Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप : दो पदकों के साथ भारत का अभियान खत्म
Published / 2025-09-12 19:38:11
विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप : दो पदकों के साथ भारत का अभियान खत्म

विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में दो पदकों के साथ भारत का अभियान हुआ समाप्तएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में शुक्रवार को भारत की गाथा खडके रिकर्व के प्री क्वार्टर फाइनल में तीन बार की ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया की लिम सी-ह्योन से हार गयी।इसी के साथ टूर्नामेंट में भारत का अभियान दो पदकों के साथ समाप्त हो गया। भारत ने टूर्नामेंट में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। 15 वर्षीय किशोरी गाथा खडके का रिकर्व के प्री-क्वार्टर फाइनल में विश्व की नंबर वन और तीन बार की ओलंपिक चैंपियन घरेलू पसंदीदा लिम सी-ह्योन से 6-0 से हराया। विश्व चैंपियनशिप में यह तीसरी बार है जब भारत रिकर्व में पदक नहीं जीत पाया। रिकर्व में तीरंदाजी का आखिरी पदक 2019 में आया था जब तरुणदीप राय, अतनु दास और प्रवीण जाधव की पुरुष टीम डेन बॉश में फाइनल में पहुंची थी।विश्व चैंपियनशिप में छठी बार खेल रही चार बार की ओलंपियन दीपिका कुमारी कल महिला व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी के तीसरे दौर में इंडोनेशिया की दियानंदा चोइरुनिसा से 6-4 से हार गईं। वह क्वालीफाइंग दौर में छठे स्थान पर रही थीं।

एशिया कप में भारत का विजयी आगाज, यूएई को नौ विकेट से हराया
Published / 2025-09-10 22:08:17
एशिया कप में भारत का विजयी आगाज, यूएई को नौ विकेट से हराया

भारत ने जीत के साथ शुरू किया अभियान, यूएई को अपने पहले मैच में नौ विकेट से हराया एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने यूएई को 9 विकेट से हरा दिया है। ये टी-20 एशिया कप इतिहास में दूसरी बार है जब टीम इंडिया ने टी-20 एशिया कप में 9 विकेट से जीत दर्ज की है। इस मुकाबले में यूएई की टीम पहले खेलते हुए सिर्फ 57 रनों पर सिमट गयी थी, जिसके जवाब में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 27 गेंदों में ही मैच खत्म कर दिया। कुलदीप यादव ने टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। वहीं बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने तूफानी बैटिंग करके भारत की जीत सुनिश्चित की। ये टी-20 एशिया कप की सबसे बड़ी जीत है। भारतीय टीम पहले भी इस टूर्नामेंट में 9 विकेट से जीत दर्ज की है, जब साल 2016 में उसने वअए को ही 9 विकेट से हराया था। उस मैच में टीम इंडिया ने 61 गेंदों में 82 रनों का टारगेट प्राप्त किया था। अब भारतीय टीम ने महज 27 गेंदों में सिर्फ एक विकेट खोकर 58 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया है।

झारखंड टीम ने ग्रुप नेशनल एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीते 1 रजत और 2 कांस्य पदक
Published / 2025-09-10 20:20:15
झारखंड टीम ने ग्रुप नेशनल एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीते 1 रजत और 2 कांस्य पदक

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क (कोच्चि/रांची)। झारखंड की खेल प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेरी है। केरल के कोच्चि में आयोजित ग्रुप नेशनल एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप 2025-26 में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किये। सीनियर कैटेगरी : कांस्य पदक विकास कुमार गोप, अनुराग कुमार, कुमारी ऋष्टि राज, टोनु गोपाल अमित गोप, चाहत कुमार केरकेटा,सूरज केशरी,करण कुमार जूनियर कैटेगरी : कांस्य पदक चंदा कुमारी, करिश्मा उरांव, दशमी कुमारी, रिया कुमारी, दिशा महेश्वरी, सपना कुमारी, परमेश्वर राय, आकाश कुमार महतो जूनियर कैटेगरी (ग्रुप) : रजत पदक (5 सदस्यीय ग्रुप)चंदा कुमारी, करिश्मा उरांव, दशमी कुमारी, रिया कुमारी, आकाश कुमार महतो देशभर से आई टीमों के बीच कड़े मुकाबले और उच्च स्तरीय कौशल का प्रदर्शन करते हुए झारखंड के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। निर्णायकों ने झारखंड के जिम्नास्ट्स की ऊर्जा, तालमेल और कलात्मक प्रस्तुति की विशेष सराहना की। झारखंड राज्य एरोबिक जिम्नास्टिक संघ के पदाधिकारियों और कोचों ने खिलाड़ियों की इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि राज्य के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में झारखंड के खिलाड़ी स्वर्ण और रजत पदक भी जीतकर राज्य का गौरव और बढ़ायेंगे। राज्य खेल विभाग ने भी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बधाई दी और आश्वासन दिया कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी, ताकि भविष्य में वे और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकें। इस जीत से न केवल खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है, बल्कि झारखंड की खेल प्रतिभा को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर एक सशक्त पहचान भी मिली है। मौके पर झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आरके आनंद, कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, झारखंड जिम्नास्टिक संघ के संरक्षक एवं रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो (डॉ) अजीत कुमार सिन्हा, अध्यक्ष रंजन कुमार, उपाध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव, प्रशासनिक सचिव डॉ दीपक साहू, राजीव रंजन, संयुक्त सचिव लक्ष्मण सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष गोविंद झा, शशिकांत पांडे, मुक्ति लता खेस, प्रमोद कुमार, उत्तम राज, जामताड़ा के सचिव सरोज यादव, रंजना रंजन तथा रांची के जिला खेल पदाधिकारी श्री शिवेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी।

