Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
फीफा बैन से भारत को होगा करोड़ों का नुकसान
Published / 2022-08-16 15:27:43
फीफा बैन से भारत को होगा करोड़ों का नुकसान

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। फीफा द्वारा भारतीय फुटबॉल पर प्रतिबंध लगाने के बाद से आईएसएल (इंडियन सुपर लीग) और आई-लीग क्लबों में भी काफी तनाव है। एआईएफएफ से जुड़ी सीनियर पुरुष टीमें पर हालांकि 2023 के अंत या 2024 की शुरुआत तक एएफसी एशियाई कप में भाग लेने के लिए कोई तत्काल खतरा नहीं है लेकिन अगले कुछ महीनों में आयोजित होने वाले क्लबों और आयु-वर्ग की राष्ट्रीय टीमों के लिए निर्धारित मुकाबलों को लेकर पेंच फंस सकता है। 1. भारतीय पुरुष राष्ट्रीय टीम : फीफा का प्रतिबंध अगर जल्द से जल्द नहीं हटाया गया तो वियतनाम (24 सितंबर) और सिंगापुर (27 सितंबर) के खिलाफ दो मैत्री अंतरराष्ट्रीय मैच रद्द हो जाएंगे। 2. उज्बेकिस्तान में गोकुलम केरल की महिला टीम का एएफसी कप मैच इंडियन वुमेन लीग चैम्पियन गोकुलम केरल 23 अगस्त को उज्बेकिस्तान के कार्शी में घरेलू टीम सोग्डियाना-डब्ल्यू के खिलाफ एएफसी महिला क्लब चैम्पियनशिप में अपने अभियान की शुरूआत करने के लिए तैयार है। टीम 26 अगस्त को ईरान के बाम खातून एफसी से भिड़ेगी। लेकिन अब इन मैच पर संशय बन गया है। 3. मोहन बागान का एफएफसी कप में अभियान : मोहन बागान को 7 सितंबर को एएफसी कप के अंतर-क्षेत्रीय सेमीफाइनल में भाग लेना है लेकिन इसके लिए एएफसी के वैबसाइट पर जारी 8 टीमों की सूची में इस टीम का नाम नहीं है। 4. एएफसी अंडर-20 में भारत के अभियान पर खतरा : इराक में भारत को 14 सितंबर से शुरू होने वाले एएफसी अंडर-20 क्वालीफायर मैचों में भाग लेना है। हाल ही में कोच एस वेंकटेश की देखरेख में अंडर -20 सैफ कप जीतने वाली भारतीय टीम को इस प्रतियोगिता में मेजबान इराक, आॅस्ट्रेलिया और कुवैत के साथ बेहद मुश्किल ग्रुप में रखा गया है। 5. फीफा अनुदान गंवा सकता है : फीफा ने कथित तौर पर पिछले तीन वर्षों में तीन मिलियन डालर (24 करोड़ रुपए) मंजूर किए। इस पैसे से एआईएफएफ देश में जमीनी स्तर पर फुटबॉल के विकास के लिए कार्य करता था। प्रतिबंध जारी रहने पर सालाना 5 लाख डॉलर का अनुदान नहीं मिलेगा। बता दें कि फीफा कानून के अनुच्छेद 13 के अनुसार, विश्व फुटबॉल शासी निकाय की महासचिव फातमा समौरा द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि एआईएफएफ (अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ) का प्रतिनिधित्व करने वाले क्लबों और टीमें तब तक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने की हकदार नहीं हैं, जब तक कि निलंबन हटा नहीं लिया जाता। बयान के मुताबिक इसका मतलब यह भी है कि फीफा और/या एएफसी के किसी भी विकास कार्यक्रम, पाठ्यक्रम या प्रशिक्षण से एआईएफएफ और उसके किसी सदस्य या अधिकारी को कोई फायदा नहीं मिलेगा।

धोनी ने दो साल पहले आज ही के दिन लिया था संन्यास
Published / 2022-08-15 17:06:25
धोनी ने दो साल पहले आज ही के दिन लिया था संन्यास

