Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

खेल समाचार

View All
बीआईटी खेल महोत्सव : कल लड़का-लड़कियों के बीच रस्साकशी का सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला
Published / 2026-02-03 18:08:52
बीआईटी खेल महोत्सव : कल लड़का-लड़कियों के बीच रस्साकशी का सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। बीआईटी मेसरा लालपुर यूनिट के तत्वावधान में चार दिवसीय खेल महोत्सव का आज शुभारंभ केंद्र के निदेशक डॉ विजय कुमार झा ने फीता काटकर किया। आज रस्साकस्सी मुकाबला में लड़कियों की टीम ने अपने मुकाबले जीते। लड़कियों की टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। कल लड़कों और लड़कियों का सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जायेगा। टग आफ वार के इस बहुत ही रोमांचक मुकाबले में लड़कियों ने दमदार प्रर्दशन किया। जोया, अनुष्का, स्वाति, पलक राज ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। लड़कों का मुकाबला भी बहुत ही शानदार रहा। अमृतेश, अक्षत नवनीत, धीरज ऋषि बेहतरीन प्रदर्शन किया और टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया। आज टग आफ वार की शुरुआत करते हुए डॉ विजय कुमार झा ने सभीप्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युवाओं में खेल के प्रति निष्क्रिय होना उनके शरीर को प्रभावित कर रहा है। इसी उद्देश्य को रखते हुए संस्थान ने टग आफ वार कबड्डी जैसे खेलों को शामिल कर विद्यार्थियों में ताकत और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने सभी खेलाडियो को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित किया। खेल संयोजक डॉ संदीप नाथ शाहदेव ने चार दिनों तक खेलो छात्रों खेलो के इस आयोजन में शामिल सभी खेलाडियो को शुभकामनाएं दी। आज के उद्घाटन समारोह में डॉ जी पी मिश्रा, डॉ प्रणव कुमार डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव, श्री नरेन्द्र कुमार, मनोज कुमार डॉ आशुतोष मिश्रा, डॉ उमेश डॉ प्रशांत श्रीमती अमृता प्रियम सहित काफी संख्या में शिक्षक, छात्र और कर्मचारियों शामिल हुए।

खेल के मैदान में जीत से ज्यादा हार से सीख मिलती है : देवेन्द्र नाथ महतो
Published / 2026-02-02 22:55:47
खेल के मैदान में जीत से ज्यादा हार से सीख मिलती है : देवेन्द्र नाथ महतो

खेल के मैदान में जीत से ज्यादा हार से सीख मिलती है : देवेन्द्र नाथ महतोएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पांच परगना क्षेत्र के सुप्रसिद्ध फुटबॉल खेल प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 2 फरवरी 2026 को लगातार 55 वर्ष आयोजन धूम धाम से संपन्न हुआ।  प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया। मौके पर जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर फाइनल विजेता टीम मुंडा ब्रदर्स को प्राथम पुरूस्कार एक लाख चालीस हजार रुपये और ट्रॉफी पुरस्कृत किया। उप विजेता टीम एमके ब्रदर्स टाटीसिल्वे टीम को विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सीआईडी आॅफिसर सष्टि रंजन महतो और स्वामी सत्यनारायण महतो द्वारा द्वितीय पुरस्कार  एक लाख रुपये एवं ट्रॉफी पुरस्कृत किया गया।बुंडू टाइगर टीम को तीसरा एवं एफसी लाली को चौथा पुरस्कार तीस हजार रुपया पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर टुसू चौड़ल प्रदर्शन  किया गया। इस अवसर पर पांच परगना क्षेत्र के सैंकड़ों लोग उपस्थित हुए। मौके पर गलऊ मुखिया सावना महली, स्वामी सुरिन महतो,  रंजीत महतो,  किरीटी महतो, धनेश्वर अहीर के अलावा अन्य गणमान्य सम्मानित अतिथि शामिल हुए।

दिव्यांग टीम रांची रेलवे स्टेशन से राजस्थान के लिए रवाना
Published / 2026-02-01 21:24:00
दिव्यांग टीम रांची रेलवे स्टेशन से राजस्थान के लिए रवाना

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इस बार झारखंड के दिव्यांग खिलाड़ी झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। राजस्थान में आयोजित पैरा थ्रो बॉल नेशनल फेडरेशन कप (3 से 5 फरवरी 2026 तक) आयोजित हो रहा है। जिसे लेकर आज रांची रेलवे स्टेशन से रवाना हुए। इस शुभ मौके पर विभिन्न खेल प्रेमी एवं गणमान्य उपस्थित थे। दिव्यांग खिलाड़ियों को अग्रिम बधाई देते हुए उन्हें रवाना किया गया। इस प्रतियोगिता में झारखंड में पुरुष वर्ग से (कप्तान) सनोज महतो, मुकेश कंचन, पवन लकड़ा, चंदन लोहरा, मुकेश कुमार, अंगद कुमार, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार मेहता  एवं महिला वर्ग से महिमा उरांव (कप्तान) अनीता तिर्की, प्रतिमा तिर्की, पुष्पा मिंज, संजुक्ता एक्का, असुंता टोप्पो, सरिता भूट कुमारी, सुनीता कुमारी, शकुंतला कुमारी, जयश्री कुमारी, पूनम कुमारी, तारामणि लकड़ा सभी सम्मिलित हैं। इसी प्रकार से पतरस तिर्की ने कहा कि झारखंड के इन खिलाड़ियों का आर्थिक रूप से सहयोग बहुत जरूरी है सरकार को आर्थिक रूप से मदद जरूर करना चाहिए ताकि खिलाड़ी आगे भी अच्छा खेल का प्रदर्शन कर सके। इन खिलाडियों को पैरा थ्रो बॉल एसोसिएशन आॅफ झारखंड के सचिव, सरिता सिन्हा, राहुल मेहता, पतरस तिर्की, आनंद प्रसाद गोप जीत के लिए अग्रिम सुभकामनाये दिये।

आस्ट्रेलियन ओपन : फाइनल में कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना ने आर्यना सबालेंका को हराया
Published / 2026-01-31 18:13:52
आस्ट्रेलियन ओपन : फाइनल में कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना ने आर्यना सबालेंका को हराया

कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना ने जीता 25 करोड़ का मैच आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में आर्यना सबालेंका को हराया एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। मेलबर्न में खेले गये आॅस्ट्रेलियन ओपन 2026 के महिला सिंगल्स फाइनल में कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना ने वर्ल्ड नंबर 1 आर्यना सबालेंका को रोमांचक मुकाबले में हराकर अपना पहला आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीत लिया। यह मैच रॉड लेवर एरिना में खेला गया, जहां दोनों खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में रयबाकिना की शानदार वापसी ने उन्हें विजेता बनाया। इसी के साथ उन्हें एक बड़ी प्राइज मनी मिली। इस मैच ने 2023 आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल की याद ताजा कर दी, जहां सबालेंका ने रायबाकिना को हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। अब रायबाकिना ने बदला चुकता कर लिया और अपनी दूसरी ग्रैंड स्लैम जीत दर्ज की। इस मैच में एलेना रायबाकिना ने आर्यना सबालेंका को 6-4, 4-6, 6-4 से हराया। बता दें, एलेना रायबाकिना ने पूरे टूर्नामेंट में अपना पहला सेट ही ड्रॉप किया था, जो इस फाइनल में आया। इसके बावजूद वह जीत हासिल करने में कायमाब रहीं। सबालेंका जो पिछले दो सालों में यहां दो बार चैंपियन रह चुकी हैं, इस बार ट्रिपल क्राउन हासिल नहीं कर सकीं।

एमएस धोनी बनेंगे झारखंड पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर!
Published / 2026-01-30 20:43:45
एमएस धोनी बनेंगे झारखंड पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर!

एमएस धोनी को झारखंड पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बनाने की तैयारी CM सोरेन से मुलाकात के क्या हैं मायनेएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और झारखंड के गौरव महेंद्र सिंह धोनी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विधायक कल्पना सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात को झारखंड में पर्यटन और खेल विकास के लिहाज से अहम माना जा रहा है।सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बनाने पर गंभीरता से विचार कर रही है।मुलाकात के दौरान राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने, खेलों के आधारभूत ढांचे को सशक्त बनाने और युवाओं को खेलों से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। झारखंड सरकार पिछले कुछ समय से धोनी के अनुभव और उनकी वैश्विक पहचान का उपयोग राज्य के खेल और पर्यटन विकास में करने की योजना पर काम कर रही है। माना जा रहा है कि धोनी जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी के जुड़ने से राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिलेगी।जानकारी के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अचानक मिलने पहुंचे, जिससे प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मुलाकात की तस्वीर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा माही से अचानक मिलन हुआ। तस्वीर में मुख्यमंत्री, विधायक कल्पना सोरेन और महेंद्र सिंह धोनी एक साथ नजर आ रहे हैं।हालांकि, इस मुलाकात के पीछे की आधिकारिक वजह फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि नए वर्ष के अवसर पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। साथ ही यह मुलाकात झारखंड में खेल और पर्यटन को नई दिशा देने की संभावनाओं से भी जुड़ी मानी जा रही है।गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच की बैठक के दौरान भी महेंद्र सिंह धोनी का उल्लेख किया था। उन्होंने धोनी को झारखंड की स्पोर्टिंग लीगेसी का प्रतीक बताते हुए कहा था कि उनके सहयोग से राज्य में विश्वस्तरीय खेल अकादमियों के विकास की दिशा में ठोस कदम उठाये जा सकते हैं।

