कलम के सिपाही का मैदान में भी दिख रहा जौहर : सुदिव्य कुमाररांची प्रेस क्लब का शानदार आयोजन : संजय सेठफुटबॉल टूर्नामेंट के फ़ाइनल में बेतला ने राजमहल को हराकर चैंपियन ट्रॉफ़ी जीती टीम एबीएन, रांची। कलम और माइक थामे पत्रकारों को आज इस रूप में देखकर ख़ुशी हो रही है। कलम के सिपाही खेल के मैदान में भी जौहर दिखा रहे हैं। यह कहना था झारखंड के खेलकूद एवं युवा विभाग के मंत्री सुदिव्य सोनू का।आज बुधवार को वे रांची प्रेस क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फ़ाइनल मैच का किक मारकर उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।टूर्नामेंट के फ़ाइनल मैच के चैंपियन टीम बेतला को ट्रॉफ़ी देते हुए केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रांची प्रेस क्लब के शानदार आयोजन की सराहना की।सीसीएल द्वारा प्रायोजित मीडिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल मुकाबले में बेतला की टीम ने राजमहल को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।मैच का पहला हल्फ़ गोल रहित रहा, जिसमें दोनों ही टीमें एक-दूसरे के डिफेंस को भेदने में नाकाम रहीं। हालांकि, दूसरे हाफ में बेतला ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। बेतला के लिए पहला गोल नूतन तिर्की ने किया, जिसके कुछ देर बाद शंकर ठाकुर ने भी एक और गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 की निर्णायक बढ़त दिला दी। राजमहल की टीम ने वापसी के लिए भरसक प्रयास किया, लेकिन वे कोई गोल नहीं कर पाए। टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया। फाइनल में शानदार खेल के लिए शंकर ठाकुर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। इसके अलावा नूतन तिर्की को मैन ऑफ़ द सीरीज और गोल्डन बूट, प्रमोद सिंह को बेस्ट गोलकीपर, मोनू कुमार को बेस्ट फॉरवर्ड का खिताब दिया गया। दोनों ही फाइनलिस्ट को ट्रैकसूट दिया गया साथ ही प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को हेलमेट भी प्रदान किए गए। पानासिया सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का सहयोग रहा।इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल सोरेन, सचिव अमरकांत, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी, संयुक्त सचिव रतन लाल, कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह और कार्यकारी सदस्य राजू प्रसाद, आलोक सिन्हा, संजय सुमन, आरजे अरविंद, मोनू कुमार, सौरभ शुक्ला, अंजनी कुमार, चंदन भट्टाचार्य व विजय मिश्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
375/400 अंकों के शानदार स्कोर के साथ राइफल शूटिंग में किया नेशनल क्वालिफाई टीम एबीएन, रांची। चतरा राइफल क्लब के उभरते हुए खिलाड़ी यश राज ने अपनी बेहतरीन निशानेबाजी से बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हाल ही में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने 375/400 अंक बनाकर राइफल शूटर वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया और नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया।यश राज की यह उपलब्धि उनके अनुशासन, निरंतर मेहनत और सटीक निशाने का परिणाम है। क्लब के कोच नीतीश कुमार के निर्देशन में उन्होंने कम समय में अपनी क्षमता को साबित किया है।कोच नीतीश कुमार ने खुशी जताते हुए कहा कि यश राज ने बहुत मेहनत और लगन के साथ यह मुकाम हासिल किया है। उनका 375/400 का स्कोर इस बात का प्रमाण है कि वह नेशनल स्तर पर भी पदक जीतने की क्षमता रखते हैं। हमें पूरा विश्वास है कि वह झारखंड और चतरा राइफल क्लब का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।इस उपलब्धि से चतरा राइफल क्लब में उत्साह का माहौल है। स्थानीय खेल प्रेमियों और अभिभावकों का मानना है कि यश राज भविष्य में झारखंड के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी उपलब्धियां ला सकते हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी का नया प्रायोजक होगा अपोलो टायर्स, बीसीसीआई के साथ 2027 तक का हुआ करार एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। ड्रीम-11 के बाहर होने के बाद अपोलो टायर्स भारतीय क्रिकेट टीम का नया प्रायोजक बना है। इस बात की जानकारी बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को मंगलवार को दी। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, अपोलो टायर्स के साथ करार हो गया है। हम इसे जल्द ही आधिकारिक तौर पर घोषित करेंगे। इनके भी बोली में शामिल होने की चर्चा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपोलो टायर्स का बीसीसीआई के साथ साल 2027 तक का करार हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस नये डील के तहत अपोलो टायर्स बीसीसीआई को प्रति मैच 4.5 करोड़ रुपये का भुगतान करेगा, जो ड्रीम-11 के पहले के चार करोड़ रुपये प्रति मैच से अधिक है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अपोलो टायर्स के अलावा कैनवा और जेके टायर बोली लगाने वाली दो अन्य कंपनियां रहीं। इसके अलावा, बिड़ला आप्टस पेंट्स निवेश करने के लिए उत्सुक तो दिख रही थी, लेकिन बोली प्रक्रिया में भाग नहीं लेना चाहती थी। बीसीसीआई ने मंगाये थे आवेदन दो सितंबर को बीसीसीआई ने भारतीय टीम के मुख्य प्रायोजक अधिकारों के लिए आवेदन आमंत्रित किये थे और बोली प्रक्रिया मंगलवार को हुई। बीसीसीआई ने नियम बताते हुए कहा था कि गेमिंग, सट्टेबाजी, क्रिप्टो और तंबाकू ब्रांडों को बोली प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे में आने वाले समय में अब भारतीय जर्सी पर अपोलो टायर्स लिखा हुआ दिखेगा। अपोलो टायर्स को मिल सकती है पहचान आने वाले समय में भारत के व्यस्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर को देखते हुए इस साझेदारी से अपोलो टायर्स को वैश्विक स्तर पर बड़ी पहचान मिलेगी। यह करार हाल के वर्षों में भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े और सबसे फायदेमंद स्पॉन्सरशिप कॉन्ट्रैक्ट्स में से एक माना जा रहा है।
राष्ट्रीय एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में सफलता के बाद झारखंड जिम्नास्ट्स ने की निदेशक से मुलाकात टीम ने जीते एक रजत और दो कांस्य पदक एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। केरल के कोच्चि में आयोजित राष्ट्रीय एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप 2025-26 में झारखंड की टीम ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए एक रजत एवं दो कांस्य पदक अर्जित कर राज्य का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता से लौटने के उपरांत आज झारखंड जिम्नास्टिक संघ के पदाधिकारीगण एवं पदक विजेता खिलाड़ी, युवा कार्य एवं खेल निदेशालय, झारखंड के निदेशक शेखर जमुआर से औपचारिक भेंट किए। निदेशक शेखर जमुआर ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं। यह उपलब्धि समस्त राज्यवासियों के लिए गर्व का विषय है। विभाग खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाएं एवं संसाधन उपलब्ध कराता रहेगा, जिससे वे भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी राज्य एवं देश का नाम रोशन कर सकें। झारखंड जिम्नास्टिक्स संघ के जितेंद्र कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। इस सफलता से उनका मनोबल और ऊँचा हुआ है तथा आने वाले समय में वे और भी बड़े मुकाम हासिल करेंगे। मौके पर झारखंड जिम्नास्टिक संघ के महासचिव निशिकांत पाठक, उपाध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव, संघ के प्रशासनिक सचिव डॉ दीपक साहू, विजेता खिलाड़ी, विकास गोप, अनुराग कुमार, कुमारी ऋष्टि राज, टोनु गोपाल, अमित गोप, चाहत कुमार केरकेटा, सूरज केशरी, करण कुमार, चंदा कुमारी, करिश्मा उरांव, दशमी कुमारी, रिया कुमारी, दिशा महेश्वरी, सपना कुमारी, परमेश्वर राय, आकाश कुमार महतो एवं अभिभावक उपस्थित रहे। उक्त जानकारी झारखंड जिम्नास्टिक संघ के महासचिव निशिकांत पाठक ने दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिमडेगा। कोलेबिरा प्रखंड के लरबा गांव मे 4 दिवसीय सांझील लाल गंधर्व नाथ शाहदेव स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता धूमधाम से संपन्न हुआ। ये प्रतियोगिता आदरणीय की स्मृति में पिछले 13 वर्षों से गांव वालों के श्रद्धा और निष्ठा से आयोजित होता चला आया है। यह प्रतियोगिता हर वर्ष 11 से 14 सितंबर को आयोजित किया जाता है, आयोजक युवा समूह लरबा के अध्यक्ष मोहन गोप, सचिव सुरेंद्र गोप एवं कोषाध्यक्ष सुनील खड़िया ने बताया कि इस वर्ष सिमडेगा तथा गुमला जिला से कुल 40 फुटबॉल टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार देवा टोली कुंबाकेरा शाहपुर की टीम, द्वितीय पुरस्कार बांधडीपा कोलेबिरा अ तथा तृतीय पुरस्कार अमृत ब्रदर्स कोंजोगा पतिया टोली ने हासिल किया। इस आयोजन में परिवार के सदस्य लाल उमाशंकर नाथ शाहदेव, लाल कीर्तिमान नाथ शाहदेव तथा लाल विजेंद्र नाथ शाहदेव उपस्थित होकर गांव वालों का उत्साह बढ़ाया और अपने पूर्वज को श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्य अतिथि जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सराहा और सांझील लाल गंधर्व नाथ शाहदेव के चलचित्र में माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धाभाव अर्पित की। अपने संबोधन में उन्होंने गांव के विकास के लिए भी ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में लरबा गांव के रघु राम, रोहित गोप, मुकेश गोप, विजेंद्र यादव, सुदर्शन बिसवाल, सरोज बिसवाल, दीनू, रंजीत बड़ाइक तथा हीरालाल सिंह के साथ अन्य 10 कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया, सूर्यकुमार ने छक्का लगाकर दिलाई जीतभारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में आज मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में अपने-अपने पहले मैच जीते हैं।