टीम एबीएन, रांची। अस्मिता खेलो इंडिया विमेन योगासन प्रतियोगिता का आयोजन कम्युनिटी सेंटर, काशीडीह, जमशेदपुर में रविवार को पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन के द्वारा योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वधान में आयोजित हुई। योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के विधायक पूर्णिमा दास साहू, विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष एवं स्पोर्ट एडवाइजरी कमिटी के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि पतंजलि चिकित्सालय जमशेदपुर के चिकित्सक डॉक्टर मनीष डोडिया, योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष मनोज तिवारी, एसोसिएशन के राज्य सलाहकार एवं महासचिव चंदू जी मौजूद थे।इस योगासन प्रतियोगिता में 350 से अधिक बालिकाओं ने भाग लेकर अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता 18 वर्ष से कम और 18 वर्ष अधिक आयु वर्ग के ट्रेडिशनल इवेंट और आर्टिस्टिक सोलो इवेंट में प्रतिभागियों ने भागीदारी की जिसने रांची जिलों योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन के तरफ से रांची के मोक्ष मंत्रा योग के यशस्वी सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल, मनोरमा योगा क्लास के श्रेया कुमारी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। जिसके रांची जिला योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष दुबे, उपाध्यक्ष संतोषी साहू सचिव डॉ एस.के घोषाल, सह सचिव आर्य प्रहलाद भगत, पूजा सिंह, राहुल रंजन, सोनाली सरकार, शंकर राणा, चैताली मुखर्जी, कोमल, ऊषा शर्मा, ऋषि रंजन, अजय ने बच्चियों के सफलता पर शुभकामनाएं दी। इस जानकारी को मोक्ष मंत्रा योग के निदेशक राहुल रंजन और मनोरमा योगा क्लास के निदेशक पूजा सिंह ने शुभ कामनाएं देते हुए दी।
फाइनल का वेन्यू भी आया सामने! जानें शेड्यूल पर ताजा अपडेटएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। 2026 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका करने वाले हैं। वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल, फाइनल और शुरुआती मैच को लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। द इंडियन एक्स्प्रेस के मुताबिक विश्व कप का पहला मैच और आखिरी यानी फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे। वहीं एक सेमीफाइनल मैच की मेजबानी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम को मिलेगी। बताया जा रहा है कि टी-20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी-8 मार्च तक खेला जायेगा।अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम ने इससे पहले 2023 आइसीसी वर्ल्ड कप के पहले और फाइनल मैच को होस्ट किया था। द इंडियन एक्स्प्रेस के अनुसार यदि भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाता है, तो उसे कोलंबो में करवाया जायेगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच मुंबई में खेला जायेगा।श्रीलंका वर्ल्ड कप सह-मेजबान है और दोनों देशों के कुल 7 मैदानों में वर्ल्ड कप के मैच खेले जायेंगे। भारत में होने वाले मैच चेन्नई, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता में खेले जा सकते हैं। वहीं श्रीलंका में होने वाले मैचों के लिए 3 मैदानों पर मुहर लग सकती है। रिपोर्ट अनुसार प्रेमदासा स्टेडियम, पल्लेकेले, वहीं डाम्बुला और हम्बनटोटा में से कोई एक मैदान चुना जा सकता है।वॉर्म-अप मैचों के वेन्यू को लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। संभावनाएं हैं कि बेंगलुरु को कुछ वॉर्म-अप मुकाबलों की मेजबानी दी जा सकती है। भारतीय टीम के मैच बड़े शहरों, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में करवाए जा सकते हैं। आइसीसी अगले कुछ दिनों में वर्ल्ड कप का शेड्यूल घोषित कर सकता है।इसी रिपोर्ट अनुसार बीसीसीआई के कुछ उच्च अधिकारियों के बीच बैठक हुई थी, जिसमें फैसला लिया गया कि 2023 आईसीसी वर्ल्ड कप की तुलना में इस बार विश्व कप के मैचों का आयोजन कम शहरों में करवाया जाये। टी-20 वर्ल्ड कप में प्रत्येक मैदान को 6 मैच मिलने का अनुमान है।
आईसीसी का बड़ा फैसला, महिला वनडे विश्वकप 2029 में आठ नहीं 10 टीमें लेंगी हिस्सा एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने महिला वनडे विश्व कप 2029 को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब इस टूर्नामेंट में आठ नहीं 10 टीमें हिस्सा लेंगी। बता दें कि, हाल ही में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में 52 रनों से हराकर महिला वनडे विश्व कप 2025 का खिताब अपने नाम किया था। यह भारतीय महिला टीम का पहला खिताब है। आईसीसी ने अपने बयान में कहा कि बोर्ड ने हाल ही में हुए टूर्नामेंट की जबरदस्त सफलता को देखते हुए अगले संस्करण में टीमों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। आईसीसी ने अपने बयान में कहा कि करीब 3 लाख दर्शकों ने स्टेडियम में आकर इस आयोजन को देखा, जो किसी भी महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए अब तक की सबसे बड़ी दर्शक संख्या है। इस टूर्नामेंट ने टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी नये रिकॉर्ड बनाये, जिसमें सिर्फ भारत में लगभग 50 करोड़ दर्शकों ने इसे देखा। आईसीसी का मानना है कि इस लोकप्रियता और महिला क्रिकेट के तेजी से बढ़ते प्रभाव को देखते हुए, विश्व कप को और बड़ा करने का यह सही समय है।
भारत ने आस्ट्रेलिया को चौथे टी-20 मैच में हराया एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने आस्ट्रेलिया को चौथे टी-20 मैच में 48 रन से हराकर 2-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। अब दोनों टीमों का सामना आखिरी मुकाबले में आठ नवंबर को होगा, जिसमें जीत हासिल कर भारत 3-1 से अपने नाम करना चाहेगा। बता दें कि, कैरारा में खेले गये चौथे मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 167 रन बनाये। जवाब में आस्ट्रेलिया की टीम 18.2 ओवर में ही 119 रन के स्कोर पर आलआउट हो गयी। भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने तीन और अक्षर पटेल व शिवम दुबे को दो-दो सफलताएं मिलीं। वहीं, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। पांच मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में मेजबान आस्ट्रेलिया अपने घर में टी-20 अंतरराष्ट्रीय के दूसरे सबसे छोटे स्कोर पर आलआउट हो गयी।इससे पहले आस्ट्रेलिया 2022 में सिडनी में न्यूजीलैंड के खिलाफ 111 के स्कोर पर आलआउट हो गयी थी। वहीं, भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हीं की सरजमीं पर दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य सफलतापूर्व डिफेंड किया। इससे पहले 2020 में भारत ने 162 रनों का लक्ष्य डिफेंड किया था।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भारतीय टीम में वापसी करेंगे ऋषभ पंत एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी भारतीय टेस्ट टीम में तय मानी जा रही है। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 14 नवंबर से कोलकाता में शुरू हो रही दो मैचों की सीरीज के लिए चयनित होने वाले हैं। चयन बैठक बुधवार को हुई और पंत का एन. जगदीशन की जगह चयन होना लगभग तय है। पंत ने वेस्टइंडीज के खलिाफ पिछली टेस्ट सीरीज मिस की थी, क्योंकि वह इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में मैनचेस्टर में खेले गये चौथे टेस्ट के दौरान लगी पैर की चोट से उबर रहे थे। उन्होंने पिछले हफ्ते बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर आॅफ एक्सिलेंस में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ पहले चार दिवसीय मैच में भारत ए को जीत दिलाकर अपनी फिटनेस साबित की। पंत ने दूसरी पारी में 90 रन बनाए और भारत ए ने 275 रन का लक्ष्य हासिल किया। भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर इस समय आस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज खेल रहे हैं। यह पांच मैचों की सीरीज 8 नवंबर को खत्म होगी, जिसके बाद वे टेस्ट टीम से जुड़ेंगे। कुलदीप यादव को टी-20 टीम से तीसरे मैच के बाद होबार्ट में रिलीज किया गया ताकि वह टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए भारत ए के दूसरे चार दिवसीय मैच में भाग ले सकें, जो 6 नवंबर से शुरू हो रहा है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट खेले जायेंगे। पहला 14 नवंबर से कोलकाता में और दूसरा 22 नवंबर से गुवाहाटी में, जहां पहली बार टेस्ट क्रिकेट का आयोजन होगा। भारत इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में 61.90 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका 50 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान में सीरीज 1-1 से ड्रॉ की थी।
