टीम एबीएन रांची। राज्य की निवर्तमान मुख्य सचिव अलका तिवारी को राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाया गया है। इससे संबंधित आदेश कार्मिक विभाग ने बुधवार को जारी कर दिया है। बताते चलें कि बीते 30 सितंबर को अलका तिवारी मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत हुई थी। विदाई समारोह के दौरान ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें राज्य निर्वाचन आयुक्त की जिम्मेवारी देने का फैसला लिया था।
भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरायाएबीएन भारत डेस्क। भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने 2023 में वनडे प्रारूप के बाद 2025 में टी20 प्रारूप का एशिया कप जीत लिया है। भारत के लिए तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया और अंत तक टिके रहकर टीम को अभूतपूर्व जीत दिलाई। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत ने कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी की मदद से पाकिस्तान की पारी 19.1 ओवर में 146 रन पर ढेर कर दी। लक्ष्य का पीछा करते हुए तिलक ने 53 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए जिसके दम पर भारत ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 150 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।भारत के लिए जीत का चौका रिंकू सिंह ने लगाया। रिंकू के चौका लगाते ही ड्रेसिंग रूम में भारतीय सदस्य और मैदान पर दर्शक खुशी से झूम उठे। मुख्य कोच गौतम गंभीर भी अपना जोश नियंत्रण में नहीं रख सके। जूझारू पारी खेलने वाले तिलक ने खुशी में बल्ला लहराया और पाकिस्तान के खिलाड़ी एक बार फिर मुंह लटका कर खड़े रहे।
हिसरी ग्राम में नेहरू युवा क्लब द्वारा आयोजित 40वां फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन टीम एबीएन, लोहरदगा। नेहरू युवा क्लब हिसरी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 40वां वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन हिस्ट्री स्कूल मैदान में किया गया। इस टूर्नामेंट के समापन समारोह के मुख्य अतिथि लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सुखदेव भगत उपस्थित हुए। इस टूर्नामेंट में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें एस टी बोंगा की टीम एवं रेड आर्मी अर्रू के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें रेड आर्मी ने पेनल्टी शूटआउट में एस टी बोंगा को हराकर चैंपियन का खिताब जीता। खेल मैदान पहुंचने पर सांसद का आयोजन समिति के द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान सांसद का स्वागत नेहरू युवा क्लब के संरक्षक नेसार अहमद ने शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुछ देकर किया। फाइनल मैच प्रारंभ होने से पूर्व दोनों टीमों के खिलाड़ियों से सांसद सुखदेव भगत ने परिचय प्राप्त किया। पारितोषिक वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि खेल में जीवन का फलसफा समाहित है। खेल के माध्यम से हम अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त सकते हैं। जिले में बहुत अच्छे-अच्छे खिलाड़ी हैं बस हम सबों को प्रोत्साहन देकर आगे बढ़ाना है। फुटबॉल खेल को हम सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रखें बल्कि खेल के माध्यम से आगे बढ़ाने का सोच रखें और इस सोच को लेकर प्रतिबद्धता एवं अनुशासन में रहकर खेलेंगे तो लक्ष्य की प्राप्ति अवश्य होगी। जिला, राज्य एवं देश स्तर पर खेलने के लिए हमें फीफा के नियम से खेलना होगा। सांसद ने मौके पर आयोजन समिति का आभार प्रकट करते हुए उपस्थित सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामन किये विजेता उपविजेता समेत अन्य टीमों को मुख्य अतिथि एवं अतिथियों के द्वारा भी नगद राशि एवं पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा के सचिव शाहिद अहमद बेलू, सलीम अंसारी, बड़े अनवर अंसारी सोनू कुरैशी, परवेज कुरैशी, तारिक अनवर, रफीक अंसारी समेत नेहरू युवा क्लब के मुख्य संरक्षक नेसार अहमद, नौसाद अहमद, मीर सफीउल्लाह, रामअवतार महतो, शेख सादिक, मोहम्मद आजम, मुस्ताक अहमद, रिजवान मीर, रेयाज मीर, असरार अहमद, नेहरू युवा क्लब के अध्यक्ष सैफ अहमद, राकेश कुमार, खुर्शीद मीर, गुलशाद फरास, फैज राजा, मीर सुहैल, सितंबर उरांव, जले उरांव, राजेश उरांव, मीर एजाज,नेहाल अहमद, मीर शमशेर सेख जुनैद हाबील खान, इम्तियाज खान समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ईशान किशन होंगे झारखंड टीम के कप्तान एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। 15 अक्टूबर से 2025-26 का सीजन के प्रथम चरण का रणजी ट्रॉफी मैच चेन्नई में होना है जो 19 नवंबर तक चलेगा। जिसमे झारखंड टीम से फास्ट बॉलर के रूप में लोहरदगा राम मंदिर फुलवारी निवासी सह वार्ड 13 के पूर्व नगर पार्षद दिनेश पाण्डेय के बड़े पुत्र जतिन पांडेय को शामिल किया गया है। लोहरदगा चैंबर आफ कॉमर्स परिवार जतिन पांडेय के चयन पर उन्हें बधाई देती है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करती है। बताते चलें कि इससे पहले भी राज्य और जिला टीम में अन्यान्य टूर्नामेंट में ये विगत 7-8 वर्षों से क्रिकेट खेलते आ रहे हैं और अब झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के नव कार्यसमिति का गठन के साथ ही अध्यक्ष लाल अजय नाथ शाहदेव तथा सचिव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी के आते ही प्रतिभा को स्थान मिलने लगा है। अब समय है कि उभरते प्रतिभागियों द्वारा अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का विश्वास जीते तथा अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए झारखंड राज्य का नाम के साथ साथ अपने जिला व देश का भी नाम रोशन करें। इससे पहले भी लोहरदगा जिला से अजातशत्रु तथा आशीष कुमार झारखंड टीम से खेल चुके हैं। आशीष कुमार को लगातार लगभग 8-10 वर्षों तक रणजी ट्रॉफी व अन्य टूर्नामेंट खेलने का सौभाग्य प्राप्त हो चुका और इन्हें एक फास्ट बॉलर के रूप में काफी प्रसिद्धि भी मिली है। इन्होंने अपने खेल के बलबूते आज एक अच्छी स्थायी सरकारी नौकरी में भी कार्यरत हैं।
छठी जूनियर और सीनियर (सी) कैटेगरी की टीम राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता के लिए रांची जिला के खिलाड़ी विजयवाड़ा, आंध्रप्रदेश के लिए रवाना एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। छठी जूनियर एवं सीनियर (सी) राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता के लिए रांची जिला के खिलाड़ी विजयवाड़ा, आंध्रप्रदेश के लिए रवाना कुल नौ खिलाड़ी झारखंड से प्रतियोगिता में गये हैं जिसमें काजल कुमारी, रानी कुमारी, शीला कुमारी, मनीषा मिश्रा, सोना सिंह, साक्षी लकड़ा, आयुष कुमार, गजेंद्र कुमार राय, कौशल कुमार शामिल है।राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता में सुजीत कुमार (मैनेजर), दानिश अंसारी (बालक) कोच एवं पूजा सिंह (बालिका) कोच के रूप में चयन हुआ है। राज्य एवं जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को अग्रिम शुभकामनाएं दीं जिससे कि वे अपना बेहतर प्रदर्शन देकर झारखंड राज्य के लिए उत्तम प्रदर्शन करते हुए मेडल प्राप्त कर सके।
एशिया कप 2025 : भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबले की उलटी गिनती शुरू एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2025 का बहुप्रतीक्षित फाइनल अब बस कुछ ही घंटों दूर है। भारत और पाकिस्तान रविवार, 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खिताबी जंग के लिए आमने-सामने होंगे। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 8 बजे होगी, जबकि टॉस 7:30 बजे होगा। इस बार का फाइनल खास है क्योंकि एशिया कप के 41 साल के इतिहास में पहली बार भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत शिखर मुकाबले में देखने को मिलेगी। दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनायी है। भारत अब तक अपराजेय रहा है, जबकि पाकिस्तान ने शानदार वापसी कर फाइनल का टिकट हासिल किया। भारतीय स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा। पाकिस्तानी स्क्वॉड: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफयान मोकिम। एशिया कप 2025 का यह महामुकाबला सिर्फ दो देशों के बीच नहीं, बल्कि पूरे एशियाई क्रिकेट का सबसे बड़ा टकराव है। अब देखना होगा कि भारत अपनी विजयी लय को बरकरार रखता है या पाकिस्तान नया इतिहास रचता है।