Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
छह महीने में तीसरी बार... 17 साल के प्रागनंदा ने वर्ल्ड चैम्पियन कार्लसन को हराया
Published / 2022-08-22 07:15:59
छह महीने में तीसरी बार... 17 साल के प्रागनंदा ने वर्ल्ड चैम्पियन कार्लसन को हराया

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। 17 साल के भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रागनंदा ने मियामी में चल रहे एफटीएक्स क्रिप्टो कप में पांच बार के वर्ल्ड चेस चैम्पियन मैग्नस कार्लसन को हरा दिया है। प्रागनंदा ने 6 महीने में तीसरी बार वर्ल्ड चैम्पियन कार्लसन को शिकस्त दी है। रेगुलेशन गेम के अंत में स्कोर 2-2 से बराबर रहा। इसके बाद प्रागनंदा ने ब्लिट्ज टाईब्रेक में कार्लसन को हरा दिया। हालांकि, इस जीत के बावजूद ज्यादा अंक होने के कारण एफटीएक्स क्रिप्टो कप का खिताब कार्लसन ने जीता। प्रागनंदा दूसरे स्थान पर रहे। प्रागनंदा ने कार्लसन से लगातार तीन बाजियां जीती, जिनमें टाईब्रेक की दो बाजियां भी शामिल हैं। कार्लसन और प्रागनंदा के बीच पहली दो बाजियां ड्रॉ रही। नार्वे के खिलाड़ी ने तीसरी बाजी जीती लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने हार नहीं मानी और चौथी बाजी जीतकर मुकाबले को टाईब्रेकर तक खींच दिया। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने टाईब्रेकर में दोनों बाजियां जीतकर कार्लसन को हैरानी में डाल दिया। कार्लसन पर जीत के बावजूद भारत का यह 17 वर्षीय खिलाड़ी दूसरे स्थान पर रहा। नॉर्वे के कार्लसन ने सबसे अधिक अंक हासिल करके खिताब अपने नाम किया। उन्होंने कुल 16 अंक हासिल किए जबकि प्रज्ञानानंद ने 15 अंकों के साथ अपने अभियान का अंत किया। हारना कभी अच्छा नहीं : कार्लसन- कार्लसन ने मैच के बाद कहा, मैंने पूरे दिन खराब खेल दिखाया, लेकिन आखिर में मैंने वह परिणाम हासिल किया, जिसका मैं हकदार था। हारना कभी अच्छा नहीं होता, लेकिन यह उतना ही अच्छा समय है। अलीरेजा फिरोजा के भी 15 अंक रहे, लेकिन उन्हें तीसरा स्थान मिला। क्योंकि टूर्नामेंट में प्रागनंदा ने उनको हराया था।

हमारी प्रेरणा हैं असुंता लकड़ा और निक्की प्रधान : सलीमा टेटे
Published / 2022-08-21 15:22:29
हमारी प्रेरणा हैं असुंता लकड़ा और निक्की प्रधान : सलीमा टेटे

