Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
आज से होगी भारतीय महिला लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के पांचवें सीजन की शुरुआत
Published / 2022-04-15 06:19:33
आज से होगी भारतीय महिला लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के पांचवें सीजन की शुरुआत

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। दो साल के कोरोना वायरस ब्रेक के बाद भारतीय महिला लीग (आईडब्ल्यूएल) फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ शुक्रवार से होगा। लीग के पांचवें सीजन के पहले मैच में कोलकाता की एसएसबी महिला एफसी और हैंस एफसी में भिड़ंत होगी। मैच में एसएसबी कोच जूलियट मिरांडा अच्छी शुरुआत को लेकर आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि विजेता संयोजन अभी भी हमारे साथ है, क्योंकि टीम पिछले महीने कलकत्ता महिला लीग चैंपियन बनी थीं। उन्होंने कहा कि पहला मैच हमेशा महत्वपूर्ण होता है। हम इसे हल्के में नहीं ले रहे हैं। हम कल के मुकाबले के लिए तैयार हैं। हाल ही में दिल्ली महिला लीग चैंपियन हैंस एफसी मुकाबले से पहले काफी आश्वस्त लग रही थी। मुख्य कोच अरुण मिश्रा ने कहा कि ओडिशा पहुंचने से पहले दिल्ली में हमारा 15-20 दिवसीय शिविर अच्छा था। सभी खिलाड़ी हीरो आईडब्ल्यूएल में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए फिट और तैयार दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम पहली बार एसएसबी के खिलाफ खेलने जा रहे हैं, इसलिए हम अपनी ताकत से खेलेंगे। हम यहां मैच जीतने के लिए आए हैं और अपने पहले मैच से सर्वश्रेष्ठ परिणाम हासिल करने के लिए सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाएंगे।

पुरुष एफआईएच हॉकी विश्व कप 2023 का आधिकारिक लाेगो जारी
Published / 2022-04-14 17:36:08
पुरुष एफआईएच हॉकी विश्व कप 2023 का आधिकारिक लाेगो जारी

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। हॉकी इंडिया की ओर से गुरुवार काे पुरुष एफआईएच हॉकी विश्व कप 2023 का आधिकारिक लोगो जारी किया गया। हॉकी इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर विश्व कप के आधिकारिक लोगो का एक वीडियो साझा किया। लोगो बेहद आकर्षक दिख रहा है। लोगो में ट्रॉफी के ऊपर हॉकी स्टिक और बॉल दिख रही है।

बल्लेबाजों ने मेरे खिलाफ जोखिम लेना बंद कर दिया है : राशिद खान
Published / 2022-04-12 12:49:59
बल्लेबाजों ने मेरे खिलाफ जोखिम लेना बंद कर दिया है : राशिद खान

