झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 पर कब्जा जमाया, फाइनल में कप्तान ईशान किशन का शानदार प्रदर्शनएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी 2025 जीत ली है। फाइनल में उसने हरियाणा को हराया। कप्तान ईशान किशन ने फाइनल में शानदार पारी खेली। दोनों ही टीम पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी। ईशान किशन को प्लेयर आफ द मैच चुना गया। जबकि अनुकूल रॉय को प्लेयर आफ द सीरीज का खिताब दिया गया। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला पुणे में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड की टीम ने 3 विकेट खोकर 262 रन बनाए। 263 रन के विशालकाय टारगेट के सामने हरियाणा के बल्लेबाजों ने संघर्ष तो किया, लेकिन पूरी टीम 193 रन बनाकर आउट हो गयी। झारखंड ने यह मैच 69 रन से जीत लिया। हालांकि पहले बल्लेबाजी करने उतरी झारखंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही।पहले ही ओवर में उसे झटका लगा। विराट सिंह महज दो रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन उसके बाद आये कुमार कुशाग्र ने अपने कप्तान ईशान किशान का भरपूर साथ दिया। दोनों ने हरियाणा के गेंदबाजों की बखियां उधेड़ दी। ईशान किशान ने शानदार शतक जमाया। ईशान किशन ने 101 रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 10 गगनचुंबी 6 लगाये।कुमार कुशाग्र ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की। हालांकि वो शतक से चूक गये। उन्होंने 81 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने कुल 5 छक्के लगाये। बाद में आये बल्लेबाज अनुकूल राय और रॉबिन मिंज ने भी आक्रामक पारी खेलते हुए झारखंड के स्कोर को 20 ओवर में 262 रन तक पहंचाया। अनुकूल ने 40 और मिंज ने 31 रन की पारी खेली।263 रन का पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही। पहले तीन विकेट बहुत जल्दी गिर गये। यशवंत दलाल और निशांत ने पारी को संभालने की कोशिश की। यशवंत ने अर्द्धशतक भी लगाया। लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाये पूरी टीम 18.3 ओवरों में 193 रन बनाकर आउट हो गयी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। विद्या विकास समिति झारखंड के तत्वावधान में आयोजित शिशु वर्ग एथलेटिक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर, लोहरदगा के कुल 49 भैया-बहन (छात्र)रामस्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर, रतनपुर (टुंडी), धनबाद झारखंड के लिए प्रस्थान कर गए।प्रतियोगिता में खिलाड़ी खो-खो, कबड्डी, गोला फेंक, लंबी कूद एवं ऊँची कूद जैसी खेल विधाओं में अपना कौशल दिखाएंगे। उनके साथ विद्यालय के संरक्षक आचार्य श्री रवि रंजन कुमार उपाध्याय, शिक्षिका सुश्री सुनीता कुमारी तथा निर्णायक के रूप में आचार्य महेंद्र कुमार मिश्रा भी छात्र-छात्राओं के साथ बस से रवाना हुए।प्रस्थान के अवसर पर उपस्थित अभिभावकों एवं माता-पिता ने बच्चों को विजय का आशीर्वाद दिया तथा प्रेरणादायक सुभाषित प्रदान किए। यह प्रतियोगिता 18 दिसंबर से 20 दिसंबर तक आयोजित होगी, जिसमें झारखंड प्रांत के विभिन्न सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के भैया-बहन भाग ले रहे हैं।खिलाड़ियों के प्रस्थान से पूर्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री सुरेश चंद्र पांडेय ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए बच्चों के सुरक्षित यात्रा के लिए भगवा ध्वज दिखाकर जय श्री राम जय हनुमान के उद्घोष के साथ बस को रवाना किया।
