Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
आईपीएल 2023 : प्लेयर ऑक्शन के लिए 991 खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन, सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई
Published / 2022-12-02 16:06:03
आईपीएल 2023 : प्लेयर ऑक्शन के लिए 991 खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन, सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के प्लेयर नीलामी लिये कुल 991 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। जिनमें 714 भारतीय और 277 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। टाटा आईपीएल 2023 प्लेयर नीलामी कोच्चि में 23 दिसंबर 2022 को होनी है। 991 खिलाड़ियों में 185 कैप्ड (जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैच खेला हो), 786 अनकैप्ड और 20 खिलाड़ी सहयोगी देशों के हैं।

फीफा वर्ल्ड कप : क्रोएशिया ने मोरक्को के साथ प्री क्वार्टर फाइनल में बनायी जगह
Published / 2022-12-02 15:46:19
फीफा वर्ल्ड कप : क्रोएशिया ने मोरक्को के साथ प्री क्वार्टर फाइनल में बनायी जगह

एबीएन सेंट्रल डेस्क। फीफा विश्व कप में क्रोएशिया ने गुरुवार को बेल्जियम को बाहर कर मोरक्को के साथ प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। मोरक्को ने पहले हाफ में दागे दो गोल की बदौलत कनाडा को फीफा विश्व कप के ग्रुप एफ मैच में 2-1 से हराकर अंतिम 16 में जगह बनायी। विश्व कप में शीर्ष तीन में शामिल दो टीम के बीच हुआ मुकाबला गोल रहित ड्रॉ रहा। इस वजह से क्रोएशिया नॉकआउट में पहुंचा और बेल्जियम ग्रुप चरण से ही बाहर हो गया। यहां के अहमद बिन अली स्टेडियम में दुनिया की दूसरे नंबर की टीम बेल्जियम ने हैरानी भरा फैसला करते हुए शुरुआती एकादश में रोमेलू लुकाकू और एडेन हेजार्ड जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को मौका नहीं दिया। टीम को 21 साल के मिड फील्डर अमादू ओनाना की भी कमी खली। दो पीले कार्ड मिलने के कारण ओनाना निलंबित थे। बेल्जियम के पास हालांकि नियमित समय के अंतिम तीन मिनट में दो बार गोल दागने का स्वर्णिम मौका था लेकिन दोनों बार लुकाकू चूक गयेे। दोहा के अल थुमामा स्टेडियम में दुनिया की 22वें नंबर की टीम मोरक्को ने हाकिम जियेच (चौथे मिनट) और यूसुफ एन नेसरी (23वें मिनट) के पहले हाफ में दागे गोल से 1986 के बाद पहली बार नॉकआउट चरण में प्रवेश किया। कनाडा का गोल नोएफ एग्वेर्ड (40वें मिनट) की ओर से आया। उन्होंने आत्मघाती गोल दागा। मोरक्को और कनाडा की टीम इससे पहले सिर्फ एक बार एक-दूसरे के आमने-सामने थीं। मोरक्को ने 2016 में इस मैत्री मैच में 4-0 से जीत दर्ज की थी। इस जीत की बदौलत मोरक्को की टीम तीन मैच में दो जीत और एक ड्रॉ से सात अंक जुटाकर शीर्ष पर रही। चार साल पहले फाइनल में पहुंचने वाला क्रोएशिया एक जीत और दो ड्रॉ से पांच अंक जुटाकर ग्रुप एफ से अंतिम 16 में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बना। रूस में 2018 में हुए पिछले विश्व कप में तीसरे स्थान पर रहा बेल्जियम एक जीत, एक ड्रॉ और एक हार से चार अंक जुटाकर तीसरे स्थान पर रहा। अंतिम मैच से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुका कनाडा कोई अंक नहीं जुटा सका और अंतिम स्थान पर रहा।मोरक्को का सामना अब 05 दिसंबर को होने वाले प्री क्वार्टर फाइनल में ग्रुप ई में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। इसी दिन क्रोएशिया की टीम ग्रुप ई में शीर्ष पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी। दुनिया की 12वें नंबर की टीम क्रोएशिया ने बेल्जियम के खिलाफ बेहतर शुरुआत की। शुरुआती मिनटों में क्रोएशिया का दबदबा दिखा लेकिन गोल करने के मौके बेल्जियम को मिले। पहले मौके पर दायें छोर से मिले क्रॉस पर गोलमुख के समीप गेंद मिलने के बावजूद यानिक करास्को गेंद को गोल में पहुंचाने में नाकाम रहे।दो मिनट बाद इसी तरह के मूव पर गेंद ड्राइस मर्टेन्स के पास पहुंची लेकिन उन्होंने भी गेंद को गोल के ऊपर से बाहर मार दिया। क्रोएशिया को इसके बाद शानदार मौका मिला। मैच के 15वें मिनट में कप्तान लुका मोर्डिच ने फ्री किक ली लेकिन करास्को ने आंद्रेज करामारिच के खिलाफ फाउल कर दिया जिससे रैफरी ने पेनल्टी दे दी। वीडियो सहायक रैफरी (वीएआर) की सहायता लेने पर हालांकि फ्री किक के समय क्रोएशिया के खिलाड़ी को ऑफ साइड पाया गया और पेनल्टी वापस ले ली गई।दोनों टीम ने मध्यांतर से पहले कई मूव बनायी लेकिन किसी भी टीम को गोल करने में सफलता नहीं मिली। दोनों ही टीम के खिलाड़ियों की फिनिशिंग में कमी दिखी। मिडफील्ड अच्छे मूव बनाकर मौके तो बना रही लेकिन दोनों ही टीम के स्ट्राइकर गोल करने में नाकाम रहे। बेल्जियम ने मध्यांतर के बाद खेल शुरू होते ही मर्टेन्स की जगह अनुभवी रोमेलु लुकाकू को उतारा। दूसरे हाफ के तीसरे ही मिनट में कप्तान केविन डि ब्रून ने बायें छोर से तेजतर्रार शॉट मारा लेकिन गोलमुख के सामने जोसिप जुरानोविच ने खतरा टाल दिया।अगले ही मिनट में लुकाकू के हैडर से लगाए शॉट को गोलकीपर डोमीनिक लिवाकोविच ने रोक दिया। मैच के 50वें मिनट में क्रोएशिया ने पलटवार करते हुए मूव बनाया लेकिन मातियो कोवासिच दनदनाते हुए शॉट को गोल के अंदर पहुंचाने में नाकाम रहे। मोड्रिच को 54वें मिनट में एक और मौका मिला। उन्होंने दो डिफेंडर को छकाकर जगह बनाई लेकिन उनके तेजतर्रार शॉट को बेल्जियम के गोलकीपर थिबोट कोर्टोइस ने दाईं ओर गोता लगाते हुए बाहर कर दिया।

