Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
टी20 वर्ल्ड कप : भारत-इंग्लैंड के बीच कल फाइनल में जगह बनाने की जंग
Published / 2022-11-09 22:57:53
टी20 वर्ल्ड कप : भारत-इंग्लैंड के बीच कल फाइनल में जगह बनाने की जंग

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड की टीमें टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला एडिलेड में गुरुवार (10 नवंबर) को खेला जायेगा। इस मैच को लेकर दुनिया भर के क्रिकेट एक्सपर्ट भविष्यवाणी कर रहे हैं। कुछ पूर्व खिलाड़ी भारत को दावेदार बता रहे तो कुछ इंग्लैंड का पक्ष ले रहे हैं। इस सूची में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का नाम भी जुड़ गया है। अफरीदी ने बताया कि भारत के फाइनल में पहुंचने की कितनी उम्मीदें हैं। उन्होंने पाकिस्तान में इंटरव्यू के दौरान कहा, दोनों टीमें संतुलित हैं और टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। भारत और इंग्लैंड का पिछला प्रदर्शन भी ठीक रहा था। मुझे ऐसा लग रहा है कि इंग्लैंड इस मैच में भारत पर हावी रहेगा। उसकी जीतने की संभावना 60-65 फीसदी है। अफरीदी का कहना है कि नॉकआउट मैच दबाव वाले होते हैं। ऐसे में जो टीम अपनी योजनाओं को सही तरीके से मैदान पर उतारेगी वही जीतेगी। नॉकआउट मुकाबलों में गलती गुंजाइश काफी कम होती है। दोनों टीमें करीब-करीब समान हैं और जो कम गलतियां करेंगी वह जीतेगी। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया जब गुरुवार को मैदान पर उतरेगी तो उसकी नजर फाइनल के टिकट पर होगी। भारत अगर सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हरा देता है तो वह तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचेगा। 2007 में उसने पाकिस्तान को खिताबी मुकाबले में हराया था। वहीं, 2014 में टीम इंडिया को श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

2.25 से 13.39 लाख रुपये है फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट की टिकट की कीमत
Published / 2022-11-09 19:59:16
2.25 से 13.39 लाख रुपये है फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट की टिकट की कीमत

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। फुटबॉल की दुनिया का सबसे बड़ा टूर्नामेंट फीफा विश्व कप 20 नवंबर को कतर में शुरू होने जा रहा है और इस टूर्नामेंट का फाइनल 18 दिसंबर को खेला जाएगा। कतर में होने जा रहे इस विश्व कप के सारे ही मैच रात के समय में खेले जायेंगे, क्योंकि कतर में दिन के समय काफी गर्मी रहती है। वहीं कतर में होने जा रहे फीफा विश्व कप के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं और फुटबॉल के मैचों के आनंद लेने के लिए कतर का रूख कर रहे हैं। फीफा विश्व कप की टिकटों के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं, जिसके चलते इस टूर्नामेंट के टिकटों के दाम भी कुछ कम नहीं हैं। फीफा विश्व कप की टिकटों के दाम आसमान छू रहे हैं। टूर्नामेंट के एक मैच की टिकट के दाम हजारों से लेकर लाखों के बीच हैं, अगर हम बात करें टूर्नामेंट के फाइनल मैच की टिकट के दाम की तो इसके दाम 2.25 लाख से लेकर 13.39 के बीच हैं। फीफा विश्व कप टिकट की कीमत : इस टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज को मैच की टिकट की कीमतें 53 हजार से लेकर 4.79 लाख रुपये के बीच हैं। प्री-क्वार्टर फाइनल की कीमत 37 हजार रुपये से 18 लाख रुपये तक हैं और वहीं क्वार्टर फाइनल मैचों की टिकट की कीमत 47 हजार रुपये से लेकर 3.40 लाख रुपये है। अगर बात करें इस टूर्नामेंट के फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले कि तो सेमीफाइनल मैचों की टिकट 77 हजार रुपये से 3.5 लाख रुपये तक हैं और फाइनल मैच के टिकट की कीमत 2.25 लाख रुपये से लेकर 13.39 लाख रुपये के बीच है।

