Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
पंत, जडेजा और हनुमा विहारी के शानदार अर्द्धशतकों की बदौलत भारत 357-6
Published / 2022-03-04 13:01:01
पंत, जडेजा और हनुमा विहारी के शानदार अर्द्धशतकों की बदौलत भारत 357-6

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, हनुमा विहारी और विराट कोहली की शानदार पारियों से भारत ने यहां श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन शुक्रवार को 85 ओवर में छह विकेट पर 357 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। बल्लेबाजी करने वाले लगभग सभी बल्लेबाजों ने अच्छा योगदान दिया। पहले सलामी बल्लेबाजों मयंक अग्रवाल और रोहित शर्मा ने टीम को अच्छी शुरूआत दी, हालांकि दोनों बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाए। इसके बाद विहारी और विराट ने अच्छी पारियां खेलीं और फिर अंत में पंत और जडेजा ने बेहतरीन पारियां खेलीं। पंत ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नौ चौकों और चार छक्कों के सहारे 97 गेंदों पर 96 रन बनाए, वह हालांकि चार रन से अपने पांचवें टेस्ट शतक से चूक गए। वहीं जडेजा ने पांच चौकों की मदद से 82 गेंदों पर नाबाद 45 रन बनाए।

100 टेस्ट खेलने वाले 12वें भारतीय खिलाड़ी बने विराट कोहली
Published / 2022-03-04 06:47:49
100 टेस्ट खेलने वाले 12वें भारतीय खिलाड़ी बने विराट कोहली

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच मोहाली में खेला जा रहा है। ये मैच विराट कोहली के लिए खास है क्योंकि वह अपना 100वां टेस्ट खेल रहे हैं। इस मौके पर कोहली को राहुल द्रविड़ की तरह से एक खास तोहफा मिला है। दरअसल, मैच से पहले द्रविड़ ने कोहली को टीम इंडिया की कैप देकर सम्मानित किया। इस दौरान कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी दिखाई दीं। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें द्रविड़ कोहली को टीम इंडिया की कैप देकर उन्हें 100वें टेस्ट के लिए सम्मानित किया। कोहली 12वें भारतीय क्रिकेटर हैं जो 100वां टेस्ट खेल रहे हैं। द्रविड़ ने कहा कि आप इसके योग्य हैं, आपने इसे कमाया है और उम्मीद है कि यह बस शुरुआत है आगे काफी कुछ आने वाला है। जैसा कि हम ड्रेसिंग रूम में कहते हैं, इसे दोगुना करें। वहीं कोहली ने कहा कि यह मेरे लिए खास पल है। मेरी पत्नी यहां है और मेरा भाई भी है। सभी को बहुत गर्व है। यह वास्तव में एक टीम गेम है और यह आपके बिना संभव नहीं हो सकता था। बीसीसीआई को भी धन्यवाद। मौजूदा समय में हम क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट खेलने के साथ आईपीएल के कई मैच खेलते हैं, अगली पीढ़ी को अगर कुछ ले सकती है तो यह कि मैंने टेस्ट क्रिकेट में 100 मैच खेले हैं। गौरतलब हो कि पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 99 टेस्ट के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2-1 से सीरीज हार के बाद कप्तानी छोड़ दी थी। कोहली ने इससे पहले पिछले साल टी20 विश्व कप के बाद टी20 टीम की कप्तानी से इस्तीफा दिया था जिसके बाद उन्हें वनडे कप्तानी से हटा दिया गया था।

विराट के चलते ही टेस्ट में मिला यह मुकाम : रोहित शर्मा
Published / 2022-03-03 15:31:04
विराट के चलते ही टेस्ट में मिला यह मुकाम : रोहित शर्मा