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने पोलैंड को 2-0 से हराया
Published / 2022-12-01 22:51:52
फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने पोलैंड को 2-0 से हराया

दोनों टीमें अंतिम-16 में पहुंचीं, सऊदी अरब-मैक्सिको बाहरएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। फीफा विश्व कप 2022 के ग्रुप सी से अर्जेंटीना और पोलैंड की टीम अंतिम-16 में पहुंच चुकी हैं। अर्जेंटीना ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में पोलैंड को 2-0 से हराया और अपने ग्रुप की अंक तालिका में टॉप पर रहकर अगले दौर में जगह बनाई। वहीं, पोलैंड की टीम को इस विश्व कप में पहली हार मिली। इस हार के बावजूद पोलैंड की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही और अंतिम 16 में पहुंच गई। इस ग्रुप से सऊदी अरब और मैक्सिको की टीम का सफर ग्रुप स्टेज में ही खत्म हो गया। अर्जेंटीना और पोलैंड के मैच में मैक एलिस्टर और जूलियन अल्वारेज ने एक-एक गोल दागा। इस मुकाबले में अर्जेंटीना की टीम ने हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया। अर्जेंटीना ने ग्रुप-स्टेज में दो जीत और एक हार के साथ कुल छह अंक हासिल किए और अंक तालिका में शीर्ष पर रहा। वहीं, पोलैंड और मैक्सिको के पास चार-चार अंक थे, लेकिन पोलैंड का गोल डिफरेंस बेहतर था और यह टीम अगले दौर में पहुंची।अर्जेंटीना ने इस मैच में आक्रामक शुरुआत की। मैच का पहला कार्नर भी हासिल किया, लेकिन पोलैंड की टीम ने इस पर गोल नहीं होने दिया। इसके बाद मेसी ने शुरुआती 10 मिनट में गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन गोलकीपर ने दो बार बेहतरीन बचाव कर गोल नहीं होने दिया। इसके बाद भी अर्जेंटीना की टीम लगातार आक्रामक तरीके से खेलती रही, लेकिन गोल नहीं कर सकी। मैच के 35वें मिनट में मेसी ने जूलियन अल्वारेज के क्रॉस पर हेडर के जरिए गोल करने की कोशिश की, लेकिन गेंद गोल पोस्ट से बाहर चली गई। बाद में पाया गया कि इस दौरान मेसी का शरीर विपक्षी खिलाड़ी के संपर्क में था और अर्जेंटीना को पेनल्टी मिली। हालांकि, पेनल्टी पर भी गोल नहीं कर सके। पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं, लेकिन अर्जेंटीना ने काफी आक्रामक खेल दिखाया और पोलैंड ने बेहतरीन बचाव किया।दूसरे हाफ शुरू होते ही ब्राइटन मैक एलिस्टर ने अर्जेंटीना के लिए गोल दाग दिया। यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय गोल था। यहां से अर्जेंटीना को 1-0 की बढ़त मिल गई और इस टीम के अगले दौर में जाने की संभावना मजबूत हो गई। 67वें मिनट में, अल्वारेज ने विश्व कप में अपना पहला गोल करके अर्जेंटीना की बढ़त को दोगुना कर दिया। फर्नांडीज ने शानदार पास करते हुए अल्वारेज के लिए मौका बनाया और वह इस बार नहीं चुके। पौलैंड की टीम गोल करना तो दूर गेंद को अपने कब्जे में लेने के लिए संघर्ष करते रहे। हालांकि, मेसी गोल करने के हर प्रयास में असफल रहे।जीत के बावजूद मैक्सिको बाहरमैक्सिको की टीम ने सऊदी अरब के खिलाफ अपना आखिरी मैच जीता, लेकिन इसके बावजूद यह टीम अगले दौर में नहीं पहुंच सकी। अपने आखिरी मैच में मैक्सिको ने सऊदी अरब को 2-1 के अंतर से हराया। अगर यह अंतर 2-0 होता तो मैक्सिको की टीम फाइनल में होती, लेकिन सऊदी अरब ने गोल कर मैक्सिको को भी विश्व कप से बाहर कर दिया। इस मैच का पहला गोल हेनरी मार्टिन ने किया। उन्होंने मैच के 47वें मिनट में मैक्सिको को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 52वें मिनट में लुईस चावेज ने गोल कर अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया। सऊदी अरब के लिए एकमात्र गोल दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में आया। सलेम अल्डावसारी ने गोल कर अपनी टीम की हार का अंतर कम किया और उनके गोल की वजह से ही मैक्सिको की टीम विश्व कप से बाहर हो गयी।

भारत-न्यूजीलैंड सीरिज : तीसरा मैच बारिश में धुलने से न्यूजीलैंड ने वनडे शृंखला जीती
Published / 2022-11-30 18:15:51
भारत-न्यूजीलैंड सीरिज : तीसरा मैच बारिश में धुलने से न्यूजीलैंड ने वनडे शृंखला जीती

