Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
"नेमार का संन्यास" की खबर सुन फैंस निराश, ब्राजील के बाहर होने पर फूट-फूट कर रोये
Published / 2022-12-10 10:56:41
"नेमार का संन्यास" की खबर सुन फैंस निराश, ब्राजील के बाहर होने पर फूट-फूट कर रोये

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। ब्राजील फीफा वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया ने पेनल्टी शूटआउट में नेमार से सजी टीम को बाहर का रास्ता दिखाया। इस हार के बाद ब्राजील में खलबली मच गई है। हार के तुरंत बाद ब्राजील के कोच टिटे ने इस्तीफा दे दिया है, मगर ब्राजील में मची ये हलचल बस कोच की वजह से ही नहीं है, बल्कि नेमार के कारण भी है। नेमार इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले रहे हैं, ये बात दुनिया के हर कोने में होनी शुरू हो गई और नेमार के संन्यास की बात शुरू होने के पीछे वजह भी उनका बयान ही है। क्रोएशिया से मिली हार के बाद नेमार बुरी तरह से टूट गये। वो मैदान पर ही फूट फूट कर रोने लगे थे। टीम के साथियों ने उन्हें मैदान पर संभाला। इसके बाद नेमार ने ही अपने भविष्य को लेकर बयान दिया। उन्होंने फिर से ब्राजील के लिए खेलने के अपने कमिटमेंट से इनकार कर दिया है। 30 साल के नेमार ने ईएसपीएन से बात करते हुए कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता। मुझे लगता है कि अभी इस पल के कारण बात करना सही नहीं है। शायद मैं सीधा नहीं सोच रहा हूं। अभी ये कहना कि ये अंत है, अपने आप में जल्दबाजी होगी, मगर मैं किसी भी चीज की गारंटी नहीं देता। देखते हैं आगे क्या होता है। इस वर्ल्ड कप को उनका आखिरी वर्ल्ड कप इसलिए भी माना जा रहा है कि 2026 वर्ल्ड कप तक वो 34 साल के हो जायेंगे। ऐसे में कहा जा रहा है कि ये उनका आखिरी वर्ल्ड कप साबित हो सकता है।

फीफा वर्ल्ड कप : क्वाफा में क्रोएशिया से हार पांच बार का चैम्पियन ब्राजील वर्ल्ड कप से बाहर
Published / 2022-12-10 10:53:09
फीफा वर्ल्ड कप : क्वाफा में क्रोएशिया से हार पांच बार का चैम्पियन ब्राजील वर्ल्ड कप से बाहर

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। फीफा विश्व कप 2022 से आखिरकार पांच बार का चैम्पियन ब्राजील भी बाहर हो गया। एजुकेशन सिटी स्टेडियम में क्रोएशिया के खिलाफ खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में ब्राजील को 4-2 से हार का सामना करना पड़ा। खेल खत्म होने तक दोनों टीमें गोल नहीं कर पाई थी। अतिरिक्त समय में दोनों टीमों ने 1-1 गोल कर दिया। इसके बाद मैच का निर्णय पेनल्टी शूटआऊट से हुआ। क्रोएशिया ने लगातार 4 अटैम्प में गोल किए जबकि ब्राजील दो बार चूक गये। इसी के साथ कतर विश्व कप में दिग्गज टीमों के बाहर होने का सिलसिला जारी है।

आठ साल में दूसरी बार नीदरलैंड को हरा मेसी की अर्जेंटीना सेफा में
Published / 2022-12-10 09:59:46
आठ साल में दूसरी बार नीदरलैंड को हरा मेसी की अर्जेंटीना सेफा में

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अर्जेंटीना ने क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड को हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। उसने रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में हरा दिया। अर्जेंटीना की टीम अब सेमीफाइनल में क्रोएशिया के खिलाफ 13 दिसंबर को खेलेगी। नेहुएल मोरिना ने अर्जेंटीना को 35वें मिनट में 1-0 की बढ़त दिला दी। लियोनल मेसी के शानदार पास पर उन्होंने गोल किया। 73वें मिनट में मेसी ने पेनल्टी पर गोल किया। इसके बाद ऐसा लगा कि अर्जेंटीना की टीम आसानी से मैच जीत जाएगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। सब्सीट्यूट के तौर पर 78वें मिनट में उतरे बाउट बेघोर्स्ट मैच को पूरी तरह पलट दिया।बाउट बेघोर्स्ट ने 83वें मिनट में गोल कर नीदरलैंड की वापसी करवाई। 90 मिनट तक स्कोर अर्जेंटीना के पक्ष में 2-1 था। रेफरी ने 10 मिनट का इंजरी टाइम दिया। इंजरी टाइम के आखिरी मिनट (90+10वें मिनट) में बाउट बेघोर्स्ट ने दूसरा गोलकर अर्जेंटीना को चौंका दिया। उन्होंने अपने इस गोल से नीदरलैंड को जीवनदान दे दिया। मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंच गया। अब दोनों टीमों के पास गोल करने के लिए 30 मिनट और थे, लेकिन इस दौरान किसी ने स्कोर नहीं किया। एक्स्ट्रा टाइम के बाद भी स्कोर 2-2 से बराबर रहा।अब मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंच गया। अर्जेंटीना के गोलकीपर एमी मार्टिनेज ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने नीदरलैंड के कप्तान वर्जिल वान डाइक और स्टीवन बर्गहाउस के शॉट को रोका। नीदरलैंड के लिए टिउन कूपमिएनर्स, बाउट बेघोर्स्ट और ल्यूक डी जॉन्ग ने गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। वहीं, अर्जेंटीना के लिए लियोनल मेसी, लियनार्डो पेरेडेज, गोंजालो मोंटियाल और लौटारो मार्टिनेज गोल करने में सफल रहे। एंजो फर्नांडीज गेंद को गोलपोस्ट में नहीं डाल पाये।