वर्ल्ड कप जीत पर मिताली राज का भावुक संदेश: 20 साल का सपना हुआ पूरा एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आखिरकार इतिहास रच दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया ने डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गये आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूर्व कप्तान मिताली राज ने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि यह पल उनके लिए कितनी बड़ी उपलब्धि है। मिताली ने एक्स पर लिखा, विश्व चैंपियन! इस पल का सपना मैंने बीस साल से देखा था... आज वो सपना सच हो गया। 2005 की हार से लेकर 2017 की लड़ाई तक, हर आंसू, हर त्याग और हर वो लड़की जिसने यह विश्वास किया कि हम भी यहां के हैं — सब कुछ आज रंग लाया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सिर्फ ट्रॉफी नहीं जीती, उन्होंने हर दिल जीत लिया। जय हिंद! टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शैफाली वर्मा (87 रन) और दीप्ति शर्मा (58 रन) की शानदार पारियों की बदौलत 299 रन का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 246 रन पर ढेर हो गई। लंबे इंतजार का अंत भारत ने पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप जीता है। इससे पहले टीम 2005 और 2017 के फाइनल तक पहुंची थी लेकिन दोनों बार हार का सामना करना पड़ा था। इस जीत के साथ भारत इंग्लैंड, आॅस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बाद चौथी ऐसी टीम बन गई है जिसने यह खिताब जीता।
भारत ने महिला वनडे विश्वकप का खिताब जीता, फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने वनडे विश्व कप का खिताब जीत लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 298 रन बनाये और जवाब में दक्षिण अफ्रीका को 246 रन पर समेट दिया। भारत की महिला टीम इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाये थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गयी। दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लेकर मैच पलट दिया। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान एल वोल्वार्ट की 101 रन की पारी बेकार गई। 52 साल के महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में यह भारत का पहला वनडे विश्व कप का खिताब है। पहला महिला वनडे विश्व कप 1973 में खेला गया था। दीप्ति के अलावा शेफाली वर्मा ने भी कमाल दिखाया। उन्होंने बल्लेबाजी में 87 रन बनाने के अलावा दो विकेट भी झटके। वह प्लेयर आफ द मैच रहीं।
महिला क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान का आया जबरदस्त रिएक्शन भारत की महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान और विदेशी मीडिया में जबरदस्त चर्चा रही। पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने तारीफ की, जबकि विदेशी मीडिया ने इसे महिला सशक्तिकरण की जीत बताया। भारत की लेडी ब्लूज की यह उपलब्धि अब विश्व क्रिकेट... एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत की महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। इस शानदार जीत ने न सिर्फ देशभर में जश्न का माहौल बना दिया, बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान और दुनिया भर के विदेशी मीडिया में भी हलचल मचा दी है। पाकिस्तान के खेल विश्लेषकों ने इसे भारत की महिला शक्ति का विस्फोट कहा, जबकि विदेशी अखबारों ने इस जीत को वैश्विक महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बताया। पाकिस्तान का रिएक्शन पाकिस्तान के मीडिया और पूर्व खिलाड़ियों ने भारत की जीत पर अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दी। जियो न्यूज ने लिखा भारतीय महिला टीम ने पुरुष क्रिकेट की छाया से बाहर निकलकर अपनी पहचान बनायी है। वहीं, डॉन न्यूज ने अपने संपादकीय में लिखा भारत की महिला क्रिकेट टीम की यह जीत पूरे उपमहाद्वीप की महिलाओं के लिए प्रेरणा है। हालांकि, कुछ पाकिस्तानी यूजर्स सोशल मीडिया पर व्यंग्य करते भी नजर आये। उन्होंने लिखा कि भारत की महिलाएं जहां विश्व कप जीत रही हैं, वहीं पाकिस्तान की टीम को अब बुनियादी सुधारों की जरूरत है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने एक्स (ट्विटर) पर कहा भारतीय टीम की जीत शानदार है, उनके आत्मविश्वास और अनुशासन ने उन्हें यह मुकाम दिया। वहीं सना मीर (जो पाकिस्तान महिला टीम की पूर्व कप्तान रह चुकी हैं) ने कहा कि भारत की यह जीत पूरे एशिया के महिला क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक कदम है। विदेशी मीडिया में भारत की जीत की गूंज दुनिया भर के प्रमुख मीडिया संस्थानों ने भारत की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम कहा। बीबीसी स्पोर्ट्स (ब्रिटेन) ने लिखा- भारत ने दिखाया कि क्रिकेट अब सिर्फ पुरुषों का नहीं, बल्कि महिला शक्ति का खेल बन चुका है। द गार्डियन ने कहा- भारतीय महिला टीम की जीत एशियाई क्रिकेट में नये युग की शुरुआत है। द न्यूयॉर्क टाइम्स (अमेरिका) ने हेडलाइन दी- India’s Daughters Bring Home Glory - A Moment That Redefines Cricket. रिपोर्ट में लिखा गया कि भारत की महिला टीम ने एक नयी पीढ़ी की लड़कियों को प्रेरित किया है जो अब बड़े सपने देखने से नहीं डरेंगी। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड (आस्ट्रेलिया) ने लिखा- यह सिर्फ़ एक खेल नहीं, बल्कि आंदोलन की शुरुआत है। भारत ने महिला क्रिकेट में नयी सनसनी पैदा की है। गल्फ न्यूज (दुबई) ने इस जीत को दक्षिण एशिया में महिला सशक्तिकरण की मिसाल कहा। भारत की लेडी ब्लूज की ऐतिहासिक यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भारत की बेटियों ने आज इतिहास रच दिया है। यह सिर्फ खेल की नहीं, महिला शक्ति की भी जीत है।हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा के शानदार प्रदर्शन ने भारत को वर्ल्ड कप की शिखर पर पहुंचाया।
फाइनल में बारिश की संभावना, अगर रिजर्व डे पर भी नहीं हुआ मैच तो किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानिए नियम एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में बारिश का खतरा मंडरा रहा है। खिताबी मुकाबला भारतीय महिला टीम और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच नवी मुंबई में खेला जायेगा। डीवाई पाटिल स्टेडियम में ही भारत ने सेमीफाइनल में आॅस्ट्रेलिया को हराया था। फाइनल को लेकर बुरी खबर ये हैं कि महाराष्ट्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, इसमें मुंबई और आसपास के शहरों में बारिश की संभावना जतायी गयी है। हालांकि आईसीसी ने फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा हुआ है। लेकिन अगर रिजर्व डे पर भी बारिश होती है और मैच नहीं हो पाता तो ट्रॉफी किसे दी जायेगी? जानिए आईसीसी का इस पर नियम क्या है? भारत ने डीवाई पाटिल स्टेडियम में ही आस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनायी है। 7 बार की विश्व चैंपियन आॅस्ट्रेलिया के सामने जेमिमा रोड्रिगेज नाबाद 127 रन बनाये थे, जिसके लिए उन्हें प्लेयर आॅफ द मैच चुना गया। साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनायी है। इतिहास में पहली बार हो रहा है ऐसा फाइनल इतना तय है कि इस बार हमें नयी चैंपियन टीम मिलेगी, क्योंकि भारत और साउथ अफ्रीका ने इससे पहले कभी वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीता। भारत तीसरी बार फाइनल में पहुंचा है जबकि साउथ अफ्रीका पहली बार फाइनल खेलेगा। इतिहास में पहली बार हो रहा है जब महिला वर्ल्ड कप फाइनल में आॅस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में से कोई टीम नहीं होगी। कैसा रहेगा नवी मुंबई के मौसम का मिजाज भारतीय महिला बनाम साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच वर्ल्ड कप फाइनल नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा। ये मुकाबला रविवार, 2 नवंबर को दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। एक्यूआवेदर के अनुसार, रविवार को मैच वाले दिन बारिश की संभावना 63 प्रतिशत है, शाम 4 से 7 बजे तक संभावना 50 प्रतिशत है। इसी स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच लीग स्टेज का मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था। अगर रविवार को मैच नहीं हुआ तो रिजर्व डे सोमवार, 3 नवंबर को तय है। फिर आगे का खेल सोमवार को खेला जाएगा, लेकिन इस दिन भी नवी मुंबई में बारिश की संभावना 55 प्रतिशत है। अगर दोनों दिन मैच नहीं हुआ और मैच रद्द हो गया तो नतीजा कैसे निकलेगा? किस टीम को चैंपियन और किसे रनर-अप बनाया जायेगा। अगर बारिश के कारण रद्द हुआ वर्ल्ड कप फाइनल तो...? रविवार को मैच पूरा नहीं हुआ तो या शुरू नहीं हो पाया तो सोमवार को रिजर्व डे पर वहीं से शुरू होगा, जहां रविवार को खत्म हुआ था। पहली कोशिश होगी कि मैच पूरा 50-50 ओवरों का हो, अगर दोनों दिन बारिश की वजह से मैच पूरा नहीं हो पाता तो भारतीय महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.