एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। जिम्नास्टिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित ऑल-एज ग्रुप एरोबिक जिम्नास्टिक्स नेशनल चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन 8 से 10 सितम्बर 2025 तक सायना नेहवाल स्काई कोर्ट्स, रीजनल स्पोर्ट्स सेंटर (राजीव गांधी इनडोर स्टेडियम), कदवंत्रा, कोच्चि-20, एर्नाकुलम, केरल में किया जा रहा है।इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आज झारखंड जिम्नास्टिक्स की टीम रांची से रवाना हुई।इस अवसर पर झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष श्री आर. के. आनंद, कार्यकारी अध्यक्ष श्री शेखर बोस, महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक, झारखंड जिम्नास्टिक संघ के संरक्षक एवं रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा, अध्यक्ष रंजन कुमार, उपाध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव, प्रशासनिक सचिव डॉ. दीपक साहू एवं श्री राजीव कुमार, संयुक्त सचिव लक्ष्मण सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष गोविंद झा, धनबाद के सचिव श्री शशिकांत पांडे, जामताड़ा के सचिव श्री सरोज यादव तथा रांची के खेल पदाधिकारी श्री शिवेंद्र सिंह एवं श्रीमती मुक्ति लता खेस, प्रमोद कुमार ने खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। सभी पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि झारखंड की टीम इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम पूरे देश में रोशन करेगी।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एक दौर था जब झारखंड की पहचान सिर्फ हॉकी के लिए होती है बाद में तीरंदाजों ने जलवा बिखेरा। लेकिन खेल की दुनिया में झारखंड को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शोहरात दिलायी महेंद्र सिंह धोनी ने। उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में अपने टैलेंट का लोहा मनवाकर झारखंड को गौरव दिलायी। अब झारखंड के खिलाड़ी अलग-अलग खेल प्रतिस्पर्द्धाओं में मुकाम हासिल कर रहे हैं। इसमें एक नाम जुड़ा है अजीत नाग का, रग्बी के मैदान पर अपनी चमक बिखेर रहे हैं। झारखंड के रग्बी खिलाड़ी अजीत नाग ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रौशन किया है। भारतीय टीम में उनका चयन चीन के होहोठ में आयोजित एशिया रग्बी अमीरात अंडर 18 चैंपियनशिप के लिए हो गया है। यह प्रतियोगिता 13 और 14 सितंबर को चीन में होगी। अजित नाग का चयन अंडर 18 नेशनल चैंपियनशिप के दौरान राष्ट्रीय शिविर के लिए किया गया था। पिछले 7 अगस्त से कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय शिविर में उन्होंने प्रशिक्षण हासिल कर अंतिम 12 में अपना स्थान सुनिश्चित करने में सफल रहे। अजीत नाग तीसरी बार भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पूर्व वे 2024 में मलेशिया में अंडर 18 और 2025 में राजगीर बिहार में आयोजित अंडर 20 एशिया रग्बी चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे। अजित नाग ने पिछले माह राजगीर में अंडर 20 एशिया चैंपियनशिप में भी शानदार प्रदर्शन कर अपना लोहा मनवाया था। अजित की सफलता पर झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु कुमार जालान, वरीय उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, महासचिव हेजाज असदक ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
भारत का महिला एशिया कप हॉकी में शानदार आगाज, थाईलैंड को 11-0 से हरायाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। उदिता दुहान और ब्यूटी डुंग डुंग के दो-दो गोल की मदद से भारत ने महिला एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में शुक्रवार को थाईलैंड को 11-0 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। उदिता ने 30वें और 52वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर जबकि डुंग डुंग ने 45वें और 54वें मिनट में गोल किये।इन दोनों के अलावा भारत की तरफ से मुमताज खान (सातवें मिनट), संगीता कुमारी (10वें), नवनीत कौर (16वें), लालरेम्सियामी (18वें), थौदाम सुमन देवी (49वें), शर्मिला देवी (57वें) और रुताजा दादासो पिसल (60वें) ने गोल दागे। वर्तमान में विश्व में नौवें स्थान पर काबिज भारत ने 30वें स्थान पर काबिज थाई टीम के खिलाफ पूल बी के मैच में हाफ टाइम तक 5-0 की बढ़त बना ली थी।इस टूर्नामेंट में 8 टीमें भाग ले रही हैं जिन्हें दो पूल में बांटा गया है। दोनों पूल से शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें सुपर 4 चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर 4 की शीर्ष दो टीमें 14 सितंबर को होने वाले फाइनल में खेलेंगी। भारत इस टूर्नामेंट में अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया और शीर्ष ड्रैग फ्लिकर दीपिका के बिना उतरा है।यह दोनों चोटिल होने के कारण इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रही है। एशिया कप विजेता टीम बेल्जियम और नीदरलैंड में अगले साल होने वाले महिला विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेगी। थाईलैंड के बाद भारत अब शनिवार को जापान से भिड़ेगा। इसके बाद वह पूल चरण के अपने अंतिम मैच में आठ सितंबर को सिंगापुर का सामना करेगा।
शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट- 2025 का पांचवा दिन बुढ़मू ने जामताड़ा और उड़ीसा ने कानीजाड़ी को सेफा में हराकर पहुंची फाइनल में टीम एबीएन, रांची। शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास और युवा विकास क्लब, बुढ़ाखुखरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रांची जिला अंतर्गत मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में शुक्रवार को दीपक ब्रदर्स बुढ़मू और बांडा मुंडा उड़ीसा के बीच टूर्नामेंट का फाइनल मैच दिन के 12 बजे खेला जायेगा। वहीं चार सिंतबर को खेले जा रहे शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट के पांचवें दिन का पहला सेमीफाइनल मैच दीपक ब्रदर्स बुढ़मू और वेस्टर्न डायमंड एफसी जामताड़ा के बीच खेला गया। खेल के पहले हाफ में बुढ़मू की टीम 7वें मिनट में मीका के बेहतरीन गोल से 1-0 से आगे हो गयी। दूसरे हाफ में बुढ़मू के ही मीका और इजराइल ने 2-2 गोल की बदौलत 5 गोल से आगे हो गयी। जामताड़ा की ओर से रोहित तिग्गा ने एक मात्र गोल किया। इस तरह बुढ़मू की टीम जामताड़ा को 5-1 से हराकर फाइनल में पहुंचनेवाली पहली टीम बन गयी। इससे पहले मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि सोंस-चान्हो के समाजसेवी शाबीर खान, विशिष्ट अतिथि रांची रेफरी एसोशिएसन के हेड फरीद खान, राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी संतोष उरांव, संत जॉन स्कूल रांची के हेड कोच जोशेफ तिग्गा, आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी लखो उरांव सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। वहीं गुरुवार को दूसरा सेमीफाइनल द रॉयल स्टार क्लब कानीजाड़ी और अमित ब्रदर्स बांडा मुंडा उड़ीसा के बीच खेला गया। मैच के पहले हाफ में बांदा मुंडा उड़ीसा की ओर से टिकलो ने 8वें और 17वें मिनट में दो बेहतरीन गोल कर मध्यांतर के पहले हाफ तक 2-0 गोल से बढ़त दिला दी। फिर एकमात्र गोल कानीजाड़ी की ओर से छोटेलाल ने दूसरे हाफ के 25वें मिनट में किया। बराबरी करने में कानीजाड़ी की टीम असफल रही और उड़ीसा की टीम 2-1 गोल से जीतकर फाइनल में पहुंचनेवाली दूसरी टीम बन गयी। बुढ़मू के मीका व इसराइल को संयुक्तरूप से और बांदा मुंडा उड़ीसा के टिकलो को मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच के सफल संचालन में खेल प्रभारी फांसिस जेवियर खलखो, अध्यक्ष मो. साकिब, मैच के स्कोरर रंजीत खलखो, विनोद खलखो, लखो उरांव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। फोटो संकेत : रांची स्थित मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में गुरुवार को खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाते अतिथिगण और आयोजन समिति के सदस्य।