Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

खेल समाचार

View All
अंडर-19 : वैभव-एरोन के तूफानी शतक से इंडिया का स्कोर 393/7
Published / 2026-01-07 21:31:24
अंडर-19 : वैभव-एरोन के तूफानी शतक से इंडिया का स्कोर 393/7

वैभव और एरोन के तूफानी शतक, भारत अंडर-19 टीम ने बनाये 393/7 एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। बेनोनी (दक्षिण अफ्रीका) वैभव सूर्यवंशी (127) और एरोन जॉर्ज (118) शानदार शतकीय पारियों और उनके बीच 227 रनों की ओपनिंग साझेदारी के दम पर भारतीय अंडर-19 टीम ने बुधवार को तीसरे यूथ वनडे में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 394 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी वैभव सूर्यवंशी और एरोन जॉर्ज की भारतीय सलामी जोड़ी ने विस्फोटक शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 227 रन जोड़े। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वैभव ने सातवां ओवर कर रहे माइकल क्रुइस्काम्प की पहली चार गेंदों पर दो चौके और दो छक्के लगाये और इसके बाद एक रन लेकर इस ओवर में कुल 21 रन जोड़े। वैभव ने 63 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अपने शतक को पूरा करने के लिए आठ छक्के और छह चौके लगाये। 27वें ओवर में एन सोनी ने वैभव सूर्यवंशी को आउट किया। वैभव सूर्यवंशी ने 74 गेंदों में 10 छक्के और नौ चौके लगाते हुए 127 रनों की पारी खेली।

10 को होगा महिला हॉकी लीग का फाइनल
Published / 2026-01-07 18:12:06
10 को होगा महिला हॉकी लीग का फाइनल

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग का फाइनल मुकाबला 10 जनवरी को रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेला जायेगा। इस फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे।मौके पर झारखंड के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार और अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष दातो तैय्यब इकराम विशिष्ट अतिथि होंगे। साथ ही विधायक कल्पना सोरेन सम्मानित अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। फाइनल मुकाबला एसजी पाइपर्स और श्राची बंगाल टाइगर्स के बीच खेला जायेगा। दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया है और अब खिताब के लिए आमने-सामने होंगी।

14 फरवरी से शुरू होगा आईएसएल
Published / 2026-01-06 23:19:28
14 फरवरी से शुरू होगा आईएसएल

14 फरवरी से शुरू होगा आईएसएलसभी 14 क्लब होंगे शामिल, खेल मंत्री मांडविया ने किया ऐलानएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय फुटबॉल में पिछले कुछ समय से चल रही अनिश्चितता की स्थिति को समाप्त करते हुए खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को घोषणा की है कि वाणिज्यिक साझेदार नहीं मिलने के कारण स्थगित हुई इंडियन सुपर लीग 14 फरवरी से शुरू होगी। लीग में सभी 14 क्लब हिस्सा लेंगे। मांडविया ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ और करछ क्लबों के बीच यहां भारतीय खेल प्राधिकरण मुख्यालय पर हुई बैठक के बाद मीडिया को बताया कि इंडियन सुपर लीग 14 फरवरी से होगी जिसमें सभी क्लब भाग लेंगे। आज सरकार, एआईएफएफ और सभी क्लबों के प्रतिनिधियों की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। पिछले कुछ समय से भारतीय फुटबॉल को लेकर अदालत में चल रहे विवाद के कारण आयोजन को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई थी जिस पर अब विराम लग गया।एआईएफएफ अध्यक्ष कल्याण चौबे ने इस मौके पर बताया, संचालन के लिए संचालन परिषद बोर्ड का गठन होगा। करछ में 14 टीमों के 91 मैच एक चरण में होम (घरेलू) और अवे (प्रतिद्वंद्वी टीम का घरेलू मैदान) आधार पर खेले जायेंगे। चौबे ने कहा कि मैच कहां होंगे, यह क्लब एआईएफएफ के साथ मिल कर तय करेंगे। उन्होंने कहा कि आई लीग में 11 टीमों के बीच 55 मैच खेले जाएंगे जो करछ के साथ ही आरंभ होगी। इसमें आईलीग-दो और आईलीग-तीन में 33 के बजाए 40 टीमें होंगी। उन्होंने बताया कि आईएसएल के लिए 25 करोड़ रुपये का एक कैप (खर्च की सीमा) बनाया गया है जिसमें 10 प्रतिशत एआईएफएफ, 15 प्रतिशत क्लब 30 प्रतिशत व्यावसायिक साझेदार वहन करेंगे।उन्होंने कहा कि जब तब व्यावसायिक साझेदार नहीं मिल जाता तब तक एआईएफएफ कुल 40 प्रतिशत खर्च वहन करेगा। उन्होंने कहा कि एआईएफएफ का कुल योगदान 14 करोड़ रुपए होगा जिसमें 10 करोड़ करछ और 3.2 करोड़ आई लीग के लिए होंगे। इंडियन वुमेन लीग का शत प्रतिशत फंड एआईएफएफ का होगा।

