Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए टीम रवाना
Published / 2022-03-20 18:47:54
12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए टीम रवाना

टीम एबीएन, रांची। हाॅकी की नर्सरी सिमडेगा ने एक बार फिर से हाॅकी में परचम लहराने बेटियों को तैयार कर आंध्र प्रदेश भेजा है। झारखंड की जूनियर महिला हाॅकी टीम आंध्र प्रदेश के कोकीनाडा में होने वाली 12वीं राष्ट्रीय जूनियर हाॅकी प्रतियोगिता के लिए सिमडेगा से रवाना हुईं। झारखंड की बेटियां आंध्र प्रदेश के कोकीनाडा में हाॅकी का जलवा दिखाने के लिए रवाना हो गईं हैं। 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 के लिए सिमडेगा से झारखंड की 18 सदस्यीय टीम रवाना हुई है। वहां झारखंड का पहला मैच 26 मार्च को असम के साथ होगा। चैंपियनशिप के लिए मिड फिल्डर दीप्ति कुल्लू को झारखंड टीम की कप्तानी सौंपी गई है। जूनियर झारखंड महिला हॉकी टीम का पिछले 5 मार्च से सिमडेगा में विशेष प्रशिक्षण शिविर चल रहा था। एसएस प्लस टू हाॅकी ट्रेनिंग सेंटर के प्रशिक्षिका प्रतिमा बरवा भी बेटियों के प्रदर्शन से उत्साहित हैं। इनका दावा है कि झारखंड की टीम गोल्ड लाकर प्रदेश का मान बढ़ाएगी। आंध्र प्रदेश रवाना हुई टीम में दीप्ति कुल्लू (कप्तान), रोपनी कुमारी (उपकप्तान), रश्मि होरो, काजल बाड़ा, अंकिता डुंगडुंग, किरण बाड़ा, महिमा टेटे, दीपिका सोरेंग, रजनी केरकेट्टा, प्रमोदनी लकड़ा, निक्की कुल्लू, एलिन डुंगडुंग, एली तिर्की, प्रियंका गुड़िया, मोनिका नाग, पिंकी लकड़ा, अंजली केरकेट्टा और सलोमी कंडुलना शामिल हैं।

4 महीने में 4 बार भिड़ेगी भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट टीम
Published / 2022-03-20 12:57:24
4 महीने में 4 बार भिड़ेगी भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट टीम

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत-पाक 4 महीने के अंदर 4 बार भिड़ते दिख सकते हैं। यानी, आने वाले दिनों में फैंस के लिए क्रिकेट में बहुत कुछ है। अगस्त से नवंबर के बीच 4 बार भिड़ेंगे भारत-पाक! कहां साल बीत जाते हैं भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मुकाबला देखे? और, अब वही भारत-पाक 4 महीने के अंदर 4 बार भिड़ते दिख सकते हैं। यानी, आने वाले दिनों में फैंस के लिए क्रिकेट में बहुत कुछ है। रोमांच हदें पार करने वाला है। स्टेडियम में शोर बढ़ने वाला है। सस्पेंस, ड्रामा जैसे शब्द आम होने वाले हैं। रोंगटे फिर खड़े होंगे।।सांसें फिर से थमेंगी। भारत-पाकिस्तान में सड़कों पर सन्नाटा पसरेगा जब लगातार 4 महीने दोनों देश क्रिकेट के बहाने आमने सामने होंगे। और, ऐसे दिलचस्प नजारे की गवाह बनेगी श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं। अब आप सोच रहे होंगे कि 4 महीनों में 4 बार भारत-पाकिस्तान आखिर भिड़ेंगे कैसे : तो ऐसा मुमकिन होगा श्रीलंका में होने वाले एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप की वजह से। इस सिलसिले की शुरुआत इस साल अगस्त से शुरू होकर नवंबर तक अपने अंजाम तक पहुंचती दिख सकती है। एशिया कप में भिड़ सकते हैं दो बार : श्रीलंका में इस साल अगस्त सितंबर में एशिया कप का आयोजन होना है। टूर्नामेंट का आयोजन टी20 फॉर्मेट में होगा, जिसमें भारत और पाकिस्तान दो बार भिड़ते दिख सकते हैं। एक तो वो टूर्नामेंट के शुरुआती स्टेज पर एक दूसरे के खिलाफ उतरेंगे ही। दूसरी भिड़ंत उनकी तब हो सकती है जब वो दोनों एशिया कप के फाइनल में पहुंच जाएंगे। यानी 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की पिच पर दो टक्कर देखने को मिल सकती है। T20 वर्ल्ड कप में भी दो मुलाकात संभव : एशिया कप खत्म होगा तो अक्टूबर नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन है। ICC के इस बड़े इवेंट में भारत-पाकिस्तान की एक मुलाकात तो 23 अक्टूबर को कन्फर्म है। ये भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े मैदान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होगी। लेकिन दूसरी टक्कर दोनों के बीच 13 नवंबर को भी देखने को मिल सकती है। कंडीशन ये है कि भारत-पाकिस्तान दोनों ही फाइनल तक पहुंचें। टी20 क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान दोनों ही तगड़ी टीम है। ऐसे में एशिया कप का फाइनल हो या ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल, दोनों टीमें अगर वहां तक पहुंच जाएं तो हैरानी नहीं होगी। और अगर ऐसा हुआ तो फिर 4 महीनों में 4 भिड़ंत वाली जो बात है, वो सच साबित होती दिख सकती है।

वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रेलिया से हारी भारतीय महिलाओं को अब हर हाल में जीतने होंगे अगले दोनों मैच
Published / 2022-03-19 10:55:23
वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रेलिया से हारी भारतीय महिलाओं को अब हर हाल में जीतने होंगे अगले दोनों मैच

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। महिला वनडे विश्व कप के 18वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को छह विकेट से हरा दिया है। ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 277 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 49.3 ओवर में 04 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग ने 107 गेंदों पर 97 रन की बेहतरीन पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया : इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बनी। ऑस्ट्रेलियाई ने अब तक इस टूर्नामेंट में पांच में से पांच मैच जीते हैं। टीम के 10 अंक हैं और वह प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है। वहीं, भारतीय टीम की यह लगातार दूसरी और इस टूर्नामेंट में ओवरऑल तीसरी हार थी। भारत के अब पांच मैचो में दो जीत और तीन हार के साथ चार अंक हैं। टीम चौथे स्थान पर बनी हुई है। भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अपने अगले दोनों बाकी बचे मैच हर हाल में जीतने होंगे। टीम इंडिया का अगला मैच 22 मार्च को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। वहीं, 27 मार्च को टीम दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी।

न्यूजीलैंड : स्नेह राणा को छोड़ पूरी भारतीय महिला टीम ने जमकर खेली होली
Published / 2022-03-18 14:05:58
न्यूजीलैंड : स्नेह राणा को छोड़ पूरी भारतीय महिला टीम ने जमकर खेली होली

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। महिला विश्व कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रही खिलाड़ियों ने भी जमकर होली का मजा लिया। टीम इंडिया की सभी खिलाड़ियों ने मस्ती की, लेकिन स्नेह राणा इन सब चीजों से दूर रहीं। बीसीसीआई ने होली खेलने के बाद महिला टीम की एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें सभी खिलाड़ी रंग-बिरंगी दिख रही हैं, लेकिन स्नेह राणा के शरीर में गुलाल तक नहीं है। हालांकि, स्नेह ने क्यों होली न खेलने का फैसला किया इसकी वजह नहीं पता चल पाई है। भारतीय टीम का अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ है। इस मैच में भारत के लिए जीत बहुत जरूरी है, लेकिन खिलाड़ियों ने मैच से पहले होली में मस्ती करने का मौका नहीं छोड़ा। पिछले विश्व कप में भारत ने कंगारू टीम के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। इस मैच में भी टीम इंडिया अपने पुराने प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी। महिला विश्व कप में भारत की मुश्किलें बढ़ी : महिला विश्व कप में भारत ने चार में से दो मैच जीते हैं, जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। भारत का अगला मैच शनिवार को ऑस्ट्रेलिया कि एखिलाफ है। इस मैच में टीम इंडिया के लिए जीत बहुत जरूरी है। अगर भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ता है, तो उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कमजोर पड़ सकती हैं।

महिला वर्ल्ड कप : इंग्लैंड के खिलाफ जीत की लय बरकरार रखने उतरेगा भारत
Published / 2022-03-15 17:18:00
महिला वर्ल्ड कप : इंग्लैंड के खिलाफ जीत की लय बरकरार रखने उतरेगा भारत

