Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 11
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
टी-20 वर्ल्ड कप : भारत-पाक मैच पर बारिश का खतरा!
Published / 2026-02-14 22:10:37
टी-20 वर्ल्ड कप : भारत-पाक मैच पर बारिश का खतरा!

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क (कोलंबो)। हफ़्तों की बैक-चैनल डिप्लोमेसी, रात भर चली बातचीत, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन के इशारे और सरकारी दखल के बाद भी, इंडिया-पाकिस्तान के इस बहुचर्चित मैच के वैसे भी कोई खास इवेंट न होने का खतरा है। जैसा कि 10 फरवरी की आधी रात को हुए समझौते से पहले होने का खतरा था। हालांकि, इस बार रुकावट पॉलिटिक्स नहीं, बल्कि मौसम है। नॉर्थ-ईस्ट-मॉनसून का देर से आना, जिससे रविवार रात के मैच विंडो के दौरान कोलंबो में बारिश होने का अनुमान है। यह रिपोर्ट फाइल करते समय, कोलंबो उदास था और अनुमान बताते हैं कि अगले 24 घंटों में उदासी और बढ़ेगी। इस बड़े मैच के लिए 16,000 भारतीय फैंस के आने की उम्मीद है, साथ ही 28,000 कैपेसिटी वाले आर। प्रेमदासा स्टेडियम में आने वाले पाकिस्तानी और लोकल फैंस के लिए भी उम्मीद है- क्रिकेट की दुनिया भर से लाखों लोग इसे देख रहे हैं।

लोहरदगा : क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर धीरज साहू ने जताया आभार
Published / 2026-02-14 22:09:59
लोहरदगा : क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर धीरज साहू ने जताया आभार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर लोहरदगा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने सभी सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सामूहिक प्रयास, समर्पण और खेल के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। अपने संदेश में श्री साहू ने कहा कि लोहरदगा क्रिकेट एसोसिएशन के सभी सदस्यों, बलदेव साहू मेमोरियल समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों, तथा प्रेस एवं मीडिया बंधुओं के अमूल्य सहयोग और समर्थन से ही यह भव्य टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। उन्होंने कहा कि आयोजन की सफलता किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरी टीम की मेहनत और समन्वय का परिणाम है। उन्होंने विशेष रूप से क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि सभी ने खेल भावना को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने, व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने तथा प्रतियोगिता को अनुशासित और पारदर्शी तरीके से संचालित करने में एसोसिएशन के पदाधिकारियों का योगदान सराहनीय रहा। बलदेव साहू मेमोरियल समिति के सदस्यों की प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि समिति ने आयोजन की हर छोटी-बड़ी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से निभाया। मैदान की तैयारियों से लेकर अतिथियों के स्वागत, खिलाड़ियों की सुविधाओं और दर्शकों की व्यवस्था तक हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया गया, जिसके कारण कार्यक्रम को व्यापक सराहना मिली। श्री साहू ने प्रेस एवं मीडिया के प्रतिनिधियों के प्रति भी आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मीडिया ने टूर्नामेंट की खबरों और गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाकर इस आयोजन को विशेष पहचान दिलायी। सकारात्मक कवरेज से खिलाड़ियों और आयोजकों का मनोबल बढ़ा तथा जिले में खेल के प्रति नयी ऊर्जा का संचार हुआ। अंत में उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी सभी का इसी प्रकार सहयोग और स्नेह मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि लोहरदगा में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए ऐसे आयोजन निरंतर होते रहेंगे। खेल के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करना ही इस टूर्नामें का मुख्य उद्देश्य रहा है, जिसे सभी के सहयोग से सफलतापूर्वक साकार किया गया।

बीआईटी मेसरा और उषा मार्टिन के बीच फाइनल कल
Published / 2026-02-14 21:44:59
बीआईटी मेसरा और उषा मार्टिन के बीच फाइनल कल

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। 33वीं चेतन देवराज स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट बीआईटी के ओवल मैदान मे सेमीफाइनल मुकाबले खेले गये पहले मुकाबले में बीआईटी मेसरा और बुरला कॉलेज के बीच खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए बुर्ला की टीम ने 103 रन बनाकर आउट हो गयी। जवाब में उतरी मेसरा की टीम ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर फाइनल में अपना स्थान बना लिया। मेसरा के रोहित सिंह ने 16 रन देकर 4 विकेट लिये। दूसरा सेमीफाइनल मैच सरला बिरला यूनिवर्सिटी को उषा मार्टिन ने हरा कर पूरे प्रतियोगिता में सरला बिरला की पहली पराजय उसे प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। कल बीआईटी मेसरा और उषा मार्टिन के बीच फाइनल मुकाबला खेला जायेगा।