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई में खेला जाएगा। यह मौजूदा टूर्नामेंट में तीसरी बार होगा जब दोनों टीमें एक दूसरे के सामने होंगी। इससे पहले भारत ने एशिया कप के ग्रुप चरण और सुपर चार चरण में चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को मात दी थी और अब उसकी नजरें पाकिस्तान के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने पर टिकी होंगी। भारत के लिए ऐसा कर पाना आसान नहीं होगा क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ खिताबी मुकाबले में टीम का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। एशिया कप के फाइनल में पहली बार होंगे आमने-सामने पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रन से हराकर एशिया कप 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब उसका सामना खिताबी मुकाबले में भारत से होगा। एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी। 2016 में पहली बार यह टूर्नामेंट टी20 प्रारूप में खेला गया। भारतीय टीम सबसे ज्यादा बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली टीम है। भारत ने अब तक आठ बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं, पाकिस्तान ने सिर्फ दो बार खिताब अपने नाम किया, जबकि श्रीलंका ने छह बार एशिया कप की ट्रॉफी उठाई है। दिलचस्प बात यह है कि एशिया कप के 41 साल के इतिहास में कभी भी भारत-पाकिस्तान का फाइनल में आमना-सामना नहीं हुआ था।टूर्नामेंट में अजेय चल रही है भारतीय टीमपिछले दो मैच में भले ही भारतीय टीम पाकिस्तान पर भारी पड़ी हो, लेकिन उसे अतिआत्मविश्वास से बचना होगा जो उसके लिए घातक साबित हो सकता है। पाकिस्तान फाइनल में पहुंचने का दावेदार नहीं लग रहा था, लेकिन उसने वापसी करते हुए खिताबी मैच में प्रवेश किया। भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले के रिकॉर्ड को देखें तो भारत के लिए यह मैच आसान नहीं रहने वाला है। भारतीय टीम अजेय रहते हुए लगातार पांच मैच जीतकर फाइनल में पहुंची है, लेकिन रविवार को एक भी भूल उसके लिए मुसीबत बन सकती है।
झारखंड जिम्नास्टिक्स एसोसिएशनचक्रधरपुर में सम्पन्न हुई सब-जूनियर जिम्नास्टिक प्रतियोगिता एवं चयन ट्रायलराज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु टीम चयनचक्रधरपुर, पश्चिमी सिंहभूम:झारखंड जिम्नास्टिक्स संघ एवं पश्चिमी सिंहभूम जिला जिम्नास्टिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 21 सितम्बर को चक्रधरपुर में सब-जूनियर आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स स्टेट प्रतियोगिता एवं चयन ट्रायल का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन आगामी राष्ट्रीय अंडर-14 (WAG एवं MAG) तथा अंडर-12 (MAG) जिम्नास्टिक प्रतियोगिताओं के लिए राज्य टीम के गठन हेतु आयोजित किया गया था। साथ ही, मिनी एज ग्रुप (MAG & WAG) के उभरते खिलाड़ियों को भी इस प्रतियोगिता के माध्यम से मंच प्रदान किया गया।प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने शानदार प्रदर्शन से निर्णायकों को प्रभावित किया। प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे:मुख्य परिणामसब-जूनियर वूमेंस आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स (WAG)Floor Exercise1.अनुराधा बाउरी2.अन्नपूर्णा घोष3.लेखा दत्ताBalance Beam1.ऐसानी नंदन2.इशानी भट्टाचार्य3.अन्नपूर्णा घोष, मेघा पूर्णा मजुमदार (संयुक्त स्थान)सब-जूनियर मेंस आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स (MAG)Floor Exercise1.आदर्श प्रसाद2.पीयूष रजकVault1.पीयूष रजक2.