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गयी तीन मैचों की एकदिवसीय शृंखला का आखिरी मैच बुधवार को बारिश में धुलने के बाद न्यूजीलैंड ने सीरीज 1-0 से जीत ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 220 रन का लक्ष्य दिया। न्यूजीलैंड ने इसके जवाब में 18 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिये जिसके बाद बारिश ने हेगले ओवल पर दस्तक दे दी। डकवर्थ लुइस नियम के अनुसार मैच का परिणाम निकालने के लिये कम से कम 20 ओवर फेंके जाने की जरूरत थी, लेकिन एक घंटे और चालीस मिनट तक बारिश न रुकने के बाद अंपायरों ने मैच को रद्द करने का निर्णय लिया।  न्यूजीलैंड के लिये सलामी बल्लेबाज फिन एलेन ने 54 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का लगाकर 57 रन बनाये, जबकि डेवन कॉनवे ने 51 गेंदों पर छह चौकों के साथ नाबाद 38 रन की पारी खेली। इससे पहले, न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने भारत को 47.3 ओवर में 219 रन पर आलआउट कर दिया। भारत को इस सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने के लिये वाशिंगटन सुंदर ने 64 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाकर 51 रन बनाये, जबकि श्रेयर अय्यर ने 59 गेंदों पर आठ चौकों के साथ 49 रन का योगदान दिया। तीन मैचों की सीरीज 1-0 से जीतने वाली न्यूजीलैंड ने जहां पहला मैच सात विकेट से जीता, वहीं दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। भारत ने इस मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए धीमी शुरूआत की और दोनों ओपनर छोटे स्कोर पर आउट हो गये। शुभमन गिल ने 22 गेंदों पर दो चौकों के साथ 13 रन बनाये जबकि शिखर धवन ने 45 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाकर 28 रन की पारी खेली। ऋषभ पंत ने 16 गेंदों पर 10 रन का योगदान दिया और दबाव में आकर डीप स्क्वेयर लेग पर खड़े ग्लेन फिलिप्स को कैच थमा बैठे।  अच्छी लय में नजर आ रहे अय्यर ने पंत के साथ 30 रन जोड़े जबकि सूर्यकुमार यादव (छह रन) के साथ 25 रन की साझेदारी की, हालांकि वह अपने अर्द्धशतक से एक रन की दूरी पर लोकी फर्ग्यूसन का शिकार हो गये। भारत के आखिरी बल्लेबाज दीपक हुड्डा (12) के आउट होने के बाद टीम संकट में थी और 200 रन तक पहुंचना मुश्किल लग रहा था। सुंदर ने यहां पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ साझेदारी करते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। सुंदर और युजवेंद्र चहल की 31 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी के दम पर भारत ने 200 रन का आंकड़ा पार किया। मिचेल सैंटनर ने चहल को आठ रन पर आउट करके यह साझेदारी तोड़ी। भारत आखिरी दो विकेटों के बदले 18 रन ही जोड़ सका और 47.3 ओवर में 219 रन पर आलआउट हो गया।  