भारतीय टीम को झटका : कई टॉप प्लेयर बांगलादेश सीरीज से बाहर
Published / 2022-12-09 18:51:27
भारतीय टीम को झटका : कई टॉप प्लेयर बांगलादेश सीरीज से बाहर

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में क्षेत्ररक्षण के दौरान दूसरे ओवर में ही अंगूठे में चोट लगने के कारण वह बंगलादेश के खिलाफ तीसरे एवं अंतिम मुकाबले में नहीं खेल पायेंगे।  बीसीसीआई ने कहा कि आगामी टेस्ट सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता पर फैसला बाद में लिया जायेगा। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने रोहित की जांच की और ढाका के एक स्थानीय अस्पताल में उनका स्कैन किया गया। विशेषज्ञ से परामर्श के लिए वह मुंबई लौट आये गए हैं। उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाज कुलदीप सेन और दीपक चाहर भी चोटिल होने के कारण बांगलादेश सीरीज से बाहर हो गये हैं। कुलदीप ने पहले एकदिवसीय के बाद पीठ में जकड़न की शिकायत की थी। बीसीसीआई ने कहा, मेडिकल टीम ने उनकी जांच की और उन्हें दूसरे एकदिवसीय से आराम करने की सलाह दी गयी। कुलदीप को भी चोट लगी है और वह भी सीरीज से बाहर हो गये हैं। उन्होंने कहा कि चाहर ने दूसरे वनडे के दौरान बाएं ओर हैमस्ट्रिंग खिंचाव आ गया और उन्हें श्रृंखला से बाहर भी रखा गया है। कुलदीप और दीपक दोनों अब अपनी चोटों के बारे में प्रबंधन के लिए एनसीए को रिपोर्ट करेंगे।  चयन समिति ने तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मुकाबले के लिए कुलदीप यादव को भारत की टीम में शामिल किया है। बंगलादेश के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय के लिए भारत की टीम में केएल राहुल (कप्तान-विकेटकीपर), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, इशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, कुलदीप यादव शामिल हैं।

फीफा वर्ल्ड कप : आज से शुरू हुए अंतिम-आठ के मुकाबले, नेमार-मेसी और रोनाल्डो-एम्बाप्पे तय करेंगे अपनी टीमों का भविष्य
Published / 2022-12-09 15:00:00
फीफा वर्ल्ड कप : आज से शुरू हुए अंतिम-आठ के मुकाबले, नेमार-मेसी और रोनाल्डो-एम्बाप्पे तय करेंगे अपनी टीमों का भविष्य

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। कतर फुटबाल विश्व कप के क्वार्टर-फाइनल का दौर आज से शुरू होगा। इस दौरान चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे और आठ टीमें एक-दूसरे के खिलाफ चुनौती पेश करेंगी। क्वार्टर फाइनल में पहुंची सभी आठ टीमें मजबूत हैं और किसी को कमतर नहीं आंका जा सकता है। इन टीमों को यहां तक पहुंचाने में उनके स्टार खिलाड़ियों का भी योगदान रहा है।इन आठ सितारों ने टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरी हैं। क्रोएशिया की तरफ से मिडफील्डर इवान पेरिसिच, ब्राजील के फॉरवर्ड नेमार, नीदरलैंड के फॉरवर्ड कोडी गाकपो, अर्जेंटीना के फॉरवर्ड लियोनल मेसी, मोरक्को के हाकिम जियेच, पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो, इंग्लैंड के हैरी केन और फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पे अपनी-अपनी टीमों को मैच जिताने की पूरी कोशिश करेंगे।पहले जानते हैं क्वार्टर-फाइनल में किसका किससे मुकाबला-मैच तारीख (दिन) समय स्टेडियमक्रोएशिया बनाम ब्राजील 9 दिसंबर(शुक्रवार) रात 8:30 बजे एजुकेशनसिटीनीदरलैंड बनाम अर्जेंटीना 10 दिसंबर(शनिवार) रात 12:30 बजे लुसैलपुर्तगाल बनाम मोरक्को 10 दिसंबर(शनिवार) रात 8:30 बजे अल थुमामाइंग्लैंड बनाम फ्रांस 11 दिसंबर(रविवार) रात 12:30 बजे अल बायत

