Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

खेल समाचार

View All
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन स्मिथ के निधन से मातम
Published / 2025-12-02 20:55:57
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन स्मिथ के निधन से मातम

पूर्व क्रिकेटर की अचानक मौत से क्रिकेट जगत में पसरा मातम एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन स्मिथ का 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी मौत उनके अपार्टमेंट में हुई, हालांकि अभी मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। रॉबिन स्मिथ के परिवार ने उनकी मौत की खबर की पुष्टि की। वह 1992 वर्ल्ड कप की उपविजेता टीम का हिस्सा थे। इंग्लैंड क्रिकेट ने स्मिथ को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड में हर कोई रॉबिन स्मिथ के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी है। इंग्लैंड और हैम्पशायर के एक महान खिलाड़ी। रेस्ट इन पीस। इंग्लिश मीडिया के अनुसार रॉबिन स्मिथ की मौत उनके अपार्टमेंट में हुई। अभी जो खबर सामने आयी है, उसके अनुसार वह बीमार नहीं थे। उनकी अचानक हुई मौत से सभी हैरान और सदमे में हैं। अभी मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। रॉबिन स्मिथ ने 1988 से 1996 के बीच कुल 133 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले, जिनमें साढ़े 6 हजार से अधिक रन बनाये। वह एक बड़े बल्लेबाज माने जाते थे, जिन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 13 शतक और 43 अर्धशतक लगाये। रॉबिन स्मिथ ने इंग्लैंड के लिए 62 टेस्ट मैचों की 112 पारियों में 4236 रन बनाये। उनका टेस्ट में सर्वाधिक स्कोर 175 का था। टेस्ट में उन्होंने 9 शतक और 28 अर्धशतक जड़े। रॉबिन ने 71 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 2419 रन बनाये। इस फॉर्मेट में उन्होंने 4 शतक और 15 अर्धशतक लगाए। वनडे में रॉबिन स्मिथ का सर्वाधिक स्कोर 167 का है। उनके आंकड़े बताते हैं कि वह कितने महान बल्लेबाज थे।

सचिन से आगे निकले विराट, रांची बना गवाह
Published / 2025-11-30 21:19:45
सचिन से आगे निकले विराट, रांची बना गवाह

विराट कोहली ने Ranchi में तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, 52 वां शतक जड़कर रचा इतिहासएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज (30 नवंबर) रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में जारी है। मुकाबले में टॉस साउथ अफ्रीका ने जीता है और पहले गेंदबाजी चुनी है।विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्डभारत के लिए पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने की। इसके बाद विराट कोहली मैदान में आए और उन्होंने 102 गेंदों पर 103 रन बनाकर अपना शतक पूरा किया। विराट कोहली ने अपने करियर में वनडे क्रिकेट का 52 वां शतक लगाया है। वहीं ओवरऑल इंटरनेशनल क्रिकेट में यह उनका 83 वां शतक है। उन्होंने शतक पूरा करते ही सचिन तेंदुलकर का घर में खेलते हुए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सचिन तेंदुलकर ने 58 बार ऐसा किया था, वहीं कोहली ने शतक पूरा करते हुए 59वीं बार घरेलू वनडे में 50+ स्कोर बना लिया है।रांची वनडे में टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर यशस्वी जायसवाल (18) चौथे ओवर में नंद्रे बर्गर का शिकार बन गए। इसके बाद, कोहली और रोहित शर्मा (57) ने दूसरे विकेट के लिए 136 रनों की पार्टनरशिप की। रोहित 22 वें ओवर में लौटे। ऋतुराज गायकवाड़ (8) और वॉशिंगटन सुंदर (13) का बल्ला नहीं चला। कोहली ने 102 गेंदों में शतक पूरा किया। उन्होंने प्रीनेलान सुब्रायेन द्वारा डाले गए 39वें की तीसरी गेंद पर सेंचुरी कंप्लीट की। यह पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7000 वां शतक था। कोहली 120 गेंदों में 135 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे, जिसमें 11 चौके और सात छक्के शामिल हैं। उन्हें बर्गर ने 43वें ओवर में रिकेल्टन को कैच कराया। कोहली ने कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल के साथ पांचवें विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की।

बीआईटी क्रिकेट लीग : डिवाइन जीता, अवेंजर वारियर्स और यंग ग्लेडिएटर्स का मैच टाई
Published / 2025-11-29 18:53:29
बीआईटी क्रिकेट लीग : डिवाइन जीता, अवेंजर वारियर्स और यंग ग्लेडिएटर्स का मैच टाई

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। बी.आई.टी क्रिकेट लीग के आज के दिन ऐतिहासिक रहा। आज के दोनों मैच में बेहद ही रोमांचक रहा। पहला मुकाबला विक्ट्री टाइटन्स और डिवाइन स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया। शुभम के आतिशी पारी 65 रन के दम से डिवाइन की टीम ने 129 रनों का लक्ष्य दिया। आलोक रंजन ने 3 विकेट लिए। विक्ट्री टाइटन्स की टीम 98 रन ही बना सकी और मैच डिवाइन ने 30 रन से जीत लिया। शुभम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।दूसरा मुकाबला अवेंजर वारियर्स और यंग ग्लेडिएटर्स के बीच काफी रोमांचकारी रहा, जो बराबरी पर रहा। अवेंजर के अभिषेक ने तूफानी पारी खेलते हुए शानदार 80 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। टीम 138 के जवाब में उतरी यंग ग्लेडिएटर्स के कार्तिक महतो, बादल डॉ कादयान ने बेहतरीन बलेबाज़ी करते हुए मुकाबला बराबरी पर ला दिया। अविषेक के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

हमारी कप्तानी को नई धार देंगे रोहित, कोहली और जडेजा
Published / 2025-11-29 18:45:26
हमारी कप्तानी को नई धार देंगे रोहित, कोहली और जडेजा

कोहली, रोहित और जडेजा के होने से मुझे कप्तानी करने में मदद मिलेगी : राहुलटीम एबीएन, रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल ने कहा है कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा के होने से उन्हें कप्तानी करने में मदद मिलेगी। केएल राहुल ने अब तक 12 एकदिवासीय, तीन टेस्ट और एक टी-20 में भारतीय टीम की कप्तान की है। नियमित कप्तान शुभमन गिल के चोटिल होने पर उन्हें एक बार फिर यह जिम्मेदारी मिली है। राहुल स्वयं को एकदिवसीय प्रारूप में एक फिनिशर मानते हैं। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विजयी रन बनाए थे। इसके बाद फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी आखिर तक बल्लेबाजी की थी।

रांची में वनडे : दोनों टीमों ने जमकर बहाया पसीना
Published / 2025-11-28 21:46:11
रांची में वनडे : दोनों टीमों ने जमकर बहाया पसीना

रांची में भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे से पहले जोश चरम पर, दोनों टीमों ने बनाया जमकर पसीना टीम एबीएन, रांची। झारखंड के रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को होने वाले पहले वनडे मैच को लेकर पूरे शहर में उत्साह चरम पर है। वहीं दोनों टीमें रांची पहुंच चुकी हैं और मैच से पहले मैदान पर जमकर पसीना बहा रही हैं। जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास सत्र में आज भारतीय और दक्षिण अफ्रीकी टीमों ने जेएससीए स्टेडियम में हिस्सा लिया। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद अब फोकस सीमित ओवर के मुकाबलों पर होगा। टेस्ट टीम के बाद दोनों टीमों की वनडे स्क्वाड पहले ही घोषित की जा चुकी है। इस सीरीज में सबसे ज्यादा निगाहें टीम इंडिया के दो दिग्गजों विराट कोहली और रोहित शर्मा पर रहने वाली हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने हाल की आस्ट्रेलिया सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी की थी, लेकिन अब घरेलू परिस्थितियों में उनसे और अधिक उम्मीदें हैं। खास बात यह है कि कोहली के पास इस सीरीज में दो बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का भी शानदार मौका होगा।  साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोहली का दमदार वनडे रिकॉर्ड  विराट कोहली ने हमेशा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अब तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 31 वनडे मैच में 1504 रन और 65.39 का औसत के साथ जबरदस्त आंकड़े दर्ज किये हैं। इस लिस्ट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (2001 रन) हैं, जबकि कोहली दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। कोहली के पास आने वाले समय में सचिन के रिकॉर्ड के और करीब पहुंचने का सुनहरा मौका है।

रांची में वनडे : पंत-कोहली ने धोनी के साथ किया रात का भोजन
Published / 2025-11-28 20:02:31
रांची में वनडे : पंत-कोहली ने धोनी के साथ किया रात का भोजन