छठी राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता के लिए रांची जिला के खिलाड़ी दुर्ग, छत्तीसगढ़ के लिए रवाना
Published / 2025-09-10 18:10:18
छठी राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता के लिए रांची जिला के खिलाड़ी दुर्ग, छत्तीसगढ़ के लिए रवाना

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। छठी राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता दुर्ग, छत्तीसगढ़ के लिए कुल बत्तीस खिलाड़ी झारखंड से प्रतियोगिता में गये हैं जिनमें सीनियर एवं सीनियर (ए) कैटेगरी के सतरह खिलाड़ी है खिलाड़ी रांची से है। जिसमें राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता में आर्य प्रह्लाद भगत (बालक) कोच एवं रेणुका सिंह (बालिका) कोच के रूप में चयन हुआ है। राज्य एवं जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को अग्रिम शुभकामनाएं दीं जिससे कि वे अपना बेहतर प्रदर्शन देकर झारखंड राज्य के लिए उत्तम प्रदर्शन करते हुए मेडल प्राप्त कर सके। संघ के अध्यक्ष सुभाष दुबे, उपाध्यक्ष संतोषी साहू,जिला सचिव डॉ एसके घोषाल, संयुक्त सचिव आर्य प्रहलाद भगत, पूजा सिंह, शंकर राणा, सोनाली सरकार, मधु प्रधान, राहुल रंजन, उषा शर्मा, अमित कुमार, मनीषा, देवानंद, विजेता, अजय महतो, कोमल सिंह, रैना साव, प्रदीप कुमार सहित सभी सदस्यों ने टीम को बधाई दी।

28 नवंबर से शुरू होगा जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप
Published / 2025-09-09 22:09:57
28 नवंबर से शुरू होगा जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप

जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप 28 नवंबर से होगा शुरू, पहला मुकाबला इन टीमों के बीच एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप चेन्नई और मदुरै में 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित किया जायेगा, जिसमें 28 नवंबर को मदुरै में खिताब विजेता जर्मनी और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच होगा। भारत उसी दिन चिली के खिलाफ मैच के साथ अपने अभियान की शुरूआत करेगा और उसके अगले दिन पाकिस्तान के खिलाफ अहम मैच होगा।  भारत अपना आखिरी लीग मैच 2 दिसंबर को मदुरै में स्विट्जरलैंड के खिलाफ खेलेगा। टूर्नामेंट का कार्यक्रम तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कल रात यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया, जिसमें एफआईएच अध्यक्ष तैय्यब इकराम, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की और महासचिव भोलानाथ सिंह भी मौजूद थे।  पहली बार हो रहे इस विश्व कप में दुनिया भर की 24 टीमें हिस्सा लेंगी और यह तमिलनाडु के चेन्नई और मदुरै में खेला जायेगा। छह टीमों को चार-चार के छह समूहों में विभाजित किया गया था और भारत को ग्रुप-बी में पाकिस्तान, चिली और स्विट्जरलैंड के साथ रखा गया था। तैय्यब इकराम ने कहा कि एफआइएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप तमिलनाडु 2025 के मैच कार्यक्रम का शुभारंभ इस प्रतिष्ठित आयोजन की हमारी यात्रा में एक और रोमांचक मील का पत्थर है।  एफआइएच के इतिहास में पहली बार, जूनियर विश्व कप में 24 टीमें शामिल होंगी, जो एफआईएच सशक्तिकरण और सहभागिता रणनीति के तहत हासिल की गई एक बड़ी उपलब्धि है। यह न केवल हॉकी के वैश्विक विकास और समावेशिता को रेखांकित करता है, बल्कि उभरते हॉकी देशों को शीर्ष स्थापित टीमों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर की प्रतिभाशाली युवा प्रतिभाएं वैश्विक मंच पर अपने जुनून, दृढ़ संकल्प और कौशल का प्रदर्शन करेंगी।  यहीं पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी के भावी सितारे महानता की ओर अपना पहला कदम रखेंगे, जिससे लाखों प्रशंसकों और अगली पीढ़ी के खिलाड़यिों को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा, मुझे यकीन है कि तमिलनाडु, अपनी समृद्ध संस्कृति और हॉकी के प्रति प्रेम के साथ, युवाओं, कौशल और अंतररष्ट्रीय मैत्री के इस उत्सव के लिए एक बेहतरीन पृष्ठभूमि प्रदान करेगा। उदयनिधि स्टालिन ने कहा, हम हॉकी इंडिया और अंतररष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआइएच) के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह टूर्नामेंट इतिहास के सबसे यादगार आयोजनों में से एक बने। टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी पर, दिलीप टिर्की ने कहा कि एफआईएच और भारत सरकार ने पाकिस्तानी टीम का स्वागत किया है और आप उनका नाम कार्यक्रमों में देख सकते हैं, हालाँकि पाकिस्तान हॉकी महासंघ की पुष्टि का इंतजार है। फाइनल 10 दिसंबर को चेन्नई में होगा।  टीमें : पूल ए : जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा, आयरलैंड  पूल बी : भारत, पाकिस्तान, चिली, स्विट्जरलैंड  पूल सी : अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, जापान, चीन  पूल डी : स्पेन, बेल्जियम, मिस्र, नामीबिया  पूल ई : नीदरलैंड, मलेशिया, इंग्लैंड, आस्ट्रिया  पूल एफ: फ्रांस, आस्ट्रेलिया, कोरिया, बांग्लादेश।