डीएवी स्पोर्ट्स 2025-26 (राष्ट्रीय स्तर) का उद्घाटन कल खेलगांव में
Published / 2026-01-06 12:29:50
डीएवी स्पोर्ट्स 2025-26 (राष्ट्रीय स्तर) का उद्घाटन कल खेलगांव में

डीएवी स्पोर्ट्स 2025-26 (राष्ट्रीय स्तर) का उद्घाटन कल खेलगांव मेंटीम एबीएन, रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल्स, झारखंड के तत्वावधान में आयोजित डीएवी स्पोर्ट्स 2025-26 राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह कल, मंगलवार 6 जनवरी 2026 को प्रातः 9:30 बजे आयोजित किया जाएगा। यह भव्य समारोह बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खेलगांव, रांची में संपन्न होगा।इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, नेटबॉल एवं रोलर स्केटिंग जैसे खेल शामिल हैं, जिनमें देशभर से चयनित प्रतिभागी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।उद्घाटन समारोह में झारखंड सरकार के माननीय मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर (वित्त, योजना एवं विकास, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम आर्य रत्न डॉ. पुनम सूरी जी, पद्मश्री सम्मानित एवं अध्यक्ष, डीएवी सीएमसी, नई दिल्ली के आशीर्वाद से आयोजित किया जा रहा है।डीएवी पब्लिक स्कूल्स, झारखंड के प्रबंधन, प्राचार्यगण, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ इस राष्ट्रीय खेल महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं एवं आम नागरिकों को सादर आमंत्रित करते हैं। उक्त जानकारी डीएवी पब्लिक स्कूल्स, झारखंड डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता-2025 के स्टेट कॉर्डिनेटर एम के सिन्हा ने दी।

डीएवी स्पोर्ट्स 2025-26 (राष्ट्रीय स्तर) का उद्घाटन कल खेलगांव में
Published / 2026-01-06 12:28:53
डीएवी स्पोर्ट्स 2025-26 (राष्ट्रीय स्तर) का उद्घाटन कल खेलगांव में

डीएवी स्पोर्ट्स 2025-26 (राष्ट्रीय स्तर) का उद्घाटन कल खेलगांव मेंटीम एबीएन, रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल्स, झारखंड के तत्वावधान में आयोजित डीएवी स्पोर्ट्स 2025-26 राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह कल, मंगलवार 6 जनवरी 2026 को प्रातः 9:30 बजे आयोजित किया जाएगा। यह भव्य समारोह बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खेलगांव, रांची में संपन्न होगा।इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, नेटबॉल एवं रोलर स्केटिंग जैसे खेल शामिल हैं, जिनमें देशभर से चयनित प्रतिभागी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।उद्घाटन समारोह में झारखंड सरकार के माननीय मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर (वित्त, योजना एवं विकास, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम आर्य रत्न डॉ. पुनम सूरी जी, पद्मश्री सम्मानित एवं अध्यक्ष, डीएवी सीएमसी, नई दिल्ली के आशीर्वाद से आयोजित किया जा रहा है।डीएवी पब्लिक स्कूल्स, झारखंड के प्रबंधन, प्राचार्यगण, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ इस राष्ट्रीय खेल महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं एवं आम नागरिकों को सादर आमंत्रित करते हैं। उक्त जानकारी डीएवी पब्लिक स्कूल्स, झारखंड डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता-2025 के स्टेट कॉर्डिनेटर एम के सिन्हा ने दी।

टी-20 वर्ल्ड कप में हिंदू बना बांग्लादेश का कप्तान
Published / 2026-01-04 22:05:04
टी-20 वर्ल्ड कप में हिंदू बना बांग्लादेश का कप्तान

बांग्लादेश ने किया टी-20 वर्ल्ड कप 2026 टीम का ऐलान, हिंदू खिलाड़ी को बनाया कप्तान एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान हो गया है, लिटन दास कप्तान और मोहम्मद सैफ हसन उपकप्तान चुने गये हैं। बांग्लादेश टीम वर्ल्ड कप के ग्रुप सी में शामिल है। टीम के ग्रुप स्टेज के 4 में से 3 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स और 1 मैच मुंबई के वानखेड़े में होगा। बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वाड लिटन दास (कप्तान), मोहम्मद सैफ हसन (उप कप्तान), तंजीद हसन, मोहम्मद परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, शक महेदी हसन, रिशद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मोहम्मद शैफुद्दीन और शोरफुल इस्लाम।

क्या इंटरनेशनल क्रिकेट में अब नहीं खेल सकेंगे शमी!
Published / 2026-01-04 22:04:24
क्या इंटरनेशनल क्रिकेट में अब नहीं खेल सकेंगे शमी!

