Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 14
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
क्या 2023 में अंतिम आईपीएल खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी!
Published / 2023-02-14 09:15:25
क्या 2023 में अंतिम आईपीएल खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी!

जानें चेन्नई सुपर किंग्स टीम मैनेजमेंट की रायएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आईपीएल के आगामी सीजन में आखिरी बार महेंद्र सिंह धोनी आखिरी बार चेन्नई की जर्सी में नजर आ सकते हैं। इसको लेकर अभी तक अधिकारिक तौर पर कोई भी बात धोनी ने नहीं कही है, लेकिन टीम मैनेजमेंट इस बात का अंदेशा पहले ही लगा चुकी हैं।फ्रेंचाइजी ने कही ये बात : चेन्नई सुपर किंग्स टीम मैनेजमेंट इस बात की कोशिश कर रहा है कि धोनी अपना आखिरी मैच चेपॉक में ही खेलें। सभी को उम्मीद कर रहे हैं कि तीन साल बाद आईपीएल पुराने फोर्मेट में ही खेला जायेगा। धोंनी के रिटायरमेंट को लेकर फ्रेंचाइजी के ऑफिशियल ने कहा कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि धोनी का ये आईपीएल का आखिरी सीजन हो सकता है और वो अपना आखिरी मैच अपने पसंदीदा मैदान में ही खेलना चाहते हैं।टीम के पास है अनुभवी खिलाड़ियों की फौज : चेन्नई की टीम ने इस साल खिताब जीतने के लिए पूरी तैयारी कर रही है। टीम ने नीलामी के दौरान न इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स और भारतीय खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे को टीम में शामिल किया है। इन दोनों ही खिलाड़ियों के पास काफी ज्यादा अनुभव है, जिसका फायदा चेन्नई की टीम को मिल सकता है। इसके अलावा इस बार धोनी भी कुछ यादगार करना चाहेंगे।

डब्ल्यूपीएल : मंधाना, गार्डनर और स्कीवर को मिले तीन करोड़ से ज्यादा
Published / 2023-02-13 23:13:26
डब्ल्यूपीएल : मंधाना, गार्डनर और स्कीवर को मिले तीन करोड़ से ज्यादा

मुंबई में गयीं हरमनप्रीतएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी मुंबई में चल रही है। टूर्नामेंट की शुरुआत चार मार्च को होगी। फाइनल मुकाबला 26 मार्च को खेला जायेगा। सभी मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेले जायेंगे। गुजरात जाएंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैगलोर और यूपी वॉरियर्स की टीमें नीलामी में हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों को नीलामी में खर्च करने के लिए कुल 12-12 करोड़ रुपये मिले।मंधाना पर हुई पैसों की बारिश : नीलामी में सबसे पहले भारत की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना पर बोली लगी। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा। उनके लिए मुंबई इंडियंस और आरसीबी में जबरदस्त भिड़ंत हुई। आरसीबी ने अंत में बाजी मारी।एश्ले गार्डनर के लिए गुजरात ने खोला खजाना : गुजरात जाएंट्स ने ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी एश्ले गार्डनर के लिए खजाना खोल दिया। उन्होंने इस खिलाड़ी को 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा है। गुजरात ने यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस को नीलामी में गार्डनर के लिए हराया।स्कीवर को मुंबई और दीप्ति को यूपी ने खरीदा : इंग्लैंड की कप्तान नटाली स्कीवर को गार्डनर के बराबर पैसे मिले। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 3.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। दूसरी ओर, यूपी वॉरियर्स ने भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्स ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा।हरमनप्रीत कौर को मुंबई ने खरीदा : स्मृति मंधाना को खरीदने से चूकने वाली मुंबई इंडियंस ने भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को खरीद लिया। मुंबई ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स को हराते हुए हरमनप्रीत कौर को 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा।हरमनप्रीत के बराबर बिकीं एक्लेस्टोन : इंग्लैंड की ऑलराउंडर सोफी एक्लेस्टोन को हरमनप्रीत कौर के बराबर पैसे मिले। एक्लेस्टोन को यूपी वॉरियर्स ने 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा।एलिस पैरी को आरसीबी ने खरीदा : ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एलिस पैरी को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 1.7 करोड़ रुपये में खरीद लिया। एलिस के लिए दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। दिल्ली की टीम ने 1.60 करोड़ की बोली लगाकर अपना नाम वापस ले लिया।

