Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
फीफा वर्ल्ड कप : आस्ट्रेलिया ने ट्यूनिशिया को 1-0 से हराया
Published / 2022-11-26 18:33:35
फीफा वर्ल्ड कप : आस्ट्रेलिया ने ट्यूनिशिया को 1-0 से हराया

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। फुटबॉल विश्व कप के सातवें दिन आस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की। उसने ग्रुप-डी में ट्यूनिशिया को 1-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसके खाते में दो मैचों में अब तक तीन अंक हो गए हैं। वह अभी भी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का दावेदार बना हुआ है। ट्यूनिशिया का पिछला मुकाबला डेनमार्क से ड्रॉ हो गया था। वह भी अगले रेस में जाने का दावेदार है। 

फीफा वर्ल्ड कप : स्टेडियम के पास लगी भयंकर आग, बड़ा हादसा टला
Published / 2022-11-26 18:27:38
फीफा वर्ल्ड कप : स्टेडियम के पास लगी भयंकर आग, बड़ा हादसा टला

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। कतर में आयोजित हो रहा फीफा वर्ल्ड कप शुरूआत से ही विवादों है। अपनी टीमों का उत्साह बढ़ाने कि लिए कतर पहुंच फैंस के लिए मुश्किलें शनिवार को और बढ़ गई। मेजबानी करने वाले शहरों में शामिल लुसेल के केताफैन आइलैंड के पास बने फैन विलेज में आग लग गई। अंग्रेजी वेबसाईड द सन के मुताबिक यह आग काफी बढ़ गई थी लेकिन बाद में दमकल विभाग ने वहां पहुंचकर उसे काबू करना शुरू कर दिया। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यह आग किसी आधी-अधूरी बिल्डिंग में लगी। आधिकारिक तौर पर इसे लेकर कुछ नहीं कहा गया है। लुसेल को मेजबानी के लायक बनाने के लिए कतर ने काफी पैसा पानी की तरह बहाया है। इसका असर भी देखने को मिलता है। हालांकि इस आग ने मेजबान देश के लिए जरूर परेशानी खड़ी कर दी है।  किसी के चोट लगने या जलने की नहीं आई खबर  लुसेल में टूर्नामेंट के कई मुकाबले खेले जा रहे हैं। शनिवार देर रात को वहां अर्जेंटीना और मैक्सिको के बीच मुकाबला खेला गया था। वहीं कतर के इंटीरियर मंत्रालय के मुताबिक दोपहर के समय आग शुरू हुई थी। आग जिस जगह लगी वह लुसेल स्टेडियम से 3.5 किमी दूर है। कुछ देर बाद पूरा आसमान काले धुएं से भर गया। शहर के हर कोने से यह बादल नजर आ रहे थे। इसके बाद आॅथोरिटी ने सिविल डिफेंस को वहां भेजा जिन्होंने आग पर काबू किया। इस वाक्ये में किसी के चोट लगने की खबर नहीं है। कतर ने फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी के लिए सबसे ज्यादा पैसा लुसेल शहर पर ही खर्च किया है। यहां कई आधुनिक चीजें बनाई गई। लुसेल पर कम से कम 2700 अरब रुपए 72 वर्ग किमी के दायरे में स्टेडियम, चार आईलैंड, शॉपिंग मॉल, अस्पताल, जू, दो गोल्फ कोर्स और ढाई लाख लोगों के लिए घर बनाए गए हैं। 18 दिसंबर को टूनार्मेंट का फाइनल मुकाबला भी लुसेल में ही खेला जाता है।

मेसी की टीम अर्जेंटीना के लिए आज करो या मरो का मुकाबला
Published / 2022-11-26 11:15:31
मेसी की टीम अर्जेंटीना के लिए आज करो या मरो का मुकाबला

