Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
चंद्रकांत पंडित ने छोड़ा केकेआर का साथ
Published / 2025-07-29 23:30:06
चंद्रकांत पंडित ने छोड़ा केकेआर का साथ

चंद्रकांत पंडित ने दिया कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच पद से इस्तीफा, 2024 में दिलाया था टीम को खिताबएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2024 की खिताब विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को तगड़ा झटका लगा है। मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित ने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को दी। बता दें कि, चंद्रकांत पंडित की कोचिंग में केकेआर ने आईपीएल के 17वें सत्र (2024) का खिताब जीता था।खिताबी मैच में श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराया था। केकेआर ने सोशल मीडिया पर लिखा, चंद्रकांत पंडित ने नए अवसरों को तलाशने का निर्णय लिया है और अब कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कोच के रूप में आगे नहीं बढ़ेंगे। हम उनके अमूल्य योगदान के लिए आभारी हैं, जिनमें केकेआर को 2024 की टाटा आईपीएल चैंपियनशिप दिलाना और एक मजबूत टीम बनाना शामिल है। उनके नेतृत्व और अनुशासन ने टीम पर एक गहरा प्रभाव छोड़ा है। हम उन्हें भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं देते हैं। चंद्रकांत पंडित को 2022 में केकेआर का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। आईपीएल के 18वें सत्र में केकेआर का सफर कुछ खास नहीं रहा। सत्र की शुरूआत से पहले टीम ने श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया था और अजिंक्य रहाणे को टीम की कमान सौंपी। इस संस्करण में फ्रेंचाइजी ने कुल 14 मुकाबले खेले, जिनमें उसे सिर्फ पांच मैचों में जीत मिली जबकि सात में केकेआर को हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल 2025 में केकेआर आठवें स्थान पर रही।

मकाऊ ओपन : दूसरे दौर में पहुंचे सात्विक-चिराग
Published / 2025-07-29 23:23:47
मकाऊ ओपन : दूसरे दौर में पहुंचे सात्विक-चिराग

मलयेशियाई जोड़ी को हरायाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार भारतीय जोड़ी ने मंगलवार को मलयेशिया के लो हैंग यी और एनजी इंग चियोंग पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके मकाऊ ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल के दूसरे दौर में प्रवेश किया। बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 में फिर से जगह बनाने वाले सात्विक और चिराग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मलयेशियाई जोड़ी को केवल 36 मिनट में 21-13, 21-15 से हराया। महिला एकल में अनमोल खरब और तस्नीम मीर अपने-अपने क्वालिफिकेशन मैच जीतकर मुख्य ड्रॉ में पहुंच गईं। अनमोल ने अजरबैजान की कीशा फातिमा अज़ाहरा को 21-11, 21-13 से, जबकि तस्नीम ने थाईलैंड की टिडाप्रोन क्लेबीसुन को 21-14, 13-21, 21-17 से हराया। तस्नीम का मुख्य ड्रॉ के पहले दौर में चीन की शीर्ष वरीयता प्राप्त चेन यू फेई से, जबकि अनमोल का थाईलैंड की दूसरी वरीयता प्राप्त बुसानन ओंगबामरुंगफान से मुकाबला होगा।

गिल, जडेजा और सुंदर के शतक से मैनचेस्टर टेस्ट ड्रा
Published / 2025-07-27 22:27:22
गिल, जडेजा और सुंदर के शतक से मैनचेस्टर टेस्ट ड्रा

मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त, गिल के बाद जडेजा और सुंदर के शतक; इंग्लैंड 1-2 से आगेएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। आज इस मैच का आखिरी दिन है। भारत की दूसरी पारी जारी है। दरअसल, मेजबानों ने अपनी पहली पारी में 669 रन बनाकर भारत पर 311 रनों की बढ़त हासिल की थी। इससे पहले टीम इंडिया ने 358 रन बनाए थे। रविवार का खेल दो विकेट पर174 के स्कोर से शुरू हुआ है।शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर की शतकीय पारियों के दम पर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए चौथे टेस्ट मैच के ड्रॉ करा लिया। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 358 रन बनाए थे। दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 10 विकेट पर 669 रन बनाए और 311 रनों की बढ़त हासिल की। इसके बाद भारत ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 425 रन बनाए और मैच ड्रॉ पर समाप्त कर दिया। इंग्लैंड अब भी पांच मैचों की इस सीरीज में 1-2 से आगे है। मौजूदा सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 अगस्त से द ओवल में खेला जाएगा।

नौ से 28 सितंबर तक यूएई में खेला जायेगा एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट
Published / 2025-07-26 21:14:50
नौ से 28 सितंबर तक यूएई में खेला जायेगा एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट

एशिया कप टी-20 को लेकर बड़ा अपडेट एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पुरुषों का एशिया कप टी20 टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर तक यूएई में आयोजित किया जायेगा। इसकी पुष्टि एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने की है। भारत ने ढाका में हुई एशियाई क्रिकेट परिषद की बैठक में वर्चुअली हिस्सा लिया था। वहीं मेजबान पर मुहर लगी। इसको लेकर काफी बवाल हुआ था। एसीसी के अध्यक्ष बनने के बाद नकवी मनमानी पर उतर आये थे और भारत पर बांग्लादेश के ढाका में मीटिंग में किसी को भेजने का दबाव बना रहे थे। हालांकि, बीसीसीआई ने स्पष्ट कर दिया था कि वह किसी अधिकारी को ढाका नहीं भेजेगा।

डीएवी गांधीनगर में क्लस्टर स्तरीय खेलकूद स्पर्धा का समापन
Published / 2025-07-23 21:59:42
डीएवी गांधीनगर में क्लस्टर स्तरीय खेलकूद स्पर्धा का समापन

डीएवी गांधीनगर बना ओवर आल चैंपियन  टीम एबीएन, रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गांधीनगर में क्लस्टर स्तर पर कबड्डी, टेबल टेनिस और भारतोलन प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में तीनों स्पर्धाओं को मिलाकर डीएवी गांधीनगर ने ओवर आल चैंपियन का खिताब जीता। कबड्डी में दो स्वर्ण एवं एक रजत, टेबल टेनिस 14, 17 एवं 19 वर्ग में स्वर्ण तथा भारोत्तोलन में कुल आठ स्वर्ण पदक प्राप्त किये। विद्यालय के खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन को देखकर प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने सभी को बधाई दी। उन्होंने खेल प्रशिक्षक गोविंद झा, कौशल कुमार और स्वाति शिप्रा के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की सराहना की। उन्होंने विजेता टीम के साथ व्यक्तिगत स्पर्धा में सफल प्रतियोगियों को मेडल प्रदान किया।इस अवसर पर डी ए वी नीरजा सहाय की प्राचार्या किरण यादव, खूंटी के प्राचार्य मनुजेश्वर कुमार, भरेचनगर के पूर्व प्राचार्य मनोज कुमार मिश्र आदि उपस्थित थे। विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय के प्राचार्य ने खेल प्रशिक्षक गोविंद झा, कौशल कुमार और स्वाति शिप्रा को सम्मानित किया।इस दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने में निराकार आचार्या, ब्रजेशजी सिन्हा, अमित दत्ता, जया जायसवाल, के नलिनी, परितोष दुबे, शरद उपाध्याय, के के प्रसाद , ज्योति मिश्रा, सोमा घटक, मनोज कुमार, एस एस वसुधा, ए मणि शर्मा, सीमा जैन, गिरिजा प्रसाद, कुंदन कुमार, संजय वर्मा आदि शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

कोयंबटूर में आयोजित चौथे नेशनल पारा थ्रो बॉल चैंपियनशिप 2025 की टीम घोषित
Published / 2025-07-20 20:09:55
कोयंबटूर में आयोजित चौथे नेशनल पारा थ्रो बॉल चैंपियनशिप 2025 की टीम घोषित

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आज बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोराबादी रांची के कबड्डी इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय यानी झारखंड टीम के लिए चयन शिविर का  आयोजन किया गया था। इस आयोजन में दोनों ही वर्ग (पुरुष एवं महिला) के विभिन्न खिलाड़ियों ने भाग लिया और बतौर मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुजाता कछप  जी मौजूद रहे उनकी मौजूदगी में खिलाड़ियों का चयन किया गया। जो निम्न है : पुरुष वर्ग सनोज महतो (कप्तान), मुकेश कंचन,  पवन लकड़ा,  मुकेश कुमार, भोला लकड़ा, चंदन लोहरा, विपिन कुमार, कमलेश उरांव, राकेश रंजन, प्रमोद कुमार, जेम्स लकड़ा, परशेंद इंद, राजू महतो, राजेश मेहता। महिला वर्ग महिमा उरांव (कप्तान), प्रतिमा तिर्की, संजुक्ता एक्का, असुंता टोप्पो, अनीता तिर्की,  तारामणि लकड़ा, पुष्पा मिंज, सरिता भूट कुमारी, सुनीता कुमारी, शकुंतला लकड़ा, पूनम कुमारी, जयश्री कुमारी।ये सभी खिलाड़ी झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता कोयंबटूर तमिलनाडु में 22 से 24 अगस्त  2025 से तक आयोजित होने वाला है। खिलाड़ियों ने कहा कि इस बार फिर पूर्व की भांति हमारा झारखंड टीम स्वर्ण लेकर अपना राज्य लौटेंगे। सभी खिलाडियों को सचिव सरिता सिन्हा, अध्यक्ष राहुल मेहता, उपाध्यक्ष पत्रस तिर्की ने शुभकामनाएं दी।

25 को होगा भारतीय सेना की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल
Published / 2025-07-19 21:50:40
25 को होगा भारतीय सेना की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल

भारतीय सेना द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन — राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं की खोज और खेल भावना को बढ़ावा देने का प्रयास टीम एबीएन, रांची। भारतीय सेना की 59वीं इन्फैन्ट्री डिवीजन द्वारा 20 से 25 जुलाई 2025 तक हरिवंश ताना भगत स्टेडियम, खेलगांव मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रांची में 13 टीमों की भागीदारी के साथ कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 25 जुलाई को खेला जायेगा। इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय सेना की राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी टीम के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन करना, और दूसरा, भविष्य में ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना है। यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों में टीम भावना, अनुशासन, और खेल भावना जैसे गुणों को विकसित करने में सहायक होगी, जो भारतीय सेना की मूल विशेषताएं हैं। प्रतियोगिता के समापन समारोह में कुछ विद्यालय के छात्र और एनसीसी कैडेट्स विशेष रूप से आमंत्रित रहेंगे, ताकि वे सेना के भीतर खेलों की जीवंतता को करीब से देख सकें और सुरक्षा बलों के प्रति रुचि और प्रेरणा प्राप्त कर सकें। यह पहल युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने और उन्हें भारतीय सेना में संभावित करियर विकल्पों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से की गई है। भारतीय सेना न केवल देश की सुरक्षा में संलग्न है, बल्कि खेलों के माध्यम से युवाओं के सर्वांगीण विकास और राष्ट्रीय एकता को भी सशक्त रूप से बढ़ावा दे रही है।

इंग्लैंड की गेंदबाजी रणनीति से लिटिल मास्टर नाराज
Published / 2025-07-15 11:42:57
इंग्लैंड की गेंदबाजी रणनीति से लिटिल मास्टर नाराज

आईसीसी से नये नियम बनाने की मांगएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड की फील्डिंग की रणनीति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) से मांग की है कि फील्डिंग को लेकर नियम बनाए जाए।सुनील गावस्कर इस बात से नाराज थे कि इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने शॉर्ट बॉल रणनीति अपनाई और इस दौरान लेग साइड में सात फील्डर खड़े कर दिए। इनमें से चार खिलाड़ी बाउंड्री के पास खड़े थे। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को आउट करने के लिए इंग्लिश टीम ने यह रणनीति अपनाई।गावस्कर ने कहा कि कमेंट्री के दौरान कहा कि इंग्लैंड ने सात फील्डर लेग साइड में खड़े किए हैं। इनमें से चार बाउंड्री पर हैं। यह तो क्रिकेट नहीं है। यह कैसा क्रिकेट है। इस बारे में आईसीसी को नियम बनाने चाहिए. यह खेलने का सही तरीका नहीं है। उन्होंने एक ओवर में दो से ज्यादा बाउंसर फेंकने के बाद नो बॉल को लेकर बने नियम का उदाहरण दिया कि वेस्ट इंडीज के बॉलर्स बाउंसर्स की बौछार कर देते थे। इसे देखते हुए आईसीसी ने नियम बनाए थे। ऐसा ही फील्डिंग को लेकर होना चाहिए। इंग्लैंड बॉडीलाइन रणनीति अपना रहा है। यह क्रिकेट नहीं है।

रांची में 16 से 25 तक लगेगा अंडर-19 क्रिकेट खिलाड़ियों का फिटनेस कैंप
Published / 2025-07-13 18:34:31
रांची में 16 से 25 तक लगेगा अंडर-19 क्रिकेट खिलाड़ियों का फिटनेस कैंप

रांची में 16 से 25 जुलाई तक अंडर 19 क्रिकेट खिलाड़ियों के फिटनेस कैंप का आयोजनएबीएन न्यूज नेटवर्क, दुमका। झारखंड राज्य अंडर 19 क्रिकेट टीम के लिये रांची में आयोजित फिटनेस कैंप में दुमका से 3 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। रांची में 16 से 25 जुलाई तक अंडर 19 क्रिकेट खिलाड़ियों के फिटनेस कैंप का आयोजन किया जा रहा है।इस कैंप में भाग लेने के लिए चयनित अंडर 19 खिलाड़ियों की सूची जारी की गई है। इसमें दुमका जिले के तीन खिलाड़ियों चैतन्य वीर, विभू कुमार एवं लक्ष्मण यादव के नाम शामिल है। सभी चयनित खिलाड़ियों को 15 जुलाई को धुर्वा रांची स्थित स्टेडियम में रिपोटर् करने का निर्देश दिया गया है। जिला क्रिकेट संघ ने कैंप के लिए चयनित सभी खिलाड़ियों को शुभकामना संदेश दिया है।संघ के सचिव भास्कर अजित सिंह ने बताया कि जेएससीए द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को उनके पिछले प्रदर्शन के आधार पर फिटनेस कैंप के लिये चुना गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.