टी20 विश्व कप : 13 साल बाद फाइनल में पाकिस्तान, सेफा में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया
Published / 2022-11-09 18:03:39
टी20 विश्व कप : 13 साल बाद फाइनल में पाकिस्तान, सेफा में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया

एबीएन, स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 152 रन बनाये थे। न्यूजीलैंड के लिए डेरेल मिचेल ने 53 और केन विलियमसन ने 46 रन बनाए थे। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने दो विकेट लिए थे। 153 रन का पीछा करते हुए बाबर और रिजवान की जोड़ी ने पाकिस्तान को शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान की जत तय कर दी। बाबर ने 53 और रिजवान ने 57 रन बनाए। अंत में हारिस रऊफ ने 30 रन की पारी खेल पाकिस्तान को जीत के पार पहुंचाया। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने दो विकेट लिए। पाकिस्तान की टीम 2009 के बाद पहली बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। अब फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान का सामना भारत और इंग्लैंड के मैच के विजेता से होगा।

करियर की टॉप रेटिंग के साथ नंबर वन पर सूर्यकुमार
Published / 2022-11-09 18:03:15
करियर की टॉप रेटिंग के साथ नंबर वन पर सूर्यकुमार

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के 360 डिग्री बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर रहते हुए अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल कर ली है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से बुधवार को जारी रैंकिंग के अनुसार सूर्यकुमार 869 रेटिंग पॉइंट के साथ नंबर एक टी20 बल्लेबाज बने हुए हैं। सूर्यकुमार टी20 विश्व कप के पांच मैचों में 190 के ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 225 रन बना चुके हैं। टूर्नामेंट में तीन अर्द्धशतक जड़ चुके सूर्यकुमार को जिम्बाब्वे के खिलाफ 25 गेंदों पर नाबाद 61 रन की विस्फोटक पारी खेलने के लिये प्लेयर आॅफ द मैच भी चुना गया था।

अब बल्ले की जगह धोनी ने थामी टेनिस की रैकेट, पहला मैच 9-0 से जीत बनाया रिकॉर्ड
Published / 2022-11-09 12:54:57
अब बल्ले की जगह धोनी ने थामी टेनिस की रैकेट, पहला मैच 9-0 से जीत बनाया रिकॉर्ड

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अब क्रिकेट के बल्ले के साथ-साथ टेनिस का रैकेट भी थाम लिया है। जी हां! महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों रांची के जेएससीए स्टेडियम के टेनिस कोर्ट में मैच खेलते नजर आ रहे हैं। रांची के जेएससीए स्टेडियम में मंगलवार से शुरू हो रहे झारखंड टेनिस चैंपियनशिप में धोनी बतौर खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। मंगलवार को डबल्स मैच में उन्होंने अपना पहला मैच खेला और सीधे मुकाबले में विरोधी खिलाड़ी पर जीत हासिल की। कंट्री क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित जेएससीए टेनिस टूर्नामेंट में क्रिकेट के धुरंधर महेंद्र सिंह धोनी ने अपने जोड़ीदार सुमित बजाज के साथ शानदार खेल दिखाया और टूर्नामेंट का पहला मैच 9-0 से जीत लिया। धोनी ने आज बेहतरीन टेनिस का नजारा पेश किया और विरोधी टीम को मैच में कहीं भी मौका नहीं दिया। मैच के बाद धोनी के जोड़ीदार सुमित बजाज ने बातचीत में कहा कि धोनी का गेम बहुत ही कैलकुलेटिव हैं और वह बहुत शांत दिमाग से टेनिस खेलते है। मंगलवार को जेएससीए स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शक टेनिस कोर्ट पहुंचे थे। उन्होंने धौनी को वह भी चुस्ती और फुर्ती के साथ टेनिस खेलते हुए देखा। टेनिस कोर्ट में टेनिस सीखने वाले बच्चे भी बड़ी संख्या में आज धौनी को देखने कोर्ट पहुंचे थे।