बीआईटी मेसरा के चेतन देवराज स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए कई मैच
Published / 2026-02-13 20:01:17
बीआईटी मेसरा के चेतन देवराज स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए कई मैच

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। बीआईटी मेसरा के तत्वावधान में आयोजित चेतन देवराज स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट के आज तीन मुकाबले खेले गए जिसमे  लॉ कॉलेज और उषा मार्टिन के बीच खेला गया जिसमें उषा मार्टिन ने 151रन बनाए उसके जवाब में उतरी लॉ कॉलेज की टीम महज 66 रन ही बना सकी।दूसरा मुकाबला सरला बिरला और बी आई टी देवघर के बीच खेला गया सरल बिरला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 277 रनों का पहाड़ खड़ा किया, जिसमें प्रियांशु ने शानदार 98 रन बनाए और टूर्नामेंट के पहले शतक से चूक गए। जवाब में उतरी देवघर ने155 रन ही बना सकी और मैच हार गई। बी आई टी मेसरा और बी आई टी लालपुर के बीच काफी बेहतरीन मुकाबला देखा गया।मेसरा के अक्षत गुप्ता ने शानदार 53 रनों की पारी खेलते हुए टीम को सम्मान जनक स्कोर तक ले गए मेसरा की टीम ने 159 का लक्ष्य बी आई टी लालपुर को दिया लेकिन साध्य अग्रवाल 46 रन बनाकर भी अपनी टीम को जीत दिलाने में असफल रहे। मेसरा ने मुकाबला 35 रनों से जीत लिया।

लोहरदगा के क्रिकेट में भाग लेने सहवाग पहुंचे रांची
Published / 2026-02-12 23:47:10
लोहरदगा के क्रिकेट में भाग लेने सहवाग पहुंचे रांची

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में शामिल होने को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग गुरुवार को रांची पहुँचे। रांची एयरपोर्ट पर लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू और उनके सुपुत्र हर्षित साहू ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि वीरेंद्र सहवाग जैसे महान क्रिकेटर का लोहरदगा आगमन पूरे जिले के लिए गर्व और उत्साह का विषय है। उन्होंने कहा, हम लोहरदगा की जनता की ओर से वीरेंद्र सहवाग जी का हार्दिक स्वागत करते हैं। जिले के क्रिकेट प्रेमी और युवा खिलाड़ी उन्हें देखने और उनसे प्रेरणा लेने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।उन्होंने आगे कहा कि बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण और स्थानीय प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी खेल प्रतिभा को निखार सकें। ऐसे आयोजन में देश के दिग्गज खिलाड़ियों की उपस्थिति युवाओं का मनोबल बढ़ाने का काम करती है।समापन समारोह 13 फरवरी को लोहरदगा में आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों के शामिल होने की संभावना है। सहवाग के आगमन से जिले में उत्सव जैसा माहौल है। स्थानीय लोगों और क्रिकेट प्रशंसकों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने समारोह की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं और भव्य समापन की उम्मीद जताई जा रही है।

बीआईटी मेसरा में 33वीं चेतन देवराज ईस्ट जोन इंटर तकनीकी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
Published / 2026-02-11 21:18:20
बीआईटी मेसरा में 33वीं चेतन देवराज ईस्ट जोन इंटर तकनीकी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। 33वीं चेतन देवराज ईस्ट जोन इंटर तकनीकी क्रिकेट टूर्नामेंट 26 बीआईटी मेसरा में आज से शुभारंभ हो गया। इस टूर्नामेंट का शुभारंभ बीआईटी के शिक्षकों के मामलों के डीन सह कार्यकारी कुलपति डॉक्टर अशोक शरण और पूर्व रणजी ट्रॉफी खेलाड़ी अनवर मुस्तफा ने संयुक्त रूप से बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर की। इस टूर्नामेंट में शामिल खिलाड़ियों को अपने संबोधन में डॉ शरण ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी खेल की छाप छोड़ने और यादगार बनाने के लिए उत्साहित किया। छात्र मामलों के डीन डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने सभी टीमो के खेलाडियो को अनुशासन और खेल भावना से खेलने और बेहतरीन प्रदर्शन करने की बातें रखी।  आयोजन समिति के सचिव डॉ महेंद्र कुमार ने इस चेतन देवराज स्मारक क्रिकेट के इतिहास और इसके आयोजन पर प्रकाश डाला और खिलाड़ियों को इसके ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया राज्य के सबसे पुराने क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन पर सभी अतिथियों और खिलाड़ियों को इसमे शामिल होने पर बधाई दी। मौके पर डॉ गौतम सांडिल्य, डॉ संदीप शाहदेव, राणा मिश्रा, डॉ पार्थो पॉल, डॉ महेंद्र कुमार, डॉ चंचल मिश्र, नरेन्द्र कुमार, राम महल, दुर्गा, अशोक कुमार, डॉ राजेश, विस्वजीत महतो, मुकेश कुमार सहित भारी संख्या में शिक्षकों और छात्रों ने इस उद्धाटन समारोह में शामिल रहे। आज पहला मुकाबला बी आई टी मेसरा और बी आई टी देवघर के बीच खेला गया, जिसमें मेसरा ने देवघर को हराया। दूसरा मुकाबला वाईबीएन ने सेंट्रल लॉ यूनिवर्सिटी को सरल बिरला ने लालपुर को हराया।

