की जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कल यानी 29 अगस्त से बिहार के राजगीर में हीरो पुरुष एशिया हॉकी कप 2025 की शुरुआत होने जा रही है। दस दिनों तक चलने वाला यह टूर्नामेंट 7 सितंबर तक चलेगा। यह एशिया कप का 12वां संस्करण है जिसमें एशिया की आठ शीर्ष टीमें भारत, जापान, चीन, कजाकिस्तान, मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमें राजगीर पहुंच चुकी हैं और खिलाड़ियों के लिए ठहरने तथा सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। भारतीय टीम को खेल परिसर में ठहराया गया है। यह टूर्नामेंट 2026 एफआईएच हॉकी विश्व कप का क्वालीफायर भी है, इसलिए हर मैच और अधिक अहम और रोमांचक हो गया है। अब तक खेले गए 11 संस्करणों में दक्षिण कोरिया सबसे सफल टीम रही है जिसने पांच बार खिताब जीता है। भारत और पाकिस्तान ने तीन-तीन बार कप अपने नाम किया है। कुल 24 मैच खेले जायेंगे और पहले दिन चार मुकाबले होंगे। मेजबान भारत पूल ए में जापान, चीन और कजाकिस्तान के साथ है। भारत का पहला मुकाबला 29 अगस्त को चीन से होगा, जबकि 31 अगस्त को जापान और 1 सितंबर को कजाकिस्तान से भिड़ेगा। पूल बी में मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे की टीमें शामिल हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच मलेशिया और बांग्लादेश के बीच खेला जायेगा। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह सीईओ रवींद्रन शंकरन ने कहा कि पहली बार पुरुष एशिया कप का आयोजन बिहार के राजगीर में हो रहा है, जो राज्य के लिए गर्व की बात है। यह आयोजन न केवल बिहार की अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी करने की क्षमता को प्रदर्शित करेगा बल्कि पर्यटन, कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी राज्य की वैश्विक छवि को मजबूत करेगा। राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का विश्वस्तरीय हॉकी स्टेडियम इस आयोजन को और भव्य बनायेगा। इससे पहले भी बिहार ने महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 और खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 जैसे बड़े आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न किये हैं। पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में इस वर्ष सेपक टकराव विश्व कप का भी आयोजन हुआ था। एशिया कप 2025 का आयोजन बिहार के लिए ऐतिहासिक साबित होगा और यह राज्य को खेल, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाने का काम करेगा।

माइकल क्लार्क को कैंसर
Published / 2025-08-28 18:37:13
माइकल क्लार्क को कैंसर

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क इन दिनों जिंदगी की सबसे कठिन पारी खेल रहे हैं। क्लार्क एक बार फिर स्किन कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए बताया कि आस्ट्रेलिया जैसे देशों में यह घातक बीमारी कोई अफवाह नहीं बल्कि सच है। उन्होंने बताया कि उनकी नाक से एक और कैंसर हटाने के लिए सर्जरी हुई है और उन्होंने फैंस को सावधानी बरतने और समय पर जांच कराने की अपील भी की।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.