आक्रामकता के बिना काम नहीं चलता : सूर्यकुमार यादव
Published / 2025-09-09 22:07:33
आक्रामकता के बिना काम नहीं चलता : सूर्यकुमार यादव

पाकिस्तान खिलाफ मैच से पहले सूर्यकुमार का बड़ा बयान एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मंगलवार को कहा कि उनकी टीम पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को होने वाले एशिया कप के मुकाबले में आक्रामकता पर अंकुश नहीं लगायेगी। भारतीय टीम बुधवार को यूएई के खिलाफ ग्रुप ए का पहला मैच खेलेगी जिसके बाद रविवार को उसका सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।  सूर्यकुमार ने टूर्नामेंट की प्रेस कांफ्रेंस में कहा, मैदान पर आक्रामकता हमेशा रहती है। अगर आपको जीतना है तो इसके बिना काम नहीं चल सकता। उनसे पूछा गया था कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में क्या खिलाड़ी आक्रामकता कम करेंगे। इसी सवाल पर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा, अगर कोई आक्रामक होना चाहता है तो यह उसका फैसला है। जहां तक मेरी टीम का सवाल है तो मैं कोई दिशा निर्देश किसी को नहीं देता। सूर्यकुमार ने कहा कि अच्छे अभ्यास सत्र के बाद उनकी टीम लय में है। उन्होंने कहा, हमने कुछ अच्छे अभ्यास सत्र किये। अच्छा लग रहा है। एशिया कप की सर्वश्रेष्ठ टीमों से खेलना अच्छी चुनौती होगी। भारतीय कोच लालचंद राजपूत की यूएई टीम भले ही कमजोर मानी जा रही हो लेकिन भारतीय कप्तान ने कहा कि वह मेजबान को हलके में नहीं लेंगे। इस पर सूर्यकुमार ने कहा, वे शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं और हाल ही में त्रिकोणीय श्रृंखला में कुछ करीबी मुकाबले खेले हैं। उम्मीद है कि वे एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यह पूछने पर कि क्या पहले मैच में भारतीय टीम कोई प्रयोग करेगी तो सूर्यकुमार ने कहा, जब आप किसी प्रारूप में खेलते हैं तो आपको यह जानना होता है कि तैयारी कितनी अच्छी है। बिना वजह प्रयोग की क्या जरूरत है। अगर हमें नतीजे मिल रहे हैं तो बदलाव क्यो करेंगे।

भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम को विश्व चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण
Published / 2025-09-08 22:05:13
भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम को विश्व चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण

भारतीय पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने विश्व चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण पदक जीता एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने रविवार को यहां फाइनल में फ्रांस को हराकर विश्व चैंपियनशिप में अपना पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।  ज्योति सुरेखा वेन्नम और ऋषभ यादव की मिश्रित टीम को फाइनल में नीदरलैंड से 155-157 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। लेकिन 23 वर्षीय ऋषभ ने इसके तुरंत बाद बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने अमन सैनी और प्रथमेश फुगे के साथ मिलकर भारत को पुरुष कंपाउंड टीम के खिताबी मुकाबले में फ्रांस पर 235-233 से रोमांचक जीत दिलायी। तीन सेट के बाद स्कोर 176-176 से बराबर था लेकिन दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय टीम ने निर्णायक दौर में अपना धैर्य बनाए रखा और फ्रांस के 57 के मुकाबले शानदार 59 का स्कोर बनाकर ऐतिहासिक स्वर्ण पदक हासिल किया। भारत ने फाइनल तक के अपने सफर में आॅस्ट्रेलिया, अमेरिका और तुर्की पर प्रभावशाली जीत दर्ज की थी।

अग्रवाल युवा सभा, रांची का अग्रवाल फुटसल लीग, सीजन-2 का भव्य आयोजन संपन्न
Published / 2025-09-08 20:20:41
अग्रवाल युवा सभा, रांची का अग्रवाल फुटसल लीग, सीजन-2 का भव्य आयोजन संपन्न

टीम एबीएन, रांची। ए-स्क्वायर क्लब, कांके रोड, रांची में अग्रवाल युवा सभा ने अग्रवाल फुटसल लीग, सीजन-2 का भव्य आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों के 56 खिलाड़ियों ने भाग लिया। टूर्नामेंट में 12 लीग मैच, दो सेमीफाइनल और एक रोमांचक फाइनल मैच खेला गया। फाइनल में टीम एमवायएम सुपरस्टार्स ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि टर्मीनेटर्स टीम उपविजेता रही। इस अवसर पर चेतन पोद्दार को गोल्डन बूट (सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर) तथा विकास पोद्दार को गोल्डन ग्लव्स (सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर) पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रत्येक मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मैन आॅफ द मैच से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी खिलाड़ियों एवं सदस्यों के लिए खानपान की उत्तम व्यवस्था की गई थी। सभा के अध्यक्ष रौनक झुनझुनवाला ने आयोजन की सफलता के लिए सभी स्पॉन्सर्स, खिलाड़ियों और सदस्यगण का हार्दिक धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल खेल भावना को प्रोत्साहन देते हैं बल्कि समाज में उत्साह, सहयोग और टीम स्पिरिट को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने आगे भी ऐसे खेलकूद कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया। खेलकूद प्रभारी आभाष बथवाल, विवेक लोहिया तथा कार्यक्रम संयोजक अरुण पोद्दार, सौरव सरावगी, श्रेय जालान ने पूरे कार्यक्रम को सुसज्जित और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया। समापन समारोह में अग्रवाल सभा के मंत्री अनिल अग्रवाल, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री संजय सर्राफ, आदित्य मल्होत्रा, रोहित पोद्दार, सुनील सरावगी, साहित्य पवन, पूजा ढाढा, अमित अग्रवाल, अनीश बुधिया, मुख्य रूप से उपस्थित थे।  कार्यक्रम को सफल बनाने में रौनक झुनझुनवाला, दीपक गोयनका, चेतन पोद्दार, सौरव बजाज, आभाष बथवाल, विवेक लोहिया, अरुण पोद्दार, सौरव सरावगी, श्रेय जालान, रोहित सरावगी, कुणाल जालान, सन्नी टिबड़ेवाल, विवेक टिबड़ेवाल, विकास पोद्दार, नीरज अग्रवाल, निकुंज पोद्दार, सोनीत अग्रवाल, रोहित पोद्दार, संकेत सरावगी, विकास अग्रवाल सहित अनेक सदस्यगण ने अपना अमूल्य योगदान दिया। यह जानकारी सभा के प्रवक्ता अरुण पोद्दार एवं मीडिया प्रभारी सुमित महालका ने साझा की।

कोरिया को 4-1 से हराकर भारत बना एशिया कप हॉकी चैंपियन
Published / 2025-09-07 21:27:02
कोरिया को 4-1 से हराकर भारत बना एशिया कप हॉकी चैंपियन

भारतीय हॉकी टीम ने जीता एशिया कप 2025 का खिताबफाइनल में कोरिया को 4-1 से हरायाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क (नई दिल्ली)। भारतीय हॉकी टीम ने जीता एशिया कप 2025 का खिताब, फाइनल में कोरिया को 4-1 से हराया।बिहार के राजगीर में आयोजित हॉकी एशिया कप 2025 के खिताबी मुकाबले में रविवार को भारत ने पांच बार की विजेता दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय टीम ने मौजूदा चैंपियन कोरिया को पराजित कर न सिर्फ ट्रॉफी जीती, बल्कि अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.