फ्रांस के सामने होगी डेनमार्क की चुनौतीएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। कतर विश्व कप में शनिवार (26 फरवरी) का दिन खास होने वाला है। गत विजेता फ्रांस के साथ-साथ खिताब की दावेदार अर्जेंटीना की टीम इस विश्व कप में दूसरी बार मैदान पर उतरेगी। अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को रौंदने वाली फ्रांस की नजर मजबूत डेनमार्क के हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाने पर होगी। वहीं, सऊदी अरब के खिलाफ पिछले मैच में हैरान कर देने वाली हार के अर्जेंटीना की टीम मैक्सिको के खिलाफ अग्निपरीक्षा देने उतरेगी। दिन का पहला मैच ट्यूनिशिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा। वहीं, दूसरे मुकाबले में पोलैंड और सऊदी अरब की टीम आमने-सामने होगी। इसके बाद फ्रांस और फिर अर्जेंटीना का मैच होगा। दिन का पहला मैच : ऑस्ट्रेलिया बनाम ट्यूनिशिया टीमें अल जानुब स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। अब तक ऑस्ट्रेलिया और ट्यूनिशिया के बीच दो मैच खेले गए हैं। दोनों को एक-एक जीत मिली है। ट्यूनिशिया की फीफा रैंकिंग 30 और ऑस्ट्रेलिया की रैंकिंग 38 है। ट्यूनिशिया ने अपने पिछले मैच में डेनमार्क को गोलरहित ड्रॉ पर रोक दिया था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया को फ्रांस के खिलाफ 1-4 से हार मिली थी। दोनों टीमों की नजर टूर्नामेंट में पहली जीत पर होगी।दिन का दूसरा मैच : पोलैंड बनाम सऊदी अरब अपने पहले मैच में अर्जेंटीना को हराने वाली सऊदी अरब की टीम लगातार दूसरा मैच जीतने उतरेगी। उसके सामने पोलैंड की चुनौती होगी। यह मुकाबला एजुकेशन सिटी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच अब तक चार मैच हुए हैं। पोलैंड ने सभी मुकाबलों में जीत हासिल की है। फीफा रैंकिंग की बात करें तो पोलैंड 26वें और सऊदी अरब 51वें स्थान पर है। 34 वर्षीय अनुभवी फॉरवर्ड रॉबर्ट लेवनडॉस्की से सऊदी अरब के खिलाफ गोल की उम्मीद है।वह पिछले मैच में मैक्सिको के खिलाफ गोल नहीं कर पाए थे। उन्होंने विश्व कप इतिहास में अब तक एक भी गोल नहीं किया है। दूसरी ओर, सऊदी अरब के मिडफील्डर सलेम अल-दोसारी ने पिछले मैच में अर्जेंटीना के खिलाफ विजयी गोल करके वाहवाही लूटी थी। उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया था। अब पोलैंड के खिलाफ भी दोसारी अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखने उतरेंगे।

फीफा वर्ल्ड कप : सेनेगल से 1-3 से हारा कतर
Published / 2022-11-25 22:19:58
फीफा वर्ल्ड कप : सेनेगल से 1-3 से हारा कतर

दो मैच के बाद ही विश्व कप से बाहर होने की कगार पर मेजबानएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। मेजबान कतर को सेनेगल ने 3-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने ग्रुप-ए में अपना खाता खोला। कतर के लिए इस मैच में एक ही बात अच्छी हुई कि इसके लिए मोहम्मद मुंटारी ने पहला गोल किया। उसके लिए विश्व कप इतिहास में यह पहला गोल है। कतर ने पिछले मैच के मुकाबले इस बार अच्छा खेल दिखाया और खुद के लिए कई मौके बनाए। हालांकि, वह सेनेगल के अनुभव के सामने नहीं टिक पाया।मेजबान कतर की यह लगातार दूसरी हार है। उसे पहले मैच में इक्वाडोर ने हराया था। कतर लगातार दो हार के बाद विश्व कप से बाहर होने के कगार पर है। अगर नीदरलैंड की टीम इक्वाडोर के खिलाफ अगले मैच में हार जाती है तो कतर की संभावनाएं बनी रहेंगी। हालांकि, इसकी उम्मीद काफी कम है।

भारत-न्यूजीलैंड सीरीज : लैथम- विलियमसन से पार नहीं पा सकी भारतीय टीम, सात विकेट से हारा
Published / 2022-11-25 17:11:57
भारत-न्यूजीलैंड सीरीज : लैथम- विलियमसन से पार नहीं पा सकी भारतीय टीम, सात विकेट से हारा

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लैथम (145 नाबाद) और कप्तान केन विलियमसन (94 नाबाद) के बीच 221 रनों की तूफानी भागीदारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को भारत के 307 रनों के लक्ष्य को बौना साबित करते हुये तीन एक दिवसीय मैचों की श्रृखंला का पहला मुकाबला आसानी के साथ सात विकेट से अपने नाम कर लिया। ईडन पार्क की रनों से भरी पिच पर टास हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुये भारत ने सात विकेट पर 306 रन बनाये थे जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 47.1 ओवर के खेल में तीन विकेट पर 309 रन बनाकर विजय लक्ष्य को हासिल कर लिया। एक समय मेजबान टीम के तीन खिलाड़ी 88 रन पर पवेलियन लौट चुके थे और मैच भारत के पक्ष में जाता दिख रहा था मगर क्रीज पर आये लैथम ने भारतीय गेंदबाजों की बेरहमी से पिटाई करते हुये मैदान के चारों ओर रनों की बौछार कर दी। उनके इस कृत्य में कप्तान विलियम्सन ने भरपूर साथ दिया। नतीजन, भारत द्वारा दिया गया भारी भरकम लक्ष्य ओवर दर ओवर छोटा दिखने लगा और अंतत: 48वें ओवर की पहली गेंद के साथ ही कीवी टीम को जीत का स्वाद मिल गया। लैथम ने एक दिवसीय करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुये 139.42 के स्ट्राइक रेट से मात्र 104 गेंदों पर 145 रनो की नाबाद पारी खेली। एक दिवसीय करियर में यह उनका सातवां शतक था। अपनी बेमिसाल पारी के दौरान उन्होने 19 चौके और पांच छक्के लगाये। दूसरे छोर पर उन्हे अपने कप्तान विलियम्सन का भरपूर साथ मिला जिन्होने रन गति को बढ़ाते हुये 98 गेंदो पर 94 रन बनाये। कप्तान शिखर धवन ने इस घातक भागीदारी को तोड़ने के लिये अपने गेंदबाजों का भरपूर इस्तेमाल किया मगर शुरूआती ओवरों में असरदार दिख रहे उमरान मलिक (66 रन पर दो विकेट) और शार्दुल ठाकुर (63 रन पर एक विकेट) के अलावा अर्शदीप सिंह, यजुवेंद्र चहल और वशिंगटन सुंदर दोनो बल्लेबाजों के आगे असहाय दिखे। इससे पहले कप्तान शिखर धवन (72) और शुभमन गिल (50) के बीच शतकीय साझेदारी के बाद मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर (80) और संजू सैमसन (36) की जुझारू पारियों की मदद से भारत ने मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ सात विकेट पर 306 रनो का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। शिखर और शुभमन की सलामी जोड़ी ने कीवी गेंदबाजी आक्रमण का साहस के साथ सामना किया और पहले विकेट के लिये उपयोगी 124 रन जोड़े जबकि बाद में श्रेयस अय्यर ने नये बल्लेबाज संजू सैमसन के साथ मिल कर 94 रनों की एक महती साझेदारी निभायी जिसकी बदौलत टीम मेजबान को 307 रनो का विजयी लक्ष्य देने में सफल रही। टी-20 विश्वकप में अपनी शानदार गेंदबाजी की छाप छोड़ने वाले अर्शदीप सिंह और तेज गेंदबाज उमरान मलिक को पहली बार भारत की एक दिवसीय टीम में खेलने का मौका मिला है वहीं न्यूजीलैंड ने क्रिस ब्राउन को अंतिम एकादश में पहली बार शामिल किया था। विस्फोटक बल्लेबाजी के लिये विख्यात सूर्य कुमार यादव आज हालांकि नहीं चले और फर्ग्यूसन की गेंद को उड़ाने के प्रयास में विकेट के पीछे लपके गये।

फीफा वर्ल्ड कप : पहले मैच में ब्राजील ने सर्बिया को 2-0 से हराया, नेमार चोटिल
Published / 2022-11-25 11:45:27
फीफा वर्ल्ड कप : पहले मैच में ब्राजील ने सर्बिया को 2-0 से हराया, नेमार चोटिल