बीआइटी देवघर में एफसीएल-26 का भव्य समापन, एम्स देवघर बना चैंपियन
Published / 2026-01-27 15:46:58
बीआइटी देवघर में एफसीएल-26 का भव्य समापन, एम्स देवघर बना चैंपियन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क (देवघर, बाबाधाम)। बीआईटी मेसरा के देवघर कैंपस में आयोजित Faculty Cricket League-2026 (FCL-26) का 26 जनवरी को रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ सफल और शानदार समापन हुआ। फाइनल में AIIMS देवघर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए RCP को हराकर खिताब अपने नाम किया, जबकि RCP को उपविजेता से संतोष करना पड़ा।फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए RCP की टीम 15 ओवरों में 8 विकेट पर 99 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी AIIMS देवघर की टीम ने दमदार बल्लेबाज़ी करते हुए मात्र 8 ओवर में 2 विकेट खोकर 101 रन बना लिए और आसानी से मुकाबला जीत लिया।पुरस्कार वितरण समारोह में खिलाड़ियों की हुई सराहनामैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में टूर्नामेंट के मुख्य प्रायोजक YUBI Global के प्रतिनिधि एवं BIT देवघर के मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुधीर कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई दी और सभी खिलाड़ियों के खेल भावना की सराहना की।इस अवसर पर BIT देवघर के निदेशक डॉ. एस. के. घोराई ने कहा कि FCL-26 खेल भावना, अनुशासन और आपसी सहयोग का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी फैकल्टी सदस्यों, आयोजकों और सहयोगियों की प्रशंसा की।डॉ. सुधीर कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे खेल आयोजन फैकल्टी सदस्यों के बीच फिटनेस, एकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों को सहयोग देने की बात कही।FCL-26 के प्रमुख व्यक्तिगत पुरस्कारटूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रमुख पुरस्कार इस प्रकार रहे—सबसे ज्यादा विकेट: आलोक (RCP) – 9 विकेटसबसे ज्यादा छक्के: डॉ. अभय दुबे – 14 छक्केसबसे ज्यादा चौके: अजय खालको (RCP) – 13 चौकेमैन ऑफ द टूर्नामेंट: डॉ. रेड्डीरन: 124 | विकेट: 7 | कैच: 8 | रन आउट: 2 | स्टंपिंग: 1फाइनल के स्टार खिलाड़ीफाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डॉ. रेड्डी को दिया गया, जिन्होंने 22 गेंदों में 48 रनों की तेज़ पारी खेली और साथ ही 2 विकेट भी लिए।वहीं फाइनल MVP का पुरस्कार आकाश को मिला, जिन्होंने 17 गेंदों में 32 रन बनाए।खेल और एकता का उत्सव बना FCL-26FCL-26 ने BIT देवघर कैंपस में खेल संस्कृति को नई पहचान दी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान रोमांचक मुकाबले, अनुशासित खेल और फैकल्टी सदस्यों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।AIIMS देवघर की शानदार जीत और RCP के सराहनीय प्रदर्शन के साथ यह टूर्नामेंट सभी के लिए यादगार बन गया। FCL-26 ने यह साबित कर दिया कि खेल न केवल प्रतिस्पर्धा, बल्कि एकता और सौहार्द का भी माध्यम है

ईशान किशन और सूर्या के अर्धशतक, भारत सात विकेट से जीता दूसरा टी 20
Published / 2026-01-23 23:24:26
ईशान किशन और सूर्या के अर्धशतक, भारत सात विकेट से जीता दूसरा टी 20

भारत ने सात विकेट से जीता दूसरा टी 20 मैच, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के अर्धशतकएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। शुक्रवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की।बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने कप्तान मिचेल सैंटनर की नाबाद 47 और रचिन रवींद्र की 44 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 208 रन बनाए।जवाब में भारत ने 15.2 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। उनके लिए ईशान किशन ने 76 और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 82 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली।

बीआईटी मेसरा में फैकल्टी क्रिकेट लीग-26 का भव्य आगाज
Published / 2026-01-23 21:05:21
बीआईटी मेसरा में फैकल्टी क्रिकेट लीग-26 का भव्य आगाज