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की उनके 100वें टेस्ट से पूर्व सराहना करते हुए कहा कि इस प्रारूप में टीम को अच्छी स्थिति में लाने का पूरा श्रेय उन्हें जाता है। शुक्रवार से यहां श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रहे पहले टेस्ट के साथ रोहित भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में अपनी पारी का आगाज करेंगे। टेस्ट कप्तान के रूप में मैच से पहले अपनी पहली प्रेस कांफ्रेंस में रोहित ने कहा कि एक टीम के रूप में हम काफी अच्छी स्थिति में हैं। इस प्रारूप में हम जहां है उसका पूरा श्रेय विराट को जाता है। इतने वर्षों मे उसने टेस्ट टीम के साथ जो किया है वह देखने में शानदार था। उन्होंने कहा कि उसने जहां चीजों को छोड़ा है मुझे वहां से आगे ले जाना होगा। मुझे सही खिलाड़ियों के साथ सही चीजें करनी होंगी। इस समय विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की भारत की संभावनाएं काफी प्रबल नहीं हैं लेकिन रोहित ने कहा कि टीम सही दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा, टीम अच्छी स्थिति में है। हां हम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में बीच में चल रहे हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि पिछले दो या तीन साल में हमने कुछ गलत किया है। रोहित ने जब कोहली की सराहना की तो इसमें आपसी सम्मान भी नजर आया। उन्होंने कहा कि उसके लिए सफर शानदार रहा है और पदार्पण करने के बाद लंबा सफर। अब अपना 100वां टेस्ट खेलना शानदार अनुभव है। इस प्रारूप में उसने शानदार प्रदर्शन किया है, टीम जिस तरह आगे बढ़ रही थी उसने उसमे काफी चीजें बदली, इसे देखना शानदार रहा। रोहित ने कहा, उसका सफर शानदार रहा है और हम इसे निश्चित तौर पर उसके लिए विशेष बनाना चाहते हैं। हम सभी इसके लिए तैयार हैं और उम्मीद करते हैं कि पांच दिन अच्छा क्रिकेट देखने को मिलेगा। दर्शक विराट को देखने के लिए मैदान पर आएंगे और यह शानदार है। रोहित की नजर में कोहली के नेतृत्व में सर्वश्रेष्ठ चरण 2018 का ऑस्ट्रेलिया दौरा रहा, जहां भारत ने टेस्ट श्रृंखला 2-1 से जीती। उन्होंने कहा, एक टीम के रूप में हमने 2018 में ऑस्ट्रेलिया में श्रृंखला जीती। यह बड़ी श्रृंखला थी और विराट हमारा कप्तान था। इस समय विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की भारत की संभावनाएं काफी प्रबल नहीं हैं लेकिन रोहित ने कहा कि टीम सही दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा, टीम अच्छी स्थिति में है। हां हम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में बीच में चल रहे हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि पिछले दो या तीन साल में हमने कुछ गलत किया है। रोहित ने जब कोहली की सराहना की तो इसमें आपसी सम्मान भी नजर आया। उन्होंने कहा, उसके लिए सफर शानदार रहा है और पदार्पण करने के बाद लंबा सफर। अब अपना 100वां टेस्ट खेलना शानदार अनुभव है। इस प्रारूप में उसने शानदार प्रदर्शन किया है, टीम जिस तरह आगे बढ़ रही थी उसने उसमे काफी चीजें बदली, इसे देखना शानदार रहा। रोहित ने कहा, उसका सफर शानदार रहा है और हम इसे निश्चित तौर पर उसके लिए विशेष बनाना चाहते हैं। हम सभी इसके लिए तैयार हैं और उम्मीद करते हैं कि पांच दिन अच्छा क्रिकेट देखने को मिलेगा। दर्शक विराट को देखने के लिए मैदान पर आएंगे और यह शानदार है। रोहित की नजर में कोहली के नेतृत्व में सर्वश्रेष्ठ चरण 2018 का ऑस्ट्रेलिया दौरा रहा जहां भारत ने टेस्ट श्रृंखला 2-1 से जीती। उन्होंने कहा, एक टीम के रूप में हमने 2018 में ऑस्ट्रेलिया में श्रृंखला जीती। यह बड़ी श्रृंखला थी और विराट हमारा कप्तान था।

राष्ट्रीय वुडबॉल लीग में झारखंड की महिलाएं विजेता तथा पुरुष टीम उप विजेता
Published / 2022-03-02 13:49:07
राष्ट्रीय वुडबॉल लीग में झारखंड की महिलाएं विजेता तथा पुरुष टीम उप विजेता

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। नागपुर में राष्ट्रीय वुडबॉल लीग चैम्पियनशिप में झारखंड की महिला तथा पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला टीम ने विजेता तथा पुरुष टीम ने उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। महिला टीम में मनोरमा कुमारी, कृपा तिग्गा, नेहा कुमारी, रागिनी, प्रीति, राधिका, भाव्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला टीम ने विजेता बनीं। वहीं पुरुष वर्ग में देवपुजन ठाकुर, बंटी, विधान, राजु, निकित, शुभम्, आदि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। इस लीग चैम्पियनशिप में झारखंड ए टीम को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। मौके पर वुडबॉल ‌संघ के‌ राजू पोद्दार, आशुतोष द्विवेदी, गोविंद जा, राजीव रंजन आदि ने बधाई दी।

आईसीसी रैंकिंग : श्रेयस की लंबी छलांग, कोहली टॉप 10 से बाहर
Published / 2022-03-02 12:56:55
आईसीसी रैंकिंग : श्रेयस की लंबी छलांग, कोहली टॉप 10 से बाहर

