एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिल्ली/ रांची। सिल्ली प्रखंड के लोवादाग पंचायत पोटका मैदान में एकदिवसीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेएलकेएम के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो थे। उन्होंने प्रथम विजेता टीम हिमेश स्पोर्टिंग क्लब और उपविजेता टीम महादानी एफ सी बिसरिया टीम को पुरस्कृत किया।उन्होंने कहा कि सिल्ली विधान सभा क्षेत्र के युवा अपना नव ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग कर खूब शारीरिक परिश्रम करते हैं। खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा है बशर्ते खिलाड़ियों को उचित मार्गदर्शन करने की आवश्यकता है। उन्होंने संबोधन में कहा कि खेल के मैदान से अनुशासन तरीके से टीम में मिलजुल कर टीमवर्क कर सपना को साकार करने सीखते हैं। इसीलिए आज के युवाओं को आनलाइन गेमिंग फ्री फायर, पॉपजी जैसे खेल बाहर निकलकर शारीरिक खेल खेलना होगा, ताकि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहे।
आईपीएल के 18वें सत्र का कार्यक्रम जारीकोलकाता और आरसीबी के बीच 22 मार्च को पहला मुकाबलाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का कार्यक्रम जारी कर दिया। पहला मुकाबला गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच ईडन गार्डंस में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के 18वें सत्र का आगाज 22 मार्च से होगा। वहीं, फाइनल मैच 25 मई को ईडन गार्डंस में ही खेला जाएगा। 23 मार्च को आईपीएल का एल क्लासिको यानी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। 13 स्थानों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच खेले जाएंगे। इनमें नॉकआउट राउंड भी शामिल है। इस दौरान 22 मार्च से 18 मई तक 70 लीग राउंड मैच खेले जाएंगे। वहीं, फाइनल समेत प्लेऑफ के सभी मुकाबले 20 से 25 मई तक खेले जाएंगे।22 मार्च को बेंगलुरु और कोलकाता के बीच मुकाबले के बाद 23 मार्च यानी रविवार को डबर हेडर मुकाबला खेला जाएगा। रविवार को पहले डबल हेडर के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने राजस्थान रॉयल्स की चुनौती होगी, जबकि दूसरे मैच में मुंबई की टीम का सामना चेन्नई से होगा। आईपीएल 2025 में कुल 11 डबल हेडर्स हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कौन सा भारतीय खिलाड़ी करेगा स्टार वाला प्रदर्शन? संजय मांजरेकर ने की भविष्यवाणीएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आगाज में अब गिनती के महज कुछ दिन शेष रह गये हैं। टूर्नामेंट के आगाज से पहले भारतीय टीम भी शानदार लय में आ चुकी है। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ संपन्न हुए टी-20 और वनडे सीरीज में मिली जीत से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बड़ा हुआ है। लोगों को उम्मीद है कि भारतीय खिलाड़ी अपने इसी फॉर्म को चैंपियंस ट्रॉफी में भी दोहरायेंगे। जिससे उन्हें खिताब जीतने में मदद मिलेगी। चैंपियंस ट्रॉफी के आगाज से पहले देश के पूर्व क्रिकेटर एवं मौजूदा कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने अपना विचार साझा करते हुए बताया है कि भारत का कौन सा क्रिकेटर चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी सबसे ज्यादा चमक बिखेर सकता है। मांजरेकर के मुताबिक युवा बल्लेबाज शुभमन गिल आगामी टूर्नामेंट में भारत के स्टार खिलाड़ी बन सकते हैं। मांजरेकर ने कहा शुभमन गिल के हालिया फॉर्म और उनके खेल में निरंतर सुधार को देखकर लगता है कि यह टूर्नामेंट उनके लिए बहुत खास साबित हो सकता है। मांजरेकर ने गिल की तारीफ करते हुए कहा कि वह बड़े मैचों में अपनी काबिलियत और भरोसेमंद बल्लेबाजी दिखा सकते हैं।