अपना रिकॉर्ड तोड़ने वाले फ्रांस के स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे को दिग्गज फुटबॉलर पेले ने दी बधाई
Published / 2022-12-09 14:39:24
अपना रिकॉर्ड तोड़ने वाले फ्रांस के स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे को दिग्गज फुटबॉलर पेले ने दी बधाई

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। ब्राजील के फुटबॉल दिग्गज पेले ने 24 साल की उम्र से पहले सबसे ज्यादा फीफा विश्व कप गोल करने के अपने रिकॉर्ड को तोड़ने वाले स्टार फ्रांस के स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे को बधाई दी है। पेले स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं, एम्बाप्पे ने सोशल मीडिया पर ब्राजील के दिग्गज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी।एम्बाप्पे ने ट्वीट किया था, किंग पेले के लिए प्रार्थना करें। इस ट्वीट पर पेले ने जवाब दिया, धन्यवाद, एम्बाप्पे मैं आपको इस विश्व कप में मेरा एक और रिकॉर्ड तोड़ते हुए देखकर खुश हूं, मेरे दोस्त!पोलैंड के खिलाफ अपने पक्ष के राउंड-ऑफ-16 मैच के दौरान, 23 वर्षीय एम्बाप्पे दो गोल किये और विश्व कप में गोलों की संख्या को नौ तक पहुंचा दिया। जो 24 वर्ष की आयु तक किसी भी खिलाड़ी द्वारा विश्व कप में सर्वाधिक गोलों की संख्या है। इस प्रक्रिया में उन्होंने पेले को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 24 साल की उम्र से पहले विश्व कप में सात गोल किये थे। 1958 में अपने पहले विश्व कप में, पेले ने छह गोल किये थे। इसके बाद उन्होंने 1962 के विश्व कप में एक गोल किया था। एम्बाप्पे की टीम रविवार को क्वार्टरफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी।

27 जनवरी को रांची में न्यूजीलैंड से टी-20 मैच खेलेगा भारत
Published / 2022-12-09 14:11:58
27 जनवरी को रांची में न्यूजीलैंड से टी-20 मैच खेलेगा भारत

टीम एबीएन, रांची। रांची में साल 2023 के पहले महीने में एक और टी 20 इंटरनेशनल खेला जायेगा। इसके साथ ही तीन महीने के अंदर ही रांची को एक और अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी का मौका मिला है।बता दें कि इससे पहले इसी साल 9 अक्टूबर को वनडे इंटरनेशनल की मेजबानी मिली थी, जिसके बाद अब 27 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड की टी20 सीरीज का एक मैच रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जायेगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले घरेलू सीरीज के लिए बीसीसीआई ने शेड्यूल जारी कर दिया है। न्यूजीलैंड को भारत इस दौरे पर तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इस दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज के साथ होगी। बीसीसीआई ने 27 जनवरी को होने वाले मुकाबले के लिए झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन को तैयारी करने के लिए कहा है। हालांकि इस मैच के लिए टिकट की दामों की अभी घोषणा नहीं हुई है। इससे पहले भारत आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले इस स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक वनडे मैच में भिड़ा था। भारत को उस मुकाबले में जीत मिली थी। उस मैच में लोकल बॉय ईशान किशन को अपने होम ग्राउंड में पहली बार इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिला था।

फीफा वर्ल्ड कप : स्विट्जरलैंड को 6-1 से हरा पुर्तगाल क्वाफा में, रामोस की हैट्रिक
Published / 2022-12-07 12:15:48
फीफा वर्ल्ड कप : स्विट्जरलैंड को 6-1 से हरा पुर्तगाल क्वाफा में, रामोस की हैट्रिक

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। 21 वर्षीय गोंकालो रामोस की हैट्रिक और पेपे, राफेल गुएरेइरो और राफेल लीओ के 1-1 गोल की बदौलत पुर्तगाल ने स्विट्जरलैंड को 6-1 से हराकर फीफा विश्व कप क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।मैच की शुरुआत में पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो बेंच पर थे। दक्षिण कोरिया के खिलाफ अपने पक्ष के पिछले मैच के दौरान उन्हें स्थानापन्न किए जाने से नाराज रोनाल्डो ने इस मैच में न खेलना का निर्णय लिया था। मैच में पुर्तगाल ने बेहतरीन शुरुआत की और 17वें मिनट में गोंकालो रामोस, जिन्होंने रोनाल्डो की जगह ली थी, जोआओ फेलिक्स के पास का अच्छा इस्तेमाल करते हुए शानदार गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी।इसके बाद मैच के 33वें मिनट में पेपे ने हेडर के जरिए शानदार गोल कर पुर्तगाल की बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके साथ ही वह विश्व कप नॉकआउट चरणों में सबसे उम्रदराज स्कोरर बन गए। हाफ टिम तक पुर्तगाल 2-0 से आगे रहा। दूसरे हाफ में भी पुर्तगाल ने आक्रमण जारी रखा। मैच के 51वें मिनट में रामोस ने मैच का अपना दूसरा गोल करते हुए पुर्तगाल की बढ़त 3-0 कर दी।पेपे और फेलिक्स ने पुर्तगाल के लिए कुछ और मौके बनाए, लेकिन 56वें मिनट में राफेल गुएरेरो ने गोल कर अपनी टीम की बढ़त को 4-0 कर दिया। इस गोल के 2 मिनट बाद 58वें मिनट में स्विटजरलैंड ने मैनुएल अकांजी के गोल की बदौलत अपना खाता खोला और स्कोर 4-1 हो गया। मैच का सबसे उल्लेखनीय क्षण 67वें मिनट में आया, जब रामोस ने गोल कर न केवल अपनी हैट्रिक पूरी की बल्कि पुर्तगाल की बढ़त 5-1 कर दी। रामोस की हैट्रिक टूर्नामेंट के 2022 संस्करण की पहली हैट्रिक थी। अतिरिक्त समय में राफेल लीओ ने एक बेहतरीन गोल कर पुर्तगाल को 6-1 से आगे कर दिया और यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ।

रोनाल्डो को 21 करोड़ डॉलर की पेशकश...
Published / 2022-12-06 17:35:25
रोनाल्डो को 21 करोड़ डॉलर की पेशकश...

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। मैनचेस्टर यूनाइटेड छोड़ने वाले 37 वर्षीय फुटबाल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो को सऊदी अरब के एक क्लब ने 21 करोड़ डॉलर सालाना वेतन देने की पेशकश की है। यह अनुबंध राशि मौजूदा साल में किसी भी खिलाड़ी को मिलने वाले वेतन की तुलना में दो गुने से अधिक है। इससे पहले मुक्केबाज कैनेलो अल्वारेज को 84 मिलियन डालर सालाना और एनएफएल क्वार्टरबैक मैथ्यू स्टैफोर्ड ने 72 मिलियन डालर की धनराशि अर्जित की है।  सऊदी प्रो लीग (एसपीएल) को दुनिया की शीर्ष फुटबॉल लीगों में से एक नहीं माना जाता है, लेकिन अल नासर- कथित तौर पर रोनाल्डो को लेने वाली टीम, सऊदी अरब के अधिक सफल क्लबों में से एक है। वास्तव में, टीम नौ प्रीमियर लीग खिताब, छह किंग्स कप, तीन क्राउन प्रिंस कप, तीन फेडरेशन कप और दो सऊदी सुपर कप जीतकर इस समय लीग में दूसरे स्थान पर है। क्लब सऊदी की राजधानी रियाद में स्थित है।  पांच बार चैंपियंस लीग विजेता और 819 गोल के साथ शीर्ष स्कोरिंग अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रोनाल्डो के साथ अनुबंध करने में कई क्लबों ने अपनी इच्छा का इजहार किया है मगर स्टार फुटबालर ने किसी भी अफवाह का खंडन नहीं किया है। रोनाल्डो फीफा विश्व कप 2022 के लिए दक्षिण कोरिया के खिलाफ टीम के अंतिम ग्रुप चरण के खेल से बाहर होने के बाद नाराज हो गये थे। दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार को पुर्तगाल को 2-1 से हराया था।  न्यूयॉर्क के एक अखबार के अनुसार, रोनाल्डो ने कहा कि उन्होंने एक दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी चो गुए-सुंग को चुप रहने के लिए कहा, जब खिलाड़ी उनका अपमान करता दिखाई दिया। सैंटोस ने खेल के दौरान रोनाल्डो के आचरण की सराहना नहीं की, लेकिन नतीजे से बहुत परेशान नहीं दिखे। मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ रोनाल्डो का अनुबंध पिछले महीने समाप्त हो गया था जब फुटबॉल स्टार ने पियर्स मॉर्गन के साथ एक साक्षात्कार में क्लब की खुले तौर पर आलोचना की थी। रोनाल्डो ने कहा कि उनके मन में मैनेजर एरिक टेन हैग के लिए कोई सम्मान नहीं है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.