एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच डे नाइट टेस्ट के रूप में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने सर्वाधिक 92 रन बनाए। भारत ने पहली पारी में 252 रन। जवाब में श्रीलंका ने 86 रनों पर 6 विकेट गंवा लिए हैं। श्रीलंका (पहली पारी) : • बुमराह ने एक बार फिर से गेंद थामी और आखिरी लम्हों में मैथ्यूज की विकेट निकाल ली। मैथ्यूज ने 85 गेंदों पर 43 रन बनाए। इसके बाद क्रीज पर निरोशन डिकवेला और लासिथ टिके हुए थे। • अक्षर पटेल ने गेंद थामने ही टीम इंडिया को एक और सफलत दिलाई। असलांका महज 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। • बुमराह के बाद मोहम्मद शमी ने अपनी स्पीड से श्रीलंकाई ओपनर को परेशान किया। शमी ने श्रीलंकाई कप्तान करुणारत्ने को चार रन पर बोल्ड किया। इसके बाद शमी ने डीसिल्वा को 10 रन पर पगबाधा आऊट कर श्रीलंका को चौथा झटका दे दिया। • बुमराह ने इसके बाद लाहिरु थिरमाने को भी 8 रन पर चलता किया। उनकी कैच भी श्रेयस अय्यर ने पकड़ी। • जवाब में खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरूआत खराब रही। भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह ने श्रीलंकाई ओपनर कुशल मेंडिस को 2 रन पर श्रेयस के हाथों कैच आऊट करा दिया। भारत (पहली पारी) : • अक्षर के बाद शमी भी 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। नौवां विकेट गिरने के बाद श्रेयस अय्यर ने आक्रमक रुख अपनाया। उन्होंने ताबड़तोड़ शॉट लगाए। लेकिन शतक तक नहीं पहुंच पाए। उन्हें जयविक्रमा ने अपनी गेंद पर विकेटकीपर डिकवेला के हाथों स्टंप अऊट कराया। • श्रेयस अय्यर के साथ अच्छी बल्लेबाजी कर रहे अक्षर पटेल को सुरंगा लकमल ने अपना शिकरा बनाया और भारतीय टीम को 8वां झटका दिया। अक्षर 7 रन बनाकर आउट हुए • रन गति बढ़ाने के चक्कर में अश्विन ने डीसिल्वा की गेंद पर शॉट लगाया लेकिन डिकवेला ने इसे कैच कर लिया। अश्विन ने 33 गेंदों पर 13 रन बनाए। • पिछले मैच के शतकवीर रविंद्र जडेजा इस मैच में 4 रन बनाकर आउट हो गए। श्रीलंकाई गेंदबाज एम्बुलडेनिया ने उन्हें अपना तीसरा शिकार बनाया और भारत को छठा झटका दिया। • भारतीय टीम को पांचवां झटका ऋषभ पंत के रूप में लगा। पंत 7 चौकों की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। • टी ब्रेक से ठीक पहले धनंजय डिसिल्वा ने विराट कोहली को आउट करके श्रीलंका टीम को बड़ी सफलता दिलाई। विराट 23 रन बनाकर आउट हुए। • क्रीज पर अच्छे लग रहे हनुमा विहारी के रूप में भारतीय टीम को तीसरा झटका लगा। हुनमा 31 रन बनाकर जयाविक्रमा का शिकार बने। • भारतीय टीम का दूसरा विकेट कप्तान रोहित शर्मा के रूप में गिरा। रोहित शर्मा 15 रन बनाकर आउट हो गए। • टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और टीम को मयंक अग्रवाल के रूप में पहला झटका लगा। मयंक 4 रन बनाकर आउट हुए।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने महिला विश्वकप मैच के अपने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 318 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा है। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत ने शतक जड़ा। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने ने 119 गेंदों का सामना करते हुए 123 रन की पारी खेली तो वहीं मध्यक्रम में हरमनप्रीत ने 109 रन बनाकर भारत के स्कोर को 317 रन पर पहुंचा दिया। वेस्टइंडीज के सामने 318 रन का लक्ष्य है। लक्ष्य का पीछा करने आई वेस्टइंडीज टीम को सलामी बल्लेबाजों ने शतकीय शुरूआत दी। पर एक विकेट गिरने के बाद पूरी वेस्टइंडीज की टीम ताश के पत्तों की तरह 162 रन पर ढह गई और 155 रन से मैच हार गई। वेस्टइंडीज (दूसरी पारी) • वेस्टइंडीज टीम को 9वां झटका चेडियन नेशन के रूप लगा। वह 19 रन बनाकर रन आउट हो गई। स्नेह राणा ने कोनल को शून्य पर आउट करके वेस्टइंडीज टीम को 162 रन पर ऑलआउट कर दिया। भारत ने इस मैच को 155 रन से जीत