पाकिस्तान के तीन खिलाड़ियों पर आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के लिए लगा जुर्मानाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी, सऊद शकील और कामरान गुलाम पर कराची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला के मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया है।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कराची में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज इन तीनों पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईसीसी आचार संहिता के लेवल वन के उल्लंघन का दोषी पाया है। शाहीन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत तथा सऊद और कामरान पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चैंपियंस ट्राफी की तैयारी के लिहाज से महत्वपूर्ण श्रृंखला में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम एक दिवसीय मैच में भारतीय टीम बुधवार को यहां क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पहले दो मैच जीत कर भारत पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुका है। 19 फरवरी को चैंपियंस ट्राफी शुरू होने से पहले भारत के पास खुद को परखने का यह अंतिम मौका होगा। कप्तान रोहित शर्मा पिछले मैच में शतक जड़ कर अपनी खोई फार्म को वापस पा चुके हैं और अब हर एक की निगाहें रन मशीन विराट कोहली पर होंगी, जिनके लय में आने से भारत की चैंपियंस ट्राफी की राहें आसान दिखने लगेंगी।
पांच दिनी शहीद एतवा उरांव क्रिकेट टूर्नामेंट- 2025 संपन्नटीम एबीएन, रांची। मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में सोमवार को पांच दिवसीय शहीद एतवा उरांव क्रिकेट टूर्नामेंट- 2025 का खिताब कुंदी एलेवन की टीम ने 25 रन से जीतकर अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कुंदी की टीम 70 रन ही बना पायी। इसके जवाब में बुढ़मू की टीम मात्र 45 रन पर ही सिमट गई। टूर्नामेंट के फाइनल मैच का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, बंझिला पंचायत की मुखिया सोहंती एक्का, तबारक खान, मो मिस्टर, जेवियर खलखो, मो शाकिब, गोपी नायक ने खिलाड़ियों से परिचय कर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों और समिति के सदस्यों का हौंसला बढ़ाया। इससे पहले सोमवार को टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल गोपी एलेवन और कुंदी एलेवन के बीच खेला गया। जिसमें कुंदी की टीम तीन रन जीतकर फाइनल में पहुंच गयी। पहले बल्लेबाजी करते हुए कुंदी की टीम 95 रन का स्कोर खड़ा की। इसके जवाब में गोपी एलेवन की टीम 92 रन पर सिमट गयी। वहीं दसरा सेमीफाइनल सोसई आश्रम और बुढ़मू एलेवन के बीच खेला गया। इसमें बुढ़मू की टीम आठ विकेट से जीतकर फाइनल में पहुंची। पहले बल्लेबाजी करते हुए सोसई की टीम 45 बन पर ही सिमट गयी। इसके जवाब में बुढ़मू की टीम दो विकेट पर ही 46 रन बनाकर फाइनल में पहुंच गयी। विजेती टीम कुंदी को प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने 50 हजार नगद व बड़ा ट्राफी और उप विजेता बुढ़मू की टीम को मुखिया सोहंती एक्का, तबारक खान, मो रशीद, मो खालिद ने 30 हजार नगद व बड़ा ट्राफी देकर सम्मानित किया।