Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 14
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
नागपुर में आयोजित वुडबॉल प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों का बोलबाला
Published / 2025-03-27 21:00:32
नागपुर में आयोजित वुडबॉल प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों का बोलबाला

राष्ट्रीय वुडबॉल प्रतियोगिता 2024-25 नागपुर, महाराष्ट्र  में झारखंड के बालक और बालिका दोनो वर्ग में दिखा दबदबा एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। राष्ट्रीय वुडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन महाराष्ट्र वुडबॉल संघ ने किया गया जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेने नागपुर महाराष्ट्र आये। प्रतियोगिता के लिए झारखंड राज्य से भी बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी महाराष्ट्र आये।महाराष्ट्र में आते ही मैच के शुरू दिन से अंतिम दिन तक झारखंड का दबदबा देखने को मिला। बालक वर्ग में स्ट्रोक टीम इवेंट में विजेता बनकर गोल्ड मेडल पर अपना दावेदारी साबित किये। साथ ही झारखंड के नाम को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का काम किया। वहीं बालिका वर्ग में स्ट्रोक इवेंट में तृतीय स्थान पर कांस्य पदक पर अपनी जोरदार दावेदारी साबित कर पूरे राज्य का नाम रोशन किया।

अनिल टाइगर कि हत्या के विरोध में झारखण्ड बंद असरदार
Published / 2025-03-27 11:50:52
अनिल टाइगर कि हत्या के विरोध में झारखण्ड बंद असरदार

झारखंड बंद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रौन कैमरा से रखी जाएगी निगरानीE Paperहोम बिहार झारखण्ड ओरिजिनल एजुकेशन बिजनेस मनोरंजन टेक लाइफ स्टाइल राशिफल धर्म खेल विश्व वीडियोHomeJharkhandRanchiLive BlogJharkhand Bandh Live: झारखंड बंद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रौन कैमरा से रखी जाएगी निगरानीJharkhand Bandh Live Updates: बीजेपी नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में झारखंड के विभिन्न संगठनों ने झारखंड बंद का अह्वान किया है. बीजेपी, आजसू ने राज्य की विधि व्यवस्था पर सवाल उठाया है. झारखंड बंद का किन इलाकों में क्या असर रहने वाला है इस आर्टिकल में हम पल पल की जानकारी देंगे...सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 1 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनातीरांची बंद को लेकर पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किये हैं। 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है। वहीं, विधि-व्यवस्था के लिए चार प्रशिक्षु डीएसपी सहित 12 डीएसपी और थाना प्रभारी समेत दो दर्जन से इंस्पेक्ट की तैनाती की गयी है। हर पॉइंट पर सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया गया है। चौक‐चौराहे पर ड्रोन कैमरा सीसीटीवी, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के माध्यम से बंद समर्थकों पर नजर रखी जायेगी। डीआईजी सह एसससपी चंदन सिन्हा ने कहा कि पूर्व की बंदी की तरह इस बंदी में भी जिला पुलिस और प्रशासन के लोग मुस्तैद रहेंगे। सीसीटीवी के कंट्रोल रूम में अधिकारी मौजूद रहेंगे, जो गड़बड़ी फैलाने वालों को चिन्हित कर उसका फुटेज रखेंगे। बंद को लेकर रैप, जैप, इको, जैप की महिला बटालियन, वज्र वाहन, रंगीन पानी का टैंकर, आश्रु गैस और फायर ब्रिगेड की तैनाती की गयी है।

राजस्थान को हराकर हैदराबाद ने किया विजयी आगाज
Published / 2025-03-23 21:07:05
राजस्थान को हराकर हैदराबाद ने किया विजयी आगाज

संजू और ध्रुव के अर्धशतक बेकारएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2025 में अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। इशान किशन (106) ने राजस्थान रॉयल्स के कमजोर आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए 45 गेंदों पर शानदार शतक जड़ा जिससे सनराइजर्स हैदराबाद ने रविवार को आईपीएल के अपने घरेलू मैच में छह विकेट पर 286 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।इसके जवाब में राजस्थान ने कुछ शुरूआती झटकों के बावजूद संजू सैमसन (67) और ध्रुव जुरेल (70) के अर्धशतकों की बदौलत कोशिश तो की लेकिन वह अंतिम ओवरों में हैदराबाद की सधी हुई गेंदबाजी के कारण 6 विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाकर 44 रन से पीछे रह गए। सिमरजीत सिंह और हर्षल पटेल ने हैदराबाद की तरफ से 2-2 विकेट लिए जबकि मोहम्मद शमी, एडम जम्पा ने एक-एक विकेट झटका।इससे पहले हैदराबाद की उमस भरी गर्मी में रॉयल्स के अनुभवहीन कप्तान रियान पराग ने आईपीएल की सबसे सपाट पिच पर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करके बड़ी गलती की। ट्रेविस हेड ने पारी की शुरुआत में 31 गेंदों पर 67 रन बनाकर रॉयल्स के गेंदबाजों के खिलाफ मनमुताबिक रन बटोरे और फिर किशन ने 47 गेंदों पर नाबाद 106 रन बनाकर एसआरएच के लिए अपने पदार्पण को यादगार बनाया। हेड और किशन ने दूसरे विकेट के लिए 39 गेंद में 85 रन की साझेदारी की। दोनों ने मिलकर 20 चौके और नौ छक्के लगाये।हैदराबाद ने पिछले सत्र की अपनी लय को जारी रखा लेकिन टीम अंतिम ओवर में दो विकेट गंवाने के कारण अपने और आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ स्कोर (तीन विकेट पर 287 रन) को पीछे छोड़ने से चूक गयी। जोफ्रा आर्चर ने चार ओवर में 76 रन लुटाये। वह आईपीएल इतिहास में बिना विकेट लिए सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गये।