आदर्श प्रसादअंडर-12 मेंस आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स (MAG)Floor Exercise1.श्रेयांश चक्रवर्ती2.अर्नव डे3.आर्यन कच्छप, दिप्तायन घोष (संयुक्त स्थान)Table Vault1.श्रेयांश चक्रवर्ती2.नीलाद्रि रॉय3.निखिल बानरा, दिप्तायन घोष (संयुक्त स्थान)मिनी एज ग्रुप – वूमेंस आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स (WAG)Floor Exercise1.आरोही2.ध्येन्शी, एतिश्री (संयुक्त स्थान)3.अल्फा मिस्ती, देवांशी (संयुक्त स्थान)मिनी एज ग्रुप – मेंस आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स (MAG)Floor Exercise1.वेद ठाकुर2.शिवांश पासवान3.कमलदीप ठाकुर, विक्रांत कुमार गोप (संयुक्त स्थान)प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिए गए। समारोह में झारखंड जिम्नास्टिक संघ की उपाध्यक्ष श्रीमती तूलिका श्रीवास्तव, प्रशासनिक सचिव श्री दीपक साहू, श्री तेज नारायण, कोच श्री जितेन्द्र कुमार, हेमा कुमारी एवं दीप कुमारी मांझी समेत कई विशिष्ट अतिथियों एवं निर्णायकों की उपस्थिति रही।सभी अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी, सहभागियों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उक्त जानकारी झारखंड जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन के डॉ दीपक कुमार साहु ने दी।
12 साल के बाद स्मृति मंधाना ने विराट कोहली को छोड़ा पीछेवनडे में सबसे तेज शतक जड़ने वाली भारतीय बनींएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। वो भारत की ओर से सबसे तेज शतक ठोकने खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ केवल 50 गेंदों में शतक ठोकते हुए टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।विराट कोहली ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही 52 गेंदों में शतक ठोका था। अब 12 साल के बाद स्मृति मंधाना ने उनके रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इसके अलावा स्मृति ने महिला वनडे में सबसे तेज शतक जड़ने वाली दुनिया की दूसरी महिला बल्लेबाज बन गई हैं।स्मृति मंधाना किया बड़ा कमालऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 413 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया। उन्होंने 50 गेंदों में 14 चौके और 4 छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया। हालांकि इसके बाद वो अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं ले जा पाईं। वो 63 गेंदों में 17 चौके और 5 छक्कों की मदद से 125 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भी शतक ठोका था। उस मैच में स्मृति ने 91 गेंदों में 14 चौके और 4 छक्कों की मदद से 117 रनों की पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में तूफानी शतक ठोककर टीम इंडिया की उप कप्तान ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बेथ मूनी को भी पीछे छोड़ दिया।स्मृति ने तोड़ा ये रिकॉर्डऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तूफानी शतक ठोकते हुए स्मृति मंधाना ने महिला वनडे में एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वो महिला वनडे में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। महिला वनडे में सबसे तेज शतक ठोकने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग के नाम है।उन्होंने साल 2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 45 गेंदों में शतक ठोका था। दूसरे नंबर पर स्मृति मंधाना पहुंच गई हैं। इस सूची में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की ही बेथ मूनी हैं। उन्होंने इसी मुकाबले में 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।एक साल में ठोके चार शतकइसके अलावा स्मृति मंधाना ने साल 2025 में वनडे में अपना चौथा शतक भी पूरा किया। इससे पहले उन्होंने साल 2024 में भी चार शतक ठोके थे। एक साल में सबसे ज्यादा शतक ठोकने के मामले में वो लगातार दो सालों से टॉप पर हैं। साउथ अफ्रीका की ताजमिन ब्रिट्स भी इस साल वनडे में चार शतक ठोक चुकी हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.