Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
छह टीमों के साथ अगले साल से शुरू होगा महिला आईपीएल
Published / 2022-03-25 15:02:55
छह टीमों के साथ अगले साल से शुरू होगा महिला आईपीएल

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। महिला आईपीएल को लेकर हो रही लंबे समय से मांग को बीसीसीआई ने आखिर मान लिया है और अगले साल से 6 टीमों वाले टूर्नामेंट का प्रस्ताव रख दिया है। शुक्रवार 25 मार्च को मुंबई में हुई आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में बीसीसीआई अधिकारियों ने महिला आईपीएल शुरू करने को लेकर चर्चा की, जिसमें निष्कर्ष निकला कि देश में हर साल महिला आईपीएल टूर्नामेंट आयोजित करने की बड़ी संभावना है। इस तरह बीसीसीआई ने 6 टीमों के साथ टूर्नामेंट के आगाज का प्रस्ताव रखा और इसे 2023 में शुरू करने के लिए पूरे प्रयासों के प्रति वचनबद्धता जताई। रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड ने फैसला किया है कि इन 6 टीमों के चयन के लिए पहला प्रस्ताव मौजूदा आईपीएल फ्रेंचाइजियों को ही दिया जाएगा। बीसीसीआई ने नए सीजन से आईपीएल में टीमों की संख्या बढ़ाकर 8 से 10 कर दी है। ऐसे में बोर्ड इन फ्रेंचाइजियों के सामने महिला टीम बनाने का प्रस्ताव रखेगा। अगर इसमें पूरी तरह से सफलता नहीं मिलती है, तो बोर्ड फ्रेंचाइजियों के लिए नए आवेदन मंगाएगा।

धोनी के कप्तानी छोड़ने पर विराट ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा...
Published / 2022-03-25 04:50:07
धोनी के कप्तानी छोड़ने पर विराट ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा...

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान के रूप में एमएस धोनी के महान कार्यकाल की प्रशंसा की। कोहली ने कहा कि प्रशंसक विकेटकीपर बल्लेबाज की समृद्ध विरासत को कभी नहीं भूलेंगे। एमएस धोनी ने आईपीएल 2022 के बहुप्रतीक्षित सीजन से पहले सीएसके का नेतृत्व रवींद्र जडेजा को सौंप दिया है। कोहली ने सोशल मीडिया पर लिखा- महान कप्तानी का कार्यकाल येलो स्किप में है। एक अध्याय प्रशंसक कभी नहीं भूलेंगे। हमेशा सम्मान करें। जडेजा जोकि 2012 से सीएसके का अभिन्न हिस्सा रहे हैं, चेन्नई फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी होंगे। धोनी इस सीजन में सीएसके की ओर से बतौर विकेटकीपर खेलेंगे। धोनी के नाम पर फरवरी 2008 की आईपीएल नीलामी में सबसे महंगी बोली लगी थी। वह आईपीएल की शुरुआत से ही सीएसके के कप्तान रहे। उनके नेतृत्व में सीएसके ने 204 मैचों में 121 जीत हासिल की। बता दें कि आईपीएल मैच मुंबई, नवी मुंबई और पुणे के स्टेडियमों में खेले जाएंगे, जिसमें दर्शकों की संख्या 25 प्रतिशत होगी, जो कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार होगी। कुल मिलाकर वानखेड़े स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में प्रत्येक में 20 मैच, ब्रेबोर्न और एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम, पुणे में प्रत्येक में 15 मैच होंगे।

40 के धोनी ने जडेजा को बनाया "उत्तराधिकारी"
Published / 2022-03-24 17:09:27
40 के धोनी ने जडेजा को बनाया "उत्तराधिकारी"

