Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
कल होगी भारत और ऑस्ट्रेलिया में भिड़ंत
Published / 2025-10-18 22:31:50
कल होगी भारत और ऑस्ट्रेलिया में भिड़ंत

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली करीब सात महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। दोनों आखिरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल में खेले थे, जहां भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था।पर्थ मौसम रिपोर्ट: बारिश बन सकती है खललक्रिकेट फैन्स रोहित और विराट की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन मौसम उनके रास्ते में रोड़ा डाल सकता है।AccuWeather की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को पर्थ में 63% बारिश की संभावना है। मैच के दौरान भी 35% तक हल्की बौछारों की चेतावनी दी गई है, जिससे खेल रुक-रुककर हो सकता है। इससे खिलाड़ियों और फैन्स दोनों की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है।पिच रिपोर्ट: तेज गेंदबाजों के लिए मददगारऑप्टस स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से तेज़ गेंदबाजों के लिए जानी जाती है। यहां की बाउंस और स्पीड बल्लेबाजों के लिए चुनौती पैदा करती है। अब तक इस मैदान पर सिर्फ तीन वनडे खेले गए हैं, जिनमें दो बार दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है।औसतन, पहली पारी का स्कोर करीब 183 रन रहता है, और अब तक का सबसे बड़ा सफल चेज़ 153 रन का रहा है। इसलिए बल्लेबाजों को पिच के उछाल के साथ खुद को ढालना होगा।टॉस फैक्टरमौसम को देखते हुए कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकते हैं ताकि ओवरकास्ट कंडीशंस का फायदा तेज गेंदबाज उठा सकें।रोहित-विराट का नेट सेशनदोनों सीनियर बल्लेबाजों ने गुरुवार को जमकर पसीना बहाया। विराट कोहली ने करीब 30 मिनट और रोहित शर्मा ने लगभग 40 मिनट नेट्स में बल्लेबाजी की। भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने बताया कि दोनों खिलाड़ी नेट्स में बेहद शार्प और आत्मविश्वासी दिखे।भारत की संभावित प्लेइंग XI (1st ODI)शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिध कृष्णा, अर्शदीप सिंह।

पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक में 3 क्रिकेटरों की मौत:
Published / 2025-10-18 17:30:15
पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक में 3 क्रिकेटरों की मौत:

अफगानिस्तान ने T-20 सीरीज रद्द की, सीमा पर जंग जैसे हालातएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब सिर्फ सीमित संघर्ष नहीं रहा, बल्कि इसकी आँच खेल की दुनिया तक पहुंच गई है। पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में की गई एयर स्ट्राइक में तीन स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ियों की मौत हो गई है, जिसके बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ नवंबर में प्रस्तावित T-20 सीरीज से हटने का ऐलान कर दिया है। यह फैसला सिर्फ खेल नहीं, राष्ट्रीय स्वाभिमान से जुड़ा बताया जा रहा है।मैच से लौटते वक्त मौत की चपेट में आए खिलाड़ीये दर्दनाक हमला उस वक्त हुआ, जब कुछ क्रिकेटर शराना में स्थानीय मैच खेलकर अरगुन लौट रहे थे। पाकिस्तान की ओर से किए गए हमले में न सिर्फ तीन क्रिकेटरों की जान गई, बल्कि चार अन्य घायल भी हुए। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने यह कार्रवाई तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के खिलाफ की, लेकिन इसकी चपेट में आम नागरिक और खिलाड़ी आ गए।क्रिकेट बोर्ड का सख्त रुख, पाकिस्तान के साथ खेलने से इनकारइस घटना के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि अपने नागरिकों की शहादत के बाद पाकिस्तान के साथ मैदान साझा करना नैतिक रूप से असंभव है। बोर्ड ने न केवल पाकिस्तान, बल्कि श्रीलंका के साथ प्रस्तावित त्रिकोणीय T-20 सीरीज से भी खुद को अलग कर लिया है।

