एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। फ्रांस की रेफरी स्टेफनी फ्रेपर्ट पुरुषों के फीफा विश्वकप में दायित्व संभालने वालीं पहली महिला अधिकारी बन गईं। उन्होंने मेक्सिको और पोलैंड के बीच हुए ग्रुप सी मुकाबले में चौथे अधिकारी के रूप में दायित्व संभाला। पुरुषों के फीफा विश्वकप में पहली बार तीन महिला रेफरियों को शामिल किया गया है। दो अन्य रवांडा की सलीमा मुकानसांगा और जापान की यामाशिता हैं। कतर में हो रहे फीफा विश्व कप 2022 के लिए कुल 36 रेफरी चुने गये हैं। इनमें तीन महिला रेफरी शामिल हैं। इसके अलावा 69 असिस्टेंट रेफरी भी चुने गये हैं, जिसमें ब्राजील की नुजा बैक, मैक्सिको की करेन डियाज मदीना और अमेरिकी कैथरीन नेस्बिटा शामिल हैं। 38 साल की स्टेफनी 2020 में पुरुष चैंपियंस लीग में भी पहली महिला रेफरी बनी थी। यह मैच जुवेंटस अ?ैर डायनमो कीव के बीच खेला गया था। वह लीग-1, यूरोपा लीग, पुरुष विश्वकप क्वालिफाइंग में भी दायित्व संभाल चुकी हैं। फ्रैपर्ट इससे पहले विश्व कप के क्वालीफाइंग राउंड और चैंपियंस लीग में पुरुषों के मैच में रेफरी रही हैं। उन्होंने 2019 महिला विश्व कप फाइनल में भी रेफरी की जिम्मेदारी संभाली थी। इस साल के पुरुषों के फ्रेंच कप फाइनल में फ्रैपर्ट रेफरी थीं। मेक्सिको और पोलैंड के मैच में दोनों टीमें गोल नहीं कर पाईं और अंत में यह मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस मैच में पोलैंड के कप्तान रॉबर्ट लेवनडॉस्की पेनल्टी पर गोल नहीं कर पाये। इसी वजह से उनकी टीम को एक अंक के साथ संतोष करना पड़ा।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के 360 डिग्री बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में विस्फोटक शतक जड़कर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ टी20 रेटिंग हासिल कर ली है। आईसीसी की बुधवार को जारी रैंकिंग के अनुसार सूर्यकुमार 890 रेटिंग पॉइंट के साथ टी20 बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर कायम हैं। सूर्यकुमार ने माउंट मौंगानुई में ब्लैक कैप्स के विरुद्ध विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों पर नाबाद 111 रन बनाये थे। यह पारी इसलिये भी खास थी क्योंकि सूर्यकुमार ने 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाये, वहीं अन्य भारतीय बल्लेबाज 100 के स्ट्राइक रेट से 69 गेंदों पर 69 रन ही जोड़ सके थे। सूर्यकुमार की नायाब बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने यह मैच 65 रन से जीत लिया था। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 836 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वह सूर्यकुमार से 54 पॉइंट पीछे रहे हैं। इसके बाद न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवन कॉनवे 788 रेटिंग के तीसरे स्थान पर आ गये है, वही पाकिस्तान के बाबर आजम 778 रेटिंग के साथ एक पायदान फिसल कर चौथी रैंक पर आ गये। इसके अलावा ईशान किशन (10 पायदान चढ़कर 33वां स्थान), ग्लेन फिलिप्स (एक पायदान चढ़कर सातवां स्थान) और केन विलियम्सन (पांच पायदान चढ़कर 35वां स्थान) की टी20 रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। टी20 रैंकिंग के शीर्ष 10 गेंदबाजों में कोई बदलाव नहीं हुआ, हालांकि भारत के अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (दो पायदान चढ़कर 11वां स्थान) और न्यूजीलैंड के अनुभवी सीमर टीम साउदी (दो पायदान चढ़कर 14वां स्थान) शीर्ष 10 के करीब आये हैं।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। डेनमार्क और ट्यूनिशिया का मुकाबला 0-0 की बराबरी पर छूटा। इस विश्व कप में पहली बार किसी मैच में एक भी गोल नहीं हुए। मुकाबले में फेवरेट के तौर पर उतरी डेनमार्क की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन वह ट्यूनिशिया की रक्षापंक्ति को नहीं भेद पायी। उसके लिए स्टार क्रिश्चियन एरिक्सन ने सबसे बेहतर खेल दिखाया और गोल के लिए कई अवसर बनाये।डेनमार्क की टीम पजेशन, पास और पास एक्यूरेसी में आगे रही। उसने 62 फीसदी पजेशन अपने पास रखा। डेनिश खिलाड़ियों ने 596 पास किए। वहीं, ट्यूनिशिया 374 पास किए। डेनमार्क की टीम की पासिंग एक्यूरेसी 84 फीसदी रही। ट्यूनिशिया के खिलाड़ियों की पासिंग एक्यूरेसी 74 फीसदी रही। दोनों टीमें अब 26 नवंबर को मैदान पर दिखेंगी। तब डेनमार्क का मुकाबला फ्रांस और ट्यूनिशिया का ऑस्ट्रेलिया से होगा।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। सऊदी अरब ने फीफा वर्ल्ड कप के तीसरे दिन बड़ा उलटफेर करते हुए अर्जेंटीना को 2-1 से हरा दिया है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे सऊदी अरब में जश्न का माहौल है। सऊदी अरब सरकार ने इस जीत की खुशी को दोगुना करते हुए नागरिकों के लिए पूरे देश में छुट्टी का ऐलान कर दिया है।टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर सऊदी अरब में किंग सलमान ने एक दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी है। सऊदी अरब में 23 नवंबर को इस जीत की खुशी में छुट्टी रहेगी। ये छुट्टी, सरकारी और निजी के सभी कर्मचारियों के साथ-साथ सभी छात्रों को दी गई है।बता दें कि अर्जेंटीना की टीम पिछले 36 मैचों से अजेय थी, लेकिन इस मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। अर्जेंटीना की टीम इस मैच में पहले हाफ के बाद 1-0 से आगे थी, लेकिन लेकिन दूसरे आफ में सऊदी अरब ने काफी शानदार खेल दिखाया। सऊदी अरब की ओर से सालेह अलशेहरी ने 48वें मिनट में गोल कर मुकाबले को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया।वहीं, 53वें मिनट में ही सऊदी अरब की टीम ने ये बढ़त दोगुनी कर ली। सालेम अलडसारी ने टीम के लिए दूसरा गोल कर 2-1 की बढ़त दिलाई. इस बढ़त के बाद सऊदी अरब ने कोई भी गोल ना खाते हुए मैच अपने नाम किया।सऊदी अरब की टीम ने इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही नॉकआउट दौर में पहुंचने के लिए अपनी उम्मीदों को बढ़ा दिया है।सऊदी अरब फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप-सी में है। इस ग्रुप में उनके अलावा मेक्सिको और पोलैंड की टीमें हैं। अगर सऊदी अरब इन दोनों टीमों में से किसी एक को भी हरा देती है तो वह नॉकआउट दौर पर पहुंचने की बड़ी दावेदार बन जायेगी।सऊदी अरब की जीत के बाद टीम के प्रशंसक काफी उत्साहि त दिखे। एक प्रशंसक ने कहा कि ऊपर वाले का शुक्र है, खिलाड़ी काफी उत्साहित थे और उन्होंने अर्जेंटीना को हरा दिया। वे एक खिलाड़ी पर भरोसा कर रहे थे,थे हमने एक टीम के रूप में प्रति स्पर्धा की और हमने उन्हें हरा दिया, हम काफी खुश हैं।सऊदी अरब की राजधानी रियाद से कतर की यात्रा करने वा ले एक प्रशंसक फहद अल-कनानी ने कहा कि उस दूसरे गोल के बाद मुझे लगा कि हम 4-1 से जी त सकते हैं। मैं अपने कुछ दोस्तों की तरह चिंतित नहीं था। हमें केवल बचाव करना था। सारा दबाव अर्जेंटीना पर था। सऊदी अरब की जीत के हीरो सालेह अलशेहरी और सलेम अल-दावसारी रहे, जिन्हों ने एक-एक गोल दागे। अर्जेंटीना की ओर से मैच में इकलौता गोल कप्तान लियोनेल मेसी ने किया।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अर्जेंटीना को विश्व कप के अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप-सी में सऊदी अरब ने दो बार की चैंपियन अर्जेंटीना को 2-1 से हराया। 10वें मिनट में कप्तान लियोनल मेसी के गोल से बढ़त लेने के बावजूद टीम मैच नहीं जीत सकी। सऊदी अरब के लिए सालेह अलसेहरी ने 48वें और 53वें मिनट में सालेम अलडावसारी ने गोल किया।इस हार के साथ अर्जेंटीना के लगातार 36 मैचों में जीत का क्रम टूट गया। इस दौरान वह 25 मैच जीता था और 11 ड्रॉ हुए थे। खिताब की प्रबल दावेदार अर्जेंटीना का मुकाबला अब 27 नवंबर को मैक्सिको और 30 दिसंबर को पोलैंड के खिलाफ होगा। सऊदी अरब की विश्व कप इतिहास में यह सिर्फ तीसरी जीत है। अर्जेंटीना को प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के लिए अब अपने बाकी बचे दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। बारिश नहीं रुकने की वजह से अंपायरों ने मैच को खत्म करने का फैसला लिया है। डकवर्थ लुईस नियम के तहत मैच टाई पर खत्म हुआ। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 161 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में बारिश की वजह से मैच रुकने तक भारत ने नौ ओवर में चार विकेट पर 75 रन बना लिए थे। डीएलएस के तहत पार स्कोर नौ ओवर में 75 रन का था, जो भारत ने बना लिए थे। ऐसे में अंपायरों ने मैच को टाई घोषित किया। बारिश की वजह से दोबारा मैच नहीं होने और डीएलएस पर टाई होने पर सुपरओवर का इस्तेमाल नहीं होता है। भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-0 से अपने नाम की। हार्दिक ने बतौर कप्तान लगातार दूसरी टी20 सीरीज जीती है। इससे पहले उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीती थी। पहला मैच बारिश से पूरी तरह धुल गया था। तब टॉस भी नहीं हो सका था। वहीं, दूसरे मैच को टीम इंडिया ने 65 रन से अपने नाम किया था। तीसरा टी20 टाई रहा। टीम इंडिया की यह न्यूजीलैंड पर उसके घर में लगातार दूसरी टी20 सीरीज जीत है। इससे पहले 2020 में भारत ने विराट कोहली की कप्तानी में कीवी टीम को उसके घर में टी20 सीरीज मे 5-0 से हराया था। डकवर्थ लुईस नियम के तहत पार स्कोर बराबर रहने पर टाई होने वाला यह तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच है। इससे पहले 2021 में दो मैच इसी तरह टाई हुए थे। 2021 में कीर्तिपुर में नीदरलैंड बनाम मलेशिया मैच और उसी साल माल्टा बनाम जिब्राल्टर मैच टाई पर समाप्त हुआ था। ओवरआल डीएलएस पार स्कोर पर टाई होने वाला यह छठा मैच है। वनडे में तीन मैच डीएलएस पार स्कोर पर टाई हुए थे।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। फीफा विश्व कप के दूसरे दिन सोमवार (21 नवंबर) को इंग्लैंड ने अपने विश्व कप अभियान का धमाकेदार अंदाज में आगाज किया है। उसने ईरान को 6-2 से हरा दिया। इंग्लैंड के लिए मैच में पांच खिलाड़ियों ने गोल दागे। बुकायो साका ने सबसे ज्यादा दो गोल किए। उनके अलावा ज्यूड बेलिंघम, रहीम स्टर्लिंग, मार्कस रैशफोर्ड और जैक ग्रिलिश ने भी स्कोरबोर्ड पर अपना नाम दर्ज करवाया।