Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
आज से बदले क्रिकेट के कई नियम, हाइब्रिड पिच को मिली अनुमति
Published / 2022-10-01 10:23:27
आज से बदले क्रिकेट के कई नियम, हाइब्रिड पिच को मिली अनुमति

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नए नियम एक अक्तूबर से प्रभावी हो रहे हैं। नये नियमों को बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की अगुवाई वाली आईसीसी की मुख्य कार्यकारी समिति ने हाल ही में मंजूरी प्रदान की। यहां हम बता रहे हैं कि जिन नौ जरूरी नियमों में बदलाव हुआ है, उनसे खेल पर क्या असर होगा और पुराने नियम क्या थे? आज से बदल जायेंगे ये नियम- कैच आउट : बल्लेबाज कैच आउट होता है, तो नया बल्लेबाज स्ट्राइक पर आयेगा। भले ही बल्लेबाज कैच लेने से पहले एक-दूसरे को पार हो गये हों। अब किसी बल्लेबाज के कैच आउट होने पर नए बल्लेबाज को ही अगली गेंद खेलनी होगा। पहले नियम था कि किसी बल्लेबाज के कैच आउट होने पर अगर बल्लेबाज अपने छोर बदल लेते थे तो नया बल्लेबाज नॉन स्ट्राइक पर रहता था और दूसरे छोर पर रहने वाला बल्लेबाज अगली गेंद खेलता था। अब ऐसा नहीं होगा। हर स्थिति में नया बल्लेबाज ही अगली गेंद खेलेगा। अगर ओवर की आखिरी गेंद पर विकेट गिरता है तो दूसरे छोर पर रहने वाला बल्लेबाज अगली गेंद खेलेगा और नया बल्लेबाज नॉन स्ट्राइक पर रहेगा। इस नियम का असर अंतिम ओवरों में ज्यादा दिखेगा। क्योंकि, जब दो सेट बल्लेबाज क्रीज पर होते थे, तब एक के कैच आउट होने पर दोनों छोर बदल लेते थे और बाकी गेंदे दूसरा सेट बल्लेबाज खेलता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा और नया बल्लेबाज ही अगली गेंद खेलेगा। ऐसे में गेंदबाजी करने वाली टीम के पास वापसी करने का बेहतर मौका रहेगा। लार पर प्रतिबंध : गेंद चमकाने के लिए लार के उपयोग पर प्रतिबंध। कोरोना महामारी के बाद इसे सुरक्षा के मद्देनजर लाया गया था। अब इसे स्थायी रूप से लागू कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंद चमकाने के लिए लार का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। पहले गेंदबाज लार का उपयोग गेंद को चमकाने के लिए करते थे। इससे गेंद को स्विंग कराने में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती थी। दो साल पहले कोरोना महामारी आने के बाद लार के उपयोग पर प्रतिबंध लगा। इसके बाद पसीने की ममद से गेंद चमकाई गई और यह तरीका भी उतना ही कारगर निकला। इसके बाद लार के उपयोग पर स्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया। गेंद चमकाने के लिए लार का उपयोग करना बॉल टेंपरिंग की सूची में आयेगा। स्ट्राइक के लिए घटाया एक मिनट : अब विकेट गिरने के बाद नये बल्लेबाज को टेस्ट और वनडे मैचों में दो मिनट के भीतर स्ट्राइक लेने के लिए तैयार होना होगा, जबकि टी-20 में यह समय पहले की तरह 90 सेकंड ही रखा गया है। पहले इसके लिए बल्लेबाजों को तीन मिनट का समय मिलता था। वनडे और टेस्ट के नियम में बदलाव होने से खेल में तेजी आएगी। बल्लेबाज जल्दी क्रीज पर आयेंगे और खेल तेज होगा। पिच से बाहर जाती गेंद पर नहीं मिलेगा रन : अगर कोई बल्लेबाज गेंद खेलने की कोशिश में पिच से पूरी तरह बाहर चला जाता है तो वह गेंद डेड बॉल हो जायेगी और बल्लेबाज को कोई रन नहीं मिलेगा। इसके अलावा कोई भी गेंद जो बल्लेबाज को पिच छोड़ने के लिए मजबूर करेगी, उसे भी नो बॉल कहा जायेगा। आईसीसी के पुराने नियम के अनुसार बल्लेबाज को पूरी छूट होती थी कि वह गेंदबाज के हाथ से गेंद छूटने के बाद कहीं भी जाकर इसे खेल सकता है। कई बार गेंद गेंदबाज के हाथ से फिलसकर पिच से बाहर चली जाती थी और इस स्थिति में बल्लेबाज उसका पूरा फायदा उठाकर रन बटोर लेते थे। नये नियम के अनुसार बल्लेबाज को हर स्थिति में पिच के अंदर रहकर ही शॉट खेलना होगा। इससे बल्लेबाज अनुचित शॉट नहीं खेल पायेंगे। साथ ही जब भी गेंद गेंदबाज के हाथ से छूटकर पिच से बाहर जायेगी तो अंपायर उसे नो गेंद करार देंगे। फील्डर के अनुचित बर्ताव पर 5 रन की पेनाल्टी : गेंदबाज के गेंद फेंकने से ठीक पहले अगर फील्डर जानबूझकर कोई अनुचित हरकत करते हैं, तो अंपायर उस गेंद को डेड बॉल देने के अलावा बल्लेबाजी करने वाली टीम को पेनाल्टी के रूप में पांच रन दे सकते हैं। अब इस नियम को और सख्त किया गया है। अब ऐसा करने पर अंपायर बल्लेबाजी टीम को पांच रन दे सकता है। इस नियम के आने से अनुचित छींटाकशी पर रोक लगेगी। रन आउट : अगर कोई गेंदबाज गेंद फेंकने से ठीक पहले नॉन स्ट्राइक पर खड़े बल्लेबाज की गिल्लियां बिखेरकर उसे आउट कर देता है तो इसे रन आउट (पहले मांकडिंग) माना जायेगा। मांकडिंग का नियम क्रिकेट के सबसे विवादित नियमों में से एक हैं। इसके अनुसार अगर नॉन स्ट्राइक पर खड़ा बल्लेबाज गेंदबाज के हाथ से गेंद निकलने से पहले ही क्रीज से बाहर निकल जाता है तो गेंदबाज गिल्लियां बिखेरकर उसे रन आउट कर सकता है। यह नियम लंबे समय से है, लेकिन अब तक इसे खेल भावना के विपरीत माना जाता था और इस पर जमकर विवाद होता था। ऐसा करने वाले गेंदबाजों की काफी आलोचना की जाती थी। अब यह नियम रन आउट का हिस्सा माना जायेगा और गेंदबाज खुलकर इसके जरिए बल्लेबाजों को आउट कर सकेंगे। धीमी ओवर गति : टी-20 क्रिकेट में धीमी ओवर गति पर जुर्माने का नया प्रावधान लाया गया है। 2023 विश्वकप के बाद इसे वनडे में भी लागू किया जायेगा। इस नियम के अनुसार गेंदबाजी करने वाली टीम को निश्चित समय के अंदर अपना आखिरी ओवर शुरू करना होता है। अगर तय समय पर कोई टीम अपना आखिरी ओवर नहीं शुरू कर पाती है तो उस समयसीमा के बाद जितने भी ओवर होते हैं। उनमें एक फील्डर बाउंड्री से हटाकर तीस गज के दायरे के अंदर रखना पड़ता है। पहले धीमी गति से ओवर करने पर टीम के कप्तान पर जुर्माना लगता था। लगातार दो मैचों में ऐसा होने पर टीम के सभी खिलाड़ियों पर जुर्माना लगता था और तीसरी बार ऐसा होने पर कप्तान पर एक मैच का प्रतिबंध लग जाता था, लेकिन मैच के दौरान कोई कार्रवाई नहीं होती थी। हाइब्रिड पिच : उक्त नियमों के अलावा महिला और पुरुष वनडे और टी-20 मैचों के लिए खेलने की शर्तों में संशोधन किया जायेगा, ताकि दोनों टीमों के सहमत होने पर हाइब्रिड पिचों का उपयोग किया जा सके। अब सभी पुरुषों और महिलाओं के वनडे और टी20 मैचों में दोनों टीमों की सहमति होने पर हाइब्रिड पिचों का उपयोग किया जा सकेगा। वर्तमान में, हाइब्रिड पिचों का उपयोग केवल महिला टी20 मैचों में ही किया जा सकता है। एक अक्तूबर के बाद सभी मैचों में हाइब्रिड पिच इस्तेमाल की जा सकेगी। हाइब्रीड पिच में प्राकृतिक घास की जगह कृत्रिम घास का उपयोग किया जाता है। गेंद फेंकने से पहले रनआउट नहीं : पहले नियम था कि अगर कोई बल्लेबाज गेंद खेलने से पहले ही क्रीज से बाहर आ जाता है तो गेंदबाज थ्रो करके उसे रन आउट कर सकता था, लेकिन अब यह नियम हटा दिया गया है। अगर कोई गेंदबाज ऐसा करने की कोशिश करता है तो वह गेंद डेड बॉल करार दी जायेगी। इससे बल्लेबाजों के पास खुलकर अपनी क्रीज का इस्तेमाल करने की आजादी होगी।

टी20 वर्ल्ड कप : विजेता टीम को मिलेंगे करीब 13 करोड़
Published / 2022-09-30 13:13:07
टी20 वर्ल्ड कप : विजेता टीम को मिलेंगे करीब 13 करोड़

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी ने शुक्रवार को घोषणा की है कि आॅस्ट्रेलिया में होने वाले पुरुष टी20 विश्वकप की विजेता टीम को 16 लाख अमेरिकी डॉलर (13 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि दी जायेगी। आईसीसी ने यहां जारी बयान में कहा कि उपविजेता टीम को विजेता टीम को मिलने वाली धनराशि से आधी पुरस्कार राशि मिलेगी। इस टूर्नामेंट में 16 टीम भाग लेंगी और यह लगभग एक महीने तक चलेगा। इसकी कुल पुरस्कार राशि 56 लाख अमेरिकी डॉलर है जिसमें से सेमीफाइनल में हारने वाली टीम में से प्रत्येक को 400,000 डॉलर मिलेंगे। सुपर 12 चरण से बाहर होने वाली आठ टीम में से प्रत्येक को 70,000 डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी। आईसीसी ने कहा, पिछले साल खेले गये टी20 विश्व कप की तरह इस बार भी सुपर 12 चरण में होने वाले 30 मैचों में जीत दर्ज करने वाली प्रत्येक टीम को 40,000 डॉलर मिलेंगे। आठ टीम को सुपर 12 चरण में सीधे प्रवेश दिया गया है। इनमें अफगानिस्तान, आॅस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। अन्य आठ टीम पहले दौर में खेलेंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। इनमें ग्रुप ए में नामीबिया, श्रीलंका, नीदरलैंड, यूएई और ग्रुप बी में वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड, आयरलैंड और जिम्बाब्वे शामिल हैं। पहले दौर में किसी भी जीत पर 40,000 डॉलर दिए जायेंगे। इस तरह से 12 मैचों में कुल 480,000 डॉलर की पुरस्कार राशि दी जायेगी। पहले दौर में बाहर होने वाली चार टीम में से प्रत्येक को 40,000 डॉलर मिलेंगे। टी20 विश्व कप 16 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच आॅस्ट्रेलिया में खेला जायेगा।

बुमराह की जगह लेंगे मोहम्मद सिराज
Published / 2022-09-30 05:07:32
बुमराह की जगह लेंगे मोहम्मद सिराज

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। जसप्रीत बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में नहीं खेल पाये थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से वापसी की थी। वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। उसके बाद वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के अलावा एशिया कप में नहीं खेल पाये थे। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के बाकी बचे दो मैचों के लिए टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया है। वह चोट के कारण बाहर हुए अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह लेंगे। बीसीसीआई ने शुक्रवार (30 सितंबर) को इसका एलान किया। बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में नहीं खेल पाये थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से वापसी की थी। वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान चोटिल हो गये थे। उसके बाद वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के अलावा एशिया कप में नहीं खेल पाये थे।

टीम इंडिया को झटका : स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप से बाहर
Published / 2022-09-29 15:10:48
टीम इंडिया को झटका : स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप से बाहर

एबीएन, स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा झटका लगा है। अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टूर्नामेंट से बाहर हो गये हैं। वह पीठ की समस्या के कारण वर्ल्ड कप में नहीं खेल पायेंगे। फिलहाल उनकी कोई सर्जरी तो नहीं होगी, लेकिन वह चार से छह महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। बुमराह टीम के साथ तिरुवनन्तपुरम गये थे, लेकिन वहां एक दिन अभ्यास करने के बाद बेंगलुरु चले गये। वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन से गुजरेंगे। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से भी बाहर हो गये हैं। बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में भी नहीं खेल पाये थे। उनके स्थान पर दीपक चाहर को जगह मिली थी। बुमराह ने एशिया कप में नहीं खेलने के बाद वापसी की थी। वह आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों में उतरे थे। वापसी के बाद ही किया था आराम : आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में पहले टी20 में बुमराह को जब प्लेइंग-11 में नहीं रखा गया था, तब कई सवाल उठे थे। वापसी के बाद भी कोई खिलाड़ी कैसे आराम ले सकता है? तब यह बहस तेज हो गई थी कि क्या वह अभी भी चोटिल हैं? क्या बुमराह दोबारा चोटिल हुए हैं? क्या चयनकर्ता उन्हें विश्व कप से पहले टीम में लाने की जल्दबाजी कर रहे हैं? एशिया कप में भी नहीं खेल पाये थे बुमराह : अब उनके बाहर होने की खबर ने इन सवालों पर मुहर लगा दी है। बुमराह चोट के कारण एशिया कप में नहीं खेल पाए थे। उनकी कमी टीम इंडिया को खली थी। भारतीय टीम टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं पहुंच सकी थी। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि टी20 वर्ल्ड कप में बुमराह की जगह कौन लेगा? फिलहाल स्टैंडबाय के तौर पर चुने गए मोहम्मद शमी या दीपक चाहर का नाम सबसे आगे है। शमी आॅस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में कोरोना संक्रमित होने के कारण नहीं खेले। हालांकि, अब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम दो मैच खेले थे : आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 में टॉस के दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, बुमराह को इस मैच के लिए ब्रेक दिया गया है। उम्मीद है कि वह दूसरा और तीसरा मैच खेल सकेंगे। रोहित ने साफतौर पर बुमराह की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी नहीं दी थी। बुमराह ने दूसरे और तीसरे टी20 में वापसी तो की थी, लेकिन वह पूरी तरह लय में नहीं दिख रहे थे। बुमराह के हटने के बाद टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

सुब्रतो मुखर्जी कप : अंडर 17 बालिका वर्ग में झारखंड चैंपियन मणिपुर उपविजेता
Published / 2022-09-29 08:57:15
सुब्रतो मुखर्जी कप : अंडर 17 बालिका वर्ग में झारखंड चैंपियन मणिपुर उपविजेता

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। 61वीं सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल अंडर-17 बालिका वर्ग प्रतियोगिता 2022 में झारखंड की टीम विजयी रही। नई दिल्ली के अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली आवासीय फुटबॉल बालिका प्रशिक्षण केंद्र इंडोर स्टेडियम गुमला जिला की टीम ने खिताब जीता है। इस फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने मणिपुर के वांगोई हायर सेकेंडरी स्कूल को 3-1 से पराजित किया। इस जीत के साथ चैंपियन झारखंड की बालिका टीम को ट्रॉफी के साथ 3 लाख 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। टीम की इस उपलब्धि पर गुमला के उपायुक्त सुशांत गौरव और जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन ने टीम को बधाई दी है। दिल्ली में आयोजित इस प्रतियोगिता के फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए गोलकीपर ज्योत्सना बाड़ा को बेस्ट गोलकीपर चुना गया और उन्हें पुरस्कार के रूप में पच्चीस हजार रुपये का नगद राशि दिया गया। इसके साथ ही आवासीय फुटबॉल बालिका प्रशिक्षण केंद्र इंदौर स्टेडियम गुमला को बेस्ट स्कूल का पुरस्कार दिया गया। इसके लिए स्कूल को चालीस हजार रूपए की राशि दी गई। दिल्ली में 19 सितंबर से 28 सितंबर 2022 तक ये प्रतियोगिता चली, जिसमें झारखंड ने मणिपुर को हराया। इस फुटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ी ज्योस्ना बाड़ा, सूरजमुखी कुमारी, शिवानी टोप्पो, विकसित बाड़ा, विनिता हाेरो, ममता कुमारी, रिया वर्मा, एलिजाबेथ लकड़ा, सौलीना डांग, रश्मि मिंज, अलका इंदुवार, अनिता डुंगडुंग, अल्का कुंडुलना, नमिता कुमारी, वीना कुमारी, नीलम तिर्की, वीना केरकेट्टा, नीलम कुसुम लकड़ा शामिल रहीं। इनके साथ कोच वीना केरकेट्टा और मैनेजर कृष्णा उरांव शामिल रहे।

रांची में वनडे : 9 अक्टूबर के मैच को लेकर रेडिशन ब्लू होटल में एटीएस का मॉक ड्रिल
Published / 2022-09-29 06:16:04
रांची में वनडे : 9 अक्टूबर के मैच को लेकर रेडिशन ब्लू होटल में एटीएस का मॉक ड्रिल

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। 9 अक्टूबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट मैच खेला जायेगा। मैच के लिए जब दोनों टीमें रांची पहुंचेगी तो उन्हें रेडिशन ब्लू होटल में रखा जायेगा। इस दौरान उनकी सुरक्षा को लेकर एटीएस पूरी तरह से तैयार है और अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। ऐसा इसलिए कि अगर कोई विषम परिस्थिति आ भी जाये तो उससे कैसे निबटा जाये, इसकी पूर्व तैयारी हो। इसे लेकर होटल के अंदर भी एटीएस ने तैयारियां कीं। इस मॉक ड्रिल की वजह से एटीएस के जवान ने जहां दिए गए टास्क को बखूबी अंजाम दिया, वहीं होटल से भी पूरी तरह वाकिफ हो गये। एटीएस की टीम ने हर उस जगह को देखा जहां आतंकियों के छिपने की जगह हो। बता दें कि इसे पहले जेएससीए स्टेडियम में भी एटीएस के द्वारा मॉक ड्रिल किया गया था। दरअसल, मॉक ड्रिल का असल मकसद होता है जवानों को उस स्थान से पूरी तरह अवगत करना ताकि अगर कोई आपात स्थिति उत्पन्न हो तो जवान बखूबी अपने मिशन को बखूबी अंजाम दे पायें। बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच जेएससीए स्टेडियम में होना है तो वहीं रेडिशन ब्लू में सभी खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था की गई है। यही वजह है कि एटीएस को दोनों जगहों से अवगत कराने को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन दोनों जगहों पर किया गया है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के मेजबानी का मौका रांची को मिला है। उस दौरान भी एटीएस के द्वारा मॉक ड्रिल की गई थी। इस बार भी वही दृश्य देखने को मिला। अंतराष्ट्रीय मैच से पहले एटीएस अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है ताकि सुरक्षा में कोई चूक न रह जाये।

टी20 : बाबर को पछाड़ दूसरे स्थान पर पहुंचे सूर्यकुमार यादव
Published / 2022-09-28 18:24:52
टी20 : बाबर को पछाड़ दूसरे स्थान पर पहुंचे सूर्यकुमार यादव

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज और पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच खेली जा रही सीरीज को आधार मानते हुए यह रैंकिंग जारी की है। भारत के स्टार बैटर सूर्यकुमार यादव दो स्थान के सुधार के साथ टी20 की बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के बाबर आजम और दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम को पीछे छोड़ दिया। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टी20 में शून्य पर आउट होने के बाद सूर्यकुमार बाबर और मार्करम के बाद चौथे स्थान पर लुढ़क गए थे, लेकिन तीसरे टी20 में मैच जिताऊ 69 रन बनाने के बाद उनकी रैंकिंग में सुधार हुआ। पाकिस्तान के बाबर ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में शतक लगाकर सूर्यकुमार को पीछे छोड़ दिया था। हालांकि, एक बार फिर सूर्यकुमार ने पाकिस्तानी कप्तान को पीछे छोड़ दिया है। सूर्यकुमार के 801 रेटिंग अंक हैं, जबकि बाबर के पास 799 अंक हैं। अब भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। ऐसे में सूर्यकुमार बाबर को और पीछे छोड़ सकते हैं। पहले नंबर पर पाकिस्तान के ही मोहम्मद रिजवान हैं। रिजवान के 861 रेटिंग अंक हैं। टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में चौथे स्थान पर मार्करम हैं। वहीं, पांचवें स्थान पर आॅस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच हैं। टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में विराट कोहली को भी एक स्थान का फायदा हुआ है। वह अफगानिस्तान के रहमनुल्लाह गुरबाज को पीछे छोड़कर 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। कोहली ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 में 63 रन की पारी खेली थी। वहीं, केएल राहुल ने पहले टी20 में 35 गेंदों में 55 रन बनाए थे। इसके बाद आखिरी के दो टी20 में उनका प्रदर्शन खराब रहा। वह 22वें स्थान पर लुढ़क गए हैं। आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 46 और 17 रन की पारी खेलने के बाद रोहित शर्मा 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। आॅस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। मैथ्यू वेड 62वें, कैमरन ग्रीन 67वें और टिम डेविड 109वें पायदान पर पहुंच गए हैं। ग्रीन और डेविड ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 में अर्धशतक जड़ा था। वहीं, इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन टी20 में 31, नाबाद 81 और 34 रन की पारी खेली है। इसकी बदौलत वह 29वें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं, इंग्लैंड के ही बेन डकेट ने पाक के खिलाफ तीन पारियों में 43, नाबाद 70 और 33 रन बनाए हैं। इसकी बदौलत वह बल्लेबाजों में 32वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

आईसीसी रैंकिंग में पांचवें पायदान पर पहुंचीं हरमनप्रीत
Published / 2022-09-27 17:35:39
आईसीसी रैंकिंग में पांचवें पायदान पर पहुंचीं हरमनप्रीत

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय शृंखला में शानदार प्रदर्शन की बदौलत आईसीसी रैंकिंग में पांचवें स्थान पर आ गयी हैं। आईसीसी की ओर से मंगलवार को जारी ताज़ा रैंकिंग में हरमनप्रीत चार पायदान चढ़कर 716 रैंकिंग पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर आ गयी हैं। कप्तान हरमनप्रीत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में 111 गेंदों पर 143 रन की नाबाद पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने 88 रन से मैच जीतकर शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली थी।

क्या दक्षिण अफ्रीका का अजेय रथ रोक पायेंगे रोहित!
Published / 2022-09-27 13:21:19
क्या दक्षिण अफ्रीका का अजेय रथ रोक पायेंगे रोहित!

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ एक सफल अभियान के बाद बुधवार को अजेय दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 शृंखला की शुरूआत करेंगे। दक्षिण अफ्रीका ने कभी भी भारत में टी20 शृंखला नहीं हारी है, लेकिन कंगारुओं को 2-1 से हराने के बाद रोहित के रणबांकुरे इस सिलसिले को समाप्त करना चाहेंगे। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, लोकेश राहुल और विराट कोहली के बल्ले से निकले रन अगले महीने होने वाले विश्व कप से पहले बहुमूल्य हैं। सूर्यकुमार यादव ने भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों में एक अर्द्धशतक से साथ 115 रन बनाये और इन चारों बल्लेबाजों से यहां भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.