शुभमन गिल की सीधी गेंदों को न खेल पाने की कमजोरी चिंता का सबब : संजय बांगड़ एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने बुधवार को कहा कि सीधी गेंदों को नहीं खेल पाने की शुभमन गिल की कमजोरी चिंता का सबब है। गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 श्रृंखला के तीन मैचों में 32 रन ही बना सके हैं। जियोस्टार पर गेम प्लान कार्यक्रम में बांगड़ ने कहा कि आफ स्टम्प से बाहर जाती गेंदों पर गिल सहज लग रहे हैं लेकिन सीधी गेंदों को नहीं खेल पा रहे हैं। बांगड़ ने कहा कि शुरुआत में उसका फुटवर्क काफी सकारात्मक था लेकिन 28 से ज्यादा मैचों में अगर तीन या चार बाउंड्री निकाल दें तो सीधी गेंदों को वह नहीं खेल पा रहा है। सीधी गेंदों के सामने उसका स्ट्राइक रेट बहुत खराब है।उन्होंने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की तारीफ करते हुए कहा, वह काफी आक्रामक सोच के साथ खेलता है। उसमें गेंद को पीटने की क्षमता है, खासकर कवर्स के ऊपर से जो खास कौशल है। बांगड़ ने हार्दिक पंड्या के हरफनमौला योगदान की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, पंड्या के हरफनमौला प्रदर्शन से टीम को संतुलन मिलता है।
आइपीएल आक्शन : ये हैं आइपीएल इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले विदेशी खिलाड़ी एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अबु धाबी में आयोजित आईपीएल 2026 के मिनी आक्शन में कई खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला हुआ। इस नीलामी में कुल 359 खिलाड़ियों पर बोली लगनी है, लेकिन पहले ही सेट में आस्ट्रेलिया के स्टार आलराउंडर कैमरून ग्रीन ने इतिहास रच दिया। कैमरून ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी नीलामी में जैसे ही कैमरून ग्रीन का नाम आया, कई फ्रेंचाइजियों ने उनमें दिलचस्पी दिखायी। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच ग्रीन को लेकर जबरदस्त बिडिंग वॉर देखने को मिला। बोली लगातार बढ़ती चली गयी और आखिरकार कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25 करोड़ 20 लाख रुपये की भारी रकम खर्च कर ग्रीन को अपने खेमे में शामिल कर लिया। इसके साथ ही कैमरून ग्रीन आइपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गये। आइपीएल इतिहास में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी कैमरून ग्रीन - 25.20 करोड़ - केकेआर - 2026 मिचेल स्टार्क - 24.75 करोड़ - केकेआर - 2024 पैट कमिंस - 20.50 करोड़ - सनराइजर्स हैदराबाद - 2024 सैम कुरेन - 18.50 करोड़ - पंजाब किंग्स - 2023 क्रिस मॉरिस - 16.25 करोड़ - राजस्थान रॉयल्स - 2021 बेन स्टोक्स - 16.25 करोड़ - सीएसके - 2023 आइपीएल में कैमरून ग्रीन का प्रदर्शन कैमरून ग्रीन ने आईपीएल में अब तक 29 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 153.70 की स्ट्राइक रेट और 41.59 के शानदार औसत से 707 रन बनाये हैं। उनके नाम आईपीएल में 1 शतक और 2 अर्धशतक दर्ज हैं। बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी योगदान देने की क्षमता के चलते ग्रीन को आईपीएल के सबसे कीमती खिलाड़ियों में गिना जाता है। आईपीएल 2026 में अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी होंगी कि रिकॉर्ड कीमत पर खरीदे गये कैमरून ग्रीन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मैदान पर कितना बड़ा असर डाल पाते हैं। आइपीएल आक्शन: रोमांच और प्रतिस्पर्धा का मेगा फेस्ट हर साल होने वाला आइपीएल आक्शन खिलाड़ियों और टीमों के लिए रोमांचक होता है। विदेशी खिलाड़ियों की बड़ी बोली सिर्फ उनके टैलेंट के लिए नहीं, बल्कि उनकी टीम में संतुलन और फैन फॉलोइंग बढ़ाने के लिए भी होती है। भविष्य में और बड़े रिकॉर्ड देखने को मिल सकते हैं।