साथ ही तीसरे स्थान पर रही सोसई आश्रम की टोम को कांग्रेस के अमित खलखो, मो राजा 55 सौ नगद व ट्रॉफी और चौथे स्थान पर रही गोपी एलेवन की टीम को जेवियर खलको, मो शाकिब, वसीम खान, नेसार खान ने पांच हजार नगद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कुंदी की टीम के मिठ्ठू को तबारक खान ने मैन आफ द मैच और गोपी एलेवन के राहुल को मो शाकिब ने मैच आॅफ द सिरीज का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मैच के अंपायर आशीष गुप्ता और राहुल शाही थे। पूरे टूर्नामेंट के सफल आयोजन में समिति के सचिव मो शाकिब उर्फ छोटू के अलावा जेवियर खलको, लखो खलखो, नेसार खान, मुकेश खलखो, मो. आरिफ, मो रशीद, विनोद खलखो, मो मिनहाज सहित कई स्थानीय ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
पांच दिनी शहीद एतवा उरांव क्रिकेट टूर्नामेंट-2025 का चौथा दिन सोसई आश्रम, कुंदी और बुढ़मू एलेवन की टीम पहुंची सेमीफाइनल मेंटीम एबीएन, रांची। मांडर प्रखंड अंतर्गत बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में रविवार को पांच दिवसीय शहीद एतवा उरांव क्रिकेट टूर्नामेंट-2025 के चौथे दिन का उदघाटन मो. खालिद, जेवियर खलखो, हासीम अंसारी, मो. राजा, आशीष ने खिलाड़ियों से परिचय कर किया। रविवार को पहला मैच गोविंदपुर और टांगर के बीच खेला गया, जिसमें गोविंदपुर की टीम 22 रन से विजयी रही।पहले बल्लेबाजी करते हुए गोविंदपुर की टीम 108 रन बनायी। इसके जवाब में टांगर की टीम 86 रन पर ही सिमट गई। वहीं दूसरा मैच सोसई आश्रम और चोरेसा के बीच खेला गया। इसमें सोसई की टीम 40 रन से बिजयी रही। इससे पहले बल्लेबाजी करते सोसई आश्रम की टीम 140 रन का स्कोर खड़ा की। इसके जवाब में चोरेसा की टीम 100 रन ही बना सकी। रविवार को तीसरा मैच सोसई आश्रम और गोविदपुर के बीच खेला गया। जिसमें सोसई की टीम 30 रन से जीत कर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए सोसई की टीम 95 बनायी। इसके जवाब में गोविंदपुर की टीम 65 रन पर ही सिमट गई। तीनों मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए गोविंदपुर के अनीस, सोसई आश्रम के आशिष व अमन को मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया। इससे पहले कुंदी और बुढ़मू एलेवन की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। मैच के अंपायर आशीष गुप्ता और राहुल शाही थे। 10 फरवरी को टूर्नामेंट का चौथा क्वाटर फाइनल गोरे एलेवन और गोपी एलेवन के बीच दिन के नौ बजे से खेला जायेगा। साथ ही दो सेमीफाइनल के अलावा टूर्नामेंट का फाइनल मैच दिन के तीन बजे से होगा।टूर्नामेंट के फाइनल मैच का उद्घाटन झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष श्री बंधु तिर्की, अंजुमन इस्लामिया रातू प्रखंड के सचिव मुख्तार अंसारी, समीम अख्तर और मांडर थाना प्रभारी राहुल संयुक्त रूप से करेंगे। चौथे दिन के मैच के सफल आयोजन में कुरबान खान, मो शाकिब, लखो खलखो, नेसार खान, मुकेश खलखो, मो. आरिफ, मो. रशीद, विनोद खलखो, मो. मिनहाज सहित कई स्थानीय ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
घर से लेकर जर्सी तक...! धोनी के 7 नंबर के पीछे छुपा है एक बड़ा रहस्यएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आपने हमेशा देखा होगा कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी हमेशा 7 नंबर की जर्सी पहनते हैं। साथ ही, उनके हरमू वाले घर को भी उन्होंने 7 नंबर के साथ एक खूबसूरत लुक दिया है। ऐसे में आपके मन में सवाल जरूर आता होगा कि धोनी हर जगह 7 नंबर का इस्तेमाल क्यों करते हैं। दरअसल, ज्योतिष शास्त्र में 7 नंबर का बहुत महत्व है।