न्यूजीलैंड के लिये एडम मिल्ने ने 10 ओवर में 57 रन देकर तीन विकेट लिये, जबकि डेरिल मिचेल ने सात ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट चटकाये। टिम साउदी ने 8.3 ओवर में 36 रन देकर दो विकेट लिये जबकि फर्ग्यूसन और सैंटनर को एक-एक सफलता हासिल हुई। न्यूजीलैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के विपरीत आक्रामक शुरुआत की। फिन एलेन और डेवन कॉनवे की जोड़ी ने पावरप्ले में 59 रन जोड़कर भारत को दबाव की स्थिति में डाल दिया। एलेन ने अपना अर्द्धशतक पूरा करके पवेलियन लौटने के पहले कॉनवे के साथ 97 रन की साझेदारी की। बारिश के कारण खेल रुकने तक न्यूजीलैंड 18 ओवर में 104/1 के स्कोर तक पहुंच गया। डकवर्थ लुइस नियम के अनुसार कीवी टीम लक्ष्य से 50 रन आगे चल रही थी और यदि वह 20 ओवर खेल लेती तो भारत का हारना तय था। यह कहना गलत नहीं होगा कि बारिश ने भारत को 2-0 की सीरीज हार से बचा लिया।

फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल ने उरुग्वे को 2-0 से हराया, ब्रूनो फर्नांडिस ने दागे दोनों गोल
Published / 2022-11-29 14:40:57
फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल ने उरुग्वे को 2-0 से हराया, ब्रूनो फर्नांडिस ने दागे दोनों गोल

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल फीफा विश्व कप 2022 के अंतिम 16 में पहुंच गई है। अपने ग्रुप मैच में पुर्तगाल ने उरुग्वे को 2-0 से हराया। इसके साथ ही पुर्तगाल ने उरुग्वे से 2018 में मिली हार का बदला भी ले लिया। इस मैच में पुर्तगाल के लिए दोनों गोल ब्रूनो फर्नांडिस ने किये। हालांकि, उरुग्वे के गोलकीपर के शानदार प्रदर्शन के चलते वह अपनी हैट्रिक से चूक गये, लेकिन अपनी टीम को अगले दौर में पहुंचाने में उन्होंने अहम योगदान दिया।ग्रुप एच मुकाबले में लुसेल स्टेडियम में दक्षिण अमेरिकी टीम के खिलाफ ब्रूनो फर्नांडिस ने मैच के 54वें मिनट में पहला गोल कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में उन्होंने दूसरा गोल कर पुर्तगाल की बढ़त 2-0 कर दी और अपनी टीम की जीत लगभग तय कर दी। इस मैच में उनके पास हैट्रिक पूरी करने का शानदार मौका था, लेकिन गेंद गोल पोस्ट से टकरा गयी और वह तीसरा गोल नहीं कर सके।क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 54वें मिनट में गोल करने का दावा किया जब उन्हें लगा कि उन्होंने गोल किया है, लेकिन यह गोल फर्नांडिस को दिया गया क्योंकि गेंद उनके क्रॉस के बाद नेट में गई थी।उरुग्वे के लिए मैक्सिमिलियानो गोमेज ने मैच के 75वें मिनट में गोल करने की कोशिश की, लेकिन उनका शॉट सही निशाने पर नहीं था। दूसरे हाफ में भी उरुग्वे की टीम ने गोल करने की मौके बनाये, लेकिन उन्हें भुना नहीं सकी।पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी थीं। ऐसे में उरुग्वे के खिलाड़ी 2018 की तरह फिर से पुर्तगाल को हराने का सपना देख रहे थे, लेकिन ब्रुनो फर्नांडिस ने ऐसा नहीं होने दिया।इस मैच में क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लुइस सुआरेज और एडिन्सन रॉबर्टो कैवानी जैसे दिग्गज खिलाड़ी कोई गोल नहीं कर सके। उरुग्वे के मिडफील्डर रोड्रिगो बेंटानकुर ने दक्षिण अमेरिकी टीम के लिए कुछ मौके बनाये लेकिन, कोई खिलाड़ी सही तरीके से फिनिश नहीं कर सका। इस मैच के बाद पुर्तगाल ग्रुप एच में शीर्ष पर है, जबकि उरुग्वे घाना के बाद तीसरे स्थान पर है।

