Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
टी20 वर्ल्ड कप : बांग्लादेश के खिलाफ टीम में हो सकता है बदलाव
Published / 2022-11-01 20:37:38
टी20 वर्ल्ड कप : बांग्लादेश के खिलाफ टीम में हो सकता है बदलाव

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और बांग्लादेश के बीच बुधवार को एडिलेड ओवल में बड़ा मुकाबला खेला जाना है। भारतीय टीम के लिहाज से इस मुकाबले को जीतना जरूरी है। भारत को पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में टीम के लिए यह मुकाबला जीतना अहम हो गया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल और ऋषभ पंत को टीम में मौका दे सकते हैं। दिनेश कार्तिक की फिटनेस को लेकर अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आई है। ऐसे में ऋषभ पंत दिनेश कार्तिक की जगह टीम में जगह बना सकते हैं। वहीं आर अश्विन की जगह युजवेंद्र चहल को मौका दिया जा सकता है। जबकि दीपक हुड्डा के बदले अक्षर पटेल टीम में शामिल हो सकते हैं। भारतीय तेज गेंदबाज शुरूआती ओवरों में विकेट चटकाने में सफल रहे हैं। लेकिन बीच के ओवरों में टीम के स्पिन गेंदबाजों ने निराश किया है। खासतौर पर आर अश्विन अपनी लय में नजर नहीं आ रहे हैं। लिहाजा अश्विन की जगह युजवेंद्र चहल को रोहित शर्मा टीम में ला सकते हैं। युजवेंद्र चहल भारत के विकेट टेकर गेंदबाज हैं, बीच के ओवरों में विकेट निकालना उन्हें बखूबी आता है। अगर भारत यह मैच जीत जाता है, तो प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगा और साथ ही उसका सेमीफाइनल में पहुंचना भी लगभग पक्का हो जाएगा। यही वजह है कि कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले में किसी तरह की लापरवाही बरतने के मूड में नहीं हैं। केएल राहुल पर भी इस मैच में रन बानने का दबाव होगा। वह पिछली तीन पारियों में बल्ले से नाकाम रहे हैं।

राहुल पर द्रविड़ का भरोसा कायम, कहा- थोड़ा समय देना चाहिए...
Published / 2022-11-01 17:15:17
राहुल पर द्रविड़ का भरोसा कायम, कहा- थोड़ा समय देना चाहिए...

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। कभी मिस्टर वाल के नाम से मशहूर रहे भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने अपने हमनाम सलामी बल्लेबाज केएल राहुल की खराब फॉर्म के बावजूद उनपर भरोसा जताया है। द्रविड़ ने बंगलादेश के खिलाफ मुकाबले से पहले मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इन कठिन परिस्थितियों में शायद हम उन्हें थोड़ा समय दे सकें। हम उनका पूरा समर्थन करते हैं। हमें उनकी कोई चिंता नहीं है। हम जानते हैं कि जब वह अच्छा खेलते हैं तो क्या प्रभाव डाल सकते हैं। मैंने इसे कुछ हफ्ते पहले ऑस्ट्रेलिया की शीर्ष-श्रेणी गेंदबाजी के खिलाफ देखा है। मुझे इसमें कोई शक नहीं है कि हमारे लिए कौन ओपनिंग करने वाला है।

पीठ की तकलीफ के कारण बांग्लादेश के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे कार्तिक
Published / 2022-10-31 22:40:11
पीठ की तकलीफ के कारण बांग्लादेश के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे कार्तिक

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम को एक और झटका लगा है। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक चोटिल हो चुके हैं। उनकी पीठ में समस्या है और बांग्लादेश के खिलाफ मैच में उनका खेलना मुश्किल है। कार्तिक को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान पीठ में तकलीफ हुई थी और वह मैदान छोड़कर चले गये। मैच में आखिरी पांच ओवर विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋषभ पंत ने संभाली थी। कार्तिक के बाहर जाने पर टीम में ऋषभ पंत का शामिल होना तय है। हालांकि, लोकेश राहुल भी विकेटकीपिंग कर सकते हैं, लेकिन मैनेजमेंट पंत को मौका देना पसंद करेगा। कार्तिक की चोट कितनी गंभीर है। इस बारे में कोई जानकारी नहीं आई है, लेकिन सामान्य तौर पर ऐसी चोट ठीक होने में तीन से पांच दिन का समय लेती है। अगर कार्तिक की चोट गंभीर होती है तो भारत की परेशानी बढ़ सकती है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, कार्तिक की पीठ के निचले हिस्से में दर्द है। हमें उनकी पीठ की ऐंठन की गंभीरता के बारे में नहीं पता है। मेडिकल टीम उन्हें फिट करने के लिए काम कर रही है, क्योंकि गर्मी और मालिश करने से दर्द को जल्दी कम करने में मदद मिलती है। इसलिए उन्हें टूर्नामेंट से बाहर नहीं मानना चाहिए। इस टूर्नामेंट में अब तक कार्तिक का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एक और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 गेंद में छह रन बनाए। सूर्यकुमार के साथ 52 रन की साझेदारी के दौरान उन्होंने काफी धीमी बल्लेबाजी की और उनकी जमकर आलोचना हुई।

टी20 वर्ल्ड कप : विराट के कमरे में घुसपैठ, ऑस्ट्रेलिया में असुरक्षित है टीम इंडिया
Published / 2022-10-31 11:24:50
टी20 वर्ल्ड कप : विराट के कमरे में घुसपैठ, ऑस्ट्रेलिया में असुरक्षित है टीम इंडिया

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप जीतने की पूरी कोशिशों में जुटी हुई है लेकिन उसके खिलाड़ी वहां के होटलों में सुरक्षित नहीं हैं। बड़ी खबर ये है कि पर्थ में विराट कोहली के कमरे में कोई अनजान फैन घुस आया और उसने उनके रूम का वीडियो बनाया। विराट कोहली ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर इसे भयानक बताया। बड़ी बात ये है कि जब ये घटना हुई तो उस वक्त विराट कोहली वहां मौजूद नहीं थे। विराट कोहली इस घटना के बाद से काफी विचलित हैं और उन्होंने इसे भयानक करार दिया। विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, मैं समझता हूं कि प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखकर बहुत खुश होते हैं और उनसे मिलने के लिए उत्साहित होते हैं और मैंने हमेशा इसकी सराहना की है। लेकिन यहां ये वीडियो भयानक है और इसने मुझे अपनी निजता के प्रति कहीं न कहीं झकझोर कर रख दिया है। विराट के कमरे में घुसपैठ : विराट कोहली ने आगे लिखा, अगर मैं होटल के कमरे में गोपनीयता नहीं रख सकता, तो मैं क्या मैं निजता की अपेक्षा कर सकता हूं? मैं इस तरह की कट्टरता और निजता के खिलाफ हमले से आहत हूं। कृपया लोगों की निजता का सम्मान करें और उन्हें मनोरंजन की वस्तु न समझें। टीम इंडिया पर्थ के क्राउन पर्थ होटल में ठहरी हुई है। इतने बड़े होटल में अगर इस तरह कोई फैन खिलाड़ी की गैरमौजूदगी में उनके कमरे के अंदर घुस रहा है तो ये सच में हैरान करने वाला है। ये कहीं न कहीं होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। टूर्नामेंट में पिछली दो पारियों में नाबाद रहे विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ पर्थ में जब खेलने उतरे तो 12 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्होंने ये रन 11 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से बनाये थे। विराट का विकेट मैच में लुंगी नगिदी ने लिया। इस पारी के दौरान विराट ने टी20 वर्ल्ड कप में अपने 1000 रन भी पूरे किये।

टी20 वर्ल्ड कप : दक्षिण अफ्रीका ने रोका भारत का विजयी रथ, जानें प्वाइंट्स टेबल
Published / 2022-10-30 22:18:40
टी20 वर्ल्ड कप : दक्षिण अफ्रीका ने रोका भारत का विजयी रथ, जानें प्वाइंट्स टेबल

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी पर साउथ अफ्रीका ने पानी फेर दिया है। साउथ अफ्रीका ने रविवार को हुए ग्रुप 2 मुकाबले में 5 विकेट से जीत दर्ज कर भारत का विजयी रथ रोका। एडन मार्कराम ने 52 रनों की अहम पारी खेली। इसी के साथ साउथ अफ्रीका अब ग्रुप 2 के प्वाइंट्स टेबल में 3 मैचों में 5 अंक लेकर टाॅप पर आ गयी है तो वहीं भारत 3 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। भारत ने ग्रुप-2 के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 133 रन का लक्ष्य दिया। दक्षिण अफ्रीका ने यह लक्ष्य दो गेंदें रहते हुए हासिल कर लिया। भारत ने 133 रनों का बचाव करने के लिए शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका को परेशान किया। अर्शदीप सिंह ने अपने पहले ओवर में क्विंटन डी कॉक और पिछले मैच के शतकवीर राइली रूसो को पवेलियन भेज दिया। कप्तान टेम्बा बावुमा (10) ने एक बार फिर विकेट पर संघर्ष किया लेकिन असफल रहे। भारत ने कसी हुई गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका को पहले 10 ओवरों में 40/3 के स्कोर पर रोका हुआ था। दक्षिण अफ्रीका को जब 60 गेंदों पर 94 रनों की आवश्यकता थी तब मिलर-माकर्रम की जोड़ी ने हाथ खोलने का निर्णय लिया। दोनों बल्लेबाजों ने अगले चार ओवरों में 45 रन जोड़े। इस दौरान मार्कराम को 35 रन पर दो जीवनदान भी मिले। विराट कोहली ने 12वें ओवर में उनका कैच छोड़ा जबकि रोहित अगले ओवर में उन्हें रनआउट करने से चूक गये। माकर्रम ने इसका लाभ उठाते हुए 15वें ओवर में अपना अर्द्धशतक पूरा किया, हालांकि वह अगले ओवर में वह आउट हो गये। माकर्रम ने आउट होने से पहले 41 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का लगाकर 52 रन बनाये। ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 18वें ओवर में अपना विकेट गंवाया, लेकिन मिलर ने अंत तक विकेट पर रहकर दक्षिण अफ्रीका की जीत सुनिश्चित की। मिलर ने 59 रनों की मैच जिताऊ पारी में 46 गेंदें खेलकर चार चौके और तीन छक्के जड़े। इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सूर्यकुमार यादव ने 40 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चाैके व 3 छक्के शामिल रहे। इन्हें छोड़कर सभी भारतीय बल्लेबाज फ्लाॅप साबित हुए। केएल राहुल ने 9, रोहित शर्मा ने 12 जबकि दीपक हुड्डा खाता भी नहीं खोल सके। लुंगी एनगिडी ने 29 रन देकर 4 विकेट लिये, जबकि पर्नेल ने 3 विकेट झटके। भारत ने पांच विकेट 49 रन पर गंवा दिये थे, जिसके बाद सूर्यकुमार ने 40 गेंदों पर 68 रन बनाए जिसमें तीन छक्के और छह चौके शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से एनगिडी ने 29 रन देकर चार विकेट और वेन पर्नेल ने 15 रन देकर तीन विकेट लिये। सूर्यकुमार को छोड़कर कोई भी अन्य भारतीय बल्लेबाज ऑप्टस स्टेडियम की तेज और उछाल वाली पिच से सामंजस्य नहीं बिठा पाया और ऐसे में रोहित शर्मा का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला गलत साबित हो गया। भारत ने पावरप्ले में ही अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिये। वेन पर्नेल का पहला ओवर मेडन रहा जिसके बाद रोहित (15) ने कैगिसो रबाडा के अगले ओवर में छक्का जड़कर टीम का खाता खोला। केएल राहुल (नौ) ने भी पर्नेल के अगले ओवर में छक्का लगाकर अपना आत्मविश्वास जगाने का प्रयास किया। रोहित को रबाडा के इस ओवर में जीवनदान भी मिला लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाये और जब एनगिडी पांचवा ओवर करने के लिए आये तो भारतीय कप्तान ने गेंदबाज को वापस कैच थमा दिया। राहुल की खराब फॉर्म जारी रही। एनगिडी ने अपने इसी ओवर में उन्हें स्लिप में कैच कराकर भारत को दूसरा झटका दिया। भारत ने पावरप्ले में दो विकेट पर 33 रन बनाये। एनगिडी ने अपने दूसरे ओवर में विराट कोहली (12) के रूप में भारत को तीसरा बड़ा झटका दिया। पिछले दो मैचों में अर्धशतक जड़ने वाले कोहली ने इस ओवर की पहली दो गेंदों पर चौके लगाये लेकिन जल्द ही उन्होंने फाइन लेग पर रबाडा को कैच थमा दिया। दीपक हुड्डा को पांचवें नंबर पर उतारा गया लेकिन एनरिक नोर्किया ने उन्हें खाता भी नहीं खोलने दिया। हार्दिक पंड्या केवल दो रन बना पाए। एनगिडी की गेंद पर रबाडा ने उनका शानदार कैच लपका। अब दारोमदार सूर्यकुमार पर था जिन्होंने नोर्किया की गेंद छह रन के लिए भेज कर दबाव हटाने की कोशिश की। स्पिनर केशव महाराज पर लगाया गया उनका छक्का दर्शनीय था। सूर्यकुमार ने एनगिडी पर छक्का और फिर चौका लगाकर 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 60 रन था और सूर्यकुमार के बल्ले से निकले रनों की बदौलत उसने 15 ओवर में अपना स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया, लेकिन शुरू से रन बनाने के लिए जूझ रहे दिनेश कार्तिक (15 गेंदों पर छह) ने इसके तुरंत बाद अपना विकेट गंवा दिया। सूर्यकुमार ने एक छोर से रन बनाने जारी रखे लेकिन दूसरे छोर से उन्हें कोई मदद नहीं मिली। रविचंद्रन अश्विन भी केवल सात रन बना पाये। पर्नेल ने अश्विन को आउट करने के बाद भारतीय पारी के इस 19वें ओवर में सूर्यकुमार का कीमती विकेट भी लिया। भारत को अपने अगले मुकाबले में बुधवार को बंगलादेश का सामना करना है, जबकि दक्षिण अफ्रीका का सामना गुरुवार को पाकिस्तान से होगा।

पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल : रोजर बिन्नी
Published / 2022-10-30 10:20:33
पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल : रोजर बिन्नी

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। बीसीसीआई के नये अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने हाल में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की थी। कोहली की नाबाद 82 रनों की पारी की बदौलत भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को चार विकेट से हराया। भारत से हारने के बाद पाकिस्तान को जिम्बाब्वे के खिलाफ भी 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। लगातार दो हार के बाद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल हो गयी है। जिम्बाब्वे की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत के बारे में बात करते हुए बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा कि लगातार दो हार के बाद पड़ोसी मुल्क के लिए अंतिम चार में जगह बनाना मुश्किल होगा। बिन्नी ने के साथ बातचीत में कहा, यह अच्छा है कि जूनियर टीमें आगे आ रही हैं। जिम्बाब्वे और आयरलैंड ने इस टी20 वर्ल्ड कप में यह साबित किया है। अब आप छोटी टीमों को हल्के में नहीं ले सकते। वे आपको आसानी से हरा सकते हैं। मुझे लगता है कि पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल होगा। अगर ऐसा होता है तो मेरे लिए यह बड़ी खुशी की बात होगी, लेकिन क्रिकेट एक मजेदार खेल है। आप नहीं जानते, इसमें कभी भी कुछ भी हो सकता है। बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम को अपना तीसरा मुकाबला रविवार को यानी के आज नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलना है। 2009 की चैंपियन पाकिस्तान सुपर-12 के ग्रुप-2 की अंकतालिका में केवल नीदरलैंड्स से ऊपर है। वहीं, इसी ग्रुप में शामिल रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया लगातार दो मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है। टीम को अपना तीसरा मैच आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है।

फिलिप्स-बोल्ट से पार नहीं पा सकी श्रीलंका
Published / 2022-10-29 17:38:47
फिलिप्स-बोल्ट से पार नहीं पा सकी श्रीलंका

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी टूर्नामेंट की तरह आॅस्ट्रेलिया में हो रहे टी20 विश्व कप 2022 में भी न्यूजीलैंड ने सभी उम्मीदों और दावों को धता बताते हुए शानदार प्रदर्शन का सिलसिला बरकरार रखा है। पहले ही मैच में आॅस्ट्रेलिया को बुरी तरह धूल चटाने के बाद न्यूजीलैंड ने श्रीलंका का भी बुरा हश्र किया और 65 रनों से करारी शिकस्त दे दी। मुश्किल में फंसी कीवी टीम को ग्लेन फिलिप्स (104) ने एक हैरतअंगेज शतक जमाकर उबारा, जिसके बाद ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी के सामने श्रीलंकाई टीम सिर्फ 102 पर ढेर हो गयी। सिडनी में शनिवार 29 अक्टूबर को हुआ ये मुकाबला सुपर-12 राउंड के ग्रुप-1 के लिए काफी अहम था, जिसमें पिछले कुछ मैच बारिश के कारण रद्द हो गए थे। ग्रुप में पहले नंबर पर चल रही न्यूजीलैंड इस मुकाबले में फेवरिट के रूप में उतरी थी लेकिन टीम की जैसी शुरूआत हुई थी, उसे देखकर यकीन करना मुश्किल था कि न्यूजीलैंड इतनी बड़ी जीत दर्ज कर सकता है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने वाली कीवी टीम को श्रीलंकाई स्पिनरों ने शुरुआत में ही फंसा दिया। चौथे ओवर तक ही सिर्फ 15 रन पर कप्तान केन विलियमसन समेत पहले तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। महीश तीक्षणा ने पहले ओवर में फिन ऐलन को बोल्ड किया, जबकि धनंजया डिसिल्वा की स्पिन पर डेवन कॉनवे बोल्ड हो गए। कप्तान विलियमसन को पेसर कसुन रजीता ने शिकार बनाया। यहां से न्यूजीलैंड लगातार वापसी के लिए संघर्ष करता रहा और इसके सूत्रधार बने फिलिप्स। इस विस्फोटक बल्लेबाज ने डैरिल मिचेल के साथ मिलकर टीम को संभाला और अपनी आक्रामकता पर लगाम लगाई। 10वें ओवर तक स्कोर सिर्फ 54 रन था, लेकिन इसके बाद फिलिप्स ने गियर बदला और फिर श्रीलंकाई गेंदबाजों की खबर ली। न्यूजीलैंड ने इसके दम पर आखिरी 10 ओवरों में 113 रन जोड़े और कुल 167 रन बनाकर श्रीलंका के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। फिलिप्स के शतक ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को भरपूर ऊर्जा दी और श्रीलंका के बल्लेबाजों से पूरा बदला लिया। न्यूजीलैंड ने तो 15 रन तक 3 विकेट गंवाए थे लेकिन श्रीलंका ने तो 8 रन तक ही 4 विकेट और 24 तक 5 विकेट गंवा दिए थे। टिम साउदी ने पहले ही ओवर में पथुम निसंका को बोल्ड किया, जिसके बाद ट्रेंट बोल्ट ने अपने लगातार दो ओवरों में तीन विकेट लेकर श्रीलंका की हार की कहानी तय कर दी थी।

कल साउथ अफ्रीका को हरा सेफा में जगह पक्की करने उतरेगा भारत
Published / 2022-10-29 10:59:22
कल साउथ अफ्रीका को हरा सेफा में जगह पक्की करने उतरेगा भारत

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराने के बाद टीम इंडिया की निगाह अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच पर टिक गई है। इस मैच में टीम इंडिया लगातार तीसरी जीत हासिल करना चाहेगी। वहीं, साउथ अफ्रीका भी इस मैच में जीत हासिल कर अपनी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद को ज़िंदा रख सके। तो आइये जानते हैं कि इस मैच से पहले आप कौन से 11 खिलाड़ियों को लेकर अपनी ड्रीम इलेवन बना सकते हैं : वर्ल्ड कप में अभी तक टीम इंडिया ने पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराया है। टीम इंडिया के लिए ऐसे में एक और जीत सेमीफाइनल का रास्ता खोल सकती है। हालांकि इस मैच से पहले टीम इंडिया के सामने भी कई सवाल है। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल इस पूरे टूर्नामेंट में अभी तक कुछ ख़ास नहीं किया है। ऐसे में उन पर सभी की निगाह होगी। फैंस को उम्मीद होगी कि वो इस मैच में कुछ बड़ा कर सकते हैं। ड्रीम 11 टीम के लिए आप विराट कोहली को टीम में शामिल कर सकते हैं। उन्हें आप इस टीम का कप्तान भी बना सकते हैं। उनके अलावा आप टीम में सूर्यकुमार यादव और डी कॉक को भी शामिल कर सकते हैं। वहीं, पिछले मैच के शतकवीर रिले रोसौव को भी शामिल कर सकते हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप : आस्ट्रेलिया-इंग्लैंड मुकाबला बारिश में धुला
Published / 2022-10-28 17:53:08
टी-20 वर्ल्ड कप : आस्ट्रेलिया-इंग्लैंड मुकाबला बारिश में धुला

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। मेलबर्न में खराब मौसम और बारिश के कारण टी-20 विश्वकप में मेजबान आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मुकाबला शुक्रवार को बगैर एक गेंद फेंके रद्द कर दिया गया। दोनो ही टीमो को इस मुकाबले में एक एक अंक बांटना पड़ा। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में स्थानीय समयानुसार शुक्रवार शाम सात बजे मैच शुरू होना था मगर लगातार हो रही बारिश के कारण मैदान काफी गीला हो गया था। बारिश थमने पर ग्रांउड स्टाफ मैदान को खेलने लायक बनाने के लिये कड़ी मशक्कत की। इस बीच अंपायर क्रिस ब्राउन और जोयेल विल्सन ने मैदान का निरीक्षण किया लेकिन बारिश फिर से दीवार बन कर खड़ी हो गयी, नतीजन दोनो अंपायरों को मैच को निरस्त करने का कड़ा फैसला लेना पड़ा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.