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक विश्व कप विजेता कप्तान एमएस धोनी ने दो साल पहले 15 अगस्त के दिन ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। भारतीय क्रिकेट ते सुपरस्टार धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को शाम 7:29 बजे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था। धोनी के इस फैसले से पूरा क्रिकेट जगत स्तब्ध था। 15 अगस्त 2020 को लिया संन्यास : महेंद्र सिंह धोनी ने 2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था, जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर लोगों को प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और धोनी ने इस तरह क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से उन्होंने अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया। धोनी के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अमिताभ बच्चन की फिल्म "कभी-कभी" का मशहूर गाना "मैं पल दो पल का शायर हूं" लगाया था। वीडियो में ये दिखाया गया था कि कैसे अपने उतार-चढ़ाव से भरे करियर में भी उन्होंने सफलता के ऊंचाइयों को छुआ। धोनी के फैंस उन्हें हमेशा एक बेस्ट फिनिशर के रूप में याद करते हैं। मैदान पर वह हमेशा चुस्त और सतर्क रहते थे। इससे पहले धोनी ने दिसंबर 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 90 मैच खेले जिसमें वह 38.09 के औसत से 4876 रन बनाये। इसके बाद साल 2017 में उन्होंने 50 ओवर के फॉर्मेट की कप्तानी विराट कोहली को सौंप दी। एमएस धोनी की रिकॉर्ड की बात करें, तो बतौर कप्तान उन्होंने 332 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जो अपने आप में ही एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। धोनी इस दौरान के बल्ले से 11,207 रन बनाए। जिसमें 11 शतक और 71 अर्धशतक लगाए शामिल है। धोनी ने भारत के लिए 200 वनडे मैच, 60 टेस्ट मैच और 72 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की है

क्रिकेटरों ने देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं...
Published / 2022-08-15 06:59:43
क्रिकेटरों ने देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं...

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। शिखर धवन, मिताली राज, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली सहित भारत के वर्तमान और पूर्व क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया पर देशवासियों को 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बधाई दी। भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज ने पारंपरिक पोशाक में तिरंगा थामे सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा, हमारा झंडा हमारा गौरव है! ऊंचा तिरंगा एक ऐसा नजारा है जो हर भारतीय के दिल को खुशी से भर देता है। 18 अगस्त से जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में टीम की अगुवाई कर रहे शिखर धवन ने एक छोटे वीडियो के साथ राष्ट्र को अपनी शुभकामनाएं दीं। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने लिखा, 75 शानदार साल। इस पर गर्व है। एक भारतीय बनें। सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद...। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने लिखा, 75 शानदार साल। इस पर गर्व है। एक भारतीय बनें। सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद। इससे पहले धोनी ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो बदली जिस पर लिखा था, भाग्य है मेरा, मैं एक भारतीय हूं।

36वां राष्ट्रीय खेल : झारखंड महिला हॉकी टीम का चयन ट्रायल पूरा
Published / 2022-08-14 17:49:19
36वां राष्ट्रीय खेल : झारखंड महिला हॉकी टीम का चयन ट्रायल पूरा

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। 36वें राष्ट्रीय खेल के लिए हॉकी झारखंड महिला टीम के लिए चयन ट्रायल किया गया। राष्ट्रीय खेल में भाग लेने के लिए हॉकी झारखंड की महिला हॉकी टीम के चयन के लिए रविवार को एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम बरियातू रांची में खुला चयन ट्रायल कराया गया। इसमें हॉकी झारखंड के कई जिलों समेत, रेलवे, एकलव्य के कुल 57 खिलाड़ियों ने भाग लिया। रांची के बरियातू में एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम पर खिलाड़ियों का लगातार 4 घंटा ट्रायल करने के बाद कुल 27 खिलाड़ियों को चयनित किया गया। इन 27 खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित की जायेगी। इसके बाद इनमें से बेहतर 18 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय गेम्स में झारखंड टीम से खेलने का अवसर दिया जायेगा। जाहिर है जिन 27 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। उसमें अब अंतिम 18 में शामिल होने को लेकर होड़ मचेगी। प्रशिक्षण शिविर में सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे 30 सितंबर से 7 अक्टूबर 2022 तक राजकोट, गुजरात में आयोजित 36वें राष्ट्रीय गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। इसमें हॉकी प्रतियोगिता के दौरान हर राज्य की टीमें शामिल होंगी। जिसको लेकर झारखंड की महिला टीम भी शामिल होगी। इसी को लेकर रविवार को झारखंड महिला हॉकी टीम के ट्रायल को पूरा किया गया।

वैक्सीन नहीं लगवाने पर जोकोविच यूएस ओपन से बाहर
Published / 2022-08-14 10:50:15
वैक्सीन नहीं लगवाने पर जोकोविच यूएस ओपन से बाहर

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने अगले हफ्ते सिनसिनाटी में शुरू हो रहे हार्ड कोर्ट टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। दरअसल, कोरोनारोधी टीका नहीं लगवाने की वजह से उन्हें अमेरिका में यात्रा करने की अनुमति नहीं है। वह 29 अगस्त से न्यूयॉर्क में होने वाले साल के अंतिम ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट यूएस में भी नहीं खेल सकेंगे। पुरुष एकल के 21 ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले 35 वर्षीय सर्बिया के जोकोविच ने कहा कि वह कोरोना वायरस के कारण होने वाली बीमारी से बचाने वाला टीका नहीं लगवाएंगे, भले ही कुछ टूर्नामेंटों में खेलने की अनुमति न मिले। जोकोविच राफेल नडाल (22 ग्रैंडस्लैम ट्रॉफी) से एक खिताब पीछे हैं। आॅस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद भी बिना खेले लौटना पड़ा था : टीका नहीं लगवाने की वजह से जोकोविच इस साल आॅस्ट्रेलियन ओपन में भी नहीं खेल पाए थे। आॅस्ट्रेलियन ओपन में तो वह आॅस्ट्रेलिया पहुंचने के बावजूद नहीं खेल सके थे। मामला कोर्ट तक भी पहुंचा था। नियमों का हवाला देते हुए जोकोविच को खेलने की अनुमति नहीं मिली थी। यूएस ओपन से पहले उन्हें मोंट्रियल सहित दो टूनार्मेंट में हिस्सा लेना था लेकिन वह नहीं खेल सके। बिना टीका लगवाए विदेशी नागरिकों को अमेरिका और कनाडा में प्रवेश की अनुमति नहीं है। इसलिए सिनसिनाटी टूर्नामेंट से नाम वापस लेने के पीछे यात्रा प्रतिबंधों का हवाला दिया गया है। यूएस टेनिस एसोसिएशन ने कहा, सरकार की नीति का करेंगे पालन : जोकोविच ने कहा, वह यूएस ओपन में खेलने को लेकर आशान्वित थे। उन्होंने कहा, इसके लिए सरकार की नीति में परिवर्तन करना पड़ता। यूएस टेनिस एसोसिएशन ने कहा कि वह सरकार की नीति का पालन करेगा। तीन बार 2010, 2015 और 2018 में यूएस ओपन का खिताब जीत चुके जोकोविच पिछले साल उपविजेता रहे थे। उन्हें रूस के दानिल मेदवेदेव ने हराया था।

जिम्बाब्वे दौरे से पहले भारतीय स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर हुए चोटिल
Published / 2022-08-11 17:49:32
जिम्बाब्वे दौरे से पहले भारतीय स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर हुए चोटिल

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। 18 अगस्त से जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर चोटिल हो गए हैं। सुंदर इंग्लैंड में काउंटी मुकाबला खेलते वक्त चोटिल हुए। वह रॉयल लंदन कप में लंकाशायर की ओर से खेल रहे हैं। वॉशिंगटन बुधवार को वूरस्टरशायर के खिलाफ वनडे मैच में हिस्सा ले रहे थे और इसी दौरान फील्डिंग करते हुए उनके कंधे में चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। सुंदर के बाएं कंधे में चोट आई है। रिपोर्ट के मुताबिक वह कंधे के बल पर ही जमीन पर गिर गए थे। हालांकि, उनकी चोट कितनी गंभीर है इस बात की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके साथ ही सुंदर के जिम्बाब्वे सीरीज में खेलने पर अब खतरे के बदल मंडराने लगे हैं। अगर वह इस दौरे से बाहर होते हैं तो ये उनके लिए एक बड़ा झटका होगा। वॉशिंगटन सुंदर पिछले काफी समय से अपनी इंजरी से परेशान है। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा टेस्ट में मिली यादगार जीत के बाद से वो टीम इंडिया के प्लान का हिस्सा थे, लेकिन चोट का उनके करियर पर बहुत बुरा असर पड़ा। पिछले लगभग दो सालों में वह इंजरी के चलते कई सीरीज का हिस्सा नहीं बन सके हैं। इसी साल आईपीएल 2022 में भी सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए वो चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उनको कई मैचों से बाहर बैठना पड़ा था।

केएल राहुल फिट, ज़िम्बाब्वे के खिलाफ करेंगे भारतीय टीम की कप्तानी
Published / 2022-08-11 17:26:12
केएल राहुल फिट, ज़िम्बाब्वे के खिलाफ करेंगे भारतीय टीम की कप्तानी