आज सिडनी में सेमीफाइनल में पाकिस्तानियों से बदला लेने उतरेगी कीवी टीम
Published / 2022-11-09 12:30:42
आज सिडनी में सेमीफाइनल में पाकिस्तानियों से बदला लेने उतरेगी कीवी टीम

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 विश्वकप का पहला सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच आज (बुधवार नौ नवंबर को) खेला जाना है। विश्वकप में टी20 हो या फिर वनडे न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पाकिस्तान से कभी नहीं जीत पाई है। केन विलियम्सन की अगुवाई वाली कीवी टीम इस सिलसिले को तोड़ना चाहेगी। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान 1992 और 1999 के वनडे विश्व कप में आमने-सामने आए थे। इसके बाद 2007 के टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में भी दोनों टीमों का सामना हुआ था और तीनों मैच पाकिस्तान ने जीते। कीवी टीम इन तीन हार का बदला लेने के लिए सिडनी में उतरेगी। इस बार न्यूजीलैंड की टीम शानदार फॉर्म में हैं। इंग्लैंड, मेजबान ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और अफगानिस्तान, आयरलैंड की मौजूदगी वाले ग्रुप ऑफ डेथ (ग्रुप-1) में न्यूजीलैंड की टीम शीर्ष पर रही थी। न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी और गेंदबाजी पाकिस्तान की अपेक्षा ज्यादा संतुलित है। हालांकि किस्मत के सहारे सेमीफाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम हाथ आए मौके को गंवाना नहीं चाहेगी। 2009 की चैंपियन पाकिस्तान की टीम छठी बार सेमीफाइनल खेलने जा रही है और तीसरी बार टी20 विश्वकप के फाइनल में जगह बनाना चाहेगी। न्यूजीलैंड की टीम केन विलियम्सन की कप्तानी में पिछले सात वर्षों में विश्वकप के तीन फाइनल (2015 और 2019 वनडे और 2021 में टी20) गंवा चुकी है। इस बार कप्तान विलियम्सन आगे बढ़कर खेल रहे हैं और उनके बल्लेबाज और गेंदबाज भी उनका भरपूर साथ दे रहे हैं। विश्वकप से पहले त्रिकोणीय टी20 सीरीज के फाइनल में मेजबान न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान से हार गई थी। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड अब तक 28 टी20 मैच खेल चुके हैं। इनमें पाकिस्तान ने 17 और न्यूजीलैंड ने 11 बार जीत दर्ज की है। टी20 विश्वकप में भी दोनों देशों ने छह मैच एक-दूसरे के खिलाफ खेले हैं। इनमें 2007 के सेमीफाइनल सहित चार बार पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम दो मैच ही जीती है।

नीदरलैंड के स्टीफन मायबर्ग ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
Published / 2022-11-08 17:16:36
नीदरलैंड के स्टीफन मायबर्ग ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल की रेस से बाहर करने वाली नीदरलैंड टीम के सलामी बल्लेबाज स्टीफ़न मायबर्ग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। मायबर्ग ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, हैंगिंग अप द बूट्स...। ईश्वर महान है। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि मैं विश्व कप में अपना करियर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत के साथ समाप्त करूंगा। यह याद हमेशा ताजा रहेगी। मैं केएनबीसी क्रिकेट और नीदरलैंड का आभारी हूं। जीसस, दोस्त, परिवार, प्रायोजक और सभी समर्थकों को मैं केवल धन्यवाद कह सकता हूं।

टी-20 वर्ल्ड कप : सेफा से पहले कप्तान रोहित शर्मा को लगी चोट
Published / 2022-11-08 10:44:39
टी-20 वर्ल्ड कप : सेफा से पहले कप्तान रोहित शर्मा को लगी चोट