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2022 के शुरू होने में महज दो दिन का समय बाकी है लेकिन उससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से चौंकाने वाला फैसला किया है। उन्होंने टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी सौंप दी है। धोनी ने खुद से कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। वे आईपीएल के 15वें सीजन में बतौर खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। गत चैंपियन चेन्नई को 26 मार्च को कोलकाता के साथ वानखेड़े स्टेडियम में पहला मुकाबला खेलना है लेकिन उससे पहले चार बार की चैंपियन सीएसके में यह एक बड़ा बदलाव हुआ है। सीएसके की तऱफ से गुरुवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है और रवींद्र जडेजा को टीम की कमान सौंपने का फैसला किया है। जडेजा जो 2012 से टीम का अहम हिस्सा हैं, वह सीएसके के सिर्फ तीसरे कप्तान हैं। धोनी इस सीजन और इसके आगे भी चेन्नई का हिस्सा बने रहेंगे। सीएसके ने इस बार आईपीएल नीलामी से पहले धोनी-जडेजा समेत चार खिलाड़ियों को रिटेन किया था। जडेजा को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए में सबसे अधिक पैसे के साथ रिटेन किया था। लेकिन धोनी को इस सीजन के लिए 12 करोड़ रुपए में ही रिटेन किया गया। इससे बाद से ही इस बात की अटकलें लगाई जा रही थी कि जडेजा को कप्तान बनाया जा सकता है। धोनी आईपीएल में अब तक किसी दूसरे खिलाड़ी की कप्तानी में नहीं खेले हैं। यह पहला मौका होगा जब धोनी किसी दूसरे खिलाड़ी की कप्तानी में खेलेंगे। जडेजा पहले और आखिरी कप्तान हो सकते हैं, जिनके नेतृत्व में धोनी आईपीएल मैच खेलेंगे। यह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन होगा।

फाइनल में पहुंची साथियान-मनिका की जोड़ी, विश्व रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग
Published / 2022-03-23 14:44:27
फाइनल में पहुंची साथियान-मनिका की जोड़ी, विश्व रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान और मनिका बत्रा की जोड़ी डब्ल्यूटीटी कंटेंडर के मिश्रित युगल स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गई है। तीसरी वरीय भारतीय जोड़ी ने दोहा में चल रहे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त हांगकांग की वोंग चुन टिंग और डू होइ केम की जोड़ी को हराया। मनिका और साथियान ने मिलकर 13-11, 9-11, 11-9, 8-11, 11-8 से जीत दर्ज की। भारत की इस जोड़ी ने फाइनल में पहुंचने के साथ ही आईटीटीएफ रैंकिंग में भी लंबी छलांग लगाई है। मनिका और साथियान की जोड़ी अब मिश्रित युगल रैंकिंग में तीन स्थान की छलांग के साथ सातवें पायदान पर पहुंच गई है। यह दोनों की करियर की श्रेष्ठ रैंकिंग है। इसके अलावा इनसे पहले आज तक किसी भी भारतीय ने इतनी ऊंची रैंकिंग हासिल नहीं की थी। महिलाओं की एकल रैंकिंग में हालांकि मनिका को दो स्थान का नुकसान हुआ है और वह अब 48वें नंबर पर पहुंच गई हैं। वहीं पुरुषों की एकल रैंकिंग में भी भारत के शीर्ष खिलाड़ी जी साथियान और शरथ कमल को नुकसान हुआ है। दोनों अब क्रमशः 37वें और 41वें नंबर पर खिसक गए हैं। पुरुषों की युगल रैंकिंग में हालांकि भारतीय जोड़ी को बड़ा फायदा हुआ है। जी साथियान और शरथ कमल की जोड़ी ने 10 स्थान का छलांग लगाया है और अब 21वें नंबर पर पहुंच गए हैं। जबकि महिलाओं की युगल रैंकिंग में मनिका और अर्चना कामथ की जोड़ी छठे नंबर पर काबिज है।

तमिलनाडु में हो रहे वुशु सब जूनियर प्रतियोगिता में भाग लेने झारखण्ड के खिलाड़ी रवाना
Published / 2022-03-23 14:28:10
तमिलनाडु में हो रहे वुशु सब जूनियर प्रतियोगिता में भाग लेने झारखण्ड के खिलाड़ी रवाना

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। झारखंड वुशु सब जूनियर खिलाड़ी तमिलनाडु के नागरकोइल में आयोजित 21वीं सब जूनियर नेशनल वुशू प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो गए। यह प्रतियोगिता 25 से 31 मार्च तक नागरकोइल के नुरुल इस्लाम यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित की जा रही हैं, जिसमे पूरे देश के 32 इकाइयों की टीमें भाग लेंगी। झारखंड दल में निम्न खिलाड़ी है शामिल : बालक वर्ग- अनस अंसारी, नूरेन अहमद, अखिलेश्वर मांझी, मोतीलाल मुंडा, सियो बेदिया, आरिफ हुसैन, देव कुमार बेदिया, रोहित महतो, रवि भारती, सुमित कुमार महतो, आदित्य चांद, धनश्याम उरांव, अभ्युदय कुमार, कुमार हर्ष। बालिका वर्ग- आरवी आर्या, अनिशा कुमारी, अंशु कुमारी, प्रतिमा कुमारी, निशिका साहू, रीता कुमारी, लवली कुमारी, कशिश राज, त्रिवेणी मिंज, अनिष्का साहू, टीना कुमारी, खुशी कुमारी, बिनसि कविता कुजूर। टीम कोच सह मैनेजर – बासुदेव टोप्पो। इस प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों के अलावा तीन तकनीकी पदाधिकारी भी शामिल होंगे जो दल के साथ रवाना हो गए वाहिद अली, विमला टोप्पो, रोशन रजक। मौके पर झारखंड वुशु के पदाधिकारी चंचल भट्टाचार्य, कृष्ण मुरारी सिंह, शैलेन्द्र दुबे, दीपक गोप, उदय साहू, प्रियदर्शी अमर, मनोज साहू, डॉ अंशु साहू, रामशंकर सिंह, मुरारी तिवारी, शिवेंद्र दुबे, दीपक लोहिया आदि मौजूद थे, जिन्होंने खिलाड़ियों के बीच किट का वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया।

टेनिस : 25 साल की उम्र में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एश्ले बार्टी का संन्यास
Published / 2022-03-23 04:39:56
टेनिस : 25 साल की उम्र में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एश्ले बार्टी का संन्यास

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने संन्यास का एलान कर सभी को चौंका दिया है। ऑस्ट्रेलिया की स्टार खिलाड़ी ने 25 साल की उम्र में अचानक से टेनिस को अलविदा कह दिया है। उन्होंने इसी साल जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतकर इतिहास रचा था। बार्टी ने आज सुबह अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर अपने संन्यास की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, टेनिस से संन्यास की घोषणा करते हुए आज का दिन मेरे लिए कठिन और भावनाओं से भरा है। मुझे नहीं पता था कि इस खबर को आपके साथ कैसे साझा किया जाए इसलिए मैंने अपनी अच्छी दोस्त केसी डेलाक्वा से मेरी मदद करने के लिए कहा। इस खेल ने मुझे जो कुछ भी दिया है उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं और गर्व महसूस कर रही हूं। इस सफर में मेरा समर्थन करने वाले सभी लोगों के लिए धन्यवाद।बार्टी ने अपने करियर में तीन ग्रैंड स्लैम जीते। सबसे पहले 2019 में फ्रेंच ओपन अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने 2021 में विम्बलडन और 2022 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का ख़िताब जीता। यूएस ओपन में बार्टी दो बार (2018, 2019) चौथे राउंड से बाहर हुई थीं। बार्टी ने अपने छोटे से करियर में 15 एकल और 12 युगल खिताब जीते। वह लगातार 114 हफ्ते तक शीर्ष खिलाड़ी बनी रहीं। वह लगातार सर्वाधिक दिन तक नंबर एक स्थान पर रहने वाली दुनिया की चौथी खिलाड़ी हैं।

110 रन से विंडीज को हराकर भारत ने बरकरार रखी सेमीफाइनल की उम्मीदें
Published / 2022-03-22 09:41:03
110 रन से विंडीज को हराकर भारत ने बरकरार रखी सेमीफाइनल की उम्मीदें

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी महिला विश्व में मंगलवार को टीम इंडिया ने बड़े अंतर से बांग्लादेश को मात दी। भारत ने बांग्लादेश को 229 रनों का स्कोर दिया था। जवाब में बांग्लादेश सिर्फ 119 रनों पर ऑलआउट हो गई। बता दें, 230 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेशी महिला टीम 40.3 ओवर में 119 रन पर ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम ने इस आईसीसी टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत दर्ज की, जिससे सेमीफाइनल में पहुंचने की उसकी उम्मीदें भी बरकरार हैं। टीम इंडिया के 6 अंक हो गए हैं। भारत की तरफ से यास्तिका भाटिया ने सर्वाधिक 50 रन बनाए, जबकि शैफाली वर्मा ने 42, स्मृति मंधाना ने 30, पूजा वस्त्राकर ने नाबाद 30, स्नेह राणा ने 27 और ऋचा घोष ने 26 रन का योगदान दिया। वहीं, बांग्लादेश की तरफ से ऋतु मोनी ने तीन जबकि नाहिदा अख्तर ने दो विकेट लिए। बांग्लादेश की पारी में सलमा खातून ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। भारत की तरफ से स्नेह राणा ने चार, जबकि झूलन गोस्वामी और पूजा वस्त्राकर ने दो-दो विकेट लिए। भारत अपना आखिरी लीग मैच 27 मार्च को दक्षिण अफ्रीका से खेलेगा।

दिल्ली कैपिटल्स की नई टीम से मिलकर उत्साहित हैं कप्तान पंत
Published / 2022-03-21 15:57:15
दिल्ली कैपिटल्स की नई टीम से मिलकर उत्साहित हैं कप्तान पंत

