Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
धोनी का जलवा... बने झारखंड टेनिस टूर्नामेंट के चैंपियन
Published / 2022-11-15 18:17:10
धोनी का जलवा... बने झारखंड टेनिस टूर्नामेंट के चैंपियन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 वर्ल्ड कप में भले ही टीम इंडिया विजेता न बनी हो, लेकिन टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर विजेता बनकर उभरे हैं। जी हां दुनिया को अपनी फिटनेस का दीवाना बना देने वाले माही ने झारखंड टेनिस टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीत ली है। एक तरफ जहां टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस पर जहां लगातार सवाल उठ रहे हैं। वहीं चालीस पार माही ने अपनी फिटनेस से दुनिया को चौंका दिया है। टेनिस ग्राउंड पर भी धोनी की फुर्ती क्रिकेट ग्राउंड पर नजर आने वाले पुराने महेंद्र सिंह धोनी की चुस्ती और फुर्ती के बराबर ही नजर आयी। धोनी और उनकी टीम चैंपियन क्रिकेट के धुरंधर महेंद्र सिंह धोनी का जलवा अब टेनिस में भी जाहिर हो गया है। रांची के जेएससीए में कंट्री क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित झारखंड टेनिस टूर्नामेंट में धोनी और उनकी टीम चैंपियन बनी है। सोमवार को फाइनल मुकाबले के बाद धोनी, सुमित बजाज, रोहित और विनीत की टीम को चैंपियनशिप की टॉफी दी गई। धोनी की टीम ने कन्हैया, कैफ, रसेल और दीपंकर की टीम को हराया। सोमवार की शाम जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के टेनिस ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले के बाद सभी विजेताओं को ट्रॉफी दी गई। कंट्री क्रिकेट क्लब के सचिव अजय नाथ शाहदेव ने महेंद्र सिंह धोनी को चैंपियनशिप की ट्रॉफी दी। इसके अलावा अलग-अलग वर्गों के विजेताओं को भी ट्रॉफी दी गई। कई विजेताओं को धोनी ने खुद ट्रॉफी प्रदान की। झारखंड टेनिस टूर्नामेंट के पूरे मैच के दौरान धोनी और उनके जोड़ीदार सुमित बजाज का प्रदर्शन शानदार रहा। सेमीफाइनल और फाइनल में भी धोनी ने सीधे सेटों में अपने प्रतिनिधियों को हराया था। 

टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल को खेल रत्न पुरस्कार
Published / 2022-11-14 20:56:40
टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल को खेल रत्न पुरस्कार

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 के लिए खिलाड़ियों और कोच के नाम का एलान हो चुका है। टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल अंचता को खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। अर्जुन अवॉर्ड के लिए 25 खिलाड़ियों को चुना गया है। सात कोच द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित होंगे। वहीं, चार खिलाड़ी ध्यानचंद अवॉर्ड से सम्मानित किए जाएंगे। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 30 नवंबर को सभी खिलाड़ियों और कोच को ये पुरस्कार देंगी।  मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार हासिल करने वाले शरत कमल अचंता कई सालों से टेबल टेनिस में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। इसके  बाद उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। अर्जुन अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों में भी अधिकतर खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिए पदक लेकर आये थे। 

डेविड वॉर्नर लेंगे टेस्ट क्रिकेट से संन्यास!
Published / 2022-11-14 17:26:57
डेविड वॉर्नर लेंगे टेस्ट क्रिकेट से संन्यास!

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आस्ट्रेलिया के अनुभवी सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने शनिवार को अंदेशा दिया कि वह अगले एक साल में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। वॉर्नर ने आस्ट्रेलिया के रेडियो नेटवर्क ट्रिपल एम के एक कार्यक्रम में कहा, टेस्ट क्रिकेट शायद सबसे पहले जायेगा, क्योंकि यह सब ऐसे ही होंगे। टी20 विश्व कप 2024 में है, (एकदिवसीय) विश्व कप अगले साल है। यह टेस्ट क्रिकेट में मेरे अंतिम 12 महीने हो सकते हैं, लेकिन मैं सीमित ओवर क्रिकेट से प्रेम करता हूं। 

टी20 वर्ल्ड कप के बाद अब छाया फुटबॉल का खुमार
Published / 2022-11-13 21:54:39
टी20 वर्ल्ड कप के बाद अब छाया फुटबॉल का खुमार