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले के ठीक पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा प्रैक्टिस के दौरान चोटिल होने की खबर आई है। उनके दाहिने हाथ में चोट लगी है। रिपोर्ट के मुताबिक नेट सत्र में एक छोटी गेंद रोहित के दाहिने हाथ में लगी, जिसके लगते ही उनके हाथ से बैट छूट गया था और वो दर्द से परेशान हो गये। हालांकि थोड़ी देर आराम करने के बाद रोहित वापस प्रैक्टिस सेशन में लौटे लेकिन वो थोड़े ही असहज ही नजर आये। हालांकि उन्होंने कुछ देर नेट पर बैटिंग भी की। फिलहाल उनकी चोट की खबर को लोगों को परेशान कर दिया है। आपको बता दें कि टीम इंडिया 10 नवंबर को टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड से भिड़ने वाली है। आपको बता दें कि बी ग्रुप से इंडिया और और पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचे हैं और ग्रुप ए से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। पहला सेमीफाइनल पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 9 नवंबर को और दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंगलैंड के बीच 10 नवंबर को एडीलेड में खेला जाएगा। इन दोनों मुकाबले में जो टीम विजयी होगी उन्हीं के बीच में फाइनल मुकाबला होगा। टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 13 नवंबर को मेलबर्न में होगा। आपको बता दें कि जिम्बाब्वे के खिलाफ धमाकेदार जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के साथ होने वाले मुकाबले को टीम के लिए एक बड़ा चैलेंज बताया था। उन्होंने कहा था कि हमने हाल ही में वहां एक मैच खेला है लेकिन इंग्लैंड हमारे लिए एक बड़ी चुनौती होगी। वो काफी बेहतरीन क्रिकेट खेल रहे हैं। ये एक हाई प्रेशर वाला मुकाबला होगा। हमें अच्छा खेलने की जरूरत है। हमारी कोशिश जल्द से जल्द खुद को वहां के हिसाब से एडजस्ट होने की रहेगी। रोहित ने माना था कि अंग्रेजों के खिलाफ होने वाला मैच दवाब भरा होगा।

कोहली बने आईसीसी के प्लेयर आफ अक्टूबर
Published / 2022-11-07 18:26:44
कोहली बने आईसीसी के प्लेयर आफ अक्टूबर

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अक्टूबर 2022 का सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर खिताब जीत लिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सोमवार को यह जानकारी दी। कोहली ने यह खिताब जीतने के लिये जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर को पछाड़ा दिया है। भारत के 33 वर्षीय बल्लेबाज ने इस माह के दौरान केवल चार मैच खेलकर क्रिकेट जगत को तीन यादगार पारियां दीं, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में खेली गई 82 रन की पारी भी शामिल है। कोहली ने 23 अक्टूबर को टी20 विश्व कप 2022 में भारत के पहले मुकाबले में 53 गेंदों पर छह चौकों और चार छक्कों की बदौलत नाबाद 82 रन की करिश्माई पारी खेलकर पाकिस्तान से जीत छीन ली थी। पाकिस्तान ने भारत को 160 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने आखिरी गेंद पर हासिल किया। एक समय भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 31 रन पर चार विकेट गंवा दिये थे, लेकिन कोहली ने हार नहीं मानी और हार्दिक पांड्या (40) के साथ 113 रन की साझेदारी कर भारत को विजय की दहलीज तक पहुंचाया। कोहली ने मैच के बाद यह भी स्वीकार किया कि यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी थी। कोहली ने आईसीसी की ओर से पुरस्कार मिलने के बाद कहा, मेरे लिए अक्टूबर का आईसीसी सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर चुना जाना बहुत सम्मान की बात है। दुनियाभर के प्रशंसकों और पैनल द्वारा चुने जाना इस पुरस्कार को और भी खास बना देता है। कोहली ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी से पहले गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध टी20 मैच में 28 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाये थे। इसके बाद उन्होंने टी20 विश्व कप में नीदरलैंड पर भारत की जीत में भी 44 गेंदों पर 64 रन का योगदान दिया था। कोहली ने कहा, मैं अन्य नामांकित व्यक्तियों को बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने महीने के दौरान इतना अच्छा प्रदर्शन किया और मेरे साथियों को भी, जो मेरी क्षमता के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मेरा समर्थन करना जारी रखते हैं। टी20 विश्व कप 2022 में सर्वाधिक रन बनाने वाले कोहली ने भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। अब भारत को एडिलेड में 10 नवंबर को खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना करना है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.