Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 43
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
झारखंड ने तमिलनाडु को हराया, लगातार छठी जीत
Published / 2025-12-06 20:44:08
झारखंड ने तमिलनाडु को हराया, लगातार छठी जीत

झारखंड का विजयी अभियान जारी, तमिलनाडु को हराकर लगाया जीत का सिक्सर एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। झारखंड ने अहमदाबाद में तमिलनाडु को 28 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपना अजेय क्रम जारी रखा, यह उनकी लगातार छठी जीत है। कुमार कुशाग्र के 48 गेंदों पर नाबाद 84 रन और विराट सिंह के 39 गेंदों पर 72 रन की मदद से झारखंड ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 207 रन का बड़ा स्कोर बनाया। यह दोनों खिलाड़ियों के बीच सिर्फ 10.4 ओवर में 120 रन की बड़ी पार्टनरशिप थी। यह तब हुआ जब ईशान किशन सिर्फ दो रन पर आउट हो गये थे। इसके बाद अनुकूल रॉय ने 16 गेंदों पर 25 रन बनाये और कुशाग्र के साथ मिलकर टीम को 200 रन के पार पहुंचाया। जवाब में तमिलनाडु को साई सुदर्शन (64) और तुषार रहेजा (27) ने पावरप्ले में 64 रन की तेज साझेदारी करके जबरदस्त शुरुआत दी, लेकिन तुषार रहेजा पावरप्ले के आखिरी ओवर में आउट हो गये। इससे तमिलनाडु की रफ्तार धीमी हो गयी क्योंकि बाल कृष्ण और अनुकूल ने बल्लेबाजों पर दबाव बनाया और रेगुलर विकेट लिये। उन्होंने रेगुलर विकेट गंवाये और 116 रन पर 1 विकेट से गिरकर 145 रन पर 5 विकेट हो गये और आखिर में 179 रन पर 7 विकेट पर आ गये।

डिसेबल्ड क्रिकेट के महिला खिलाड़ी रांची रेलवे स्टेशन से रवाना
Published / 2025-12-06 20:41:28
डिसेबल्ड क्रिकेट के महिला खिलाड़ी रांची रेलवे स्टेशन से रवाना

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। झारखंड टीम में चयनित डिसेबल्ड क्रिकेट के महिला खिलाड़ी रांची रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आफ इंडिया एवं उमंग फाउंडेशन द्वारा आयोजित डिसेबल्ड क्रिकेट वूमेन एस उमंग नेशनल ट्रॉफी  चैंपियनशिप का आयोजित भोपाल में दिनांक 8/12/2025 से 11/12/2025 तक। झारखंड की महिला टीम में  संजुक्ता एक्का (कप्तान) महिमा उरांव, निक्की कुमारी, पुष्पा मिंज, पूनम कुमारी, जय श्री कुमारी, सुनीता कुमारी, सरिता भूट कुमारी, प्रतिमा तिर्की, अनीता तिर्की, असुंता टोप्पो, तारामणि लकड़ा, शकुंतला लकड़ा, प्रेमलता सेन गुप्ता, सुष्मिता एक्का इत्यादि सम्मिलित है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जा रहे खिलाड़ियों का हौसला को बढ़ाने के लिए दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आफ इंडिया के अध्यक्ष मुकेश कंचन, पारा ओलंपिक एसोसिएशन आफ झारखंड के सचिव सरिता सिन्हा, समाजसेवी जग्गू सिंह जगदीश, दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आफ झारखंड के अध्यक्ष राहुल मेहता, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सनोज महतो, मुकेश कुमार, चंदन लोहरा, विजय कुमार एवं सम्मानित व्यक्ति उपस्थित थे। इन सभी ने  शुभ आशीर्वाद एवं जीत का अग्रिम बधाई दिया गया।

दक्षिण-अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेंगे हार्दिक
Published / 2025-12-03 21:04:51
दक्षिण-अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेंगे हार्दिक