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रभावी जीत से आत्मविश्वास से भरा भारत बुधवार को यहां आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के अपने चौथे लीग मैच में इंग्लैंड के खिलाफ अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाने की कोशिश करेगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ मनोबल बढ़ाने वाली 155 रन की जीत के बाद तीसरे स्थान पर चल रहा भारत जीत की लय बरकरार रखने की कोशिश करेगा क्योंकि इंग्लैंड के बाद उसे शीर्ष पर चल रहे आस्ट्रेलिया से भिड़ना है। भारत को अगर शीर्ष चार में रहना है तो जीत की लय बरकरार को बरकरार रखना होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ लचर प्रदर्शन करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने 162 खाली गेंद खेली थी, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ स्मृति मंधाना (119 गेंद में 123) और हरमनप्रीत कौर (107 गेंद में 109 रन) ने शतक जड़े जिससे टीम ने आठ विकेट पर 317 रन का टूर्नामेंट के इतिहास का अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। दोनों सलामी बल्लेबाजों मंधाना और यस्तिका भाटिया ने शुरुआत से ही जज्बा दिखाया। मंधाना 123 रन की पारी के दौरान शानदार लय में दिखी जबकि हरमनप्रीत ने 2017 विश्व कप में आस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 171 रन के बाद अपना पहला और कुल चौथा शतक जड़ा। सेमीफाइनल के लिए भारत का दावा मजबूत करने के लिए ये दोनों खिलाड़ी इसी प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगी। बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजी गई आलराउंडर दीप्ति शर्मा और कप्तान मिताली राज को हालांकि बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

पिंक बॉल टेस्ट : 238 रन से हराकर भारत ने 2-0 से श्रीलंका से जीती सीरीज
Published / 2022-03-14 12:53:43
पिंक बॉल टेस्ट : 238 रन से हराकर भारत ने 2-0 से श्रीलंका से जीती सीरीज

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच डे नाइट टेस्ट के रूप में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। श्रीलंका ने मैथ्यूज की 43 रन की पारी की बदौलत पहली पारी 109 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने सबसे अधिक पांच विकेट अपने नाम किए। इससे पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और भारत ने पहले दिन श्रेयस अय्यर की 92 रन की पारी की बदौलत पहली पारी में 252 रन बनाए। भारत के पास 143 रन की बढ़त है। भारत ने विकेट के नुकसान पर 303 रन पर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी और श्रीलंका को 447 रन का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम करूणारत्ने के शतक की बदौलत 208 रन ही बना सकी और भारत 238 रन से मैच जीत गया। भारत ने श्रीलंका पर 2-0 से सीरीज जीत ली है।

पंत-अय्यर के धमाके की बदौलत भारत ने दिया 447 का लक्ष्य, श्रीलंका 28/1
Published / 2022-03-13 17:58:28
पंत-अय्यर के धमाके की बदौलत भारत ने दिया 447 का लक्ष्य, श्रीलंका 28/1

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। बेंगलुरू टेस्ट के पहले दो दिनों में ही भारत और श्रीलंका ने दोनों पारियों में बल्लेबाजी कर ली, जिसमें भारतीय टीम ने श्रीलंका के सामने दूसरी पारी में 303 रन का स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने के लिए भारतीय टीम ने मजबूती से अपने कदम बढ़ा दिए हैं। बेंगलुरू टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने अपनी दूसरी पारी 9 विकेट के नुकसान पर 303 रन बनाकर घोषित कर दी। इस तरह टीम इंडिया ने के सामने जीत के लिए 447 रन का बड़ा और मुश्किल लक्ष्य रखा है। दूसरी पारी में ऋषभ पंत के रिकॉर्ड अर्धशतक और श्रेयस अय्यर के इस मैच में दूसरे अर्धशतक की मदद से भारतीय टीम ने श्रीलंका के लिए जीत की राह मुश्किल कर दी। वहीं भारत से मिले बड़े लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और दिन का खेल खत्म होने तक उसने 1 विकेट खोकर 28 रन बनाए।

भारतीय महिलाओं ने जर्मनी को 3-0 से हराकर किया हिसाब बराबर
Published / 2022-03-13 17:54:00
भारतीय महिलाओं ने जर्मनी को 3-0 से हराकर किया हिसाब बराबर