क्या मोहम्मद शमी के लिए भारतीय टीम के दरवाजे हो गये बंद? इस पूर्व आॅलराउंडर ने दिया जवाब एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे वक्त से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन पूर्व भारतीय आॅलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि शमी के लिए भारतीय टीम में वापसी के दरवाजे अभी भी खुले हैं। शमी को 11 जनवरी से शुरू होने वाली न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए नजरअंदाज किया गया है जिसके बाद से ही उनके करियर को लेकर अटकलें एक बार फिर शुरू हो गयी हैं। आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में खेले थे शमी शमी आखिरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के लिए खेले थे। इसके बाद से ही वह टीम से बाहर हैं। हालांकि, कई महीनों तक टीम से बाहर रहने के बावजूद इरफान को लगता है कि शमी में अभी भी राष्ट्रीय टीम में वापसी करने की क्षमता है। इरफान ने कहा, सबसे ज्यादा चर्चा मोहम्मद शमी की हो रही है। उनका भविष्य क्या है? वो कोई ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जो कल आए, कुछ मैच खेले और चले गए। उन्होंने 450-500 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए हैं, जो एक बहुत बड़ी संख्या है। अगर आपने 400 से ज्यादा विकेट लिये हों और फिर आपको टीम से बाहर कर दिया जाए और आपकी फिटनेस पर सवाल उठने लगें तो ऐसा सबके साथ होता है। जब तक आप क्रिकेट खेलते हैं आपको खुद को साबित करते रहना होगा। घरेलू क्रिकेट में दिखाया है दम राष्ट्रीय टीम से बाहर किए जाने के बाद से शमी घरेलू क्रिकेट में कड़ी मेहनत और शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस तेज गेंदबाज ने मौजूदा सीजन में रणजी ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में 200 से अधिक ओवर फेंके हैं और कुल 47 विकेट लिए हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में शमी बंगाल के लिए सात पारियों में 15 विकेट लेकर सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। विजय हजारे ट्रॉफी के बाद शमी रणजी ट्रॉफी के शेष मैचों में खेलेंगे जिसके बाद आईपीएल शुरू होगा जहां वह लखनऊ सुपर जाएंट्स का प्रतिनिधित्व करेंगे।

श्रेयस अय्यर को मिली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में जगह
Published / 2026-01-03 20:41:11
श्रेयस अय्यर को मिली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में जगह

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अय्यर को मिली जगह एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में सीरीज शुरू होगी। शुभमन गिल जिन्हें फुड पाइजनिंग हो गयी है कप्तान के तौर पर टीम में जगह मिली है। वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर मैदान पर नजर आयेंगे। श्रेयस अय्यर को भी टीम में जगह दी गयी है लेकिन उनकी उपलब्धता बीसीसीआई सीओई से फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर करेगी। अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम में वापसी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में नजरअंदाज किये गये सिराज की वनडे टीम में वापसी हुई है। वनडे टीम में हार्दिक पांड्या को मौका नहीं मिला है जो मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसकी वजह उनकी फिटनेस है। हार्दिक पांड्या को बीसीसीआई सीओई ने एक मैच में 10 ओवर फेंकने की अनुमति नहीं दी है जिस कारण वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हैं। साथ ही आगामी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए उनके वर्कलोड को मैनेज करने के लिए यह कदम उठाया गया है।  न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड के भारत दौरे का शेड्यूल  पहला वनडे : रविवार 11 जनवरी, वडोदरा दूसरा वनडे : बुधवार 14 जनवरी, राजकोट  तीसरा वनडे : रविवार 18 जनवरी, इंदौर

17–18 को धनबाद में राज्य स्तरीय एक्रोबेटिक्स व रिदमिक जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता
Published / 2026-01-02 19:08:59
17–18 को धनबाद में राज्य स्तरीय एक्रोबेटिक्स व रिदमिक जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता

17–18 को धनबाद में राज्य स्तरीय एक्रोबेटिक्स व रिदमिक जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिताएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। झारखंड जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में तथा धनबाद जिला जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन के सहयोग से दिनांक 17 एवं 18 जनवरी को एक्रोबेटिक्स जिम्नास्टिक्स एवं रिदमिक जिम्नास्टिक्स की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है।इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से चयनित खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई करेंगे।प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य राज्य में एक्रोबेटिक्स एवं रिदमिक जिम्नास्टिक्स जैसे उभरते खेलों को प्रोत्साहित करना एवं खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना है।झारखंड जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन की डॉ दीपक कुमार साहु ने बताया कि सभी जिलों के अध्यक्षों एवं सचिवों से अनुरोध है कि वे अपनी प्रविष्टियाँ दिनांक 13 जनवरी तक समय पर अनिवार्य रूप से भेज दें।एसोसिएशन ने सभी जिलों से समय पर सहयोग की अपील करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने का आग्रह किया है। उक्त जानकारी झारखण्ड जिम्नास्टिक एसोसिएशन के डॉ दीपक कुमार साहु ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 126,394