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 विजेता खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने दिया 18 कैरेट गोल्ड डायमंड रिंग
Published / 2025-03-21 21:54:52
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 विजेता खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने दिया 18 कैरेट गोल्ड डायमंड रिंग

बीसीसीआई ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली टीम इंडिया को दिया अनमोल तोहफा एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत में क्रिकेट को एक धर्म की तरह माना जाता है, और भारतीय क्रिकेट टीम के हर जीत को देशभर में एक उत्सव की तरह मनाया जाता है। इसी तरह, भारतीय क्रिकेट टीम ने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। भारतीय टीम ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती। इस जीत के बाद इउउक ने टीम के सभी खिलाड़ियों को एक विशेष तोहफा दिया, जो उनके लिए जीवनभर यादगार रहेगा।  18 कैरेट गोल्ड डायमंड रिंग  बीसीसीआई ने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप की जीत को यादगार बनाने के लिए भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को 18 कैरेट गोल्ड और डायमंड से बनी रिंग गिफ्ट की। इन रिंग्स का वजन 60 ग्राम है और हर रिंग पर खिलाड़ी का नाम, जर्सी नंबर और टीम द्वारा टूर्नामेंट में जीते गये मैचों का विवरण लिखा है। यह तोहफा खिलाड़ियों के लिए जीवनभर एक मूल्यवान यादगार बन गया है। यह रिंग भारतीय क्रिकेट के इतिहास में इस महत्वपूर्ण जीत की गवाह रहेगी।

18वीं राष्ट्रीय सीनियर वुडबॉल चैंपियनशिप के लिए झारखंड की टीम नागपुर रवाना
Published / 2025-03-21 21:45:47
18वीं राष्ट्रीय सीनियर वुडबॉल चैंपियनशिप के लिए झारखंड की टीम नागपुर रवाना

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 20/03/2025 को झारखंड की टीम रांची से नागपुर के लिए रवाना हो गयी है, जो 22 से 26 मार्च तक नागपुर में आयोजित की जायेगी। सीनियर राष्ट्रीय वुडबॉल चैंपियनशिप तथा जूनियर राष्ट्रीय वुडबॉल चैंपियनशिप में लगभग झारखंड से 30 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिसमें बालक और बालिका वर्ग शामिल है। आज के इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ड्रेस कोड ट्रैकसूट का वितरण संतोष कुमार तथा सबलू मुंडा ने किया। स्पॉन्सर के रूप में संतोष कुमार तथा सबलू मुंडा थे। महिला ग्रुप (स्ट्रोक इवेंट) नेहा कुमारी नायक कप्तान, सुष्मिता कुमारी, सुधा कुमारी, रानी कुमारी, नीतू मांझी, सोनिया बिलूंग, अनुष्का कुमारी,  पुरुष वर्ग (स्ट्रोक इवेंट) शुभम कुमार कप्तान, बंटी टोप्पो, आयुष नायक, अजीत गोप, निकित खालखो, मनमोहन सुंडी, आजाद कुमार महतो, सत्यनारायण सिंह, उज्जवल कुमार, पुरुष वर्ग (फेयरवे इवेंट) प्रियांशू किस्पोट्टा, आशुतोष कुमार, राजू गोप, राजेश गोप, मयंक सिंह, रोशन लिंडा, हिमांशु कुमार, विक्रम कुमार, अमन झा, सौरभ नायक, जूनियर ग्रुप बालक वर्ग  हर्ष कुमार (सिंगल इवेंट)

उद्घाटन मैच में केकेआर और आरसीबी के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला
Published / 2025-03-21 20:41:25
उद्घाटन मैच में केकेआर और आरसीबी के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला

केकेआर, आरसीबी के खिलाफ जीत के साथ आगाज करने का करेगा प्रयासएबीएन स्पोटर्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 18वां सीजन का आगाज शनिवार को ईडन गार्डन स्टेडियम में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले के साथ शुरू होगा। जहां केकेआर आरसीबी के खिलाफ जीत से साथ आगाज करने का प्रयास करेगा। तीन बार के आईपीएल खिताब के विजेता केकेआर टीम की अगुवाई कर रहे अजिंक्य रहाणे खिताब को बरकरार रखने के लिए पुरजोर कोशिश करेंगे। उनकी टीम में बल्लेबाजी लाइनअप बहुत मजबूत है, जिसमें अनुभवी सुनील नरेन शीर्ष पर और क्विंटन डी कॉक के साथ अपने शानदार फॉर्म को जारी रखने की उम्मीद कर रहे हैं। रहाणे और वेंकटेश अय्यर मध्य क्रम में टीम को स्थिरता प्रदान करेंगे, जबकि टीम में मैच फिनिशर रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल और रमनदीप सिंह डेथ ओवरों में अहम भूमिका निभाएंगे।