झारखंड के सभी 24 जिलों में 7 नवंबर को होगी हॉकी प्रतियोगिता
Published / 2025-10-15 21:03:08
झारखंड के सभी 24 जिलों में 7 नवंबर को होगी हॉकी प्रतियोगिता

हॉकी इंडिया के 100 साल पूरे, झारखंड के सभी जिलों में 7 नवंबर को महिला व पुरुष हॉकी प्रतियोगिता एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। हॉकी इंडिया के 100वें स्थापना वर्ष के अवसर पर पूरे देश में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में झारखंड के सभी 24 जिलों में भी 7 नवंबर 2025 को महिला और पुरुष हॉकी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। हॉकी झारखंड ने बताया कि यह आयोजन पूरे भारत के 28 राज्यों के 625 जिलों में एक साथ किया जाएगा। इसके लिए हॉकी इंडिया की ओर से प्रत्येक जिला इकाई को 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। कार्यक्रम सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। प्रतियोगिता के आयोजन की तस्वीरें, बैनर और पोस्टर की जानकारी हॉकी झारखंड को भेजनी होगी। साथ ही प्रत्येक जिला इकाई को अपने जिले के आयोजन स्थल, महिला और पुरुष टीमों की सूची और खिलाड़ियों की पूरी जानकारी 19 अक्टूबर 2025 तक हॉकी झारखंड के ईमेल पर भेजनी है।

गिल जुझारू, पर कप्तानी की कठिन परीक्षा अभी बाकी : गौतम गंभीर
Published / 2025-10-15 18:35:43
गिल जुझारू, पर कप्तानी की कठिन परीक्षा अभी बाकी : गौतम गंभीर

शुभमन गिल ने अभी तक कप्तानी के सबसे बुरे दिनों का सामना नहीं किया है : गंभीर एबीएन स्पोटर्स डेस्क। भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा कि शुभमन गिल के लिए कप्तानी के अभी शुरुआती दिन हैं और उन्होंने अभी तक अपने सबसे कठिन दिनों का सामना नहीं किया है। गंभीर ने गिल की दबाव और कठिन परिस्थितियों से निपटने की क्षमता की तारीफ की। गिल ने रोहित शर्मा के स्थान पर भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभाली और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला में 2-2 से ड्रॉ कर शानदार शुरुआत की।  कप्तानी की शुरुआत और दबाव गिल का यह पहला पूर्णकालिक टेस्ट कप्तानी कार्यकाल चुनौतीपूर्ण रहा। दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में सात विकेट से जीत के साथ उन्होंने भारतीय कप्तान के रूप में अपनी पहली टेस्ट श्रृंखला जीत दर्ज की। गंभीर ने बताया कि गिल ने अपनी टीम को दबाव में भी संभालने की क्षमता दिखायी और यह दिखाया कि वह मुश्किल हालात में भी शांत रह सकते हैं। गंभीर का समर्थन और मार्गदर्शन गंभीर ने कहा कि एक कोच के रूप में उनका कर्तव्य है कि वह गिल के कंधों से दबाव और आलोचना को कम करें, बशर्ते गिल टीम के लिए सही निर्णय लें और ड्रेसिंग रूम में ईमानदार और पारदर्शी रहें। उन्होंने कहा, अब तक, वह शानदार रहे, पारदर्शी, मेहनती और टीम के हित में निर्णय लेने वाले। एक कोच इससे अधिक क्या उम्मीद कर सकता है? इंग्लैंड दौरे में कठिन परीक्षा गंभीर ने इंग्लैंड दौरे को गिल की कप्तानी की सबसे कठिन परीक्षा बताया। उन्होंने याद किया कि गिल को युवा टीम के साथ एक बेहतरीन इंग्लैंड टीम के सामने खड़ा किया गया। गंभीर ने कहा कि इंग्लैंड में बनाये गये रन महत्वपूर्ण नहीं थे, बल्कि दबाव में टीम का नेतृत्व करना असली परीक्षा थी। उन्होंने गिल की नेतृत्व क्षमता और मानसिक मजबूती की सराहना की। सफलता के हकदार गंभीर ने कहा कि गिल ने 25 दिनों के कड़े क्रिकेट के दौरान कभी निराशा या दबाव का संकेत नहीं दिखाया। उन्होंने मुस्कुराते हुए नेतृत्व किया और टीम को एकजुट रखा। गंभीर के अनुसार, गिल अब और भविष्य में हर सफलता के हकदार हैं, क्योंकि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी खुद को साबित किया।आगामी वनडे श्रृंखला की तैयारी वेस्टइंडीज पर टेस्ट सीरीज जीत के बाद, गिल अब आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे श्रृंखला की तैयारी कर रहे हैं। गंभीर ने उम्मीद जतायी कि गिल आगामी सीरीज में भी दबाव में शांत और प्रभावशाली नेतृत्व दिखायेंगे। गिल के लिए यह नया अनुभव उनकी कप्तानी यात्रा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगा।