इंग्लैंड के क्रिकेटर इयोन मॉर्गन ने लिया क्रिकेट से संन्यास
Published / 2023-02-13 19:03:45
इंग्लैंड के क्रिकेटर इयोन मॉर्गन ने लिया क्रिकेट से संन्यास

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड को 2019 विश्व कप जिताने वाले कप्तान आॅइन मॉर्गन ने सोमवार को खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की। मॉर्गन ने हाल ही में समाप्त हुई एसए20 लीग में पार्ल रॉयल्स का प्रतिनिधित्व करते हुए सात मैच खेले थे। मॉर्गन ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि मैं बेहद गर्व के साथ क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा करता हूं। काफी सोच-विचार के बाद मेरा मानना है कि अब उस खेल से दूर जाने का सही समय है जिसने बीते वर्षों में इतना कुछ दिया है। साल 2005 में इंग्लैंड आने से लेकर मिडलसेक्स से जुड़ने तक और एसए20 में पार्ल रॉयल्स के लिये खेलने तक, मैंने हमेशा खेल का आनंद लिया। मॉर्गन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरूआत आयरलैंड के लिये 2006 में स्कॉटलैंड के विरुद्ध की थी। अपने पदार्पण एकदिवसीय मैच में 99 रन बनाने के बाद उन्हें अगले साल हुए विश्व कप के लिये भी टीम में शामिल किया गया, हालांकि यहां 21 वर्षीय खब्बू बल्लेबाज प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर सके। मॉर्गन ने दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर इंग्लैंड लायन्स के लिये शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) का ध्यान अपनी ओर खींचा, जिसके बाद उन्हें टी20 विश्व कप 2007 की 15-सदस्यीय स्क्वाड में शामिल किया गया। इस घटना के कारण मॉर्गन ने आयरलैंड का दामन छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि जैसा कि हर खिलाड़ी के करियर में होता है, मेरे करियर में भी उतार-चढ़ाव आये लेकिन मेरा परिवार और मेरे दोस्त हमेशा मेरे साथ रहे। मैं विशेषकर अपनी पत्नी तारा, अपने परिवार और करीबी दोस्तों को धन्यवाद देना चाहूंगा जिन्होंने हर हाल में मेरा साथ दिया है। मॉर्गन ने जून 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने से पहले 379 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। इंग्लैंड ने मॉर्गन की कप्तानी में ही 2019 में अपना पहला एकदिवसीय विश्व कप भी जीता। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद मॉर्गन ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखा। उन्होंने दुनियाभर की अलग-अलग लीगों में कुल 374 टी20 मुकाबले खेलकर 131.59 के स्ट्राइक रेट से 7780 रन बनाये। मॉर्गन ने अपनी टीम के साथियों, कोचों और प्रशंसकों का भी धन्यवाद किया और कहा कि वह क्रिकेट की वजह से ही दुनियाभर में घूम सके और अद्भुत लोगों से मिल सके। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से मैं अपने प्रियजनों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता सका हूं, और मुझे उम्मीद है कि अब मैं और भी ज्यादा समय निकाल सकूंगा। बहरहाल, मुझे पेशेवर क्रिकेट खेलने से जुड़ी चुनौतियों और रोमांच की कमी महसूस होगी। मॉर्गन ने कहा कि मैं भले ही अपने करियर पर विराम लगा रहा हूं, लेकिन खेल से जुड़ा रहूंगा और एक कमेंटेटर या विशेषज्ञ के तौर पर अंतरराष्ट्रीय एवं फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में प्रसारकों के साथ काम करता रहूंगा।