भारत और पाकिस्तान की नजरें इस मैच को जीतकर सुपर चार चरण के लिए क्वालिफाई करने पर टिकी होंगी।एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2025 के दौरान भारत पाकिस्तान के महामुकाबले में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को जबरदस्त तरीके से धोया है। T-20 फॉर्मेट में खेले गये इस मैच के दौरान भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया है। बताते चलें कि टॉस जीत पाकिस्तान ने बल्लेबाजी का फैसला लिया, जो उसके लिए आत्मघाती साबित हुआ। पाकिस्तान के ओपनिंग और मध्यक्रम का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा। एक समय 65 रन पर उसके 6 विकेट गिर गये थे। किसी तरह 9 विकेट के नुकसान पर टीम ने 125 रन बनाये। जिसके जवाब में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की शुरुआत की और टीम को मजबूत शुरुआत दिलायी। बाद में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने विजयी छक्का लगाकर शानदार जीत दिलायी। इस दौरान शुभमन गइल, तिलक वर्मा और शिवम दुबे का भी प्रदर्शन बेहतरीन रहा।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। केरल के कोच्चि में आयोजित राष्ट्रीय एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप 2025 में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का मान बढ़ाया। टीम ने प्रतियोगिता में एक रजत पदक सहित कुल दो पदक जीतकर इतिहास रच दिया। आज टीम के रांची रेलवे स्टेशन पहुंचने पर झारखंड जिम्नास्टिक संघ के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों के परिजनों एवं खेल प्रेमियों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। पूरे स्टेशन पर झारखंड जिम्नास्टिक जिंदाबाद और झारखंड के खिलाड़ी देश का अभिमानजैसे नारों से गूंज उठा। झारखंड जिम्नास्टिक संघ के महासचिव श्री निशिकांत पाठक ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। हमारे खिलाड़ियों ने कठिन मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की है। आने वाले समय में हम और बेहतर तैयारी कर झारखंड को स्वर्ण पदक दिलाने का प्रयास करेंगे। संघ की उपाध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारी बेटियां और बेटे राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का परचम लहरा रहे हैं। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी को भी प्रेरणा देगी। संघ के प्रशासनिक सचिव डॉ दीपक साहु ने अपने संदेश में कहा कि पदक विजेता खिलाड़ियों की मेहनत और कोचों का मार्गदर्शन सराहनीय है। संघ हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़ा है और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। पदक विजेता खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय प्रशिक्षकों और झारखंड जिम्नास्टिक संघ को दिया तथा राज्यवासियों से मिले समर्थन और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। यह उपलब्धि झारखंड राज्य के लिए न केवल गर्व का विषय है, बल्कि इससे प्रदेश में जिम्नास्टिक खेल के विकास को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर निदेशक युवा कार्य एवं खेल विभाग शेखर जमुआर, झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आर. के. आनंद, कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक, झारखंड जिम्नास्टिक संघ के संरक्षक एवं रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) अजीत कुमार सिन्हा, अध्यक्ष रंजन कुमार, उपाध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव, प्रशासनिक सचिव डॉ. दीपक साहु, राजीव रंजन, संयुक्त सचिव लक्ष्मण सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष गोविंद झा, शशिकांत पांडे, मुक्ति लता खेस, प्रमोद कुमार, उत्तम राज, सरोज यादव, रंजना रंजन तथा रांची के जिला खेल पदाधिकारी श्री शिवेंद्र सिंह, ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी। उक्त जानकारी झारखंड जिम्नास्टिक संघ के महासचिव निशिकांत पाठक ने दी।