पाकिस्तान की मैच बहिष्कार की हवा निकली!
Published / 2026-02-09 23:10:32
पाकिस्तान की मैच बहिष्कार की हवा निकली!

पाकिस्तान की मैच बहिष्कार की हवा निकली!पाकिस्तान की नई चाल, भारत से खेलने के लिए अब शर्तों की ढाल लेकर आयाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर छाया सस्पेंस अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। जिस मैच को लेकर बहिष्कार की बात सामने आई थी, उसी पर अब यू-टर्न की खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) भारत के खिलाफ खेलने को तैयार है, लेकिन उसने आईसीसी के सामने तीन अहम शर्तें रख दी हैं। लाहौर में रविवार, 8 फरवरी को पीसीबी और आईसीसी के बीच हाई-लेवल बैठक हुई। यह बातचीत ऐसे समय में हुई जब ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों की भिड़ंत में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। आईसीसी चाहता है कि दुनिया के सबसे हाई-वोल्टेज और कमाई वाले मुकाबले पर किसी तरह का खतरा न रहे।क्या हैं पाकिस्तान की तीन मांगें?क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर पाकिस्तान को अपना बहिष्कार वापस लेना है तो उसे कुछ गारंटी चाहिए। पीसीबी ने कथित तौर पर ये तीन शर्तें रखी हैं:आईसीसी रेवेन्यू में बड़ा हिस्साभारत के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट की बहाली हैंडशेक प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू करनाइन मांगों ने साफ कर दिया है कि मामला सिर्फ एक मैच का नहीं, बल्कि लंबे समय के रिश्तों और आर्थिक हिस्सेदारी का भी है। हालांकि, पाकिस्तान की इन मांगों का कोई मतलब नहीं बनता, क्योंकि भारत लंबे समय से पाकिस्तान से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलता। जहां तक आईसीसी रेवेन्यू में बड़े हिस्से की बात है तो यह तभी संभव है जब आप आईसीसी को उतना रेवेन्यू जनरेट करके दें। भारत क्रिकेट का बड़ा मार्केट है। पाकिस्तान क्रिकेट के बिग थ्री में भी नहीं आता है।

रांची : गंगा और भैरवी मीडिया को के क्वार्टरफाइनल में
Published / 2026-02-08 19:52:48
रांची : गंगा और भैरवी मीडिया को के क्वार्टरफाइनल में