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। दिनांक 29 अगस्त 2025 से 31 अगस्त 2025 तक तमिलनाडु के कोयंबटूर में चौथा राष्ट्रीय पारा थ्रोबॉल चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया गया है। इस खेल में कड़ी मेहनत करने के बाद दोनों ही वर्ग ने रजत पदक जीता और इस जीत के खुशी में केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ ने वीडियो कॉल करके झारखंड के दोनों ही टीम को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आप इसे भी बेहतर करेंगे। महिला वर्ग का पहल मैच झारखंड बनाम तमिलनाडु के बीच हुआ, जिसमें झारखंड 2-0 जीत दर किया है। वहीं पुरुष वर्ग में झारखंड बनाम तमिलनाडु के बीज खेल गया, जिसमें झारखंड 2-0, इसी तरह से महिला वर्ग दूसरा मैच झारखंड बनाम उत्तराखंड 2-0, तीसरा मैच झारखंड बनाम कर्नाटक 2-0, सेमीफाइन मैच झारखंड बनाम राजस्थान के बीच खेला गया। जिसमें झारखंड 2-0 बढ़त बना कर फाइनल प्रवेश किया। फाइनल मैच झारखंड बनाम कर्नाटक के बीच खेला गया 2- 3 जिसमें झारखंड ने रजत पदक जीता। उसी तरह से पुरुष वर्ग लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा मैच झारखंड बनाम बिहार 2-0, तीसरा मैच उत्तराखंड 2-0, सेमीफाइल मैच झारखंड बनाम तमिलनाडु के बीच खेला गया, जिसमें झारखंड 2-0 से बढ़त बना कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच झारखंड बनाम आंध्रप्रदेश के बीच मैच खेला गया जिसमें झारखंड ने 2-3 से रजत पदक जीता। आज दिंनाक 4 सितंबर को दोनो वर्ग के खिलाडी का रांची रेलवे स्टेशन मे समाजसेवी चंदन श्रीवास्तव, पारालंपिक कमेटी आफ झारखंड के मुख्य संरक्षक विजय दत्ता ने भव्य स्वागत किया। इस प्रतियोगिता में झारखंड टीम में सनोज महतो (कप्तान), मुकेश कंचन, पवन लकड़ा, चंदन लोहरा, मुकेश कुमार, राकेश रंजन, कमलेश उरांव, राजेश कुमार मेहता, अंगद कुमार सिंह, प्रमोद कुमार महतो, महिला वर्ग से महिमा उरांव (कप्तान), प्रतिमा तिर्की, निक्की कुमारी, पुष्पा मिंज, अनीता तिर्की, असुंता टोप्पो, संजुक्ता एक्का, सरिता भूटकुमारी मुंडा, सुनीता कुमारी, जयश्री कुमारी, पूनम कुमारी, शकुंतला लकड़ा, तारामणि लकड़ा भाग लिये थे।पारा थ्रोबॉल एसोसिएशन आफ झारखंड के अध्यक्ष राहुल मेहता, सचिव सरिता सिन्हा जी, उपाध्यक्ष पत्रस तिर्की, संरक्षक जगदीश सिंह जग्गू एवं राधा सिंह, टीम के मैनेजर शैलेंद्र सिन्हा भी टीम को बहुत बहुत बधाई दी।
शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट- 2025 का तीसरा दिनदीपक ब्रदर्स बुढ़मू और एफसी जामताड़ा की टीम पहले ही समीफाइनल में पहुंच चुकी हैंआज दीप ब्रदर्स साल्ट लेक कोलकाता और दीपक ब्रदर्स रेड राउरकेला के बीच होगा पहला मैचहम सभी को एतवा उरांव के जीवन से सीख लेने की जरूरत : ओमशंकर टीम एबीएन, रांची। शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास के तत्वावधान में आयोजित रांची जिला अंतर्गत मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में दो सितंबर को शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट- 2025 के तीसरे दिन का पहला मैच अंश क्लब कांके और अमित ब्रदर्स हेसमी मांडर के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक गोल बराबरी पर रहने के कारण पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लेना पड़ा, जिसमें अमित ब्रदर्स हेसमी मांडर ने अंश क्लब कांके को 8-7 गोल से हरा दिया। इससे पहले टूर्नामेंट का शुभारंभ हटिया विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता सह समाजसेवी ओम शंकर गुप्ता, मांडर अंजुमन इस्लामिया के जेनेरल सेक्रेट्री नुरुल्ला हदीब अंसारी, आरिफ अंसारी, सादिर अंसारी, मांगा कुजूर, आयोजन समिति के अध्यक्ष मो शाकिब, मीडिया प्रभारी लाखो उरांव सहित कई गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए ओमशंकर गुप्ता ने कहा कि हार से हमेशा सीख मिलती