सचिन तेंदुलकर ने लियोनल मेसी को दिया स्पेशल गिफ्टसुनील छेत्री को मिली जर्सी; वानखेड़े में ऐतिहासिक पलएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। सचिन तेंदुलकर ने अपनी टीम इंडिया की जर्सी लियोनल मेसी को गिफ्ट दी। इसमें सचिन का ऑटोग्राफ था। मेसी और सचिन ने साथ में फोटो खिंचवाई। ये एक ऐतिहासिक पल है, अपने अपने खेलों के दिग्गज एक साथ एक मंच पर हैं। सचिन तेंदुलकर समेत कई बड़े सेलिब्रिटी वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद हैं। मेसी और तेंदुलकर मुलाकात करेंगे।
दूसरा मैच 10 विकेट से जीत भारतीय टीम ने भारत-नेपाल दिव्यांगजन टी-20 सीरीज पर किया कब्जा विकेटकीपर बल्लेबाज राहुल शर्मा बने मैन ऑफ द मैचएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत एवं नेपाल के बीच दिव्यांगजनों का 03 अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैच सीरिज- चैंपियन स्पिरिट कप के दूसरे मैच में 10 विकेट की शानदार जीत हासिल कर 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली। नेपाल ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए रमजान अली के 27 गेंदों में 43 रनों के बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 139 रन बनाए। भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम ने विकेटकीपर बल्लेबाज राहुल शर्मा के 53 गेंदों में 63 रन और कप्तान सूव्रो जोरदर के तबाड़तोड़ 55 रनों के बदौलत 140 रनों का लक्ष्य बिना कोई विकेट खोए 16.1 ओवरों में हासिल कर लिया। राहुल शर्मा शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुने गए। नेपाल की ओर से सुखलाल ने 22 और प्रिंस कुमार चौबे ने 17 रनों की उपयोगी पारी खेली। पहले मैच के मैन ऑफ द मैच साजिद तंबोली ने आज फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 3 विकेट लिया जबकि महनतेश को 2 और अकीब मलिक को एक विकेट प्राप्त हुआ। विदित हो कि उषा मार्टिन विश्वविद्यालय परिसर अनगड़ा स्थित अमिताभ चौधरी क्रिकेट स्टेडियम राँची में झारखण्ड डिसेबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा राउन्ड टेबल इंडिया झारखण्ड विकलांग जन फोरम, झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद, झारखण्ड सरकार, एनटीपीसी, पीएनबी, एचपी, सीएमपीडीआई, मेघा दूध, लीड्स, सेवा सदन कोडरमा, झारक्राफ्ट, आशा, मिशन ब्लू फाउंडेशन, लोक मंगलम सोसाइटी, टेन्डर हर्ट स्कूल, धुनकी, नव भारत जागृति केंद्र, केंपटी, जेनिथ सहित अन्य स्थानीय स्थानीय संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। झारखण्ड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने दिव्यांग खिलाड़ियों के सम्मान और हौसला अफजाई के लिए खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों के लिए रात्री भोज का आयोजन किया हैं। डीसीसीबीआई के अध्यक्ष मुकेश कंचन एवं झारखण्ड डिसेबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने इसे दिव्यांगजनों के समावेश की दिशा में अति मत्वपूर्ण कदम बताया। आज मैच का उद्घाटन डीसीसीबीआई के महासचिव हारून रशीद ने किया। मैच के दौरान राउन्ड टेबल इंडिया के राँची चैप्टर के अध्यक्ष आकाश खोसला, अभिजीत मोहंती (राउरकेला) -एरिया चेयर राउंड टेबल इंडिया, अमन चौर्दिया (नेशनल स्पोर्ट्स कन्वीनर) हैदराबाद, आदित्य खेमका, राहुल सिंघानिया, सनी केडिया, अंकित धंधारिया, दुर्गा मण्डल, प्रियंका घोष, लोक गायक मजबूल खान, राजेश मुंडा, कृष्णा यादव असिस्टेंट कमांडर बीएसएफ, रवि कुमार डे आदि की गरिमामय उपस्तिथि रही। उक्त जानकारी संगठ के अध्यक्ष राहुल मेहता ने दी।
पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी सह जेएसीए सचिव सौरभ तिवारी ने किया उद्घाटन साजिद तंबोली बने मैन आफ द मैच एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत एवं नेपाल के बीच दिव्यांगजनों का 03 अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैच सीरिज चैंपियन स्पिरिट कप के पहले मैच में भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम ने 88 रन से जीत हासिल कर श्रृंखला का शानदार आगाज किया। उषा मार्टिन विश्वविद्यालय परिसर अनगड़ा स्थित अमिताभ चौधरी क्रिकेट स्टेडियम रांची में झारखंड डिसेबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा राउंड टेबल इंडिया के सहयोग से आयोजित सीरीज का उद्घाटन पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी सह जेएससीए सचिव सौरभ तिवारी ने किया। उन्होंने कहा के उनके लिए इस मैच का गवाह बनना एक रोमांचकारी अनुभव है और वे दिव्यांगजनों के प्रतिभा से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने भारत और नेपाल दोनों टीम के खिलाड़ियों का हौसलावर्द्धन किया। उद्घाटन समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि उषा मार्टिन विश्वविद्यालय के प्रोवीसी प्रोफेसर मिलिंद, रजिस्ट्रार डॉक्टर शिव प्रताप वर्मा, सीओई डॉक्टर विनय सिंह, स्पोर्ट्स इंचार्ज तनीजर मुंडा, दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आफ इंडिया के सचिव हारुन रशीद, अध्यक्ष मुकेश कंचन, उपाध्यक्ष राहुल मेहता, झारखंड डिसेबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन की सचिव सरिता सिंह राउंड टेबल इंडिया के रांची चैप्टर के अध्यक्ष आकाश खोसला, जगदीश सिंह जग्गू, तनुश्री सरकार सहित टेंडर हर्ट विद्यालय एवं संत माइकल ब्लाइन्ड स्कूल की टीम उपस्थित थी।भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के कप्तान सूव्रो जोरदर ने टॉस जात कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाये। कप्तान सूव्रो जोरदर ने 57 गेंद पर 54 रन राहुल शर्मा ने 30 सैयद शाह अजीज और आकिब मलिक ने 25-25 रन का योगदान दिया। नेपाल के दीपक ने चार ओवरों में 25 रन देकर दो विकेट लिये। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम 77 रन पर आल आउट हो गयी। साजिद तंबोली और जितेंद्र बाग ने तीन-तीन विकेट लिये।मैच के आयोजन में अंपायर नागेंद्र सिंह राजपूत तथा अंकित, स्कोरर राशिद अली तथा कमेंटेटर मोबीन खान ने विशेष योगदान दिया। मैच के आयोजन में झारखंड डिसेबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन एवं राउंड टेबल इंडिया के टीम के साथ-साथ झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, झारखंड सरकार, एनटीपीसी, एचपी, सीएमपीडीआई, मेघा दूध, झारखंड विकलांग जन फोरम, लीड्स, सेवा सदन कोडरमा, झारक्राफ्ट, पीएनबी बैंक, आशा, मिशन ब्लू फाउंडेशन, लोक मंगलम सोसाइटी, टेंडर हर्ट स्कूल, धुनकी, सहित अन्य स्थानीय स्थानीय संस्थाओं ने विशेष सहयोग दिया।मौके पर जेडीसीए के उपाध्यक्ष पतरस तिर्की, अनुराधा मुंडा, पीयूष सरावगी, आदित्य, नीतीश जायसवाल, अर्पित जैन, अरिहंत सेठी, मोहित पोद्दार, गौरव अग्रवाल, बिपिन मुंडा, समाज सेवी मुन्ना प्रसाद, प्रियंका घोष, मुकेश कुमार पवन लकड़ा, ने अपनी गणमान्य उपस्थिति दर्ज की एवं आयोजन में सहयोग दिया। उक्त जानकारी अध्यक्ष राहुल मेहता (8084086182) ने दी।
पुलिस ने कार्यक्रम के मुख्य आयोजक को किया गिरफ्तार एबीएन सेंट्रल डेस्क। कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी के कार्यक्रम में नाराज फैंस ने जमकर तोड़फोड़ मचा दी। घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैंस की नाराजगी इस कदर हावी थी, उन्होंने पूरे स्टेडियम को तहस-नहस कर लिया। इस बीच कोलकाला पुलिस ने पहली कार्रवाई करते हुए कार्यक्रम के मुख्य आयोजक शतद्रु दत्त को गिरफ्तार कर लिया है। प्रसिद्ध फुटबॉलर मेसी के इवेंट में हुई अफरा-तफरी को लेकर कानून व्यवस्था के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) जावेद शमीम ने कहा कि अब स्थिति सामान्य है। दूसरा चरण जांच का है। एफआईआर दर्ज कर ली गयी है और मुख्य आयोजक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आयोजक वादा कर रहे हैं कि वे (टिकट शुल्क प्रशंसकों को) वापस कर देंगे। देखते हैं यह कैसे