रांची में 24 फरवरी से होगा चैलेंजर ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट
Published / 2023-02-12 12:13:12
रांची में 24 फरवरी से होगा चैलेंजर ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। रांची में चैलेंजर ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 24 फरवरी से होगा। झारखंड स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वावधान में इसका आयोजन डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी खेल परिसर मोरहाबादी में होना है। यह टूर्नामेंट रांची जिला क्रिकेट संघ से निबंधित होगा। टूर्नामेंट बिल्कुल ओपन रखा गया है। इसमें कोई भी इच्छुक सीनियर टीम, क्लब भाग ले सकती है। टूर्नामेंट नॉक आउट आधार पर एवं टी-20 नियमानुसार खेला जायेगा।टूर्नामेंट में पुरस्कार स्वरूप विजेता टीम को 50 हजार रुपये मिलेंगे। उपविजेता को 30 हजार रुपये नगद दिए जायेंगे। विजेता और उपविजेता को ट्रॉफी भी प्रदान की जायेगी। मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट फील्डर, बेस्ट बॉलर और बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार भी दिया जायेगा। टूर्नामेंट में मात्र 16 टीमों को ही स्थान दिया जाना है। ऐसे में जो टीम इच्छुक हो, वह 19 फरवरी तक इंट्री फीस 10 हजार रुपये के साथ इंट्री दर्ज करा सकती है।

महिला टी-20 वर्ल्ड कप : आज भारत-पाक के बीच महामुकाबला
Published / 2023-02-12 11:07:38
महिला टी-20 वर्ल्ड कप : आज भारत-पाक के बीच महामुकाबला

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत महिला टी-20 विश्व कप 2023 के अपने शुरुआती मैच में रविवार 12 फरवरी को न्यूलैंड्स, केपटाउन में पाकिस्तान से भिड़ेगा। महिला टी-20 विश्व कप में दोनों टीमों के बीच यह सातवीं भिड़ंत होगी। इस मैच में भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना चोट के कारण नहीं खेल रही है। भारत के बल्लेबाजी कोच हृषिकेश कानिटकर ने मैच की पूर्व संध्या पर पाकिस्तान के साथ भारत के द्वंद्व की भयावहता को कम किया। उन्होंने कहा कि उनकी टीम इस चुनौती का इंतजार कर रही है। कानिटकर ने कहा कि जब आप बड़े हो रहे हैं तो आप विश्व कप में खेलना चाहते हैं और मजबूत टीमों और कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ खेलना चाहते हैं। ये सभी चीजें हैं जो आप करने के लिए तत्पर हैं। हमारी अधिकांश टीम अतीत में पाकिस्तान के खिलाफ खेल चुकी है, इसलिए उन्हें पता है कि क्या करना है। उम्मीद है और माहौल कैसा है।भारत अपनी स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के बिना खेलेगा क्योंकि वह उंगली की चोट के कारण बाहर हो गयी है। कानिटकर ने कहा कि मंधाना भारत के दूसरे मैच के लिए उपलब्ध रहेंगी। कानिटकर ने कहा कि स्मृति की अंगुली में चोट है और वह अब भी ठीक हो रही हैं, इसलिए उनके खेलने की संभावना नहीं है। यह फ्रैक्चर नहीं है और हमें उम्मीद है कि वह दूसरे गेम से उपलब्ध रहेंगी।

भारत-आस्ट्रेलिया पहला टेस्ट : नागपुर में पारी और 132 रन से जीता भारत
Published / 2023-02-11 18:07:46
भारत-आस्ट्रेलिया पहला टेस्ट : नागपुर में पारी और 132 रन से जीता भारत

सीरीज में 1-0 से आगे, रोहित और स्पिन तिकड़ी ने किया कमाल एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में भारत ने आस्ट्रेलिया को पारी और 132 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने चार मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 177 रन बनाये थे। वहीं, दूसरी पारी में यह टीम 91 रन पर सिमट गयी। भारत ने पहली पारी में 400 रन बनाये और यही कंगारू टीम पर भारी पड़े। रवींद्र जडेजा ने इस मैच में 70 रन बनाने के साथ पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में दो विकेट लिये। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की राह आसान हो गयी है। अब टीम इंडिया को सीरीज के बाकी तीन में से दो मैच जीतने हैं और भारत आसानी से फाइनल में पहुंच जायेगा। एक मैच जीतने पर भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए किस्मत के सहारे की जरूरत होगी। टेस्ट की नंबर एक टीम आस्ट्रेलिया इस सीरीज से पहले ही स्पिन गेंदबाजी को लेकर डरी हुई थी और मैच में स्पिन गेंदबाजों ने ही आस्ट्रेलिया का बेड़ा गर्क कर दिया। दूसरी पारी में आस्ट्रेलियाई टीम एक सेशन में ही आल आउट हो गई। नागपुर में तीसरे दिन के दूसरे सत्र में आस्ट्रेलिया ने 32.3 ओवर खेले और 91 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गयी। वहीं, तीसरे दिन ही पहले सत्र में भारत के आखिरी तीन विकेट लेने में आस्ट्रेलिया ने 79 रन लुटा दिये। इनमें से 37 रन तो मोहम्मद शमी ने बनाये, जबकि आस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 25 रन स्टीव स्मिथ ने बनाये। आस्ट्रेलिया ने मैच शुरू होने से पहले ही घुटने टेक दिये थे। इसी वजह से कंगारू बल्लेबाज न तो स्पिन गेंदबाजों को खेल पाये और न ही तेज गेंदबाजों को। पहली पारी में शमी और सिराज ने ही आस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी को दो रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया था।

महिला टी-20 विश्व कप : कल होगी भारत-पाकिस्तान की जबरदस्त टक्कर
Published / 2023-02-11 18:05:18
महिला टी-20 विश्व कप : कल होगी भारत-पाकिस्तान की जबरदस्त टक्कर

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। लंबे समय से आईसीसी खिताब को तरस रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम टी-20 विश्व कप के पहले मुकाबले में रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ उतरेगी तो उसका इरादा इस बार इंतजार को खत्म करने का होगा। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला वैसे भी रोमांचक होता है लेकिन भारतीय टीम का पलड़ा भारी होने से यह शायद अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर सके।पाकिस्तान ने हालांकि भारत को पिछले साल एशिया कप में हराया था जब भारतीय टीम ने जरूरत से ज्यादा प्रयोग किये थे। पिछले पांच साल में दोनों टीमों के बीच जमीन आसमान का अंतर देखने को मिला है। भारतीय टीम आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के दबदबे को लगातार चुनौती दे रही है, जबकि पाकिस्तानी महिला टीम कुछ खास नहीं कर सकी। वहीं दोनों टीमों के बीच अब तक 13 टी-20 मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारतीय टीम पूरी तरह हावी रही है। भारत ने 10 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान के हिस्से सिर्फ 3 जीत ही आयी है।

बैसाखी पर चलते नजर आये ऋषभ पंत
Published / 2023-02-10 21:25:34
बैसाखी पर चलते नजर आये ऋषभ पंत

कार-एक्सीडेंट के बाद पहली बार सामने आयी तस्वीरें एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत फिलहाल रिकवरी के दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। पंत इस फोटो में बैसाखी थामे नजर आ रहे हैं। उनके एक पैर पर पट्टी बंधी है। पंत का पिछले साल दिसंबर के अंत में कार एक्सीडेंट हो गया था। वह तब दिल्ली से अपने घर रुड़की जा रहे थे। 25 साल के ऋषभ पंत ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपनी दो तस्वीरें पोस्ट कीं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, एक कदम आगे, एक कदम और मजबूत, एक कदम बेहतर। पंत बैसाखी के सहारे चलने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। उनके दाएं पैर में सूजन भी दिख रही है। वह एक पैर के सहारे ही खड़े दिख रहे हैं। ऐसे में फैंस पंत के असहनीय दर्द का अंदाजा लगा सकते हैं। ऋषभ पंत पिछले साल 30 दिसंबर को कार हादसे का शिकार हो गए थे। घटना के बाद उनकी कार में भीषण आग लग गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से पंत को तुरंत रुड़की के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें देहरादून शिफ्ट किया गया। फिर उन्हें एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया। ये हादसा बेहद गंभीर था। हादसे के तुरंत बाद उनका कार भी जल गई थी।

रोहित की शतक और जडेजा-अक्षर की अर्द्धशतक की बदौलत भारत 321/7
Published / 2023-02-10 18:45:38
रोहित की शतक और जडेजा-अक्षर की अर्द्धशतक की बदौलत भारत 321/7