फैकल्टी क्रिकेट लीग–26 का भव्य आग़ाज़एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आज BIT Mesra Off-campus Deoghar में फैकल्टी क्रिकेट लीग–26 (FCL-26) का शुभारंभ बड़े उत्साह के साथ हुआ। उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रो. एस. के. घोराई एवं सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सुधीर कुमार द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में लीग में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों का परिचय कराया गया।पहला मैच: RCP बनाम CSKपहला मुकाबला BIT Mesra Ranchi से आई दो टीमों—RCP और CSK—के बीच खेला गया। CSK ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। RCP ने 12 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए CSK 12 ओवरों में 141 रन ही बना सकी, जबकि उसके 6 विकेट शेष थे।मैच के दौरान इलेक्ट्रिकल एवं मेंटेनेंस विभाग की ओर से लगातार तीन चौके, लगातार तीन छक्के तथा लगातार तीन विकेट के लिए रखे गए कैश प्राइज़ दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इसी क्रम में अजय खलखो ने लगातार तीन छक्के जड़कर कैश प्राइज़ अपने नाम किया। 32 गेंदों पर 72 रन की विस्फोटक पारी खेलने वाले अजय खलखो को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जबकि 31 गेंदों पर 66 रन बनाने वाले डॉ मयंक परासर को मोस्ट वैल्यूड प्लेयर (ऑपोनेंट) का पुरस्कार मिला।दूसरा मैच: Deoghar Predators बनाम Babadham Ekadusदिन का दूसरा मुकाबला संस्थान की दो टीमों—Deoghar Predators और Babadham Ekadus—के बीच खेला गया। Babadham Ekadus ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी। Deoghar Predators ने 12 ओवरों में 166 रन बनाए, जिसमें डॉ. अमित कुमार ने 26 गेंदों पर नाबाद 80 रन (9 छक्के, 5 चौके) की शानदार पारी खेली।इस मैच में भी कैश प्राइज़ का रोमांच देखने को मिला।जब डॉ. अमित कुमार ने लगातार तीन छक्के और तीन चौके लगाकर दोनों कैश प्राइज़ जीते, जिन्हें उन्होंने अपनी टीम के नाम समर्पित किया। जवाब में Babadham Ekadus की पूरी टीम 12 ओवरों में 93 रन पर सिमट गई और उसे 73 रनों से हार का सामना करना पड़ा। डॉ. आचार्य ने 13 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट लिए। डॉ. अमित कुमार मैन ऑफ द मैच बने, जबकि मोस्ट वैल्यूड प्लेयर (ऑपोनेंट) का खिताब डॉ. निशिकांत को मिला, जिन्होंने 25 रन बनाए।तीसरा मैच: RCP बनाम Babadham Ekadusदिन का तीसरा मुकाबला RCP और Babadham Ekadus के बीच खेला गया। Babadham Ekadus ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 12 ओवरों में 125 रन बनाए। RCP ने 10वें ओवर में 5 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में मिस्टर आलोक को 21 रन बनाने और 4 बहुमूल्य विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि डॉ. ए. सी. सिंह ने 35 रन और 1 विकेट लेकर मोस्ट वैल्यूड प्लेयर (ऑपोनेंट) का सम्मान प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्थान के सभी फैकल्टी सदस्य एवं छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और फैकल्टी क्रिकेट लीग–26 के रोमांचक आग़ाज़ के साक्षी बने।

किंग्स इलेवन बना जेवी सागर मेमोरियल चिल्ड्रेन क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन
Published / 2026-01-14 20:46:16
किंग्स इलेवन बना जेवी सागर मेमोरियल चिल्ड्रेन क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। किंग्स इलेवन जेवी सागर मेमोरियल चिल्ड्रेन क्रिकेट टूर्नामेंट, बीआईटी मेसरा का चैंपियन बन गया है। पॉलिटेक्निक मैदान पर आज रॉयल्स इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इस दौरान रॉयल्स इलेवन 12 ओवर में 87 रन पर आल आउट हो गया। कन्हैया 27 और हम्माद 14 रन बनाये। किंग्स के लिए प्रभाकर ने 3 और शिवांश ने 2 विकेट लिये। जवाब में किंग्स ने 10.4 ओवर में 90/2 रन बना लिये। विपुल ने नाबाद 26, प्रभाकर और सृजन ने 13 रन बनाये, जबकि रॉयल्स इलेवन के लिए राजदीप और सन्नी ने 1-1 विकेट लिया। किंग्स इलेवन ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। प्रभाकर को मैन आॅफ द मैच घोषित किया गया।जूनियर वर्ग में चॉकलेट चैलेंजर्स चैंपियन बने। चॉकलेट चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बिस्किट ब्लास्टर्स 12 ओवर में 115/5 रन बनाये। अत्युश और कुंअर तन्मय ने क्रमश: 20 और 30 रन बनाये और नॉटआउट रहे। चॉकलेट चैलेंजर्स के लिए नमन ने 2 विकेट लिये। जवाब में चॉकलेट चैलेंजर्स ने 9.2 ओवर में 118/3 रन बना लिये। प्रिंस राज ने शानदार पारी के दौरान 56 और ऋषित ने 30 रन बनाये। चैलेंजर्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। प्रिंस राज को मैन आॅफ द मैच घोषित किया गया। मौके पर अतिथि डॉ जॉयजीत घोष, डॉ सुजीत मिश्रा और डीके उपाध्याय को विजेताओं को ट्रॉफी सौंपी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 126,000