लिया। • अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने अनीसा मोहम्मद को 2 रन पर आउट करके भारतीय टीम को 8वीं सफलता दिलाई। • राजेश्वरी गायकवाड़ ने हेनरी को 7 रन पर आउट करके भारतीय टीम को छठी सफलता दिलाई। वेस्टइंडीज टीम को 7वां झटका आलियाह के रूप में लगा। वह रन चुराने के चक्कर में 4 रन पर आउट हो गई। • पूजा वस्त्राकर ने कैम्पबल को आउट करके भारतीय टीम को 5वीं सफलता दिलाई। कैप्मबल 11 रन बनाकर आउट हुई। • खतरनाक दिख रही हेली मैथ्यूज को स्नेह राणा ने अपना दूसरा शिकार बनाया और वेस्टइंडीज टीम को चौथा झटका दिया। मैथ्यूज ने 36 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली। • पहला विकेट गिरने के बाद मेघना सिंह ने वेस्टइंडीज टीम को एक और झटका दे दिया। मेघना ने काईसी नाईट को 5 रन पर आउट कर चलता किया। इसके बाद मेघना ने अपना दूसरा शिकार स्टेफनी टेलर को बनाया और भारतीय टीम को तीसरी सफलता दिलाई। • लक्ष्य का पीछा करने आई वेस्टइंडीज टीम के सलामी बल्लेबाजों ने शतकीय साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को स्नेह राणा ने तोड़ा। आक्रामक तेवर में बल्लेबाजी कर रहीं डायंड्रा डॉटिन 62 रन बनाकर आउट हुई। भारत (पहली पारी) • डॉटिन ने गोस्वामी को 2 रन पर आउट करके भारतीय टीम को 8वां झटका दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम 50 ओवरों में 317 रन बना पाई। • शतक बनाकर खेल रही हरमनप्रीत कौर के रूप में भारतीय टीम का 7वां विकेट गिरा। हरमनप्रीत ने 107 गेंदों पर 10 चौके और 2 छक्के की मदद सो 109 रन बनाए। • भारतीय टीम को छठा झटका पूजा वस्त्राकर के रूप में लगा। मोहम्मद ने उन्हें 10 रन पर आउट कर वेस्टइंडीज को छठी सफलता दिलाई। • 290 के स्कोर पर भारतीय टीम को ऋचा घोष के रूप में पांचवा झटका लगा। ऋचा 5 रन बनाकर आउट हुईं। • भारतीय टीम को चौथा झटका स्मृति मंधाना के रूप में लगा। मंधाना ने 119 गेंदों पर 13 चौकों और 2 छक्के की मदद से 123 रन बनाकर आउट हुई। • इसके बाद स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के बीच शतकीय साझेदारी हुई। दोनों ने भारतीय टीम के स्कोर 262 तक ले गई। • मोहम्मद ने भारतीय टीम को तीसरा झटका दिया। मोहम्मद ने दीप्ति शर्मा को 15 रन पर आउट करके वेस्टइंडीज टीम को तीसरी सफलता दिलाई। • भारतीय टीम का दूसरा विकेट कप्तान मिताली राज के रूप में गिरा। मिताली 5 रन बनाकर हेली मैथ्यूज का शिकार बनी। • पहले बल्लेबाजी के लिए आई भारतीय टीम को सलामी जोड़ी स्मृति मंधाना और यस्तिका भाटिया ने 49 रन की साझेदारी की। सेलमेन ने यस्तिका की पारी को 31 रन पर खत्म करके भारत को पहला झटका दिया।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने महिला विश्वकप मैच के अपने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 318 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा है। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत ने शतक जड़ा। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने ने 119 गेंदों का सामना करते हुए 123 रन की पारी खेली तो वहीं मध्यक्रम में हरमनप्रीत ने 109 रन बनाकर भारत के स्कोर को 317 रन पर पहुंचा दिया। भारत (पहली पारी) • डॉटिन ने गोस्वामी को 2 रन पर आउट करके भारतीय टीम को 8वां झटका दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम 50 ओवरों में 317 रन बना पाई। • शतक बनाकर खेल रही हरमनप्रीत कौर के रूप में भारतीय टीम का 7वां विकेट गिरा। हरमनप्रीत ने 107 गेंदों पर 10 चौके और 2 छक्के की मदद सो 109 रन बनाए। • भारतीय टीम को छठा झटका पूजा वस्त्राकर के रूप में लगा। मोहम्मद ने उन्हें 10 रन पर आउट कर वेस्टइंडीज को छठी सफलता दिलाई। • 290 के स्कोर पर भारतीय टीम को ऋचा घोष के रूप में पांचवा झटका लगा। ऋचा 5 रन बनाकर आउट हुईं। • भारतीय टीम को चौथा झटका स्मृति मंधाना के रूप में लगा। मंधाना ने 119 गेंदों पर 13 चौकों और 2 छक्के की मदद से 123 रन बनाकर आउट हुई। • इसके बाद स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के बीच शतकीय साझेदारी हुई। दोनों ने भारतीय टीम के स्कोर 262 तक ले गई। • मोहम्मद ने भारतीय टीम को तीसरा झटका दिया। मोहम्मद ने दीप्ति शर्मा को 15 रन पर आउट करके वेस्टइंडीज टीम को तीसरी सफलता दिलाई। • भारतीय टीम का दूसरा विकेट कप्तान मिताली राज के रूप में गिरा। मिताली 5 रन बनाकर हेली मैथ्यूज का शिकार बनी। • पहले बल्लेबाजी के लिए आई भारतीय टीम को सलामी जोड़ी स्मृति मंधाना और यस्तिका भाटिया ने 49 रन की साझेदारी की। सेलमेन ने यस्तिका की पारी को 31 रन पर खत्म करके भारत को पहला झटका दिया।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु में शनिवार से शुरू हो रहे डे-नाइट टेस्ट से पहले फैन्स के खुशखबरी आई है। कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने 100 फीसद दर्शकों को चिन्नास्वामी स्टेडियम आने की इजाजत दे दी है। यह दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच होगा। भारत ने सीरीज का पहला टेस्ट मोहाली में पारी और 222 रन से जीता था। कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) के सचिव संतोष मेनन ने कहा कि डे-नाइट टेस्ट में स्टेडियम खचाखच भरा रहने की उम्मीद है। इसके लिए सरकार ने भी अनुमति दे दी है। उन्होंने बताया कि टिकट की बिक्री जब शुरू हुई, तो उसकी डिमांड बढ़ गई थी। यही वजह है कि हमें सरकार से 100 प्रतिशत दर्शकों के लिए बातचीत करनी पड़ी। चिन्नास्वामी टेस्ट के लिए टिकट भी जारी हो चुके हैं। इनकी कीमत चार प्रकार से रखी गई है। सबसे महंगी टिकट 1250 रुपये (ग्रांड टैरेस) की है। वहीं, सबसे सस्ती टिकट 100 रुपये की है। ई-एक्जीक्यूटिव के लिए फैन्स को 750 रुपए, डी-कॉर्पोरेट के लिए 500 रुपए चुकाने होंगे। भारतीय टीम ने अब तक इस सीरीज में बेहतरीन खेल दिखाया है। भारत का यह ओवरऑल चौथा और घर में तीसरा डे-नाइट टेस्ट होगा। इससे पहले टीम इंडिया ने तीन में से दो मैचों में जीत हासिल की है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिसंबर 2020 में उसके घर में खेले गए टेस्ट में कंगारुओं ने जीत हासिल की थी।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। महिला वनडे विश्व कप में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। मेजबान न्यूजीलैंड ने हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेले गए मैच में भारत को 62 रन से हरा दिया। उपकप्तान हरमनप्रीत कौर का अर्धशतक बेकार गया। महिला वनडे विश्व कप के आठवें मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 62 रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 50 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 260 रन बनाए। टीम की ओर से एमी सैटर्थवेट ने सबसे ज्यादा 75 रन बनाए। 261 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 46.4 ओवर में 198 रन पर सिमट गई। उपकप्तान हरमनप्रीत कौर का अर्धशतक बेकार गया। वे 63 गेंदों पर 71 रन बनाकर आउट हुईं।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। हॉकी इंडिया ने जर्मनी के खिलाफ एफआईएच प्रो लीग मैचों के लिए 22 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की है। इस 22 सदस्यों की टीम में झारखंड के तीन खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी भी शामिल हैं। भुवनेश्वर में आयोजित इस प्रो लीग में भारतीय महिला हॉकी टीम जर्मनी के खिलाफ दो मैच 18 मार्च और 20 मार्च को खेलेगी। गौरतलब है कि झारखंड के तीनों खिलाड़ी टीम वूमेन हॉकी के साथ लगातार जुड़े हुए हैं। इसमें से दो खिलाड़ी निक्की प्रधान और सलीमा टेटे ओलंपिक खेल चुकी है। इन खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट में शामिल होने के बाद झारखंड के खेल प्रेमियों में खुशी है। राज्य सरकार के खेल विभाग के साथ-साथ हॉकी झारखंड और अन्य खेल संघों ने भी इन तीनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है। टीम