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। 10 नवंबर को एडिलेड आस्ट्रेलिया में इंग्लैंड से हारने के बाद भारत में क्रिकेट का नशा उतर चुका है। लेकिन अब फुटबॉल का बुखार दुनिया भर के खेलप्रेमियों पर चढ़ने लगा है। भारत भी उससे अछूता नहीं है। कतर में 20 नवंबर से 18 दिसंबर 2022 तक 22 वां फीफा विश्वकप का आयोजित किया जा रहा है। मध्य पूर्व में पहली बार और एशिया में दूसरी बार फुटबॉल विश्व कप का आयोजन हो रहा है। महीने भर चलने वाले इस टूर्नामेंट में मेजबान कतर सहित कुल 32 देश अंतिम दौर में खेलेंगे। कुल 64 मैच खेले जायेंगे। अंतिम बस इसमें जगह पाने के लिए खुल 211 देशों के मजे क्वालीफाईंग दौर के मैच खेले गये थे। अंतिम दौर के लिए क्वालीफाई कर चुकी 32 सर्वश्रेष्ठ टीमें चार-चार टीमों के आठ समूहों में लीग मैच खेलेंगी। प्रत्येक समूह से 2-2 टीमें राउंड 16 (प्री क्वार्टर फाइनल)जगह पक्की करेंगी। प्री क्वार्टर फाइनल मैच जीतने वाली आठ टीमें क्वार्टर फाइनल और क्वार्टर फाइनल जीतने वाली चार टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी। सेमीफाइनल मैच जीतने वाली दो सर्वश्रेष्ठ टीमों के बीच 18 दिसम्बर को फाइनल मैच खेला जायेगा। फाइनल मैच लुसेल के नेशनल स्टेडियम में होगा, जिसमें 88000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है। फुटबॉल विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। उरूग्वे में आयोजित इस टूर्नामेंट में कुल 13 देशों ने भाग लिया था। मेजबान उरूग्वे ने फाइनल में अर्जेंटीना को 4-2 से हराकर जीता था। 1930 से ही हर चार साल में विश्वकप आयोजित होता रहा है, 1942 और 1946 को छोड़कर जब द्वितीय विश्व युद्ध के कारण खेल नहीं हो पाये थे। अब तक हुए 21 विश्वकप में 900 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें 2538 गोल हुए हैं। विश्वकप का पहला गोल 1930 में आयोजित पहले विश्वकप में फ्रांस के लूसियन लारेंट ने किया। अब तक सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं- ब्राजील के रोनाल्डो 15 गोल, जर्मनी के जर्ड मूलर - 14 गोल और फ्रांस के जस्ट फोंटेन- 13 गोल। एक ही टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड भी जस्ट फोंटेन के नाम है। इन्होंने 1958 विश्वकप में कुल 13 गोल किये थे। सबसे अधिक उम्र में गोल करने का रिकॉर्ड रोजर मिला के नाम है। इन्होने 42 वर्ष की उम्र में गोल किया था। अब तक सर्वाधिक 5 बार ब्राजील ने विश्वकप का खिताब जीता है। इसके अलावा जर्मनी और इटली ने चार चार बार उरूग्वे, अर्जेंटीना और फ्रांस दो दो बार तथा इंग्लैंड और स्पेन एक एक बार खिताब जीत चुके हैं। 2022 के फीफा विश्वकप में जिन खिलाड़ियों से ज्यादा उम्मीदें हैं और जिन पर नजर रहेगी। वे हैं फीफा रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर रहने वाले अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी, नंबर दो पोलैंड के रोबर्ट लेवानडोवस्की, नंबर तीन पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो। इनके अलावा बेलान डी ओर अवार्ड जीतने वाले फ्रांस के करीन बेंजेमा, इंग्लैंड के हैरीकेन, मिश्र के मोहम्मद सालेह, ब्राजील के नेमार, उरूग्वे के लुईस सुआरेज व बेल्जियम के केविन डी ब्रुइन भी अपने जलवे बिखेरने के लिए तैयार हैं। जहां तक टीमों/देशों का प्रश्न है, ब्राजील, जर्मनी, इटली, फ्रांस, अर्जेंटीना, स्पेन, इंग्लैंड, पुर्तगाल और उरूग्वे खिताब के प्रबल दावेदार हैं। अब तक फीफा विश्वकप में दक्षिण अमेरिकी और यूरोपीय देशों का बर्चस्व अधिक रहा है। लेकिन यह खेल दुनिया भर में लोकप्रिय है, भारत में भी। जबकि फीफा विश्व रैंकिंग में भारतीय टीम 104 वें स्थान पर है। विश्व भर के फुटबॉलप्रेमी जो कतर आना चाहते हैं, उनके लिए कतर सरकार ने हय्या कार्ड जारी किया है। हय्या कार्ड एक प्रकार का आईडी कार्ड होगा। कार्ड धारकों को वीजा नहीं लेना पड़ेगा, स्टेडियम तक जाने के लिए बस और मैट्रो का उपयोग कर सकेंगे और स्टेडियमों में प्रवेश मिल सकेगा। मानवाधिकार उल्लंघन तथा फीफा विश्वकप आयोजन स्थलों के निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों के शोषण का आरोप झेल रहा देश कतर के लिए फीफा विश्वकप का सफल आयोजन कर अपनी छवि सुधारने का अच्छा अवसर है।