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में लौटे हार्दिक, गिल शर्तों के साथ शामिल एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नौ दिसंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए बुधवार को भारतीय टीम घोषित हो गयी। इस 15 सदस्यीय टीम में शर्तों के साथ शुभमन गिल को भी जगह दी गयी है जो टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हो गये थे। हालांकि, बीसीसीआई ने बताया है कि गिल की उपलब्धता सीओई की फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर करेगी। यानी गिल तभी खेलेंगे जब उन्हें पूरी तरह फिट होने की मंजूरी मिलेगी। वहीं, हार्दिक पांड्या की भी टीम में वापसी हुई है जो एशिया कप फाइनल से पहले चोटिल हो गये थे। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फिलहाल तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। रांची में खेले गए पहले मैच में जीत के साथ भारतीय टीम ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। आज दोनों के बीच दूसरा मुकाबला रायपुर में खेला जा रहा है जबकि तीसरे मैच में दोनों टीमें विशाखापत्तनम में आमने-सामने होंगी। इसके बाद दोनों टीमें पांच मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलेंगी, जिसकी शुरूआत 9 दिसंबर से होगी। पहला मुकाबला कटक में खेला जायेगा, जबकि दूसरा मैच 11 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ में होगा। इस सीरीज के बाकी तीन मुकाबले क्रमश: 14 दिसंबर, 17 दिसंबर और 19 दिसंबर को धर्मशाला, लखनऊ और अहमदाबाद में खेले जायेंगे। टी-20 विश्व कप की तैयारियों के लिए अहम है यह सीरीज टी-20 विश्व कप 2026 की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज भारत के लिए अहम है। टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, जिसका आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होगा। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका पर जीत के साथ तैयारियां तेज करने उतरेगी। इस टीम में दोनों विकेटकीपर बल्लेबाजों को शामिल किया गया है, जिनमें जितेश शर्मा और संजू सैमसन शामिल हैं।  बुमराह की वापसी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टी-20 सीरीज में वापसी हुई है। इससे पहले उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते देखा गया था। उनके वर्कलोड को देखते हुए उन्हें तीन वनडे मैचों की सीरीज में आराम दिया गया। अब वह एक बार फिर मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। वहीं, चयनकर्ताओं ने टीम ने तेज गेंदबाजी के लिए बुमराह के साथ अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को शामिल किया है।

जूनियर महिला वर्ल्ड कप : भारत ने नामीबिया को 13-0 से हराया
Published / 2025-12-02 21:53:26
जूनियर महिला वर्ल्ड कप : भारत ने नामीबिया को 13-0 से हराया

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम ने पूल सी के अपने पहले मैच में नामीबिया को 13-0 से रौंद कर महिला एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप 2025 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। सेंट्रो डेपोटिर्वो डे हॉकी सेस्पेड एस्टाडियो नैशनल में खेले गये मुकाबले में भारतीय टीम के लिए कनिका सिवाच ने (12वें, 30वें, 45वें) मिनट और हिना बानो (35वें, 35वें, 45वें) मिनट में शानदार हैट्रिक लगाकर स्कोरिंग में सबसे आगे रहीं, जबकि साक्षी राणा ने (10वें, 23वें) मिनट में दो गोल किये।  भारत के शानदार प्रदर्शन में बिनिमा धन ने (14वें), सोनम ने (14वें), साक्षी शुक्ला ने (27वें), इशिका ने (36वें), और मनीषा ने (60वें) मिनट में एक-एक गोल किया। भारत ने शुरू में ही लय बना ली और विपक्षी टीम पर लगातार दबाव बनाये रखा। 10वें मिनट में सफलता मिली जब साक्षी राणा ने एक तेज रिवर्स फ्लिक से गोल किया। कनिका सिवाच ने जल्द ही एक जबरदस्त फिनिश के साथ अपना दूसरा गोल किया। इससे पहले बिनिमा धन और सोनम के तेज स्ट्राइक ने पहले क्वाटर्र के आखिर तक स्कोर 4-0 कर दिया।  दूसरे क्वार्टर में भी एकतरफा मुकाबला जारी रहा जब राणा ने अपना दूसरा गोल किया, और साक्षी शुक्ला ने पेनल्टी-कॉर्नर ड्रैगफ्लिक को गोल में बदला। सिवाच ने हाफ-टाइम से ठीक पहले एक और गोल करके बढ़त को 7-0 कर दिया। भारत ने तीसरे क्वाटर्र में भी उसी लय के साथ शुरुआत की। हिना बानो ने जल्दी-जल्दी दो गोल किए, जिसमें एक टॉप-कॉर्नर फिनिश भी शामिल था, इसके बाद इशिका ने एक रिबाउंड पर गोल करके स्कोर डबल-डिजिट तक पहुंचाया।  बानो ने पेनल्टी-कॉर्नर डिफ्लेक्शन से अपनी हैट्रिक पूरी की और सिवाच ने कुछ ही पल बाद अपनी हैट्रिक पूरी करके स्कोर को आखिरी क्वाटर्र में 12-0 कर दिया। कई रोटेशन के बावजूद, भारत का दबदबा बना रहा और मनीषा के आखिरी पेनल्टी-कॉर्नर पर किए गए गोल ने 13-0 की जीत पूरी की। भारतीय टीम बुधवार को अपने अगले ग्रुप-स्टेज मैच में जर्मनी भिड़ेगी।