पत्रकार खेलते भी हैं और खेलाते भी हैं : वित्त मंत्री टीम एबीएन, रांची। आज यहां आकर पता चला कि पत्रकार खेलते भी हैं और खेलाते भी हैं। यह कहना था राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का। वे आज शनिवार को रांची प्रेस क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट- 25 का उदघाटन करने के बाद संबोधित कर रहे थे। ज्ञात हो कि सीसीएल के सहयोग से रांची प्रेस क्लब द्वारा गांधी नगर स्टेडियम में मीडिया कप फुटबाल टूनार्मेंट का आयोजन आज से किया गया है। टूर्नामेंट के पहले दिन आज शनिवार को दो लीग मैच खेले गये। पहला मैच ग्रुप ए की टीम राजमहल और झुमरा के बीच हुआ, जो एक-एक गोल की बराबरी से ड्रॉ रहा, जबकि दूसरा मैच बेतला और सरजू टीम के बीच हुई, जिसमें बेतला ने सरजू को एक जीरो से हराया। पहले मैच में मैन आफ मैच का अवार्ड रंजीत कुमार को मिला, जबकि दूसरे मैच में बेतला के खिलाड़ी नूतन तिर्की को मैन आॅफ द मैच बनाया गया। मुख्य अतिथि झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने खिलाड़ियों का हौसला बुलंद किया। उन्होंने बॉल को किक मारकर मैच का उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि कलम के सिपाही, मैदान में भी अपना कौशलता दिखाने में पीछे नहीं रहते हैं। आज पत्रकार बंधुओं का मैच देख कर काफी मजा आ रहा है। उद्घाटन समारोह में पूर्व डिप्टी मेयर व झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन अजय नाथ शाहदेव भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि खेल के प्रति पत्रकारों का जोश वाकई काबिल के तारिफ है। न उम्र की सीमा और न कोई बंधन। उन्मुक्त होकर सभी पत्रकार बंधुओं का खेलना देखकर अच्छा लग रहा है। सही मायने में ऐसा लगा कि ये सिर्फ कलम के सिपाही नहीं, वरन हर क्षेत्र में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराते हैं। उन्होंने प्रेस क्लब के आयोजन समिति की जमकर प्रशंसा की और कहा कि इस तरह का आयोजन होते रहना चाहिए। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीएम लॉ एंड आॅर्डर राजेश्वर आलोक, डॉ राजश्री जयंती, वरिष्ठ संपादक अनुज सिन्हा, नित्यानंद शुक्ला, कुमार कौशलेंद्र, विनय कुमार, आनंद मोहन, शफीक अंसारी, साई के कोच सुनील कुमार, वरिष्ठ खेल पत्रकार प्रभाष चंद्र झा, वरिष्ठ पत्रकार दिवाकर, अडानी ग्रुप के कम्युनिकेशन हेड संजीव शेखर, प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन, सचिव अमरकान्त, आयोजन समिति के कन्वेनर रतन लाल, कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह, राजू प्रसाद, आलोक कुमार, आरजे अरविंद, संजय सुमन, सौरभ शुक्ला, विजय मिश्र, मोनू कुमार, ललन पांडेय, जावेद, संतोष मृदुला प्रमुख रुप से मौजूद थे।
दुबई एक बार फिर भारत-पाक मैच की मेजबानी को है तैयार, जानें कब और कहां देखें एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2025 में रविवार, 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ प्रबल दावेदार मानी जा रही है।हालांकि, सीमा पर हाल के तनाव के कारण इस मैच को लेकर भारत में उत्साह की कमी देखी जा रही है और कुछ लोग इस मुकाबले के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस महामुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं। टी-20 विश्व कप के लिए अहम है मुकाबला चार महीने बाद भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप को देखते हुए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। आमतौर पर भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैचों को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जाता है, लेकिन इस बार कई वर्षों में पहली बार इस तरह के उत्साह का अभाव नजर आ रहा है। कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने भी पाकिस्तान के साथ इस मैच को खेलने के खिलाफ राय जाहिर की है। इस साल दूसरी बार होगी भिड़ंत इस साल यह दूसरा मौका है जब भारत और पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी। इससे पहले 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भी दोनों टीमें दुबई में भिड़ चुकी हैं। एक बार फिर दुबई का मैदान इस रोमांचक मुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार है। भारत-पाकिस्तान एशिया कप 2025 मुकाबले की पूरी जानकारी कब होगा मैच : भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला 14 सितंबर, 2025 (रविवार) को खेला जायेगा। कहां होगा मैच : यह मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। मैच का समय : मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:30 बजे होगा। कहां देखें लाइव : इस मुकाबले का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर उपलब्ध होगी। प्रशंसकों में उत्साह की कमी भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले हमेशा से फैंस के लिए उत्साह का केंद्र रहे हैं, लेकिन इस बार सीमा पर तनाव और कुछ लोगों द्वारा बहिष्कार की मांग के कारण माहौल थोड़ा फीका नजर आ रहा है। फिर भी, क्रिकेट प्रेमी इस रोमांचक मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें दोनों टीमें अपनी पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.