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। राशिद खान पिछले वर्षों की तरह असाधारण प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं और गुजरात टाइटंस के इस दिग्गज स्पिनर का मानना है कि इसके पीछे का कारण यह है कि विरोधी बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में उनके खिलाफ सतर्क होकर खेल रहे हैं। राशिद ने मौजूदा सत्र के चार मैच में 6.68 के इनोनॉमी रेट से छह विकेट चटकाए हैं लेकिन बल्लेबाजों ने अफगानिस्तान के इस स्टार स्पिनर का सामना काफी अच्छी तरह किया है। दुनिया भर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सबसे लोकप्रिय लेग स्पिनरों में शामिल 23 साल के राशिद हालांकि इससे हैरान नहीं हैं और उनका कहना है कि वह जल्द ही इसका तोड़ निकाल लेंगे। राशिद ने यहां आनलाइन बातचीत के दौरान कहा, प्रतियोगिता में अब तक अपनी गेंदबाजी से मैं खुश हूं। मैं नतीजों पर अधिक ध्यान नहीं देता, यह इस पर निर्भर करता है कि मैं कैसी गेंदबाजी कर रहा हूं। इस समय मैं काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं। विरोधी टीम मेरे खिलाफ उस तरह का जोखिम नहीं ले रहीं जिससे आपको अधिक विकेट मिलती हैं। उन्होंने कहा, लेकिन जब भी एक गेंदबाज के रूप में पर्याप्त मौके मिलते हैं तो मैं इतना स्मार्ट हूं कि उन्हें आउट कर सकूं। अब तक मैं अपनी गेंदबाजी से खुश हूं। अपनी पुरानी टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सोमवार को राशिद ने चार ओवर में 28 रन देकर एक विकेट चटकाया। गुजरात को हालांकि आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा जो तीन जीत के बाद उसकी पहली हार है। आईपीएल में 100 शिकार से एक विकेट दूर राशिद ने कहा कि वह आईपीएल में हमेशा धीमी शुरुआत करते हैं। उन्होंने कहा, अगर आप आईपीएल के आंकड़े देखें तो मेरी शुरूआत हमेशा इसी तरह (धीमी) की होती है। पहले चार से पांच मैच में मैं पांच या छह विकेट ही चटकता हूं, 12 या 13 विकेट नहीं। हमेशा ऐसा ही होता है। लेकिन निश्चित तौर पर मैं सुधार के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा। निश्चित तौर पर समय आएगा जब मैं जादुई स्पैल करूंगा। आईपीएल में 2017 से 2022 तक 80 मैच खेलने वाले राशिद ने कहा कि अब तक उनके लिए अविश्वसनीय यात्रा रही है। उन्होंने कहा, अफगानिस्तान से आकर पदार्पण के बाद सभी मुकाबलों में खेलना, यह शानदार है। पांच साल पहले, मैंने आईपीएल में खेलने के बारे में सोचा भी नहीं था। 100 विकेट के करीब पहुंचना, गुजरात का उप कप्तान बनना, यह बड़ी बात है। सनराइजर्स के खिलाफ हार के बारे में पूछने पर राशिद ने कहा कि उनकी टीम ने 15 से 20 रन कम बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टाइटंस की टीम ने 163 रन का लक्ष्य दिया लेकिन केन विलियमसन की टीम ने पांच गेंद शेष रहते आसान जीत दर्ज की।

बाबर आजम और रेशेल आईसीसी के महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
Published / 2022-04-11 14:15:08
बाबर आजम और रेशेल आईसीसी के महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को सोमवार को मार्च के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का महीने का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया जबकि आस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज रेशेल हेन्स ने महिला वर्ग में बाजी मारी। आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ कई प्रारूप वाली घरेलू शृंखला में शानदार प्रदर्शन की बदौलत बाबर ने यह पुरस्कार हासिल किया। बाबर ने दूसरे टेस्ट में रिकॉर्ड 196 रन की पारी खेलने के साथ टेस्ट शृंखला में 390 रन बनाए। उनकी पारी की बदौलत दूसरे टेस्ट को पाकिस्तान की टीम ड्रॉ कराने में सफल रही। बाबर ने इसके बाद एकदिवसीय श्रृंखला में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दावा मजबूत किया। बाबर ने वेस्टइंडीज के क्रेग ब्रेथवेट और आॅस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को पछाड़कर पुरस्कार जीता। वोटिंग अकादमी के सदस्य और वेस्टइंडीज के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डेरेन गंगा ने कहा, बाबर ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की शृंखला में विभिन्न प्रारूपों में बल्ले से सफलता के कारण यह पुरस्कार जीता है। उन्होंने कहा, कप्तान के रूप में उम्मीदों के बोझ पर खरा उतरना और 24 साल बाद दौरा कर रही आस्ट्रेलिया की मेजबानी करते हुए पाकिस्तान के लिए बल्ले से सफलता बड़ी उपलब्धि है। हेन्स ने आॅस्ट्रेलिया के सातवें विश्व कप खिताब के दौरान शानदार प्रदर्शन की बदौलत महिला वर्ग में पुरस्कार हासिल किया। हेन्स ने विश्व कप के आठ मैच में 61.28 की औसत से 429 रन बनाए। उनके प्रदर्शन की बदौलत आस्ट्रेलिया की टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही और फाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता। आॅस्ट्रेलिया की इस सलामी बल्लेबाज ने खिताब की दौड़ में इंग्लैंड की सोफी एकलेस्टोन और दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोलवार्ट को पछाड़ा।