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन स्मिथ के निधन से मातम
Published / 2025-12-02 20:55:57
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन स्मिथ के निधन से मातम

पूर्व क्रिकेटर की अचानक मौत से क्रिकेट जगत में पसरा मातम एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन स्मिथ का 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी मौत उनके अपार्टमेंट में हुई, हालांकि अभी मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। रॉबिन स्मिथ के परिवार ने उनकी मौत की खबर की पुष्टि की। वह 1992 वर्ल्ड कप की उपविजेता टीम का हिस्सा थे। इंग्लैंड क्रिकेट ने स्मिथ को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड में हर कोई रॉबिन स्मिथ के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी है। इंग्लैंड और हैम्पशायर के एक महान खिलाड़ी। रेस्ट इन पीस। इंग्लिश मीडिया के अनुसार रॉबिन स्मिथ की मौत उनके अपार्टमेंट में हुई। अभी जो खबर सामने आयी है, उसके अनुसार वह बीमार नहीं थे। उनकी अचानक हुई मौत से सभी हैरान और सदमे में हैं। अभी मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। रॉबिन स्मिथ ने 1988 से 1996 के बीच कुल 133 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले, जिनमें साढ़े 6 हजार से अधिक रन बनाये। वह एक बड़े बल्लेबाज माने जाते थे, जिन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 13 शतक और 43 अर्धशतक लगाये। रॉबिन स्मिथ ने इंग्लैंड के लिए 62 टेस्ट मैचों की 112 पारियों में 4236 रन बनाये। उनका टेस्ट में सर्वाधिक स्कोर 175 का था। टेस्ट में उन्होंने 9 शतक और 28 अर्धशतक जड़े। रॉबिन ने 71 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 2419 रन बनाये। इस फॉर्मेट में उन्होंने 4 शतक और 15 अर्धशतक लगाए। वनडे में रॉबिन स्मिथ का सर्वाधिक स्कोर 167 का है। उनके आंकड़े बताते हैं कि वह कितने महान बल्लेबाज थे।

सचिन से आगे निकले विराट, रांची बना गवाह
Published / 2025-11-30 21:19:45
सचिन से आगे निकले विराट, रांची बना गवाह

विराट कोहली ने Ranchi में तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, 52 वां शतक जड़कर रचा इतिहासएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज (30 नवंबर) रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में जारी है। मुकाबले में टॉस साउथ अफ्रीका ने जीता है और पहले गेंदबाजी चुनी है।विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्डभारत के लिए पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने की। इसके बाद विराट कोहली मैदान में आए और उन्होंने 102 गेंदों पर 103 रन बनाकर अपना शतक पूरा किया। विराट कोहली ने अपने करियर में वनडे क्रिकेट का 52 वां शतक लगाया है। वहीं ओवरऑल इंटरनेशनल क्रिकेट में यह उनका 83 वां शतक है। उन्होंने शतक पूरा करते ही सचिन तेंदुलकर का घर में खेलते हुए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सचिन तेंदुलकर ने 58 बार ऐसा किया था, वहीं कोहली ने शतक पूरा करते हुए 59वीं बार घरेलू वनडे में 50+ स्कोर बना लिया है।रांची वनडे में टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर यशस्वी जायसवाल (18) चौथे ओवर में नंद्रे बर्गर का शिकार बन गए। इसके बाद, कोहली और रोहित शर्मा (57) ने दूसरे विकेट के लिए 136 रनों की पार्टनरशिप की। रोहित 22 वें ओवर में लौटे। ऋतुराज गायकवाड़ (8) और वॉशिंगटन सुंदर (13) का बल्ला नहीं चला। कोहली ने 102 गेंदों में शतक पूरा किया। उन्होंने प्रीनेलान सुब्रायेन द्वारा डाले गए 39वें की तीसरी गेंद पर सेंचुरी कंप्लीट की। यह पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7000 वां शतक था। कोहली 120 गेंदों में 135 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे, जिसमें 11 चौके और सात छक्के शामिल हैं। उन्हें बर्गर ने 43वें ओवर में रिकेल्टन को कैच कराया। कोहली ने कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल के साथ पांचवें विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की।