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला हॉकी टीम की युवा खिलाड़ी सलीमा टेटे ने खुलासा किया है कि टीम की पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा और निक्की प्रधान ने उनके करियर में मार्गदर्शक की भूमिका निभाई है। झारखंड की रहने वाली सलीमा ने बताया कि उन्हीं के राज्य से आने वाली असुंता और निक्की को देखकर उन्हें भी हॉकी में नई ऊंचाइयां हासिल करने की प्रेरणा मिली। सलीमा ने कहा- मैंने जूनियर राष्ट्रीय टीम से हॉकी में प्रवेश किया और असुंता लकड़ा मेरी प्रेरणा थीं। मैं उनके जैसी बनना चाहती थी। जब मैंने उन्हें खेलते हुए देखा तो मुझे महसूस हुआ कि यदि यह कर सकती हैं, तो मैं भी कर सकती हूं। निक्की प्रधान भी मेरे विकास में महत्वपूर्ण रही हैं। उन्होंने मुझे हमेशा पर्याप्त समय दिया है। सलीमा ने कहा- मेरा परिवार भी बेहद सहयोगी रहा है। वे परेेशानियों के बारे में नहीं सोचते। उनका यही मानना है कि अगर हम अपने आप को सर्वश्रेष्ठ बनाना चाहते हैं, तो हमें हर परेशानी के बावजूद अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए। यूरोपीय दौरे पर लंबा समय बिताने के बाद भारत वापस आईं सलीमा ने कहा कि बर्मिंघम 2022 खेलों से पहले टीम का ध्यान सिर्फ इस बात पर था कि उन्हें कुछ न कुछ करना है। सलीमा ने कहा कि एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप स्पेन और नीदरलैंड 2022 में जब हमारा समय खराब गया तो टीम का लक्ष्य साफ था। हम बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते थे। हमारे पास कोई और विकल्प नहीं था। हमें भारत वापस लौटने से पहले एक पदक जीतना था। हमारी सोच यही थी कि कुछ न कुछ करना ही है। सलीमा के करियर का अब तक का सबसे बड़ा पल टोक्यो ओलिम्पिक रहा है, जहां भारत चौथे स्थान पर रहा था। सलीमा का कहना है कि टोक्यो ओलिम्पिक के बाद से उनके गांव की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ है, जिससे क्षेत्र की हालत सुधरी है। सलीमा ने कहा- टोक्यो ओलिम्पिक से पहले किसी को भी हमारे गांव के बारे में नहीं पता था और जब मैं वापस आई तो मेरे गांव की तरफ ध्यान काफी बढ़ गया था। लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। लोग मेरे गांव को पहचानते हैं। यह दिल को बहुत खुशी देता है। मेेरे परिवार को भी यह देखकर खुशी होती है कि लोग हमसे मिलने आ रहे हैं। पूरा माहौल बदल गया है जिससे मुझे बहुत खुशी है। उन्होंने कहा- भारत के लिए खेलने से मेरा जीवन बदल गया है। इसने मुझे वो सब दिया है जो मैं मांग सकती थी। मैं देश के लिए प्रदर्शन करते हुए और मैच जिताना चाहती हूं।

आईएएस जीशान कमर बने झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष, रजनीस महासचिव और बबलू कोषाध्यक्ष
Published / 2022-08-21 12:55:36
आईएएस जीशान कमर बने झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष, रजनीस महासचिव और बबलू कोषाध्यक्ष

टीम एबीएन, रांची। रांची के मोराबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम परिसर के सभागार में आज झारखंड राज्य कुश्ती संघ का 23वीं वार्षिक आम सभा सह सत्र 2022-26 के लिए झारखंड राज्य कुश्ती संघ के कार्यकारिणी समिति का चुनाव संपन्न किया गया, जिसमें झारखंड के सभी 24 जिला के अध्यक्ष, सचिव उपस्थित हुए। वार्षिक आम सभा में अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने उपस्थित झारखंड राज्य कुश्ती संघ के सभी पदाधिकारियों एवं विभिन्न जिला से आए अध्यक्ष एवम सचिव का स्वागत करते हुए कहा कि विगत 22 वर्षों से आप लोगों का सहयोग एवं समर्थन से झारखंड राज्य कुश्ती संघ लगातार ऊंचाइयों को छू रहा है।झारखंड बनने के बाद जब झारखंड राज्य कुश्ती संघ के माध्यम से पहला राज्य स्तरीय आयोजन कराया गया था, तब सिर्फ 14 पहलवान थे। पर अब यहा 14,000 हजार से अधिक पहलवान हो गए। हमारे राज्य के पहलवान अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीत रहे हैं, यह सब आप लोगों के सहयोग और मेहनत के बल पर हो रहा है जिसका झारखंड राज्य कुश्ती संघ कोटि-कोटि आभार व्यक्त करता है। साथ ही यह मेरा अध्यक्ष के रूप में अंतिम आम सभा है जिस कुश्ती को मैं अपने दिल में रखता हूं, जो कुश्ती मेरी आत्मा है उसके अध्यक्ष या संघ के किसी भी पद के लिए मैं इस वार नामांकन नहीं किया हूं क्योंकि भारत सरकार के स्पोर्ट्स कोट्स के गाइडलाइन को अनुपालन करना है और झारखंड राज्य कुश्ती संघ इसमें हमेशा जो गाइडलाइन होता है उसका पालन करता रहा है उसी को ध्यान में रखते हुए मैं इस वर्ष अपने आप को झारखंड राज्य कुश्ती संघ के किसी भी पद से विमुक्त कर रहा हूं साथ ही झारखंड के सभी संघ के पदाधिकारियों से भी मैं निवेदन करूंगा कि स्पोर्ट कोड का पालन अवश्य होनी चाहिए इसी में खेल की भलाई है और खेल संघ का सम्मान भी है। जिस तरह आप लोगों ने मेरा सहयोग किया है मेरा निवेदन होगा कि हमारी जो नयी कमेटी बनेगी उनका भी आप सहयोग करेंगे मैं जरूर संघ से दूर हूं लेकिन कुश्ती के मैदान में और उसके अभी भी हमेशा उपस्थित रहूंगा। आपके हर दुख सुख में हमेशा साथ दूंगा क्योंकि कुश्ती ही मेरी आत्मा है। अध्यक्ष के अनुमति के उपरांत झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार ने विगत 1 वर्षों का लेखा-जोखा एवं जो भी कुश्ती के विकास के लिए कार्य हुए हैं उस पर प्रकाश डाला और उन्होंने बतलाया विगत 1 वर्षों में झारखंड राज्य कुश्ती संघ ने कई रिकॉर्ड कायम किया है और 1 वर्ष में झारखंड में पांच पांच राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया है जो आप सभी झारखंड राज्य कुश्ती संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से हुआ है आने वाले दिनों में भी हम सभी मिलकर नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। आम सभा के बाद सत्र 2022 से 26 के लिए झारखंड राज्य कुश्ती संघ के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई, चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर जय प्रकाश सिंह (सेवा निवृत प्रधान जिला न्यायाधीश) उपस्थित सदस्यों को कहा कि झारखंड राज्य कुश्ती संघ के 2022-26 के लिए जो नामांकन की प्रक्रिया की गई थी, जिसमें सभी पदों के लिए सिर्फ एक ही सदस्य ने नामांकन किया है इसलिए जो भी सदस्यो ने नामांकन किया है। वे सभी कोई निर्विरोध निर्वाचित किए गए है। जो निम्नांकित है अध्यक्ष पद के लिए जिशान कमर (आईएएस) उपायुक्त गोड्डा सह पूर्व निदेशक खेलकूद व युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार।उपाध्यक्ष 03- अरविंद कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह एवं अमरनाथ सिंह, महासचिव रजनीश कुमार, संयुक्त सचिव 03- संजीव कुमार झा, अजीत भगत, मधु तिर्की कोषाध्यक्ष बबलू कुमार सदस्य 03- संदीप कुमार जय बम बम, असमीना खातून और ईशा कुमारी निर्वाचित हुए हैं। झारखंड ओलंपिक संघ के प्रयव्रेक्षक के रूप से उपस्थित रहे। शिव कुमार पांडेय जी कहा कि भोलानाथ सिंह के अगुवाई जिस तरह झारखंड में 14 पहलवान से शुरू हुआ। कुश्ती अब हजार गुना से अधिक बढ़कर इनकी संख्या 1,40,000 से अधिक हो गई वे महान सक्स आज भारत सरकार के स्पोर्ट्स कोड को लागू करने के लिए कुश्ती संघ के सभी पदों से त्याग दे दिए ये बहुत बड़ा त्याग और अन्य लोगों के लिए प्रेरणा है। झारखंड राज्य कुश्ती संघ राज्य का संभवत पहला खेल संघ होगा जो भारत सरकार के सभी स्पोर्ट्स कोड को अक्षरश: पालन कर रहा है। भारतीय कुश्ती संघ के पर्यवेक्षक के रूप में भारतीय कुश्ती महासंघ के संयुक्त सचिव संजय कुमार सिंह तथा झारखंड सरकार खेल विभाग के प्रयवेक्षक के रूप में झारखंड खेल विभाग के खेल समन्वयक देवेन्द्र सिंह उपस्थित थे। वार्षिक आम सभा में गोड्डा कुश्ती संघ को झारखंड बेस्ट जिला कुश्ती संघ 2021-22 चयनित किया गया। वहीं झारखंड का बेस्ट कोच के लिए बबलू कुमार को चुना गया, जबकि झारखंड का बेस्ट खिलाड़ी के रूप में आदित्य कुमार को चुना गया, आदित्य कुमार इस वर्ष एशिया चैंपियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त किया था।

हैरी केन ने सर्जियो अगुएरो का रिकॉर्ड तोड़ा, टॉटनहम ने वूल्व्स को हराया
Published / 2022-08-21 03:43:31
हैरी केन ने सर्जियो अगुएरो का रिकॉर्ड तोड़ा, टॉटनहम ने वूल्व्स को हराया

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में इंग्लैंड के स्टार फुटबॉलर हैरी केन ने शनिवार (20 अगस्त) को इतिहास रच दिया। केन प्रीमियर लीग इतिहास में एक क्लब के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने मैनचेस्टर सिटी के सर्जियो अगुएरो के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। हैरी केन के गोल की बदौलत टॉटनहम हॉटस्पर ने वूल्व्स को 1-0 से हरा दिया। हैरी केन ने टॉटनहम के लिए प्रीमियर लीग में 185वां गोल किया। अगुएरो ने मैनचेस्टर सिटी के लिए 184 गोल दागे थे। केन का यह टॉटनहम के लिए प्रीमियर लीग के साथ-साथ सभी टूर्नामेंट को जोड़ते हुए कुल 250वां गोल था। केन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। उनसे आगे एलन शिएरर (260 गोल), वेन रूनी (207 गोल) और एंडी कोले (187 गोल) हैं। मैच के पहले हाफ में दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं। दूसरे हाफ में हैरी केन के लिए ऐतिहासिक पल आया। इस 29 वर्षीय फुटबॉलर ने 64वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की निर्णायक बढ़त दिला दी। इसके बाद मैच में एक भी गोल नहीं हुआ और टॉटनहम ने मुकाबले को अपने नाम कर लिया। केन का यह प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में दूसरा गोल है। उन्होंने पिछले मैच में चेल्सी के खिलाफ एक गोल किया था। हालांकि, वह मुकाबला 2-2 की बराबरी पर छूटा था। तब उन्होंने अगुएरो के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। हैरी केन के ऐतिहासिक गोल ने टॉटनहम को अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। उसके तीन मैच में सात अंक हो गए हैं। टॉटनहम की टीम दो मैच जीती है और एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। उसके बाद दूसरे स्थान पर मैनचेस्टर सिटी की टीम है। उसके दो मैच में दो जीत के साथ छह अंक हैं। आर्सेनल के भी दो मैच में छह अंक हैं और वह तीसरे पायदान पर है। वूल्व्स की बात करें तो उसकी यह तीन मैचों में दूसरी हार है। वह फिलहाल 18वें नंबर पर है।

5 विकेट से दूसरा वनडे जीत टीम इंडिया ने ली सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त
Published / 2022-08-20 14:59:36
5 विकेट से दूसरा वनडे जीत टीम इंडिया ने ली सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिमबाब्वे के खिलाफ खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में जीत हासिल कर तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली। जिम्बाब्वे ने पहले खेलते हुए महज 161 रन बनाए थे। भारतीय गेंदबाज शार्दुल ठाकुर तीन विकेट निकालने में सफल रहे थे। जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। टीम इंडिया के लिए टॉप स्कोरर संजू सैमसन रहे जिन्होंने 43 रन बनाए। सीरीज का अगला मुकाबला अब 22 अगस्त को हरारे के ही मैदान पर होगा। जिमबाब्वे (पहली पारी) : जिमबाब्वे ने ओपनर्स ताकुद्ज्वानाशे कैतानो और इनोसेंट कैया की वजह से सधी हुई शुरूआत की थी। दीपक चाहर की अनुउपस्थिति में टीम में शामिल मोहम्मद सिराज ने भारत को पहली सफलता दिलाई। सिराज ने कैतानो को 7 रन पर सैमसन के हाथों कैच आऊट कराया। स्कोर अभी 27 रन ही हुआ था कि भारतीय आॅलराऊंडर शार्दुल ठाकुर ने शानदार गेंद फेंककर इनोसेंट कैया को पवेलियन चलता किया। कैया ने 27 गेंदों में दो चौकों की मदद से 16 रन बनाए। शार्दुल यही नहीं रुके। इसके बाद उन्होंने जिमबाब्वे के कप्तान रेजिस को भी चलता किया। शार्दुल की गेंद को चेजिस समझ नहीं आए और शुभमन को कैच थमा बैठे। स्कोर 29 रन पर तीन विकेट था। इसमें अभी दो रन ही जुड़े थे कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने वेस्ली मधेवेरे को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। मधेवेरे दो रन ही बना पाए। सीन विलिमयस के साथ सिकंदर रजा ने पारी को आगे बढ़ाया लेकिन तभी कुलदीप यादव ने उन्हें अपनी फिरकी में फंसा लिया। सिकंदर 16 रन ही बना पाए। स्कोर 105 पर पहुंचा तभी दीपक हुड्डा की फिरकी ने काम दिखाया और सीन विलियमस को चलता किया। सीन ने 42 गेंदों में 42 रन बनाए। शार्दुल ठाकुर ने वापसी करते हुए ल्युक जोंगवे को बोल्ड कर जिमबाब्वे को सातवां झटका दिया। इस दौरान रयान बर्ल ने एक छोर संभाले रखा और स्कोर आगे बढ़ाया। इसी बीच अक्षर पटेल ने आकर ब्रैड इविंस का विकेट निकाल लिया। इविंस ने 9 रन बनाए जबकि अगले ही ओवर में विक्टर शून्य पर ही रन आऊट हो गए। तब जिमबाब्वे का स्कोर 9 विकेट गंवाकर 156 रन था। बर्ल ने 38 रन बनाए। जिमबाब्वे की आखिरी विकेट चिवंगा के रूप में गिरी जोकि रन आऊट हुए। इस तरह जिमबाब्वे ने भारत को 162 रन का लक्ष्य दिया है। भारत (दूसरी पारी) : टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। कप्तन केएल राहुल ओपनिंग पर खुद आए थे लेकिन एक रन बनाकर चलते बने। इसके बाद शिखर धवन ने जरूर जिमबाब्वे के गेंदबाजों को बाऊंड्री की राह दिखाई। उन्होंने 21 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 33 रन बनाए। उन्हें चिवांगा ने पवेलियन की राह दिखाई। ऐसे समय में शुभमन गिल ने एक छोर संभाला। वहीं, दूसरी ओर क्रीज पर आए ईशान किशन महज छह रन बनाकर बोल्ड हो गए। दूसरी ओर क्रीज पर आए ईशान किशन महज छह रन बनाकर बोल्ड हो गए। शुभमन ने कुछ अच्छे शॉट जरूर लगाए लेकिन 33 रन बनाकर आऊट हो गए। तभी संजू सैमसन के साथ मिलकर दीपक हुड्डा ने भारतीय पारी को संभाला। टीम जब लक्ष्य से नौ रन ही दूर थी तब दीपक हुड्डा 36 गेंदों में 25 रन बनाकर चलते बने। दूसरे छोर पर खड़े संजू सैमसन ने आकर्षक शॉट लगाने जारी रखे। अक्षर पटेल ने अंत में आकर उपयोगी रन बनाए और टीम इंडिया को जीत दिला दी। भारत इसी के साथ सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले चुका है।

झूलन गोस्वामी लेंगी संन्यास, लॉर्ड्स में खेलेंगी आखिरी वनडे
Published / 2022-08-20 12:53:06
झूलन गोस्वामी लेंगी संन्यास, लॉर्ड्स में खेलेंगी आखिरी वनडे

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत की महान तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। झूलन लॉर्ड्स में 24 सितंबर को इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मुकाबला खेलेंगी। झूलन गोस्वामी महिला वनडे में सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। उन्होंने 201 मैच में 252 विकेट लिए हैं। वहीं, महिला वनडे विश्व कप में भी सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम हैं। उन्होंने विश्व कप के 34 मैच में 43 विकेट लिए हैं। वो विश्व कप में 2 बार 4 विकेट लेने का कारनामा कर चुकी हैं। 39 साल की झूलन को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। हालांकि, वो कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय टी20 टीम का हिस्सा नहीं थीं। युवाओं को मौका देने के लिए झूलन ने संन्यास लेने का फैसला किया है। झूलन ने इसी साल मार्च में भारत के लिए आखिरी मैच खेला था। तब वो न्यूजीलैंड में हुए महिला विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में उतरी थीं। इस मैच में उन्होंने 19 रन देकर 2 विकेट लिए थे। बीसीसीआई इसी वर्ल्ड कप के बाद ही झूलन को विदाई देना चाहती थी। लेकिन, चोट के कारण वो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी लीग मैच में नहीं उतर पाईं थीं। इसके बाद से ही उनके विदाई मैच का इंतजार हो रहा है। उन्होंने 2018 में भारत के लिए पिछला टी20 खेला था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच अक्टूबर 2021 में खेला था। झूलन को जुलाई में श्रीलंका दौरे के लिए भी चुना जाना था। लेकिन, वो इस सीरीज के लिए पूरी तरह से फिट नहीं थीं। वो जुलाई के आखिरी हफ्ते में फिट हुईं थीं। इसके बाद कॉमनवेल्थ गेम्स के मुकाबले टी20 फॉर्मेट में होने थे और झूलन 4 साल से टी20 नहीं खेल रही हैं। इसी वजह से उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में मौका दिया गया।

रविवार को मुंबई हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखायेंगे तेंदुलकर
Published / 2022-08-19 13:39:46
रविवार को मुंबई हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखायेंगे तेंदुलकर

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर रविवार को मुंबई हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे जो कोविड-19 के कारण ब्रेक के बाद वापसी करेगी। इसमें 13 हजार 500 से अधिक धावक भाग लेंगे। धावक तीन अलग-अलग श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा पेश करेंगे। इसमें चार हजार से अधिक धावक 21के (किमी) वर्ग में चुनौती पेश करेंगे। सात हजार धावक 10 के और ढाई हजार धावक 5के वर्ग में हिस्सा लेंगे। हाफ मैराथन और 10 हजार मीटर की दौड़ के विजेताओं को सम्मानित करने वाले तेंदुलकर ने कहा, व्यायाम के रूप में दौड़ने के कई फायदे हैं, आपकी शारीरिक और मानसिक फिटनेस दोनों के लिए। उन्होंने कहा, जब से महामारी शुरू हुई है तब से फिटनेस पर ध्यान कई गुना बढ़ गया है और लोगों ने सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को महसूस किया है। हाफ मैराथन बीकेसी के जियो गार्डन से शुरू और समाप्त होगी। हाफ-मैराथन (21के) सुबह पांच बजकर 15 मिनट पर, 10के दौड़ सुबह छह बजकर 20 मिनट पर और 5के दौड़ सुबह आठ बजे शुरू होगी। इसमें भारतीय नौसेना के दो हजार से अधिक धावक भी भाग लेंगे। हाफ मैराथन में सबसे उम्रदराज पुरुष प्रतिभागी 82 साल का होगा जबकि सबसे उम्रदराज महिला 72 साल की होगी। सबसे कम उम्र की धावक सात साल की लड़की और आठ साल का लड़का होगा जो दोनों 5के वर्ग में चुनौती पेश करेंगे।

सुपरहिट जोड़ी... धवन-गिल की जोड़ी ने ज़िम्बाब्वे को 10 विकेट से धोया
Published / 2022-08-18 18:07:06
सुपरहिट जोड़ी... धवन-गिल की जोड़ी ने ज़िम्बाब्वे को 10 विकेट से धोया