नोवाक जोकोविच फिर से बड़े खिताब जीतने की ओर अग्रसर
Published / 2022-04-11 14:14:41
नोवाक जोकोविच फिर से बड़े खिताब जीतने की ओर अग्रसर

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच कोरोना वायरस टीकाकरण से जुड़े विवाद को पीछे छोड़कर फिर से बड़े खिताब जीतने के लिये प्रतिबद्ध हैं। जोकोविच ने मोनाको में मोंटेकार्लो मास्टर्स क्लेकोर्ट चैंपियनशिप के पहले दिन कहा, ह्यमुझे प्रतियोगिताओं में खेलने की कमी खल रही थी। मैं अब भी टूर में खेलने और प्रतिस्पर्धा करने तथा बड़े खिताबों के लिये विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुनौती देने के लिये प्रेरित हूं। बीस ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले जोकोविच ने 2022 में केवल एक टूनार्मेंट में हिस्सा लिया है। वह दुबई चैंपियनशिप में खेले थे जिसके क्वार्टर फाइनल में उन्हें जिरी वासेक से हार का सामना करना पड़ा था। जोकोविच जनवरी में आस्ट्रेलियाई ओपन में अपने खिताब का बचाव नहीं कर पाए थे। उन्होंने कोविड टीकाकरण नहीं किया था जिसके कारण उन्हें आॅस्ट्रेलिया से निष्कासित कर दिया गया था। इसी कारण से वह अमरीका का दौरा भी नहीं कर पाए और इस तरह से इंडियन वेल्स, कैलिफोर्निया और मियामी टूनार्मेंट में नहीं खेल पाये थे। जोकोविच ने घोषणा की थी कि वह प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए टीकाकरण नहीं करवाएंगे। जोकोविच के लिए 2022 का साल अभी तक उथल पुथल भरा रहा है। वह आॅस्ट्रेलियाई ओपन और कई अन्य टूनार्मेंट में नहीं खेल पाए जिस कारण फरवरी में कुछ समय के लिए उन्होंने दानिल मेदवेदेव से अपनी नंबर एक रैंकिंग गंवा दी थी। यही नहीं मार्च में जोकोविच ने अपने कोच मरियन वाजदा से संबंध तोड़ने की घोषणा की थी। वाजदा पिछले 15 वर्ष से उनके कोच थे। पिछले चार पांच महीने मेरे लिये मानसिक और भावनात्मक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण रहे लेकिन मैं अब उन सब चीजों को पीछे छोड़कर यहां आया हूं और आगे बढ़ना चाहता हूं। जोकोविच ने कहा कि आॅस्ट्रेलिया में जो कुछ हुआ उससे खिताब जीतने की उनकी क्षमता कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा, ह्यमुझे नहीं लगता कि इससे मुझ पर इतना गहरा असर पड़ा हो कि जिससे मुझे अभ्यास करने या टूनार्मेंट में भाग लेने या अपनी जिंदगी जीने में किसी तरह की परेशानी हो। मैं आगे की प्रतियोगिताओं में उसका उपयोग ऊर्जा के रूप में करूंगा।

तीन साल बाद दीपिका पल्लीकल ने भारत को दो स्पर्धाओं में दिलाया स्वर्ण पदक
Published / 2022-04-10 18:28:07
तीन साल बाद दीपिका पल्लीकल ने भारत को दो स्पर्धाओं में दिलाया स्वर्ण पदक