बीआईटी क्रिकेट लीग : डिवाइन जीता, अवेंजर वारियर्स और यंग ग्लेडिएटर्स का मैच टाई
Published / 2025-11-29 18:53:29
बीआईटी क्रिकेट लीग : डिवाइन जीता, अवेंजर वारियर्स और यंग ग्लेडिएटर्स का मैच टाई

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। बी.आई.टी क्रिकेट लीग के आज के दिन ऐतिहासिक रहा। आज के दोनों मैच में बेहद ही रोमांचक रहा। पहला मुकाबला विक्ट्री टाइटन्स और डिवाइन स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया। शुभम के आतिशी पारी 65 रन के दम से डिवाइन की टीम ने 129 रनों का लक्ष्य दिया। आलोक रंजन ने 3 विकेट लिए। विक्ट्री टाइटन्स की टीम 98 रन ही बना सकी और मैच डिवाइन ने 30 रन से जीत लिया। शुभम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।दूसरा मुकाबला अवेंजर वारियर्स और यंग ग्लेडिएटर्स के बीच काफी रोमांचकारी रहा, जो बराबरी पर रहा। अवेंजर के अभिषेक ने तूफानी पारी खेलते हुए शानदार 80 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। टीम 138 के जवाब में उतरी यंग ग्लेडिएटर्स के कार्तिक महतो, बादल डॉ कादयान ने बेहतरीन बलेबाज़ी करते हुए मुकाबला बराबरी पर ला दिया। अविषेक के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

हमारी कप्तानी को नई धार देंगे रोहित, कोहली और जडेजा
Published / 2025-11-29 18:45:26
हमारी कप्तानी को नई धार देंगे रोहित, कोहली और जडेजा

कोहली, रोहित और जडेजा के होने से मुझे कप्तानी करने में मदद मिलेगी : राहुलटीम एबीएन, रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल ने कहा है कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा के होने से उन्हें कप्तानी करने में मदद मिलेगी। केएल राहुल ने अब तक 12 एकदिवासीय, तीन टेस्ट और एक टी-20 में भारतीय टीम की कप्तान की है। नियमित कप्तान शुभमन गिल के चोटिल होने पर उन्हें एक बार फिर यह जिम्मेदारी मिली है। राहुल स्वयं को एकदिवसीय प्रारूप में एक फिनिशर मानते हैं। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विजयी रन बनाए थे। इसके बाद फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी आखिर तक बल्लेबाजी की थी।

रांची में वनडे : दोनों टीमों ने जमकर बहाया पसीना
Published / 2025-11-28 21:46:11
रांची में वनडे : दोनों टीमों ने जमकर बहाया पसीना

रांची में भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे से पहले जोश चरम पर, दोनों टीमों ने बनाया जमकर पसीना टीम एबीएन, रांची। झारखंड के रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को होने वाले पहले वनडे मैच को लेकर पूरे शहर में उत्साह चरम पर है। वहीं दोनों टीमें रांची पहुंच चुकी हैं और मैच से पहले मैदान पर जमकर पसीना बहा रही हैं। जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास सत्र में आज भारतीय और दक्षिण अफ्रीकी टीमों ने जेएससीए स्टेडियम में हिस्सा लिया। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद अब फोकस सीमित ओवर के मुकाबलों पर होगा। टेस्ट टीम के बाद दोनों टीमों की वनडे स्क्वाड पहले ही घोषित की जा चुकी है। इस सीरीज में सबसे ज्यादा निगाहें टीम इंडिया के दो दिग्गजों विराट कोहली और रोहित शर्मा पर रहने वाली हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने हाल की आस्ट्रेलिया सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी की थी, लेकिन अब घरेलू परिस्थितियों में उनसे और अधिक उम्मीदें हैं। खास बात यह है कि कोहली के पास इस सीरीज में दो बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का भी शानदार मौका होगा।  साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोहली का दमदार वनडे रिकॉर्ड  विराट कोहली ने हमेशा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अब तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 31 वनडे मैच में 1504 रन और 65.39 का औसत के साथ जबरदस्त आंकड़े दर्ज किये हैं। इस लिस्ट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (2001 रन) हैं, जबकि कोहली दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। कोहली के पास आने वाले समय में सचिन के रिकॉर्ड के और करीब पहुंचने का सुनहरा मौका है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding