एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप में वीरवार को नीदरलैंड के खिलाफ 56 रनों से जीत दर्ज कर विजयी अभियान जारी रखा। भारतीय टीम अब ग्रुप 2 में पहले स्थान पर आ चुकी है। रोहित शर्मा ने धीमी शुरुआत की थी, लेकिन दो जीवनदान मिलने के बाद उन्होंने 39 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके व 3 छक्के शामिल रहे। मैच समाप्ति के बाद रोहित ने जीत को लेकर अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वह विपक्षी टीम की परवाह किए बिना खुद को बेहतर करते हैं। रोहित ने कहा, हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि उस विशेष जीत पाकिस्तान के खिलाफ से उबरने के लिए हमारे पास कुछ दिन थे। जैसे ही मैच खत्म हुआ, हम सिडनी आ गये और फिर से इकट्ठा हो गये। हमें अभी आगे बढ़ना है और हमारा ध्यान था कि हमें फिर जीत हासिल कर दो अंक हासिल करने हैं। मैंने सोचा कि यह एक अहम जीत थी। जिस तरह से नीदरलैंड ने सुपर 12 के लिए क्वालीफाई किया है, उसका श्रेय उन्हें जाता है। हालांकि हमने हमेशा यह देखा कि हम अपने साथ क्या कर सकते हैं, विपक्ष की परवाह नहीं करते। हमाके लिए यह अहम जीत थी। रोहित शर्मा ने पावरप्ले दौरान धीमी शुरूआत की थी। इसपर उन्होंने कहा, हां, हमने शुरुआत में थोड़ा धीमा खेला लेकिन मेरे और विराट के बीच यही बातचीत थी, हमें बड़े शॉट खेलने के लिए सही वक्त का इंतजार करना पड़ा। अपने अर्धशतक से बहुत खुश नहीं हूं, लेकिन जो महत्वपूर्ण है वह है रन बनाना। फिर इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे अच्छे दिखने वाले रन हैं या खराब रन। अगर रन बनते हैं तो ये आत्मविश्वास बनाये रखता है। मैच की बात करें तो भारत ने विराट कोहली, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के अर्द्धशतकों के बाद भुवनेश्वर कुमार (9/2) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत नीदरलैंड को आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के एकतरफा मुकाबले में गुरुवार को 56 रन से मात दी। भारत ने सुपर-12 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाये। नीदरलैंड इसके जवाब में नौ विकेट के नुकसान पर 123 रन ही बना सकी। दो मैचों में दूसरी जीत के साथ भारत ग्रुप-2 की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने विराट कोहली, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के अर्द्धशतकों के बाद भुवनेश्वर कुमार (9/2) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत नीदरलैंड को आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के एकतरफा मुकाबले में गुरुवार को 56 रन से मात दी। भारत ने सुपर-12 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाये। नीदरलैंड इसके जवाब में नौ विकेट के नुकसान पर 123 रन ही बना सकी। दो मैचों में दूसरी जीत के साथ भारत ग्रुप-2 की तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है।
एबीएन स्पोर्ट्स डाक। भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने जापान को सुल्तान जौहर कप में मंगलवार को 5-1 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। भारत की ओर से कप्तान उत्तम सिंह (तीसरा मिनट), रोहित (12वां मिनट), जॉनसन पुर्टी (21वां मिनट), बॉबी सिंह धामी (31वां मिनट) और अमनदीप लाकड़ा (51वां मिनट) ने गोल किये। जापान का एकमात्र गोल इकुमी साएकी ने 15वें मिनट में किया। मैच देरी से शुरू होने के बाद उत्तम के गोल ने भारत को शुरुआती बढ़त दिला दी। जापान को कुछ देर बाद पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन वह भारतीय डिफेंस को नहीं भेद सका। रोहित ने 12वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाकर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया, हालांकि पहले क्वार्टर के समापन से ठीक पहले साएकी ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके स्कोर को 2-1 कर दिया। दूसरे क्वार्टरफाइनल में दोनों टीमों ने प्रयास किये लेकिन भारत ने जॉनसन के गोल से दो गोलों की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद जापान ने कई प्रयास किये लेकिन सब असफल रहे। बॉबी और अमनदीप के गोलों ने हार के अंतर को बढ़ाया। अपने पहले मैच में मलेशिया को मात देने के बाद भारतीय युवा दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से हार गये थे। टूर्नामेंट के चौथे मैच में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के बल्लेबाज विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ 82 रन की अद्वितीय पारी खेलकर आईसीसी टी20 रैंकिंग के शीर्ष-10 बल्लेबाजों में शामिल हो गये हैं। इससे भारतीय क्रिकेट प्रेमी गदगद हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की ओर से बुधवार को जारी रैंकिंग के अनुसार कोहली 635 रेटिंग पॉइंट के साथ पांच पायदान चढ़कर नौंवे स्थान पर आ गये हैं। कोहली ने टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई 82 रन की करिशमाई पारी में 53 गेंदों पर छह चौके और चार छक्के लगाकर भारत को यादगार जीत दिलायी थी।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड हॉकी को सम्मान मिला है। खूंटी के बिरसा कॉलेज में निर्मित हॉकी टर्फ मैदान को एफआईएच फील्ड सर्टिफिकेट मिल गया है। हर पैमाने पर मैदान की गुणवत्ता परखने के बाद यह सर्टिफिकेट मिलता है। इस दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा और संसाधन का आंकलन होता है। अब खूंटी के हॉकी टर्फ ग्राउंड पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का मैच भी हो सकता है। इन मानदंडों को पूरा करने के बाद ही एफआईएच फील्ड सर्टिफिकेट प्रदान करने की अनुमति दी जाती है। सर्टिफिकेट प्राप्ति के बाद अब जिला के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैदान में अभ्यास कर अपनी प्रतिभा को और निखार सकेंगे। दरअसल, झारखंड को हॉकी की नर्सरी कहा जाता है। इस क्षेत्र को सबसे पहले जयपाल सिंह मुंडा ने अंतरार्ष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलायी थी। वह भी खूंटी के ही रहने वाले थे। उनके नेतृत्व में टीम ने ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। बाद के वर्षों में इस राज्य ने एक से बढ़कर एक हॉकी खिलाड़ी दिये। आज भी भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड का दबदबा है। फिलहाल, भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की सलीमा टेटे, निक्की प्रधान और संगीता के अलावा ब्यूटी डुंगडुंग अहम भूमिका निभा रही हैं। पिछले ओलंपिक की झारखंड की तीन बेटियां अपना जौहर दिखा चुकी हैं। हाल के दिनों में फुटबॉल में भी झारखंड की लड़कियों ने लोहा मनवाया है। पिछले दिनों ओड़िशा में हुए अंडर 17 फीफा फुटबॉल में भारतीय टीम में झारखंड की छह लड़कियां शामिल थी। टीम का नेतृत्व झारखंड की अष्टम उरांव ने किया था। टूर्नामेंट के बाद रांची लौटने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई की थी। मुख्यमंत्री का बार-बार कहना है कि वह झारखंड के खिलाड़ियों को संसाधन के अभाव में हुनर को मरने नहीं देंगे। इसी का नतीजा है कि खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम में खेलने के अनुकूल भी बनाया जा रहा है। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी टर्फ मैदान के निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है। फिलहाल सिमडेगा, चाईबासा समेत अन्य जिलों में हॉकी टर्फ फील्ड का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल की फॉर्म चिंता का विषय थी। कोहली लंबे समय से आउट ऑफ टच थे, रोहित जल्दी आउट हो रहे थे और राहुल कुछ समय बाद क्रिकेट में वापसी करने के बाद पहले जैसे नहीं लग रहे थे। अब विराट कोहली की बैटिंग ने तो वो कर दिखाया है जिसके बाद उनको कोई सपने में भी फॉर्म से बाहर नहीं मान सकता। राहुल ने वॉर्म अप मैचों में ठीक बैटिंक की थी लेकिन बड़े मैचों में उनका चलना बाकी है। रोहित अभी उसी ढर्रे पर हैं जैसे वर्ल्ड कप से पहले थे और भारत के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर का कहना है कि वर्ल्ड कप में कप्तान की फॉर्म भारत की एकमात्र चिंता है। पाकिस्तान के खिलाफ रोहित भी फेल हुए और राहुल भी। हार्दिक पांड्या एक बार फिर कूल थे भले ही वे फिनिशिंग नहीं कर सके लेकिन उन्होंने कोहली के लिए रास्ता तैयार किया और विराट ने भारत को मंजिल दिलाई। नीदलैंड्स के खिलाफ मुकाबले से पहले बात करते हुए गावस्कर ने कहा कि रोहित का टच से गायब होना ही एकमात्र चिंता का विषय है और इस पर तुरंत ध्यान देना होगा। बस एकमात्र चिंता यही है कि रोहित शर्मा उस तरह से स्कोर नहीं कर रहे हैं जिसके लिए हम उनको जानते हैं। अगर वे रन बनाते हैं जो चीजें वाकई में काफी आसान हो जाती हैं। गावस्कर ने कहा कि पहले छह ओवर में थोड़ा संभलकर खेल लो और कोई विकेट ना गंवाओ। जबकि पाकिस्तान के खिलाफ भारत का स्कोर 4 विकेट पर 31 रन हो चुका था। एक बातचीत में गावस्कर कहते हैं कि आप एक अच्छा प्लेटफॉर्म बनाओ ताकि अच्छी शुरुआत के बाद बाकी बल्लेबाजों का काम आसान हो जाये। पाकिस्तान के खिलाफ आप 31 पर 4 थे। अगर आपने कम ही विकेट गवांए होते तो स्कोर 40 पर 1 होता जो ज्यादा बेहतर था। टीम इंडिया को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में 27 अक्टूबर को अगला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलना है। इसके बाद अगला बड़ा मैच पर्थ में होगा जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगा। अगर भारत ये मैच जीत जाता है तो इस बात की पूरी संभावना है कि वो ग्रुप-2 में टॉप करता हुआ शान से सेमीफाइनल पहुंचेगा क्योंकि अगले दो मैच बांग्लादेश और जिम्बॉब्वे के खिलाफ जिनके खिलाफ थोड़ी सतर्कता ही टीम इंडिया को आसानी से मैच जिता देगी। हालांकि टी20 में सावधानी हटी और दुर्घटना घटी कभी भी हो सकता है इसलिए भारत को उसी तर्ज पर शुरुआत करनी होगी जैसी सलाह सुनील गावस्कर ने दी है। शुरुआत में विकेट बचाकर बाद में तेज रन बनाये जा सकते हैं।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। ग्लेन मैक्सवेल... वो बल्लेबाज जिसके सामने आते ही गेंदबाज ये सोचता है कि आखिर बचा कैसे जाए? क्योंकि दाएं हाथ का ये आॅस्ट्रेलियाई बल्लेबाज अपने तूफानी अंदाज के लिए मशहूर है। लेकिन मंगलवार को आईसीसी टी20 विश्व कप-2022 में पर्थ की उछाल और तेज पिच पर श्रीलंका के लाहिरू कुमारा ने मैक्सवेल को बहुत परेशान किया। सिर्फ परेशान ही नहीं किया बल्कि उनके शरीर पर गेंदें तक मारी। मैक्सवेल ने कुमारा पर बड़े शॉट्स लगाने की कोशिश की लेकिन श्रीलंकाई गेंदबाज ने अपनी तेजी और उछाल के मिश्रण के साथ मैक्सवेल को परेशान किया और उनका रन बनाना मुश्किल कर दिया। इसके अगले ओवर में मैक्सवेल आउट भी हो गये। 12वां ओवर लेकर आये कुमारा ने पहली ही गेंद मैक्सवेल के हाथ में मार दी। कुमारा की छोटी गेंद को मैक्सवेल ने पुल करने का प्रयास किया लेकिन अतिरिक्त उछाल से मात खा गए और गेंद लगी उनके दस्तानों पर। ये गेंद इतनी जोर से लगी की मैक्सवेल ने तुरंत उस से अपना बल्ला छोड़ा और अपना हाथ झटकने लगे। कुछ देर तक यही करने के बाद वह दोबारा बल्लेबाजी के लिए तैयार हो गए। अगली गेंद बाउंसर थी जिस पर मैक्सवेल चूक गये। तीसरी गेंद कुमारा ने फिर शॉर्ट फेंकी इस बार भी मैक्सवेल ने शफल कर पुल करने की कोशिश की लेकिन इस बार भी वह चूक गए और गेंद उनके गले में जाकर लगी। मैक्सवेल ने तुरंत अपना बल्ला छोड़ दिया और कुछ दूर भागकर घुटनों पर बैठ गये।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के कोच फिल सिमंस ने टी20 विश्व कप 2022 के पहले ही दौर में टीम के बाहर होने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सिमंस ने क्रिकेट वेस्ट इंडीज की ओर से सोमवार रात जारी बयान में कहा, मैं स्वीकार करता हूं कि केवल टीम ही नहीं बल्कि उन राष्ट्रों को भी दुख पहुंचा है जिनका हम प्रतिनिधित्व करते हैं। यह निराशाजनक कि हम सही मौके पर प्रदर्शन ही नहीं कर पाए। वेस्ट इंडीज टी20 विश्व कप के पहले दौर में अपने ग्रुप की सबसे निचली टीम होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। उसने अपने दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को हराया लेकिन पहले और तीसरे मैच में उन्हें क्रमश: स्कॉटलैंड और आयरलैंड से शिकस्त मिली थी। उन्होंने कहा, हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और अब हमें एक टूर्नामेंट को अपनी आंखों के सामने घटते हुए देखना होगा जिसका हम हिस्सा नहीं हैं। मैं यह सोच भी नहीं सकता था और इसके लिए मैं अपने प्रशंसकों से माफी मांगता हूं। यह जल्दबाजी में लिया गया फैसला नहीं है, बल्कि एक ऐसा कदम है जिस पर मैं कुछ समय से विचार कर रहा हूं। आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद मैं वेस्ट इंडीज के कोच का पद छोड़ दूंगा। सिमंस ने अक्टूबर 2019 में वेस्ट इंडीज कोच का पदभार संभाला था। इससे पहले वह विंडीज को 2016 में टी20 विश्व कप जिता चुके थे। उनके दूसरे कार्यकाल के दौरान टीम ने टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन टी20 की कहानी अलग रही। टी20 विश्व कप 2021 में विंडीज को पांच में चार मैचों में हार मिली जबकि पिछले सप्ताह वह तीन में से दो मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। सिमंस ने कहा कि वह पद छोड़ने से पहले टी20 विश्व कप में हुईं गलतियों की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे। सिमंस ने कहा, यह उम्मीद से पहले हुआ, लेकिन अब मैं अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल आॅस्ट्रेलिया में टेस्ट टीम की उत्कृष्ट प्रगति को आगे बढ़ाने के लिये करूंगा क्रिकेट वेस्ट इंडीज के अध्यक्ष रिकी स्केरिट ने सिमंस को उनकी मेहनत के लिये धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके आदर्शों ने युवा खिलाड़ियों को खेल के मैदान पर और बाहर मार्गदर्शन दिया। स्केरिट ने कहा, सिमंस परिवर्तन के एक बहुत ही महत्वपूर्ण दौर में टीम में मूल्यवान अनुभव और स्थिरता लेकर आए। हम उनके भविष्य के प्रयासों में उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी विश्व कप 2022 के सुपर 12 मुकाबले में रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाये और टीम इंडिया को जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाये। यह मैच पैसा वसूल रहा, क्योंकि भारत ने आखिरी ओवर में 16 रनों की जरूरत होने पर अंतिम गेंद में मैच जीता। जीत के हीरो विराट कोहली रहे, जिन्होंने 53 गेंदों में नाबाद 82 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चाैके व 4 छक्के शामिल रहे। इस पारी के दम पर जहां उन्होंने सचिन तेंदुलकर को एक खास मामले में पछाड़ा तो वहीं जीत में भारत ने खास उपलब्धि हासिल की। आइये इस मैच में बने बड़े रिकाॅर्ड्स पर एक नजर डालें : सचिन को पछाड़ा : कोहली ने वर्ल्ड कप में 24 बार 50 से ज्यादा रन का स्कोर बनाया है। इससे पहले भारत के लिए 23 बार सचिन तेंदुलकर ने वर्ल्ड कप में 50 से ज्यादा स्कोर बनाया है। वहीं दोनों के प्रदर्शन की बात करें तो सचिन के आईसीसी टूर्नामेंट्स में 7 शतक और 16 अर्धशतक शामिल हैं, तो कोहली ने 2 शतक और 22 अर्धशतक लगा दिये हैं। टी20 वर्ल्ड कप में मैच में आखिरी तीन ओवर में भारत ने सर्वोच्च लक्ष्य हासिल किया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में ग्रोस आइलेट में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी तीन ओवरों में 48 रन बटोरते हुए जीत हासिल की थी। अब भारत ने भी 48 रन बनाकर जीत हासिल की है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.