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन डॉक्टर के साथ पूर्व नियोजित भेंट के कारण भारत के खिलाफ मंगलवार को होने वाले तीसरे टी20 मैच में हिस्सा नहीं लेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने सोमवार को यह जानकारी दी। एनजेडसी ने बताया कि उनकी गैर-मौजूदगी में टिम साउदी न्यूजीलैंड की कमान संभालेंगे, जबकि मार्क चैपमेन को भी टीम में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा, केन कुछ समय से डॉक्टर से मिलने की योजना बना रहे थे, लेकिन दुर्भाग्य से हमारे कार्यक्रम के कारण वह ऐसा नहीं कर पा रहे थे। स्टीड ने कहा, हमारे खिलाड़ियों और स्टाफ का स्वास्थ्य हमारे लिये सबसे ऊपर है, और हम उन्हें आॅकलैंड (पहला एकदिवसीय मैच) में देखने के लिए उत्सुक हैं। स्टीड ने यह भी स्पष्ट किया कि मेडिकल जांच का विलियम्सन की कोहनी से कोई लेना-देना नहीं है, जिसने उन्हें समय-समय पर परेशान किया है। एनजेडसी ने बताया कि विलियम्सन शुक्रवार को आॅकलैंड में होने वाले पहले एकदिवसीय मैच में टीम का हिस्सा होंगे।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। फुटबॉल विश्व कप में सोमवार को तीन मुकाबले खेले जायेंगे। ग्रुप बी में इंग्लैंड की टीम शाम 6:30 बजे से ईरान के खिलाफ खेलेगी। वहीं, ग्रुप-ए में नीदरलैंड का सामना अफ्रीकन कप चैंपियन सेनेगल से होगा। यह मुकाबला रात 9:30 बजे शुरू होगा। दिन का तीसरा और आखिरी मैच देर रात 12:30 बजे से ग्रुप-बी में अमेरिका और वेल्स के बीच खेला जायेगा।इंग्लैंड की टीम सोमवार को जब ग्रुप बी में फीफा विश्वकप के मैच में ईरान का सामना करेगी तो वह ईरान को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी। इस मैच में जीत का दावेदार इंग्लैंड को माना जा रहा है और कोच गैरेथ साउथगेट की टीम इस मैच को बड़े अंतर से अपने नाम करना चाहेगी, लेकिन ईरान के पास उनके कोच कार्लोस क्वीरोज हैं जो सर एलेक्स फर्ग्यूसन के सहायक कोच रह चुके हैं। क्वीरोज अपनी टीम को यहां तक लेकर आए हैं और वह बड़ी टीमों पर अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।इंग्लैंड को अपने स्टार कप्तान हैरी केन से अच्छे प्रदर्शन की आस रहेगी जो क्वालिफार्फंग राउंड में 12 गोल किए थे। वहीं, ईरान को सरदार अजमून से अच्छे प्रदर्शन की आस होगी जिन्होंने क्वालिफाईंग राउंड में 10 गोल दागे थे। क्वीरोज का यह लगातार चौथा विश्वकप है। वह 2010 में दक्षिण अफ्रीका में पुर्तगाल के कोच रहे थे। इसके अलावा उन्होंने 2014 और 2018 में ईरान के कोच की भूमिका निभाई थी।अमेरिका और वेल्स की टीमें लंबे अंतराल के बाद विश्वकप में खेलने के लिए तैयार हैं। दोनों टीमें सोमवार देर रात को यहां विश्वकप के ग्रुप-बी मैच में उतरेंगी तो जीत के साथ ही अपनी वापसी का जश्न मनाायेगी। वेल्स की टीम ने विश्वकप तक पहुंचने के लिए लंबा सफर तय किया है और कोच रॉब पेज की यह टीम 1958 के बाद इस टूर्नामेंट में पहली बार खेलने उतरेंगी।वहीं, अमेरिका ने इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए इतना लंबा इंतजार तो नहीं किया है, लेकिन यह टीम 2018 के बाद टूर्नामेंट में खेल रही है। अमेरिका के कोच ग्रेग बरहाल्टर ने टूर्नामेंट के लिए नये कप्तान की घोषणा सोमवार को कर दी। टीम के नए कप्तान 23 वर्षीय टायलर एडम्स हैं। वह अमेरिका के सबसे युवा कप्तान भी हैं। अमेरिका को अपने स्टार फॉरवर्ड क्रिस्टियन पुलिसिक से दमदार प्रदर्शन की आस रहेगी। वहीं, वेल्स के गोल का भार स्टार फॉरवर्ड गेरेथ बेल के कंधों पर होगा। वेल्स को पिछले तीन मैचों में हार का सामना भी करना पड़ा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.