में ये सब हैं शामिल : 22 सदस्यीय टीम में सविता, बिचु देवी खरीबाम शामिल हैं। डिफेंडर दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता और अक्षता अबसो ढेकाले जबकि चुने गए मिडफील्डर में निशा, सलीमा टेटे, सुशीला चानू पुखरामबम, ज्योति, मोनिका, नेहा, नवजोत कौर और सोनिका हैं, जो लगभग दो साल बाद टीम में लौटी हैं। फॉरवर्डलाइन में राजविंदर कौर, शर्मिला देवी, नवनीत कौर, लालरेम्सियामी, संगीता कुमारी, मारियाना कुजूर और दीपिका जूनियर दिखाई देंगी। इसके अतिरिक्त, रजनी एतिमारपू, इशिका चौधरी, नमिता टोप्पो को डबल-हेडर के लिए स्टैंडबाय के रूप में नामित किया गया है।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने भारतीय घरेलू क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। उन्होंने ट्विटर पर बुधवार (नौ फरवरी) को इसकी जानकारी दी। घरेलू क्रिकेट से संन्यास का मतलब है कि टीम इंडिया में उनकी वापसी के सारे रास्ते बंद हो गए हैं। श्रीसंत ने भारत के लिए अपना अंतिम मैच 11 साल पहले खेला था। 2013 में मैच फिक्सिंग में फंसने के बाद उनका करियर बर्बाद हो गया। उन्होंने पिछले साल घरेलू क्रिकेट में वापसी जरूर की, लेकिन वे आईपीएल के लिए भी नहीं चुने गए। श्रीसंत की योजना एक क्रिकेट अकादमी खोलने की है। साथ ही वे विदेशी लीगों में खेलना चाहते हैं। श्रीसंत ने ट्विटर पर लिखा- युवा खिलाड़ियों के लिए मैंने अपना घरेलू क्रिकेट करियर को समाप्त करने का फैसला किया है। यह निर्णय सिर्फ मेरा है। मैं जानता हूं कि इससे मुझे खुशी नहीं मिलेगी, लेकिन यह फैसला लेने का सही समय है। मैंने क्रिकेट के मैदान पर हर पल को यादगार बनाया है। उसे संजोया है। मेरे परिवार, मेरे साथियों और भारत के लोगों का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है। श्रीसंत ने भारत के लिए 27 टेस्ट, 53 वनडे और 10 टी20 खेले : श्रीसंत के करियर को देखें तो 25 अक्टूबर 2005 को नागपुर में श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। इसके बाद एक मार्च 2006 को इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर में ही पहला टेस्ट खेला था। एक दिसंबर 2006 को उन्हें जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टी20 खेलने का अवसर मिला था। श्रीसंत ने 27 टेस्ट में 87 विकेट लिए। तीन बार पारी में पांच विकेट लिए थे। वनडे में श्रीसंत के रिकॉर्ड को देखें तो उन्होंने 53 मुकाबलों में 75 विकेट झटके थे। एक बार मैच में पांच विकेट लिया था। वहीं, 10 टी20 मैचों में श्रीसंत ने सात विकेट लिए थे। 44 आईपीएल मैचों में उनके नाम 40 विकेट हैं। टेस्ट, वनडे और टी20 में श्रीसंत के आखिरी मैच : तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए उनके अंतिम मैच की बात करें तो आखिरी टेस्ट मैच 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल, आखिरी वनडे उसी साल श्रीलंका के खिलाफ मुंबई और आखिरी टी20 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेला था। श्रीसंत 2011 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य थे। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल भी खेला था। वह उनका आखिरी वनडे मैच साबित हुआ। घरेलू मैचों में श्रीसंत का रिकॉर्ड : 74 प्रथम श्रेणी मैचों में श्रीसंत ने 213 विकेट लिए। हाल ही में उन्हें नौ साल बाद सफलता मिली थी। इसके अलावा 92 लिस्ट-ए मैचों में उन्होंने 124 और 65 टी20 मैचों में 54 विकेट लिए। उन्होंने 17 फरवरी 2022 को मेघालय के खिलाफ रणजी मैच खेला था। वह उनका आखिरी घरेलू मैच साबित हुआ। पिछले साल फरवरी में उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा लिया था। विवादों में श्रीसंत : मैच फिक्सिंग के आरोपों के कारण बीसीसीआई ने उन पर 2013 में आजीवन प्रतिबंध लगाया था। श्रीसंत को 2015 में स्पेशल कोर्ट ने सभी आरोपों से बरी किया था। इसके बाद केरल हाईकोर्ट ने 2018 में उनके ऊपर लगे सभी प्रतिबंधों को हटा दिया गया था। हालांकि, हाईकोर्ट की खंडपीठ ने बाद में प्रतिबंध को बहाल कर दिया था। इसके बाद श्रीसंत ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। शीर्ष अदालत ने उनके अपराध को बरकरार रखा। बीसीसीआई को सजा की अवधि कम करने की सिफारिश की थी। अगस्त 2019 में बीसीसीआई के लोकपाल डीके जैन ने आजीवन प्रतिबंध को घटाकर 7 साल कर दिया। वह सितंबर 2020 में समाप्त हो गया।