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतररष्ट्रीय सीरीज में तीन नाबाद अर्धशतक बनाने वाले श्रेयस अय्यर ने आईसीसी टी20 अंतररष्ट्रीय रैंकिंग में 27 स्थानों की लंबी छलांग लगाई हैं। अब वह विश्व रैंकिंग में 18वें स्थान पर जा पहुंचे हैं। जहां अय्यर आगे बढ़े, वहीं उनके साथी विराट कोहली, जिन्हें इस सीरीज में आराम दिया गया था, शीर्ष 10 बल्लेबाजों की सूची से फिसलकर 15वें पायदान पर चले गए हैं। भारत ने यह सीरीज 3-0 से जीती। भारत के खिलाफ दूसरे टी20 अंतररष्ट्रीय मैच में 75 रन बनाने वाले युवा बल्लेबाज़ पथुम निसंका ने शीर्ष 10 में प्रवेश किया है। वह अब नौवें स्थान पर विराजमान हैं। वहीं न्यूजीलैंड में दमदार वापसी करते हुए टेस्ट सीरीज को 1-1 से बराबर करने के बाद दक्षिण अफ्रीका के सुपरस्टार तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा तेज गेंदबाजों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर कब्जा कर चुके हैं। अब केवल पैट कमिंस और रविचंद्रन अश्विन टेस्ट रैंकिंग में रबादा से आगे हैं। न्यूजीलैंड की ओर से काइल जेमीसन टेस्ट गेंदबाजों की सूची में पांचवें जबकि टिम साउदी छठे स्थान पर खिसक गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में कुल पांच विकेट लेकर राशिद खान ने वनडे क्रिकेट के शीर्ष 10 गेंदबाजों की सूची में धमाकेदार वापसी की हैं। इस सीरीज़ में गेंद के साथ कमाल नहीं दिखाने वाले मेहदी हसन मिराज़ सातवें स्थान पर जा गिरे हैं। वहीं दूसरे और तीसरे वनडे में बड़े स्कोर बनाने वाले लिटन दास बल्लेबाज़ों के मामले में करियर के सर्वश्रेष्ठ 32वें स्थान पर विराजमान हैं।

कोहली का 100वां टेस्ट : मोहाली स्टेडियम में मैच देख सकेंगे दर्शक
Published / 2022-03-01 18:05:04
कोहली का 100वां टेस्ट : मोहाली स्टेडियम में मैच देख सकेंगे दर्शक

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज के बाद अब टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होगी। चार मार्च से दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। यह टेस्ट टीम इंडिया के लिए खास है, क्योंकि पूर्व कप्तान विराट कोहली क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में 100वीं बार देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। बीसीसीआई ने विराट के 100वें टेस्ट को यादगार बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। उसने मैच से तीन दिन पहले दर्शकों को स्टेडियम में जाने की अनुमति दे दी है। मोहाली स्टेडियम में 50 फीसदी दर्शक मैच देखने के लिए जा सकते हैं। इससे पहले बीसीसीआई ने यह तय किया था मोहाली के आसपास लगातार आ रहे कोरोना के मामलों के कारण दर्शकों को स्टेडियम में नहीं जाने दिया जाएगा। वहीं, बेंगलुरु में दूसरे टेस्ट के लिए कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने 50 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम आने की अनुमति दी है। यह मैच 12 मार्च से बेंगलुरु के एन चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह एक डे-नाइट मैच भी होगा। इससे पहले मैच से तीन दिन पूर्व भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान जसप्रीत बुमराह ने दर्शकों को अनुमति नहीं मिलने पर निराशा जाहिर की थी। बुमराह ने कहा था- हम फिलहाल सिर्फ उस चीज पर ध्यान दे रहे हैं जो हमारे नियंत्रण में है। अगर दर्शक आते तो हमारा हौसला बढ़ता, लेकिन ऐसे नियम हम तय नहीं करते। कोहली अपने 100वें टेस्ट मैच को यादगार बनाना चाहेंगे। उन्होंने दो साल से ज्यादा समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं लगाया है। कोहली का पिछला सतक 22 नवंबर 2019 को आया था। तब उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में 136 रन बनाए थे। उसके बाद कोहली के बल्ले से सिर्फ छह अर्धशतक निकले हैं। इस मैच में कोहली से प्रशंसकों को बड़ी पारी की उम्मीद है।

भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाकर क्रिकेट को अलविदा कहना चाहती हैं मिताली राज
Published / 2022-03-01 15:12:41
भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाकर क्रिकेट को अलविदा कहना चाहती हैं मिताली राज