आर पी सी मीडिया कप 2026: गंगा और भैरवी का दमदार प्रदर्शन, जीत के साथ दोनों टीमें क्वार्टरफाइनल मेंटीम एबीएन, रांची। रांची स्थित जे के क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेले जा रहे आरपीसी मीडिया कप 2026 में प्रतियोगिता ने अब रोमांचक मोड़ ले लिया है। टूर्नामेंट के मुकाबले दिन-ब-दिन और अधिक प्रतिस्पर्धी होते जा रहे हैं। इसी क्रम में खेले गए पहले और दूसरे मैच में गंगा और भैरवी की टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की कर ली।पहला मैच: अजय बनाम गंगादिन का पहला मुकाबला अजय और गंगा के बीच खेला गया। टॉस के बाद अजय की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए। अजय की ओर से राकेश सिंह ने 31 रनों की उपयोगी पारी खेली, जबकि सूरज प्रकाश ने 22 और तारकेश्वर महतो ने 21 रन का योगदान दिया। हालांकि मध्यक्रम से अपेक्षित बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी, जिससे टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में असफल रही।गंगा की ओर से गेंदबाजी में समीर सृजन ने किफायती प्रदर्शन करते हुए 1 विकेट के बदले 17 रन दिए, जबकि संतोष सिंह ने 1/20 का आंकड़ा दर्ज किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गंगा की टीम ने शानदार और आक्रामक बल्लेबाजी का परिचय दिया। गंगा ने 12.5 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर 116 रन बनाते हुए मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। ओम प्रकाश झा ने 34 रन बनाए, वहीं संतोष कुमार सिंह ने 29 रनों की सधी हुई पारी खेली। संतोष कुमार सिंह को उनके हरफनमौला योगदान के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।दूसरा मैच: कोनार बनाम भैरवीदिन का दूसरा मुकाबला कोनार और भैरवी के बीच खेला गया, जिसमें दर्शकों को बल्लेबाजों का शानदार खेल देखने को मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोनार की टीम ने 16 ओवर में 141 रन बनाए, लेकिन पूरी टीम ऑलआउट हो गई।कोनार की ओर से सुशील सिंह ने 48 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि राकेश कुमार ने 17 रन जोड़े। भैरवी की गेंदबाजी में विक्की कुमार पासवान ने घातक प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट 23 रन देकर झटके, वहीं संजय सिंह ने 2/34 विकेट हासिल किए।जवाब में भैरवी की टीम ने लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल कर लिया। भैरवी ने 15.3 ओवर में सिर्फ 1 विकेट खोकर 142 रन बनाते हुए मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया। नवल किशोर ने नाबाद 67 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि विक्की पासवान ने 51 रन बनाकर जीत को आसान बना दिया।इस मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए विक्की पासवान को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इन जीतों के साथ ही गंगा और भैरवी की टीमें क्वार्टरफाइनल में पहुंच चुकी हैं, जिससे टूर्नामेंट का रोमांच अब और भी बढ़ गया है। दर्शकों को आने वाले मुकाबलों में कड़े संघर्ष और रोमांचक क्रिकेट की पूरी उम्मीद है।

U 19: वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार शतक की बदौलत भारत छठी बार बना चैंपियन
Published / 2026-02-06 23:11:05
U 19: वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार शतक की बदौलत भारत छठी बार बना चैंपियन

भारत ने छठी बार जीता क्रिकेट का अंडर 19 वर्ल्ड कप, इंग्लैंड को दी 100 रनों से मातएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी मेन्स अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारतीय क्रिकेट के स्वर्णिम पलों में दर्ज हो गया। शुक्रवार, 6 फरवरी को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से करारी शिकस्त देकर रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 विश्व कप अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत के नायक रहे वैभव सूर्यवंशी, जिनकी 175 रनों की विस्फोटक पारी ने मैच की दिशा और दशा दोनों बदल दी।वैभव की आंधी, इंग्लैंड के सामने 412 का पहाड़टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत साधारण रही और 20 रन पर आरोन जॉर्ज का विकेट गिर गया। इसके बाद आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी ने पारी को संभाला। आयुष ने जिम्मेदारी भरी अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन असली तूफान वैभव के बल्ले से निकला।वैभव ने सिर्फ 80 गेंदों में 15 चौके और 15 छक्कों की मदद से 175 रन ठोक दिए। उन्होंने 55 गेंदों में शतक और 71 गेंदों में 150 रन पूरे कर इंग्लिश गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 411/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया।लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड लड़खड़ाया412 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। जोसेफ मूर्स जल्दी आउट हो गए। बेन डॉकिन्स ने जरूर अर्धशतक लगाया, लेकिन उन्हें ज्यादा देर का साथ नहीं मिला। बीच के ओवरों में विकेटों का पतन जारी रहा और इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवरों में 311 रन पर सिमट गई। हालांकि कालेब फाल्कनर और जेम्स मिंटो ने आठवें विकेट के लिए संघर्ष जरूर किया, लेकिन भारत की जीत पर कोई खतरा नहीं आ सका।छठा खिताब, एक और सुनहरा अध्यायइस जीत के साथ भारत ने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 के बाद छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता। यह भारत का लगातार छठा और कुल दसवां फाइनल था, जबकि इंग्लैंड अब तक सिर्फ एक बार (1998) ही यह खिताब जीत सका है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding