Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 मैच जीतने पर फिंच ने की आॅस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की तारीफ
Published / 2022-04-06 13:55:13
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 मैच जीतने पर फिंच ने की आॅस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की तारीफ

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान के खिलाफ इकलौते टी20 मुकाबले में युवा खिलाड़ी नेथन एलिस और जॉश इंग्लिस के योगदान को देखते हुए उनके कप्तान आरोन फिंच ने उनकी जमकर तारीफ की है। विश्व चैंपियन आॅस्ट्रेलिया अपने टी20 विश्व कप टीम से डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, जॉश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क के बिना खेल रहे थे। साथ ही श्रीलंका के विरुद्ध पिछली सीरीज में टीम के सदस्य रह चुके केन रिचडर्सन और जाय रिचडर्सन भी दल का हिस्सा नहीं थे। इसके बावजूद टीम ने मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन और बेन ड्वारश्वीस के रूप में तीन डेब्यू देते हुए मेजबान को तीन विकेट से हराया। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने मैच के शुरूआती 7 ओवर में 63 रन मारे थे और इसके बाद ग्रीन और एलिस ने आपस में 44 रन देकर 6 विकेट लेते हुए मैच में आॅस्ट्रेलिया की वापसी कराई थी। एलिस के लिए 28 रन देकर 4 विकेट उनके तीन मैच पुराने करियर में सर्वश्रेष्ठ विश्लेषण थे और फिंच ने उनके एक बढ़िया भविष्य की उम्मीद जताते हुए कहा कि उनका अभ्यास और मैचों के प्रति द्दष्टिकोण और कार्य नीति अविश्वसनीय है। उनकी ऊर्जा और उनकी तीव्रता भी अच्छी है और वह नई चीजें सीखने को उत्सुक रहते हैं। इसी वजह से वह नई और पुरानी गेंद दोनों से इतने प्रभावशाली हैं। बाकी के खिलाड़ियों को भी उनके साथ खेलने में बहुत मजा आता है और उनका भविष्य उज्जवल है क्योंकि वह खुद चुनौती का सामना करना पसंद करते हैं। इंग्लिस ने अपने छठे टी20 मुकाबले में पहली बार कीपिंग का कार्यभार संभाला। उन्हें टेस्ट सीरीज के दौरान ड्रिंक्स ड्यूटी का काम मिला था और फिर कोविड-19 संक्रमित पाए जाने पर पूरा वनडे सीरीज आइसोलेशन में गुजारना पड़ा था। ऐसे में उन्होंने तीसरे नंबर पर आकर 15 गेंदों पर 24 रनों की छोटी लेकिन कारगर पारी खेली थी। फिंच ने इंग्लिस के बारे में कहा कि उनके चेहरे पर शिकन नहीं आती। उनके साथ बल्लेबाजी में बहुत मजा आता है। वह एक और खिलाड़ी हैं जो सीखने को तत्पर रहते हैं और हफ़्ते भर के आइसोलेशन से लौटकर इतना अच्छा खेलना सराहनीय है। नेथन एलिस की ही तरह उनके होने से भी बाकी खिलाड़ी उत्साहित रहते हैं। उनमें बहुत प्रतिभा है और मैं उनसे काफी प्रभावित हुआ हूं। फिंच ने एक असहज चेज में फॉर्म में लौटते हुए 45 गेंदों पर 55 रन बनाए। इस मैच से पहले उन्होंने लगातार 16 अंतररष्ट्रीय पारियों में पचासा नहीं जड़ा था और इनमें 13 टी20 मैच शामिल थे। नौ में तो उन्होंने डबल फिगर में भी प्रवेश नहीं किया था लेकिन अंतरिम कोच ऐंड्रयू मैकडॉनल्ड ने एक दिन पहले उनके फॉर्म में लौटने पर विश्वास जताया था। इस बात पर खरे उतरने के लिए फिंच ने एक अलग रणनीति अपनाई। शुरूआत में उन्होंने तेज गेंदबाजों के विरुद्ध कदमों का इस्तेमाल किया लेकिन बाद में खुद को लेग स्टंप के काफी बाहर रखा ताकि वह पगबाधा आउट ना हों। इस पर फिंच ने कहा किऐसा मैंने पहले भी कई बार किया है। शुरूआती आठ-दस गेंदों के बाद जब आप लय में आ जाते हैं तो कुछ प्रयोग जरूर कर सकते हैं। खासकर जब निचले उछाल भरे विकेट पर गेंदबाज आपको अंदर आती गेंद से फंसाना चाहें। शायद ऐसा मुझे पहले कर लेना चाहिए था, लेकिन आप जल्दी आउट हो जाने के बारे में बहुत कुछ नहीं कर सकते। आज विकेट बहुत अच्छा खेली और बहुत ज्यादा स्विंग भी नहीं मिला गेंदबाजों को।

वनडे रैंकिंग : मिताली को सातवां और मंधाना को मिला नौवां स्थान
Published / 2022-04-05 14:47:03
वनडे रैंकिंग : मिताली को सातवां और मंधाना को मिला नौवां स्थान

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय कप्तान मिताली राज मंगलवार को जारी आईसीसी महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में एक स्थान के नुकसान से सातवें स्थान पर खिसक गई जबकि स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना नौवें स्थान पर पहुंच गई हैं। हाल में संपन्न महिला विश्व कप में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रही मिताली के 686 रेटिंग अंक हैं। वह विश्व कप में सात मैच में 26 की औसत से 182 रन की बना सकीं थी। मंधाना ने विश्व कप में सात मैच में 46.71 की औसत से 327 रन बनाए जिससे उनके 669 अंक हो गए हैं। टूर्नामेंट में उनका सर्वोच्च स्कोर 123 रन रहा। भारतीय उप कप्तान हरमनप्रीत कौर भी एक स्थान के फायदे से 14वें स्थान पर पहुंच गई हैं। हरमनप्रीत विश्व कप में सात मैच में 318 रन के साथ भारत की दूसरी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहीं। इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 170 रन की शानदार पारी की बदौलत आॅस्ट्रेलिया की विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की सलामी बल्लेबाज लॉरा वोलवार्ट को पछाड़ा। एलिसा ने विश्व कप में दो शतक और दो अर्धशतक की मदद से नौ मैच में 509 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 103.66 रहा। वह टूर्नामेंट की शीर्ष स्कोरर रहीं। एलिसा के अलावा आस्ट्रेलिया की बेथ मूनी, मेग लैनिंग और राशेल हेन्स बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष छह बल्लेबाजों में शामिल हैं। विश्व कप फाइनल में नाबाद 148 रन बनाने वाली इंग्लैंड की आलराउंडर नैट साइवर दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। वह एलिस पैरी को पछाड़कर आलराउंडर की सूची में शीर्ष पर पहुंच गई हैं। इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एकलेस्टोन नंबर एक गेंदबाज बनी हुई हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शब्निम इस्माइल दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। अनुभवी तेज गेंदबाज आन्या श्रुबसोल पांच स्थान की छलांग के साथ शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रहीं। भारत की झूलन गोस्वामी पांचवें स्थान पर बनी हुई हैं। वह आलराउंडर की सूची में 10वें पायदान पर हैं जबकि इसी सूची में भारत की दीप्ति शर्मा सातवें स्थान पर हैं।

महिला विश्व कप : इंग्लैंड को 71 रन से हरा सातवीं बार विश्व चैंपियन बनी ऑस्ट्रेलिया
Published / 2022-04-03 12:52:29
महिला विश्व कप : इंग्लैंड को 71 रन से हरा सातवीं बार विश्व चैंपियन बनी ऑस्ट्रेलिया

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। महिला विश्व कप 2022 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 71 रन से हराकर सातवीं बार यह खिताब अपने नाम किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने रिकॉर्ड 356 रन बनाए थे। यह महिला क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर था। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम कुछ खास नहीं कर पाई और पांचवीं बार विश्व विजेता बनने से रह गई। इंग्लैंड को चौथी बार महिला विश्व के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। हार बार ऑस्ट्रेलिया ने ही उसे मात दी है। इससे पहले 1978, 1982 और 1988 में लगातार तीन बार ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को महिला विश्व कप के फाइनल में हराया था। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 356 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 285 रन नही बना पाई और यह मैच 71 रन से हार गई। बड़े लक्ष्य के सामने बिखरी इंग्लैंड : 357 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत की जरूरत थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 12 रन के स्कोर पर वैय पवेलियन लौट गईं। उन्होंने सिर्फ चार रन बनाए। इसके बाद बेमाउंट और कप्तान हीदर नाइट भी चलती बनीं। 86 रन के अंदर तीन विकेट गंवाकर इंग्लैंड की टीम बड़ी हार की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन नटाली स्कीवर ने शतक लगाकर हार का अंतर कम किया। दूसरे छोर पर कोई भी बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सकी और इंग्लैंड की टीम 43.4 ओवरों में 285 रन ही बना पाई। शिविर 148 रन बनाकर नाबाद रहीं। ऑस्ट्रेलिया के लिए किंग और जॉनसन ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं स्कट को दो विकेट मिले। गार्डनर और मैकग्राथ ने एक-एक विकेट लिया। नटाली स्कीवर की मैराथन पारी बेकार : इंग्लैंड के लिए नटाली स्कीवर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 121 गेंद में 148 रन बनाए और एक छोर पर नाबाद रहीं। इस दौरान उनके बल्ले से 15 चौके और एक छक्का निकला। स्कीवर इंग्लैंड को यह मैच जिता सकती थीं, लेकिन दूसरे छोर पर किसी बल्लेबाज ने उनका साथ नहीं दिया। 27 रन बनाने वाली बेमाउंट इंग्लैंड के लिए दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। नटाली स्कीवर विश्व कप फाइनल में तीसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। वो एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गईं, जिन्होंने 2007 में 149 रन बनाए थे। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने बनाया रिकॉर्ड स्कोर : टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार शुरुआत की। अलिसा हीली और रेचल हायेंस ने पहले विकेट के लिए 160 रन जोड़े। यह विश्व कप फाइनल में सबसे बड़ी साझेदारी थी। इसके बाद हीली ने मूनी के साथ 156 रन की साझेदारी की। विश्व कप फाइनल में यह दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी थी। हीली ने रिकॉर्ड 170 रन बनाए। वहीं हायेंस ने 68 और मूनी ने 62 रन की पारी खेली। अंत में पेरी ने 17 रन बनाकर अपनी टीम का स्कोर निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 356 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए श्रुबसोल ने तीन विकेट झटके। वहीं एक्लेस्टन को एक विकेट मिला। हालांकि, इंग्लैंड के गेंदबाज पहले 29 ओवर तक कोई विकेट नहीं ले पाए और दूसरा विकेट भी 46वें ओवर में लिया। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया की टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही।

महिला विश्व कप : फाइनल के लिए मैच अधिकारी घोषित
Published / 2022-04-01 17:43:09
महिला विश्व कप : फाइनल के लिए मैच अधिकारी घोषित

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को तीन अप्रैल को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर आॅस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले 2022 महिला विश्व कप फाइनल के लिए महिला मैच अधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की। भारत की जीएस लक्ष्मी जो हाल ही में आईसीसी इंटरनेशनल पैनल आॅफ मैच रेफरी में पहली महिला सदस्य बनीं थीं। उन्हें भी फाइनल के लिए मैच रेफरी नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि लक्ष्मी ने इस मैदान पर 31 मार्च को इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल मैच में भी मैच रेफरी की भूमिका निभाई थी। वहीं दक्षिण अफ्रीका की लॉरेन एजेनबैग और न्यूजीलैंड की किम कॉटन को आॅन-फील्ड अंपायर बनाया गया है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर आॅस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले गए आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2020 के फाइनल में कॉटन एकमात्र महिला मैच अधिकारी थीं। इसके अलावा वेस्ट इंडीज की जैकलीन विलियम्स, जो 2020 में पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय मैच में तीसरे अंपायर के रूप में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला बनीं थीं, टीवी अंपायर के रूप में कार्यभार संभालेंगी, जबकि जिम्बाब्वे की लैंगटन रुसेरे चौथी अंपायर होंगी।

जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप : झारखंड ने यूपी को 4-0 से हराया, 10वीं बार सेफा में
Published / 2022-04-01 08:11:47
जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप : झारखंड ने यूपी को 4-0 से हराया, 10वीं बार सेफा में

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। झारखंड की महिला हॉकी खिलाड़ियों ने एक बार फिर से अपना जलवा दिखाया है। 12वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। हॉकी झारखंड ने हॉकी उत्तरप्रदेश को 4-0 से हराकर लगातार 10वें वर्ष सेमीफाइनल में जगह बनायी है। झारखंड का अगला मैच 2 अप्रैल को सेमीफाइनल में हॉकी महाराष्ट्र से होगा। झारखंड की ओर से दीपिका सोरेंग, रजनी केरकेट्टा, एलिन डुंगडुंग और प्रमोदनी योगी लकड़ा ने गोल किया। बता दें, आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में 25 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 में हॉकी झारखंड की टीम ने गुरुवार को खेले गए अपने क्वार्टर फाइनल मैच में हॉकी उत्तरप्रदेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। झारखंड की टीम ने अपने क्वार्टर फाइनल मैच में पहले क्वार्टर के 13वें मिनट में दीपिका सोरेंग ने एक शानदार फील्ड गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। दूसरे क्वार्टर में झारखंड टीम की ओर से ने दोबारा एक और शानदार फील्ड गोल रजनी केरकेट्टा ने मैच के 18वें मिनट में किया। तीसरे क्वार्टर में मैच काफी संघर्षपूर्ण रहा और दोनों टीम गोल करने में असफल रही। मैच के चौथे क्वार्टर में हॉकी झारखंड की प्रमोदनी योगी लकड़ा ने मैच के 56वें मिनट में एक जबरदस्त फील्ड गोल कर टीम की जीत को सुनिश्चित कर दिया।

आइपीएल 2022 : 15 रन बनाते ही कोहली-रोहित के खास क्लब में शामिल हो जायेंगे माही
Published / 2022-03-31 14:59:08
आइपीएल 2022 : 15 रन बनाते ही कोहली-रोहित के खास क्लब में शामिल हो जायेंगे माही

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स आज लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ इस सीजन का अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी। इस दौरान रवींद्र जडेजा की अगुआई में सीएसके अपनी पहली जीत हासिल करना चाहेगी। हालांकि लीग की नई टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स से पार पाना उसके लिए उतना आसान नहीं होगा। चार बार की चैंपियन चेन्नई इस बार नए कप्तान के साथ उतरी है जबकि महेंद्र सिंह धोनी बतौर खिलाड़ी खेल रहे हैं। 40 वर्षीय धोनी ने सीजन का आगाज जोरदार अंदाज में किया है। उन्होेंने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ पहले मैच में टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाए और अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी टीम को यहां हार का सामना करना पड़ा, लेकिन धोनी अपने पुराने रंग में दिखे। चेन्नई आज जब लखनऊ के साथ मैच में उतरेगी तो इस दौरान पूर्व कप्तान के साथ एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। धोनी अगर 15 रन बना लेते हैं तो वह टी-20 क्रिकेट में 7000 रन बनाने वाले पांचवें भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे। उनसे पहले सिर्फ विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन और रोबिन उथप्पा ने ही इस आंकड़े को पार किया है। इन सभी ने 7000 या उससे अधिक टी-20 रन बनाए हैं। सर्वधिक टी-20 रन बनाने वाले भारतीय : विराट कोहली: 10326 रन, रोहित शर्मा: 9936 रन, शिखर धवन: 8818 रन, रोबिन उथप्पा: 7070 रन, एमएस धोनी: 6985 रन। दुनियाभर में सर्वाधिक टी-20 रन बनाने वाले खिलाड़ी : क्रिस गेल: 14562 रन, शोएब मलिक: 11698, कीरोन पोलार्ड: 11430, आरोन फिंच: 10444, विराट कोहली: 10326 रन।

महिला वर्ल्ड कप : वैट के शतक और इक्लेक्स्टन के छह विकेट से इंग्लैंड की टीम फाइनल में
Published / 2022-03-31 14:58:26
महिला वर्ल्ड कप : वैट के शतक और इक्लेक्स्टन के छह विकेट से इंग्लैंड की टीम फाइनल में

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड की टीम आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2022 के फाइनल में पहुंच गई है। हीथर नाइट की अगुआई वाली इंग्लैंड ने दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 137 रन के बड़े अंतर से हराया। क्राइस्टचर्च में खेले गए मैच में इंग्लैंड की तरफ से डेनियल वैट ने शतक लगाया तो वहीं सोफी इक्लेक्स्टन ने छह विकेट झटके। गत चैंपियन इंग्लैंड अब छह बार की विजेता आॅस्ट्रेलिया के साथ एक बार फिर से खिताबी मुकाबला खेलेगी। हेगले ओवल में खेले गए इस अहम मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीता और इंग्लैंड को बल्लेबाजी का न्योता दिया। इंग्लैंड की शुरूआत हालांकि अच्छी नहीं रही और उसने 10 के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद हीथर नाइट और नैट सिवर ने भी जल्दी ही अपना विकेट गंवा दिया और उसके 77 रन पर तीन खिलाड़ी आउट हो गए। लेकिन फिर डेनियल वैट ने एमी जोन्स (28) के साथ 49 और सोफिया डंकले (60) के साथ मिलकर 116 रन की बड़ी साझेदारियां की। इस दौरान वैट ने अपना शतक पूरा किया तो डंकले ने अर्धशतक लगाया। अंत में सोफी इक्लेस्टन की 11 गेंदों में 24 रन की पारी के दम पर 293 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से डेनियल वैट ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 125 गेंदों में 129 रन की शतकीय पारी खेली। वहीं दक्षिण अफ्रीका की तरफ से शबनिम इस्माइल ने तीन विकेट झटके। इंग्लैंड के 294 रन के लक्ष्य के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 8 के स्कोर पर ही अपनी सलामी जोड़ी के विकेट गंवा दिए। इसके बाद लारा गुडाल और सुने लूस ने मिलकर टीम के संभालने की कोशिश की लेकिन वह भी नाकाम रही। दक्षिण अफ्रीकी टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही और उसकी तरफ से कोई भी बड़ी साझेदारी नहीं हुई और देखते-देखते पूरी टीम 38 ओवर में 156 रन पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से एक भी अर्धशतक नहीं लगा जबकि इंग्लैंड की गेंदबाज सोफी इक्लेस्टन ने 36 रन देकर छह विकेट लिए।

आइपीएल 2022 : 15 रन बनाते ही कोहली-रोहित के खास क्लब में शामिल हो जायेंगे माही
Published / 2022-03-31 13:41:12
आइपीएल 2022 : 15 रन बनाते ही कोहली-रोहित के खास क्लब में शामिल हो जायेंगे माही

