Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
जेएससीए के इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट अंडर-19 (प्लेट) टूर्नामेंट 2022-23 का चैंपियन बना वेस्ट सिंहभूम
Published / 2023-01-29 19:03:51
जेएससीए के इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट अंडर-19 (प्लेट) टूर्नामेंट 2022-23 का चैंपियन बना वेस्ट सिंहभूम

हजारीबाग वेल्स क्रिकेट ग्राउंड में 09 दिनों के बाद हुआ समापन जेएससीए के ज्वाइंट सेक्रेटरी, सदर विधायक सहित कई गणमान्य लोग हुए शामिल, क्रिकेटरों का बढ़ाया हौसला एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) का इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट अंडर-19 (प्लेट) टूर्नामेंट 2022-23 का सफल आयोजन हजारीबाग के वेल्स क्रिकेट ग्राउंड में सोमवार को हुआ। सुपर लीग में क्वालीफाई करने वाली टीमों में गोड्डा, वेस्ट सिंहभूम और खूंटी की टीम पहुंची। सभी टीमों ने आपस में मैच खेला जिसमें वेस्ट सिंहभूम की टीम ने दोनों मैच जीतकर चैंपियन का बनने का गौरव प्राप्त किया। सोमवार का आखिरी मैच गोड्डा बनाम खूंटी के बीच खेला गया। जिसमें गोड्डा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोड्डा की टीम ने 10 विकेट गवाकर कुल 139 रन बनाए। जिसके जवाब में खूंटी की टीम ने 2 विकेट पर 140 रन बनाकर 8 विकेट से जीत हासिल किया। सोमवार के मैच के मैन आॅफ द मैच खूंटी टीम के बल्लेबाज बलराम नायक बने। इस तरह वेस्ट सिंहभूम की टीम और खूंटी की टीम अगले साल के लिए एलिट में क्वालीफाई कर गई । इस टूर्नामेंट की शुरुआत 20 जनवरी से किया गया था। 9 दिनों के बाद इसका समापन हुआ। टूर्नामेंट में बतौर आॅब्जर्वर सह अंडर- 19 सेलेक्टर मनोज कुमार यादव, अंपायर के रूप में अजमल हुसैन, हेमंत ठाकुर, प्रशांत कुमार और स्कोरर संदीप रॉय सहित एचडीसीए की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। टूर्नामेंट के समापन के अवसर बतौर अतिथि जेएससीए के संयुक्त सचिव पीएन सिंह, हजारीबाग सदर विधायक सह एचडीसीए के अध्यक्ष मनीष जायसवाल, सचिव संजय सिंह, रामगढ़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अरुण कुमार राय, कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव दिनेश कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए और चैंपियन टीम के साथ सुपर लीग में क्वालीफाई करने वाले सभी टीमों को ट्रॉफी भेंटकर सम्मानित किया। एचडीसीए द्वारा टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अंपायर और स्कोरर को भी स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर आब्जर्वर मनोज कुमार यादव ने कहा कि हजारीबाग का मौसम बेहद ही रमणीय है साथ ही हजारीबाग वेल्स क्रिकेट ग्राउंड राज्य स्तरीय बोर्ड मैच के लिए परफेक्ट है। इस ग्राउंड की आधारभूत संरचना और एचडीसीए की आतिथ्य सत्कार अद्भुत है। उन्होंने यहां पहुंचे जेएससीए के ज्वाइंट सेक्रेट्री पीएन सिंह से आग्रह करते हुए कहा कि यहां बोर्ड मैच कराया जा सकता है। एचडीसीए के सचिव संजय सिंह ने कहा की हम सभी का लक्ष्य क्रिकेट को आगे बढ़ाना और हम उसी दिशा में लगातार प्रयासरत हैं। हमें जरूरत है कि जेएसीए हर स्तर से सहयोग करें तो निश्चित रूप से हजारीबाग और झारखंड से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर उभर कर आयेंगे। एचडीसीए के अध्यक्ष सह सदर विधायक मनीष जायसवाल ने वेल्स क्रिकेट ग्राउंड के लिए मैकेनाइज्ड रॉलर उपलब्ध कराने, टर्फ विकेट को सुव्यवस्थित रखने के लिए तकनीकी सलाहकार उपलब्ध कराने एवं अंडर-16 एवं अंडर-19 के उभरते खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कैंप आयोजित करने और भविष्य में हजारीबाग में इंटर स्टेट क्रिकेट मैच के आयोजन कराने में जेएससीए द्वारा सहयोग की अपेक्षा की। विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि हमारे पास प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस उसे बेहतर ढंग से प्रशिक्षित कर निखारने की जरूरत है। सभी के बातों पर अमल करते हुए जेएससीए के ज्वाइंट सेक्रेट्री पीएन सिंह ने आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही मैकेनाइज्ड रोलर उपलब्ध कराया जायेगा और हजारीबाग में क्रिकेट के अनुकूल वातावरण और आधारभूत संरचना को देखते हुए हम जल्दी हजारीबाग में क्रिकेट कैंप का आयोजन भी करायेंगे। मौके पर समाजसेवी सह एचडीसीए से जुड़े नारायण गुप्ता, प्रितपाल कालरा, राजेश तिवारी उर्फ बंटी, अब्दुल मन्नान वारसी, जयप्रकाश, प्रमोद कुमार, विकास चौधरी, आशीष चौधरी, अनिल अग्रवाल, मनोहर सिंह, रंजित कुमार, प्रभात रंजन, प्रवीण कुमार राय, सुमन कुमार लाल, रितेश कुमार, तथागत राय के अलावे मनोज गिरी, डीआरडीएस के सचिव सुनील कुमार, पिंटू कुमार, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 3 दशक के लंबे अरसे के बाद हजारीबाग में बोर्ड मैच की जग रही है आस हजारीबाग में करीब 3 दशक के लंबे अरसे के बाद एक बेहतरीन क्रिकेट ग्राउंड आधारभूत संरचना से परिपूर्ण होने के बाद इंटर स्टेट बोर्ड मैच की आस जग रही है। हजारीबाग का एकलौता क्रिकेट ग्राउंड वेल्स क्रिकेट मैदान जिसे एचडीसीए और सदर विधायक मनीष जायसवाल के विशेष सहयोग से कायाकल्प किया गया। विधायक मनीष जायसवाल ने साल 2016 में अपने विधायक निधि की राशि 24 लाख से ग्राउंड का कायाकल्प शुरू कराया। उसके बाद यहां स्प्रिंकलर और टर्फ विकेट का निर्माण हुआ। विधायक मनीष जायसवाल के प्रयास से राज्य सरकार द्वारा दो गैलरी, एक पवेलियन का निर्माण कार्य सुचारू है और डे- नाइट मैच के लिए फ्लड लाइट लगाया गया। जिसके बाद पहली बार जेएससीए द्वारा हजारीबाग की धरती पर फाइनल तक किसी राज्य स्तरीय मैच का आयोजन अंडर-19 प्लेट ग्रुप क्रिकेट टूर्नामेंट के माध्यम से किया गया। इसी टूर्नामेंट के समापन के अवसर पर आब्जर्वर और जेएससीए के ज्वाइंट सेक्रेट्री द्वारा सकारात्मक रिपोर्ट के बाद आप यहां अंतर राज्य मैच का आस भी जागने लगा है। ज्ञात हो कि करीब 3 दशक पूर्व जब हजारीबाग के तत्कालीन एसपी रणधीर वर्मा हुआ करते थे तब यहां त्रिपुरा बनाम बिहार का रणजी ट्रॉफी मैच हुआ था। उसके बाद क्रिकेट में कभी भी अंतरराजीय मैच संभव नहीं हो सका। अगर हजारीबाग में इंटर स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होता है तो हजारीबाग के लिए बड़े ही गर्व की बात होगी।