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। दीपिका पल्लीकल ने शनिवार (नौ अप्रैल) को ग्लासगो में विश्व युगल स्क्वैश चैंपियनशिप में कमाल कर दिया। उन्होंने जोशना चिनप्पा के साथ महिला और सौरव घोषाल के मिश्रित युगल के खिताब पर कब्जा कर दिया। दूसरी वरीयता प्राप्त दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल ने मिश्रित युगल के फाइनल में अंग्रेजी जोड़ी एड्रियन वालर और एलिसन वाटर्स को हराया। दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल ने एड्रियन वालर और एलिसन वाटर्स की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 11-6, 11-8 से शिकस्त दी। दीपिका और सौरव की जोड़ी युगल स्पर्धा में खिताब जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी है। इसके बाद जोशना चिनप्पा के साथ दीपिका ने महिला युगल में उतरीं। वहां दोनों ने खिताब अपने नाम कर लिया। तीसरी वरीयता प्राप्त जोशना चिनप्पा और दीपिका की भारतीय जोड़ी ने कड़े मुकाबले में इंग्लैंड की सारा-जेन पेरी और एलिसन वाटर्स की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 11-9, 4-11, 11-8 से हराया। दीपिका पल्लीकल ने तीन साल दूर रहने के बाद ग्लासगो मीट में अंतरराष्ट्रीय स्क्वैश में वापसी की। भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक से शादी करने वाली दीपिका पिछले साल मां बनी थीं।

मैत्री मैच में भारत ने जॉर्डन को 1-0 से हराया
Published / 2022-04-09 14:14:18
मैत्री मैच में भारत ने जॉर्डन को 1-0 से हराया

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। युवा मिडफील्डर मनीषा कल्याण के शानदार गोल की बदौलत भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम ने यहां जर्का के प्रिंस मोहम्मद स्टेडियम में शनिवार को खेले गए मैत्री मैच में मेजबान जॉर्डन को 1-0 से हरा दिया। मैच बेहद रोमांचक रहा। दोनों तरफ से कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। दोनों ही टीमों को शुरूआत से ही स्कोर के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। उनके लिए एक-दूसरे के डिफेंस को भेदना बहुत मुश्किल रहा। चुनौतीपूर्ण खेल के बाद पहला हाफ गोल रहित रहा।

जूनियर विश्व कप : दक्षिण कोरिया को 3-0 से हराकर भारत सेफा में
Published / 2022-04-08 13:15:12
जूनियर विश्व कप : दक्षिण कोरिया को 3-0 से हराकर भारत सेफा में

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच जूनियर विश्व कप में अपना अजेय क्रम जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 3-0 से शिकस्त दी। यह सिर्फ दूसरी बार है जब भारत इस टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंचा है। पूल चरण में सभी मैचों में जीत के बाद तालिका में शीर्ष पर रहने वाली भारतीय टीम के लिए अंतिम आठ के इस मैच में मुमताज खान (11वें मिनट), लालरिंडिकी (15वें मिनट) और संगीता कुमारी (41वें मिनट) ने गोल किए। जूनियर विश्व कप में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2013 में जर्मनी के मोनशेनग्लाबाख में कांस्य पदक जीतना रहा है। टीम ने तब नियमित समय में 1-1 की बराबरी के बाद शूटआउट में इंग्लैंड को 3-2 से हराया। कोरिया के खिलाफ, भारत ने धीमी शुरूआत की, लेकिन शुरूआती 10 मिनट के खेल के बाद मैच में अपना प्रभुत्व जमाना शुरू कर दिया। भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी गति से कोरिया की रक्षापंक्ति को परेशान किया शर्मिला देवी ने टीम गेंद पर शानदार नियंत्रण से टीम के मौका बनाया और शॉट कार्नर पर कप्तान सलीमा टेटे के शॉट को मुमताज ने गोल में बदल दिया। यह टूर्नामेंट में उनका छठा गोल था। पहले क्वार्टर के आखिर में लालरिंडिकी ने भारत की बढ़त को दो गुना कर दिया। दीपिका के शानदार रिवर्स शॉट को कोरिया की गोलकीपर इयुंजी किम ने रोक दिया लेकिन रिबाउंड पर लारिंडिकी ने इसे गोल कर दिया। मैच के दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम कोरिया पर हावी रही लेकिन दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। मध्यांतर से पहले दोनों क्वार्टर में भारत के दबदबे और रक्षापंक्ति के बेहतरीन का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस दौरान सिर्फ एक बार गेंद गोलकीपर बीचू देवी खारिबाम तक पहुंची। उन्होंने 30वें मिनट में कोरिया की कप्तान सेओना किम की स्ट्रोक पर बचाव किया। दक्षिण कोरिया को मध्यांतर के बाद पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन किम का शॉट गोल पोस्ट के बाहर से निकल गया। इसके कुछ मिनट बाद संगीता ने भारत की बढ़त को 3-0 कर दिया। ब्यूटी डंग डंग के शॉट से संतुलन बिगड़ने के बाद कोरियाई गोलकीपर किम ने गेंद को खुले मैदान में धकेला और संगीता ने इस पर नियंत्रण करते हुए गोल दाग दिया। तीन गोल की बड़ी बढ़त बनाने के बाद भी भारतीय टीम ने अपना लय बनाये रखा और कोरिया को कोई मौका देने की जगह आक्रमण जारी रखा। भारत का अगला मुकाबला रविवार को तीन बार की चैंपियन नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा।