संभव होता है। घटना सॉल्ट लेक स्टेडियम तक ही सीमित रही: पुलिस जावेद शमीम ने आगे कहा कि शांति तत्काल बहाल करनी होगी। इसका ध्यान रखा गया है। यातायात सामान्य है। सभी लोग अपने-अपने घर लौट चुके हैं। घटना सॉल्ट लेक स्टेडियम तक ही सीमित है। यह एक बड़ी घटना है। हम इस मामले में सक्रिय हैं और यह सुनिश्चित करेंगे कि सॉल्ट लेक स्टेडियम में आज जो कुछ भी हुआ है, उसके लिए जो भी जिम्मेदार है, उसे दंडित किया जाए और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ हर तरह की कार्रवाई की जाये। घटना की जांच के लिए समिति की गठित पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार ने पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच का आश्वासन देते हुए कहा कि जो भी इस अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार पाया जायेगा, उसे बख्शा नहीं जायेगा। साथ ही उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि जिन दर्शकों ने टिकट खरीदे हैं, उन्हें उनकी पूरी राशि वापस मिलनी चाहिए।डीजीपी ने कहा कि प्रशंसकों में किसी तरह का गुस्सा या बेचैनी थी, क्योंकि उन्हें लग रहा था कि मेसी खेलने नहीं आ रहे हैं। जबकि कार्यक्रम की योजना यह थी कि वे यहां आयेंगे, दर्शकों का अभिवादन करेंगे, कुछ विशिष्ट लोगों से मिलेंगे और फिर चले जायेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने घटना के तुरंत बाद एक जांच कमेटी बना दी है जो सभी पहलुओं को देखेगी। डीजीपी ने कहा कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने कहा, जो भी इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी और किसी को बख्शा नहीं जायेगा।
टेस्ट क्रिकेट 2025: ये हैं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा साफ दिखाई दिया। इस साल भारत के टॉप-5 टेस्ट रन स्कोररों की सूची में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का शानदार संतुलन देखने को मिला, जिसमें शुभमन गिल सबसे ऊपर रहे। 2025 में टेस्ट क्रिकेट में भारत के टॉप-5 रन स्कोरर शुभमन गिल : मैच: 9, रन: 983, 100/50: 5/1 केएल राहुल : मैच: 10, रन: 813, 100/50: 3/3 रवींद्र जडेजा : मैच: 10, रन: 764, 100/50: 2/6 यशस्वी जायसवाल : मैच: 10, रन: 745, 100/50: 3/3 ऋषभ पंत : मैच: 7, रन: 629, 100/50: 2/4 भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 2025 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 9 मैचों में कुल 983 रन बनाये, जिसमें 5 शतक और 1 अर्धशतक शामिल रहा। गिल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 269 रन रहा, जो उनके करियर की सबसे यादगार पारियों में से एक माना जा रहा है। दूसरे स्थान पर रहे केएल राहुल ने 10 टेस्ट मैचों में 813 रन बनाये। उनके नाम 3 शतक और 3 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि उनका बेस्ट स्कोर 137 रन रहा। राहुल ने मुश्किल परिस्थितियों में टीम को कई बार संभाला। आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने बल्लेबाजी में भी बड़ा योगदान दिया। उन्होंने 10 मैचों में 764 रन बनाये, जिसमें 2 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 107 रन* रहा, जो उनकी नाबाद पारी की अहमियत दिखाता है। ऋषभ पंत ने सिर्फ 7 मैचों में 629 रन ठोक दिये, उनके नाम 2 शतक और 4 अर्धशतक रहे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 134 रन रहा। वहीं युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 10 टेस्ट में 745 रन बनाये, जिसमें 3 शतक और 3 अर्धशतक शामिल रहे। उनका बेस्ट स्कोर 175 रन रहा। इन आंकड़ों से साफ है कि 2025 टेस्ट क्रिकेट में भारत की बल्लेबाजी कितनी मजबूत रही, जहां अनुभव और युवा जोश दोनों ने मिलकर टीम को जीत दिलायी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.