आईपीएल के पहले मैच पर बारिश का खतरा
Published / 2025-03-21 20:35:30
आईपीएल के पहले मैच पर बारिश का खतरा

आइपीएल 2025आईपीएल के पहले मैच पर छाये संकट के बादल, बारिश कर सकती है दर्शकों का मजा किरकिराएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2025 की शुरूआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 22 मार्च से टूर्नामेंट का आगाज होगा। पहला मुकाबला गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला जायेगा। कोलकाता के ईडेन गार्डंस में खेले जाने वाले इस मैच में बारिश विलेन सकती है। ऐसे में दर्शकों का मजा किरकिरा हो सकता है। आईपीएल के 18वें सत्र का पहला मुकाबला बारिश में धुल सकता है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को 90 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। शाम के वक्त 77 प्रतिशत आर्द्रता रहेगी जबकि हवाएं 22 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी। ऐसे में प्रशंसकों के अरमानों पर पानी फिर सकता है।

पैरा बॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम रांची से रवाना
Published / 2025-03-19 18:59:47
पैरा बॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम रांची से रवाना

टीम एबीएन, रांची। तमिलनाडु के इरोड में आयोजित पारा वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप जो दिनांक 21 22 23 को आयोजित है इसमें झारखंड के दोनों ही वर्ग महिला और पुरुष वर्ग भाग लेंगे। महिला वर्ग में असुंता टोप्पो, तारामरिनी लकड़ा, पुष्पा मिंज, शकुंतला देवी, महिमा उरांव, अनीता तिर्की, प्रतिमा तिर्की, सरिता भूटकुमरी, संजुक्ता एक्का सुनीता कुमारी, पुरुष वर्ग में सनोज महतो, चंदन लकड़ा, मुकेश कंचन, बिपुल सेन गुप्ता, मुकेश कुमार महतो, जेम्स लकड़ा, पारा ओलम्पिक कमेटी के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, राहुल मेहता अध्यक्ष झारखंड डिसेबल क्रिकेट एसोसिएशन, पारा ओलम्पिक एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के सचिव सरिता सिन्हा , उपाध्यक्ष पतरस तिर्की, समाज सेवी जगदीश सिंह जग्गू, संजू कुमारी शिवरानी कुमारी, आर्यन एवं झारखण्ड वाशियों ने अग्रिम बधाई दिया।

एक दिवसीय स्व आर पी द्विवेदी मेमोरियल राज्यस्तरीय वुडबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न
Published / 2025-03-16 21:23:13
एक दिवसीय स्व आर पी द्विवेदी मेमोरियल राज्यस्तरीय वुडबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 16 03 2025 दिन रविवार को झारखंड राज्य वुडबॉल संघ कि ओर से स्थानीय जयपाल सिंह स्टेडियम रांची में एक दिवसीय स्व आर पी द्विवेदी मेमोरियल राज्यस्तरीय वुडबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ। जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से आए 50 वुडबॉल खिलाड़ियों ने में भाग लिया।आगामी राष्ट्रीय वुडबॉल जूनियर एवं सीनियर चैंपियनशिप नागपुर में 22 मार्च 2025से 26 मार्च 2025तक आयोजित बुडबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की टीम में भाग लेने के लिए बालक/ बालिका टीम का चयन सह एकल वुडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से आए वुडबॉल खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया।प्रतियोगिता के समापन के मुख्य अतिथि आशा गुप्ता पूर्व पार्षद वार्ड 18, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, अजय वर्मा श्री महावीर मण्डल श्रृंगार समिति के पूर्व मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता, किक बॉक्सिंग के दीपक वर्मा एवं झारखंड राज्य वुडबॉल संघ के सचिव गोविंद झा ने संयुक्त रूप से सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मैडल देकर सम्मानित किया।आज के प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है।सीनियर बालक वर्ग में प्रथम - रौशन लिंडा द्वितीय - शुभम कुमार शर्मा तृतीय - राजेश गोपचतुर्थ - रितेश कुमार पांचवें - राजू गोप छठे - मयंक सिंहबालिका वर्ग में प्रथम - नीतू मांझी(रांची)द्वितीय - सोनिया बिलुंग (गुमला)तृतीय - सुष्मिता कुमारी (रांची)चतुर्थ - नेहा कुमारी नायक (रांची)पांचवा - रानी कुमारी (चतरा)छठे - अनुष्का कुमारीजूनियर बालक वर्ग मेंप्रथम - हर्ष कुमार द्वितीय -सुर्योतम कुमार इस अवसर पर अशोक बेदिया,बबलू कुमार, नितेश कुमार, रिंकू कुमार आदि उपस्थित थे। यह जानकारी सरवर अंसारी ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

धनतेरस...
Published / 2026-11-06 12:43:31
धनतेरस...