गिल वास्तव में कप्तानी के हकदार : गंभीर
Published / 2025-10-14 20:01:33
गिल वास्तव में कप्तानी के हकदार : गंभीर

शुभमन गिल को कप्तान बनाकर किसी ने कोई एहसान नहीं किया : गौतम गंभीर एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने युवा कप्तान शुभमन गिल की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इंग्लैंड में कप्तान के रूप में अपनी सबसे कठिन परीक्षा पास कर ली है और किसी ने भी उन्हें टेस्ट और वनडे दोनों प्रारूपों में कप्तान नियुक्त करके कोई एहसान नहीं किया है। भारत ने गिल की कप्तानी में इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला बराबर करायी थी जबकि अब उसने वेस्टइंडीज को दोनों मैच में हराया। गिल को अब रोहित शर्मा की जगह वनडे टीम का कप्तान भी बनाया गया है, जिसकी शुरुआत आस्ट्रेलिया दौरे से होगी। गंभीर से जब पूछा गया कि वह मुख्य कोच के रूप में नये कप्तान को कैसे संभालते हैं। उन्होंने कहा, उन्हें अपना स्वाभाविक दृष्टिकोण बनाये रखने की इजाजत देकर। मुझे लगता है कि उन्हें टेस्ट या वनडे कप्तान बनाकर किसी ने उन पर कोई एहसान नहीं किया है। मुझे लगता है कि वह इसके हकदार हैं। उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि उन्होंने कड़ी मेहनत की है। कप्तान के रूप में इंग्लैंड दौरे में वह पहले ही सबसे कठिन परीक्षा पास कर चुके हैं। इंग्लैंड का दौरा वास्तव में काफी कठिन था क्योंकि हमारा मुकाबला विदेशी परिस्थितियों में एक मजबूत टीम से था। गिल ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया और खिलाड़ियों के बीच अपने लिए सम्मान अर्जित किया। गंभीर फिलहाल वर्तमान पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और इस बात को लेकर चिंतित नहीं हैं कि भारत 2027 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगा या नहीं। उन्होंने कहा, मैं अभी इतने आगे के बारे में नहीं सोच रहा हूं कि 2027 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में क्या होगा। मैं वर्तमान में बने रहना चाहता हूं। हमारे लिए प्रत्येक श्रृंखला में जीत दर्ज करना महत्वपूर्ण है। हमारा कार्यक्रम काफी व्यस्त है और उम्मीद है कि आगे भी हम अनुकूल परिणाम हासिल करेंगे।

2025 में टेस्ट क्रिकेट के शहंशाह बने सिराज
Published / 2025-10-13 20:32:45
2025 में टेस्ट क्रिकेट के शहंशाह बने सिराज