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। विश्व कप में पहली बार 22 साल पहले भाग लेने के बाद अब महिलाओं के इस महत्वपूर्ण क्रिकेट टूनार्मेंट में भारत की अगुवाई करने के लिए तैयार मिताली राज ने कहा कि उन्होंने अपने लंबे करियर में लगभग सब कुछ हासिल किया है लेकिन इस प्रतिष्ठित ट्राफी को प्राप्त करने का उनका सपना अब भी अधूरा है। मिताली न्यूजीलैंड में ही 2000 में खेले गए विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थी। इसके दो दशक से भी अधिक समय बाद वह इसी देश में अपनी टीम की कप्तानी कर रही हैं। इस बीच 2017 में ऐसा समय भी आया जब उनकी टीम फाइनल में इंग्लैंड से हार गयी थी। इसके अलावा वह 2005 में दूसरे स्थान पर रही टीम का भी हिस्सा थी। मिताली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में कहा कि मैंने विश्व कप 2000 से लेकर लंबी राह तय की है। वह विश्व कप भी न्यूजीलैंड में ही खेला गया था। टाइफॉयड होने के कारण मैं उस विश्व कप के मैचों में नहीं खेल पाई थी। अब मैं फिर से यहां हूं। यह लंबी यात्रा रही है और मैं इसका सुखद अंत करना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि हमारे सभी खिलाड़ी विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करें। इससे भारत को यह प्रतिष्ठित कप हासिल करने में मदद मिलेगी। भारत पिछली श्रृंखला में न्यूजीलैंड से 1-4 से हार गया था लेकिन मिताली ने कहा कि उनकी टीम चार मार्च से तीन अप्रैल तक होने वाले विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। विश्व कप से पहले हम जिन क्षेत्रों में सुधार करना चाहते थे उन पर हमने पिछली श्रृंखला और उससे पहले के मैचों पर ध्यान दिया। टीम अब लगातार 250 से अधिक का स्कोर बना रही है और विश्व कप में भी हम इसे बरकरार रखने की कोशिश करेंगे।

विंडीज के बाद श्री लंका का भी सूपड़ा साफ...
Published / 2022-02-28 04:01:03
विंडीज के बाद श्री लंका का भी सूपड़ा साफ...

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। धर्मशाला में भारत ने तीसरे और आखिरी टी-20 में श्रीलंका को हराकर सीरीज क्लीन स्वीप कर ली है। तीन मैचों की सीरीज में भारत ने तीनों मैच जीतकर एक रिकॉर्ड बनाया। टीम इंडिया ने लगातार तीसरी सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। वहीं इस जीत के साथ ही लगातार 12 टी-20 जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। श्रीलंका ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुये भारत को जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्‍य दिया। भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 16.5 ओवर में ही लक्ष्‍य हासिल कर लिया। श्रेयस ने एक बार फिर शानदार पारी खेली। सीरीज में लगातार तीसरी बार फिफ्टी जड़ टीम को जीत दिलाई। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए श्रीलंका ने 146/5 का स्कोर बनाया। एक समय टीम का स्कोर 60/5 था, जिसके बाद दासुन शनाका और चमिका करुणारत्ने ने नाबाद 86 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। नाबाद 74 रन बनाने वाले कप्तान दासुन शनाका टॉप स्कोरर रहे। भारत की ओर से आवेश खान ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए।

नीतू का गोल्डन पंच, 48 किग्रा वर्ग में जीता स्वर्ण पदक
Published / 2022-02-27 15:50:06
नीतू का गोल्डन पंच, 48 किग्रा वर्ग में जीता स्वर्ण पदक

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय बॉक्सर नीतू ने बुल्गारिया के सोफिया में खेले जा रहे 73वें स्ट्रैंड्जा मेमोरियल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने रविवार को खेले गए फाइनल में इटली की बॉक्सर एरिका प्रिसियानडारो को हराया। एरिका पूर्व यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट रह चुकी हैं। उन्हें नीतू ने 5-0 से करारी शिकस्त दी। नीतू ने मैच के दौरान अपनी लंबी कद-काठी का जबरदस्त फायदा उठाया और एरिका पर काउंटर अटैक की बौछार कर दी। विवार को ही पूर्व यूथ वर्ल्ड चैंपियन निखत जरीन भी 52 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में यूक्रेन की तेतानिया कोब से भिड़ेंगी। तेतानिया तीन बार की यूरोपियन चैंपियनशिप मेडलिस्ट रह चुकी हैं। जरीन ने भी 2019 में हुए स्ट्रैंड्जा मेमोरियल टूर्नामेंट को जीता था। पिछले संस्करण में भारत ने दो मेडल जीते थे। तब दीपक कुमार और नवीन बूरा ने मेडल जीता था। दीपक ने सिल्वर और नवीन ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। हालांकि, इस साल पुरुष मुक्केबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। सात में से कोई पुरुष मुक्केबाज मेडल राउंड में नहीं पहुंच सका। इस बार स्ट्रैंड्जा मेमोरियल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में 36 देशों के 450 बॉक्सर हिस्सा ले रहे हैं। इसमें कजाखस्तान, इटली, रूस, फ्रांस और यूक्रेन के बॉक्सर्स शामिल हैं। यूक्रेन देश पर हाल ही में रूस ने हमला किया था। दोनों के बीच युद्ध जारी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.