है और जीत का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि संघर्ष जीवन का हिस्सा है और इसी से इंसान मजबूत बनता है। ओम शंकर ने लोगों से आह्वान किया कि वे एतवा उरांव के जीवन से प्रेरणा लें, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी समाज और क्षेत्र की सेवा की। उनके त्याग और संघर्ष से सीख लेकर हमें भी अपने क्षेत्र के विकास और लोगों की भलाई के लिए कार्य करना चाहिए। इससे पूर्व सभी अतिथियों ने शहीद एतवा उरांव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं मंगलवार को दूसरा मैच द रॉयल स्टार क्लब कानीजाड़ी और हातु कोड़ा सत्यरी टोली रांची के बीच खेला गया। खेल के पहले हाफ में कानीजाड़ी की ओर से खेल के 12वें मिनट में मधु मुंडा की बेहतरीन गोल से पहले हाफ तक 1-0 गोल से आगे रही। वहीं दूसरे हाफ में फिर कानीजाड़ी की ओर से क्रमश: 7वें, 20वें मिनट में दिनेश, राजाराम महली के गोल से 3-0 गोल से जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में प्रवेश किया। अमित ब्रदर्स हेसमी मांडर और द रॉयल स्टार क्लब कानीजाड़ी के बीच खेला गया। मैच में कानीजाड़ी की ओर से खेल के 10वें मिनट में कुंजन टुडू के बेहतरीन गोल कर 1-0 गोल से बढ़त दिला दी। फिर खेल के दूसरे हाफ में गौरवमुखी ने खेल के 27वें मिनट में गोल कर 2-0 से बढ़त दिला कर द रॉयल स्टार क्लब कानीजाड़ी को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। इससे पहले दीपक ब्रदर्स बुढ़मू, वेस्टर्न डायमंड एफसी जामताड़ा की टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी हैं। अमित ब्रदर्स हेसमी मांडर के राजा और रॉयल स्टार क्लब कानीजाड़ी के दिनेश को मैन आॅफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया। तीन सितंबर को पहला मैच दीप ब्रदर्स साल्ट लेक कोलकाता वनाम दीपक ब्रदर्स रेड राउरकेला और दूसरा मैच छोटा नागपुर राइडर्स एफसी अनगड़ा बनाम अमित ब्रदर्स बांडा मुंडा उड़ीसा के बीच खेला जायेगा। मौके पर आयोजन समिति के खेल प्रभारी फ्रांसिस जेवियर खलखो, मीडिया प्रभारी लखो उरांव, रंजीत खलखो, सचिव बिनोद खलखो, संरक्षक कृष्णा केवट, ग्राम प्रधान तिल्ला उरांव, समाजसेवी सुकरा उरांव, कयामुद्दीन अंसारी, मो रसीद, होसने कुजूर, बंधन उरांव, करमा उरांव, नेशार खान सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। फोटो संकेत : रांची स्थित मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में मंगलवार को खिलाड़ियों से परिचय करते ओम शंकर गुप्ता सहित अन्य अतिथिगण और आयोजन समिति के सदस्य।

शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2025 का दूसरा दिन दीपक ब्रदर्स बुढ़मू की टीम पहले ही समीफाइनल में पहुंच चुकी है टूर्नामेंट के आयोजन से समाज में सहयोग की भावना बढ़ती है : मो खालिद टीम एबीएन, रांची। शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास के तत्वावधान में आयोजित रांची जिला अंतर्गत मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में एक सितंबर को शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2025 के दूसरे दिन का पहला मैच रनिया टाइगर खान ब्रदर्श गोरे और वेस्टर्न डायमंड एफसी जामताड़ा के बीच खेला गया। तय समय तक दोनों टीम 1-1 गोल से बराबरी पर रहीं। उसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में जामताड़ा की टीम ने रनिया टाइगर को 4-3 गोल से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।