रांची के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य ने एबीएन न्यूज 24 को बताया कि 7 नंबर का सीधा संबंध केतु से है। न्यूमैरोलॉजी में 7 नंबर केतु को दर्शाता है और केतु एक बहुत ही शक्तिशाली ग्रह है। अगर केतु चाहे तो जीवन में ऐसे चमत्कार कर सकता है कि सामने वाला समझ नहीं पायेगा कि हो क्या रहा है। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि 7 नंबर का केतु से संबंध है और केतु एकांत में रहने वाला ग्रह है। आपने देखा होगा कि धोनी भी बहुत अधिक बात नहीं करते और अधिकतर शांत रहते हैं। यह केतु का ही प्रभाव है, जिससे लगता है कि उनका केतु मजबूत है। उनका मूल्यांकन और भाग्यांक भी 7 है। जब आपका केतु मजबूत होता है, तो यह नंबर आपके लिए लक्की होता है। इस वजह से आप कहीं भी इस नंबर का इस्तेमाल करेंगे, तो आपको निश्चित ही चमत्कार देखने को मिलेगा। आपने देखा होगा कि धोनी ने कई सीरीज और ट्रॉफी जीती हैं। ऐसा नहीं है कि दूसरे खिलाड़ियों ने मेहनत नहीं की, लेकिन धोनी का नाम हमेशा सबसे अधिक रहा। लोग उन्हें किस्मत का धनी भी मानते हैं। धोनी के लिए 7 नंबर काफी लक्की है और उनका केतु बहुत स्ट्रॉन्ग है। इस वजह से केतु उन्हें हर दिशा से सफलता दिलाता है। केतु का काम होता है अचानक से कुछ चमत्कार कर देना और वह भी बड़ा वाला, जिससे आप देश-विदेश में फेमस हो जायें। धोनी का केतु मजबूत है, यही कारण है कि वह 7 नंबर का लगातार इस्तेमाल करते हैं और उन्हें सफलता भी मिलती है। हालांकि, यह सबके लिए नहीं होता। हर किसी की कुंडली के अनुसार किसी का केतु खराब भी हो सकता है। ऐसे में अगर आप 7 नंबर का अधिक इस्तेमाल करते हैं, तो आपको सफलता भी मिल सकती है। इसलिए ज्योतिषाचार्य या न्यूमैरोलॉजी से परामर्श लेकर ही किसी भी नंबर का इस्तेमाल करें, क्योंकि इसका उल्टा प्रभाव भी हो सकता है।
कुंदी की टीम पहुंची सेमीफाइनल में टीम एबीएन, रांची। मांडर प्रखंड अंतर्गत बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में गुरुवार को पांच दिवसीय शहीद एतवा उरांव क्रिकेट टूर्नामेंट -2025 का उद्घाटन तबारक खान, जेवियर खलखो, मो रशीद, अमीत खलखो, जाकिर हुसैन, रशीद अंसारी ने फीता काटकर किया। गुरुवार को पहला और टूर्नामेंट मैच हुसीर एलेवन और फुटकल टोली के बीच खेला गया।इसमें फुटकल टोली दो विकेट जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया। दूसरा मैच कुंदी और करकरा के बीच खेला गया। इसमें कुंदी की टीम पांच रन से जीत दर्ज की। तीसरा मैच कुंदी और फुटकल टोली के बीच खेला गया, जिसमें कुंदी की टीम 44 रन जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सात फरवरी को पहला मैच मंदरो व महुआजारी और दूसरा मैच गोरे व नयासराय के बीच खेला जायेगा। मो साकिब ने बताया कि टूर्नामेंट के विजेता को 50 हजार रुपये नगद व बड़ा ट्रॉफी, उपविजेता को 30 हजार रुपए नगद व बड़ा ट्रॉफी दिया जायेगा। साथ ही तृतीय और चतुर्थ स्थान पानेवाले टीम को क्रमश: 5500 हजार रुपये नगद व ट्रॉफी व 5000 हजार रुपये नगद व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया जायेगा। इसके अलावा मैन आफ द मैच, मैच आफ द सिरीज होने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जायेगा। फोटो संकेत : रांची के मांडर प्रखंड अंतर्गत बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में गुरुवार को शहीद एतवा उरांव क्रिकेट टूर्नामेंट -2025 का उद्घाटन करते जेवियर खलखो, मो. रशीद, अमीत खलखो व जाकिर हुसैन।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.