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला हॉकी टीम ने जर्मनी के खिलाफ एफआईएच प्रो लीग में जबरदस्त वापसी की है। भुवनेश्वर में हुए प्रो लीग के मुकाबले में शनिवार का दिन अगर जर्मनी की लड़कियों का था, तो रविवार 13 मार्च को भारतीय टीम ने बाजी मारी।।टीम इंडिया ने दो चरण के मुकाबले के दूसरे चरण में जर्मनी को शूट आउट में 3-0 से हरा दिया और पहले चरण में शूट आउट में मिली हार का बदला पूरा किया। भारत और जर्मनी के बीच प्रो लीग के इन दोनों मुकाबलों में जोरदार टक्कर मिली और दोनों बार फैसला शूटआउट से ही हुआ। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में शनिवार 12 मार्च को पहले लेग में भारत को शूट आउट में 1-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। ऐसे में टीम इंडिया के लिए इस मैच में वापसी करना जरूरी था और सविता रानी की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने निराश नहीं किया। दूसरे लेग में भी दोनों टीमें पूरे 60 मिनट में हार-जीत केे फैसले लायक स्कोर नहीं कर सकीं और निर्धारित समय के बाद स्कोरलाइन 1-1 से बराबर थी जिसके बाद शूट आउट का सहारा लेना पड़ा। उसके बाद मुकाबला शूट आउट में पहुंचा, जहां संगीता कुमारी, सलीमा टेटे और सोनिका ने पहले तीन प्रयास में भारत की ओर से गोल दाग दिए। वहीं जर्मनी की टीम अपने पहले तीन प्रयास में भारतीय गोलकीपर सविता से पार पाने में नाकाम रही। मेहमान टीम के लिए तीन प्रयास के लिए लिली स्टोफेलस्मा, लेना फ्रेरिक्स और सारा स्ट्रॉस उतरी थी, लेकिन कोई भी इसे गोल में तब्दील नहीं कर सका। भारत को पॉइंट्स टेबल में उछाल : इस जीत से भारत को बोनस अंक सहित दो अंक मिले जबकि जर्मनी ने एक अंक हासिल किया। भारत इस जीत की बदौलत एफआईएच प्रो लीग तालिका में एक स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। भारत के छह मैच में 12 अंक हैं। अर्जेन्टीना चार मैच में 12 अंक के साथ शीर्ष पर चल रहा है। टीम इंडिया का अगले दो मुकाबले इंग्लैंड के खिलाफ हैं। इसी मैदान पर ये मुकाबले दो और तीन अप्रैल को खेले जाएंगे।

खेल महाकुंभ के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी- युवा जोश सागर के समान
Published / 2022-03-12 18:17:43
खेल महाकुंभ के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी- युवा जोश सागर के समान

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन "खेल महाकुंभ" का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि मेरे सामने युवा जोश का ये सागर, ये उमंग, ये उत्साह की लहरें बता रही हैं कि गुजरात का नौजवान आसमान छूने को तैयार है। ये न केवल खेलों का महाकुंभ है बल्कि ये गुजरात की युवा शक्ति का भी महाकुंभ है। उन्होंने कहा कि 12 साल पहले 2010 में गुजरात के मुख्यमंत्री के नाते गुजरात में खेल महाकुंभ की शुरूआत की थी। आज मैं कह सकता हूं कि जिस सपने का बीज मैंने बोया था, वो आज वट वृक्ष बनता दिख रहा है। उस बीज को मैं आज इतने विशाल वट वृक्ष का आकार लेते देख रहा हूँ। प्रधानमंत्री ने कहा कि खेल महाकुंभ से निकलने वाले युवा ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, ऐशियन गेम्स समेत कई वैश्विक खेलों में आज देश और गुजरात के युवा अपने जलवे बिखेरे रहे हैं। ऐसी ही प्रतिभाएं आपके ही बीच से इस महाकुंभ से निकलने वाली हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के चयन में पारदर्शिता की कमी भी एक बड़ा फैक्टर थी। खिलाड़ियों की सारी प्रतिभा परेशानियों से जूझने में ही निकल जाती थी। उस भंवर से निकलकर भारत के युवा आज आकाश छू रहे हैं। गोल्ड और सिल्वर की चमक देश के आत्मविश्वास को चमका रही है। मोदी ने कहा कि दुनिया का सबसे युवा देश खेल के मैदान में भी एक ताकत बनकर उभर रहा है। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने पहली बार 7 मेडल जीते हैं। यही रिकॉर्ड भारत के बेटे-बेटियों ने पैरालंपिक में भी बनाया है। भारत ने इस वैश्विक प्रतियोगिता में 19 मेडल जीते हैं। उन्होंने कहा कि आज मैं लाखों युवाओं के सामने हिम्मत के साथ कह सकता हूं कि भारत की युवा शक्ति इसे बहुत आगे लेकर जाएगी। वो दिन दूर नहीं जब हम कई खेलों में, कई गोल्ड एक साथ जीतने वाले देशों में हिंदुस्तान का तिरंगा भी लहराता होगा। पीएम मोदी ने कहा कि इस बार यूक्रेन से जो नौजवान युद्ध के मैदान से वापस आये हैं, बम, गोलों के बीच से आये हैं। उन्होंने आकर ये कहा कि तिरंगे की आन, बान, शान क्या होती है, ये आज हमने यूक्रेन में अनुभव किया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.