महिला फुटबॉल : प्रियंगका देवी का पहला अंतरराष्ट्रीय गोल, मिस्र को 1-0 से हराया भारत
Published / 2022-04-07 09:37:22
महिला फुटबॉल : प्रियंगका देवी का पहला अंतरराष्ट्रीय गोल, मिस्र को 1-0 से हराया भारत

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। प्रियंगका देवी के गोल से भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने बुधवार (छह अप्रैल) को यहां प्रिंस मोहम्मद स्टेडियम में पहले मैत्री मैच में मिस्र की कम रैंकिंग वाली टीम को 1-0 से हराया। भारतीय टीम की ओर से यह प्रियंगका का पहला गोल है। भारत की मेजबानी में जनवरी-फरवरी में हुए एएफसी एशियाई कप के ग्रुप चरण से राष्ट्रीय टीम को बाहर होना पड़ा था क्योंकि मुंबई में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में कोविड-19 मामलों के कारण वे टीम उतारने में सक्षम नहीं थे। उस टूर्नामेंट के बाद यह भारतीय महिला टीम का पहला मुकाबला था। पहले हाफ में भारतीय टीम ने दुनिया की 95वें नंबर की मिस्र की टीम के खिलाफ दबदबा बनाने की कोशिश की। कप्तान आशालता देवी ने 18वें मिनट में अच्छा मूव बनाया लेकिन लंबी दूरी से मारे उनके शॉट पर गेंद को कब्जे में लेने वाली अंजू ने निराश किया। इसके दो मिनट बाद मनीषा को गोल करने का बेहतरीन मौका मिला लेकिन दालिमा के पास पर दाएं छोर से उनके शॉट को मिस्र की गोलकीपर ने रोक दिया। भारत ने लगातार हमले बोलकर विरोधी टीम को दबाव में रखा और इसका फायदा मेहमान टीम को 30वें मिनट में मिला जब प्रियंगका ने उसे बढ़त दिला दी जो अंत में निर्णायक गोल साबित हुआ। मनीषा के क्रॉस पर दालिमा ने प्रियंगका को पास दिया और इस युवा मिडफील्डर ने गोल दागने में कोई गलती नहीं की। भारतीय टीम मध्यांतर तक 1-0 से आगे थी। दूसरे हाफ में भी भारतीय टीम ने अधिक मौके बनाए। भारतीय मुख्य कोच थॉमस डेनरबी ने फारवर्ड रेनु की जगह प्यारी शाशा को उतारा। प्यारी 53वें मिनट में गोल करने के करीब पहुंची लेकिन गोलकीपर ने उनके हमले को नाकाम कर दिया। दोनों टीम ने इसके बाद गोल करने के कई प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। भारत ने इस तरह जॉर्डन में पहली जीत दर्ज की।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.