इंग्लैंड पर रुपयों की बारिश, जानें कैसे माइक कितने रुपये...
Published / 2022-11-13 18:46:15
इंग्लैंड पर रुपयों की बारिश, जानें कैसे माइक कितने रुपये...

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप के फाइनल में रविवार को यहां पाकिस्तान को पांच विकेट से शिकस्त देकर दूसरी बार इस खिताब को अपने नाम किया। पाकिस्तान को आठ विकेट पर 137 रन पर रोकने के बाद इंग्लैंड ने 19 ओवर में पांच विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल किया। इंग्लैंड के लिए हरफनमौला बेन स्टोक्स ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। इसी के साथ इंग्लैंड पर इनाम के ताैर पर खूब पैसों की बरसात हुई। आइए जानें टूर्नामेंट के खत्म होने पर सभी 16 टीमों को कितना पैसा मिलेगा...विनर टीम इंग्लैंड को 13 करोड़ रुपए दिए जायेंगे। तो वहीं फाइनल में हारने वाली पाकिस्तान टीम को 6.52 करोड़ रुपए दिए जायेंगे। सेमीफाइनल में हारने वाली टीम को भारी रकम मिलेगी। इसमें हारने वाली टीम को 3.26 करोड़ रुपये दिये जायेंगे। सेमीफाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टीम हारी थी। यानी कि इन हारी दोनों टीमों को भी करोड़ों में रकम मिलने वाली है। इसके अलावा सुपर 12 में जीत दर्ज वाली टीम को इनाम के तौर पर 32 लाख रुपए दिए जायेंगे, सुपर 12 एग्जिट वाली टीम को 57 लाख हासिल होंगे। वहीं फर्स्ट राउंड जीतने वाली और एग्जिट होने वाली टीमों को 32-32 लाख रुपये दिये जायेंगे। ICC पुरुष T20 विश्व कप 2022 के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा - विजेता - 13 करोड़ रुपये, उपविजेता - 6.52 करोड़ रुपये, सेमीफाइनल हारने वाली टीमें - 3.26 करोड़ रुपये, सुपर 12 में जीतने वाली - 32 लाख रुपये, सुपर 12 एग्जिट - 57 लाख रुपये, पहले दौर की जीत - 32 लाख रुपये, पहले दौर से बाहर निकलने पर - 32 लाख रुपये।

पाकिस्तान को किस्मत का साथ तो आयरलैंड से हार संभला इंग्लैंड
Published / 2022-11-12 22:38:17
पाकिस्तान को किस्मत का साथ तो आयरलैंड से हार संभला इंग्लैंड

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 विश्व कप 2022 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड का सामना पाकिस्तान से है। दोनों टीमों के पास यह मैच जीतकर दूसरी टी20 चैंपियन बनने का मौका है। हालांकि, इस टूर्नामेंट में एक समय इन दोनों टीमों को विश्व कप चैंपियन बनने की रेस से बाहर मान लिया गया था। पाकिस्तान को जिम्ब्बावे तो इंग्लैंड को आयरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, उलटफेर का शिकार होने के बाद दोनों टीमों ने दमदार वापसी की और अब टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम करने से एक कदम दूर है।

टी20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड को झटका, फाइनल नहीं खेल सकेंगे ये दो दिग्गज
Published / 2022-11-12 15:12:44
टी20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड को झटका, फाइनल नहीं खेल सकेंगे ये दो दिग्गज

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड के कोच मैथ्यू मॉट ने शुक्रवार को कहा कि टीम पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को होने वाले टी20 विश्व कप फाइनल के लिए मार्क वुड और डेविड मलान की उपलब्धता के विकल्प पर विचार किया जायेगा। श्रीलंका के खिलाफ सुपर 12 चरण में इंग्लैंड के आखिरी मैच के दौरान वुड और मालन चोटिल हो गए थे। डीलेड में भारत के खिलाफ गुरुवार के सेमीफाइनल मैच में उनकी जगह क्रिस जॉर्डन और फिल साल्ट को अंतिम एकादश में शामिल किया गया था। मॉट ने बीबीसी से कहा, हम इस बारे में विचार करेंगे। सेमीफाइनल के बाद हमारी टीम को काफी कम समय मिला है। हमें यात्रा करनी पड़ी और फिर एक अभ्यास सत्र के बाद मैच के लिए मैदान में उतरना है। डीलेड में भारत के खिलाफ गुरुवार के सेमीफाइनल मैच में उनकी जगह क्रिस जॉर्डन और फिल साल्ट को अंतिम एकादश में शामिल किया गया था। मॉट ने बीबीसी से कहा, हम इस बारे में विचार करेंगे। सेमीफाइनल के बाद हमारी टीम को काफी कम समय मिला है। हमें यात्रा करनी पड़ी और फिर एक अभ्यास सत्र के बाद मैच के लिए मैदान में उतरना है।

फीफा वर्ल्ड कप : कतर में 32 टीमें वर्ल्ड चैंपियन बनने को आतुर
Published / 2022-11-11 19:26:25
फीफा वर्ल्ड कप : कतर में 32 टीमें वर्ल्ड चैंपियन बनने को आतुर

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अब से कुछ दिनों बाद ही फुटबॉल का सबसे मेला यानि फीफा वर्ल्ड कप शुरू हो जायेगा। दुनिया भर के स्टार खिलाड़ियों का कतर में जमावड़ा लगेगा, जो अपने देश को वर्ल्ड चैंपियन बनाने उतरेंगे। 20 नवंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 18 दिसंबर को खेला जायेगा। टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच होगा। वर्ल्ड कप के क्वालिफाइंग दौर के मुकाबले खत्म हो चुके हैं और 32 टीमों का चयन भी हो चुका है। टूर्नामेंट में 32 टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें से 18 ने अपने दल का ऐलान कर दिया है। 32 टीमों को 8-8 के ग्रुप में बांटा गया है। 48 लीग राउंड मुकाबलों के बाद हर ग्रुप की टॉप दो टीमें अगले राउंड में पहुंचेंगी। इसके बाद नॉकआउट मुकाबले खेले जायेंगे। 14 और 15 दिसंबर को सेमीफाइनल मैच होंगे। सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमें 17 दिसंबर को तीसरे स्थान के लिए भिड़ेंगी। वहीं टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 18 दिसंबर को खेला जाएगा। कई बड़े सितारों को यहां एक्शन में देखने का मौका मिलेगा।

टी20 विश्व कप : सेफा में हारी भारतीय टीम, इंग्लैंड फाइनल में
Published / 2022-11-10 18:03:55
टी20 विश्व कप : सेफा में हारी भारतीय टीम, इंग्लैंड फाइनल में

एबीएन, स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड ने एलेक्स हेल्स (86 नाबाद) और जॉस बटलर (80 नाबाद) के तूफानी अर्द्धशतकों की बदौलत गुरुवार को टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत को 10 विकेट से रौंदकर पाकिस्तान के साथ फाइनल में जगह बनाई। भारत ने इंग्लैंड को 169 रन का लक्ष्य दिया, जिसे बटलर-हेल्स की जोड़ी ने चार ओवर रहते हुए हासिल कर लिया। एलेक्स हेल्स ने 47 गेंदों पर चार चौकों और सात छक्कों की मदद से नाबाद 86 रन बनाये जबकि कप्तान बटलर ने 49 गेंदों पर नौ चौके और तीन छक्के लगाकर 80 रन की अजेय पारी खेली। इंग्लैंड और पाकिस्तान दोनों मेलबर्न में रविवार को होने वाले फाइनल में दूसरी बार टी20 विश्व कप खिताब जीतने के लिये अपनी दावेदारी पेश करेंगे। इंग्लैंड ने इससे पहले 2010 में यह खिताब जीता था जबकि टी20 विश्व कप 2016 के फाइनल में उन्हें वेस्ट इंडीज के हाथों हार मिली थी। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने 2009 में टी20 विश्व कप की ट्रॉफी उठाई थी और यह उनका दूसरा फाइनल है। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच एकदिवसीय विश्व कप 1992 का फाइनल भी इंग्लैंड में खेला गया था जहां इमरान खान की टीम ने इंग्लैंड को मात देकर ट्रॉफी उठाई थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.