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल फिटनेस टेस्ट में पास हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एशिया कप के लिए संभावितों की लिस्ट में केएल राहुल का नाम जोड़ा था लेकिन उसके साथ फिटनेस की शर्त भी जोड़ी गई थी। अब राहुल बीसीसीआई द्वारा आयोजित फिटनेस टेस्ट पास कर अपने प्रशंसकों को खुश होने का मौका दे दिया है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने राहुल का आकलन कर उन्हें हरी झंडी दे दी। बीसीसीआई ने भी जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज में उन्हें बतौर कप्तान उतरने की मंजूरी दे दी है। शिखर धवन उपकप्तान होंगे। इसलिए फिटनेस पर उठ रहे थे सवाल : अप्रैल से शुरू होने आईपीएल के बाद से अब तक केएल राहुल ने कोई टी-20 नहीं खेला है। उन्होंने जून में ही जर्मनी से सर्जरी करवाई थी। जुलाई में उन्होंने इससे उभरकर ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। लेकिन फिर पिछले महीने उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। ठीक होने के बाद राहुल फिर से ट्रेनिंग करने लगे लेकिन उनकी फिटनेस पर अभी भी सवाल खड़ा हो रहा है। तीन एकदिवसीय मैचों के लिए भारत की टीम : केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मो सिराज, दीपक चाहर। भारत का जिम्बाब्वे दौरा 2022- 18 अगस्त : पहला वनडे, हरारे सपोर्ट्स क्लब। 20 अगस्त : दूसरा वनडे, हरारे सपोर्ट्स क्लब और 22 अगस्त : तीसरा वनडे, हरारे सपोर्ट्स क्लब।

भव्य समारोह के साथ बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का समापन
Published / 2022-08-09 13:15:39
भव्य समारोह के साथ बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का समापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। कॉमनवेल्थ खेल का सोमवार की देर शाम (स्थानीय समयानुार) भव्य समारोह में समापन हो गया। अलेक्जेंडर स्टेडियम में एक संगीतमय रात के साथ 11 दिन के इस इवेंट का समापन सम्पन्न हुआ। एक बार फिर बर्मिंघम स्ट्रीट पर वहां की कल्चर का जश्न मनाया गया। इस दौरान शानदार थीम, म्यूजिक देखने को मिला जिसने इस रात को यादगार बना दिया। शो एक बार फिर पुराने बर्मिंघम के साथ शुरू हुआ। इसके अंत में एलजीबीटीक्यूआइए+ लोगों के साथ खड़े होने के लिए संदेश भी था। कॉमनवेल्थ खेल एक जबरदस्त सफलता थी जिसमें 1.5 मिलियन से अधिक टिकटों को बेचा गया था। यह भविष्य में संभावित ओलंपिक बोली का कारण बन सकता है। कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन के अध्यक्ष लुईस मार्टिन ने समापन समारोह के दौरान अलेक्जेंडर स्टेडियम में भीड़ से कहा, ये खेल साहसिक, गुलजार और बिल्कुल शानदार रहे हैं। बताते चलें कि इस दौरान 877 पदक दिए गए, 97 कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड और चार विश्व रिकॉर्ड तोड़े गए, आप सभी चुनौती के लिए उठे। जैसा कि हम इन खेलों को करीब लाते हैं, कृपया याद रखें कि यह अंत नहीं है। आयोजकों ने इस आयोजन में कई प्रथम चीजों पर जोर दिया, मुख्य आकर्षण यह था कि पहली बार एक मल्टी इवेंट आयोजन में पुरुषों (134) की तुलना में महिलाओं (136) के लिए अधिक मेडल इवेंट थे। साथ ही किसी को यह नहीं भूलना चाहिए कि खेलों का असली सितारा ओपनिंग सेरेमनी में इस्तेमाल होने वाला विशाल सांड हो सकता है, जो फिर बर्मिंघम के सेंटेनरी स्क्वायर में चला गया जहां यह हर दिन भीड़ को आकर्षित करता था। सांड इतना लोकप्रिय हो गया कि इसे नष्ट होने से बचाने के लिए एक अभियान शुरू किया गया और कम से कम सितंबर इसको ऐसे ही रहने दिया जाएगा। इवेंट के अंत में, मशाल आॅस्ट्रेलिया को एक पारंपरिक देशी विक्टोरियन समारोह में पारित की गई, जहां 2026 में ये खेल आयोजित किए जायेंगे।

एशिया कप : विराट की भारतीय टीम में वापसी
Published / 2022-08-09 13:12:36
एशिया कप : विराट की भारतीय टीम में वापसी

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आउट आफ फॉर्म बल्लेबाज विराट कोहली को एशिया कप के लिए भारतीय टी20 टीम में चुना गया है। वह 17 जुलाई को इंग्लैंड दौरे के बाद से एक महीने से अधिक के ब्रेक के बाद वापसी कर रहे हैं। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई वनडे और टी20 सीरीज से आराम दिया गया था और वह जिम्बाब्वे में आगामी वनडे सीरीज के दौरान भी आराम करेंगे। पिछले साल विश्व कप के बाद से कोहली ने सिर्फ़ चार टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं और 19 मैच मिस किए हैं। उन चार मैचों में उन्होंने 20 की औसत और 128.57 के स्ट्राइक रेट से 81 रन बनाए हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.