मोहम्मद सिराज 2025 में टेस्ट क्रिकेट के बादशाह बने, ब्लेसिंग मुजरबानी को पछाड़ा एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 2025 में टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज का खिताब अपने नाम कर लिया। उन्होंने यह उपलब्धि वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में चल रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के चौथे दिन हासिल की, जब उन्होंने शाई होप (103 रन) को आउट किया।  सिराज ने इस साल अब तक आठ टेस्ट मैचों में 37 विकेट झटके हैं। उन्होंने 1,575 गेंदें (262.3 ओवर) फेंकीं, जिनमें 39 मेडन ओवर शामिल रहे। उनका गेंदबाजी औसत 26.91, इकॉनमी रेट 3.79 और स्ट्राइक रेट 42.56 रहा। सिराज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 70 रन देकर 6 विकेट का है। उन्होंने दो बार चार विकेट और दो बार पाँच विकेट हासिल किए हैं।  दूसरी ओर, जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने नौ मैचों में 36 विकेट लिए हैं। उन्होंने 1,660 गेंदें (276.4 ओवर) फेंकीं और 28.63 की औसत से विकेट झटके। उनका इकॉनमी रेट 3.72 और स्ट्राइक रेट 46.11 रहा, जबकि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 58 रन देकर 7 विकेट का था।  वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे दिन, मेहमान टीम ने 252/3 के स्कोर से दूसरे सत्र की शुरूआत की थी। शाई होप ने सिराज की गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया, लेकिन जल्द ही 103 रन पर आउट हो गये। इसके बाद कुलदीप यादव ने एक ही ओवर में दो विकेट झटके रोस्टन चेज (40) और खैरी पियरे (0)।  विंडीज की टीम 300 रन तक पहुंची, लेकिन जल्द ही वारिकन (3) और फिलिप्स (2) भी आउट हो गए। दिन के अंत में मेहमान टीम 93 ओवर में 311/9 पर संघर्ष कर रही थी, जबकि जस्टिन ग्रीव्स (5*) और जोमेल वारिकन (0*) क्रीज पर टिके रहे। सिराज के शानदार प्रदर्शन ने न केवल भारत को मजबूत स्थिति में ला दिया है, बल्कि उन्हें 2025 का टेस्ट विकेट किंग भी बना दिया है।

रांची : 30 नवंबर जेएससीए में होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच
Published / 2025-10-13 20:31:46
रांची : 30 नवंबर जेएससीए में होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच

रांची में इस दिन होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच, उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक टीम एबीएन, रांची। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) स्टेडियम, धुर्वा, रांची में आगामी 30 नवंबर 2025 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच के आयोजन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्रिकेट मैच के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करना था। भजन्त्री ने बैठक में क्रिकेट मैच के दौरान अपेक्षित भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। भजंत्री ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर क्रमवार चर्चा की। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से सुनिश्चित किया जाये, ताकि दर्शकों और खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। भजंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन जेएससीए को हर संभव सहयोग प्रदान करेगा ताकि यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच रांची में भव्य और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। भजंत्री ने कहा, हमारा लक्ष्य है कि यह आयोजन न केवल खेल प्रेमियों के लिए यादगार हो, बल्कि रांची की छवि एक उत्कृष्ट मेजबान के रूप में और मजबूत हो। जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने जिला प्रशासन के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की समन्वित तैयारियां आयोजन की सफलता को सुनिश्चित करेंगी। सचिव सौरभ तिवारी ने भी इस अवसर पर स्टेडियम की तैयारियों और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी साझा की। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक रांची, पारस राणा, पुलिस अधीक्षक यातायात रांची, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, उत्कर्ष कुमार, जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, सचिव सौरभ तिवारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

भारत-विंडीज टेस्ट : दूसरे दिन विंडीज का स्कोर 140/4
Published / 2025-10-11 17:49:48
भारत-विंडीज टेस्ट : दूसरे दिन विंडीज का स्कोर 140/4