एबीएन स्पिरिट्स डेस्क। ज़िम्बाब्वे दौरे पर पहला वनडे खेल रही टीम इंडिया को हरारे के मैदान पर 10 विकेट से शानदार जीत दिलाने में भारतीय ओपनर्स शिखर धवन और शुभमन गिल का बड़ा योगदान रहा। दोनों ने नाबाद 192 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत दिला दी। वैसे भी धवन और शुभमन जब से टीम इंंडिया के लिए ओपनिंग कर रहे हैं, इनकी जोड़ी भारत के लिए सुपरहिट साबित होती नजर आ रही है। यह जोड़ी लगातार रन बरसा रही है। दोनों अब तक 5 बार ओपनिंग पर आ चुके हैं जिसमें 3 शतकीय साझेदारियों के साथ कुल 498 रन दर्ज हो गए हैं। शुभमन गिल की अगर बात की जाए तो वह अब तक सात मुकाबलों में 336 रन बना चुके हैं जिसमें तीन अर्धशतक भी शामिल हैं। वह विंडीज के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। उन्होंने पहले मैच में 64, दूसरे में 43, तीसरे में नाबाद 98 तो अब जिमबाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में नाबाद 82 रन बनाए हैं। इसी तरह धवन की बात की जाए तो उन्होंने अपना आखिरी शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल में लगाया था। यह उनका 130वां वनडे मैच था जिसमें उन्होंने 118 रन बनाए। तब उनका कुल स्कोर 5480 था। इसके बाद आई 26 पारियों में वह 1500 से ज्यादा रन बना चुके हैं। जिसमें 11 अर्धशतक भी शामिल हैं। वह वनडे में 7 हजार का आंकड़ा पार कर चुके हैं। मैच की बात करें, तो जिमबाब्वे ने पहले खेलते हुए 40.3 ओवरों में महज 189 रन बनाए। कप्तान चेजिस ने 35, ब्राड इविंस ने 33 तो नगार्वा ने 34 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में दीपक चाहर ने 27 रन देकर 3, प्रसिद्ध कृष्णा ने 50 रन देकर 3 तो अक्षर पटेल ने 24 रन देकर 3 विकेट हासिल कीं। जवाब में भारत ने शिखर धवन के 81 तो शुभमन गिल के 82 रनों की बदौलत 30.5 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया।

इंग्लैंड, आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023-27 के दौरान दो टेस्ट शृंखलाएं खेलेगा भारत
Published / 2022-08-17 13:03:08
इंग्लैंड, आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023-27 के दौरान दो टेस्ट शृंखलाएं खेलेगा भारत

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को 2023-27 की अवधि के लिये पुरुषों के भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) की घोषणा की जिसके तहत भारत आगामी चार सालों में इंग्लैंड और आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ दो-दो टेस्ट शृंखलाएं खेलेगा। आईसीसी द्वारा जारी होने वाला एफटीपी एक निश्चित समयावधि के दौरान होने वाले तीनों प्रारूपों के मुकाबलों की पुष्टि करता है, जबकि टीमें अपनी सहूलत के अनुसार इन मुकाबलों की तिथियां सुनिश्चित कर सकती हैं। भारत अगले चक्र में अपने अभियान की शुरूआत जुलाई 2023 में वेस्ट इंडीज दौरे से करेगा। सीमित ओवर शृंखला में आॅस्ट्रेलिया की मेजबानी करने के बाद भारतीय टीम दिसंबर 2023 में दक्षिण अफ्रीका जाएगी। आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2019-21 में दूसरे स्थान पर रहने वाली भारतीय टीम इस चक्र में अपनी पहली पांच टेस्ट मैचों की शृंखला इंग्लैंड के खिलाफ जनवरी 2024 में खेलेगी। इसके अलावा भारत आॅस्ट्रेलिया में (नवंबर-जनवरी 2025), इंग्लैंड में (जून 2025) और घर पर (जनवरी-फरवरी 2027) आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट शृंखला में हिस्सा लेगा। जून 2018 में बेंगलुरू में टेस्ट में पदार्पण करने वाली अफगानिस्तान टीम 2026 में एक बार फिर भारत में अपना एकलौता टेस्ट मैच खेलेगी। आईसीसी क्रिकेट के महाप्रबंधक वसीम खान ने कहा, अगले चार वर्षों के लिए इस एफटीपी को बनाने में किए गए प्रयासों के लिए मैं अपने सदस्यों को धन्यवाद देना चाहता हूं। हम अविश्वसनीय रूप से भाग्यशाली हैं कि हमारे पास खेल के तीन जीवंत प्रारूप हैं। आईसीसी वैश्विक कार्यक्रमों और मजबूत द्विपक्षीय और घरेलू क्रिकेट के उत्कृष्ट कार्यक्रम के साथ और यह एफटीपी हर तरह के क्रिकेट को फलने-फूलने के लिए डिजाइन किया गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.