आस्ट्रेलियाई ओपन : 22वां ग्रैंड स्लैम विजेता बने जोकोविच
Published / 2023-01-29 18:49:40
आस्ट्रेलियाई ओपन : 22वां ग्रैंड स्लैम विजेता बने जोकोविच

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। सर्बिया के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच जोकर ने रविवार को आस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में यूनान के स्टेफानोस सिटसिपास को हराकर करियर का 22वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया। रॉड लैवर एरिना पर तीन घंटे से ज्यादा चले पुरुष एकल मुकाबले में जोकोविच ने हैमस्ट्रिंग की चोट से पार पाते हुए सिटसिपास को 6-3, 7-6(4), 7-6(5) से मात दी। विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने के खेल रहे सिटसिपास ने पहला सेट गंवाने के बाद बेहतर खेल दिखाया, लेकिन महत्वपूर्ण मौकों पर जोकोविच पॉइंट स्कोर करने में कामयाब रहे। आखिरी सेट के निर्णायक गेम में जोकोविच के 6-3 पर तीन चैंपियनशिप पॉइंट हासिल करने के बाद सिटसिपास ने दो पॉइंट अपने पक्ष में किये, लेकिन उनका आखिरी शॉट कोर्ट से बाहर गिरने के कारण जोकोविच ने खिताब अपने नाम कर लिया। जोकोविच ने सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में राफेल नडाल (22) की बराबरी कर ली है। साथ ही यह सर्बियाई दिग्गज का 10वां आस्ट्रेलियाई ओपन खिताब है, जबकि उनके बाद रोजर फेडरर ने यह टूनार्मेंट छह बार ही जीता है।

भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज : आज हारे तो सीरीज हारेंगे...
Published / 2023-01-29 11:30:14
भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज : आज हारे तो सीरीज हारेंगे...

सीरीज में बने रहना के लिए भारत को आज का मैच जीतने जरूरीभारत के लिए करो या मरो मुकाबलाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को लखनऊ में खेला जाएगा। भारत के लिए यह करो या मरो मुकाबला है। इस मैच को गंवाने पर टीम इंडिया टी20 सीरीज भी गंवा देगी। पहले टी20 में न्यूजीलैंड ने 21 रन से जीत हासिल की थी।  हार्दिक पांड्या अब तक अपनी कप्तानी में हर टी20 सीरीज जीती है और वह इस सीरीज में भी वापसी करना चाहेंगे। वहीं, न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सैंटनर के हाथों में है। पिछले मैच में सैंटनर ने अच्छी कप्तानी के साथ शानदार गेंदबाजी भी की थी। वहीं डेवोन कॉनवे और डेरिल मिचेल ने न्यूजीलैंड को केन विलियम्सन की कमी महसूस नहीं होने दी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 23 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 10 भारत ने जीते हैं, जबकि 10 मैचों में कीवी टीम ने जीत हासिल की। तीन मैच टाई रहे हैं। भारत में दोनों टीमें नौ बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से पांच बार टीम इंडिया ने जीत दर्ज की, जबकि न्यूजीलैंड को चार मैचों में जीत मिली। दोनों टीमें पहली बार लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भिड़ेंगी।

सबालेंका ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब
Published / 2023-01-28 23:40:44
सबालेंका ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 के महिला सिंगल्स इवेंट में बेलारूस की अरीना सबालेंका चैंपियन बन गई हैं। खिताबी मुकाबले में उन्होंने कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना को 4-6, 6-3, 6-4 से हराया। पहला सेट रायबाकिना ने 6-4 से अपने नाम किया, इसके बाद सबालेंका ने जबरदस्त वापसी की। दूसरा सेट सबालेंका ने 6-3 और तीसरा सेट 6-4 से जीता। यह सबालेंका का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है। अब रविवार को मेंस सिंगल्स का फाइनल सर्बिया के नोवाक जोकोविच और ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास के बीच खेला जाएगा।दोनों के बीच यह चौथा मुकाबला था। चारों मैच सबालेंका ने ही जीते हैं। किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में दोनों पहली बार आमने-सामने थीं। इससे पहले रायबाकिना और सबालेंका के बीच जुलाई 2021 में विम्बलडन के चौथे राउंड में मुकाबला हुआ था। इसके अलावा जनवरी 2021 में दोनों अबू धाबी टेनिस ओपन के क्वार्टर फाइनल और सितंबर 2019 में वुहान ओपन के क्वार्टर फाइनल में भिड़ी थीं।23 साल की रायबाकिना अब तक एक ग्रैंड स्लैम समेत कुल तीन टाइटल्स जीत चुकी हैं। 2022 में विम्बलडन के रूप में रायबाकिना ने पहला ग्रैंड स्लैम जीता था। महिला सिंगल्स में रायबाकिना की मौजूदा रैंकिंग 23 है। वहीं, 24 साल की सबालेंका का यह पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है। हालांकि, सिंगल्स में उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन को मिलाकर कुल 12 टाइटल्स जीते हैं। उनकी मौजूदा रैंकिंग पांच है।पांचवीं वरीयता प्राप्त सबालेंका इससे पहले यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची थीं। हाल ही में उन्होंने एडिलेड टूर्नामेंट जीता है। वह फिलहाल बेहतरीन लय में हैं और इस साल रायबाकिना के खिलाफ मैच से पहले तक उन्होंने एक भी सेट नहीं गंवाया था। फाइनल में उन्होंने सिर्फ एक सेट गंवाया और चैंपियन बनीं।रायबाकिना मॉस्को में पैदा हुई हैं और 2018 में उन्होंने कजाकिस्तान की ओर से खेलना शुरू किया। रायबाकिना 2001 में जेनिफर कैप्रियाती के बाद पहली ऐसी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने मेलबर्न पार्क में तीन पूर्व ग्रैंड स्लैम चैंपियन को पराजित किया है।उन्होंने तीन ग्रैंड स्लैम विजेता इगा स्वियातेक, 2012-13 की ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन विक्टोरिया अजारेंका और 2017 की फ्रेंच ओपन चैंपियन जेलेना ओस्तापेंको को हराया। इसके अलावा पिछले साल यहां उपविजेता रहीं डेनियल कोलिंस भी उनका शिकार बनीं। हालांकि, फाइनल में सबालेंका के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