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। स्टार भारतीय आॅलराउंडर रवींद्र जडेजा श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में हाल ही में संपन्न पहले टेस्ट मैच में शानदार आॅलराउंड प्रदर्शन की बदौलत बुधवार को जारी आईसीसी पुुरुष टेस्ट आॅलराउंडर्स रैंकिंग में फिर से शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं।जडेजा ने दो स्थानों के फायदे से हमवतन रविचंद्रन अश्विन और वेस्ट इंडीज के जेसन होल्डर को पछाड़ते हुए 406 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर कब्जा किया है। होल्डर 382 और अश्विन 347 रेटिंग अंकों के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। उल्लेखनीय है कि जडेजा ने मोहली टेस्ट में बल्ले के साथ 175 रन की जबरदस्त पारी खेली थी और गेंद के साथ कुल नौ विकेट (पहली पारी में पांच, दूसरी पारी में चार) लिए थे। उनके इस अहम योगदान के चलते भारत ने श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में पारी और 222 रन से हरा दिया था। वहीं पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है और वह हमवतन एवं भारत के कप्तान रोहित शर्मा और आॅस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड से आगे निकलकर टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में फिर से शीर्ष पांच में आ गए हैं। कोहली दो स्थानों के फायदे से 763 रेटिंग अंकों के साथ पांचवें, जबकि रोहित 761 अंकों के साथ छठे और हेड 753 अंकों के साथ सातवें स्थान पर हैं। इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ 96 रन की विस्फोटक पारी ने विकेटकीपर ऋषभ पंत को आॅस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर के ऊपर शीर्ष 10 में पहुंचने में मदद की है। पंत एक स्थान के फायदे से 723 रेटिंग अंकों के साथ दसवें स्थान पर आ गए हैं, जबकि वार्नर 720 अंकों के साथ 11वें स्थान पर खिसक गए हैं। इस बीच आॅस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 90 रन की पारी खेलने की बदौलत 936 रेटिंग अंकों के साथ बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर एक पर बने हुए हैं। पुरुषों की गेंदबाजी रैंकिंग में सिर्फ एक बदलाव हुआ है। न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज नील वैगनर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच में छह विकेट लेने की बदौलत एक स्थान के फायदे से आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि आॅस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड आठवें से नौंवे स्थान पर खिसक गए हैं। इसके अलावा आॅस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस इस सूची में शीर्ष पर बरकरार हैं और अनुभवी भारतीय स्पिनर अश्विन दूसरे स्थान पर हैं।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पेरिस सेंट जर्मेन के स्ट्राइकर काइलियान एमबाप्पे के बाएं पैर में अभ्यास के दौरान चोट लग गई जबकि उनकी टीम को दो दिन बाद चैम्पियंस लीग के मैच में रीयाल मैड्रिड से खेलना है। फ्रेंच लीग क्लब ने कहा कि एमबाप्पे को सोमवार को अभ्यास सत्र के दौरान चोट लगी लेकिन शुरूआती मेडिकल जांच से पता चला है कि चोट गंभीर नहीं है। पीएसजी ने कहा कि वह उपचार कराएंगे और मंगलवार को उनका फिटनेस टेस्ट फिर कराया जाएगा। मैड्रिड के खिलाफ मैच बुधवार को होगा। एमबाप्पे ने इस सत्र में 24 गोल किए और 17 में सहायता की। पहले चरण में पीएसजी ने मैड्रिड को 1.0 से हराया था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.