फीफा वर्ल्ड कप : जर्मनी-स्पेन का मैच 1-1 से ड्रॉ, कोच बोले- शर्मनाक
Published / 2022-11-28 13:43:35
फीफा वर्ल्ड कप : जर्मनी-स्पेन का मैच 1-1 से ड्रॉ, कोच बोले- शर्मनाक

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। फीफा विश्व कप 2022 में स्पेन और जर्मनी का मैच 1-1 की बराबरी पर छूट गया। इसके साथ ही दोनों टीमों ने एक-एक अंक बांट लिया। स्पेन की टीम पहले ही फीफा विश्व कप में अंतिम 16 में जगह बना चुकी है। इस मैच में स्पेन के पास जर्मनी को हराकर अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत करने का मौका था, लेकिन स्पेन की टीम यह मौका चूक गई। इसके बाद टीम के मुख्य कोच लुइस एनरिक ने अपनी टीम के प्रदर्शन पर निराशा व्यक्त की। इस मैच में पहला गोल फ्रांस के लिए अलवारो मोराटा ने किया। उन्होंने मैच के 62वें मिनट में बेहतरीन गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलायी। हालांकि, फ्रांस की बढ़त थोड़ी देर बाद ही खत्म हो गयी। जर्मनी के लिए निकलास फ्यूलकुर्ग ने मैच के 83वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया। इसके बाद दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं और मैच 1-1 से ड्रॉ पर खत्म हुआ।

फीफा वर्ल्ड कप : मैक्सिको के खिलाफ मेसी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, माराडोना की बराबरी की
Published / 2022-11-27 10:01:21
फीफा वर्ल्ड कप : मैक्सिको के खिलाफ मेसी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, माराडोना की बराबरी की

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। फुटबॉल के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक लियोनल मेसी के लिए फीफा विश्व कप की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। पहले ही मैच में उनकी टीम को सऊदी अरब के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, मेसी के गोल के बावजूद उनकी टीम मैच नहीं जीत पायी थी। हालांकि, दूसरे मैच में शानदार जीत हासिल कर अर्जेंटीना ने बेहतरीन वापसी की और अपने प्री- क्वार्टर फाइनल खेलने की उम्मीदों को बरकरार रखा है। एक बार फिर मेसी अर्जेंटीना की जीत के हीरो रहे। उन्होंने मैच के 64वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 87वें मिनट में युवा फर्नांडीज को शानदार पास देकर गोल करने में मदद की। इसके साथ ही मेसी ने दो खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिये। पांच विश्व कप में गोल में मदद करने वाले पहले खिलाड़ीलियोनल मेसी दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गये हैं, जिन्होंने पांच अलग-अलग विश्व कप में गोल करने में अपने साथी खिलाड़ियों की मदद की है। मैक्सिको के खिलाफ मैच में उन्होंने फर्नांडीज को बेहतरीन पास दिया, जिस पर उन्होंने गोल किया। इसके साथ ही फर्नांडीज विश्व कप में गोल करने वाले अर्जेंटीना के दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 21 साल 313 दिन की उम्र में अर्जेंटीना के लिए विश्व कप में गोल किया। वहीं, मेसी ने 2006 में 18 साल 358 दिन की उम्र में अर्जेंटीना के लिए गोल किया था।मेसी ने की माराडोना की बराबरी मैक्सिको के खिलाफ मैच में गोल के साथ ही मेसी ने फुटबॉल विश्व कप के 21 मैच में आठ गोल कर लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने दिग्गज मैराडोना की बराबरी कर ली है। माराडोना ने भी 21 विश्व कप मैच में आठ गोल किए थे। इस विश्व कप में मेसी दो मैच में दो गोल कर चुके हैं। अगर वह अपनी लय बरकरार रख पाते हैं तो अगले मैच में माराडोना से आगे निकल सकते हैं।अर्जेंटीना ने मैक्सिको को 2-0 से हरायाफीफा विश्व कप 2022 में अपने पहले मैच में सऊदी अरब के खिलाफ अर्जेंटीना को 2-1 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद विश्व कप में बने रहने के लिए अर्जेंटीना को हर हाल में अपना दूसरा मैच जीतना था। पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी थीं। इसके बाद फिर से उलटफेर की संभावना दिख रही थी, लेकिन इस मैच के 64वें मिनट में मेसी ने एजिल डी मारिया के शानदार पास को स्कूप कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद मेसी ने युवा खिलाड़ी एंजो फर्नांडीज को सही समय पर पास किया और युवा फर्नांडीज यह मौका नहीं चूके। मैच के 87वें मिनट में गोल कर उन्होंने अर्जेंटीना की बढ़त दो 2-0 कर दिया, जो कि निर्णायक साबित हुई।इस मैच में जीत के साथ ही अर्जेंटीना की टीम ग्रुप-सी में दूसरे स्थान पर आ गई है। यह टीम पोलैंड से एक अंक पीछे है। अर्जेंटीना का आखिरी ग्रुप मैच पोलैंड के साथ ही है और इसे जीतकर मेसी की टीम प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। वहीं, मैक्सिको को अगले राउंड में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए सऊदी अरब को हराना होगा।

फीफा वर्ल्ड कप : पोलैंड ने सऊदी अरब को 2-0 से हराया
Published / 2022-11-26 23:06:41
फीफा वर्ल्ड कप : पोलैंड ने सऊदी अरब को 2-0 से हराया

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। विश्व कप के सातवें दिन ग्रुप-सी में पोलैंड ने सऊदी अरब को 2-0 से हरा दिया। पोलैंड की टूर्नामेंट में यह पहली जीत है। मैक्सिको के खिलाफ पिछला मुकाबला ड्रॉ रहा था। दूसरी ओर, सऊदी अरब की टीम अर्जेंटीना को हराने के बाद इस बार चमत्कार नहीं कर पाई। पोलैंड के अब दो मैचों में चार अंक हो गए हैं। वहीं, सऊदी अरब के दो मैचों में तीन अंक हैं। पियोत्र जिलेंस्की (40 वां मिनट) और राबर्ट लेवनडॉस्की (82 वां मिनट) के गोलों की मदद से पोलैंड ने सऊदी अरब को 2-0 से हराकर ग्रुप सी में अपनी पहली जीत दर्ज की। दूसरी ओर अर्जेंटीना को हराने वाली सऊदी अरब को दो मैचों में पहली हार मिली। पोलैंड की जीत में गोलकीपर वोचेक सैंसी ने पेनाल्टी बचाने के अलावा कई बेहतरीन बचाव किए। ग्रुप सी में टीम चार अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है।ग्रुप सी मुकाबले में मिडफील्डर पियोत्र जिलेंस्की ने पहले हाफ में ही पोलैंड को बढ़त दिला दी थी। उन्हें रॉबर्ट लेवनडॉस्की ने 40वें मिनट में बाक्स के अंदर पास दिया था।

विकास विद्यालय में अंडर 17 क्रिकेट टूर्नामेंट कल से
Published / 2022-11-26 22:39:09
विकास विद्यालय में अंडर 17 क्रिकेट टूर्नामेंट कल से

टीम एबीएन, रांची। विकास विद्यालय रांची में मोहन लाल मेमोरियल अंडर 17 क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 का आयोजित किया जा रहा है। विकास विद्यालय के प्रांगण में आयोजित इस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ कल होगा। आइएएस अधिकारी सुनील कुमार इसका उद्घाटन करेंगे। यह समारोह विकास विद्यालय के  प्रांगण में प्रात: नौ बजकर 45 मिनट पर आंरभ होगा। इस अवसर पर प्राचार्य पीए कालरा सहित स्कूल के सभी शिक्षक और प्रबंधन के लोग उपस्थित रहेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.