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। फीफा विश्व कप 2022 में ब्राजील की टीम ने अपने पहले मैच में सर्बिया को 2-0 से हरा दिया। खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही ब्राजील की टीम ने पहले मैच में जीत के साथ शानदार शुरुआत की है, लेकिट टीम के मुख्य स्ट्राइकर नेमार की चोट ने सभी की चिंता बढ़ा दी है। उनके टखने में चोट लगी है और टीम के डॉक्टर का कहना है कि स्कैन के बाद ही उनकी चोट की गंभारता का पता लगाया जा सकेगा।सर्बिया के खिलाफ मैच में ब्राजील के लिए दोनों गोल रिचर्लिसन ने किये। उन्होंने नौ मिनट के अंदर दो गोल कर अपनी टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई।ग्रुप जी के मैच में ब्राजील की टीम लगभग एक घंटे तक गोल करने के लिए संघर्ष करती रही, लेकिन इसके बाद रिचर्लिसन ने दो गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई, जो निर्णायक साबित हुई। ब्राजील की टीम फीफा विश्व कप में लगातार 20वां मैच जीती है। अब यह टीम फाइनल मुकाबला जीतकर 20 साल बाद फिर चैंपियन बनना चाहेगी।चोटिल होने के बाद भी खेलते रहे नेमारनेमार इस मैच में निकोला मिलेनकोविक से टकराकर चोटिल हो गए, लेकिन इसके बाद भी वह 10 मिनट तक खेलते रहे। इसके बाद एंटोनी ने मैदान में उनकी जगह ली। मैच के बाद नेमार को पैर में पट्टी के साथ देखा गया। उनकी चोट ने ब्राजील के फैंस की चिंता बढ़ा दी है। टीम के डॉक्टर ने नेमार की चोट पर कहा नेमार के दाहिने टखने में चोट है। सर्बियाई खिलाड़ी के घुटने से टकराने के बाद हमने तुरंत बेंच पर इलाज शुरू किया और फिजियोथेरेपी के साथ इलाज जारी रखा। 24-48 घंटे में एमआरआई के जरिए उनकी चोट के बारे में बेहतर जानकारी मिलेगी। हमें इंतजार करने की आवश्यकता है, हम उनकी चोट पर पहले कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। वह चोटिल होने के बाद 11 मिनट तक मैदान में थे, लेकिन आगे नहीं खेल सके।ब्राजील के मैनेजर टिटे ने कहा, नेमार, उन्होंने पूरे मैच में दर्द महसूस किया। लेकिन उन्होंने टीम के लिए मैदान पर बने रहने का फैसला किया। यह उल्लेखनीय है कि जब टीम खेल रही थी, तब उन्होंने इस दर्द को नजरअंदाज किया।

घाना के खिलाफ मैच में रोनाल्डो का वर्ल्ड रिकॉर्ड, जहां मेसी-माराडोना भी नहीं पहुंच सके
Published / 2022-11-25 08:12:02
घाना के खिलाफ मैच में रोनाल्डो का वर्ल्ड रिकॉर्ड, जहां मेसी-माराडोना भी नहीं पहुंच सके

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर और कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इतिहास रच दिया है। वह फीफा वर्ल्ड कप के पांच संस्करण में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गये हैं। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे लियोनल मेसी, माराडोना और पेले जैसे दिग्गज भी हासिल नहीं कर सके।रोनाल्डो इससे पहले 2006, 2010, 2014, 2018 फीफा वर्ल्ड कप में भी गोल दाग चुके हैं। रोनाल्डो का यह फीफा वर्ल्ड कप में 18वां मैच रहा और उन्होंने सभी वर्ल्ड कप को मिलाकर आठवां गोल दागा।रोनाल्डो ने अपने देश के लिए फीफा वर्ल्ड कप में सबसे युवा और सबसे उम्रदराज गोल स्कोरर बन गये हैं। यानी वह पुर्तगाल के लिए फीफा वर्ल्ड कप में सबसे युवा गोल स्कोरर और अब घाना के खिलाफ गोल दागने के बाद सबसे उम्रदारज गोल स्कोरर बन गये हैं। ऐसा करने वाले दुनिया के वह तीसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले क्रोएशिया के इविसा ओलिच और डेनमार्क के माइकल लॉड्रुप ऐसा कर चुके हैं।रोनाल्डो ने मेजर टूर्नामेंट्स यानी फीफा वर्ल्ड कप और यूरो कप मिलाकर 14 मैचों में 13 गोल दागे हैं। इसके अलावा वह तीन अलग-अलग वर्ल्ड कप में पेनल्टी पर गोल दागने वाले भी दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गये।दरअसल, मैच के 65वें मिनट में रोनाल्डो को घाना के बॉक्स के अंदर सलिसू ने गिरा दिया और फाउल किया। इस पर रेफरी ने पुर्तगाल को पेनल्टी ऑफर किया। पुर्तगाल के कप्तान ने गोल दाग इतिहास रच दिया। यह उनका 118वां अंतरराष्ट्रीय गोल रहा। वह अंतरराष्ट्रीय गोल के मामले में नंबर वन हैं।

फीफा वर्ल्ड कप : पहले मैच में स्पेन ने कोस्टारिका को आसानी से हराया
Published / 2022-11-24 12:16:25
फीफा वर्ल्ड कप : पहले मैच में स्पेन ने कोस्टारिका को आसानी से हराया

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। फीफा विश्व कप के चौथे दिन ग्रुप-ई के मुकाबले में स्पेन ने कोस्टारीका को 7-0 से रौंद दिया। विश्व कप में स्पेन की यह सबसे बड़ी जीत है। इसके साथ स्पेन ने खेमें में 11 साल बाद एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है।दरअसल स्पेन 2010 से विश्व कप में अपना कोई भी उद्घाटन मैच जीत नहीं पाई थी, हालांकि स्पेन ने अब इस स्ट्रीक को तोड़ दिया है। वहीं इस जीत के बाद स्पेन टीम ग्रुप-ई में जापान को पछाड़ के पहले स्थान पर पहुंच गई है। इस पूरे मैच में स्पेन का दबदबा रहा, बॉल पोजेशन की बात करें तो स्पेन के पक्ष में यह 82 प्रतिशत रहा और मैच में कोस्टारिका महज 18 प्रतिशत बॉल पोजेशन के साथ पूरे मैच में कमजोर साबित हुआ। इस मैच का पहला गोल दानी ओल्मो ने 11वें मिनट में  युवा खिलाड़ी पेड्री के असिस्ट की मदद से किया। उनके बाद मार्को असेंसियो ने विरोधी टीम को सांस लेने का मौका नहीं दिया और मैच के 21वें मिनट में गोल दागकर बढ़त को दोगुना कर दिया।वहीं इसके बाद कोस्टारिका मैच में स्पेन की बढ़त को कम करने के बजाय एक और गलती कर स्पेन को पेनल्टी का मौका दे बैठी, जिसे फेरान टोरेस ने भुनाने का मौका बिलकुल नहीं गंवाया और मैच के 31वें मिनट में मैच में अपना पहला, जबकि स्पेन के लिए तीसरा गौल दागा। हाफटाइम तक कोस्टारिका एक भी गोल नहीं कर पाई और स्पेन ने हाफटाइफ की सीटी बजने तक 3-0 से बढ़त बनायी रखी। दूसरे हाफ में कोस्टारिक को मौका देने कि बजाय मैच में स्पेन ने और भी ज्यादा आक्रमकता दिखाई। मैच के दूसरे हाफ में स्पेन ने कुल चार गौल दागे। दूसरे हाफ में मैच का चौथा गोल 54 मिनट में आया जो कि स्पेन के फेला टोरेस ने दागा, यह उनका मैच का दूसरा गोल था। उनके बाद स्पेन के लिए पांचवा गोल युवा खिलाड़ी गावी ने 74वें मिनट में दागा।इसके बाद कोस्टारिका पूरी तरह पस्त सी हो गयी और उनके पास अब मैच में बराबरी या बढ़त बनाने का रास्ता लगभग असंभव समान हो गया। हालांकि, स्पेन 5-0 की बढ़त बनाने के बाद भी नहीं रूकी और मैच के 90वें मिनट में कार्लोस सोलर ने गोल दागकर स्पेन की लीड 6-0 कर दिया। मैच के अंत में 9 मिनट का इंजरी टाइम जोड़ा गया और मैच के 90+2वें मिनट में स्पेन के अल्वारो मोराट ने मैच का आखिरी गोल दागा। इसी के साथ मैच में रेफरी की अंतिम सीटी पर स्पेन ने यह मैच 7-0 से जीत लिया।

फीफा वर्ल्ड कप : जापान ने जर्मनी को 2-1 से हराया
Published / 2022-11-23 23:00:00
फीफा वर्ल्ड कप : जापान ने जर्मनी को 2-1 से हराया

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। जापान ने फुटबॉल विश्व कप में बुधवार को ऐतिहासिक जीत हासिल की। उसने ग्रुप-ई में जर्मनी को 2-1 से हरा दिया। चार बार की चैंपियन जर्मनी की टीम मैच में पहला गोल करने के बाद हार गई। उसने हाफटाइम तक 1-0 की बढ़त हासिल कर रखी थी। जापान ने दूसरे हाफ में खेल को पूरी तरह पलट दिया।जापान के लिए रित्सु दोआन ने 75वें मिनट और तकुमा असानो ने 83वें मिनट में गोल किया। इससे पहले जर्मनी के लिए एल्काई गुंडोअन ने 33वें मिनट में पेनल्टी पर जर्मनी के लिए पहला गोल दागा था। विश्व कप में दो दिन में दो एशियाई टीमों ने उलटफेर किया है। मंगलवार को सऊदी अरब ने अर्जेंटीना के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की थी। उस मैच में भी अर्जेंटीना की टीम पहले हाफ तक 1-0 से आगे थी। दूसरे हाफ में सऊदी अरब ने मैच को पलट दिया। यहां भी जापान ने दूसरे हाफ मैच को पलटा।जर्मनी की टीम को अब विश्व कप के पहले राउंड से बाहर होने का डर सताने लगा है। पिछली बार 2018 में भी वह पहले ही दौर में बाहर हो गया था। तब उसे पहले मैच में मैक्सिको ने और तीसरे मैच में एशियाई टीम दक्षिण कोरिया ने हराया था। उसे सिर्फ स्वीडन के खिलाफ जीत मिली थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.