रांची में धोनी के घर पहुंचे कोहली और पंत टीम एबीएन, रांची। रांची में गुरुवार देर रात भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक दिल छू लेने वाला पल देखने को मिला। एक वायरल वीडियो में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने पुराने साथी और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को अपनी कार में ड्राइव करते हुए नजर आए। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर आया, यह मिनटों में वायरल हो गया और फैंस ने इसे री-यूनियन आफ द ईयर कहना शुरू कर दिया। अक्सर जब टीम इंडिया रांची में मैच खेलने आती है, तब क्रिकेटर धोनी के घर पहुंचते हैं, और यह परंपरा इस बार भी जिंदा रहा। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने रांची पहुंची है, और यह मुलाकात उसी दौरान हुई। विराट के अलावा कई और खिलाड़ी भी धोनी से मिलने उनके घर पहुंचे। इनमें ऋषभ पंत और ऋतुराज गायकवाड़ भी शामिल हैं।

जेएससीए में टीम इंडिया ने तेज की तैयाारी
Published / 2025-11-27 18:32:08
जेएससीए में टीम इंडिया ने तेज की तैयाारी

रांची में टीम इंडिया की तैयारी तेज, जेएससीए स्टेडियम में शुरू हुई प्रैक्टिसटीम एबीएन, रांची। रांची में 30 नवंबर को होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच को लेकर टीम इंडिया ने आज से अपनी तैयारी शुरू कर दी है, जो खिलाड़ी कल तक रांची पहुंच चुके थे, वहीं आज जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम परिसर में प्रैक्टिस में उतरे। बाकी खिलाड़ियों की टीम आज शाम रांची पहुंचेगी और वे कल से अपना अभ्यास शुरू करेंगे। आज हुए नेट सेशन में खिलाड़ियों ने फिटनेस से लेकर बैटिंग-बॉलिंग तक सभी पहलुओं पर जमकर पसीना बहाया। टीम के कप्तान रोहित शर्मा नेट्स में लंबे समय तक बल्लेबाजी करते दिखे। उनके सामने राज्य के तेज और स्पिन गेंदबाजों ने गेंदबाजी करायी, ताकि वे मैच के लिए अच्छी लय में आ सकें। रोहित ने नेट्स में ड्राइव, पुल और बैकफुट शॉट्स पर खासतौर पर फोकस किया।

30 नवंबर को रांची में इतने बजे शुरू मैच
Published / 2025-11-27 18:20:53
30 नवंबर को रांची में इतने बजे शुरू मैच

आधे घंटे पहले होगा टॉस, यहां देख सकते हैं लाइव टीम एबीएन, रांची। रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच होगा। इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। रात करीब दस बजे तक मैच खत्म हो जायेगा सीरीज में कुल मिलाकर तीन मुकाबले खेले जायेंगे। पहला मैच 30 नवंबर को रांची में खेला जायेगा। टीम के प्लेयर्स रांची पहुंचना शुरू हो गये हैं। विराट कोहली भी रांची पहुंच चुके हैं। पहला मैच रांची में है और इसके बाद दूसरे मुकाबले के लिए दोनों टीमें रायपुर के लिए रवाना हो जायेंगी। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जायेगा, जो 6 दिसंबर को होगा। सभी तीन मैच दोपहर में डेढ़ बजे से खेले जायेंगे। इससे आधे घंटे पहले यानी ठीक एक बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आयेंगे। मैच चूंकि 50 ओवर का होगा, इसलिए उम्मीद की जानी चाहिए कि रात करीब दस बजे तक मैच खत्म भी हो जायेगा। जियो-हॉटस्टार पर मैच को देखा जा सकता है भारत और साउथ अफ्रीका का पहला वनडे मुकाबला भारत में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जायेगा। दर्शक अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर आसानी से इस मैच को लाइव देख सकते हैं। जियो-हॉटस्टार पर मैच को देखा जा सकता है। टीवी पर इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जायेगा। डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री डिश वाले यूजर्स फ्री में मैच का आनंद उठा सकते हैं।

भारत और दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी
Published / 2025-11-26 23:06:06
भारत और दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी

IND vs SA वनडे सीरीज का शेड्यूलएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी। इसका पहला मैच रांची के JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 30 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरे मुकाबले के लिए टीम रायपुर रवाना होगी। जहां 3 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम दूसरा मैच होगा। इसके बाद तीसरा और अंतिम मैच 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम के सीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम खेला जाएगा।30 नवंबर 2025 पहला वनडे- भारत बनाम साउथ अफ्रीका, JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, रांची3 दिसंबर 2025 दूसरा वनडे- भारत बनाम साउथ अफ्रीका, शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर6 दिसंबर 2025 तीसरा वनडे – भारत बनाम साउथ अफ्रीका, एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनमवनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वाडकेएल राहुल (कप्तान, विकेट कीपर), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और ध्रुव जुरेल।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 126,864