वेस्टइंडीज का स्कोर 140/4, भारत 378 रन आगे एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 518/5 पर पारी घोषित की, जिसके बाद वेस्टइंडीज ने दिन का अंत 140/4 के स्कोर के साथ किया। अब भी कैरेबियाई टीम भारत से 378 रनों से पीछे है। दिन का आकर्षण रहे रवींद्र जडेजा, जिन्होंने अपनी सटीक लाइन और लेंथ से विरोधी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया और 3 विकेट हासिल किये। उनके अलावा कुलदीप यादव ने एक सफलता पायी। भारत की पहली पारी: जायसवाल और शुभमन का कमाल पहले दिन भारत के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। सलामी जोड़ी यशस्वी जायसवाल (175) और केएल राहुल (36) ने ठोस शुरुआत दी। इसके बाद साई सुदर्शन (87) ने जायसवाल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 193 रनों की साझेदारी की। जायसवाल का शतक 145 गेंदों में आया, जबकि शुभमन गिल ने 196 गेंदों पर नाबाद 129 रन की पारी खेलते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। नीतीश रेड्डी (43) और ध्रुव जुरेल (44) ने भी तेज पारी खेली। भारत ने 134.2 ओवर में 518 रन बनाकर पारी घोषित की। वेस्टइंडीज की पारी: फिरकी में फंसे बल्लेबाज जवाब में वेस्टइंडीज की शुरूआत निराशाजनक रही। ओपनर जॉन कैंपबेल (10) जल्दी आउट हुए। तेजनारायण चंद्रपॉल (34) और एलिक अथानाज (41) ने थोड़ी देर प्रतिरोध किया, लेकिन जडेजा ने दोनों को चलता किया। कप्तान रोस्टन चेज बिना खाता खोले आउट हुए। दिन के अंत में शाई होप (31)* और टेविन इमलाच (14)* नाबाद रहे। भारत की नजर 10वीं सीरीज जीत पर भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली 9 टेस्ट सीरीज में एक भी हार नहीं झेली है। 2002 के बाद से कैरेबियाई टीम भारत के खिलाफ कोई टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है। दिल्ली के इस मैदान पर जडेजा का प्रदर्शन एक बार फिर चर्चा में है याद दिला दें, 2023 में इसी पिच पर उन्होंने एक पारी में 7 विकेट (7/42) और पूरे मैच में 10 विकेट झटके थे।मैच की स्थितिभारत का पलड़ा भारी है और तीसरे दिन टीम इंडिया की कोशिश होगी कि शुरुआती सेशन में ही वेस्टइंडीज की पारी को समेटकर फॉलोआन या पारी से जीत की स्थिति बनाये।

एशियन बेंच प्रेस चैंपियनशिप में झारखंड के इंद्रजीत सिंह को गोल्ड
Published / 2025-10-10 20:16:06
एशियन बेंच प्रेस चैंपियनशिप में झारखंड के इंद्रजीत सिंह को गोल्ड

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के दिग्गज पावरलिफ्टर सरदार इंद्रजीत सिंह ने एक बार फिर राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने हांगकांग में चल रही एशियन बेंच प्रेस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड के पदक तालिका में एक और कीर्तिमान जोड़ा है। यह उपलब्धि उन्होंने 70 वर्ष मास्टर्स आयु वर्ग में हासिल की है।इंद्रजीत सिंह ने प्रतियोगिता के दौरान क्वीन एलिजाबेथ स्टेडियम, हांगकांग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 105 किलोग्राम वजन उठाकर पहला स्थान प्राप्त किया।झारखंड के वरिष्ठतम पावरलिफ्टरों में शुमार इंद्रजीत सिंह लंबे समय से खेल जगत में सक्रिय हैं और अब तक झारखंड के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं। उनकी इस सफलता से न केवल खेल जगत, बल्कि पूरे राज्य में हर्ष का माहौल है। खेल प्रेमियों ने उनके समर्पण, अनुशासन और निरंतर प्रदर्शन को झारखंड की नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया है। इंद्रजीत सिंह का अगला मुकाबला शनिवार को आयोजित होगा, जिसमें उनके प्रदर्शन को लेकर सभी की निगाहें टिकी हैं।उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका जोश और फिटनेस यह साबित करता है कि खेल के प्रति जुनून और निरंतर अभ्यास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों ने बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि आगामी इवेंट में भी वे देश के लिए पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाएंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.