भारत-आस्ट्रेलिया पहला टेस्ट : भारत के पास 144 रन की बढ़त एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन भी टीम इंडिया का दबदबा बना रहा। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 321/7 है। भारत के पास 144 रन की बढ़त है और उसके तीन विकेट बचे हुए हैं। इसके अलावा दो सेट बल्लेबाज क्रीज पर हैं। रवींद्र जडेजा 66 और अक्षर पटेल 52 रन बनाकर खेल रहे हैं। मैच में तीन दिन का खेल बाकी है। ऐसे में टीम इंडिया तीसरे दिन भी ज्यादा से ज्यादा रन बनाकर मैच में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहेगी।  मैच में दूसरे दिन क्या हुआ? 77/1 से आगे खेलते हुए भारत ने अच्छी शुरुआत की। रोहित और अश्विन ने दूसरे विकेट के लिए 42 रन जोड़े। इसके बाद अश्विन 23 रन बनाकर मर्फी के दूसरे शिकार बने। तीसरे नंबर पर आये पुजारा ने खराब शॉट पर मर्फी को विकेट दिया। वह सिर्फ सात रन बना पाये। लंच के बाद पहली गेंद पर कोहली भी लेग स्टंप के बाहर की गेंद पर मर्फी को विकेट दे गये। उन्होंने 12 रन बनाये और खराब किस्मत के चलते आउट हुए। टेस्ट मैच की पहली पारी में सूर्यकुमार आठ रन बना पाये और लियोन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गये। इसके बाद कप्तान रोहित ने जडेजा के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला। रोहित और जडेजा के बीच 61 रन की साझेदारी हुई। इस दौरान रोहित ने अपना शतक भी पूरा किया। नई गेंद आने के बाद पैट कमिंस ने उन्हें 120 रन के स्कोर पर बोल्ड किया। इसके बाद आए श्रीकर भरत भी आठ रन बनाकर मर्फी के पांचवें शिकार बने। एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत की पारी दूसरे दिन ही खत्म हो जाएगी, लेकिन जडेजा और अक्षर ने ऐसा नहीं होने दिया। इन दोनों ने अब तक 81 रन की साझेदारी की है। जडेजा 66 और अक्षर 52 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों मैच के तीसरे दिन भारत की बढ़त को 200 रन के पार ले जाने की कोशिश करेंगे। इसके अलावा दोनों की कोशिश शतकीय पारी खेलने की होगी। आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारत के लिए मोहम्मद सिराज और शमी ने शानदार शुरुआत की। दो रन के स्कोर पर कंगारू टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद स्मिथ और लाबुशेन ने शानदार साझेदारी कर टीम को संभाला और लंच तक कोई विकेट नहीं गिरने दिया। पहले सत्र में भारत को दो विकेट मिले और आस्ट्रेलिया ने 76 रन बनाए। दूसरे सत्र में जडेजा ने मार्नस लाबुशेन को 49 रन के स्कोर पर आउट कर 82 रन की साझेदारी तोड़ी फिर मैट रेनशॉ को अगली ही गेंद में आउट कर दिया। कुछ समय बाद स्टीव स्मिथ भी 37 रन बनाकर जडेजा के शिकार बन गए। 109 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद आस्ट्रेलिया की टीम बैकफुट पर आ गई। हालांकि, पीटर हैंड्सकॉम्ब और एलेक्स कैरी ने 53 रन की साझेदारी कर आस्ट्रेलिया को मैच में वापस लाने की कोशिश की, लेकिन अश्विन ने  कैरी को अपने टेस्ट करियर का 450वां शिकार बनाया। इसके बाद उन्होंने पैट कमिंस को खाता भी नहीं खोलने दिया। चायकाल से पहले जडेजा ने टॉड मर्फी को आउट कर आस्ट्रेलिया का स्कोर 174/8 कर दिया। तीसरे सत्र में जडेजा ने पीटर हैंड्सकॉम्ब को 31 रन के स्कोर पर आउट किया और टेस्ट क्रिकेट में 11वीं बार पारी में पांच विकेट हासिल किए। इसके बाद अश्विन ने स्कॉट बोलैंड को आउट कर आस्ट्रेलिया की पारी 177 रन पर खत्म कर दी। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और लोकेश राहुल की सलामी जोड़ी ने भारत को शानदार शुरूआत दिलाई। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 76 रन जोड़े। पहले दिन का खेल खत्म होने से पहले राहुल 20 रन बनाकर टॉड मर्फी की गेंद पर आउट हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding