एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। झारखंड की बालिका टीम ने काफी संघर्ष करते हुए इस बार फिर से पैरा थ्रो बॉल नेशनल फेडरेशन कप में अपना खेल का जलवा बिखरते हुए झारखंड के बालिका दिव्यांग खिलाड़ियों ने झारखंड को स्वर्ण पदक दिलाया। फाइनल में इनका मुकाबला राजस्थान के साथ हुआ है और झारखंड ने राजस्थान को 21-17 से पराजित किया। वहीं पुरुष वर्ग सेमीफाइनल में काफी टक्कर के बाद हार का सामना किया और फोर्थ पोजीशन से संतुष्ट रहना पड़ा। यह आयोजित पैरा थ्रो बॉल नेशनल फेडरेशन कप जो दिनांक 3 फरवरी से 5 फरवरी 2026 तक आयोजित हुआ। इस प्रतियोगिता में झारखंड में पुरुष वर्ग से (कप्तान) सनोज महतो, मुकेश कंचन, पवन लकड़ा, चंदन लोहरा, मुकेश कुमार, अंगद कुमार, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार मेहता एवं महिला वर्ग से महिमा उरांव (कप्तान) अनीता तिर्की, प्रतिमा तिर्की, पुष्पा मिंज, संजुक्ता एक्का, असुंता टोप्पो, सरिता भूट कुमारी, सुनीता कुमारी, शकुंतला कुमारी, जयश्री कुमारी, पूनम कुमारी, तारामणि लकड़ा सभी सम्मिलित हैं। पतरस तिर्की ने जीत की बधाई देते हुए कहा कि झारखंड के इन खिलाड़ियों का आर्थिक रूप से सहयोग बहुत जरूरी है। सरकार को आर्थिक रूप से मदद जरूर करना चाहिए, ताकि खिलाड़ी आगे भी अच्छा खेल का प्रदर्शन कर सके। इन खिलाडियों को पैरा थ्रो बॉल एसोसिएशन आफ झारखंड के सचिव, सरिता सिन्हा, राहुल मेहता, पतरस तिर्की, आनंद प्रसाद गोप जीत के लिए जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
टीम एबीएन, रांची। बीआईटी मेसरा लालपुर के तत्वावधान में चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता के रस्सा कसी मुकाबले का आज फाइनल मुकाबला खेला गया। लड़कियों के मुकाबला मैनेजमेंट वारियर्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते अपने प्रतिद्वंद्वी डार्क एक्लिप्स को हरा कर टग आॅफ वार की चैंपियन बनी। वहीं लड़को का मुकाबला बहुत ही रोमांचक रहा। डोमिनेटर ने टीम सिंबा को बहुत ही संघर्ष के बाद जीतकर फाइनल जीत लिया। चार दिनों तक चलने वाले औरोरा 26 में कल से पूरा प्रांगण विद्यार्थियों के द्वारा आयोजित कार्यक्रम से गुलजार होने जा रहा है। इसकी तैयारियां पूरी तरह से अपने परवान पर है औरोरा के संयोजक डॉ आशुतोष मिश्र ने बताया की खेल के अलावे भी बच्चों का हुनर का प्रदर्शन का यह अवसर को छात्रों के द्वारा आयोजित कर हम पढ़ाई के दौरान ही उनके कला को हम मंच प्रदान करते हैं। इस आयोजन में बच्चे अपने हाथों से पेंटिंग डांसिंग कबड्डी के अलावे बहुत प्रकार के झारखंड के खाद्य सामग्री का स्टॉल लगा कर प्रदर्शन करेंगे। कल से लड़को और लड़कियों के बीच कबड्डी लीग मैच की भी शुरुआत होनी है। आज फाइनल मुकाबले में विजेताओं को निदेशक डॉ विजय कुमार झा ने बधाई देते हुए उनके बेहतर भविष्य का आशीर्वाद दिया। आज मुख्य रूप से शामिल हुए डॉ संदीप नाथ शाहदेव, डॉ अनीश हैदर, डॉ प्रशांत, मयंक परासर, शांतनु सिन्हा, मनोज कुमार, पार्थो सारथी विष्णु, श्रावणी मुखोपाध्याय, अमृता प्रियम, ऐलिस टोप्पो, मिनी दुबे, सरिता तिग्गा सोनी कुमारी सहित काफी संख्या में छात्रों और शिक्षकों कर्मचारियों ने खेलने मैदान में उतरे प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया उद्घाटन वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे मौजूद एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क (रांची)। द रांची प्रेस क्लब की ओर से आयोजित मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का बुधवार को शुभारंभ हो गया। जेके इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी, अगरु, रातू में आयोजित मीडिया कप टूर्नामेंट का शुभारंभ राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पहले दिन टीम भैरवी ने टीम कारो को 18 रन से और टीम अमानत ने टीम अजय को सात विकेट से हराया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने खिलाड़ियों से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। राज्यपाल ने कहा कि मीडिया समाज का सजग प्रहरी है और इसे