इससे पहले टूर्नामेंट का शुभारंभ रांची जिला अल्प संख्यक कांग्रेस के उपाध्यक्ष मोहम्मद खालिद, मांडर पंचायत के मुखिया प्रकाश खलखो, संरक्षक पितरूस खलखो, मीडिया प्रभारी लाखो उरांव, मो रकीब, मो साकिब, दुर्गा खलखो आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाते हुए किया। मौके पर मोहम्मद खालिद ने कहा कि एतवा उरांव की स्मृति में यह टूर्नामेंट लगातार 26 वर्षों से आयोजित हो रहा है। उन्होंने आठ लोगों की जान बचायी थी, लेकिन खुद नदी की तेज धारा में बह गये थे। उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणादायी है। खालिद ने कहा कि एतवा उरांव से सीख लेकर युवाओं को भी समाजहित में कार्य करना चाहिए। टूर्नामेंट के आयोजन से न केवल खेल भावना को बढ़ावा मिलता है, बल्कि समाज में एकता और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है। वहीं सोमवार को दूसरा मैच चिटकोटा एफसी रातु और मेसी झारखंड एफसी चचकोपी के बीच खेला गया। तय समय तक दोनों टीमें 1-1 के बराबरी पर रहने के बाद पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लेना पड़ा। इसमें चिटकोटा एफसी रातु ने मेसी झारखंड एफसी को 5-2 से पराजित कर दिया। वहीं दूसरे राउंड में वेस्टर्न डायमंड एफसी जामताड़ा ने चिटकोटा एफसी रातु को टाई ब्रेकर में 4-3 गोल से हराकर समीफाइनल में पहुंचनेवाली दूसरी टीम बन गयी। इससे पहले दीपक ब्रदर्स बुढ़मू की टीम समीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है। दो सितंबर को पहला मैच अंश क्लब कांके वनाम आरसी मिशन मांडर और दूसरा मैच द रॉयल स्टार क्लब कानीजाड़ी वनाम हातू कोड़ा सत्यारी टोली रांची के बीच खेला जायेगा। मौके पर आयोजन समिति के संरक्षक पितरुस खलखो, अध्यक्ष मो शकिब (छोटू), खेल प्रभारी फ्रांसिस जेवियर खलखो, मो रशीद, लखो उरांव, कृष्णा, मो अबदुल्ला, रंजीत खलखो सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। फोटो संकेत : रांची स्थित मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में सोमवार को खिलाड़ियों से परिचय करने के बाद खिलाड़ी, अतिथिगण और आयोजन समिति के सदस्य।
महिला क्रिकेट को आइससी का बड़ा तोहफा, विश्व कप की प्राइज मनी में हुआ 300% इजाफा, विजेता टीम को मिलेगी इतनी धनराशि एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। महिला वनडे विश्व कप इस बार भारत और श्रीलंका में आयोजित किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट 30 सितंबर से शुरू होकर 2 नवंबर को फाइनल मुकाबले के साथ खत्म होगा। बीसीसीआई ने महिला टीम के विश्व कप स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही आईसीसी ने इस टूर्नामेंट के लिए प्राइज मनी में करीब 300% की बढ़ोतरी की है, जिससे महिला क्रिकेट को मिले सम्मान और समर्थन का अंदाजा लगाया जा सकता है। 1 अरब रुपये से भी अधिक प्राइज मनी आईसीसी ने महिला विश्व कप के लिए कुल 13.88 मिलियन डॉलर (करीब 122.5 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी घोषित की है, जो 1 अरब रुपये से भी अधिक है। विजेता टीम को 4.48 मिलियन डॉलर (लगभग 39.5 करोड़ रुपये) पुरस्कार स्वरूप मिलेगा, जबकि रनर अप टीम को 2.24 मिलियन डॉलर (करीब 19.77 करोड़ रुपये) दिये जायेंगे। यह राशि पिछले विश्व कप की तुलना में काफी बढ़ी है। महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए अहम कदम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को 1.12 मिलियन डॉलर (करीब 9.88 करोड़ रुपये) मिलेंगे। इसके अलावा 5वें और 6वें स्थान पर रहने वाली टीमों को 7 लाख डॉलर और 7वें व 8वें स्थान पर रहने वाली टीमों को 2.8 लाख डॉलर का पुरस्कार दिया जायेगा। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को 2.5 लाख डॉलर मिलेंगे। ग्रुप स्टेज में हर जीत पर 34,314 डॉलर का बोनस भी मिलेगा। ये सभी प्रावधान महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए अहम कदम हैं। पुरुषों को भी नहीं मिले इतने पैसेदिलचस्प बात यह है कि हाल ही में संपन्न हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में पुरुष टीमों को इतनी बड़ी प्राइज मनी नहीं मिली थी। भारत की पुरुष टीम को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर 2.45 मिलियन डॉलर (करीब 21.6 करोड़ रुपये) मिले थे। महिला क्रिकेट के लिए आईसीसी द्वारा इस प्रकार की बड़ी धनराशि का आवंटन इस खेल के प्रति सकारात्मक सोच और विकास की स्पष्ट मिसाल है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.