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 15वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 27 मार्च को अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम का पहला मैच मुंबई इंडियंस से है। इस सीजन के लिए दिल्ली ने कमर कस ली है और खिलाड़ी मुंबई में मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। खुद पंत भी कोच रिकी पोंटिंग के साथ मिलकर तैयारियों में जुट गए हैं। रविवार को पंत ने पहली बार ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया और जमकर छक्के-चौके लगाए। दिल्ली में इस बार कई नए खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। इस नई दिल्ली टीम से मिलने के बाद कप्तान पंत ने अपना अनुभव भी साझा किया। पंत ने बताया कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे कि ये टीम एकदम नई और पहली बार बनी हो। मैंने प्रैक्टिस सेशन में सभी खिलाड़ियों पर ध्यान दिया और लगा कि सभी एकदम पॉजिटिव माइंडसेट के साथ खेलने आए हैं। एक दूसरे के साथ हमें काफी मजा आ रहा है। पंत ने नए खिलाड़ियों को टीम के माहौल की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा- फिलहाल हम यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि नए खिलाड़ियों को किस-किस चीज की जरूरत है। हम सभी खिलाड़ियों के रोल पर बातचीत कर रहे हैं। मैंने नए खिलाड़ियों से अब तक के टीम माहौल को लेकर बातचीत भी की और यह भी प्लान किया कि इस साल माहौल कैसा रहेगा। कोच रिकी पोंटिंग से अपनी मुलाकात को लेकर पंत ने कहा- पोंटिंग से मिलकर हमेशा अच्छा लगता है। जब भी मैं उनसे मिलता हूं तो ऐसा लगता है कि किसी परिवार के सदस्य से मिल रहा हूं। वह मैदान पर सभी खिलाड़ियों से प्रदर्शन करवाना जानते हैं। सभी खिलाड़ी उनका सम्मान करते हैं और चाहते हैं कि पोंटिंग हमें कुछ नया सिखाएं।

इंडियन वेल्स : फ्रिट्ज ने नडाल को हराकर बनाया अनोखा रिकॉर्ड
Published / 2022-03-21 14:03:10
इंडियन वेल्स : फ्रिट्ज ने नडाल को हराकर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। राफेल नडाल को इंडियन वेल्स के फाइनल में टेलर फ्रिट्ज से सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा। यह इस साल उनका 21वां मैच था। इस साल नडाल की यह पहली हार थी। 35 वर्षीय नडाल को इलाज के लिए कोर्ट से उस समय बाहर जाना पड़ा, जब वह 4-0 से पिछड़े हुए थे। कोर्ट पर वापसी के बाद नडाल अधिक सहज दिखे, लेकिन फ्रिट्ज ने फिर भी 6-3 7-6 (7-5) से जीत हासिल की। फ्रिट्ज 2001 में आंद्रे अगासी के बाद इंडियन वेल्स में जीतने वाले पहले अमरीकी बन गये। 24 वर्षीय फ़्रिट्ज ने जीत के बाद कहा, यह उन बचपन के सपनों में से एक है, जिसके बारे में मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि यह सच होगा। उन्होंने अपने दूसरे एटीपी टूर खिताब और पहली मास्टर्स 1000 जीत हासिल करने के लिए टाई-ब्रेक जीतने से दो ब्रेक पॉइंट बचाए। एंड्री रुबलेव के खिलाफ सेमीफाइनल कै दौरान फ्रिट्ज के टखने में चोट लगने के बाद उनकी फिटनेस को लेकर चिंता थी, लेकिन फाइनल में उनपर इसका कोई प्रभाव नहीं दिखा। फ्रिट्ज ने कहा, मैं आपके बता नहीं सकती कि खेलना कितना मुश्किल रहा, मैं आज कैसे खेल सका, मैंने कभी भी ऐसे दर्द का अनुभव नहीं किया जैसा मैच से पहले किया था। मैं कड़ी मेहनत करने की कोशिश कर रहा था और हमने मैच तक काफी काम किया। इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियन ओपन में जीत हासिल वाले स्पैनियाडर नडाल ने 2022 में अपने पिछले 20 मैच जीते थे। लेकिन उन्होंने मैच में फ्रिट्ज की तुलना में अप्रत्याशित गलतियां कीं। नडाल ने कहा, मैंने पिछले दो हफ्तों के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया, आज संभव नहीं था। मेरे विचार से अंत तक मैंने अच्छा मुकाबला किया। मुझे यहां खेले काफी समय हो गया है, लेकिन मैं वापस आकर बहुत खुश हूं और वास्तव में इसका भरपूर आनंद ले रहा हूं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.