लोकतंत्र का चतुर्थ स्तंभ भी कहा जाता है। पत्रकारिता केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि जनचेतना को जागृत करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि मीडिया से जुड़े सभी साथी दिन-रात परिश्रम कर जनहित के विषयों को प्रमुखता से सामने लाने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं। मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट जैसे आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आपसी सौहार्द, समन्वय और आत्मीयता को प्रगाढ़ करने का माध्यम भी हैं राज्यपाल ने कहा कि क्रिकेट हमें धैर्य, रणनीति और सामूहिक प्रयास का महत्व सिखाता है। खेलों के विकास में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जब मीडिया किसी खिलाड़ी की उपलब्धि को प्रमुखता देता है, तो वह समाचार हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन जाता है और नयी प्रतिभाओं को पहचान मिलती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह टूर्नामेंट मीडिया जगत के साथियों के बीच सहयोग, भाईचारे और सकारात्मक संवाद को और सुदृढ़ करेगा। मौके पर उन्होंने हाल ही में सम्पन्न रांची प्रेस क्लब के चुनाव में निर्वाचित सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी समिति के सदस्यों को बधाई दी। मौके पर अदानी समूह के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट अफेयर्स) संजीव शेखर, टाटा समूह के प्रतिनिधि अमृतांशु, रांची प्रेस क्लब के पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों समेत बड़ी संख्या में जाने-माने पत्रकार मौजूद थे। आरपीसी मीडिया कप 2026 मैच - 1 : भैरवी बनाम कारो भैरवी - 160/2. ओवर - 13 विक्की पासवान - 117 *, पिंटू दुबे - 18, कुमार सौरव - 2/28 कारो - 142/5. ओवर - 13 अनस रहनुमा - 68*, कुमार सौरव - 28, राजू सिंह - 2/25, विक्की पासवान - 2/31 रिजल्ट - भैरवी 18 रन से जीता प्लेयर आफ द मैच - विक्की पासवान मैच - 2 : अजय बनाम अमानत अजय - 124/3. ओवर - 13 राकेश सिंह - 83*, पंकज सिंह - 22, बिपिन पांडेय - 3/30 अमानत - 126/3. ओवर - 10.3 शमीम राजा - 52, रियाज आलम - 41*, अमित कुमार झा - 2/33 रिजल्ट - अमानत 7 विकेट से जीता प्लेयर आफ द मैच - शमीम राजा
ये हैं टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में दो भारतीय एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कई दिग्गज बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से खास पहचान बनायी है। इस टूर्नामेंट में निरंतरता, बड़े मैचों में रन और दबाव में प्रदर्शन—इन सबका सही मेल देखने को मिलता है। आइये जानते हैं टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में। 1. विराट कोहली (भारत) : 1,292 रन भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। मैच: 35, कुल रन: 1,292, अर्धशतक: 15 विराट ने बड़े मुकाबलों में बार-बार टीम को संभाला है और उनका औसत व निरंतरता उन्हें इस सूची में शीर्ष पर रखती है। 2. रोहित शर्मा (भारत) : 1,220 रन पूर्व भारतीय ओपनर रोहित शर्मा इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। मैच: 47, कुल रन: 1,220, अर्धशतक: 12 रोहित ने कई टी-20 वर्ल्ड कप संस्करणों में भारत को शानदार शुरुआत दिलायी है। 3. महेला जयवर्धने (श्रीलंका) : 1,016 रन श्रीलंका के महान बल्लेबाज महेला जयवर्धने तीसरे स्थान पर हैं। मैच: 31, कुल रन: 1,016, अर्धशतक: 6, शतक: 1 टी-20 क्रिकेट में क्लास और निरंतरता का बेहतरीन उदाहरण रहे जयवर्धने। 4. जोस बटलर (इंग्लैंड) : 1,013 रन इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर चौथे नंबर पर हैं। मैच: 35, कुल रन: 1,013, अर्धशतक: 5, शतक: 1 बटलर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से किसी भी मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं। 5. डेविड वॉर्नर (आस्ट्रेलिया) : 984 रन पूर्व आस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। मैच: 41, कुल रन: 984, अर्धशतक: 8 वॉर्नर लंबे समय तक टी-20 वर्ल्ड कप में आस्ट्रेलिया के लिए रन मशीन साबित हुए।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। बीआईटी मेसरा लालपुर यूनिट के तत्वावधान में चार दिवसीय खेल महोत्सव का आज शुभारंभ केंद्र के निदेशक डॉ विजय कुमार झा ने फीता काटकर किया। आज रस्साकस्सी मुकाबला में लड़कियों की टीम ने अपने मुकाबले जीते। लड़कियों की टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। कल लड़कों और लड़कियों का सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जायेगा। टग आफ वार के इस बहुत ही रोमांचक मुकाबले में लड़कियों ने दमदार प्रर्दशन किया। जोया, अनुष्का, स्वाति, पलक राज ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। लड़कों का मुकाबला भी बहुत ही शानदार रहा। अमृतेश, अक्षत नवनीत, धीरज ऋषि बेहतरीन प्रदर्शन किया और टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया। आज टग आफ वार की शुरुआत करते हुए डॉ विजय कुमार झा ने सभीप्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युवाओं में खेल के प्रति निष्क्रिय होना उनके शरीर को प्रभावित कर रहा है। इसी उद्देश्य को रखते हुए संस्थान ने टग आफ वार कबड्डी जैसे खेलों को शामिल कर विद्यार्थियों में ताकत और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने सभी खेलाडियो को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित किया। खेल संयोजक डॉ संदीप नाथ शाहदेव ने चार दिनों तक खेलो छात्रों खेलो के इस आयोजन में शामिल सभी खेलाडियो को शुभकामनाएं दी। आज के उद्घाटन समारोह में डॉ जी पी मिश्रा, डॉ प्रणव कुमार डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव, श्री नरेन्द्र कुमार, मनोज कुमार डॉ आशुतोष मिश्रा, डॉ उमेश डॉ प्रशांत श्रीमती अमृता प्रियम सहित काफी संख्या में शिक्षक, छात्र और कर्मचारियों शामिल हुए।
खेल के मैदान में जीत से ज्यादा हार से सीख मिलती है : देवेन्द्र नाथ महतोएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पांच परगना क्षेत्र के सुप्रसिद्ध फुटबॉल खेल प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 2 फरवरी 2026 को लगातार 55 वर्ष आयोजन धूम धाम से संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया। मौके पर जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर फाइनल विजेता टीम मुंडा ब्रदर्स को प्राथम पुरूस्कार एक लाख चालीस हजार रुपये और ट्रॉफी पुरस्कृत किया। उप विजेता टीम एमके ब्रदर्स टाटीसिल्वे टीम को विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सीआईडी आॅफिसर सष्टि रंजन महतो और स्वामी सत्यनारायण महतो द्वारा द्वितीय पुरस्कार एक लाख रुपये एवं ट्रॉफी पुरस्कृत किया गया।बुंडू टाइगर टीम को तीसरा एवं एफसी लाली को चौथा पुरस्कार तीस हजार रुपया पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर टुसू चौड़ल प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर पांच परगना क्षेत्र के सैंकड़ों लोग उपस्थित हुए। मौके पर गलऊ मुखिया सावना महली, स्वामी सुरिन महतो, रंजीत महतो, किरीटी महतो, धनेश्वर अहीर के अलावा अन्य गणमान्य सम्मानित अतिथि शामिल हुए।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इस बार झारखंड के दिव्यांग खिलाड़ी झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। राजस्थान में आयोजित पैरा थ्रो बॉल नेशनल फेडरेशन कप (3 से 5 फरवरी 2026 तक) आयोजित हो रहा है। जिसे लेकर आज रांची रेलवे स्टेशन से रवाना हुए। इस शुभ मौके पर विभिन्न खेल प्रेमी एवं गणमान्य उपस्थित थे। दिव्यांग खिलाड़ियों को अग्रिम बधाई देते हुए उन्हें रवाना किया गया। इस प्रतियोगिता में झारखंड में पुरुष वर्ग से (कप्तान) सनोज महतो, मुकेश कंचन, पवन लकड़ा, चंदन लोहरा, मुकेश कुमार, अंगद कुमार, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार मेहता एवं महिला वर्ग से महिमा उरांव (कप्तान) अनीता तिर्की, प्रतिमा तिर्की, पुष्पा मिंज, संजुक्ता एक्का, असुंता टोप्पो, सरिता भूट कुमारी, सुनीता कुमारी, शकुंतला कुमारी, जयश्री कुमारी, पूनम कुमारी, तारामणि लकड़ा सभी सम्मिलित हैं। इसी प्रकार से पतरस तिर्की ने कहा कि झारखंड के इन खिलाड़ियों का आर्थिक रूप से सहयोग बहुत जरूरी है सरकार को आर्थिक रूप से मदद जरूर करना चाहिए ताकि खिलाड़ी आगे भी अच्छा खेल का प्रदर्शन कर सके। इन खिलाडियों को पैरा थ्रो बॉल एसोसिएशन आॅफ झारखंड के सचिव, सरिता सिन्हा, राहुल मेहता, पतरस तिर्की, आनंद प्रसाद गोप जीत के लिए अग्रिम सुभकामनाये दिये।
कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना ने जीता 25 करोड़ का मैच आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में आर्यना सबालेंका को हराया एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। मेलबर्न में खेले गये आॅस्ट्रेलियन ओपन 2026 के महिला सिंगल्स फाइनल में कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना ने वर्ल्ड नंबर 1 आर्यना सबालेंका को रोमांचक मुकाबले में हराकर अपना पहला आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीत लिया। यह मैच रॉड लेवर एरिना में खेला गया, जहां दोनों खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में रयबाकिना की शानदार वापसी ने उन्हें विजेता बनाया। इसी के साथ उन्हें एक बड़ी प्राइज मनी मिली। इस मैच ने 2023 आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल की याद ताजा कर दी, जहां सबालेंका ने रायबाकिना को हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। अब रायबाकिना ने बदला चुकता कर लिया और अपनी दूसरी ग्रैंड स्लैम जीत दर्ज की। इस मैच में एलेना रायबाकिना ने आर्यना सबालेंका को 6-4, 4-6, 6-4 से हराया। बता दें, एलेना रायबाकिना ने पूरे टूर्नामेंट में अपना पहला सेट ही ड्रॉप किया था, जो इस फाइनल में आया। इसके बावजूद वह जीत हासिल करने में कायमाब रहीं। सबालेंका जो पिछले दो सालों में यहां दो बार चैंपियन रह चुकी हैं, इस बार ट्रिपल क्राउन हासिल नहीं कर सकीं।
एमएस धोनी को झारखंड पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बनाने की तैयारी CM सोरेन से मुलाकात के क्या हैं मायनेएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और झारखंड के गौरव महेंद्र सिंह धोनी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विधायक कल्पना सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात को झारखंड में पर्यटन और खेल विकास के लिहाज से अहम माना जा रहा है।सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बनाने पर गंभीरता से विचार कर रही है।मुलाकात के दौरान राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने, खेलों के आधारभूत ढांचे को सशक्त बनाने और युवाओं को खेलों से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। झारखंड सरकार पिछले कुछ समय से धोनी के अनुभव और उनकी वैश्विक पहचान का उपयोग राज्य के खेल और पर्यटन विकास में करने की योजना पर काम कर रही है। माना जा रहा है कि धोनी जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी के जुड़ने से राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिलेगी।जानकारी के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अचानक मिलने पहुंचे, जिससे प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मुलाकात की तस्वीर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा माही से अचानक मिलन हुआ। तस्वीर में मुख्यमंत्री, विधायक कल्पना सोरेन और महेंद्र सिंह धोनी एक साथ नजर आ रहे हैं।हालांकि, इस मुलाकात के पीछे की आधिकारिक वजह फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि नए वर्ष के अवसर पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। साथ ही यह मुलाकात झारखंड में खेल और पर्यटन को नई दिशा देने की संभावनाओं से भी जुड़ी मानी जा रही है।गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच की बैठक के दौरान भी महेंद्र सिंह धोनी का उल्लेख किया था। उन्होंने धोनी को झारखंड की स्पोर्टिंग लीगेसी का प्रतीक बताते हुए कहा था कि उनके सहयोग से राज्य में विश्वस्तरीय खेल अकादमियों के विकास की दिशा में ठोस कदम उठाये जा सकते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.