Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
टी-20 वर्ल्ड कप : बारिश बना विलेन, भारत-न्यूजीलैंड अभ्यास मैच रद्द
Published / 2022-10-19 17:16:39
टी-20 वर्ल्ड कप : बारिश बना विलेन, भारत-न्यूजीलैंड अभ्यास मैच रद्द

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को खेला जाने वाला टी20 विश्व कप 2022 का वॉर्म-अप मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। ब्रिस्बेन के गाबा में बारिश पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे दिन के पहले वॉर्म-अप मैच के दौरान ही शुरू हो गई थी। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 154 रन बनाये, जिसके बाद 2.2 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 19 रन पर पहुंचते ही काले-घने बादलों ने गाबा को घेर लिया। दो घंटे की लगातार बारिश के बाद दोनों मैच रद्द कर दिये गये।

टी 20 वर्ल्ड कप : दो गेंदबाजों ने 23 रन देकर झटके छह विकेट, श्रीलंका ने दर्ज की बड़ी जीत
Published / 2022-10-18 20:17:54
टी 20 वर्ल्ड कप : दो गेंदबाजों ने 23 रन देकर झटके छह विकेट, श्रीलंका ने दर्ज की बड़ी जीत

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपना पहला मैच गंवाने वाली श्रीलंका की टीम ने आखिरकार पहली जीत हासिल कर ली है। दसुन शनाका की कप्तानी वाली इस टीम ने मंगलवार को यूएई पर 79 रनों की बड़ी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाी करते हुए श्रीलंका ने 152 रन बनाए और जवाब में यूएई की टीम महज 73 रनों पर सिमट गई। श्रीलंका की जीत में उसके ओपनर पथुम निसंका और गेंदबाज दुष्मंता चमीरा, वानेंदु हसारंगा का अहम रोल रहा। पथुम निसंका ने अर्धशतक जड़ा और उन्होंने 60 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली। वहीं दुष्मंता चमीरा ने महज 15 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। लेग स्पिनर हसारंगा ने 8 रन देकर 3 विकेट चटकाये। मतलब हसारंगा और चमीरा ने महज 23 रन देकर ही विरोधी यूएई के 6 विकेट गिरा डाले। श्रीलंका ने इस जीत के साथ ही अपना खाता खोल लिया है। ग्रुप ए में अब वो एक जीत और एक हार के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। नेदरलैंड्स लगातार दो मैच जीतकर पहले स्थान पर है। नामीबिया दूसरे स्थान पर है।

सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता : कोडरमा के आठ पहलवानों ने जीते पदक
Published / 2022-10-18 20:17:25
सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता : कोडरमा के आठ पहलवानों ने जीते पदक

टीम एबीएन, कोडरमा। तीन दिवसीय 23वी झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर फ्री स्टाइल /ग्रीको रोमन पुरुष एवं महिला कुश्ती प्रतियोगिता 2022 का आयोजन गोड्डा के गांधी मैदान में गोड्डा जिला कुश्ती संघ एवं जिला प्रसाशन गोड्डा के द्वारा आयोजित की गई थी जिसमें झारखण्ड राज्य के सभी जिला सहित झारखण्ड सरकार की टीम जेएसएसपीएस ने हिस्सा लिया था। यह प्रतियोगिता विभिन्न वजन भार में आयोजित की गई थी जिसमे कोडरमा जिले के 8 कुश्ती खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किया। जिसमें फ्री स्टाइल 45 किलो वजन भार में विवेक कुमार ने कास्य पदक प्राप्त किया,74 किलो वजन भार में राहुल कुमार यादव ने रजत पदक प्राप्त किया, 79किलो वजन भार में अतुल आनंद ने रजत पदक प्राप्त किया, 86 किलो वजन भारमें सत्यजीत रॉय ने कास्य पदक प्राप्त किया। ग्रीको रोमन 51 किलो वजन भार में रौनक कुमार ओझा ने कास्य पदक प्राप्त किया, 72 किलो वजन भार में सूरज कुमार ने कास्य पदक प्राप्त किया। महिला वर्ग मे 46 किलो वजन भार मे नंदनी कुमारी ने रजत पदक प्राप्त किया एवं 53 किलो वजन भार मे अनमोल कुमारी ने कास्य पदक प्राप्त किया सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को जीशान कमर (भाप्रसे) उपायुक्त, गोड्डा सह अध्यक्ष झारखण्ड राज्य कुश्ती संघ एवं हॉकी इंडिया के महासचिव सह झारखंड कुश्ती संघ के अभिभावक भोला नाथ सिंह, झारखंड कुश्ती संघ के महासचिव श्री रजनीश कुमार उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, अमरनाथ सिंह, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह ने पदक पहनाकर एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। वहीं झारखंड राज्य कुश्ती संघ के द्वारा गोड्डा में ही टेक्निकल आॅफिसियल एवं रेफरी /जज कोर्स 13 से 16 अक्टूबर 2022 तक आयोजित की गई थी जिसमे कोडरमा जिला से कुश्ती संघ के सचिव आकाश कुमार सेठ एवं राष्ट्रीय कुश्ती खिलाडी अतुल आनंद ने कोर्स मे हिस्सा लिया था यह कोर्स भारतीय कुश्ती संघ के एडुकेटर यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के कैटेगरी वन रेफरी सह ओलम्पिक रेफरी सत्यदेव मालिक जी ने झारखंड के सभी आॅफिसियल को कोर्स कराया एवं कुश्ती खेल के नए नियम से अवगत कराया। सभी विजय खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम, कोडरमा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार, कुश्ती संघ के अध्यक्ष कमलाकर शर्मा, सचिव आकाश कुमार सेठ कोषाध्यक्ष ईशा कुमारी, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, तौफीक हुसैन, अनिल कुमार संयुक्त सचिव कुमार सौरभ रितेश लोहानी, लखन सिंह, संघ के सदस्य मिथिलेश सिंह, गोलू यादव, वीरेंद्र कुमार केशरी ने शुभकामनाएं दी।

झारखंड : गोल्डन गर्ल आशा के घर प्रशासन ने पहुंचाया टीवी सेट
Published / 2022-10-18 14:05:30
झारखंड : गोल्डन गर्ल आशा के घर प्रशासन ने पहुंचाया टीवी सेट

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। कुवैत में आयोजित एशियन यूथ चैंपियनशिप में झारखंड के गुमला की नेशनल एथलीट आशा किरण बारला ने 800 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीता है। इस पल को परिजनों के लिए यादगार बनाने के लिए प्रशासन ने भी सहायता की और उनके घर टेलिविजन से साथ सेटटॉप बॉक्स भी पहुंचाया। बता दें कि एशियन यूथ चैंपियनशिप का आयोजन कुवैत में 13 से 16 अक्टूबर तक किया गया था। शनिवार रात फाइनल राउंड में आशा ने 800 मीटर की रेस 2:06.79 सेकेंड में पूरा कर गोल्ड मेडल जीता। आशा की सफलता पर गुमला जिला प्रशासन ने बधाई दी है। जिला प्रशासन के द्वारा शनिवार को ही एथलीट आशा के घर पर टीवी सेट पहुंचाया गया था, जहां देर रात परिजन व ग्रामीणों ने कुवैत में आयोजित गांव की बेटी को ट्रैक पर दौड़ते देखा। आशा की सफलता पर गांव में चारों ओर खुशियां है। आशा किरण बाला इससे पहले खेलो इंडिया यूथ गेम 2017 में गोल्ड, 2018 में 3 गोल्ड, 2019 में एक गोल्ड, 2021 में सिल्वर और 2022 में अब तक दो गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी है। आशा किरण बारला की मां रोजनिया आईंद ने बताया कि आशा बचपन से ही पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी रुचि रख रहती थी, जिसको देखते हुए हमलोगों ने उसके खेल को हमेशा बढ़ावा दिया। इसकी वजह से आज वह यह मुकाम हासिल कर पायी है।

सैकड़े पर नहीं, टीम को जिताने पर ध्यान रखें कोहली : गौतम गंभीर
Published / 2022-10-18 13:55:34
सैकड़े पर नहीं, टीम को जिताने पर ध्यान रखें कोहली : गौतम गंभीर

एबीएन सेंट्रल डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत में पहली भिंड़त पाकिस्तान से होने जा रही है, सबकी नजर इस हाईप्रोफाइल मैच पर लगी हुई है। सबको उम्मीद है कि इस मैच में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का बल्ला जबरदस्त ढंग से चलेगा। दरअसल, इसके पीछे दो कारण है, पहला ये कि पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली का शानदार रिकॉर्ड और दूसरा कंगारूओं की धरती पर कोहली का अब तक दमदार परफार्मेंस। ऐसे में सबको आशा है कि कोहली का बल्ला खूब चलेगा, लेकिन भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने विराट कोहली को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है। टीम इंडिया के पूर्व स्टाइलिश बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कोहली को सलाह दी है कि टीम इंडिया के रन मशीन को केवल रन बनाने के बारे में सोचना चाहिए ना कि पर्सनल रिकार्ड के बारे में। दरअसल, स्टार स्पोर्ट्स ने ऑस्ट्रेलिया में टी20 मैच में विराट कोहली की खेली गई आस्ट्रेलिया की पारी के बारे में एक रूपरेखा प्रस्तुत की थी और इस बारे में गौतम गंभीर से राय मांगी थी, जिस पर गंभीर ने जवाब देते हुए कोहली को नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि मेरे ख्याल से कोहली या किसी भी खिलाड़ी का फोकस इस वक्त विश्वकप को जीतने में होना चाहिए, उसको केवल ये सोचना चाहिए इस कप को जीतने के लिए क्या-क्या करना है, न कि उसे पचासे और सैकड़े के बारे में सोचना चाहिए क्योंकि इंडिया विश्वकप जीतती है तो इससे बड़ा कोई खिताब हो ही नहीं सकता है लेकिन अगर टीम अच्छा परफार्म नहीं करती है, तो अकेले किसी खिलाड़ी के 50 और 100 रन के कोई मायने नहीं हैं। इसलिए हर खिलाड़ी को पर्सनल रिकार्ड के बारे में नहीं सोचना चाहिए। गंभीर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि जहां तक विराट कोहली का प्रश्न है तो उन्हें मैदान में केवल रन बनाने के इरादे से उतरना चाहिए, न कि सेंचुरी जड़ने के इरादे से। वो शानदार बल्लेबाज हैं और उन्हें केवल स्कोर कैसे करना है, उसके बारे में सोचना चाहिए। अगर आप चालीस या तीस रन जोड़ते हैं और उससे आपकी टीम जीत जाती है तो ये बड़ा काम है लेकिन अगर शतक मारे और टीम हार जाये तो उसका कोई अर्थ नहीं है न। इसलिए बड़े टूर्नामेंट को खेलते वक्त अपने पर्सनल रिकार्ड की सोच को घर पर रखकर आना चाहिए। बता दें कि गंभीर ये बात आसानी से कह सकते हैं क्योंकि साल 2011 के विश्वकप के फाइनल में उन्होंने ऐसी ही शानदार पारी खेली थी, जहां उन्होंने 97 रन बनाये थे। उस वक्त उनका पूरा फोकस शतक पर नहीं बल्कि भारत को विश्वविजेता बनाना था और इसलिए उन्होंने रिस्क लिया था और वो आउट हो गये थे, वो चाहते थे तो शतक के लिए वेट कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और इसी शानदार पारी की वजह से वो हमेशा याद किए जाते हैं। बता दें कि गौतम गंभीर 2007 और 2011 में विश्वकप जीतने वाली टीम के अहम सदस्य रह चुके हैं।

टी 20 वर्ल्ड कप : वार्मअप मैच में भारत ने आॅस्ट्रेलिया को छह रन से हराया
Published / 2022-10-17 17:24:41
टी 20 वर्ल्ड कप : वार्मअप मैच में भारत ने आॅस्ट्रेलिया को छह रन से हराया

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। सोमवार को भारत का सामना आस्ट्रेलिया से था। टीम इंडिया फिलहाल टी20 में दुनिया की नंबर-वन टीम है। वहीं, आस्ट्रेलिया डिफेंडिंग चैंपियन है। आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 186 रन बनाए। जवाब में आस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में 180 रन पर सिमट गई। भारत ने छह रन से मैच जीता। भारत ने आस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप के प्रैक्टिस मैच में छह रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 186 रन बनाए। केएल राहुल ने 33 गेंदों में 57 रन और सूर्यकुमार यादव ने 33 गेंदों में 50 रन की पारी खेली। जवाब में डेथ ओवर्स में भारत की शानदार गेंदबाजी और फील्डिंग की बदलौत आस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में 180 रन पर आलआउट हो गई।

टी-20 वर्ल्ड कप : आज वेस्टइंडीज की स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे के सामने आयरलैंड की चुनौती
Published / 2022-10-17 09:54:44
टी-20 वर्ल्ड कप : आज वेस्टइंडीज की स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे के सामने आयरलैंड की चुनौती

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप का आज दूसरा दिन है। सोमवार (17 अक्तूबर) को दो मुकाबले खेले जायेंगे। ग्रुप-बी के दोनों मैच होबार्ट में होंगे। टूर्नामेंट के तीसरे मैच में दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज का सामना स्कॉटलैंड से होगा। वहीं, चौथे मैच में जिम्बाब्वे के सामने आयरलैंड की चुनौती होगी। इन चारों में से सिर्फ दो टीमें ही सुपर-12 में जा सकेंगी। ऐसे में ग्रुप ऑफ डेथ कहे जाने वाले ग्रुप-बी में चारों टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी। वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड स्कॉटलैंड ने पिछले वर्ल्ड कप के पहले राउंड में शानदार प्रदर्शन किया था। उसने अपने सभी तीनों मैच जीते थे। इस बार देखना है कि वह अपने प्रदर्शन को दोहरा पाती है या नहीं। दूसरी ओर, ग्रुप में नंबर-1 पर रहने की दावेदार माने जाने वाली वेस्टइंडीज की टीम जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी। विस्फोटक खिलाड़ियों से सजी इस टीम को एक ग्रुप के तौर पर खेलना होगा। पिछले कुछ सालों में देखा गया है कि वेस्टइंडीज के कुछ ही खिलाड़ी एक मैच में चलते हैं। ऐसे में टीम हार जाती है। उन्हें एक टीम की तरह खेलना होगा। हेड टू हेड : वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच अब तक एक भी टी20 मैच नहीं खेला गया है। दोनों पहली बार इस फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी। जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच 2014 के बाद पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में कोई मुकाबला होगा। आयरलैंड की टीम पिछले कुछ महीनों में टी20 फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-12 तक पहुंचने वाली आयरलैंड की टीम हाल ही में कई द्विपक्षीय टी20 सीरीज में हारी है। दूसरी ओर, जिम्बाब्वे की टीम इस टूर्नामेंट में वापसी कर रही है। वह पिछली बार क्वालीफाई नहीं कर पायी थी। वह इस बार अपने बेहतरीन प्रदर्शन छाप छोड़ना चाहेगी। हेड टू हेड : दोनों टीमों के बीच अब तक आठ टी20 मैच खेले जा चुके हैं। आयरलैंड की टीम ने पांच और जिम्बाब्वे ने तीन जीते हैं। दोनों टीमों के बीच पिछले साल पांच मैचों की सीरीज गई थी। तब आयरलैंड की टीम 3-2 से जीती थी।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में बेरोकटोक खेल सकेंगे कोरोना संक्रमित खिलाड़ी
Published / 2022-10-16 22:26:32
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में बेरोकटोक खेल सकेंगे कोरोना संक्रमित खिलाड़ी

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत रविवार को ऑस्ट्रेलिया में हुई। अभी टूर्नामेंट में पहले राउंड के मैच खेले जा रहे हैं। 22 अक्तूबर से सुपर-12 के मैच शुरू होंगे। टूर्नामेंट के नियमों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने एक बड़ा बदलाव किया है। उसने टी20 वर्ल्ड कप के दौरान कोरोना संक्रमित होने वाले खिलाड़ियों को मैच में खेलने की इजाजत दे दी है। कोरोना मामले आने के बाद संबंधित खिलाड़ी को आइसोलेट किया जाता था। जब वह पूरी तरह ठीक हो जाता था तभी उसे खेलने की इजाजत मिलती थी। अब आईसीसी ने इसमें बदलाव कर दिया है। अब कोविड पॉजिटिव खिलाड़ियों को भी खेलने दिया जायेगा। ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने भी इस हफ्ते नियमों में बदलाव किया था। उसने कोरोना संक्रमित लोगों के लिए आइसोलेशन को समाप्त कर दिया है। इसी कारण आईसीसी ने भी यह फैसला किया।टूर्नामेंट के दौरान अनिवार्य रूप से कोविड-19 जांच नहीं होगी। अगर कोई खिलाड़ी संक्रमित होता है तो उसके खेलने पर फैसला संबंधित टीम का मेडिकल स्टाफ लेगा। टीम के डॉक्टर यह फैसला लेंगे कि खिलाड़ी को खेलने दिया जाये या नहीं।

टी 20 वर्ल्ड कप : नीदरलैंड्स ने यूएई को तीन विकेट से हराया
Published / 2022-10-16 22:04:59
टी 20 वर्ल्ड कप : नीदरलैंड्स ने यूएई को तीन विकेट से हराया

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आगाज रविवार 16 से अक्टूबर से हो चुका है। नामीबिया और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला खेला गया। टी20 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला नामीबिया ने 55 रनों से अपने नाम किया। इसी ग्रुप के दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड्स की टीम ने यूएई को 3 विकेट से मात दे दी है। पहले क्वालीफायर राउंड में होने वाले मुकाबले 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक खेले जाएंगे। जिसके बाद 22 अक्टूबर से सुपर 12 के मैच होंगे। जिसमें भारत सहित बड़ी टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के ग्रुप ए के दूसरे मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात और नीदरलैंड्स की टीमों का सामना हुआ जहां पर नीदरलैंड्स को 3 विकेट से जीत मिली है नामीबिया ने किया बड़ा उलटफेर टी20 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला नामीबिया ने 55 रनों से अपने नाम किया। नामीबिया ने सभी को हैरान करते हुए वर्ल्ड कप का आगाज दमदार तरीके से किया। नामीबिया ने श्रीलंका को सिर्फ 108 रनों पर ऑलआउट कर मैच में जीत हासिल की।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.