पहले टी-20 के लिए रांची पहुंची दोनों टीमें
Published / 2023-01-25 20:02:44
पहले टी-20 के लिए रांची पहुंची दोनों टीमें

27 जनवरी को जेएससीए स्टेडियम में होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम रांची पहुंच गई है। दोनों देशों के बीच होने वाले टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला यहां खेला जाएगा। मुकाबला 27 जनवरी को है। दोनों ही टीम रांची एयरपोर्ट से होटल के लिए रवाना हो गई। होटल रेडिशन ब्लू में इनके ठहरने का इंतजाम किया गया है। क्रिकेट टीम के आगमन को लेकर रांची एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जेएससीए के अधिकारी उन्हें रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद थे। क्रिकेटरों को देखने के लिए काफी संख्या में प्रशंसक एयरपोर्ट पहुंचे हुए थे। हालांकि एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद सभी क्रिकेटर बस में बैठकर होटल रेडिशन ब्लू चले गए। जहां वो रात्रि विश्राम करेंगे। 26 जनवरी को दोनों ही टीम जेएससीए स्टेडियम में प्रैक्टिस करेंगी। 27 जनवरी को दोनों के बीच मैच खेला जाएगा। जिसे लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें पहुंच गई हैं। पहला मुकाबला 27 जनवरी को है। जिसे लेकर दर्शकों में भी खासा उत्साह है। वनडे सीरीज हारने के बाद न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज में वापसी की पूरी कोशिश करेगी। वहीं हार्दिक की कप्तानी में युवा खिलाड़ियों से सजी टीम टी-20 मुकाबला भी अपने नाम करने की कोशिश करेगी। बता दें कि वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-0 की करारी हार मिली है। वहीं जेएससीए में होने वाले टी-20 मैच को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्टेडियम के अंदर और बाहर सुरक्षा की व्यापक तैयारियां की गई हैं। दो हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। इसमें वैसे पुलिसकर्मियों को तरजीह दी जा रही है, जो पहले भी सुरक्षा की जिम्मेवारी संभाल चुके हैं। मैच को लेकर ट्रैफिक रूट में भी बदलाव किया जाएगा। मैच के दिन दूसरे जिलों से आने वाली गाड़ियों के लिए डॉप गेट बनाए गए हैं। 11 जगहों पर पार्किंग जोन बनाये गये हैं। वहीं मैच को लेकर टिकटों की भी बिक्री हो रही है। सूत्रो से जानकारी मिली है कि टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी आज धोनी के खास मेहमान होंगे। बताया जा रहा है कि टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर समेत कुछ अन्य खिलाड़ी आज रात धोनी के घर डिनर पर इनवाइटेड हैं।

सूर्यकुमार साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष टी20 क्रिकेटर
Published / 2023-01-25 20:01:57
सूर्यकुमार साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष टी20 क्रिकेटर

महिलाओं में आस्ट्रेलिया की मैक्ग्रा को मिला पुरस्कार एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को आईसीसी ने साल 2022 का सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर चुना है। वहीं, आस्ट्रेलिया की ताहिला मैक्ग्रा को 2022 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का पुरस्कार मिला है। साल 2022 में सूर्यकुमार ने 31 टी20 मैच में 46.56 के औसत और 187.43 के स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाए थे। वह एक साल के अंदर टी20 में एक हजार से ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं। इस साल उनके बल्ले से 68 छक्के निकले। सूर्यकुमार एक साल के अंदर टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने पिछले साल दो शतक और नौ अर्धशतक लगाये। सूर्यकुमार आस्ट्रेलिया में पिछले साल हुए आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के दौरान शानदार फॉर्म में दिखे थे। टूनार्मेंट के दौरान उन्होंने छह पारियों में तीन अर्धशतक और लगभग 60 की औसत से रन बनाये थे। इतना ही नहीं, इस दौरान सूर्या का स्ट्राइक रेट 189.68 का रहा था। सूर्यकुमार ने टी20 में पहला शतक भी पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लिश जमीन पर जड़ा था। इंग्लैंड ने 216 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में भारतीय टीम ने 31 रन पर तीन विकेट गंवा दिये थे। इसके बाद सूर्यकुमार ने एक यादगार पारी खेली थी। उन्होंने 55 गेंदों पर 117 रन बनाए थे और भारत को जीत के करीब ला दिया था। हालांकि, उनके आउट होते ही टीम इंडिया मैच हार गयी थी।  वहीं, टी20 वर्ल्ड कप के तुरंत बाद न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 में सूर्या ने इस फॉर्मेट में अपना दूसरा अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान ही सूर्यकुमार आईसीसी टी20 मेंस बैटर रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचे। उनकी इन्हीं उपलब्धियों की वजह से आईसीसी ने उन्हें आईसीसी टी20 मेंस क्रिकेटर आफ द ईयर पुरस्कार से नवाजा है।

तीसरा वनडे : 90 रन से हरा भारत ने किया न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप
Published / 2023-01-24 23:44:07
तीसरा वनडे : 90 रन से हरा भारत ने किया न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप

तीन मैच की वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम कीएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने न्यूजीलैंड को 90 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैच की वनडे सीरीज में कीवी टीम का सूपड़ा साफ कर दिया। युजवेन्द्र चहल की गेंद पर विराट कोहली ने सेंटनर का कैच पकड़कर न्यूजीलैंड की पारी समाप्त की। सैंटनर ने 29 गेंद में 34 रन बनाए। इस मैच में जीत के साथ ही भारतीय टीम वनडे में दुनिया की नंबर एक टीम बन गई है। अब भारत और न्यूजीलैंड की टीम तीन मैच की टी20 सीरीज में भिड़ेंगी, जिसकी शुरुआत 27 जनवरी को रांची में होगी।मैच में क्या हुआ भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 385 रन बनाये। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतकीय पारियां खेली। हार्दिक पांड्या ने अर्धशतक लगाया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉन्वे ने शतकीय पारी खेली, लेकिन उन्हें किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। हेनरी निकोलस और सेंटनर ने कोशिश की, लेकिन दोनों अर्धशतक भी नहीं लगा सके। अंत में भारत ने यह मैच 90 रन से जीत लिया।

एक दूजे के हुए केएल राहुल और अथिया शेट्टी
Published / 2023-01-23 23:01:26
एक दूजे के हुए केएल राहुल और अथिया शेट्टी

शादी के बाद की पहली तस्वीर आयी सामनेएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी की शादी की तस्वीरें सामने आ गयी हैं। केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर पांच फोटोज शेयर की हैं जिसमें वह अथिया के साथ सातों वचन लेते व फेरे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।केएल राहुल ने इसमें लिखा है- आपके प्रकाश में, मैं प्यार करना सीखता हूं। आज, हमारे सबसे प्यारे लोगों के साथ, हमने उस घर में शादी की जिसने हमें अपार खुशी और शांति दी है। कृतज्ञता और प्यार से भरे दिल के साथ, हम इस एकजुटता की यात्रा पर आपका आशीर्वाद चाहते हैं।

उज्जैन : बाबा महाकाल के दर्शन कर भस्म आरती में शामिल हुए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी
Published / 2023-01-23 17:39:07
उज्जैन : बाबा महाकाल के दर्शन कर भस्म आरती में शामिल हुए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे अंतराष्ट्रीय एक दिवसीय मैच का तीसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है। मैच से इससे पहले भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन किये और भस्मारती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। सोमवार सुबह तड़के तीन बजे भारतीय क्रिकेट टीम के सूर्य कुमार यादव, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे। रविवार रात को मंदिर समिति को खिलाड़ियों के आने की सूचना मिली थी। इस पर तैयारियां की गयीं। सुबह मंदिर पहुंचने पर सभी को नंदी हॉल में बैठाया गया। खिलाड़ियों ने तड़के भस्म आरती में दर्शन के बाद अभिषेक और पूजन किया। आरती के बाद सोला पहनकर गर्भगृह में बाबा का जल से अभिषेक किया। सूर्यकुमार पहले भस्म आरती में शामिल हुए बाद में गर्भगृह में अभिषेक किया। पंडित भरत गुरु और ओम गुरु ने पूजा करवायी। बताया जा रहा है कि सूर्य कुमार ने इंदौर में होने वाले न्यूजीलैंड के साथ मैच में जीत और ऋषभ पंथ के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मंदिर पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने किया। वहीं मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.