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स आज लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ इस सीजन का अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी। इस दौरान रवींद्र जडेजा की अगुआई में सीएसके अपनी पहली जीत हासिल करना चाहेगी। हालांकि लीग की नई टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स से पार पाना उसके लिए उतना आसान नहीं होगा। चार बार की चैंपियन चेन्नई इस बार नए कप्तान के साथ उतरी है जबकि महेंद्र सिंह धोनी बतौर खिलाड़ी खेल रहे हैं। 40 वर्षीय धोनी ने सीजन का आगाज जोरदार अंदाज में किया है। उन्होेंने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ पहले मैच में टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाए और अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी टीम को यहां हार का सामना करना पड़ा, लेकिन धोनी अपने पुराने रंग में दिखे। चेन्नई आज जब लखनऊ के साथ मैच में उतरेगी तो इस दौरान पूर्व कप्तान के साथ एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। धोनी अगर 15 रन बना लेते हैं तो वह टी-20 क्रिकेट में 7000 रन बनाने वाले पांचवें भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे। उनसे पहले सिर्फ विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन और रोबिन उथप्पा ने ही इस आंकड़े को पार किया है। इन सभी ने 7000 या उससे अधिक टी-20 रन बनाए हैं। सर्वधिक टी-20 रन बनाने वाले भारतीय : विराट कोहली: 10326 रन, रोहित शर्मा: 9936 रन, शिखर धवन: 8818 रन, रोबिन उथप्पा: 7070 रन, एमएस धोनी: 6985 रन। दुनियाभर में सर्वाधिक टी-20 रन बनाने वाले खिलाड़ी : क्रिस गेल: 14562 रन, शोएब मलिक: 11698, कीरोन पोलार्ड: 11430, आरोन फिंच: 10444, विराट कोहली: 10326 रन।

महिला वर्ल्ड कप : वैट के शतक और इक्लेक्स्टन के छह विकेट से इंग्लैंड की टीम फाइलन में
Published / 2022-03-31 13:40:33
महिला वर्ल्ड कप : वैट के शतक और इक्लेक्स्टन के छह विकेट से इंग्लैंड की टीम फाइलन में

महिला वर्ल्ड कप : वैट के शतक और इक्लेक्स्टन के छह विकेट से इंग्लैंड की टीम फाइलन में एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड की टीम आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2022 के फाइनल में पहुंच गई है। हीथर नाइट की अगुआई वाली इंग्लैंड ने दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 137 रन के बड़े अंतर से हराया। क्राइस्टचर्च में खेले गए मैच में इंग्लैंड की तरफ से डेनियल वैट ने शतक लगाया तो वहीं सोफी इक्लेक्स्टन ने छह विकेट झटके। गत चैंपियन इंग्लैंड अब छह बार की विजेता आॅस्ट्रेलिया के साथ एक बार फिर से खिताबी मुकाबला खेलेगी। हेगले ओवल में खेले गए इस अहम मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीता और इंग्लैंड को बल्लेबाजी का न्योता दिया। इंग्लैंड की शुरूआत हालांकि अच्छी नहीं रही और उसने 10 के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद हीथर नाइट और नैट सिवर ने भी जल्दी ही अपना विकेट गंवा दिया और उसके 77 रन पर तीन खिलाड़ी आउट हो गए। लेकिन फिर डेनियल वैट ने एमी जोन्स (28) के साथ 49 और सोफिया डंकले (60) के साथ मिलकर 116 रन की बड़ी साझेदारियां की। इस दौरान वैट ने अपना शतक पूरा किया तो डंकले ने अर्धशतक लगाया। अंत में सोफी इक्लेस्टन की 11 गेंदों में 24 रन की पारी के दम पर 293 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से डेनियल वैट ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 125 गेंदों में 129 रन की शतकीय पारी खेली। वहीं दक्षिण अफ्रीका की तरफ से शबनिम इस्माइल ने तीन विकेट झटके। इंग्लैंड के 294 रन के लक्ष्य के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 8 के स्कोर पर ही अपनी सलामी जोड़ी के विकेट गंवा दिए। इसके बाद लारा गुडाल और सुने लूस ने मिलकर टीम के संभालने की कोशिश की लेकिन वह भी नाकाम रही। दक्षिण अफ्रीकी टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही और उसकी तरफ से कोई भी बड़ी साझेदारी नहीं हुई और देखते-देखते पूरी टीम 38 ओवर में 156 रन पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से एक भी अर्धशतक नहीं लगा जबकि इंग्लैंड की गेंदबाज सोफी इक्लेस्टन ने 36 रन देकर छह विकेट लिए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.